समाचार
पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड, इनामी बदमाश ढेर
मुजफ्फरनगर। देररात पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड में कुख्यात इनामी बदमाश आशु लंबू उर्फ आस मोहम्मद ढेर हो गया। यह बदमाश सरधना क्षेत्र का रहना वाला था तथा उसके खिलाफ शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, बिजनौर आदि विभिन्न जनपदों में लूट, चोरी, डकैती आदि के मुकदमे दर्ज है। पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ शहर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना बाईपास के समीप हुई। मुठभेड़ के दौरान मृतक बदमाश का दूसरा साथी फरार होने में कामयाब हो गया। सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह पुलिस अफसरों तथा भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मुठभेड़ में ढेर इनामी बदमाश आशु पर लूट और डकैती जैसे कई संगीन मुकदमे दर्ज थे।
जानकारी के अनुसार एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देशों के चलते बीती रात शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। बुढाना रोड पर देर रात जब पुलिस ने एक बाइक पर सवार होकर आ रहे दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस को देख कर भागने लगे। पुलिस द्वारा बदमाशों का पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोली लगने से तस्लीम नामक एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। जवाब में आत्मरक्षा हेतु पुलिस ने भी गोलियां चलाई, जिसके कारण गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया। मुठभेड़ की सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर सतपाल अंतिल पुलिस अधिकारियों तथा भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल बदमाश तथा पुलिसकर्मी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया। मृतक बदमाश की पहचान कुख्यात इनामी आस मोहम्मद उर्फ आशू उर्फ लंबू के रूप में हुई। मृतक बदमाश सरधना का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आशू के खिलाफ लूट तथा डकैती जैसे दर्जनों गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वह डकैती के मामले में वांटेड चल रहा था तथा वह इनामी बदमाश है। पुलिस ने फरार बदमाश की तलाश में भी कांबिंग अभियान चलाया, मगर उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
घायल की उपचार के दौरान मौत
मुजफ्फरनगर। सडक हादसे मे गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजनो ने वाहन चालक के खिलाफ कार्यवाही को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की।
जानकारी के अनुसार थाना सिखेडा क्षेत्र के निकटवर्ती गांव खेडी विरान निवासी मोमिन पुत्र सफीक बाईक द्वारा मीरापुर जाते वक्त जानसठ रोड पर तेजगति व लापरवाही के साथ आ रहे वाहन की चपेट मे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सडक हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से घायल मोमिन को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बीती देर शाम हुए सडक हादसे मे घायल व्यक्ति की आज उपचार के दौरान मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।
कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर। नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर अपने साथ कहीं ले जाने के मामले मे परिजनो ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित हो जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा।
मन्सूरपुर के गांव घासीपुरा निवासी राजकुमार ने अपने परिजनो के साथ कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंच कर जिलाधिकारी के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे अवगत कराया कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव का ही अरशद पुत्र जमशेद अपनी माता व भाई के साथ मिलकर बहला-फुसलाकर कहीं ने गया था। जिसके सम्बन्ध मे थाना मन्सूरपुर मे मामला दर्ज है। प्रार्थी की पुत्री को मन्सूरपुर पुलिस ने मुम्बई से बरामद कर लिया था। 20 मई को जिला अस्पताल मे प्रार्थी की पुत्री का मैडिकल हुआ था। जब प्रार्थी की पुत्री को डाक्टरी के लिए ले जाया जा रहा था तो आरोपी अरशद का भाई पहले से ही जिला अस्पताल पर मौजूद था। राजकुमार का आरोप है कि उसकी बेटी की उम्र 16 वर्ष है जबकि उसकी बेटी की उम्र को 19 वर्ष दर्शाने का प्रयास किया जा रहा है। जो कि सर्वथा अनुचित है। प्रार्थी ने मैडिकल डाक्टर के पैनल से कराने की मांग की है। इस दौरान हिन्दू संगठनो की और से बिटटू सिखेडा, क्रान्तिकारी शालू सैनी, प्रवीण पाल, जयसिह, बलराम,गुडडू, शीशपाल आदि मौजूद रहे।
