समाचार
फोर्स के साथ की पैदल गश्त
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए आज थानां सिविल लाइन पुलिस ने एसएसबी फ़ोर्स के साथ थानां सिविल लाइन क्षेत्र के कई मोहल्लों व मुख्य मार्ग पर पैदल मार्च किया। आधुनिक असलहों से लैस बीएसएफ जवानों ने अराजकतत्वों को सावधान रहने का संदेश दिया। फोर्स देखकर लोग चौकन्ने हो गए। सिविल लाइन थानां प्रभारी नव रत्न गौतम व एस एस आई के पी सिंह एवं कच्ची चौकी इंचार्ज विजय त्यागी व एस आई ओमकार सिंह ने पुलिस व एसएसबी फ़ोर्स के जवानों के साथ थानां सिविल लाइन पर एकत्र होकर अंसारी रॉड,साकेत कालोनी,कच्ची सड़क,हाजी पूरा,जसवंत पूरी,महमूदनगर,सरवट आदि मार्गों पर पैदल मार्च किया। एसएसबी फ़ोर्स के जवान असलहे लिए मुस्तैद थे। वह चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों को फोर्स की तैयारी का संदेश दे रहे थे। कई जगहों पर तलाशी भी ली गई। अचानक मोहल्लों में फोर्स को घूमते देखकर लोग बाहर निकल आए ओर एक दूसरे से पूछ रहे थे कि इतनी फ़ोर्स जब पुलिस ने बताया कि यह पैदल मार्च चुनाव को लेकर हैं।
ग्रीन लैरून्ड स्कूल में 53 वाँ स्थापना दिवस समारोह मनाया
मुजफ्फरनगर। ग्रीन लैंड माडर्न जू० हाई स्कूल मुजफ्फर नगर में भारतीय योग संस्थान का ५३ वाँ स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आर्यरत्न आचार्य गुरू दत्त आर्य व अध्यक्षता जिला बार संघ मुजफफर नगर के पूर्व महासचिव ओमसिह तो मर एडवोकेट ने की ।संचालन योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने किया।
सर्व प्रथम महिला योग साधना केंद्र ग्रीन लैंड स्कूल मुजफफर नगर की केंद्र प्रमुख श्रीमती अर्चना सिंह ने ओउम् ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू कराई और तिर्यक ताडासन व अर्द्ध चन्द्रासन कराये।रजनी मलिक ने जानुसिरासन व कोणासन,केंद्र प्रमुख राजसिह पुण्डीर ने वज्रासन,उष्टरासन व मण्डूक आसन,बेबी सैनी नेभुजंग व शलभासन,राजीव रघुवंशी ने पादोत्तान आसन व सेतुबन्ध आसन कराएँ।सिंहासन व हँसी तथा कपालभाँति और भ्रामरी प्राणायाम जिला प्रधान पवन सिंह बालियान ने कराएँ। मुख्य वक्ता केंद्र प्रमुख राजसिह पुण्डीर ने योगासन का शरीर प्रभाव विषय पर बोलते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास करने से शरीर की समस्त प्रणालिया सुचारु रूप से कार्य करने लगती हैं।विजातीय तत्व शरीर से बाहर निकल जाते हैं और शरीर स्वस्थ बनता है।हमारा पाचन व निष्कासन सरल व सहज रूप से होता है।समस्त असाध्य रोगों एकमात्र उपचार योग है। योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि भारतीय योग संस्थान एक अराजनैतिक संस्था है जो जातिवाद व सम्प्रदायवाद से ऊपर उठकर मानव मात्र के कल्याण के लिए कार्य करती है ।संस्थान की स्थापना १० अप्रैल सन् १९६७ को हुई थी।आज भारत वर्ष में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी संस्थान की लगभग ३५०० योग कक्षाए निःशुल्क संचालित होती है। मुख्य अतिथि आर्य रत्न आचार्य गुरू दत्त आर्य ने कहा कि योग से अध्यात्म का मार्ग प्रशस्त होता है।योग से मोक्ष की प्राप्ति होती है।योग भारतीय संस्कृति की पहचान है।यह भारतीय श्रषि-मुनियों की देन हैं।इस अवसर पर रजनी मलिक,बेबी सैनी,सरिता धीमान,यज्ञदत्त आर्य व जिला प्रधान पवन सिंह बालियान ने योगगीत व ईश्वर भक्ति के गीत प्रस्तुत किये।योगाचार्य सुरेन्द्रपाल सिंह आर्य ने सभी को आगामी ११अप्रैल को मतदान करने का संकल्प दिलाया। अध्यक्ष ओमसिह तो मर एडवोकेट ने कहा कि जो लोग नियमित योग साधना करते हैं वो सुखी व स्वस्थ जीवन जीते हैं।योग एक जीवन जीने की कला है।कार्यक्रम में सैकड़ों साधक एवं साधिकाओ ने भाग लिया,जिसमें मुख्य रूप से विपिन शर्मा,रिशीपाल ,सत्यवीर पंवार,राजमोहन, अशोक कुमार,डा०जीत सिंह तोमर,राजेंद्र काम्बोज ,पंकज कुमार,श्रीमती मुनेश देवी,रेखा शर्मा,रितू,सुदेश ,कामेश मलिक अंकुर मान आदि उपस्थित रहे।अंत में प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन वैदिक प्रार्थना और शांति पाठ से हुआ।
