समाचार
पशु कटान कर रहे पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाल अनिल कपरवान के नेतृत्व में रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी इंचार्ज राजेंद्र वशिष्ठ को मुखबिर की सूचना पर मिली बड़ी सफलता, लगातार सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में पशु कटान चल रहा हैं जिसपर थानाप्रभारी शहर कोतवाल अनिल कपरवान ने अपनी पैनी नजर बनाए हुए जिसपर आज कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पशु कटान करते वक्त पकड़ ही लिया। आज शहाबुद्दीन पुर रोड पर एक घर में पशु कटान करने की रामलीला टिल्ला चौकी इंचार्ज राजेंद्र वशिस्ठ को मुखबिर की सूचना मिली जिसपर तत्प्रता दिखाते हुए मुखबिर की बताई जगह कोतवाली पुलिस ने दबिश दी तथा मौके से अवैध पशु कटान करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। तो वही शहर कोतवाली पुलिस में आरोपियों के साथ साथ पशु कटान करने का साजो सामान भी पुलिस ने बरमाद किए।
डीएम व एसएसपी ने जिला परिषद मार्किट का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। डीएम व एसएसपी ने जिला परिषद मार्किट में दवाईयों के थोक विक्रेताओं को निर्देश दिये कि वे किसी भी ग्राहक को दवाईयां न बेचे तथा आम जनता दवाईयों को अपने नजदीकी मेडिकल स्टोर से ही खरीदे। जिलाधिकारी श्रीमती सेल्वा कुमारी जे० व एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जिला परिषद मार्किट का निरीक्षण किया गया। जिला परिषद मार्किट में मौजूद सभी दवाईयों के थोक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि वह रिटेलर्स/मेडिकल स्टोर स्वामियों को ही दवाई दे, जिससे वहां भीड एकत्रित न हो तथा कोरोना वायरस से बचाव हो सके। सभी जनपदवासियों को भी सूचित करना है कि जनपद में मेडिकल स्टोर हर समय खुले रहते है इसलिए अपने नजदीकी मेडिकल स्टोर से ही दवाई ले न की थोक विक्रेताओं से। जिला परिषद मार्किट या अन्य कोई भी थोक विक्रेता फुटकर में दवाई नही बेचेगा। अनावश्यक भीड न करे, नजदीकी मेडिकल स्टोर से ही दवाई ले, पुलिस/प्रशासन का सहयोग करें।
डीएम-एसएसपी ने नवीन मन्डी का निरीक्षण किया
खतौली। डीएम-एसएसपी ने नवीन मन्डी का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कोविड-19 के प्रभाव के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव ने आज सुबह नवीन मन्डी स्थल का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण सोशल डिस्टेंसिग का विशेष ख्याल रखने के निर्देश दिए। आला अधिकारियो ने सब्जी मंडी के निरीक्षण के दौरान एक स्थान पर अधिक भीड ना रखने की हिदायत दी। इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एसडीएम खतौली, सीओ खतौली आशीष प्रताप सिह, तहसीलदार व इंस्पैक्टर संतोष कुमार सिह आदि मौजूद रहे।
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मंसूरपुर। थानाध्यक्ष मनोज चाहल के नेतृत्व में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर के अभियोग मे वांछित चल रहे अभियुक्त मुजम्मिल पुत्र मीमा उर्फ समीम निवासी ग्राम संधावली थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर संबंधित मुकदमा अपराध संख्या ४३५/२०१९ धारा २/३ गैंगस्टर एक्ट को गिरफ्तार कर जेल भेजा पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का गौकश अपराधी है
जंगल मे गौकशी कर रहे गौतस्करों व पुलिस के बीच मुठभेड़,एक गौतस्कर गिरफ्तार
चरथावल। क्षेत्र के जफरपुर पुलिया के निकट ग्राम निर्धना के जंगल में गौकशी कर रहे गौकशो व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गयी मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक गौतस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबके उसके साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए पुलिस ने मौके से तमंचा,खोखा,गौकशी के उपकरण सहित जिंदा बछिया बरामद की है पकड़ा गया गौतस्कर पुलिस मुठभेड़ सहित कई मुकदमे में वांछित चल रहा था।
