News
खबरें अब तक...

समाचार

क्षेत्र में पहुँच रहे लोगो के खाने पीने व रहने की व्यवस्था करेगी पुलिस
चरथावल। प्रांगण में सीओ सदर कुलदीप कुमार ने समस्त पुलिस स्टाफ की मीटिंग लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि लोकडाउन में पैदल व साईकिल व अन्य वाहनों से बाहर से अपने क्षेत्र आ रहे लोगो के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया जाएगा। पुलिस जनपदीय बॉर्डर पर इन लोगों पर नजर रखेगी।
चरथावल प्रांगण में सीओ सदर कुलदीप ने चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह सहित समस्त चैकी इंचार्ज व समस्त स्टाफ की बैठक लेकर उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया सीओ सदर कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस लॉकडाउन में पैदल व साइकिल व अन्य वाहनों से बाहर से क्षेत्र में पहुँच रहे लोगो के लिए पुलिस का अभियान चलेगा पुलिस क्षेत्र में पहुँच रहे लोगो के खाने पीने व रहने की व्यवस्था करेगी चरथावल पुलिस जनपदीय बॉर्डर पर इन लोगो पर नजर रखने के साथ साथ लोगो को उनके गंतव्य स्थान पर पर भिजवाया जाएगा।

 

तेज बारिश व हवाओ से गेहूं की फसल को नुकसान 1 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। अचानक आई बारिश व तेज हवा तथा घने बादलो के कारण दिन मे ही रात का नजारा देखने को मिला। एक और जहां तेज बारिश व हवाओ से गेहूं की फसल का नुकसान हो गया। वहीं दूसरी और अचानक बदले मौसम के मिजाज ने किसानो को चिन्ता बढा दी।
जनपद में आज उस समय प्रकृति का अजब नजारा देखने को मिली, जब दिन में ही पूरी तरह अंधेरा छा गया और दिन में ही रात का अहसास होने लगा। शहर में दिन के समय ही सडकों पर जो इक्का-दुक्का वाहन चल रहे थे, उनके चालकों को अपने वाहनों की लाईटें जलानी पडी, क्योंकि बिना लाईट के सडकों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। कोरोना के कहर के चलते प्रकृति के इस नजारे को देखकर लोगों की अजीबोगरीब स्थिति बन गई थी। दिनदहाडे छाये अंधेरे के बीच तेज तूफान और बारिश लोगों की धडकनें बढा रहे थे। इस दौरान किसानों की बेचैनी भी बढ गई, क्योंकि अधिकांश किसानों की गेंहू की फसल अभी खेतों में ही खडी है या जिन किसानों की फसल कट गई है, उनके गेहूं अभी तक घरों तक नहीं पहुंच पाये हैं। घने बादल तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू कुदरत के करिश्मे से सवेरे १०ः१५ बजे ही दिन में हुआ रात जैसा नजारा ।

 

क्वारंटीन सेंटरों पर चल रहा था बड़ा खेल, कार्रवाई के बाद अपर जिलाधिकारी को छुट्टी पर भेजा
मुजफ्फरनगर। जनपद के खतौली में क्वारंटीन सेंटरों पर मजदूरों को दिए जाने वाले भोजन में बड़ा खेल सामने आया है। क्वारंटीन सेंटरों पर जो भोजन मजदूरों को दिया जा रहा था, उसकी गुणवत्ता खराब थी और साथ ही भरपेट भोजन भी नहीं दिया जा रहा था। शासन से भेजे गए नोडल अधिकारी आरएन यादव ने चरथावल के क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया तो यह मामला सामने आया और इसकी जांच कराई गई। जिस फर्म और फ्लोर मिल से भोजन लिया जा रहा था, उसका लाइसेंस ही फरवरी में समाप्त हो चुका था।

इसके बाद फ्लोर मिल से सैंपल लेकर उसे सील कर दिया गया है। इतना ही नहीं अपर जिलाधिकारी प्रशासन को छुट्टी पर भेज दिया गया है और उनका कार्य अपर जिलाधिकारी एफ को सौंप दिया गया है। दो दिन पहले ही जिले में क्वारंटीन सेंटरों पर ठहरे मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराने का ठेका 75 रुपये प्रति मजदूर प्रतिदिन का दे दिया था।

