खबरें अब तक...

समाचार

शेल्टर हाउस पहुंचकर पालिका चेयरमैन ने बांटी मूंगफली व रेवडी2 Min |
मुज़फ्फरनगर। पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल अपने परिजनों एंव क्षेत्रीय सभासद के साथ शैल्टर हॉउस पहुंची जहां उन्होंने शैल्टर हॉउस में मौजूद प्रतिएक व्यक्ति से न केवल उसकी समस्या पूछी वरण उन्हें रेवड़ी और मूंगफली का वितरण भी किया और इस तरह की सेवा से ही सच्चा सुख मिलने की बात कही।
जानकारी के अनुसार आज बीती देर शाम नगर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल अपने परिवार एंव क्षेत्रीय सभासद के साथ शैल्टर हॉउस पहुंची । यहां पहुँचते ही पालिकाध्यक्ष ने सर्वप्रथम शैल्टर हॉउस के रजिस्टर में एन्ट्री कराई तत्पश्चात उन्होंने शैल्टर हॉउस में मौजूद सभी लोगों से उनका हाल चाल जाना और सभी को ठंड में रेवड़ी और मूंगफली का वितरण किया। इसके बाद पालिकाध्यक्ष परिवार सहित रेलवे रोड साईं धाम मन्दिर के पास पहुंची जहां उन्होंने झुग्गी झोपडी में रहने वाले लोगों को भी रेवड़ी और मूंगफली वितरित की उन्होंने कहा की गरीबों की सेवा में ही सच्चा सुख मिलता है।

 

नाले में गिरने पर हुई मौत, परिजनों में शोक1 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। नाले मे गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया तथा शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया।
जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाईन क्षेत्र की सरकूलर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के समीप नाले मे किसी व्यक्ति का शव पडा देख दर्जनो राहगीर तमाशबीन बन मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नाले मे किसी व्यक्ति का शव पडा होने की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। थाना सिविल लाइन प्रभारी समयपाल अत्री सूचना मिलते ही तुरन्त मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर मौजूद भीड की मदद से जब मृतक की शिनाख्त करानी चाही तो मृतक की पहचान राजकीय इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोहन के रूप मे हुई।
पुलिस ने कॉलेज प्रशासन व परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। मामले की जानकारी पर कॉलेज स्टॉफ मौके पर पहुंच गया। वहीं दूसरी और मोहन की मौत की खबर से उसके परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा पडौसी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने नागरिको की मौेजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। हादसे से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।

 

कांग्रेसियों की बैठक सम्पन्न3 Min |
मुजफ्फरनगर। कांग्रेसियो ने पूर्व प्रधानमन्त्री व महान स्वतन्त्रता सैनानी लाल बहादुर शास्त्री की 54 वीं पुण्य तिथि पर आयोजित विचार गोष्ठी मे मे अपने विचार रखे तथा शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृ़़(ांजलि दी। भगत सिंह रोड स्थित कांग्रेस शहर एवं जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा ने की। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन काल पर प्रकाश डालते हुए उन्हे महान देशभक्त बताया। इस अवसर पर कांग्रेसियो ने भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री को राष्ट्र का सच्चा सपूत बताया। वक्ताआें ने शास्त्री जी के जय जवान जय किसान के नारे का स्मरण करते हुए कहा अपने संक्षिप्त कार्यकाल मे ही शास्त्री जी ने देश की सेना को मजबूत किया। जिसके फलस्वरूप 1965 के संग्राम मे देश की सेना ने पाकिस्तान को धूल चढाई। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता बी.बी.गर्ग, पूर्व शहर अध्यक्ष सतीश गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष तारिक कुरैशी,कस्तूर सिह स्नेही, उमादत्त शर्मा,कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष बिलकिस चौधरी,कालूराम शर्मा,रविन्द्र चौधरी, गोपाल शर्मा,रजनीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

मंत्री कपिलदेव ने किया निरीक्षण4 Min |
मुजफ्फरनगर। राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के साथ भाजपा नेता तथा कुछ गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने शिव चौक के समीप चल रहे नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियो को कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा नेता वैभव त्यागी, श्री मोहन तायल, संजय अरोरा, सौरभ कौशिक, कमलकांत कश्यप, उमंग मित्तल आदि मौजूद रहे।

रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं5 Min |
मुजफ्फरनगर। रक्तदान जीवन दान है क्योंकि हमारे द्वारा किए गए रक्तदान से ना जाने किस व्यक्ति का जीवन बच जाये। अतः रक्तदान बहुत ही पुनीत कार्य है। समय समय पर रक्तदान शिविर आयोजित होते रहने चाहिए। ताकि अन्य संस्था/संगठन भी प्रभावित हो सके। विशेष तौर पर युवाओं को रक्तदान शिविरो मे बढ चढ कर हिस्सा लेना चाहिए।
भोपा रोड स्थित बिन्दल पेपर मिल मे एक रक्तदान भारतीय सेना के नाम नामक कार्यक्रम के तहत देश के वीर जवानो के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर मे बतौर अतिथि के रूप में पहुुंचे जिला पंचायत सदस्य संजय राठी ने उक्त उदगार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य हरेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत सदस्य संजय राठी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। बिन्दल पेपर मिल के निदेशक विकास बिन्दल ईरफान मिस्त्री,मौहम्मद इमरान, विनोद शर्मा, मुदित उपाध्याय आदि दर्जनो युवाओं ने रक्तदान मे बढचढ कर हिस्सा लिया। बिन्दल पेपर मिल के निदेशक विकास बिन्दल ने सभी आगन्तुको के प्रति आभार प्रकट किया।

लाल बहादुर शास्त्री जी को किये श्रद्धासुमन अर्पित
मुजफ्फरनगर। वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच द्वारा देश के पूर्व प्रधानमन्त्री महान स्वतन्त्रता सैनानी भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री को उनकी 54 वीं पुण्य तिथि पर श्रृ़़द्धासुमन अर्पित किए।
वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच के संयोजक पंडित उमादत्त शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि गांधी कालोनी वर्मा पार्क स्थ्ति मंच के कार्यालय पर एक सभा का आयोजन कर श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी ने स्व.लाल बहादुर शास्त्री को राष्ट्र का सच्चा सपूत बताया। वक्ताओं ने शास्त्री जी के जय जवान जय किसान के नारे का स्मरण करते हुए कहा उन्होने अपने संक्षिप्त कार्यकाल मे ही देश की सेन को मजबूत किया। जिसके फलस्वरूप 1965 के संग्राम मे पाकिस्तान को धूल चटाई देश के किसानो को भी खुशहाल बनाने मे उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। राष्ट्र सदैव उनके प्रति कृतज्ञ रहेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विचार मंच के अध्यक्ष चौ.देवी सिह सिम्भालका तथा संचालन मंच संयोजक पंडित उमादत्त शर्मा ने किया। इस अवसर पर चौ.इन्द्रवीर सिह, युद्धवीर सिह, अमलेश शर्मा, बिटटू प्रधान,उपेन्द्र कौशिक, साधूराम शर्मा, जगदीश अरोरा, ब्रजवीर सिह एड.,राकेश शर्मा, प्रशान्त शर्मा, विजय सिह, वीरसैन भभीसा, राकेश अस्थाना, राजीव शर्मा, संजीव गौतम, वेदप्रकाश शर्मा, अमित वशिष्ठ, अर्पित भारद्वाज, चन्द्रवीर सिह,रविन्द्र सिह आदि मंच के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

दुपहिया वाहन चैकिंग अभियान चलाया6 Min |
मुज़फ्फरनगर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के आदेशानुसार सीओ सिटी हरीश भदौरिया के नेतृत्व में शहर कोतवाली पुलिस द्वारा शहर के भगत सिंह रोड़ पर एसआई राजेंद्र वशिष्ठ द्वारा वाहन चौकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में वाहनों के कागजात चैक किये गए तथा वाहन चालकों को सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट आदि पहनने की हिदायत दी। साथ ही कई वाहनों के चालान भी काटे गए।

 

अलग अलग सडक हादसों में एक की मौत, कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग अलग सडक हादसों में एक युवक की मौत हो गयी तथा कई अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपा थाना क्षेत्र के गांव पटौली निवासी सजाउल पुत्र जानमौहम्मद फैक्ट्री के पास हुए हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए चिकित्सालय में लाया गया था जहां उसकी मौत हो गयी थी। इसके अलावा गांधी कालोनी गली नम्बर दस निवासी रितेश नागपाल पुत्र रघुनाथ नागपाल, चादपुर निवासी मांगेराम पुत्र चतरू, लालूखेडी निवासी रवि पुत्र हरवीर सिंह, रूड़की निवासी शेखर पुत्र संजीव पाल, दूधाहेडी निवासी महक सिंह पुत्र अजित सिंह, लखीमपुर निवासी साकिर पुत्र अहमद नवी अलग अलग सडक हादसों में गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

कई चौकी प्रभारी बदले
मुजफ्फरनगर। एसएसपी ने जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ करने के उददेश्य से कई दरोगाओं के कार्यक्षेत्र मे परिवर्तन किया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बीती देर रात शामली स्टेंड चौकी प्रभारी सुनील शर्मा को खालापार चौकी प्रभारी बनाया तथा नई मंडी थाना क्षेत्र की ट्रांसपोर्टनगर चौकी प्रभारी सुखवीर सिह को सुनील शर्मा के स्थान पर शामली स्टेंड चौकी प्रभारी, थाना सिविल लाइन की साकेत चौकी प्रभारी सचिन त्यागी को छपार की बरला चौकी प्रभारी, बरला चौकी प्रभारी सुनील नागर को सचिन त्यागी के स्थान पर साकेत चौकी प्रभरी, नई मंडी कूकडा पुलिस चौकी प्रभारी करण नागर को मीरांपुर के सम्भलहेडा का प्रभारी, सम्भलहेडा चौकी प्रभारी शीतल शर्मा का थाना ककरौली, खालापार चौकी प्रभारी विनय शर्मा को स्वाट सैल, सुनील शर्मा को पुलिस लाइसे नई मंडी की ट्रांसपोर्टनगर चौकी प्रभारी, सब इंस्पैक्टर मनोज शर्मा को तितावी के बघरा चौकी प्रभारी, राजेश अवस्थी को बघरा चौकी से थाना तितावी भेजा गया।

 

भाजपा की पदयात्रा को लेकर बैठक सम्पन्न7 Min |
मुजफ्फरनगर। सीएएए को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा 12 जनवरी को आयोजित जन जागरण अभियान के अंतर्गत सभा एवं पदयात्रा कार्यक्रम की सफलता के लिए भाजपा नेताओं ने बैठक कर कार्यक्रम की सफलता के लिए रूपरेखा तैयार की।
जिला सह मीडिया प्रभारी भाजपा अचिन्त मित्तल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि गांधीनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान सीएए को आमजन तक पहंचाने तथा सीएए के विषय मे विस्तृत जानकारी के उददेश्य से 12 जनवरी 2020 को भाजपा द्वारा जन जागरण अभियान के अंतर्गत सभा एवं पदयात्रा कार्यक्रम की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया। नगर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान मे 11 बजे से कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला करेंगे तथा कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान उपस्थित रहेंगे। इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान, राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल,राज्यमंत्री विजय कश्यप,बुढाना विधायक उमेश मलिक, खतौली विधायक विक्रम सैनी, पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल सम्मलित रहेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बाटला ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी तत्परता के साथ जुटे हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य स. सुखदर्शन बेदी, रेणू गर्ग आदि मौजूद रहे।

ठगी का आरोप
मुजफ्फरनगर। ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर सुभाष चन्द्र सन ऑफ रमेश चन्द से करीब ४९ हजार ५०० रुपए की ठगी हो गई। पीड़ित ने सामान मंगाने के लिए ऑन लाइन धनराशि भेजी थी। इस मामले में पीड़ित ने ट्रांसपोर्ट के खिलाफ थाना सिविल लाइन पुलिस को तहरीर दी है। थाना सिविल लाइन के मोहल्ला इन्द्रा कालोनी निवासी सुभाष चन्द्र सन ऑफ रमेश चन्द ने थाना सिविल लाइन में तहरीर देते हुए बताया शाहबुद्दीन ट्रांसपोर्ट का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि सामान मंगाने के लिए शहाबुद्दीन को ऑनलाइन ४९ हजार ५०० रुपए की धनराशि भेजी गई है। यह पैसा दो किस्तों में दिया गया है। पहली किस्त में ४० हजार रुपए और दूसरी किस्त में ९५०० रुपए दिए, लेकिन सामान नहीं आया

