समाचार
विधि विधान के साथ किया पूजन
मुजफ्फनगर। पांचो नए फायर टेंडर का मुख्य अग्निशमन अधिकारी रामाशंकर तिवारी और एफएसओ श्रृषभ पंवार ने विधि विधान के साथ किया पूजन। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा अग्निशमन सेवाओ को उत्कृष्ट बनाने के लिए जनपद मे पांच नए फायर टेंडर भेजे हैं। आज मुख्य अग्निशमन अधिकारी रामाशंकर तिवारी ने इन पांचो नए टेंडरो का विधि विद्यान से पूजन कराया।
शेरनगर मे ड्रोन कैमरे से पुलिस बल द्वारा गांव के व्यक्तियो की निगरानी
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के अनुपालन के लिए पुलिस प्रशासन पूरी मशक्कत के साथ जुटा है। एसएसपी के निर्देश पर नई मंडी क्षेत्र के गांव शेरनगर मे ड्रोन कैमरे से पुलिस बल द्वारा गांव के व्यक्तियो की निगरानी की जा रही है।
मरकज की तब्लीगी जमात के दस जमाती शेरनगर स्थित मस्जिद में रुके थे। एक जमाती कोरोना पॉजीटिव आने पर पुलिस ने गुरुवार को शेरनगर गांव को सील कर दिया था। जमातियों के सीधे सम्पर्क में रहे ८ लोगों को खतौली के मैपल्स स्कूल में क्वारंटाइन किया गया है। पुलिस अब इनकी चौन तलाश कर रही है। तीन जमातियों व एक महिला के कोरोना पॉजीटिव आने से जिला प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है। केरल राज्य एक कोरोना पॉजीटिव जमाती अपने अन्य ९ साथियों के साथ नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरनगर में स्थित मजिस्द में आकर रुका था। पुलिस ने इन सभी जमातियों को बीआईटी में क्वारंटाइन कराया था। हांलाकि अब तीनों कोरोना पॉजीटिव जमातियों को बैगराजपुर मैडिकल कालेज में आइसोलेट किया गया है। नई मंडी कोतवाली प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि दस तब्लीगी जमातियों के सम्पर्क में आए ८ अन्य लोगों को भी मैडिकल चेकअप के बाद खतौली के मैपल्स स्कूल में क्वारंटाइन करा दिया गया है। इन आठ लोगों से मिलने पर लोगों की तलाश करायी जा रही है। इनके परिवारों को सावधानी बरतते हुए क्वारंटाइन करने की हिदायत दी गयी है। सम्पर्क में आये आठ लोगों में से मोबीन भोपा थाना क्षेत्र के गांव रुडकली का रहने वाला है।
सडको पर खडे वाहनो को सैनिटाइज किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस द्वारा फायर सर्विस की गाडियों थाना क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को लेकर गली मोहल्ले, दुकाने एवं सडको पर खडे वाहनो को फायर टेंडर, हाईप्रेशर के माध्यम से सैनिटाइज करने का कार्य किया जा रहा है।
नर सेवा ही नारायण सेवा है
मुजफ्फरनगर। नर सेवा ही नारायण सेवा है प्राणी मात्र की सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। जनसेवा के कार्यो से जुडे रहना चाहिए। समाजिक कार्यो मे हिस्सा लेने से आत्मिक सुख मिलता है।
रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन के तत्वाधान मे आयोजित पी.पी.ई. किट वितरण के दोरान राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने उक्त उदगार व्यक्त किए। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के माध्यम से लगभग एक लाख रूपये की 100 पी.पी.ई.किट सीडीओ आलोक यादव व सीएमओ डा.प्रवीण चोपडा को सौपी।
इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष विपुल भटनागर ने बताया कि जिला अस्पताल को केविड 19 संक्रमित लोगो के ईलाज के लिए पी.पी.ई.किट की आवश्यक्ता होती है। रोटरी क्लब मिड टाउन द्वारा इस महामारी के संकट में क्लब के साथियो के सहगोग से डॉक्टर्स के लिए किट दी जा रही है। रो.सुनील अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब रोज असहाय लोगो के लिए भोजन भी वितरित कर रहा है। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब समाज सेवा मे अग्रणी रहा है। उनका यह कदम बहुत सराहनीय है। इस महामारी मे अपनी सेवा दे रहे डॉक्टर्स को बहुत सहयोग मिल रहा है।
खाद्य सामग्री का वितरण किया