खतौली में सफेदा रोड पर स्थित अन्नपूर्णा फूड रोलर मिल से इसकी सप्लाई की जा रही थी। जिले में आए नोडल अधिकारी आरएन यादव चरथावल के क्वारंटीन सेंटर पहुंचे। वहां मजदूरों ने ढाई बजे तक भोजन नहीं मिलने की शिकायत की। जो भोजन आया उसकी गुणवत्ता और क्वालिटी बेहद घटिया थी।

मजदूरों ने बताया कि अब से पहले भरपेट भोजन मिल रहा था। बावजूद दूसरी संस्था को प्रशासन ने ठेका दे दिया। नोडल अधिकारी द्वारा जवाब तलब किए जाने के बाद डीएम ने फर्म पर छापा मारने के आदेश दिए। वहीं शनिवार शाम को एसडीएम खतौली इंद्राकांत द्विवेदी अफसरों के साथ फ्लोर मिल पर पहुंचे। वहां पता चला कि फर्म का पंजीकरण 20 फरवरी 2020 को समाप्त हो चुका है और नवीनीकरण भी नहीं है। एसडीएम ने लाइसेंस निरस्त मानते हुए मिल में सील लगा दी। चीफ फूड ऑफिसर विवेक कुमार की टीम ने खाद्य सामग्री के नमूने लिए। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने बताया कि फ्लोर मिल को सील कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

मजदूरों के लिए भोजन महत्वपूर्ण-नोडल अधिकारी आरएन यादव ने बताया कि शासन मजदूरों के भोजन आदि को लेकर संवेदनशील है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। चरथावल के क्वारंटीन सेंटर का मामला संज्ञान में आया था। इसके बाद सीडीओ ने बताया है कि जिस फर्म को टेंडर दिया गया, उसको निरस्त कर दिया गया है। जिस प्रकार पहले से व्यवस्था चल रही थी वैसे ही भरपेट भोजन की व्यवस्था जारी रहेगी, अब क्वारंटीन केंद्रों पर ही भोजन बनाया जाएगा।

तीन शातिर गौतश्कर गिरफ्तार
छपार। लॉक डाउन का उल्लंघन कर गौकशी करते हुए दौराने पुलिस कार्यवाही ०३ शातिर गौतश्कर अभियुक्त (जिनमें ०२ घायल व ०१ गिरफ्तार) अवैध शस्त्र, ०१ कुन्तल गौमांस, गौकशी के उपकरण व ०१ पैशन मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया। रात्रि को समय करीब ०१.३० बजे थाना छपार पुलिस ने जंगल ग्राम खुड्डा में बाद मुठभेड ०३ शातिर गौतश्कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता शहजाद पुत्र याकूब कुरैशी निवासी ग्राम खुड्डा थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर, शमीम पुत्र रिजवान निवासी ग्राम खुड्डा थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर घायल है व गुलशेर पुत्र गुलमेर निवासी ग्राम खुड्डा थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर। जिनसे बरामदगी का विवरण ०२ तमंचा मय ०५ जिन्दा व ०३ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ तमंचा मय ०२ जिंदा कारतूस १२ बोर, ०१ कुन्तल गौमांस व गोकशी के उपकरण, ०१ काले रंग की हीरो होण्डा पैशन मोटरसाइकिल गिरफ्तार अभियुक्तगण पर करीब आधा दर्जन अभियोग गौकशी की धाराओं में दर्ज हैं तथा आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