यूपी बोर्ड की छवि समान अंकों के मामले से हुई धूमिल
मुजफ्फरनगर। तरूण लोकतांत्रिक मंच के मंडल सचिव अनिल पिपिल एवं प्रखर श्रीकांत त्यागी ने संयुक्त रूप से एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर आरोप लगाया कि पिछले काफी समय से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद के परीक्षा परिणाम को लेकर ऐसी स्थिति बनी है जिससे यूपी बोर्ड की छवि धूमिल हुई है। जबकि यह देश का सबसे बड़ा बोर्ड माना जाता है। बालाजी चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि यह प्रकरण शिक्षा माफियाओं की साजिश हो सकता है अथवा मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों द्वारा समान अंक देना भी जांच का विषय हो सकता है। आश्चर्य यह है कि सम्मानित माने जाने वाले स्कूलों के छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम और एक विषय में समान अंक प्राप्त करने वालो की संख्या काफी है क्योंकि जनपद की कापियों का जहां भी मूल्याकंन हुआ वहां पर कापी जांचने वाले वहीं शिक्षकगण थे जिन्होंने पूरे जनपद की कापियों का मूल्याकंन किया है। उन्होंने विषय में समान अंक क्यों दिये इसकी जांच जनहित में करायी जानी आवश्यक है। इस अप्रिय स्थिति के कारण छात्र छात्राओं के अलावा अभिभावकगण भी चिंतित है। उन्होंने नामचीन 17 विद्यालयों की सूची भी प्रस्तुत की। जिसमें हिंदी, अंग्रेजी और भोतिक रसायन व गणित के विषयों में छात्र छात्राओं को समान अंक दिये जाने की बात कहीं है। उन्होंने शासन से मांग की कि वह निष्पक्ष जांच कराकर बच्चों के भविष्य से खिलवाड करने वालो के विरूद्ध कडी कार्यवाही करे ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा दुस्साहस न कर सके। पत्रकार वार्ता में श्रीकांत त्यागी के अलावा अनिल पिपिल, राजू, राधेश पप्पू सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
भाकियू का धरना समाप्त
किसानों की जमीन की नीलामी प्रक्रिया स्थगित, समाधान योजना के तहत निपटाएं जाएंगे मामलेः अपर जिलाधिकारी वित्त
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन द्वारा विकास भवन पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। भूमि विकास बैंक द्वारा किसानों की जमीन की नीलामी की सूचना अखबार के प्रकाशित किए जाने पर भाकियू में काफी आक्रोश दिखाई दिया। आज सुबह १० बजे ही भाकियू कार्यकर्ताओं ने विकास भवन पहुंचकर मुख्य द्वारा पर बैठ गए। इसके बाद किसान विकास भवन में प्रथम तल पर ही अंदर धरने पर बैठकर विकास भवन को खाली करा दिया। भाकियू प्रवक्ता चौ० राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। किसानों के गन्ने का ब्याज व भुगतान नहीं दिया जा रहा है और किसानों के विरूद्ध भूमि की नीलामी जैसी प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है। किसान अपमानित होकर आत्महत्या तक के कदम उठा रहें है। भूमि विकास बैंक किसानों का उत्पीडन कर रहा है। किसानों पर १४ प्रतिशत ब्याज चक्रवृद्धि लगाया जा रहा है। बैंक पूर्णतया दलालों पर आश्रित है। धरने पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी वित्त, सिटी मजिस्ट्रेट, सहायक निबन्धक सहकारिता, बैंक मैनेजर भूमि विकास बैंक को किसानों ने विकास भवन की मुख्य सड़क पर बैठाकर वार्ता की। वार्ता के बाद अपर जिलाधिकारी वित्त ने घोषणा करते हुए कहा कि किसानों की जमीन नीलामी प्रक्रिया को स्थगित किया जाता है और किसानों को एकमुश्त समाधान योजना के तहत वसूली हेतु वार्ता की जाएगी। किसी भी समिति में ९५के की कार्यवाही अमल में नहीं लाई जाएगी। धरने में भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, धीरज लाटियान युवा मण्डलाध्यक्ष, सतेन्द्र पुण्डीर युवा जिलाध्यक्ष, संजीव कुमार बुढाना ब्लॉक अध्यक्ष, विकास रहमतपुर मोरना ब्लॉक अध्यक्ष, कपिल सोम खतौली ब्लॉक अध्यक्ष, कुशलवीर चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष, नीटू दुल्हैरा, अनुज बालियान, राजपाल सिंह, अनुज प्रधान, योगेश शर्मा, राजपाल सैनी, नवीन राठी, मांगेराम त्यागी, चांदवीर बालियान सहित हजारों किसान उपस्थित रहे।