चरथावल पुलिस की सक्रियता से एक बछिया की जान बच गयी चरथावल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक गौतस्कर को गिरफ्तार कर लिया दरअसल चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जफरपुर पुलिया के निकट ग्राम निर्धना के जंगल में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं सूचना मिलने पर चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में दधेडु चौकी इंचार्ज राजकुमार ने पुलिस टीम के साथ उक्त स्थान पर छापेमारी की पुलिस को देखते ही गौतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने एक गौतस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके 5 साथी पुलिस को चकमा देकर जंगल के रास्ते फरार हो गए पकड़े गए गौतस्कर ने अपना नाम आजाद पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम निर्धना बताया जबकि फरार साथियो के नाम दानिश पुत्र मौ०नबी,इस्तकार पुत्र मुकीम,अली रजा पुत्र अय्यूब,सरताज पुत्र सगीर व मुन्तजिर पुत्र इसलाम निवासी निर्धना बताए पकड़ा गया गौतस्कर आजाद थाना चरथावल से पुलिस मुठभेड़ व थाना छपार से धारा 379/411 के मुकदमे सहित कई मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस ने मौके से तमंचा, खोखा, गौकशी के उपकरण सहित जिंदा बछिया बरामद की है।
जानसठ पुलिस ने गोतस्करों को गिरफ्तार किया
जानसठ। पुलिस मुठभेड़ के ०३ शातिर गौ-तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से ०१ अवैध शस्त्र मय कारतूस, ०१ चोरी की मोटर साईकिल बरामद की। रात्रि को थाना जानसठ पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ के जानसठ बसाइच रोड महादेव मंदिर के पास से ०३ शातिर गौ-तस्कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता शोएब पुत्र इमामुदीन निवासी मोहल्ला चौक बेरियान कस्बा व थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर, शबाब पुत्र सत्तार निवासी मोहल्ला चौक बेरियान कस्बा व थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर, तैय्यब पुत्र इस्तियाक निवासी मोहल्ला बारादरी कस्बा व थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर बरामदगी का विवरण, ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०२ चाकू, ०१ फर्जी नम्बर प्लेट लगी मोटर साईकिल डिस्कवर गिरफ्तार अभियुक्तों पर पूर्व में गौकशी व चोरी के अभियोग दर्ज है
रमजान के दूसरों जुमे की नमाज घरो में अदा की
मुजफ्फरनगर/बुढाना। देश भर में चल रहे लोक डाउन के कारण रमजान का दूसरा जुमा भी लोगो ने घरो में अदा किया। जहां रमजान में नमाजियों की तादाद आम दिनों से कई गुना बढ़ जाती थी। जुमे( शुक्रवार) को विशेष नमाज में मस्जिदे नमाजियों से भर जाने के कारण सड़को तक पर नमाज अदा की जाती थी। वर्तमान में चल रहे लोक डाउन में धर्म स्थल बन्द होने के कारण लोग अपने घरों में ही इबादत कर रहे है। शुक्रवार को विशेष जुमे की नमाज भी सोशल डिस्टेंस का ख्याल करते हुए। घरो में अदा की गई। ज्ञात हो कि रमजान का महीना इबादत का माहीना होता है। इसकी रौनक बाजारों आदि में भी खूब देखने को मिलती थी। आम दिनों में रमजान में सड़कों बाजारों आदि में रौनक देखनो को बनती है। लेकिन वर्तमान में कोरोना के कारण सब रौनक गायब है। बाजार समय सीमा के अनुसार खुलते है। बाजारों का खुलने का समय सुबह ६ से ९ तक रखा गया है। जबकि रमजान में बाजार की रौनक शाम में लौटती थी।
बिना वजह कोई भी बाहर न घूमेंः एसएसपी