मोबाईल की दुकान खोलने को दिया ज्ञापन3 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। मोबाइल व्यापारियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान को सौंपे गये ज्ञापन में मांग की है कि उन सभी ने पूरे तरीके से लोकडाउन का पालन किया तथा प्रशासन का सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि वे मोबाइल का व्यापार करते हैं जिसमें होलसेल एवं रिटेल के दुकानदार हैं हम सभी दुकानदारों ने बड़ी शिद्दत के साथ लोक डाउन का पालन किया है हर प्रकार से हमने प्रशासन का सहयोग किया है।
आज करीब ४५ दिन से हमारा व्यापार बंद है और दूसरों का व्यापार सुचारू रूप से चल रहा है जब शराब की दुकानों में व्यापार हो रहा है और बाकी जरूरत का सामान पर रोक लगी हो आज मोबाइल भी एक जरूरत का सामान है हम लोग ४५ दिन से घर पर बैठे हैं सोच में डूबे हैं व्यापार कब चालू होगा। मध्यमवर्ग का व्यापारी अपनी दुकानों में ताले लगाकर सोच में डूबा है और पैसे वाला अपने पैसे को बचाकर उसकी सिक्योरिटी में बैठा है। हम सभी व्यापारी आपको विश्वास दिलाते हैं कि हम सभी कानून का पालन करेंगे। कानून का पालन करते हुए व्यापार करेंगे कृपया हमारे व्यापार को भी चलाने की अनुमति प्रदान करें जिससे हमारा परिवार भी सुचारू रूप से चल सके।घ् हमारे व्यापार से जुड़ा हुआ रिलायंस का शोरूम खुल रहा हैघ्चाहते हैं कि रिलायंस का शोरूम भी हमारे सभी व्यापारियों के साथ खुले। प्रशासन ने मोबाइल रिचार्ज की दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है।परंतु उन दुकानों पर भी मोबाइल बिक रहे हैं। जिससे हमारा नुकसान हो रहा है।
हमारा निवेदन आपसे यह है कि या तो सभी दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए या सभी को बंद किया जाए। इसमे मुख्य रूप से व्यापारी नेता अशोक बाटला,श्रीजी इंफोकॉम से अतुल गोयल,पराग अग्रवाल, गौरव जैन, बंसल टीवी सेंटर से शुभम अग्रवाल,सिद्धार्थ कम्युनिकेशन से सिद्धार्थ बाटला, मदान टेलीकॉम से हरीश मदान, लकी गैलरी,श्री कृष्णा टेलीकॉम से अनुज गर्ग,रावत मेलोडी से राहुल,हर्ष मोबाइल गैलरी मोबाइल वर्ल्ड से आशु , अभिषेक जैन, आदि डीलर उपस्थित हुए और मंत्री जी को ज्ञापन सोपा। सभी मोबाइल के व्यापारी।

मोमबत्ती जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की4 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कोरोनावायरस से स्वर्गवासी हुए १९८१ देशवासियों को मोमबत्ती जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई प्रदेश मंत्री संजय मित्तल ने कहा की वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से देश में हुई जनहानि से जिन परिवारों मैं यह हृदय विदारक क्षति हुई है उसको भर पाना संभव नहीं है जो लोग ऐसे में ही हम लोगों के बीच से चले गए मैं उनको अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं तथा जो लोग इस कोरोनावायरस से ग्रसित हैं उनके जल्दी स्वस्थ होने की भगवान से कामना करता हूं श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत आत्माओं के लिए २ मिनट का मौन धारण किया जिला महामंत्री राजेंद्र काठी ने सभी देशवासियों से वसभी जनपद वासियों से यह मार्मिक अपील की हम सबको अपनी सुरक्षा करनी है सोशल डिस्टेंसिंग फेस मास्क व बार-बार हाथ धोना अति आवश्यक है श्रद्धांजलि सभा में स्वच्छ मिशन अधिकारी सरदार बलजीत सिंह, प्रदेश मंत्री संजय मित्तल, जिला महामंत्री राजेंद्र काटी नगर महामंत्री नीरज बंसल, संतू पंडित्, इंद्रसेन बिंदल, अभिषेक कुछल, सरदार मनप्रीत सिंह बेदी उपस्थित थे।

जेल चौकी इंचार्ज नियुक्त किया
मुजफ्फरनगर। जनपद मे कानून व्यवस्था को दुरूस्त रखने के उददेश्य से एसएसपी ने बीती रात जेल चौकी इंचार्ज रविन्द्र नागर को छपार कस्बा इंचार्ज बनाने के साथ पुलिस लाईन से शिवदत्त शर्मा को जेल चैकी इंचार्ज बनाया। एसएसपी अभिषेक यादव ने निर्देशित किया है कि सभी पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा के साथ डयूटी करें तथा कार्यो मे किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए।