मुजफ्फरनगर। सम्पूर्ण विश्व में वैश्विक महामारी का रूप ले चुके कोविड-१९ या कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए १४ अप्रैल तक पूरे देश में लॉकडाउन की गुजर बसर का सहारा दैनिक मजूदरी है। इस विकट परिस्थिति से निपटने के लिए आज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के सुझाव पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के द्वारा जरूरतमंद लोगो के लिए खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता, जिला महामंत्री निशांक जैन एवं अन्य सदस्यों द्वारा करीब १०० गरीब परिवारों को आटा, दाल, चावल एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। मंत्री ने शुभकामनाएं एवं साधुवाद दिया तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि देश जल्द ही इस संकट से उबरे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंत्र के महामंत्री निशांक जैन ने बताया कि खाद्य सामग्री का वितरण आगे भी जारी रहेगा।
भोजन के पैकेटों का वितरण किया
मुज़फ्फरनगर। क्रांति शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने लगातार पांचवे दिन भी नगर के अनेक क्षेत्रों में भोजन के पैकेटों का वितरण किया । क्रांति शिव सेना के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर प्रकाश मार्किट स्थित कार्यालय पर चल रही भोजन व्यवस्था के तहत ६०० से अधिक तैयार भोजन के पैकेट आवास विकास,इंदिरा कालोनी, रामपुरी,कृष्णापूरी आदि क्षेत्रों के अलावा अन्य जरूररत मन्दो तक पहुचाये जा रहे है , गत दिवस नाक कान गला विशेषज्ञ डॉक्टर महेंद्र तनेजा, व तारिणी तनेजा ने भी क्रांति शिव सेनिको के साथ जरूरत मन्दो को भोजन के पैकेट वितरित कराए । क्रांति शिव सेना उपाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, व जिला महासचिव देवेंद्र चौहान आदि ने आरोप लगया की सरकार व समाजसेवियों द्वारा ग्राम प्रधानों ओर सभासदों को गरीब लोगों को बांटने के लिये दी जा रही खाद्य वस्तुएं जरूररत मन्दो को मिलने के स्थान पर ग्राम प्रधान व सभासदों के करीबी लोगों पर जा रही है उन्होंने सरकारी अधिकारियों व दान दाताओ को ऐसे लोगो को खाद्य वस्तुएं न देने की अपील की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मनोज सैनी, आनन्द प्रकाश गोयल, राजेश कश्यप, राजेश शर्मा,अनुज चौधरी,वैभव यादव, राहुल शर्मा, प्रवीण शर्मा, उज्ज्वल पंडित, आशीष मिश्रा, शालू सैनी, ललित रुहेला,संजय चौधरी,शेलेन्द्र शर्मा, प्रदीप जैन, बसन्त कश्यप,राम मेहर,राजेश अरोरा,अमित शर्मा, सुरेश धीमान, शलभ गर्ग, अखिलेश पूरी सचिन प्रजापति आदि उपस्थित थे
लोगों को मास्क बांटे
चरथावल। क्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कोरोना साथ लड़ाई लड़ने के लिए गांव के लोगों को मास्क वितरण किए। तथा गांव के लोगों से घर में रहने के लिए अपील की साथ ही सरकार द्वारा दिए गए आदेशों का पालन करने के लिए कहा। मास्क वितरण में हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष अंकुर राणा, थाना संयोजक दीपक राणा, सरधना थाना संयोजक जयंत राणा,ग्राम संयोजक अंकित राणा।।
एकजुट रहकर घरों और गली को साफ-सुथरा रखने का निर्णय लिया
मुजफ्फरनगर। कोरोना की लड़ाई में जहां कुछ लोग सहयोग नहीं कर रहे वहीं कुछ ऐसे भी है जो सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने में बिल्कुल भी कोताही नहीं बरत रहे हैं। ऐसा ही नजारा कस्बे के मोहल्ला सर्वज्ञान में मनिहारों वाली गली में देखने को मिला। लोगों ने गली के बाहर गत्ते के बोर्ड पर बाहरी लोगों का प्रवेश बंद लिखकर खुद की आवाजाही भी बंद कर दी है। बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। आपसे में एकजुट रहकर घरों और गली को साफ-सुथरा रखने का निर्णय लिया है। लोगों ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन के सहयोग का निर्णय लिया है। जागरूक लोगों का कहना है कि कोरोना से निपटना है तो सभी को सरकार का सहयोग करना चाहिए। सलमान खान, कल्लू, अजीम खान, गुलफाम अली, सुहान खानमुनीर काजी आदि ने पहल की है।
प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में एक लाख रुपये दिए
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जनपद के मौजिज लोगों आर्थिक सहायता के लिए आगे आए हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष में दिल खोलकर धनराशि दी जा रही है।