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा लॉकडाउन के पालनार्थ जनपदीय थाना क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दौरान कार व मोटर साइकिलों से आते-जाते व्यक्तियों को रूकवा कर उनके आने-जाने का कारण पूछा गया तथा हिदायत दी गयी है कि बिना मेडिकल इमरजेंसी या महत्वपूर्ण कार्य के अलावा अनावशयक बाहर न घूमें एसएसपी द्वारा भ्रमण के दौरान सभी क्षेत्राधिकारिओं व समस्त थाना प्रभारिओं को अपने अपने थाना क्षेत्रों में लॉकडाउन के पालनार्थ हेतु कार व मोटर साईकिल सवार व्यक्तियों के विरुद्ध चेकिंग हेतु दिए निर्देशों के अनुरूप थाना क्षेत्रों में चेकिंग की गयी। कार/मोटर साईकिल सवार वाहन व्यक्ति जो बिना मास्क के थे। कार/मोटर साईकिल सवार वाहन व्यक्ति जो बिना पास, आई कार्ड के मिले। ३-१८ वर्ष की आयु से कम कार/मोटर साईकिल सवार ४-मोटर साईकिल पर ०२ बैठे हुए थे। हमारा सुरक्षा का प्रयास ही बचाव का रास्ता है।
ऑटोमेटिक हैंड सैनिटाइजर मशीन का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह जैसा कि आप जानते हैं कि प्रशासन द्वारा जनता से निवेदन किया गया है कि मुंह पर मास्क जरूर लगाएं कंपलसरी है इसके आधार पर श्री गुरु सिंह सभा रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर द्वारा बनवाए गए केसरी रंग के मास्क श्री गुरु सिंह सभा के सेक्रेटरी व सेवादार द्वारा द्वारा नगर के घर-घर जाकर बांटे गए व गुरुद्वारा साहिब में ऑटोमेटिक हैंड सैनिटाइजर मशीन का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी सरदार बलजीत सिंह द्वारा किया गया इसके साथ ही रोजाना की भांति लंगर गुरु का अटूट लंगर पैकेट द्वारा सरदार बलजीत सिंह जी को सौपे गए जो कि रात्रि के भोजन में प्रयोग किए जाएंगे श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार अमरजीत सिंह सिडाना ने कहा कि जरूरत के हिसाब से श्री गुरु सिंह सभा कार्य करती रहेगी वह सेवा में सहयोग देगी सेवा में मुख्य रूप से सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी सेक्रेटरी श्री गुरु सिंह सभा, सरदार जसप्रीत सिंह, सरदार प्रभु दयाल सिंह, सरदार गुरविंदर सिंह भोपे वाले, सरदार जितेंद्र पाल सिंह, सरदार दीपक सिंह,दीपक बजाज सरदार गगनदीप सिंह, मुकुल दुआ , अजय ग्रोवर जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
13 सरकारी चिकित्सक टेलीफोन के माध्यम से लोगों को अपनी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैः सीएमओ
मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में लॉक डाउन लगने के बाद से लगभग १३ सरकारी चिकित्सक टेलीफोन के माध्यम से लोगों को अपनी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे है जिसका लाभ जनमानस को मिल रहा है। जिनमें से जनपद के प्रत्येक ब्लॉक पर डॉक्टर अपनी सेवाएं निरंतर दे रहे है। जिसमे जिला चिकित्सालय के हृदय रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन भी लोगों को फोन के माध्यम से सुबह ८ से दोपहर २ बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दे रहे ओर नागरिक इसका लाभ उठा रहे है। सी एम ओ मुजफ्फरनगर ने बताया कि इसी कड़ी में अब निजी चिकित्सक भी जुड़ गए हैं जो लोगों को सुबह ८से २ बजे दोपहर तक स्वास्थ्य परामर्श फोन के माध्यम से परामर्श (टेलीमैडिसन )निशुल्क प्रदान करेंगे उन्होंने बताया कि जनपद मे १५ निजी चिकित्सकों में बाल रोग विशेषज्ञ सर्जन, छाती रोग विशेषज्ञ ,स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ ,दंत रोग विशेषज्ञ और मनोचिकित्सक अपनी सेवाएं फोन पर नागरिको को निशुल्क देंगे । नागरिक सरकारी व प्राईवेट चिकित्सको की फोन परामशॅ सेवा का लाभ उठा सकते है।
जनपद के लिए राहत की खबर 200 लोगों की नेगेटिव रिर्पोट आयी
