खबरें अब तक...

समाचार

भारत बचाओं महारैली के लिए कांग्रेसी रवाना2 13 |
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस की और से नई दिल्ली के रामलीला मैदान मे आयोजित भारत बचाओ महारैली मे सम्मलित होने केेे लिए जनपद से सैंकडो कांग्रेसी बसां द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।
उल्लेखनीय है कि जनसमस्याओं के प्रति सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए कांग्रेस हाईकमान के निर्देशो के चलते नई दिल्ली के रामलीला मैदान मे भारत बचाओ महारैली का आयोजन किया जा रहा है। आज नगर की हृदय स्थली शिव चौक से कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेन्द्र त्यागी, पूर्व सांसद सईदुज्जमा, कस्तूर सिंह स्नेही आदि की मौजूदगी मे अनेक कार्यकर्ता रवाना हुए। वहीं दूसरी और कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष बिलकिस चौधरी एड. के नेतृत्व मे कांग्रेस सैकडो कांग्रेस कार्यकत्री बस द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हुई।

 

मंत्री ने किया पुस्तकालय का लोकार्पण1 11 |
मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आबकारी रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि पुस्तकालय का लोकार्पण किया।
उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आबकारी रोड पर स्थित महर्षि वाल्मीकि पुस्तकालय के जीर्णाद्धार का लोकार्पण किया। यह पुस्तकालय काफी लम्बे समय से जीर्ण-क्षीर्ण अवस्था में थी, अब इसका जीर्णाद्धार हुआ है। मंत्री ने कहा भाजपा सरकार विकास कार्यों को लेकर बेहद गंभीर है।
कपिल देव ने लोकार्पण के समय उपस्थित लोगों से कहा कि यदि विकास और निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो तुरंत मुझे सूचित करें, भ्रष्टाचार और लापरवाही के विरूद्ध अविलम्ब कार्यवाही होगी। हम किसी भी कीमत पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के विकास एजेंडे में बाधा नहीं आने देंगे।
इस अवसर पर मनोज वर्मा, चमन वाल्मीकि, कुल्लन देवी, प्रेमी छाबडा, रोहिल वाल्मीकि, शहजाद व अनेक मौहल्लेवासी उपस्थित रहे।

 

सुरक्षा के प्रति जागरूक किया4 11 |
चरथावल। पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्राओं को सुरक्षा सम्बन्धी एवं हैल्प लाइप नं.1090,112 के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर पंपलेट भी वितरित किए गए। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते कस्बा स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में थाना प्रभारी चरथावल सूबे सिह व पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को सुरक्षा संबंधी उपाय बताये गए। इस दौरान छात्राओं को आत्मरक्षार्थ हैल्पलाइन नं.1090,112 के सम्बन्ध मे जानकारी दी गयी तथा कक्षाओं मे पंपलेट भी वितरित कराये गए। इस दौरान विद्यालय प्रद्यानाचार्य व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

सड़क हादसे में कई घायल5 10 |
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सुरेंद्रनगर में ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें एक व्यक्ति इरफान निवासी शहाबुद्दीनपुर रोड लद्धावाला गंभीर रूप से घायल हो गया तथा वकार, मोहसीन निवासी शहाबुद्दीन पुररोड लद्धावाला व साहिल निवासी सुभाष नगर को भी चोटें आई। गंभीर रूप से घायल इरफान व एक दूसरे व्यक्ति को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया। कुकड़ा मंडी चौकी इंचार्ज करण नागर सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं मौके से टै्रक्टर सवार फरार हो गया।

 

