वैश्विक

जेलेंस्की की अर्जी को EU संसद ने दी मंजूरी: यूरोपियन यूनियन में शामिल होगा Ukraine

Ukraine में आलगातार छठे दिन रूसी हमला जारी है. इस बीच यूरोपियन यूनियन (EU) की संसद ने यूक्रेन की अर्जी को मंजूर कर लिया है. यू्क्रेन के नेता वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ में यूक्रेन को सदस्य बनाने के लिए आवेदन दिया था. आज इस आवेदन को मंजूर कर लिया गया. 

इससे ठीक पहले जेलेंस्की ने यूरोपीय संघ की संसद को संबोधित करते हुए कहा, “हम यूरोप का समान सदस्य बनने के लिए भी लड़ रहे हैं.” जेलेंस्की ने कहा, “मेरा मानना ​​​​है कि आज हम हर किसी को दिखा रहे हैं कि हम क्या हैं … हमने साबित कर दिया है कि कम से कम, हम आपके जैसे ही हैं.” 

उन्होंने खारकीव में रूसी के हमले को वॉर क्राइम (युद्ध अपराध) बताया. जेलेंस्की ने कहा कि कोई हमें तोड़ नहीं सकता है. हम अपनी जमीन के लिए लड़ते रहेंगे. जेलेंस्की ने कहा, “कोई भी माफ नहीं करेगा. कोई नहीं भूलेगा … यह रूसी संघ का राज्य आतंकवाद है.”

गौरतलब है कि यूक्रेन पर रूस ने 24 फरवरी को हमला कर दिया और इस पूर्वी यूरोपीय देश में भारी तबाही मची है. रूसी सेनाओं ने खारकीव पर आज बमबारी की. इसके साथ ही रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के और करीब पहुंच गई है और करीब 40 मील के काफिले में रूस के टैंक और अन्य सैन्य वाहन कूच कर रहे हैं.

यूक्रेन के अधिकारियों ने खारकीव और कीव के बीच ओख्तिरका शहर में एक सैन्य अड्डे पर हमले का विवरण और तस्वीरें जारी करते हुए कहा कि कुछ स्थानीय निवासियों के साथ 70 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21026 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + thirteen =