समाचार
थाना प्रभारी के द्वारा क्षेत्र में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के चलते नागरिकों ने किया सम्मान
मुजफ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के आदेशानुसार यूँ तो नगर के तीनो थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र बेहतर सुरक्षा व्यवस्था कराने में कटिबद्ध है । लेकिन थाना सिविल लाईन प्रभारी डी के त्यागी ने जहां बहुत कम समय में कई संवेदनशील मामलों के खुलासे किये हैं । वहीं क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चोबंद बनाने में अग्रसरी भूमिका निभा रहे है । तभी तो क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं अनेक हिन्दू संगठनों से जुड़े व्यक्तियों ने आज थाना सिविल लाईन पहुंचकर एस एच ओ डीके त्यागी की अच्छी कार्यशैली व अपराधियों पर अंकुश लगाने और बहन बेटियों के लिए भयमुक्त माहौल स्थापित करने और उनके अच्छे व्यक्तित्व को देखते हुए उन्हें बुके देकर सम्मानित किया । जिसमें मुख्यत रूप से नीटू त्यागी (बीजेपी युवा नेता) लोकेश सैनी ( शिवसेना नगर उप प्रमुख) देवेंद्र त्यागी, राकेश त्यागी ( बीजेपी नेता ) जितेंद्र गोस्वामी (शिवसेना वार्ड प्रमुख) अभिषेक शर्मा(बीजेपी युवा मोर्चा) अजय त्यागी (हिन्दु युवा वाहिनी) अमित त्यागी, रघुवर त्यागी ,बिल्लू त्यागी, सुधीर रुहेला ,अतुल शर्मा सोहनलाल प्रजापति (समाज सेवी ) आदि बहुत से लोग उपस्थित रहे।
बच्ची का शव मिला
मीरापुर। एक और जहां सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के नारे के साथ नागरिको को कन्या भ्रूण हत्या के खिलापफ तथा नारी सुरक्षा से जोडने का प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी और समाज मे कुछ लोग ऐसे भी हैं। जो आज भी बेटियो को बोझ समझ रहे हैं। सुलभ शौचालय मे नवजात बच्ची का शव पडा देख लोगो मे सनसनी पफैल गई।
कस्बा स्थित बस स्टैण्ड के सुलभ शौचालय मे नवजात बच्ची का शव पडा देख सनसनी पफैल गई और देखते ही देखते अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से बच्ची के विषय मे जानकारी लेनी चाही। लेकिन बच्ची के विषय मे कोई जानकारी नही मिल सकी। पुलिस ने मौके नागरिको की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया तथा मामले की छानबीन शुरू की। इस मामले को लेकर अनेक प्रकार की चर्चाए व्याप्त रही। नागरिको का कहना है कि सम्भवतः अवैध् सम्बन्धे के भय से उक्त बच्ची को शव सुलभ शौचालय मे छिपाया गया है। ताकि समाज मे बदनामगी ना हो। वहीं दूसरी और पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध् मे कुछ कहा जा सकेगा। पिफलहाल बच्ची के शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया गया है। यह मामला आज दिनभर बस स्टैण्ड पर लोगो के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
खादर के कई इलाकों में आबकारी विभाग की ताबड़ तोड़ दबिश’
मुज़फ्फरनगर / पुरकाजी । जिलाधिकारी राजीव शर्मा के आदेशानुसार आबकारी विभाग की छापे मारी से कच्ची शराब बना कर बेचने वालों व हरियाणा से अवैध रूप से तस्करी कर शराब लाकर बेचने वालो में छापे मारी से दिन भर मचा रहा हड़कम’ |ज़िला अधिकारी राजीव कुमार शर्मा के आदेशनुसार जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक त्रिभवन सिंह ह्यांकि ने अधिनिस्थ पुलिस कर्मियों राजकुमार, परमिंदर कुमार, आदि की टीम को साथ लेकर पुरकाजी क्षेत्र के खादर में अवैध रूप से देशी कच्ची शराब बना कर बेचने वालों पर शिकंजा कसते हुए कई इलाकों में की छापेमारी। पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव तुकल्कपुर कमहेड़ा, खाई खेड़ी में जबरदस्त छापे मारी करते हुए दी दबिश कई स्थानों पर दबिश । वही हरियाणा से अवैध रूप से तस्करी कर लाई गई शराब को बेचने वाले माफियाओ पर भी कसा शिकंजा जिससे दोनों गांव में दिन भर मची रही अफरातफरी गांव में आबकारी की टीम के पहुँचने की सूचना पर तस्कर गांव छोड़कर हुए फरार।।
अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालयों में समय पर हो उपस्थित अन्यथा होगी कडी कार्यवाहीः जिलाधिकारी
कार्यालयों से अनुपस्थित कर्मचारियों का प्राप्त किया जाये स्पष्टीकरणः जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने कहा कि समस्त अधिकारी/कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित हो और कार्यालाध्यक्ष यह सुनिश्चित करे कि उनके कार्यालय व आस पास गन्दगी न हो। उन्हेने निर्देश दिये कि अधिकारीगण यह भी सुनिश्चित करे कि उनके कार्यालयों में जो पुराना रिकार्ड है उसका परीक्षण करते हुए बीडआउट करना सुनिश्चित करे। उन्होने अपने निरीक्षण मे पाया कि कार्यालय में रखे गये अभिलेखो के बस्तों पर वर्ष आदि अंकित नही है। उन्होने कहा कि वर्षवार बस्ते बनाये जाये। उन्होने साफ सफाई पर्याप्त न होने पर कडी फटकार भी लगायी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि यह भी सुनिश्चित किया जाये कि यदि अधिकारीगण कार्यालय आने के बाद कहीं भ्रमण पर जाते है जो उसका अंकन भ्रमण रजिस्टर पर करना सुनिश्चित किया जाये। उन्हेने कहा कि अगले भ्रमण के अवसर पर यदि कहीं साफ सफाई नही होगी और कागज के टुकडे इधर-उधर पाये जायेगे तो सम्बन्धित के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी राजीव शर्मा आज यहां विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर रहे थे। जिलाधिकारी ने जिला विकास कार्यालय उपस्थिति पंजिका के अनुसार श्री मोहित पाल, श्री अभिजीत अष्टावर्क कनिष्ठ सहायक व श्री सुशील कुमार चतुर्थ श्रेणी कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि उक्त तीनों कार्मिको का स्पष्टीकरण प्राप्त करें तथा समस्त कार्मिको की निर्धारित समयान्तर्गत उपस्थिति सुनिश्चित कराये। जिलाधिकारी जिला ग्राम्य विकास अभिकरण उपस्थिति पंजिका के अनुसार श्री अनूप राय जैन, तकनीकी अन्वेषक आकस्मिक अवकाश पर थे तथा श्री वीरेन्द्र कुमार कनिष्ठ सहायक व श्री जयराज सिंह कनिष्ठ लेखा लिपिक अनुपस्थित पाये गये। मुख्य लिपिक द्वारा श्री अनुप राय जैन का आकस्मिक अवकाश प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। परियोजना निदेशक, डी0आर0डी0ए0 को निर्देशित किया गया कि अनुपस्थित कार्मिकों का स्पष्टीकरण प्राप्त करें तथा सुनिश्चित करें कि समस्त कार्मिक समय से कार्यालय में उपस्थिति हो। जिलाधिकारी ने मनरेगा सैल के निरीक्षण के समय पाया गया कि एक मोनीटर व टेलीफोन इंस्टूमेन्ट जमीन पर रखा हुआ मिला जिस पर अत्यधिक गन्दगी जमी हुई थी तथा विद्युत तार लटके हुए मिले। परियोजना निदेशक, डी0आर0डी0ए0 को निर्देशित किया गया कि लटके हुए विद्युत तार ठीक कराये तथा कार्यालय में अनावश्यक रूप से रखे हुए सामान को स्टोर में रखवाना सुनिश्चित करें। उन्होने सहायक अभियन्ता, डी0आर0डी0ए0 के कक्ष के बाहर कुछ डिब्बे रखे हुए पाये गये जिनको खोलकर देखने पर पाया गया कि उक्त डब्बों में बैटरी रखी हुई है, जो असुरक्षित स्थान पर रखी गयी है। कक्ष के बाहर गन्दगी व जाले लगे हुए पाये गये। निर्देशित किया गया कि उक्त बैटरियों को सुरक्षित स्थान पर रखा जाये तथा कक्ष के बाहर गन्दगी व लगे हुए जालों को साफ कराया जाये।
जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग कार्यालय का उपस्थिति पंजिका के अवलोकन करने पर पाया गया कि श्री संजय कुमार अपर सांख्यिकी अधिकारी व श्री रविन्द्र कुमार सहायक सांख्यिकी अधिकारी के नाम के सम्मुख दिनांक 18 व 19-9-2018 को टी अंकित किया गया है। श्री कपिल मोहन अरोरा कनिष्ठ सहायक द्वारा बताया गया कि पशु सर्वेक्षण कार्य हेतु ग्राम धमात व खुजेडा में गये हुए है। भ्रमण पंजिका चाही गयी किन्तु सम्बन्धित सहायक भ्रमण पंजिका उपलब्ध नहीं करा पाये। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि दोनों कर्मचारियों का उक्त तिथियों का भ्रमण सत्यापित कर लें तथा भविष्य के लिए सचेत किया जाये कि भ्रमण पंजिका में भ्रमण अंकित करने उपरान्त ही भ्रमण पर प्रस्थान किया जाये तथा भ्रमण पंजिका कार्यालय में प्रधान सहायक/मुख्य लिपिक के पास रखी जाये। जिलाधिकारी ने कार्यालय कक्ष का शीशा टूटा हुआ पाया गया तथा कक्ष में कुछ पुरानी अलमारी रखी गयी है जिनमें पुराना रिकार्ड रखा हुआ पाया गया तथा गन्दगी पायी गयी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि पुराने रिकार्ड की नियमानुसार वीडिंग करायी जाये तथा कार्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए टूटे हुए शीशे को लगवाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने पंचायत राज विभाग का निरीक्षण किया। जिला पंचायत राज अधिकारी विकास खण्ड शाहपुर के क्षेत्रीय भ्रमण पर गये हुए बताये गये। उपस्थिति पंजिका के अनुसार श्री अमित कौशिक जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन अनुपस्थित पाये गये तथा श्री सन्नी त्यागी योजना सहायक आकस्मिक अवकाश पर थे, जिनका आकस्मिक अवकाश प्रार्थना पत्र अभिलेखों में दर्ज पाया गया। निर्देशित किया जाता है कि श्री अमित कौशिक का स्पष्टीकरण प्राप्त कर समस्त कर्मचारियों की उपस्थित समय से कराना सुनिश्चित करें। श्रीमती सुमन चौधरी कनिष्ठ सहायक जिन पर सफाईकर्मियों की स्थापना सम्बन्धी कार्य है जिनकी अलमारी खुलवाकर देखी गयी। श्री सचिन बेनीवाल व श्री सचिन सफाईकर्मी की सेवापुस्तिकाओं के अवलोकन करने पर पाया गया कि उक्त कर्मचारियों की सेवाएँ सत्यापित नहीं की गयी है और न ही सेवापुस्तिका में चिकित्सा अवकाश व अर्जित अवकाश लेखा बनाया ही नहीं गया है और ज्ञात करने पर संतोषजनक उत्तर नहीं दे पायी। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि समस्त कार्मिकों की सेवापुस्तिकाएँ अद्यतन कराया जाना सुनिश्चित करें। कार्यालय कक्ष में ही पर्दा डालकर रिकार्ड रूम बनाया गया है जिसमें रिकार्ड को अव्यवस्थित रूप से रखा गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि पुराने रिकार्ड की नियमानुसार वीडिंग कराकर व्यवस्थित रूप से रखवाया जाये।
जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन सैल के बाहर बालकॉनी में अत्यन्त गन्दगी पायी गयी, कूडे का ढेर तथा ऐसी गन्दगी जिससे संक्रामक रोग फैलने की सम्भावना है भी देखने में आयी, जो अत्यन्त आपत्तिजनक है। जिला पंचायत राज अधिकारी अपने कार्यालय में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखे तथा कार्यालय में अनावश्यक रूप से इधर-उधर लटक रहे विद्युत तारों को भी व्यवस्थित करायें। उन्हेने अर्थ एवं संख्या विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया। श्री अशोक कुमार जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में उपस्थित थे। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन पर पाया गया कि श्रीमती सीमा यादव, सर्व श्री धमेन्द्र, योगेन्द्र तथा मनोज ए0ई0एस0टी0ओ0 एन0एस0एस0 सर्वे सम्बन्धी कार्यवश फील्ड में गये बताये गये। श्री पंकज कुमार ए0ई0एस0टी0ओ0 व श्री सत्यपाल पत्रवाहक आकस्मिक अवकाश पर थे। भ्रमण पंजिका बनायी गयी है। भ्रमण पंजिका में दिनांक 18-9-2018 तक का भ्रमण अंकित किया गया है। दिनांक 19-9-2018 का भ्रमण पंजिका में दर्ज नहीं पाया गया। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित कार्मिक भ्रमण पंजिका में भ्रमण अंकित करने के उपरान्त ही भ्रमण पर जाना सुनिश्चित करें। कार्यालय की एक अलमारी में कुछ ग्राम स्तरीय डायरी व सांख्यिकी पत्रिका रखी हुई पायी गयी। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देशित किया गया कि उक्त डायरी व पत्रिका को समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने युवा कल्याण एवं प्रा0वि0दल विभाग के उपस्थिति पंजिका के अनुसार समस्त कार्मिक उपस्थित पाये गये। कार्यालय के एक कोने में पुराना रिकार्ड रखा गया है। निर्देशित किया जाता है कि पुराने रिकार्ड की नियमानुसार वीडिंग कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कृषि अनुभाग उपस्थिति पंजिका के अवलोकन पर पाया गया कि श्रीमती रितु अग्रवाल वरिष्ठ सहायक, श्री देवेन्द्र कुमार वरिष्ठ सहायक, श्री प्रशांत मलिक कनिष्ठ सहायक आकस्मिक अवकाश पर थे जिनके अवकाश प्रार्थना पत्र उपलब्ध पाये गये। श्री दीपक कुमार वरिष्ठ सहायक के नाम के सम्मुख टी अंकित किया गया है। श्री यशपाल सिंह वरिष्ठ सहायक द्वारा बताया गया कि श्री दीपक कुमार कैशबुक लेने मेरठ गये हुए है। भ्रमण पंजिका में उनका भ्रमण अंकित नहीं किया गया है। जिला कृषि अधिकारी को एस0बी0एम0 की टीम के साथ ग्राम सिखेडा में जाना बताया गया। जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि भ्रमण पंजिका में भ्रमण अंकित करने के उपरान्त ही भ्रमण पर जाना सुनिश्चित करें। श्रीमती कुसुम रानी वरिष्ठ सहायक व श्री यशपाल सिंह वरिष्ठ सहायक की अलमारी खुलवाकर देखी गयी। श्रीमती निगहत वरिष्ठ सहायक को अलमारी खोलने के लिए कहा गया। उनके द्वारा बताया गया कि उक्त अलमारी में पेंशन सम्बन्धी पत्रावली रखी गयी है। अलमारी की चाबी घर पर भूल आयी है। जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि सम्बन्धित कर्मचारी को भविष्य के लिए सचेत करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कृषि रक्षा विभाग की कार्यालय पंजिका के अनुसार श्री अनिल कुमार वर्ग-2 आकस्मिक अवकाश पर थे तथा श्री क्षितिज भारद्वाज कनिष्ठ सहायक दिनांक 17-9-2018 से चिकित्सा अवकाश पर है। कार्यालय के बाहर बालकॉनी में व अलमारी के ऊपर गन्दगी पायी गयी तथा विद्युत तार लटके हुए पाये। निरीक्षण के समय श्री मोती लाल व्यास, जिला विकास अधिकारी व श्री जय सिंह यादव, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, मु0नगर साथ थे।
पालिका चेयरमैन ने किया मेले का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। कृष्णा पुरी में श्री जहारवीर गोगाजी वार्षिक मेले का उद्घाटन पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी द्वारा किया गया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले में अनेक प्रकार के आयोजन किए जाएंगे पालिका अध्यक्ष को अपने बीच पाकर कृष्णा पुरी के सभी निवासी बहुत गदगद हो उठा और पालिका अध्यक्ष ने भी उन्हें हर तरह का सहयोग देने का आश्वासन दिया पब्लिक में से फागिंग की बात आई तो तुरंत पालिका अध्यक्ष ने निर्देश दिए और समय-समय पर वार्ड में आने का आश्वासन दिया इस अवसर पर इंजीनियर श्री अशोक अग्रवाल जी सभासद पूनम शर्मा सभासद प्रवीण पीटर पूर्व सभासद पति प्रमोद रेता नगर पालिका की ३२ मार्केट के अध्यक्ष एसके बिट्टू एवं सभी वार्ड वासी मौजूद रहे।
