उत्तर प्रदेश

Vrindavan: बांके बिहारी मंदिर से मजह 200 मीटर दूर बिल्डिंग गिरने से पांच की मौत

Vrindavan में बांके बिहारी मंदिर के पास मंगलवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पुरानी बिल्डिंग ढह गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोलों के गायल होने की सूचना है। हादसा उस समय हुआ जब वहां से दर्शनार्थी निकल रहे थे। 

हादसा Vrindavan कोतवाली क्षेत्र में बांके बिहारी मंदिर से मजह 200 मीटर दूर स्थित स्नेह बिहारी जी मंदिर के पास हुआ। यहां भगवाला पार्किंग के सामने दूसयात मोहल्ला में बनी पुरानी बिल्डिंग अचानक से धराशायी हो गई। बिल्डिंग गिरने से रास्ते से निकल रहे श्रद्धालु मलबे में दब गए। 

हादसे के मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। एंबुलेंस को फोन किया गया लेकिन गली में भीड़ होने की वजह से वह नहीं पहुंच सकी। इसलिए घायलों को ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही शवों को भी ई-रिक्शा से से ले जाया गया। जिस व्यक्ति का मकान गिरा उसका नाम विष्णु बाग वाला है। बताया जा रहा कि जो हिस्सा गिरा है वह जर्जर हालत में था। वह बंद ही रहता था।

Vrindavan नगर निगम अंतर्गत करीब 200 से अधिक ऐसी बिल्डिंग हैं, जो जर्जर अवस्था में हैं। इनमे अधिकाश बिल्डिंग 150 से 200 साल पुरानी हैं। यह बिल्डिंग भूकंप की दृष्टि से तो किसी दशा में सुरक्षित नहीं हैं। इस में प्राचीन मंदिर भी शामिल हैं।

इन बिल्डिंग से होने वाले हादसों को लेकर अधिकारी लापरवाह रहते हैं। किसी हादसे के बाद ही उन्हें इनकी याद आती है। कार्रवाई महज नगर निगम से नोटिस तक सीमित हो कर रह जाती है। मथुरा वृंदावन की इन जर्जर बिल्डिंग के हिस्से आए दिन गिर जाते हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21212 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 4 =