मतदान करने और अधिक से अधिक मतदान कराने की ली शपथ
मुजफ्फरनगर। भारतीय नवसंवत्सर २०७६ आरंभ होने के सुअवसर पर कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती इकाई मुज़्फ़्फ़रनगर मेरठ प्रान्त की ओर से शिव चौक स्थित तुलसी पार्क में अखण्ड भारत का मानचित्र बनाकर राष्ट्र हित में स्वयं मतदान करने एवं अधिक से अधिक संख्या में मतदान कराने हेतु शपथ ली गयी। विभिन्न स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया तथा वहां पर उपस्थित जनसमूह को शपथ दिलाई गई कि वे अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।इस अवसर पर संस्कार भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री महेंद्र आचार्य जी,उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ के सदस्य श्री प्रवीण कुमार सैनी ,संस्कार भारती के अध्य्क्ष पीयूष शर्मा ,महामंत्री अनिल कुमार ,कोषअध्यक्षा अनुराधा वर्मा,मातृशक्ति प्रमुख सुचित्रा सैनी, मीरा शर्मा,नीरू शर्मा,रेणु गर्ग,लवी अग्रवाल ,डॉ अरुण गर्ग आदि संभ्रांत जनपदवासियों ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। चरथावल मोड स्थित सिद्धपीठ श्री शनिधाम मंदिर के प्रागंण में वार्षिकोत्सव (मेले) के सातवें दिन प्रातः के समय हवन पूजन के साथ सम्पन्न यज्ञ में पूर्ण आहूति दी गयी तत्पश्चात महाआरती हुई और इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य यजमान के रूप में मनमोहन जैन, राजीव जैन उपस्थित हुए।
उपरोक्त जानकारी देते हुए शनिधाम मंदिर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मेला प्रभारी शरद कपूर ने बताया कि विगत रात्रि श्री शनिधाम मंदिर के प्रागंण में शनि भजन संध्या सम्पन्न हुई। जिसमें मंच का संचालन रमेश केस्टो ने किया। टी सीरिज के कलाकारों अर्जुन वासु, गायक जनेश्वर शर्मा, प्रिया श्रीवास्तव दिल्ली ने शनिदेव की स्तुति-महिमा पर आधारित धार्मिक भजन व नृत्य प्रस्तुत किये। इस अवसर पर अंकित झा के ग्रुप ने शनिदेव के ऊपर आधारित अनेक झाकियां प्रस्तुत की। इस कार्यक्रम में वेदी पूजन व महाआरती में मुख्य यजमानों के रूप में समाजसेवी सुनील ग्रोवर, डा. संतवीर पुंडीर, सभासद विकल्प जैन, रिषी सागर, वेदपाल गहलौत, प्रदीप अरोरा उपस्थित हुए। देर रात्रि तक चली इस भजन संध्या में शनि भक्तों ने धार्मिक भजनों का भरपूर आंनद लिया। रमेश केस्टो आर्ट ग्रुप की ओर से इस धार्मिक संध्या का आयोजन किया गया था।
श्री शनि मंदिर समिति के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, महासचिव मुकेश चौहान, कोषाध्यक्ष नरेंद्र पंवार ने मेले की समाप्ति व सफल आयोजन में योगदान हेतु सभी धर्म प्रेमी जनता का आभार व्यक्त किया। मेला समिति की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर, विपिन ढींगरा, अनिल तोमर, प्रियांशु तोमर, प्रबुद्ध भारद्वाज, संदीप मित्तल, डा. संजय अग्रवाल, देवेंद्र चौहान, राजीव धीमान, मलखान सैनी, शैलेंद्र शर्मा, मुख्य सेवक अमित कश्यप, सतीश, आशीष, रवि, अनिल, सेवक सुंदरलाल शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्था बनाये रखी एवं मंदिर में आये हुए सभी शनिभक्तों को प्रसाद का वितरण कराया।
मतदान कार्मिक ईवीएम वीवीपैट संचालन प्रक्रिया तथा चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्यन कर लेंः जिला निर्वाचन अधिकारी
८ व ९ अप्रैल को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण में प्रशिक्षण प्राप्त कर शंकाओं का समाधान कर लेः जिला निर्वाचन अधिकारी
मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने आज पीठासीन अधिकारियों/मतदान कार्मिकों के दिये जा रहे द्वितीय प्रशिक्षण के अन्तिम दिन मतदान कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए निर्देश दिये कि मतदान प्रक्रिया संचालन, ईवीएम वीवीपेट संचालन तथा निर्वाचन आयेग द्वारा उपलब्ध कराई गई हैण्डबुक में दिये गये दिशा निर्देशों का भली भाति अध्यन कर ले। उन्होने कहा कि मतदान केन्द्र में घटित होने वाली समस्त गतिविधियां के प्रति आप पूर्णरूप से उत्तरदायी है। यह आपका प्रथम कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व है कि आप अपने मतदान केंद्र में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करें। इसके लिए आवश्यक है कि आप चुनाव संचालन से संबंधित कानून एवं प्रक्रिया तथा चुनाव आयोग के निर्देशों एवं दिशा-निर्देशों से भली-भांति परिचित हों।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अब प्रत्येक मतदेय स्थल पर ईवीएम तथा वीवीपैट का उपयोग किया जा रहा है। मतदेय स्थल पर पीठासीन अधिकारी के रूप में आपको मतदान प्रक्रिया से संबंधित अद्यतन नियमों तथा ईवीएम और वीवीपैट के परिचालन प्रक्रिया से भी आपको भली प्रकार परिचित होना चाहिए। आपको वीवीपैट के प्रयोग से मतों की रिकार्डिंग प्रक्रिया की अच्छी समझ होनी चाहिए। ईवीएम तथा वीवीपैट के उपयेग के विषय में आप द्वारा स्वयं व्यक्तिगत रूप से करके लिया गया प्रशिक्षण आवश्यक है। एक छोटी सी भूल या गलती या विधि या नियमों को दोषपूर्ण तरीके से लागू किया जाना या ईवीएम तथा वीवीपैट की विभिन्न क्रियाओं का अपर्याप्त ज्ञान आपके बूथ प्रक्रिया को दोषपूर्ण बना सकता है।
उन्होने कहा कि मतदान ईवीएम और वीवीपैट के संचालन और उसमें उपलब्ध विभिन्न बटन और स्विचों की प्रक्रियाओं से स्वयं पूरी तरह से परिचित हो लें। आयोग के समस्त संगत अनुदेश अपने पास रखें। उन्होने कहा कि मतदान प्रारंभ होने के पूर्व, मॉक पोल की प्रक्रिया को सम्पन्न कर ले और सीआरसी अवश्य करे। मतदान, निर्वाचन आयोग द्वारा नियत समय पर प्रारंभ किया जायेगा। उन्होने कहा कि मतदान के दौरान कोई सुसंगत घटनाएं घटें, आपको उसी समय उन्हें पीठासीन अधिकारी की डायरी में अभिलिखित करना आपका महत्वपूर्ण दायित्व होगा। उन्होने कहा कि मतदान केन्द्र पर कोई अप्रत्याशित घटना घटती है और उसकी सूचना आपके द्वारा नही दी जाती है और किसी अन्य श्रोत से आयोग की जानकारी में आये तो आयोग इसे गंभीरता से लेगा। आपके विरूद्ध गंभीर कार्यवाही की जायेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिये कि मतदान के दिन अगर बूथ पर मतदान में समस्या उत्पन्न होती या रिपोल की स्थिति बनती है तो सम्बन्धित पीठासीन अधिकारी सहित पोलिंग पार्टी पर सीधे कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि सभी इसको भली भाति समझ ले कि अब गलती की कोई गुजांइश नही है। उन्होने निर्देश दिये कि अपनी ड्यूटी सर्तकता, ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ करें तथा ड्यूटी पर कोई भी लापरवाही नही होनी चाहिए। उन्हेने कहा कि मतदान सम्पन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारी/पोलिंग पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका हेती है। उन्होने कहा कि पीठासीन अधिकारी अपने नियम एवं कर्तव्य के बारे में पूर्ण जानकारी रखे जिससे उन्हें चुनाव सम्पन्न कराने में असुविधा न हो।