खुशखबरीः 33 रिपोर्ट नेगेटिव आई
मुजफ्फरनगर। देश मे चल कोविड-19 के प्रभाव के कारण संकट के दौर के मददेनजर नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत जिला पुलिस प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओ के कारण जनपद मे कोरोना के मामलो मे कमी आने से अधिकारियो के साथ साथ नागरिको ने भी राहत की संास ली।
कोविड-19 के प्रभाव के कारण प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओ के कारण जनपद मे कुल 24 पाॅजिटिव मे से अब मात्र 6 पाॅजिटिव शेष रह गए है। सीएमओ डा.प्रवीण चोपडा ने बताया कि आज कोरोना संक्रमण सैम्पल रिपोेर्ट मे सभी 33 रिर्पोटस नेगेटिव आई हैं। आज आई सभी 33 रिर्पेाट नेगेटिव आने से प्रशासन ने राहत की संास ली।

बाजार खोलने के सम्बंध में ज्ञापन दिया
मुजफ्फरनगर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सहसंयोजक श्री श्रीमोहन तायल के नेतृत्व में सदर बाजार व्यापार एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्री एवं मुजफ्फरनगर सांसद डॉ० संजीव बालियान जी को (कपड़ा , फुटवियर, आदि वस्तुओं) का बाजार खोलने के सम्बंध में ज्ञापन दिया, ज्ञापन में कहा गया कि लोकड़ाऊन समय मे समाज की सेवा करते हुए एवं अपने कर्मचारी का ध्यान करते हुए व्यापारी वर्ग ने लोकड़ाऊन का पालन किया मगर अब जैसे जैसे समय गुजर रहा है वैसे वैसे व्यापारी कमजोर हो रहा है, बहुत से व्यापारी ऐसे है जिन्होंने सीजन और त्योहार के मद्देनजर पैसा उधार आदी लेकर अपनी दुकानों में समान खरीद कर रखा हैं मगर असमय लोकड़ाऊन होने से व्यापारी को कठिनाई हो गई, ज्ञापन में निवेदन किया गया कि सभी व्यापारों का ध्यान करते हुए सबह ६ बजे से रात्रि ९ बजे तक अलग अलग तरह के व्यापार को ३-३ घंटे कार्य करने की अनुमति मिलनी चाहिए, जिससे व्यापार के साथ साथ सोशल डिस्टनसिंग का भी पालन हो सके। माननीय मंत्री डॉ संजीव बालियान जी ने हर संभव मदद का भरोसा दिया, जिसमे मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला मंत्री भाजपा श्री अशोक बाठला , व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक बृजेश दीक्षित ,सदर बाजार व्यापार एसोसिएशन अध्यक्ष बिजेंद्र गोयल, ओम प्रकाश बजाज , पवन छाबड़ा, नरेंद्र गुप्ता, नितिन गर्ग, अनुपम कंसल, रजत गुप्ता, शोभित गुप्ता व सागर गुप्ता उपस्थित रहे ।

जरूरतमन्दों को भोजन के पैकेट वितरित किये
मुजफ्फरनगर। लोक डाऊन के पहले चरण से ही उदय वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जरूरतमंदों, निराश्चितो, को भोजन के पैकेट्स, सुखा राशन आदि जिला प्रशासन के माध्यम से दिया जा रहा है। बीती देर शाम भी उदय वेलफेयर सोसाइटी पदाधिकारियों ने स्वच्छ भारत मिशन अधिकारी सरदार बलजीत सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाईन, ऐ डी एम प्रशासन अमित सिंह एंव एस पी सिटी सतपाल अंतिल की मौजूदगी में शहर स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर बाहर से आये मजदूरों, लोक डाऊन के दौरान दूसरे राज्यों से आये हुए लोगों जरूरतमन्दों आदि को भोजन के पैकेट्स देकर की जन सेवा। इस अवसर पर उदय वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कोमल कान्त गोयल संदीप सिंघल (कोषाध्यक्ष) एवं निधीश राज गर्ग सहित सभी पधाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पालिकाध्यक्ष के आदेश पर साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन का कार्य कराया 8 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। स्वच्छता अभियान नगरपालिका के लिए एक मिशन बन चुका है सफाई वारियर्स इसमें कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रहे है श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर आज लोहिया बाजार व बकरा मार्केट व मोहल्ला रामपुरम तथा भोपा अड्डे से गांधी कॉलोनी की ओर लिंक रोड के नाले के साथ साथ वार्ड संख्या ३५ एवं ४० मे चिराग मदरसा वाले नाले की तली झाड़ सफाई युद्ध स्तर पर कराई गई इसके अतिरिक्त रामलीला टिल्ला रोड रुड़की रोड से नाले की निकली हुई सिल्ट का डंपर व ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से निस्तारण कराया गया वार्ड संख्या ११ राहुल पवार एवं वार्ड संख्या ३३ श्रीमती कुसुम लता माननीय सभासदगण के वार्ड में पावर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया। कई जगह पाइप लाइन के लीकेज ठीक कराएं गए तथा खराब लाइटों की मरम्मत कार्य कराया गया वार्ड संख्या ३८ एवं ४१ में शाम के समय फागिंग कार्य कराया गयाअभियान में डॉ रविंद्र सिंह राठी नगर स्वास्थ्य अधिकारी, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर राजीव कुमार, शरद गुप्ता प्रभारी जलकल अभियंता ,संजय पुंडीर व उमाकांत शर्मा सेनेटरी इंस्पेक्टर गण तथा गोपीचंद वर्मा लिपिक पथ प्रकाश के अलावा सफाई ,फागिंग व सैनिटाइजर की टीम सम्मिलित रही।

विजय वर्मा के निवास  पर  सूखे राशन का वितरण9 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान के निर्धन लोगों के लिए सूखे राशन का वितरण केंद्रीय मंत्री द्वारा किया गया प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान के जिला अध्यक्ष विजय वर्मा के निवास स्थान गांधी कॉलोनी पर निर्धन असहाय परिवारों के लिए सूखे राशन के पैकेट डॉ संजीव बालियान केंद्रीय मंत्री भारत सरकार सांसद मुजफ्फरनगर के द्वारा वितरण किया गया राहुल गोयल अध्यक्ष सहारनपुर मंडल ने बताया कि इस पैकेट में नमक,चावल,आटा, छोले,दाल,तेल,चीनी आदि सामग्री का पैकेट तैयार किया गया माननीय मंत्री जी के द्वारा दिलवाए गए संजीव बालियान केंद्रीय मंत्री भारत सरकार विजय वर्मा जिला अध्यक्ष को शाबाशी देकर कहा कि आपकी टीम के महामंत्री जोगेंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष श्रवण गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित महेंद्रू वह सभी साथी लोग इस पुण्य कार्य के लिए बधाई के पात्र हैं क्योंकि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी यही कहना है कि हमारे भारत में कोई भूखा ना रहे विजय वर्मा जिलाध्यक्ष ने कहा कहा पिछले काफी समय से निर्धन परिवारों वह सड़कों पर घूम रहे जानवरों के लिए भोजन का संस्था की यथाशक्ति के अनुसार प्रबंध किया जा रहा है इस मौके पर राहुल गोयल, विजय वर्मा अंकुर दुआ,श्रवण गुप्ता गौरव गोयल डी.जी.सी,अमित महेंद्रू, जोगेंद्र गोयल एडवोकेट,नवीन जैन,रोहित गोयल, संजीव जैन, सुशील संगल आदि रहे।

भोजन के पैकेट जिला प्रशासन को दिए
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल लॉक-डाऊन में लगातार गरीब और असहाय लोगों के लिए भोजन के पैकेट जिला प्रशासन को मुहैया करा रहा है। आज भी अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल की संरक्षक तीर्थनगरी शुक्रताल से योगिनी नंदेश्वरी ने १०० पैकेट भोजन के जिला प्रशासन को अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय महासचिव अरुण प्रताप और पवन मित्तल के माध्यम से जिला प्रशासन को दिए।।

पुलिसकर्मियों की थर्मल स्कैनिंग
मुजफ्फरनगर। क्षेत्राधिकारी खतौली आशीष प्रताप ने मंसूरपुर पहुंचकर सभी पुलिसकर्मियों की कराई थर्मल स्कैनिंग और उन्होंने स्वयं भी थर्मल स्कैनिंग कराकर सभी पुलिसकर्मियों को कोरोना से बचकर ड्यूटी करने के लिए किया निर्देशित। सीओ खतौली ने सभी पुलिसकर्मियों से सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने और सोशल डिस्टेंस का पूरी तरह से पालन करने के लिए पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।।

भोजन बनाकर किया वितरित
मुजफ्फरनगर। महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी एवं सपा नेता टीटू पाल रमन ने स्वयं खाना बनाकर रोहाना टोल प्लाजा पर पिछले ३ दिन से फंसे हुए १०० से ज्यादा मजदूरों को लिए भोजन का इंतजाम किया और फिर शाम का खाना लेकर बहेड़ी टोल प्लाजा पर मजदूरों के बीच पहुंचे। समाजवादी पार्टी की टीम ने वहां मौजूद चंडीगढ़ से चलकर कानपुर लखनऊ प्रतापगढ़ विभिन्न शहरों में जाने वाले है।ओर सभी मजदूरों से लॉक डाउन का पालन करने को कहा गया। और मजदूरों से प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की। भोजन वितरण में रोहाना चैकी इंचार्ज सचिन त्यागी का विशेष सहयोग रहा।अलीम सिद्दीकी,टीटू पाल रमन, लोकेश पाल,शुभम पाल उर्फ पाला,फराज अंसारी, उमर खान,सुमित पाल, शाहजेब सिद्दीकी, शहजाद राव आदि मौजूद रहे।

पुजारियों की आर्थिक व राशन के लिए ज्ञापन दिया13 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। सर्व ब्राह्मण महासभा ने जिलाध्यक्ष अमित वत्स के नेतृत्व में एडीएम अमित कुमार को मंदिरों व घरों से पूजा पाठ करने वाले पुजारियों की आर्थिक व राशन की मदद के करने लिए ज्ञापन दिया जिला अध्यक्ष अमित वत्स ने बताया कि हमारी जानकारी में पुजारियों को लेकर कई समस्याएं सामने आई थी जिनके बारे में हमने डीएम को भी अवगत करा दिया है और एडीएम अमित कुमार को भी ज्ञापन के माध्यम से पुजारियों की समस्याओं से अवगत करा दिया है ओर जिला प्रशासन से माग की है कि पुजारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए वही जिला अध्यक्ष अमित वत्स ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी क्षेत्र के लोग सरकार के आदेशों का पालन करे और अपने घरों में रहे और सुरक्षित रहें हमारे करोना फाइटर का सम्मान करें हमें करोना को हराना है यही संकल्प हमारा है

दबंगो ने महिला पर हमला कर किया गम्भीर रूप से घायल14 Min 4 |
चरथावल। क्षेत्र के गाँव नंगला राई में एक महिला पर दबंगो ने हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घटना की तहरीर लेकर महिला का मेडिकल कराते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।
चरथावल क्षेत्र के गाँव नंगला राई नंगला राई निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताता की गांव के ही इकबाल पुत्र हनीफ,गुलफाम व फरमान पुत्र इकबाल पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।महिला ने तहरीर में बताया कि तीनों लोग मेरे पास आए और गाली गलौच तथा मारपीट करते हुए लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। महिला ने रस्सी से गला दबाकर जान से मारने व गांव से निकालने का आरोप लगाते हुए बताया कि उपरोक्त लोग मेरे पति की गैर मौजूदगी में मुझे तंग व परेशान करके गांव से निकालना चाह रहे है। पुलिस ने घटना की तहरीर लेकर महिला का मेडिकल कराते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।सीओ सदर कुलदीप कुमार ने बताया कि महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है महिला की तहरीर पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम भेज दी गयी है।आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