18 दिसम्बर से होगा श्रीराम कथा का आयोजन7 13 |
मुजफ्फरनगर। धर्म समन्वय के तत्वाधान में श्रीराम कथा आयोजन समिति लक्ष्मीनगर मुजफ्फरनगर द्वारा 18 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक टाउनहाल मैदान में प्रतिदिन दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जायेगा। रूड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए धर्म जागरण समन्वय प्रांत ब्रज मेरठ व उत्तरांचल के प्रभारी ईश्वर दयाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी संस्कार विहिन होती जा रही है। गुरूकुलों का अभाव हो गया है। प्रत्येक माता को अपने बच्चों को श्रीराम, श्रीकृष्ण, लवकुश, धु्रव, प्रहलाद जैसा संस्कारी बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीता, दुर्गा, सावित्री, पदमनि जैसी त्यागी माताएं इस देश में हुई है लेकिन आज हम अपने संस्कारों को छोडकर पश्चिमी संस्कृति के पीछै भाग रहे है। ईश्वर दयाल ने बताया कि बच्चों को संस्कारवान एवं संस्कारित बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ लगातार प्रयासरत है इसी परिपेक्ष्य में आगामी 18 दिसम्बर से बृहस्पतिवार 26 दिसम्बर तक टाउनहाल मैदान में प्रतिदिन दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। मानस ममृज्ञ कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज अपने श्रीमुख से श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसास्वादन करायेंगे। कथा के आरम्भ होने से पूर्व 18 दिसम्बर को सवेरे एक विशाल कलश यात्रा निकाली जायेगी। जिसमें 2100 महिलाएं अपने सिरों पर कलश रखकर श्रीराम कथा का गुणगान करते हुए कथास्थल पर पहुंचेगी तत्पश्चात कलश स्थापना होगी और कथा का शुभारम्भ होगा। इस दौरान आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कंसल, महामंत्री सचिन सिंघल, कोषाध्यक्ष कुलदीप गोयल, संयोजक चौ. ओमकार सिंह, ललित अग्रवाल, संजय लखान, जिला संघ चालक सुनेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन8 12 |
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के सैन्ट्रल हॉल मे किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज संजय पचौरी ने इसका विधिवत उदघाटन कर मां शारदे की प्रतिमा के सम्मुख पुष्प अर्चन किए। इसके बाद लोक अदालत का कार्य शुरू हुआ।
सैन्ट्रल हॉल मे विभिन्न बैंको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सैन्ट्रल बैंक, यूको बैंक, इलाहाबाद बैंक, कार्पोरेशन बैंक, बैंक ऑफ बडौदा, पंजाब एण्ड सिध बैंक, यूनियन बैंक, इण्डियन ओवरसीज बैंक आदि के स्टाल लगे हुए थे। जिसमें समाचार लिखे जाने तक सर्वाधित मामले लगभग एक सौ केस पंजाब नेशनल बैंक ने निस्तारित किए। इसके अतिरिक्त ओबीसी, सैन्ट्रल बैंक, कार्पोरेशन बैंक ने भी क्रमशः 3-3 केस फाईनल किए। इसी प्रकार भारत संचार निगम लिमिटेड ने 12 विभागीय केसों को पूर्ण कर 15,226 रूपये की वसूली की। अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक की और से वरिष्ठ प्रबन्धक डी.के.शर्मा, एलडीएम कार्यालय के प्रबन्धक नवीन कुंमार, अनुप, शुभम आदि ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ केसो को निपटाने और वादकारियों को प्रेरित करने का काम किया। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुकिम अहमद और नोडल अधिकारी ओमवीर सिह ने लोक अदालत की कार्यवाही की लगातार मॉनिटरिंग की और सभी पक्षों से समय रहते हुए सुलह सफाई के आधार पर केस निपटाने की अपील की।

अलग अलग हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नई मन्डी के गांव बिलासपुर निवासी ब्रजमोहन सैनी पुत्र स्व.रामस्वरूप सैनी बाईक द्वारा कूकडा ब्लॉक पर आते वक्त प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे कुछ लोगो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। नगर के मौहल्ला गउशाला निवासी कृष्णा शर्मा पुत्र स्व.राजीव शर्मा बाईक द्वारा चरथावल मोड पर जाते वक्त सरिये से लदी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। छपार के गांव रई निवासी सुमित स्कूटी से पुरकाजी जाते वक्त सडक हादसे मे घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनो ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया।

सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। कनिका जगत कल्याण निधि का तीसरा वार्षिकोत्सव रूडकी रोड स्थित एक रेस्टोरेन्ट मे आयोजित हुआ। जिसका संचालन संदीप शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम मे कई युवाओं व अनेक हस्तियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम मे कार्पोरेशन बैंक के प्रबन्धक मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहे। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत रवि कुमार,अरूण शर्मा, चन्दन गुप्ता ने किया। कार्यक्रम मे संस्था की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।