31.10.2018 तक घर-घर भ्रमण करते हुए मतदाताओं के सत्यापन से सम्बंधित कार्य किया जायेगाः जिला निर्वाचन अधिकारी
मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01.01.2019 के आधार पर होने वाले विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदान केन्द्रों पर नियुक्त बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा दिनांक 01.09.2018 से 31.10.2018 के मध्य घर-घर भ्रमण करते हुए मतदाताओं के सत्यापन से सम्बंधित कार्य किया जा रहा है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अन्तर्गत आयोग द्वारा दिनांक 23.09.2018, 07.10.2018 14.10.2018 एंव 28.10.2018 विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गयी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन विशेष अभियान तिथियों में मतदेय स्थलों पर नियुक्त सभी बूथ लेविल अधिकारी अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रह कर जन सामान्य से दावे/आपत्तियां प्राप्त करेंगे। प्रत्येक भारतीय नागरिक जो दिनांक 01.01.2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहा है अथवा पूर्ण कर चुका है तथा उसका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है, वह फार्म-6 में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। किसी नाम पर आपत्ति के लिये फार्म-7 में, निर्वाचक नामावली में किसी प्रविष्टि की शुद्धि के लिये फार्म-8 में एवं एक ही विधानसभा में निवास स्थान परिवर्तन की दशा में फार्म-8ए में आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। उक्त आवेदन पत्र बूथ लेविल अधिकारी के अतिरिक्त संबंधित तहसील में स्थापित मतदाता पंजीकरण केन्द्रों पर दिनांक 31.10.2018 तक जमा किये जा सकते हैं। उक्त सभी प्रपत्र बूथ लेविल अधिकारी, जिला निर्वाचन कार्यालय एवं मतदाता पंजीकरण केन्द्रों से निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं। उन्हेने अपील की कि कृपया मतदाता सूचियों को अद्यावधिक एवं पूर्ण रूप से शुद्ध बनाने में अपना सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।
पुलिस ने बाइक, तमंचे सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में व एसपी देहात के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी खतौली के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना जानसठ राजेंद्र कुमार नागर व निरीक्षक आर वी कौल द्वारा गठित टीम एसआई विक्रम सिंह भाटी एस आई हरी राज सिंह एस आई अफसर अली कांस्टेबल मोहित शर्मा कांस्टेबल विनीत कुमार द्वारा थाना जानसठ के एचएस उस्मान उर्फ़ सुक्का पुत्र शहिद निवासी ग्राम राजपुर कला थाना जानसठ जिला मुजफ्फरनगर व जमशेद उर्फ़ जम्मू पुत्र रफीक बैग ग्राम भलवा थाना जानसठ जिला मुजफ्फरनगर जो थाना जानसठ के एचएस भी है दोनों अभियुक्त गणों को उक्त टीम द्वारा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्ति की चेकिंग करते हुए ग्राम गढ़ी से तिसंग मार्ग पर सरकारी ट्यूबवेल के पास दोनों अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया अभियुक्त उस्मान उर्फ सुक्का के पास एक तमंचा ३१५ बोर नाल में एक खोखा कारतूस व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए व जमशेद उर्फ़ जम्मू से एक चाकू बरामद हुआ वह दोनों अभियुक्त गणों से एक मोटरसाइकिल हीरो होंडा सीडी डीलक्स चोरी की बरामद हुई दोनों अभियुक्त गणों का थाना जानसठ मुजफ्फरनगर जिले में आतंक था और पुलिस की नाक में दम कर रखा था पुलिस टीम द्वारा अदम साहस दिखाते हुए दोनों अभियुक्तों को जान पर खेलते हुए गिरफ्तार किया दोनों अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना जानसठ पर मुकदमा अपराध संख्या ४८१/१८धारा ३०७ आईपीसी वह मुकदमा अपराध संख्या ४८२ /१८ धारा २५ आर्म्स एक्ट बनाम उस्मान व मुकदमा अपराध संख्या ४८३ /१८ धारा ४/२५आर्म्स एक्ट बनाम जमशेद व मुकदमा अपराध संख्या ४८४ / १८ धारा ४१ /१०२ सीआरपीसी ४१४ आईपीसी बनाम उस्मान व जमशेद।
नई मंडी चौकी इंचार्ज योगेन्द्र चौधरी ने एक तमंचे व कारतूस के साथ ऋतिक को किया गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एस पी सीटी ओमवीर सिंह व सी ओ नई मंडी योगेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में थाना नई मंडी द्वारा कल जाहिदा हत्या कांड का खुलासा करने के बाद आज फिर थानां नई मंडी पुलिस को मिली एक ओर सफलता थाना नई मंडी कोतवाल हरसरन शर्मा व एस एस आई मदन सिंह बिष्ठ के निर्देशन में आज फिर अपनी बेहतरीन छवि से जाने जाने वाले ओर अपराधीयों की नाक में नकेल कसने वाले नई मंडी चौकी प्रभारी योगेंद्र चौधरी को मुखबिर की सूचना मिली कि एक लड़का तमंचा लिए हुए हैं तभी चौकी इंचार्ज योगेन्द्र चौधरी मामले को समझते हए मुखबिर की सूचना पर एस डी कॉलेज भोपा रॉड के सामने युवक को गिरफ्तार किया जिससे मोके पर ही एक तमंचा ३१५ बोर व जिंदा कारतूस भी बरामद किया। पकड़े गए युवक का नाम ऋतिक अहलावत पुत्र जितेंद्र अहलावत निवासी अंकित बिहार कुकड़ा थाना नई मंडी बताया जा रहा हैं। अगर पुलिस की माने तो पकड़े गए ऋतिक पर पहले से भी कई मुक़दमे दर्ज हैं।
परीक्षाफल रहा शत प्रतिशत-बी0एस0सी0 (गृह विज्ञान) का परीक्षाफल शतप्रतिशत
मुजफ्फरनगर। चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षाफल में एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के बी0एस0सी0 (गृह विज्ञान) द्वितीय सेमेस्टर एवं चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा एवं सभी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महाविद्यालय में छात्राओं ने अपने वर्चस्व को कायम रखा। महाविद्यालय द्वितीय सेमेस्टर में आंचल शर्मा ने 72.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर अंशिका ने 65.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किये एवं तीसरे स्थान पर 61.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके भारती रही। इसके अलावा चतुर्थ सेमेस्टर में सानिया कुरैशी ने 71.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर आरजू ने 66.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किये एवं तीसरे स्थान पर 66.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके बरखा रानी रही। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रांगण में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें सभी छात्राओं को प्राचार्य द्वारा बी0एस0सी0 (गृह विज्ञान) की परीक्षा में उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त करने पर खुशी व्यक्त की तथा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अपने अध्यापको को दिया। प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने बताया कि महाविद्यालय में सभी छात्र/छात्राओं को शैक्षणिक पाठ्यक्रम के साथ-साथ उनके विकास में सहायक सभी प्रकार की तकनीकि, सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियों का वातावरण भी उपलब्ध कराया जाता है। जिससे की छात्र/छात्राएं हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित कर सके। इस अवसर पर प्राचार्य महोदय व सभी शिक्षको ने छात्र/छात्राओं को शुभकामनाएं दी और छात्रों को भविष्य में भी इसी प्रकार उन्नति करने हेतु आर्शीवाद दिया। बी0एस0सी0 (गृह विज्ञान) की विभागाध्यक्ष डा. मोहिनी पंवार, निगार, सिया पाल, स्वाति, डा0 दीपक मलिक, डा0 रावि जैन, डा. नवेद अख्तर, कमर रजा, कुशलवीर सिंह, कृष्ण कुमार, प्रिंस, अंकित धामा, आशिष पाल आदि मौजूद रहे।