भाजपा नेता पंडित श्रीभगवान शर्मा ने प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में एक लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने बच्चन सिंह स्थित अपने आवास पर पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और अल्संख्यक आयोग उप्र. के सदस्य सरदार सुखदर्शन बेदी को चेक सौंपा। इस दौरान सह मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, उषा शर्मा, सत्येंद्र बालियान, श्यामलाल, सोहनवीर सिंह, हरपाल शर्मा, समेंदर शर्मा, धर्मेंद्र वत्स, रमेश ठाकुर, ऋषभ शर्मा, सुरेश शर्मा आदि मौजूद रहे। पूर्व विधायक अब्दुल वारिश राव की माता राव मुसर्रत बेगम ने ५१ हजार रूपये का आपदा राहत निधि में देते हुए चेक एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार को सौंपा है। कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने को आर्य समाज गांधी कालोनी ने सीएम राहत कोष में ५१ हजार की सहयोग राशि दी है। आर्य समाज के संयोजक गजेंद्र सिंह राणा ने व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल को चेक सौंपा। इस दौरान राकेश ढींगड़ा, नीलम ढींगड़ा, नरेंद्र रायल, ब्रजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
बेरिकेडिंग कर आवागमन बंद किया
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप को लेकर आला अधिकारियों के आदेश पर पुलिस कड़ी सतर्कता बरतने के साथ साथ क्षेत्र में निगरानी कर रही है। वही, लक्सर मार्ग के उत्तराखंड बार्डर पर प्रवेश पर पाबंदी लगाते हुए पुलिस का कड़ा पहरा है। भोपा थाना क्षेत्र में मजलिसपुर तौफीर के मजरा गांव सीताबपुरी से आगे लक्सर मार्ग पर उत्तराखंड का बार्डर है। लॉकडाउन के दौरान कड़ी चौकसी बरतते हुए उत्तराखंड राज्य की सीमा पर पहले ही बेरिकेडिंग कर आवागमन बंद कर दिया गया था। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमण के केस मिलते ही प्रशासन ओर अधिक सतर्क हो गया है और बार्डर पर एक दरोगा के साथ कई पुलिस कर्मियों का लगा दिया गया है। गांव के लोगों को भी बाहर से आने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखने के लिए कहा गया है।
वहानों के चालान किये
मुजफ्फरनगर। लॉक डाउन को लेकर शामली स्टैंड चौकी इंचार्ज जितेन्द्र सिंह गम्भीर, आने जाने वाले वहानों की कर रहे चेकिंग, लेकिन बेवजह घर से बाहर निकल रहे लोग बना रहे अलग अलग तरीके की बहाने, शामली चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह की नजरों से नही बच पा रहें बेवजह घूम रहे वाहन स्वामी,चौकी इंचार्ज जितेंद्र कर रहें वहानों के चालान तथा साथ ही अपने क्षेत्र के लोगो को भी कर रहें मास्क पहनने के लिए जागरूक।
शहर कोतवाली पुलिस को मास्क दिये
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर के तत्वाधान मे कोरेना संक्रमण से बचाव के लिए शहर कोतवाल अनिल कप्परवान को 1000 मास्क उपलब्ध कराये।
इस अवसर पर शहर कोतवाली मे सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए क्लब के अध्यक्ष रो.अनुज स्वरूप द्वारा इस संकट की घडी मे पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की एवं उपस्थित पुलिसकर्मियो पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
इस कार्यक्रम के पश्चात क्लब के सदस्य जिला अस्पताल पहुंचे जहा आइसोलशन वार्ड भ्रमण किया। सीएमएस डा.पंकज अग्रवाल ने बताया कि वार्ड मे 100 बैड तैयार है तीन संदिग्ध मरीज भर्ती हैं एवं अस्पताल मे उपस्थ्ति डाक्टर्स एवं समस्ट स्टाफ किसी भी स्थिती के मुकाबले के लिए तैयार है।
रोटरी सदस्यो द्वारा जिला अस्पताल कर्मियो एवम डाक्टर्स पर पुष्प वर्षा की गई एवं उन्हे आश्वासन दिया गया कि रोटरी क्लब के सभी सदस्य उनके साथ हैं। उनकी जहां भी जैसे भी जरूरत होगी वे सहायता हेतु तत्पर रहेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान भी साशल डिस्टेंस का ध्यान रखा गया। इस अवसर पर रो.कुलदीप चौहान,रो.डा.रोहित गोयल, रो.रविन्द्र सिह,रो.सुभाष भारद्वाज उपस्थित रहे। क्लब के अध्यक्ष अनुज स्वरूप द्वारा सभी के प्रति आभार प्रकट किया गया।
पुरानी रंजिश मे हुए झगडे व फायरिंग मे एक युवक की मौत
तितावी। पुरानी रंजिश मे हुए झगडे व फायरिंग मे एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
ज्ञात हो कि थाना तितावी क्षेत्र के निकटवर्ती गांव अमीरनगर निवासी दो सगे भाईयो नितिन व मनोज पुत्रगण पर आपसी विवाद के चलते गांव के ही निवासी पूर्व प्रधान अशोक ने अपने साथी प्रदीप, ओमवीर व टीटू के साथ मिलकर लाठी डन्डो से उसके घर पर हमला बोल दिया था। बताया जाता है कि इस दोरान आरोपित ने गोली चला दी। गोली लगने से नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। बीती देर रात दो पक्षो के बीच हुए आपसी झगडे व फायरिंग की सूचना पर गांव मे पहुंची पुलिस ने घायल नितिन व मनोज तथा दूसरे पक्ष के दो अन्य व्यक्तियो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां डाक्टरो ने नितिन की गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ रैफर कर दिया। जहां देर रात नितिन की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक नितिन के परिजनो की तहरीर पर आरोपितो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की।
एसएमएस से पहुंचेगा बिजली का बिल
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन में बिजली के बिल अब एसएमएस के माध्यम से उपभोक्ताओं को भेजे जाएंगे। बिल जमा करने के लिए भी विद्युत निगम ने एप शुरू किया है।
अधीक्षण अभियंता आरडी सिंह ने बताया कि इस माह मार्च के बिल सभी उपभोक्ताओं के एसएमएस के माध्यम से मिलेंगे। उपभोक्ताओं को अपना बिल जानने के लिए बीएक्सएल टाईप करके उसके आगे स्पेस देना होगा। स्पेस के आगे अपनी एकाउंट आईडी टाइप करना होगा। इसके बाद एसएमएस 5616195 पर भेजना होगा। इसके बाद उपभोक्ता के मोबाइल पर बकाया बिल का एसएमएस आ जाएगा। उपभोक्ता अपना विद्युत बिल ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं। ई-निवारण मोबाइल एप के माध्यम से उपभोक्ता अपने विद्युत बिलों को जमा कर सकते हैं। यह एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें उपभोक्ता अपना खाता संख्या एवं मोबाइल नंबर डालकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह व्यवस्था तत्काल लागू हो गई है।
जनधन का पैसा कभी भी निकाल सकते हैंः बुंदेला
मुजफ्फरनगर। जनधन का 500 रुपये निकालने को बैंकों में लगी भीड़ से लॉकडाउन प्रभावित कर दिया है। बैंक अधिकारियों ने कहा है कि यह पैसा तीन माह तक आएगा और जिसे कभी भी निकाल सकते हैं। बैंकों में भीड़ न लगाएं। जनधन खातों में सरकार ने तीन माह तक 500-500 रुपये भेजे हैं। कुछ लोगों ने यह भ्रम फैला दिया है कि जो पैसा नहीं निकालेगा उसका अगले महीने का नहीं आएगा। जिसके चलते बैंकों में जन धन खातों से पैसे निकालने के लिए भीड़ लग रही है।
एलडीएम अंमित बुंदेला ने बताया कि लोगों को भ्रामक जानकारी दी जा रही है। इसी के चलते बैंकों में लाइन लग रही है। जनधन का पैसा तीन माह तक आएगा और इसे कभी भी निकाल सकते हैं। जो पैसा नहीं निकालेगा यह पैसा उसके खाते में ही रहेगा। लोगों को जल्दबाजी की जरूरत नहीं है। जनता को भ्रामक प्रचार से दूर रहना चाहिए और बैंकों में भीड़ नहीं लगानी चाहिए। बैंक दस से चार बजे तक प्रतिदिन खुल रहे हैं, खाता धारक धीरे-धीरे पैसे निकालें। बैंकों के बाहर भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है।
सफाई नायकों व एम्बुलेंस पर पुष्प वर्षा करते हुए किया सम्मान—–
चरथावल। कस्बे में रोहाना बस स्टैंड पर व्यापार मंडलध्यक्ष व उनके बच्चों ने सफाई नाईको व एम्बुलैंस पर पुष्प वर्षा करते हुए फूल मालाओं से उनका स्वागत किया तथा आभार पत्र भेंट कर उनका हौंसला बढ़ाया। देश मे चल रहे लोकडाउन के कारण अपनी जान की परवाह न करते हुए मेहनत से जुटे सफाई नायकों व एम्बुलेंस चालको पर चरथावल कस्बे के रोहाना बस स्टैंड पर पुष्प वर्षा की गई व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज गर्ग ने अपने प्रतिष्ठान पर शुक्रवार को अपने बच्चो के साथ मिलकर सफाई नाईको व एम्बुलैंस पर पुष्प वर्षा करते हुए फूल मालाओं से उनका स्वागत किया तथा आभार पत्र भेंट कर उनका हौंसला बढ़ाया इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग ने कहा कि देश मे कोरोना वायरस के कारण चल रहे लोकड़ाउन के बावजूद सड़को पर उतरकर साफ सफाई व सेनिटाइज कर जान की परवाह न करते हुए अपनी भूमिका भूमिका अदा कर रहे है जो बेहद महत्वपूर्ण है।इसीलिए इनका सम्मान बनता है उनके बच्चो ने स्वयं अपनो हाथों से आभार पत्र बनाकर व उन्हें भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