चिकित्सा शिविर का आयोजन9 10 |
मुजफ्फरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित अस्पताल मे जनपदीय पुलिस अधिकारी/कर्मचारिगणों तथा पुलिस परिवार के सभी सदस्यो ने स्वास्थ्य के दृष्टिगत संकल्प पत्र 2017 के सापेक्ष निशुल्क चिकित्सा शिविर मे स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान अनेक पुलिस परिवारो ने स्वास्थ्य परीक्ष ण कराया तथा परामर्श लिया।

 

 

बनाई सुंदर सुंदर रंगोली10 3 |
मुजफ्फरनगर। छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता मे बढ चढ कर हिस्सा लेते हुए सुन्दर-सुन्दर रंगोली बनाई तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के अर्न्तगत श्रमदान किया। आर्य समाज रोड स्थित डीएवी कॉलेज के छात्र- छात्राओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज नगर के गांधी कालोनी स्थित गांधी वाटिका मे आयोजित रंगोली प्रतियोगिता मे प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने श्रमदान करते हुए गांधी वाटिका व उसके आसपास स्वच्छता अभियान चलाया।

दो बंदियों को जुर्माना भर कराया रिहा3 11 |
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार मे बन्द दो बंदियों को उनका जुर्माना भरकर रिहा कराया गया। ये दोनो बंदी अलग-अलग मामलो मे सजा काट रहे थे।मिली जानकारी के अनुसार हरभजन पुत्र काला धारा 3/25 के तहत कैराना से बन्द था तथा शुभम पुत्र संजय दो अलग अलग मामलों मे सजा काट रहा था। इस पर कोतवाली शामली से 4/25 ए तथा धारा 60 ई एक्ट मामलो अलग-अलग सजा हुई थी। समाजसेवी बब्लू शर्मा, शरद शर्मा, नादिर राणा,मुनफैत अली तोमर आदि ने इनका जुर्माना भरकर सजा काट रहे इन दोनो को जेल से रिहा कराया। दोनो बंदियो ने समाजसेवियों के प्रति आभार प्रकट किया।

 

दहेज में कार मांगने पर दुल्हन ने लौटाई बरात, बारात को बंधक बनाया
मुजफ्फरनगर। जनपद में एक शादी समारोह में उस समय हंगामा हो गया, जब दूल्हे पक्ष ने कार की मांग कर ली। इसके बाद जूते चुराने की रस्म के दौरान दूल्हे ने महिलाओं व युवतियों से गाली गलौज कर दी। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने बारात को बंधक बना लिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बारातियों को बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में ले लिया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने दोनों पक्षों में समझौता कराया। तब जाकर मामला शांत हुआ। मामला मुजफ्फरनगर के थाना भौरां कला क्षेत्र के कस्बा सिरौली का है। कस्बा निवासी एक युवती की शादी दिल्ली के नांगलोई निवासी विवेक पुत्र बलवान के साथ तय हुई थी। विवेक बारात लेकर सिसौली पहुंचे।
आरोप है कि समारोह के दौरान पहले तो दूल्हा पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग की गई। इसके बाद मामला गरमा गया, लेकिन शादी में आए लोगों ने मालमे को संभाल लिया। इसके बाद जूता छुपाई की रस्घ्म हुई। इसमें एक बार फिर दूल्हा बिफर पड़ा। उसने शादी में शामिल युवतियों व महिलाओं के साथ गली गलौच कर दी। इससे दुल्हन पक्ष भी नाराज हो गया। विवाद बढ़ने पर दुल्हन पक्ष ने बारात को बंधक बना लिया। थाना भौरां कला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बारात को बंधन मुक्त कराया। दुल्हन पक्ष की शिकायत पर पुलिस दूल्हे और उसके पिता को थाने ले आई। दूल्हा व उसके पिता को रात भर थाने में रहना पड़ा। मामला भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत के सामने आया। इसके बाद चौधरी नरेश टिकैत ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। चौधरी नरेश टिकैत का कहना है कि शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। बारात वापस भेज दी गई थी। दूल्घ्हे और उसके पिता समेत चार लोगों को थाने भेज दिया गया था। समझौता करा दिया गया है। दुल्घ्हन बारात के साथ नहीं गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk