समाचार
मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्णः जिला निर्वाचन अधिकारी
मुजफ्फरनगर। जनपद के जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डे ने 11 अप्रैल के मतदान के संदर्भ में व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि इस मतदान के लिए जिला प्रशासन निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है और सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र में जनपद में 915 मतदान केंद्र तथा 2167 मतदेय स्थल है। जनपद की 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, खतौली तथा मीरांपुर में कुल 19 लाख 77 हजार 783 मतदाता है जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1066027, महिला मतदाताओं की संख्या 911668 तथा तीसरी नस्ल वालो की संख्या 88 है। जनपद में 13026 दिव्यांग मतदाता है जिनकी सुविधा के लिए प्रशासन ने 642 व्हील चेयर की व्यवस्था की है। कलैक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी 2167 मतदेय स्थलो ंपर आधारभूत सुविधाएं जैसे शौचालय, पानी, रैम्प आदि की उपलब्धता पूरी तरह से करायी गयी है तथा 213 मतदेय स्थलों पर वेब कास्टिंग करायी जायेगी। उन्होंने बताया कि जनपद में 25 जोनल मजिस्ट्रेट, 156 सैक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये है इसी प्रकार 381 बूथों पर डिजीटल कैमरे तथा 291 मतदेय स्थलों पर माइक्रोआब्जर्वर की नियुक्ति की गयी है। जनपद में 491 भारी वाहन तथा 633 हल्के वाहन प्रयोग में लाये जा रहे है। प्रयास ये रहेगा कि मतदान का प्रतिशत अधिक से अधिक हो। गत निर्वाचनों में लोकसभा निर्वाचन 2014 में मतदान का प्रतिशत 70.14 तथा विधानसभा निर्वाचन 2017 में 66.98 प्रतिशत रहा था। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम महिला स्कूटी रैली, चुनावी पाठशाला, पोस्टर वितरण, चित्रकला प्रतियोगिता तथा जिला चिकित्सालय व स्कूलों में पर्चियों पर मोहर लगाना इसमे शामिल रहा है। अपर जिलाधिकारी अमित सिंह ने इस अवसर पर बताया कि जनपद में 135240 मतदाता पहचान पत्र प्राप्त हुए थे जिनका वितरण तहसील स्तर से बीएलओ को कर दिया गया है और वोटर पर्चियां एवं अन्य आवश्यक सामग्री अगले दो दिनों में बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर उन्हे बांटेंगे इसके बारे में सुपरवाईजरों की मीटिंग ली गयी है तथा उन्हे स्पष्ट निर्देश दे दिये गये है कि वे 10 अप्रैल तक अपने अपने क्षेत्र में वोटर पर्चीयों का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करे।
उन्होंने यह भी बताया कि जनपद में मतदाता जागरूकता हेतु वोटर गाइड का भी वितरण कराया गया है जिसमें परिवार के मुखिया के साइन भी लिये जा रहे है। यह सभी कार्य भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कराया जा रहा है। जनपद में 4, 5 और 7 अप्रैल को मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण में 4400 मतदान कर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों ने डाकमत पत्र सुविधा का उपयोग कर मतदान किया। मतदान पार्टियां 10 अप्रैल को कृषि उत्पादन मंडी समिति कूकडा से प्रस्थान करेंगी एवं 11 अप्रैल की सायंकाल मतदान के उपरांत अपनी ईवीएम मशीने व निर्वाचन सामग्री भी यही पर जमा करेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सिर्फ वोटर पर्ची के आधार पर ही मत नहीं डाले जायेंगे इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा सुझाये गये 11 विकल्पों में किसी एक पहचान पत्र को मतदाता को अपने साथ रखना होगा।
