उत्तर प्रदेश

Saharanpur में टोल प्लाजा पर हुई महिलाओं में मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

Saharanpur सोशल मीडिया पर दो दिन से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक टोल प्लाजा पर कुछ महिला और पुरुष आपस में झगड़ रहे है , ये खूब वायरल किया जा रहा है और इसे अलग अलग टोल से जुड़ा बताया जा रहा है। दरअसल ये वीडियो सहारनपुर के छुटमलपुर में देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमारीखेड़ा टोल प्लाजा का है

जहाँ टोल देने को लेकर हुए विवाद में महिला टोल कर्मी और कार सवार युवती में मारपीट हो गई। वायरल वीडियो मंगलवार दोपहर का बताया जा रहा है। मारपीट बढ़ने पर पुरुष टोलकर्मी और कार सवार युवक भी मारपीट में शामिल हो गए। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।  बताया जाता है कि आई -20 कार (UP 11BF 4342) सहारनपुर की ओर से देहरादून की तरफ जा रही थी।

चमारीखेड़ा टोल प्लाजा पर गाड़ी रुकी। टोल को लेकर महिला टोलकर्मियों और कार सवार युवती में झड़प हो गई। तनातनी इतनी बढ़ गई कि महिला टोलकर्मी ने कार सवार युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद टोल प्लाजा पर करीब डेढ़ घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। बाद में कार सवार युवती के साथ बैठा युवक भी गाड़ी से बाहर आ गया।

इसके बाद टोलकर्मियों ने दोनों युवक-युवती की लात-घूंसों से जमकर पिटाई की। टोलकर्मियों का कहना है कि कार सवार दोनों युवक-युवती शराब के नशे में धुत्त थे। उन्हें समझाने का प्रयास किया गया तो इसी बीच युवती ने कार से बाहर आकर महिला कर्मी से हाथापाई कर दी। टोलकर्मियों ने विरोध किया तो कार सवार युवक भी नीचे उतर कर मारपीट करने लगा।

इंस्पेक्टर सत्येंद्र नागर का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। टोल मैनेजर इकबाल अहमद का कहना है कि टोल देने को लेकर कर्मचारियों और यात्रियों में कहासुनी हुई थी। बाद में समझौता करा दिया गया था।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 357 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + sixteen =