जनजागरूकता बाइक रैली निकालीAath Min |
मुजफ्फरनगर।जनपद मुजफ्फरनगर में परिवहन विभाग द्वारा ३१ वा राष्टीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा हैं यह सप्ताह ११ से १७ जनवरी तक चलेगा, इसके तहत आज शहर में विभिन्न मार्गों से दो जन जागरूकता बाइक रैली निकाली गई जिनको एआरटीओ विनित मिश्रा व टीएसआई वीर अभिमन्यु ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया पहली रैली एआरटीओ कार्यलय बाई पास से शुरू हुई और शहर के बाईपास से होते हुए अलमासपुर,महावीर चौक, मीनाक्षी चौक से शिव चोक होते हुए वापस भोपा रोड से वापस एआरटीओ कार्यलय पर समाप्त हुई तो वही दूसरी महिला स्कूटी रैली लगभग २ बजे दोपहर जीआईसी ग्राण्ड महावीर चौक से सर्कुलर रोड, सुजड़ू चुंगी से मीनाक्षी चौक से होते हुए महावीर चौक जीआइसी ग्राउंड पर पूरी हुई,यह ज़न जागरूकता बाइक व स्कूटी रैली का मकशद लोगो को जागरूक करना था साथ ही यह भी संदेश देना था कि यातायात के नियमों में पालन करें वाहन चलाते समय हेलमेट व सीटबेल्ट का प्रयोग आवश्य करें,एआरटीओ विनित मिश्रा ने बताता की यह सप्ताह यातायात के नियमों की जानकारी के साथ साथ सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों पर केंद्रित रहेंगा तथा विभिन्न माध्यमों से यह चलाया जाएगा तथा जानकारी दी जाएंगी इस अवसर पर यातायात प्रभारी वीर अभिमन्यु सहित काफी संख्या में विभागीय एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

तीन शातिरों को दबोचा9 Min |
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने डीजल व पैट्रोल में मिलावट की शिकायतों के मद्देनजर एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते नई मंडी थाना प्रभारी दीपक चर्तुवेदी व खाद्य एवं रसद विभाग के निरीक्षक कुमार राणा तथा पूर्ति विभाग की टीम ने भोपा रोड पुल बाईपास के नजदीक से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नौ ड्रम बरामद किये। इस संबंध में नई मडी कोतवाली पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सीओ हरीश भदौरिया ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ समय से मिल रही शिकायतों के चलते अपमिश्रित पैट्रोलियम पदार्थो की चैकिंग के दौरान नई मंडी कोतवाली पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में पकडे गये अभियुक्तों ने अपना नाम सुनील कुमार पुत्र करन सिंह निवासी खेडी फिरोजाबाद थाना ककरौली, सलमान पुत्र अहसान निवासी रूडकली थाना भेपा, दानिश पुत्र कामिल निवासी रूडकली थाना भोपा बताया जिनके कब्जे से 9 ड्रम करीब 1800 लीटर अपमिश्रित पदार्थ जिसकी कुल कीमत 1 लाख तीस हजार, एक गाडी बुलेरो मैक्स बरामद हुई पकडने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नई मंडी दीपक चर्तुवेदी, उपनिरीक्षक सुखवीर सिंह, उपनिरीक्षक करन नागर, हैड कां. अजय कुमार, कां. तरूणपाल, कां. शेविंद्र व खाद्य एवं रसद विभाग टीम में पूर्ति निरीक्षक अभिव्यक्त कुमार राणा, पूर्ति लिपिक मोहित कुमार शामिल रहे।

“शिक्षण अधिगम और मूल्यांकन“ पर गोष्ठी आयोजन10 Min | 
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में शिक्षकों के शिक्षण कौशल को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिये चल रहीं 15 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यशाला के दसवें दिन श्रीराम कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट के प्रबन्धन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 अश्फाक अली ने राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद ;छ।।ब्द्ध के महत्वपूर्ण बिन्दू “शिक्षण अधिगम और मूल्यांकन“ पर विस्तृत वक्तव्य प्रस्तुत किया। आज के कार्यक्रम में डॉ0 प्रगति सक्सैना, डीन मैनेजमेन्ट स्टडीज, हाइरैन्क बिजनेस स्कूल, नोएडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर पावर पवाइंट प्रजेन्टेशन प्रस्तुत करते हुए डॉ0 अश्फाक अली ने बताया कि शिक्षक संस्था का आकलन और मूल्यांकन का उद्देश्य संस्था के शिक्षको की अभिव्यक्ति, क्षमता, अनुभूति, आदि का मापन करना है। आकलन एक संक्षिप्त प्रक्रिया है और मूल्यांकन एक व्यापक प्रक्रिया है।

मूल्यांकन किसी भी शैक्षिक कार्यक्रम में किसी भी पक्ष और विपक्ष में विषय से संबंधित सूचना एकत्र करना उसका विश्लेषण तथा व्याख्या करना है। सतत एवं व्यापक मूल्यांकन में निर्धारित शैक्षिक उद्देश्यों की प्राप्ति किस सीमा तक हो रही है, कक्षा में प्रदान किए गए अधिगम अनुभव कितने प्रभावशाली रहे हैं, व्यवहार परिवर्तन की प्रक्रिया कितने अच्छे ढंग से पूर्ण हो रही है आदि तथ्य सम्मिलित होने चाहिए। उन्होने आगे कहा कि प्रत्येक संस्था में दो प्रकार के विद्यार्थी होते है एक तीव्र गति से सीखने वाले तथा दूसरे धीमी गति से सीखने वाले।

11 Min |ऐसे में शिक्षण संस्थाओं को दोनो प्रकार के विद्यार्थियों में समन्वय स्थापित करना चाहिए तथा व्याख्यान देते समय भी इस तथ्य को ध्यान में रखना चाहिए। मुख्य अतिथि डॉ0 प्रगति सक्सैना ने कहा कि राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद का उद्देश्य भारत में स्वःमूल्यांकन एवं बाहरी गुणवत्ता मूल्यांकन के सामंजस्य के जरिए उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और विशिष्टताओं की जांच करना है। कई संस्थानों ने स्वेच्छा से राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद के मूल्यांकन को अपनाया है और अपने प्रत्यायन स्तर को गर्व के साथ प्रदर्शित किया है। कुछ संस्थान ऐसे भी हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद के मूल्यांकन के प्रति आशंकायें व्यक्त की है।

बाहरी गुणवत्ता मूल्यांकन की जटिल प्रक्रिया की गहन समझ के लिए यह उपयोगी होगा कि एक तरफ राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद के मूल्यांकन की सहज मांग के लिए प्रेरक घटकों की विश्लेषणात्मक जांच की जाए, वहीं दूसरी ओर इस तरह के मूल्यांकन को हतोत्साहित करने वाले घटकों को समझ लिया जाए। इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ के चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने कहा कि मनुष्य के सीखनें की प्रक्रिया पूरे जीवन जारी रहती हैं। शिक्षण कौशल को विकसित करनें के लिए इस प्रकार की कार्यशाला हमारे कॉलेज में हर वर्ष आयोजित की जाती हैं। कार्यशाला को आयोजित करानें का उद्देश्य कॉलेज के प्रवक्ताओं एंव शिक्षकों के शिक्षण कौशल को विकसित करना हैं। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डॉ0 आदित्य गौतम, श्रीराम कॉलेज आफ पोलिटैक्निक के प्राचार्य डा0 अश्वनी कुमार, डीन मैनेजमेन्ट पंकज कुमार, श्रीराम गर्ल्स कॉलेज के निदेशक डा0 मनोज धीमान, डीन कम्प्यूटर एप्लीकेशन निशान्त राठी तथा श्रीराम ग्रुप ऑफ कालिजेज के सभी संकायों के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकगण आदि उपस्थित रहें।

 

मुजफ्फरनगर में 11 उपनिरीक्षकों के तबादले
मुजफ्फरनगर। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 11 उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। नई तैनाती के तहत उ0नि0 सुनील शर्मा को प्रभारी चौकी खालापार थाना कोतवाली नगर, सुखवीर सिंह को प्रभारी चौकी शामली स्टेण्ड थाना कोतवाली नई मण्डी, उ0नि0 सचिन त्यागी को प्रभारी चौकी बरला थाना छपार,
उ0नि0 सुनील नागर को प्रभारी चौकी साकेत थाना सिविल लाइन, उ0नि0 संजय त्यागी को प्रभारी चौकी कूकड़ा मंडी थाना नई मण्डी, उ0नि0 करन नागर को प्रभारी चौकी सम्भलहेड़ा थाना मीरापुर, उ0नि0 शीतल शर्मा को थाना ककरौली, उ0नि0 विनय शर्मा को स्वाट सैल, उ0नि0 सुनील कसाना को प्रभारी चौकी ट्रास्पोर्टनगर थाना नई मण्डी, उ0नि0 मनोज शर्मा को प्रभारी चौकी बघरा थाना तितावी, उ0नि0 राजेश अवस्थी को थाना तितावी भेजा गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 2 =