मुजफ्फरनगर। जिला पुलिस प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के मददेनजर वैश्विक संकट के दौर मे की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच आज मेरठ से आई 200 नेगेटिव टेस्ट रिर्पोट की खबर से प्रशासन ने राहत की सांस ली। कोरोना वायरस के प्रभाव को निष्फल करने के उददेश्य से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की और से नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत की गई व्यवस्थाओ के परिणाम स्वरूप जनपद मे कोरोना पॉजिटिव की संख्या कम होने तथा आज आई 200 नेगेटिव टेस्ट रिर्पोट की खबर से अधिकारियो व आमजन ने राहत की सांस ली। डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत तथा कोरोना वायरस के प्रभाव को निष्फल करने के उददेश्य से विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही हैं। पुलिस प्रशासन ने नागरिको ने घर पर ही रहने की अपील की है। डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव ने जनपदवासियो से अपील की है कि कोविड-19 के मददेनजर बिना किसी जरूरी कार्य के घर से बाहर ना निकलने तथा लॉक डाउन का सख्ती से अनुपालन करने की अपील की है। आला अधिकारियो का निर्देश है कि लॉक डाउन मे छूट के दौरान घर से एक व्यक्ति ही बाजार मे सामान लेने के लिए पैदल ही जाए तथा जल्द से जल्द अपने घर वापिस लौट आए। ताकि भीड से बचा जा सके। क्योंकि घर मे रहकर ही कोरोना जैसी संक्रमण बीमारी से बचा जा सके। विदित हो कि अब जनप द मे सिर्फ 6 पॉजिटिव शेष हैं।
मुजफ्फरनगर के स्कूलों के लिए आदेश, न तुरंत फीस का डालो जोर, न ड्रेस, किताब, मौजे का, नहीं तो होगी सख्त कार्यवाही
मुजफ्फरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार ने बताया कि अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के अभिभावकों पर पाठ्यक्रम सम्बंधी पुस्तकें एवं विद्यालय ड्रेस से सम्बन्धित मोजे-जूते इत्यादि विशेष दुकान से खरीदने हेतु दबाव नहीं बनायेगें। छात्र/छात्राओं के अभिभावक पाठयक्रम सम्बंधी पुस्तकें एवं विद्यालय ड्रेस से सम्बन्धित मौजे-जूते इत्यादि किसी भी दुकान से क्रय करने हेतु पूर्ण रूप से स्वतन्त्र होंगे, साथ ही वर्तमान नवीन शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए शुल्क वृद्धि न की जाय तथा शैक्षणिक सत्र 2019-20 मे नए प्रवेश तथा प्रत्येक कक्षा हेतु लागू की गयी शुल्क संरचना के अनुसार ही शैक्षणिक सत्र 2020-21 में छात्र/छात्राओं से शुल्क लिया जाये। उन्होंने बताया कि अभिभावकों से उनकी सुविधा के अनुसार तीन माह की एक साथ फीस न लेकर एक-एक माह की फीस ली जाये एवं जिन अभिभावकों की स्थिति फीस देने लायक नहीं है। उनसे लॉकडाउन के बाद आगामी माह में फीस समायोजित करके ली जाये। उक्त आदेशों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें, यदि इस सम्बन्ध में कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो सम्बन्धित विद्यालय के प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्य के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जायेगी, जिसके लिए विद्यालय प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्य पूर्ण रूप से स्वयं उत्तरदायी होगे।
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने लोन के लिए मांगे आवेदन
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग ने नए वित्तीय वर्ष के लिए लोन के लक्ष्य निर्धारित किए हैं। उन्होंने विभाग में संचालित योजनाओं के लिए तहत 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन में गतिविधियां बंद हैं, लेकिन सरकार धीरे धीरे इन्हें खोलने लगी है। खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी एसएल अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 2020-21 के लिए लक्ष्य प्राप्त हो गए हैं। उन्होंने बताया 30 मई तक योजना की वेबसाइट पर अपना आवेदन अधिकतम 25 लाख रुपये तक के प्रोजेक्ट के लिए किया जा सकता है। इसका एक प्रिंट आउट निकालकर जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु, परियोजना की अधिकतम लागत 25 लाख एवं सेवा क्षेत्र के लिए 10 लाख रुपये निर्धारित है। इसके अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों को लागत का दस प्रतिशत तथा अन्य श्रेणी के लाभार्थियों को पांच प्रतिशत अंशदान लगाना होगा। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर में गुड़ उद्योग एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत चयनित है। इसके तहत प्राप्त होने वाले आवेदनों, कौशल विकास प्रशिक्षण, आईटीआई एवं पालीटेक्निक प्रशिक्षण प्राप्त आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
3 माह तक की स्कूल फीस व बिजली बिल माफ करे यूपी सरकारः शहजाद नबी
मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता शहजाद नबी जैदी ने कहा कि देश में कोरोना महामारी की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन है लोगों के कारोबार बंद हैं लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं लोगों को परिवार चलाने का संकट है घ्से समय प्रदेश में निजी स्कूलों के मालिक अभिभावकों से फीस के लिए लगातार मैसेज व दबाव बना रहे हैं जो सरासर गलत है ऐसी शिकायतें भी आ रही हैं कि स्कूल किताबे तक खरीदने के लिए अभिभावकों को कमीशन के लिए बुकसेलर का नाम बता रही है सरकार संकट के समय में बच्चों की 3 माह की फीस माफ करे साथ ही कमर्शियल एवं घरेलू बिजली के 3 माह के बिलों को सरकार माफ करे।उत्तर प्रदेश सरकार से अनुरोध है कि प्रदेश में जितने भी प्राइवेट स्कूल हैं, उन्हें यह निर्देशित किया जाए कि वे अगले 3 महीनों तक स्कूलों की फीस माफ करें। निजी स्कूलों को जो फीस को लेकर अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं उन्हें रोका जाए। बंदी की वजह से लोगों के सामने परिवार चलाने का संकट है और इस समय बिजली का बिल व बच्चों की फीस जमा कर पाने में परेशानी होगी। आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता शहजाद नबी ने लोगों से अपील है कि लोग सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें और घर से बाहर न निकलें और लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें।
मुजफ्फरनगर के वार्डों में नहीं हो रही सफाई
नगर पालिका का इस ओर नहीं कोई ध्यान
वार्डों में लगे हैं गंदगी के अंबार नगरपालिका प्रशासन मौन
मुजफ्फरनगर। जहाँ एक तरफ पूरे विश्व में इस वक्त कोरोना वायरस जैसी महामारी ने हाहाकार मचा रखा है। जिसके लिए देश के प्रधानमंत्री के साथ-साथ राज्य के मुख्यमंत्री हर संभव कोशिश कर रहे हैं कोरोना जैसी महामारी को देश से भगाने के लिए साथ ही देश के प्रधानमंत्री साफ सफाई के लिए खास तौर से ध्यान दे रहे वही मुजफ्फरनगर की एक तस्वीर बहुत कुछ बयां करती है मुजफ्फरनगर की वार्डों में आप खुद इन तस्वीरों के माध्यम से देख सकते हैं किस तरह गंदगी के अंबार लगे हुए हैं पर इस ओर नहीं तो जिले के जिम्मेदार आला अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं और ना ही नगर पालिका और ना ही नगर पालिका चेयरमैन आपने सुना होगा कुछ समय पहले ही चेयरमैन अंजू अग्रवाल अपने भाषणों में कहती नजर आ रही थी कि हमने जगह-जगह पर साफ सफाई सैनिटाइजिंग फागिंग करा रखी है पर यह तस्वीरें कुछ और ही बयां करती है वार्ड 46 और 47 में आप देख सकते हैं किस तरीके से यहां के कॉलोनी वासी गंदगी के अंबार ओं के बीच में रहने को मजबूर है जैसे की हम सभी इस वक्त जानते हैं कि गली मोहल्लों से लेकर बाजारों तक शहर से लेकर गांव तक साफ सफाई पर ध्यान दिया जाना जरूरी है
पर आखिर इन बस्तियों में इन कॉलोनियों में इन वार्डों में क्यों कोई सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है आखिर क्यों यहां के लोग गंदगी के अंबारो के बीच में रहने को मजबूर है आखिर क्या उन मासूम बच्चों की गलती है जो इस गंदगी से पैदा होने वाले मच्छरों बदबू से रात और दिन जूझ रहे हैं गंदगी यही नहीं नगर पालिका देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उस सपने को भी पलीता लगाती नजर आ रही है जो देश के प्रधानमंत्री बार-बार कहते हैं स्वच्छ भारत अभियान आपने देखा होगा हमारे देश के प्रधानमंत्री साफ-सफाई को लेकर काफी बार कह चुके हैं हम सब का प्रयास सफाई हो हर हाल खालापार किदवई नगर वार्ड 46 और 47 नगर पालिका वार्डो की ओर किसी का ध्यान नहीं है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश का नहीं हो रहा है कोई पालन स्वच्छता भारत अभियान हुआ फेल जबकि स्वच्छता पहले पायदन पर है। ऐसे में वार्डो मे गंदगी का अंबार लगाना नगर पालिका के कार्यशैली की सारी कहानी खुद ब खुद बयां करती है। नगर पालिका अंन्तगर्त वार्ड संख्या 46 और 47 में काफी तादाद में आबादी है। लेकिन वार्ड में गंदगी पसरी रहती है। सड़को पर नाली का पानी बहता है। डोर-टू-डोर से सफाई का ढिढोरा पीटा जाता है। लेकिन कार्य नहीं होता वार्ड में गंदगी का अंबार लगा रहता है। नगर पालिका के सभासद और कर्मी कुछ सुनते ही नहीं है। लोग इस गंदगी में रहने को विवश हैं। इससे कई गंभीर बिमारी भी दस्तक दे रही है जनता का यह भी कहना है कि जब हम वार्ड के सभासद पर फोन करते हैं या उनसे कहते हैं तो उनका एक ही जवाब होता है कि कर्मचारी छुट्टी पर हैं आखिर जनता के साथ ऐसा बर्ताव क्यों हो रहा है इस और नगर पालिका के अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए वार्ड के वासियों का यह भी कहना है कि हमारे वार्ड में लगभग 1 महीने से ना तो सफाई कर्मचारी आ रहे हैं और ना ही हमारे वार्ड में मच्छरों के लिए फागिंग हो रही है वही खालापार क्षेत्र में बस्ती से मिली हुई जानी मानी फैक्ट्री ए टू जेड कूड़ा फैक्ट्री है उसका कूड़ा फैक्ट्री से बाहर सड़कों पर गंदगी के अंबार लगे है लगभग फैक्ट्री से 500 मीटर पहले कूड़े के लगे हैं अंबार और कोई भी अधिकारी इस और नहीं दे रहा है ध्यान जबकि कुड़े से लोगों में फैल सकती है जानलेवा बीमारी क्षेत्र के लोग हुए परेशान आखिर व जाए तो किस के पास कौन सुने इनकी की फरियाद।
मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के कुशल एवम प्रभावी निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक देहात नेपाल सिंह व पुलिस उपाधीक्षक भोपा राममोहन शर्मा के नेतत्त्व में भोपा थानाप्रभारी संजीव कुमार व उनकी टीम के खास सिपहसलार एस आई वीर सिंह,एस आई संजय कुमार राणा,एस आई गनेश कुमार शर्मा अपनी बेहतरीन पुलिसिंग का नमूना हमेशा पेश करते हुए नजर आ रहें है और अपराधियों की कमर लगातार तोड़ रहे हैं तो वहीं गोकशी करने वाले शातिर बदमाशों को उनके अंजाम तक पहुंचाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। इसीलिए क्षेत्र में अपराधियों में खलबली व आमजन में पुलिस के लिए बढ़ता हुआ विश्वास देखा जा सकता हैं। आज भी थानाप्रभारी भोपा संजीव कुमार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली तो थानाप्रभारी भोपा संजीव कुमार ने तुरंत एक टीम गठित कर मुखबिर की बताई गई जगह जंगल ग्राम सिकंदरपुर में पर दबिश तो गौकशी करने वालों ने पुलिस टीम को देखते ही पुलिस पर फायर किया तथा पुलिस ने भी मुठभेड़ के दौरान गौकशी करने वाले शातिर को मौके से किया गिरफ्तार तथा गौकशी करते वक्त रंगे हाथ पकड़ा गौकशी के आरोपी से भोपा पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर,एक खोखा 315 बोर,एक जिन्दा कारतूस 315 बोर,दो अदद छुरी,एक कुल्हाड़ी,चार रस्सा,दो रास गोवंश (बछडे) जिंदा,एक अदद मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्रो न्च्11।क्9612 फर्जी नंबर प्लेट आदि बरामद की हैं। तो वही नदीम पुत्र अनीस निवासी ग्राम सीकरी थाना भोपा मु0नगर को गिरफ्तार किया तथा उसका साथी नसीम उर्फ चीकू उर्फ टांडिया पुत्र अनीस निवासी सीकरी थाना भोपा मु0नगर भागने में सफल रहा,भोपा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल विदित हो कि नदीम पूर्व में भी एक मुकदमे में चल रहा था वांछित तथा बड़ा बड़ा शातिर किस्म का अपराधी बताया जा रहा है जिसके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज है।