श्रद्धासुमन किये अर्पित
मीरापुर। भाजपा नेता अरविन्दराज शर्मा की माता की रस्म तेरहवीं व शोक सभा मे पहुंचे विभिन्न राजनैतिक दलो के नेताओ, समाजसेवियों,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियो तथा गणमान्य लोगो ने अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए।
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्दराज शर्मा की माता श्रीमति माया देवी पत्नि राजवीर शर्मा का 19 मई 2019 को निधन हो गया था। इस दुखद खबर से जनपद मे शोक की लहर दौड गई। आज भाजपा नेता अरविन्दराज शर्मा के पैतृक गांव मीरापुर के कुतुबपुर मे स्व.माया देवी की रस्म तेरहवीं व शोक सभा आयोजित हुई। जिसमे पहुंचे अनेक गणमान्य लोगो व सैकडो ग्रामीणो ने माया देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।
कश्यप समाज की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। गौशाला रोड पर खजानी देवी परोपकारी एवं धर्मार्थ भवन में कश्यप समाज की एक बैठक आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता रामशरण कश्यप ने की और संचालन राजवीर कश्यप ने किया। अखिल भारतीय कश्यप महासंघ के संस्थापक भगवत िंसंह कश्यप एडवेकेट ने कहा कि कश्यप समाज के उत्थान एवं विकास के लिए अखिल भारतीय कश्यप विकास संघ द्वारा जिला एवं नगर कमैटी घोषित की गयी। जिसके लिए राधेश्याम कश्यप को जिलाध्यक्ष व विजय कश्यप को नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि वे शीघ्र ही अपनी कमैटी का विस्तार करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजपाल राजेश, नरेंद्र, नवीन, दुर्गेश, संदीप, नरेश, मांगेराम, कैलाश चंद, मनीष, योगेश, विनोद, शिवम, राजेश, हरिओम एवं बिजेंद्र कश्यप आदि मोजूद रहे।
कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु,
मुजफ्फरनगर। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण एवं कथा ज्ञान यज्ञ के के तीसरे दिन कथाव्यास पंडित श्री सीताराम त्रिपाठी व्यास जी (चित्रकूट वालो) ने श्री प्रहलाद चरित्र, नरसिंह अवतार का वर्णन किया। जहां कथा व्यास पंडित श्री सीताराम त्रिपाठी ने भरत-चरित्र का वृतांत सुनाया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जड़ भरत मृग के बच्चे में इतना आसक्त हो गए कि अपनी दैनिक क्रिया कर्म को छोड़ कर केवल मृग के बच्चे में ही आसक्त रहने लगे, जिससे उनका अगला जन्म मृग योनि में हुआ। इसी प्रकार भक्त प्रहलाद-चरित्र का भी विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए कहा कि भक्त प्रहलाद को अपने पिता हिरण्यकश्यप ने केवल अपना ही नाम लेने को कहा और भगवान के नाम का विरोध किया, परंतु प्रहलाद ने भगवान का नाम नहीं छोड़ा। इससे क्रोधित होकर हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को मारने के अनेक प्रयास किए । उसे पहाड़ों से गिराया। सांपों से डसवाया। हाथी से कुचलवाया और अंत में होलिका के संग जलाया, परन्तु जिसका भगवान रक्षक होता है उसका कोई कुछ भी बिगाड़ा नहीं सकता। इस दौरान अशोक गर्ग, पकज गोयल, बोबी शर्मा, प्रियांक गर्ग, मयंक गर्ग, मुन्ना गर्ग, मोहित, संजय सिंघल, अशोक मित्तल, विजय वर्मा, दीपक गोयल, अंकुर सिंघल, बोबी बंसल, पंकज तायल, राजन, लक्की, गौरव जै वहीं श्रद्धालु महिलाओं में नीलम मित्तल, प्रीति सिंघल, रितु गोयल, अनुपमा माहेश्वरी, सोनी, विमला, सावित्री, कविता, राजेश्वरी आदि मौजूद रहे।
जॉब ऑफर मिले
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कालेज में मंगलवार को मेगा कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें कई प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा इंजीनियरिंग मैकेनिकल, इलैक्ट्रिकल एवं इलैक्ट्रॉनिक्स तथा पॉलिटैक्निक संकाय के ११८ छात्रों का चयन कर उन्हें ऑफर लेटर दिए गए। इस प्लेसमेंट ड्राइव में श्रीराम कालेज व आईआईएमटी, सहारनपुर के २३८ छात्रों ने प्लेसमेंट ड्राइव ामें विभिन्न कंपनियों के एचआर, सीनियर मैनेजर, एक्जीक्यूटिव मैनेजर आदि ने मेगा प्लेसमेन्ट प्रक्रिया को २ चरणों मे विभाजित किया गया।.

wonderful points altogether, you simply gained a emblem new reader. What could you recommend about your submit that you simply made some days ago? Any positive?