शिक्षकों को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद् विवेक शाखा के द्वारा संस्कृति सप्ताह २०१८ समापन समारोह की कड़ी में आयोजित च्गुरू वंदन-छात्र अभिनन्दनज् कार्यक्रम में एम.जी. पब्लिक स्कूल में शिक्षकों को सम्मानित किया।
भारत विकास परिषद् विवेक के द्वारा गुरू वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के अन्तर्गत एम.जी. पब्लिक स्कूल में विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव श्री सुरेन्द्र कुमार सिंधी जी के साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जी.बी. पाण्डेय जी को पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर तथा एडिशनल प्रिंसीपल श्रीमती मोनिका गर्ग जी को शॉल ओढाकर और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद् विवेक के प्रांतीय उपाध्यक्ष हस्तिनापुर प्रांत श्री सुधीर कुमार गर्ग ने कहा कि शिक्षक का शिष्य के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है उसी तरह शिष्य का गुरू के प्रति समर्पण भाव रहता है। शिक्षक के सि(ांतों को अपनाकर शिष्य हर सफलता को पाकर जीवन में उन्नति प्राप्त करता है। अतरू गुरू-शिष्य का जीवन एक-दूजे के बिना नहीं चलता, शिक्षक जहां भविष्य निर्माता है तो शिष्य भावी भविष्य का निर्माण कर्ता है। संगठन के द्वारा प्रत्येक वर्ष संस्कृति सप्ताह के दौरान गुरू वंदन और छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाता है।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद् के प्रांतीय चेयरमैन हस्तिनापुर प्रांत डा. आर.के. सिंह, संरक्षक श्री निधीश राज गर्ग, संरक्षक श्री मुकेश बिन्दल, अध्यक्ष श्री राजकुमार अग्रवाल, सचिन श्री अचिन कंसल, श्रीमती सीमा अग्रवाल व श्रीमती अचला बिन्दल मौजूद रहीं।
बॉलीवुड फिल्म ‘मनमर्जियां’ के इस सीन पर भड़के सिख समाज के लोग, मुजफ्फरनगर में जलाए पोस्टर
मुजफ्फरनगर। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की फिल्म मनमर्जियां को लेकर मुजफ्फरनगर में सिख समाज के लोग सड़कों पर उतर आए। यहां सिख समुदाय के लोगों ने फिल्म को हटाने की मांग की और फिल्म के विरोध में पोस्टर जलाए।अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘मनमर्जियां’ फिल्म के प्रदर्शन को बंद कराने की मांग को लेकर उन्होंने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि फिल्म में सिख समाज का अपमान किया गया है। डीएम को दिए ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि फिल्म में अभिषेक बच्चन अपनी पगड़ी उतारकर सिगरेट पीता है। और फिल्म की हिरोईन भी सिगरेट पीती है। इस दृश्य से सिख समाज में आक्रोश है। सिख समाज ने चेतावनी दी कि अगर फिल्म बंद नहीं हुई तो सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पडेघ्गा। ज्ञापन देने वालों में सतनाम सिंह हंसपाल, दीपक गंभीर, गजेंद्र पाल सिंह भाटिया, गुरुप्रीति सिंह, हरमिंदर सिंह, गुरजीत सिंह, बलविंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, प्रभुदयाल सिंह मलिक, सुरेंद्र सिंह कोहली, गुरुचरण सिंह बांगा, गुरुबचन सिंह, हरख्याल सिंह, अजीत सिंह, अमरदीप सिंह, राजेश सिंह, प्रिंस कथूरिया आदि रहे।
भाजपा नेता ने महिला से की अश्लील बातें, ऑडियो वायरल
मुजफ्फरनगर। जनपद में एक महिला के साथ बातचीत के दौरान एक कथित भाजपा नेता द्वारा गाली-गलौच करने तथा अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से सनसनी फैल गई है। दरअसल जनपद में एक महिला की बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में एक व्यक्ति जो भाजपा का बडा नेता बताया जा रहा है महिला के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए बात कर रहा है। महिला भी भाजपा नेता बताई जा रही है। कथित भाजपा नेता द्वारा कई बार महिला को भद्दी-भद्दी गालियां भी दी गई है। बातचीत के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी तथा एक अन्य नेता का भी नाम बार-बार आ रहा है। बातचीत में एक अन्य व्यक्ति की भी आवाज आ रही है, जो कि भाजपा संगठन से जुडा बताया जा रहा है। आज इस संबंध में जब पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी से मीडिया ने बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें ओर लोगों से ही यह ऑडियो वायरल होने की सूचना मिली है, जिसमें उनका नाम लिया जा रहा है, लेकिन उन्होंने अब तक यह ऑडियो सुनी नहीं है। देवव्रत त्यागी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति महिला को गाली व अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है तो उसके खिलाफ संगठन को संज्ञान लेना चाहिए। इस ऑडियो में भाजपा के जिला अध्यक्ष द्वारा भी बात करने का दावा भी सोशल मीडिया पर किया गया हैं। जब मीडिया ने इस बाबत बात की गई तो उनके चेहरे से हवाइयां उड़ती दिखाई दी और उन्होंने मीडिया के सवालों से कन्नी काटी, जिलाध्यक्ष रूपेन्द्र सैनी ने इस मामले में कोई ऑडियो न मिलने की बात कही। उन्होनें कहा कि उनके पास कोई वायरल ऑडियो या वीडियो नहीं आई है और न ही वह इस बारे में कुछ जानते हैं। वह इस बारे में जानकारी कर बता देंगे।
हुसैन की शहादत से जिंदा हुआ दीन
मुजफ्फरनगर। मोहर्रम की आठ तारीख को मौलाना हसनैन महलकी ने दीन का फलसफा बयान करते हुए कहा कि वाकए करबला ने इस्लाम को फिर से लोगों के दिलों में जिंदा कर दिया। कहा कि प्रत्येक मोहर्रम में दीने इस्लाम को नई मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि आले रसूल ने साबित कर दिखाया कि वे सिर्फ दीन के लिए बने हैं। इमामबारगाह मोतीमहल में मिंबरे रसूल से मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना इंतजार हैदर ने फलसफाए इस्लाम पर रोशनी डाली। कहा कि इमाम हुसैन ने अपने नाना के दीन को जिंदा रखने के लिए अपनी व अपने जांनिसारों की कुर्बानियां पेश कीं। मर्सियाख्वानी मिर्जा मुशाहिद बेग मुरादपुरी व मो. महशहेदी, नुसरत हुसैन ने की। सवारी मर्सिया नजमुल हसनैन, जकी अब्बास, नवेद, शान मियां व अफसर हुसैन ने पढ़ा। मजलिस के बाद जुलूस अलम व ताजिया बरामद हुआ। सीनाजनी व नोहाख्वानी करते हुए शिया सोगवार जुलूस की शक्ल में सर्राफा बाजार, कटेहरा सैयदान, लोहिया बाजार, कस्सावान मार्केट से खालापार व फखरशाह चौक से अबूपुरा पंचदरा से वापस फखरशाह चौक से आरफियान इमामबारगाह होते हुए खादरवाला रोड से प्रेमपुरी नदीवाला, भारत माता चौक होते हुए घासमंडी से भगत सिंह रोड के रास्ते शिव चौक से अंसारी रोड व बकरा मार्केट होता हुआ अपने मुकाम मोतीमहल में रात को समाप्त हुआ। इससे पूर्व नोहाख्वानी शबी हैदर, असकरी, शादाब खां, आबाद, शावेज, साहिबेआलम, अस्करी, जफर आरजू, काशिफ तथा बाबर व अजहर आदि ने की। जुलूस का संचालन कैसर हुसैन जैदी ने किया। इससे पूर्व मजलिस में हजरत अली अकबर की फजीलत और इस्लाम में उनकी अहमियत का जिक्र किया गया। मजलिस को तंजीम काजमेन ने खिताब फरमाया। हजरत अली अकबर की शहादत का वाकया सुनकर सैदानियां जार-जार रोने लगी। मर्सियाख्वानी शाने जहरा, बिल्लो, शाहीन व इशरत, शबिया ने की।