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण के पूरे ध्यान से प्राप्त करे अगर उन्हे और अधिक प्रशिक्षण की आवश्यकता है तो मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण में ८ व ९ अप्रैल को जाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है उन्होने कहा कि प्रशिक्षण में की गई गलती को क्षमा किया जा सकता है लेकिन निर्वाचन में गलती करने पर कोई माफी नही मिलेगी। उन्होने कहा कि इस बार प्रशिक्षण पर अधिक बल इसलिए ही दिया जा रहा कि गलती की कोई गुजांइश ही ना रहे। उनहोने कहा कि यह लोकतन्त्र का त्यौहार है इसमें सभ्ी की भागीदारी आवश्यक है। जैसे हम सब त्यौहार पूरी तैयारी के साथ मनाते है उसी प्रकार की लोकतन्त्र के त्यौहार को भी मनायें। लोकतन्त्र के इस त्यौहार में पूर्ण रूप से सर्मिपत होकर कार्य करे। उन्होने कहा कि निर्वाचन पूरी शुचिता,निष्पक्षता, साफ नियत व नियमों के साथ समपन्न कराना है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, सचिव मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण महेन्द्र प्रसाद, डीडीओ, जिला प्रशिक्षण अधिकारी विजय प्रताप यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
बालिका की पर्दाफाश मे डूबकर मौत
मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणो के चलते एक महिला ने अपने बेटियो को साथ ले शामली रोड स्थित पर्दाफाश मे छलांग लगा दी। आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो ने जब यह नजारा देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए और देखते ही देखते अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। मामला संज्ञान मे आते ही पुलिस मे हडकम्प मच गया। और कुछ ही देर मे शहर कोतवाल अनिल कप्परवान व एसएसआई अक्षय शर्मा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से पर्दाफाश मे डूबी महिला व उसकी दोनो बेटियो को बाहर निकलवाया। इस हादसे मे महिला की करीब 8 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उक्त महिला व उसकी बेटी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
मुजफ्फरनगर। टै्रन की चपेट मे आकर एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया। जानकारी के अनुसार आज दोपहर बझेढी रेलवे फाटक के समीप टै्रन की चपेट मे आ जाने से मौत हो गई। इस हादसे पर आसपास के अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना जीआरपी पुलिस ने घटना स्थल थाना सिविल लाईन क्षेत्र होने पर सिविल लाईन पुलिस को इस हादसे से अवगत कराया
हादसे मे युवक की मौत की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना सिविल लाईन प्रभारी नवरत्न गौतम ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन मृतक की पहचान नही हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ हुलिये के आधार पर मृतक की पहचान के प्रयास तेज कर दिए।
जिला चिकित्सालय में हंगामा, अधिकारियों ने कराया मामला शांत
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल मे आज दोपहर उस समय अच्छा-खासा हंगामा खडा हो गया कि जब मरीज के तीमारदारो ने आपरेशन के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा का प्रयास किया । ग्रामीणो द्वारा शोर-शराबे व हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई इसी बीच नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल चुनाव प्रचार बीच मे ही छोड जिला अस्पताल पहुंचे। उनके साथ सीओ सिटी हरीश भदौरिया भी मौजूद रहे। विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने पीडित पक्ष से बात कर उनकी समस्या को जाना। इस दौरान सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार भी जिला अस्पताल पहुंच गए। इस सम्बन्ध मे चिकित्साधिकारियो को स्पष्ट लहजे मे कहा कि जिला अस्पताल मे किसी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नही की जाएगी। विधायक कपिलदेव अग्रवाल का कहना है कि इस प्रकार के आरोपो-प्रत्यारोप उचित नही है। अतः भविष्य मे इस प्रकार के आरोपो की पुनरावृत्ति ना हो।
आर्किटेक्चर वर्कशॉप का आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की इकाई श्रीराम स्कूल ऑफ ऑर्किटेक्चर में नासा (नेशनल ऐसोसिऐशन स्टूडेन्ट ऑफ आर्किटेक्चर) द्वारा दो दिवसीय आर्किटेक्चर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन आज कन्वेंशन मीट आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर अजय शंकर पाण्डेय की धर्मपत्नी डॉ० सीमा पाण्डेय व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ के चेयरमैन डा० एस०सी० कुलश्रेष्ठ द्वारा की गई।
श्रीराम स्कूल ऑफ ऑर्किटेक्चर का नासा में प्रतिनिधित्व करने वाले एवं इस कार्यक्रम के कॉर्डिनेटर वागेश चौधरी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आज कार्यक्रम के पहले दिन ऑटोकेड, फोटोशॉप, रेविट, ग्रीन बिल्ड़िग कान्सेप्ट, हैंड ऑन ब्रिक वर्क के बारे में कार्यक्रम में शिरकत कर रहे ऑर्किटेक्चर के विद्यार्थियों को विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। वागेश चौधरी ने बताया कि इस कार्यशाला में आर्किटेक्चर की पांच विधाओं में ऑटोकेड २डी व ३डी कम्प्यूटर ऐडीट ड्रॉफ्टिंग साफ्टवेयर ऐप्लीकेशन होती है। जिसका उपयोग मुख्य रूप से आर्किटेक्चर कंसट्रक्शन, मेनीफेक्चरिंग इंजीनियरिंग के प्लॉन का ब्लू प्रिंट तैयार करने के लिये किया जाता है। फोटोशॉप में आर्किटेक्चर प्लॉन का ग्राफिकल रिप्रजेन्टनेशन और एडिटिंग में उपयोग होता है। साथ ही रेविट का उपयोग बिल्ड़िग सॉफ्टवेयर का ३डी मॉडल तैयार करने में किया जाता है। ग्रिन बिल्ड़िंग कान्सेप्ट के अन्तर्गत् ग्रीन बिल्ड़िंग बनाने में ऐसे स्त्रोतों का उपयोग किया जाता है जो भविष्य में आने वाली पीढ़ियों के लिये अनुकूल हां। इसी कार्यक्रम में हैंड ऑन ब्रिक वर्क पर भी संक्षेप में बताया गया कि किस प्रकार अलग-अलग ईंटों का उपयोग करके बिल्ड़िग के कन्सटेऊक्शन को उपयोगी व सुन्दर बनाया जाता है।
इस अवसर पर श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डा० डी०के०पी० सिंह ने बताया कि आज आयोजित हुई दो दिवसीय कार्यक्रम में आर्किटेक्चर के पांच अलग-अलग विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही खेल प्रतियोगितायें भी आयोजित की गई। जिसमें ऑर्किटेक्चर के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एवं आस-पास के राज्यों के लगभग ७० ऑर्किटेक्चर कॉलेजेज़ से तकरीबन १००० से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने आगे बताया कि नासा द्वारा समस्त भारत को ०६ जोन में बांटा गया है। प्रथम जोन में होने वाले इस कार्यक्रम के आयोजन के लिये जोन के ७० विद्यालयों मे से १५ विद्यालयों ने आवेदन किया था जिसमें श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज का आवेदन स्वीकार किया गया। इसके प्रथम जोन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, दिल्ली में स्थित महाविद्यालय सम्मिलित हुए हैं। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला में अलग-अलग राज्यों एवं क्षेत्रों से आने वाले आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों की रहने, ठहरने और खाने की व्यवस्था कॉलेज प्रशासन द्वारा कॉलेज के हॉस्टल में ही की गई है।
इस अवसर पर नासा इण्डिया के कार्यक्रम में चंडीगढ से आर्किटेक्ट गुरूप्रीत सिंह, राहुल सैनी आर्किटेक्ट राइटर, दिल्ली के आर्किटेक्ट जूही अग्रवाल, विवेक वालिया आर्किटेक्ट ने कार्यक्रम में शिरकत की तथा पैनल डिस्कशन में भी आर्किटेक्ट पैनल के सदस्यों के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्किटेक्ट विनय सिंह, अश्वनी कल्याणी, विभोर, अली आलम और रोहित कुमार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