मतदान दिवस पर ईवीएम में तकनीकि त्रुटियोंं को दूर करने के लिए जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ टैक्नीशियन और प्रति विधानसभावार तीन-तीन साफ्टवेयर इंजीनियर नियुक्त किये गये है प्रत्येक सैक्टर व जोन में ईवीएम व वीवीपेट रिजर्व के रूप में दिया गया है। उन्होंने बताया कि व्यवस्था ऐसी की गयी है कि अधिकतम तीस मिनट में खराब मशीन को पोलिंग पार्टियों द्वारा बदल दिया जायेगा यद्यपि प्रयास यह रहेगा कि यह कार्य पांच से दस मिनट में ही पूरा हो जाये। इसके लिए आवश्यक तैयारी कर ली गयी है। उन्होंने यह भी बताया कि मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण में प्रशिक्षण कार्य बराबर जारी है और सभी सरकारी कर्मचारियों से शपथ लेकर यह अपील की गयी है कि वे चुनाव में न किसी से समझौता करेंगे केवल भारत निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करेंगे।
जिला प्रशासन ने इस मामले में देखरेख के लिए तय किया है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला मुख्यालय पर उपस्थित रहकर स्थिति की समीक्षा करेंगे और जहां आवश्यकता होगी वहीं पर अतिरिक्त पार्टियां भिजवायेंगे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि पुलिस प्रशासन पिछले छह माह से चुनाव की तैयारियों में लगा हुआ था। 500 गुंडे अभी तक जेल में बंद किये जा चुके है। 1200 लोगों को रेड कार्ड वितरित किया जा चुका है और 30 हजार से अधिक लोगों को मुचलके का पाबंद किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन गुंडाई तत्वों से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क और सजग है और यदि किसी ने 11 अप्रैल को मतदान के दौरान दबंगाई करने की कोशिश की तो पुलिस प्रशासन उन्ही की भाषा में उसका जवाब देगा और किसी भी स्तर पर किसी के साथ कोई रिहायत नहीं बरती जायेगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे जनपद में 107 संवेदनशील केंद्रों पर कलस्टर बनाये गये है जिसमें कलस्टर टीमों की नियुक्ति की गयी है इसके अतिरिक्त 10 टीमे जिला मुख्यालय पर कलस्टर टीम के रूप में अतिरिक्त तैनात की गयी है जो कहीं से भी मांग होने पर तत्काल भेजी जायेगी। उन्होंने बताया कि इस बार एक यूनिट पर मशीन काम कर रही है क्योंकि उम्मीदवारों की संख्या सीमित है। इस बार आदर्श बूथ दो बनाये गये है और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आदर्श बूथों के लिए विशेष प्रयास जारी है।
46 लाख 72 हजार की पुरानी करेंसी चैकिंग के दौरान पकडी
मुज़फ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर में पुरानी करेंसियों के साथ लोगों के पकड़े जाने का सिलसिला रुकने का नाम नही ले पा रहा है पहले भी इसी तरह पुरानी करेंसियों के साथ कई युवक पकड़े जा चुके है लेकिन पुरानी करेंसी बदलने वाले लोग आज तक पुलिस के हत्थे नही चढ़ पाए है ताजा मामला भी जनपद मु नगर की थाना शहर कोतवाली पुलिस का है जहां बीती देर रात्रि थाना पुलिस को मुखबिर खास की सूचना पर एक बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है जिसमे पुलिस ने चार ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है जो यहां पुरानी करेंसी बदलने आये थे। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव २०१९ के चलते वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के निर्देशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्तियों /वाहन आदि की चौकिंग अभियान के क्रम में थाना शहर कोतवाली पुलिस को देर रात्रि मुखबिर खास की सूचना पर उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब एक कार में चार युवक वाहन चौकिंग के दौरान पुरानी करेंसी के साथ पकड़े गए । पकड़े गए युवकों को पुलिस कार सहित थाने ले आई जहां युवकों सहित कार की तलाशी के दौरान उसमे पुरानी करेंसी के ४६ लाख ७२ हजार रुपये पुराने नोट ( ५०० व् १००० के) बरामद हुए । पुलिस ने पकड़े गए युवकों से सख्ती दिखाते हुए पूछ ताछ की जिस पर पकड़े गए युवकों ने पुलिस को अपने नाम राजेश मीणा पुत्र प्रभुदयाल मीणा निवासी डी ११० आम्रपाली सर्किल वैशाली नगर जयपुर राजस्थान । अमित शर्मा पुत्र स्व नरेंद्र शर्मा निवासी रॉयल ग्रीन सोसाइटी ३/१०१ सिरसी रोड थाना वैशाली नगर जयपुर राजस्थान । जयनेंद्र वाष्णेय पुत्र राकेश वाष्णेय निवासी मौहल्ला वाहर सैनी क़स्बा व् थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस । गौरव गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता निवासी विकास नगर सासनी गेट थाना सासनी गेट जनपद अलीगढ़ हैं । पुलिस ने बताया की यह चारों आरोपी यहां किसी के पास पुराने नोटों को बदलने आये थे जिसके सम्बन्ध में इनसे पूछ ताछ कर इस नोट बदली के मामले में जुड़े स्थानीय लोगों को भी पकड़ा जायेगा। पकड़े गए चारों आरोपियों के कब्जे से पुरानी करेंसी के ४६ लाख ७२ हजार रुपये (५०० व् १००० के पुराने नॉट) सहित एक आई २० कार भी पकड़ी गई है जिसका नम्बर आर जे १४ वाई सी ७००१ है । चारों आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना शहर कोतवाली अनिल कुमार कपरवान , वरिष्ठ उपनिरीक्षक अक्षय शर्मा , उपनिरीक्षक सुनील शर्मा , उपनिरीक्षक शेलेन्द्र कुमार सोलंकी, कांस्टेबिल इरशाद अली ,अमित तेवतिया, व् मनेन्द्र शामिल रहे ।।
नकदी के साथ कई जुआरियां को दबोचा
मुजफ्फरनगर। कई दिन से ककरौली पुलिस को सुचना मिल रही थी की थाना ककरौली के बेहड़ा क्षेत्र के एक घर में बड़ा जुआ चल रहा है जिसके बाद ककरौली थाना प्रभारी जितेंद्र अम्बावत ने कई मुखबिरों को सटीक सुचना देने के लिये सक्रिय कर दिया जिसके बाद आज मुखबिर की सुचना के बाद ककरौली थाने के एस आई आनंद कुमार पोसवाल एस आई तारिक वासिम एस आई काली चरण सहित कई पुलिस कर्मियो की टीम ने बेहड़ा स्थित महेश पुत्र पप्पू के घर पर छापा मारा जहां बड़े स्थर पर जुआ खिलता मिला पुलिस को देख जुआरियो में खलबली मंच गयी व उन्होंने भागने की कोसिस की लेकिन दमदार पुलिस ने इनको घेर लिया जिसके बाद मौके से सुभाष जयवीर नदीम जितेंद्र पकड़ लिए गए जब की मकान मालिक महेश मोके की अफरा तफरी का फायदा उठा भाग निकलने में सफल रहा जिसको पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही हे जुआरियो के पास से पुलिस को ५२ हजार ३०० रुपया भी बरामद हुआ पुलिस ने सभी को थाने ला आवश्यक कार्यवाही शुरू की हाला की इस बीच कई सफेदपोश लोग इनको छोड़ने का पुलिस पर दबाव बनाते रहे लेकिन पुलिस ने सभी को चलता करते हुए पकड़े गए सभी जुआरियो के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया।
कार की टक्कर से पलटी बस, कई घायल
रोहाना । टोल प्लाजा के निकट हाईवे के चौराहे को पार कर रही बस में तेज गति से आ रही एक फॉर्च्यूनर कार ने टक्कर मार दी।जिससे बस अंनियंत्रित होकर पलट गयी।परिचालक सहित कई यात्री घायल हो गए
मुजफ्फरनगर से प्राइवेट बस रणखण्डी ,देवबन्द के लिये जाती है जब वह रणखण्डी से टोल प्लाजा के पास हाईवे के चौराहे को पार कर रोहाना गांव में आ रही थी तो देवबन्द से फॉर्च्यूनर कार तेज गति से आई। जिसकी बस के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर लगी और बस टक्कर लगते ही अनियंत्रित होकर मिनी टोल के पास पलट गयी। बस के पलटते ही यात्रियो में चीख पुकार मच गयी जिससे मिनी टोल पर बैठे कर्मचारी भी बाल बाल बच गए टोल कर्मियो ने पुलिस को घटना की सूचना दी ।टोल की एम्बुलेंश से घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और बस के परिचालक साबिर ६० वर्ष को देवबन्द अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौकी प्रभारी मनोज शर्मा ने मौके पर पहुंचकर बस और क्षतिग्रस्त कार को भी हटवा दिया। कार मालिक देहरादून निवासी बताया जाता है जिसकी पत्नी को भी चोट लगी है।
अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को साथ लेकर किया फ्लैगमार्च
मुजफ्फरनगर। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर थानां नई मंडी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने अर्धसैनिक बलों के जवानों को साथ लेकर नई मंडी थाने से पुलिस व कमांडो एवं अर्धसैनिक बलों को साथ लेकर गाड़ियों का काफ़िला लेकर अलमासपुर चौराहा से ग्राम सांवली, शेर नगर, गाँव बीबी पुर,बिलासपुर मख्याली, तिगरी, गांधी कॉलोनी होते हुए प्रमुख मार्गा पर समस्त पुलिस स्टाफ व फॉर्स के जवानों एवं ब्लेक कमांडो की टीम के जवानों के साथ ग़ाफ़ियों व पैदल फ्लैगमार्च कर गस्त किया। लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए थानां नई मंडी पुलिस एक बार फिर चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कमर कसी हुई हैं एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन पर आज गाड़ियों से फ़्लैग मार्च कर आमजन को पुलिस ने सुरक्षा का अहसास कराया तथा अपराधियों व अराजक तत्वों को उनके अंजाम तक पहुंचाने कोई कसर नही छोड़ रही हैं, तो वही क्षेत्रवासियों को सुरक्षा का एहसास दिलाया की पुलिस आपकी सुरक्षा के प्रति मुस्तैद है। नई मंडी कोतवाली प्रभारी सन्तोष कुमार सिंह व एसएसआई मदन सिंह बिष्ठ व चौकी समस्त चौकी इंचार्ज एवं एसआई व सिपाहियों को निर्देशित किया कि हर संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखिए और जो शरीफ लोग हैं, उनका सम्मान कीजिए। इसके अलावा गावों व नगर के प्रमुख मार्गा पर गाड़ियों का काफ़िला देखकर आमजन भी पुलिस की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आएं तथा पैदल व गाड़ियों से गश्त करते हुए गाँव वालों एवं समाज सेवियों व व्यापारियों से मुलाकात भी की व इसी क्रम में कस्बा के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, चौराहों, सिनेमा हॉल आदि जगहों पर भी पैदल फ्लैगमार्च किया गया। इस दौरान थानाप्रभारी नई मंडी सन्तोष कुमार सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बिना डरे तथा निष्पक्ष होकर मतदान करें तथा लोगों को सुरक्षा का एहसास कराते हुए लोक सभा चुनाव के समय आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गई, तो वही थानां प्रभारी नई मंडी संतोष कुमार सिंह ने सभी गाँव के लोगों व छोटे बड़े व्यवसायियों, सर्राफा के दुकानदारों तथा ठेली व रेडी लगाने वाले व्यापारियों से मिलकर भी उनको सुरक्षा का विश्वास दिलाते हुए कहा कि पुलिस का सहयोग भी आप लोग करें, इस गाड़ियों के काफ़िले फ्लैग मार्च के दौरान सी ओ नई मंडी योगेंद्र सिंह, थाना नई मंडी कोतवाल संतोष कुमार सिंह, एसएसआई मदन सिंह बिष्ठ, चौकी इंचार्ज ग़ांधी कॉलोनी धीरज सिंह,चौकी इंचार्ज गांधीनगर अजय कुमार, कूकड़ा चौकी इंचार्ज करन नागर, बीबीपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह, बागोवली चौकी इंचार्ज रामबीर सिंह, टीपीनगर चौकी इंचार्ज सुखबीर सिंह, एसआई सतीश शर्मा सहित अर्धसैनिक बल व ब्लेक कमांडो की पूरी टीम फ्लैगमार्च में शामिल रही।
गोष्ठी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। एस0 डी0 कॉलेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेश्नल स्टडीज के सभागार में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ‘‘राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम‘‘ के अंतर्गत जिला चिकित्यालय (पुरूष) के मानसिक स्वास्थ्य यूनिट द्वारा बी0फार्मा- एम0 फार्मा व बी0 जे0 एम0 सी0 के छात्रों के लिए एक गोष्ठी का आयोज किया गया जिसका उद्द्याटन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 बी0 के0 ओझा, उपजिला स्वास्थ शिक्षा अधिकारी डा0 गीतांजली वर्मा, रेडियो एस0डी0 90.8 एफ0एम0 के निदेशक डा0 सिद्धार्थ शर्मा, कॉलेज निदेशक डा0 अरविन्द कुमार, चिकित्सा अधिकारी डा0 पंकज कुमार, साईकोथ्रैपिस्ट मनोज कुमार ने किया। इस अवसर पर ग्लोबल थीम ‘‘2019 यूनीवर्सल हेल्थ कवरेज-एवरीवन, एवरीव्हेयर‘‘ पर परिचर्चा की गई। डा0 वी0के ओझा ने अपने सम्बोधन में बताया कि मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के लिए 25 प्रतिशत दवांईयां और 75 प्रतिशत कांउसलिंग की आवश्यता होती है। डा0 पंकज कुमार ने बताया कि मानसिक रोग से ग्रसित भारत में अब तक बहुत से रोगी आत्म हत्या कर चुके है और मानसिक रोग विचित्र नही है ओर न ही कलंक है यह किसी को भी हो सकता है। डा0 गीतांजली ने कहा कि हमें मानसिक रोगियों से भेदभाव नही करना चाहिए और यदि इसका समय से पता चल जाता है तो मानसिक रोग का ईलाज सम्भंव है। उन्होंने मानसिक रोग के लक्षणों को जानने और पहचानने के उपाय बताये जैसे कि नींद न आना, उदासी, चिन्ता, घबराहट उनझन आदि रहना, किसी कार्य में मन न लगना, बेहोशी के दौरे आना, नशा करना व आत्म हत्या का विचार आना इत्यादि। इस सेमीनार में बी0फार्मा के छात्रों और मानसिक सवास्थ्य यूनिट के बीच जमकर संवाद हुआ और छात्रों को ज्ञानवर्धक जानकारियां प्राप्त हुई। कॉलेज निदेशक डा0 अरविन्द कुमार ने सभी आतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि मानसिक मजबूती ही सफलता की कुंजी होती है। इस गोष्ठी से छात्र-छात्रों को लाभ अवश्य प्राप्त हुआ होगा। इस अवसर पर श्री कपिल कुमार, विपुल कुमार और कॉलेज के पदाधिकारी और स्टाफ डॉ0 क्षितिज अग्रवाल, डॉ0 वैशाली सिंह, विमल कुमार भारती, सौरव घोष, हरेन्द्र, प्रवीण कुमार, ईशान अग्रवाल, आसिफ खान, पल्लावी गौतम, गार्गी गुप्ता, राबिया, सुबोध कुमार, सोनू कुमार, रोहित, विनय, अतुल, सना, आदि उपस्थित रहे।
नवरात्रों में श्रद्धालुओं की लगी भीड़
मुजफ्फरनगर। नवरात्र नवदुर्गा के स्वरूप की पूजा अर्चना बडे प्रेम भाव से की गई। मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड लगी रही। वहीं गांव कल्लरपुर स्थित श्रीमहाकाल बटुक भैरव बाबा मंदिर परिसर में मां शाकुम्बरी का कीर्तन हुआ। जिसमें महिला श्रद्धालुओं ने मां के भजनों का गुणगाण किया। . सभी श्रद्धालुओं ने मां की सुबह को विधि विधान के साथ पूजा की। मां को गंगा जल से स्नान कराया गया। पूजा करने के बाद मां चन्द्रघंटा को भोग लगाया गया। इस दौरान शांति देवी, ममता रानी, वैष्णवी, बबिता, कोमल, पूजा, प्रीति, सोनिया, ज्योति, मीना, किरणा, संतोष आदि महिला श्रद्धालु उपस्थित रही। .
स्वास्थ्य कैंप का आयोजन
जानसठ। गांव घटायन में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य कैंप में सैकड़ों मरीजों की आंखों का मेडिकल प्रशिक्षण किया गया और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई। गांव घटायन में लाइफ लाइन फाउंडेशन द्वारा निशुल्क स्वास्थ कैंप का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों मरीजों के चेकअप किए गए। कैंप में आए विशेषज्ञों डॉ अनुप्रिया पटेल, हर्षिता गर्ग, अजय तोमर ने मरीजों की आंखों तथा स्त्री रोग, पेट व अन्य रोगों के मरीजों की जांच की। कैंप में चिकित्सकों ने हेपेटाईस बी व सी का परीक्षण किया गया। उन्होंने ऐसे मरीजों को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती होकर इलाज कराने की सलाह दी। . चिकित्सक डॉ अजय तोमर ने बताया कि मानव सेवा से बड़ी सेवा कोई सेवा नहीं है। संस्थान निशुल्क कैंप लगाकर गरीब मरीजों की सेवा करने का काम करती है। कैंप में सहयोग करने वालों में अनुराग, अनुज, अशोक, सतीश आदि मौजूद रहे। .
मतदाताओं को किया जागरूक
जलालाबाद। जलालाबाद के वशिष्ठ विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कस्बे के मुख्य मार्गा से मतदाता जागरूक रैली निकाली और कस्बे के मतदाताओ को जागरुक किया । मतदाता रैली का शुभारम्भ नगर पंचायत चौयरमैन अब्दुल गफ्फार एवं खण्ड शिक्षाधिकारी राकेश वालिया ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर किया। छात्र-छात्राओ ने अपने हाथों में बैनर व स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे, सबसे पहले मतदान फिर करेंगे और काम करेंगे, भैय्या भाभी जाओ जल्दी वोट डालकर आओ जल्दी आदि नारों से उद्घोष किया। रैली खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय से प्रारम्भ होकर बम्बा चौक, खैरादियान, नया बाजार, पाल मार्किट, नया बस स्टेण्ड, कुरैशी चौक, इंद्रा गेट आदि मुख्य रास्तो से होती हुईं नगर पंचायत पंचायत कार्यालय पहुंची। रैली का संचालन प्रधान अध्यापक भूप सिह, शोभाराम, नीलम रानी, शाली, बबीता सैनी, सुदेश विश्वकर्मा, प्रेमचंद रहे। .
2019-20 सत्र का हवन यज्ञ के साथ शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। मां सरस्वती की असीम कृपा से द दून वैली पब्लिक स्कूल सरकुलर रोड ब्रांच मुजफ्फरनगर अपना 2018-19 सत्र समाप्त कर चुका है और नया सत्र 2019-20 का शुभारम्भ करने जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में विद्यालय प्रागंण में सामूहिक हवन का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी विद्यार्थी, अध्यापक एवं विद्यालय के प्रबंधक श्रीमती सुमन सिंघल डायरेक्टर अनुराग सिंघल, , ब्रांच हेड श्रीमती रीता गोयल, कोर्डिनेटर श्रीमती ममता चौहान, अकेडमिक इंचार्ज श्रीमती अर्चना कुंडलिया एवं अकेडमिक डायरेक्टर डा. एमके गुप्ता आदि मौज्ूद रहे।
चौ. अजित सिंह ने की शिवचौक पर महाआरती
भगवान आशुतोष से लिया जीत का आशीर्वाद, पर्व पत्रिका का विमोचन भी किया
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से सपा, बसपा व रालोद गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी चौधरी अजित सिंह ने आज देर शाम अपनी पुत्रवधु व रालोद की स्टार प्रचार चारू चौधरी, दामाद शैलेन्द्र अग्रवाल व राजस्थान सरकार में मंत्री सुभाष गर्ग के साथ शिवचौक पर भगवान आशुतोष की आरती उतारी और जीत का आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर गठबंधन प्रत्याशी ने पर्व पत्रिका का भी विमोचन किया। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी चौधरी अजित सिंह आज देर शाम शिवचौक पर पहुंचे और उन्होंने भगवान आशुतोष की महाआरती की। इस दौरान उनके साथ उनकी पुत्रवधु व रालोद की स्टार प्रचारक चारू चौधरी,दामाद शैलेन्द्र अग्रवाल, चारू चौधरी के भाई विवेक नारंग, राजस्थान सरकार में मंत्री सुभाष गर्ग, रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी, सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप बंसल के साथ संयुक्त रूप से उन्होंने पर्व पत्रिका का विमोचन किया। श्री शिव मूर्ति संचालक मंडल के तत्वावधान में परम पूज्य ब्रजेश पाठक रामायणी ने भी चौधरी अजित सिंह को जीत का आशीर्वाद दिया। शिव मूर्ति संचालक मंडल की कार्यकारिणी के पदाधिकारी अनिल जैन कालू, दीपक मित्तल, सुशील गोयल, नरेश सिंघल, सुरेन्द्र गुप्ता, बाबूराम कौशल, लक्ष्मी नारायण शर्मा आदि ने चौधरी अजित सिंह समेत सभी अतिथियों को पटका व माला पहनाकर उनका स्वागत किया तथा भगवान शिव का चित्र भेंट किया। इस मौके पर सपा नेता राकेश शर्मा, प्रवक्ता अभिषेक चौधरी, सुशील सिल्लो, सत्यप्रकाश मित्तल, अजय स्वरूप बंसल, नरेन्द्र गुप्ता, सुशील गोयल, दीपक मित्तल, संजय शर्मा, वैभव मित्तल, सुरेश पांडेय, शलभ गुप्ता, पवन बंसल, साधुराम गर्ग आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
फैक्ट्रियों का धुंआ बांट रहा मौत
जनपद की फैक्ट्रियों में खुलेआम जलायी जा रही हैं पन्नियां
मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रदूषण विभाग की कार्यशैली शून्य नजर आ रही है। इसकी उदासीनता के चलते में बढ़ते प्रदूषण पर रोक नहीं लग पा रही है। खुले में पन्नी कचरे को सुखा कर जलाया जा रहा है। जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारण है। जनपद के थाना सिखेड़ा क्षेत्रांतर्गत कई फैक्ट्रियां हैं। इनकी चिमनियों से निकलने वाले जहरीले धुएं के कारण फैले प्रदूषण से क्षेत्र में तरह तरह की बीमारियां अपने पांव पसार रही हैं। क्षेत्राय लोगों की शिकायत है कि यहां पड़े खाली जमीनों और प्लाटों में इन फैक्ट्रियों के लिए पन्नी कचरा आदि खुले में सुखाकर उन्हें बाद में फैक्ट्रियों में झोंक दिया जाता है। जिससे फैक्ट्रियों की चिमनियों से जहरीला धुंआ निकल कर लोगों को काल की मुंह तक ले जाता है। लोगों ने शिकायत करते हुए बताया कि जनपद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को जिला प्रदूषण विभाग के द्वारा तांक पर रखा जा रहा है। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी केवल खानापूर्ति कर व अपनी जेबें गर्म करके लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। सिखेड़ा क्षेत्र के भंडूरा चौकी से पहले पन्नी का कचरा खाली प्लाट और जमीनों में डाला जाता है, जिसमें पन्नी को अलग कर पास की फैक्ट्रियों में सुखाकर सप्लाई की जाती है। इसकी शिकायत यहां के लोग प्रदूषण विभाग में भी कई बार कर चुके हैं, लेकिन प्रदूषण विभाग इन पर कार्यवाही करने की बजाय आंख बन्द कर बैठा है। लोगों का कहना था कि कचरे से पन्नी अलग कर फैक्ट्री में सप्लाई की जाती है, जो पन्नी फैक्ट्री में जलाई जाती है, उससे काफी प्रदूषण होने से क्षेत्र में दमा, एलर्जी, टीबी जैसी घातक बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना रहता है और ग्रामीण अंचलों में इन रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ी है व कई लोगो की कैंसर से मौत भी हो चुकी है।
मतदान की तैयारियों में जुटा प्रशासन
जानसठ(मुजफ्फरनगर)। मतदान के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जानसठ में मतदान के लिए ब्लाक प्रांगण, डीएवी इंटर कॉलेज, गोमती कन्या इंटर कॉलेज के अलावा कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित प्राथमिक विद्यालय जानसठ देहात में बूथ बनाए जाते हैं। सोमवार को प्रशासन ने डीएवी इंटर कॉलेज में बूथ बनाने का काम शुरू कर दिया है।
इसके लिए बूथों के बाहर बैरिकेडिग बनाने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया गया है। एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि अन्य स्थानों में बूथ बनाने का काम अगले एक-दो दिन में पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर अन्य व्यवस्थाओं के अलावा विकलांग मतदाताओं के लिए सुविधाओं का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