एसडी कालेज में कार्यशाला का हुआ आयोजन
मुजफ्फॅरनगर। एस0 डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में ’’विश्व स्वास्थ दिवस’’ के उपलक्ष में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका विषय संयुक्त राष्ट्र के इस वर्ष के विषय के अनुरूप ’’स्वास्थ सभी के लिए’’ रहा। कार्यक्रम का शुभारम्भ डा0 सचिन गोयल (प्राचार्य), डा0 मोहिनी पंवार, श्री मनमीत सिंह, डा0 रूपम सक्सेना, डा0 दीपक मलिक ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रजव्वलित कर किया। जिसमें बी0एस0सी0 (गृहविज्ञान) की छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य वक्ता श्री मनमीत सिंह जी ने बताया कि आज के समय में शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सभी को व्यायाम प्रत्येक दिवस करना चाहिए जिससे मनुष्य रोगो से लडने की प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर लेता है व अन्य मनुष्यों की अपेक्षा वह कम बीमार होता है। डा0 रूपम सक्सेना ने स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम के साथ-साथ ही मानसिक स्वास्थ को ठीक रखने के लिए योगासन करने के फायदे बताये उन्होने कार्यशाला में उस्थित अतिथिगण एवं विद्यार्थियों को योगासन से सम्बन्धित अनेक जानकरियां उपलब्ध कराई व कुछ क्रियाओं का प्रदर्शन भी किया जिसके द्वारा आप अपनी एकाग्रता में वृद्धि कर सकते है। इस अवसर पर बी0एस0सी0 (गृह विज्ञान) संकाय की छात्राओं ने एक प्रदर्शनी का आयोंजन किया जिसमें जिसमें उन्होने स्वस्थ जीवन जीने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जिसमें रहन-सहन, खान-पीन आदि से सम्बन्धित जानकारियां उपलब्ध कराई। छात्राओं ने पोषक आहार हेतु आवश्यक डाईट प्लान भी बनाकर प्रदर्शित किये। प्रदर्शनी में बी0एस0सी0 (गृह विज्ञान) की छात्रा अंशीका प्रथम, आंचल शर्मा द्वितीय, निशा व पंकेश तृतीय व निधि शर्मा को सांत्वना पुरूस्कार प्रदान किया गया। प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने विश्व स्वास्थ दिवस जोकि विश्व स्वास्थ संगठन के द्वारा हर वर्ष 07 अप्रैल को मनाया जाता है कि महत्वता के बारे में बताया व उन्होने उपस्थित विद्यार्थीयों को प्रेरित किया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब हम अपने ज्ञान से अपने आस पास के समाज एवं पर्यावरण को सुरक्षित एवं स्वस्थ रखे व स्वस्थ जीवन जीने के लिए आवश्यक सुविधाएं समाज के आखरी पायदान पर खडे व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष डा0 मोहिनी पंवार ने उपस्थित अतिथियों व वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया, कि मनुष्य को प्रकृति से उत्पन्न संसाधनों का प्रयोग सोच समझकर करना चाहिए। हम अपने दैनिक जीवनचर्या में प्लास्टिक की वस्तुओं का इस्तेमाल कदापि ना करें व अपने आस पास सदैव सफाई बनाये रखे गंदगी इकठठा न करें ताकि गंदगी से पैदा होने वाली बीमारियां जोकि कीटाणु के रूप में हमार शरीर में प्रवेश करती है उनसे बचाव किया जा सके। कार्यक्रम में प्रीति, फरहत, नगमा, पारूल, मेनका, स्वाति, नरर्गिस, नाजमा, अर्चना, रेणु सोनम, ज्योति, अनुराधा, नीतु, रिया, सना, सावित्री, शिवानी, आंचल, अरूणा, दीपारानी, गरीमा, हिमानी, ईशा, खुशी, आरती, रीटा, आफरीन आदि छात्राएं उपस्थित रही। इस अवसर डा0 रावि जैन, शिया, स्वाति, काजल, एकता मित्तल, सपना, भुवन अरोरा, मासुमा, विंशु, विपाशा, कमर रजा, अंकित धामा, कृष्ण कुमार, पिं्रस चौधरी, संकेत जैन, कुशलवीर, आशिष पाल, दीपक गुप्ता, आदि ने सहयोग किया।
हिंदू नववर्ष का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। भगीरथ आर्मी के तत्वाधान में भारतीय संस्कृति के बढावा देते हुए हिंदू नववर्ष बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसके संयोजक बहन क्रांतिकारी शालू सैनी व राजू भैया रहे। अध्यक्षता डा. पहल सिंह सैनी उद्घाटनकर्ता सूरज सैनी, ज्येति प्रज्जलित श्रीमती आंचल तोमर, जिला पंचायत अध्यक्षा व मुख्य अतिथि विक्रम सैनी विधायक, खतौली व कपिल देव अग्रवाल विधायक मुजफ्फरनगर रहे। कार्यक्रम बडे ही शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित क्रांतिकारी शालू सैनी, राजू भैया, कमल सैनी, राजू सैनी, मनोचा, मनोज सैनी, कमल सैनी, अमित सैनी, रोहित सैनी, मनोज सैनी, पंकज सेनी, संदीप सैनी, दिनेश सैनी, मोहित सैनी, सुमित सैनी, देवेंद्र सैनी, मदन शर्मा, लखन सैनी, आकाश सैनी आदि मौजूद रहे।
त्यौहारों व पर्वा को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जायेः जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर। जिलधिकारी /जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पाण्डेय ने कहा कि आगामी दिनों में रामनवमी, अम्बेडकर जयन्ती, गुड फ्राइडे महावीर जयन्ती शबे बारावफात आदि त्यौहार मनाये जाने है। उन्होने कहा कि चौत्र नवरात्रि प्रारम्भ हो गयी है। उन्होने एसडीएम को निर्देश दिये कि आगामी पर्व के अवसर पर सम्बन्धित पुलि क्षेत्राधिकारी से समन्वय कर ले और थानों पर उपलब्ध त्यौहार रजिस्टरों के भी देख ले तथा अवश्यकतानुसार शान्ति समिति एवं गणमान्य व्यक्तियों की शांति समिति की बैठक थानावार कर ली जाये। और यह भी सुनिश्चित कर लिया जाये कि इन रास्तों व धार्मिक स्थलों पर सफाई का उचित प्रबन्ध रहे और यह भी देख लिया जाये कि अस्थाई बाधा तो नही है।
जिलाधिकारी आज सांय कैम्प कार्यालय पर अधिकारियों के साथ आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था एवं सकुशल समपन्न कराने के सम्बन्ध में बैठक कर रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि जुलूस केवल परम्परागत मार्ग से ही निकाले जाये। इस मार्गा पर यह भी सुनिश्चित किया जाये कि जुलूस के समय में कोई आवारा जानवर इन मार्गा पर न आये। उन्होने निर्देश दिये कि नगर मजिस्ट्रेट/समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्वयं सतर्क दृष्टि रखे तथा विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति, सफाई आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित कर ले। समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट यह भी सुनिश्चित कर ले कि जिन कस्बों/ग्रामों एवं नगर में जुलूस एवं शोभायात्राएं निकाली जाती है, वहां आवश्यकतानुसार तहसीलदार/नायब तहसीलदार को उपरोक्तानुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु नियुक्त कर दे। नगर क्षेत्र में नगर मजिस्ट्रेट अपने निकट पर्यवेक्षण में कानून एवं शांति व्यवस्था देखेगे। जिलाधिकारी ने कहा कि शोभायात्रायें एवं जुलूस जिन क्षेत्रों से होकर गुजरे उन स्थानों पर विशेष रूप से अत्याधिक सतर्कता एवं सजगता बरती जाये। सभी धार्मिकों स्थलों भीड-भाड, बस अडडो, रेलवे स्टेशनों एवं सार्वजनिक स्थानों तथा लिंक मार्गा आदि पर भी समुचित पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। अपने अपने समकक्ष मजिस्टेऊेट से समन्वय बनाये रखा जाये। उन्होने कहा कि कानून व्यवस्था सम्बन्धी कोई घटना न होने पाये। शांति एवं कानून व्यवस्था तथा सम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखते हुए प्रत्येक पर्व को गम्भीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सकुशल, शांतिपूर्ण,सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा, अपर जिलाधिकारी वि०/रा०, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, नगर मजिस्ट्रेट, समस्त एसडीएम तहसीलदार उपस्थित थे।