अवैध शराब बनाते दबौचा
चरथावल। अवैध शराब बनाने वालों पर पुलिस का शिकंजा जारी घर मे अवैध शराब बनाते एक व्यक्ति गिरफ्तार अवैध शराब। शराब बनाने के उपकरण सहित भारी मात्रा में लहन को किया गया नष्ट चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में एसआई सन्दीप चैधरी व मोहित को मिली सफलता चरथावल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर का मामला चरथावल पुलिस द्वारा एक सप्ताह के अंदर पकड़ी गई पांचवी भटटी।

मुर्गा फार्म हाऊस में अवैध शराब की भट्टी चलाते दो आरोपी गिरफ्तार16 Min 1 |
चरथावल। पुलिस ने ग्राम रसूलपुर स्थित मुर्गा फार्म हाऊस में अवैध शराब की भट्टी का भांडाफोड़ करते हुए दो आरोपियो को मौके से कच्ची शराब बनाते गिरफ्तार किया है जबकि उनका तीसरा साथी फरार हो गया पुलिस ने मौके से अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित भारी मात्रा में लहन को नष्ट किया।
 चरथावल क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर स्थित मुर्गा फार्म हाऊस में पुलिस ने छापेमारी करते हुए अवैध शराब की भट्टी का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियो को कच्ची शराब बनाते मौके से गिरफ्तार किया है। चरथावल थाना प्रभारी सूबे सिंह यादव ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना कि ग्राम रसूलपुर स्थित मुर्गा फार्म हाउस में अवैध शराब तैयार कर क्षेत्र में सप्लाई की जा रही है सूचना पर थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में एसआई हरिराज,कांस्टेबल मनोज आदि पुलिस टीम के साथ छापेमारी करते हुए पुलिस ने संजीव पुत्र रकमचन्द निवासी ग्राम प्यारेलाल थाना रायपुर रानी जिला पंचकूला हरियाणा,व वीरू पासवान पुत्र सत्यनारायण निवासी नेता चैक थाना हरिचाय जिला मोरन नेपाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरा साथी राज सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी रसूलपुर थाना चरथावल फरार हो गया पुलिस ने मौके से शराब बनाने के उपकरण,10 लीटर शराब खाम बरामद करने के साथ साथ भारी मात्रा में लहन नष्ट किया।पकड़े गए दोनों आरोपियो का पुलिस ने चालान कर दिया।

घर मे अवैध शराब बनाते एक व्यक्ति अवैध शराब सहित गिरफ्तार18 Min |
चरथावल। पुलिस ने ग्राम रोनी हरजीपुर में एक मकान में शराब बनाते एक युवक को मौके से गिरफ्तार किया है पुलिस ने मौके से अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित भारी मात्रा में लहण को नष्ट किया है।पुलिस ने आरोपित का चालान कर जेल भेज दिया है। अवैध शराब बनाने वालों पर चरथावल पुलिस का शिकंजा जारी है 1 सप्ताह के अंदर पुलिस करीब आधा दर्जन शराब की भट्टियों का भंडाफोड़ कर आरोपियों को जेल भेज चुकी है। पुलिस ने ग्राम रोनी हरजीपुर में एक मकान में चल रही शराब भट्टी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है ।चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह को सूचना मिली कि चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर में एक मकान में अवैध शराब बनाई जा रही है सूचना पर चरथावल थानाध्यक्ष सूबे के नेतृत्व में बिरालसी चैकी इंचार्ज सन्दीप चैधरी,एसआई मोहित कुमार,कांस्टेबलमहमूद खान मनोज कसाना आदि ने छापेमारी करते हुए अनिल पुत्र ऋषि पाल निवासी रोनी हरजीपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने मौके से अवैध शराब,यूरिया व शराब बनाने के उपकरण सहित भारी मात्रा में लहन को नष्ट किया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।

तेज आंधी व बारिश से किसानों को फिर नुकसान,मुआवजे की मांग19 Min |
चरथावल। क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हुई बारिशसे किसानों को फिर नुकसान हुआ है किसानों की फसल भीगने के साथ साथ किसानो की बुआई भी प्रभावित हो गयी भाकियू नेता विकास शर्मा ने लगातार कुदरत जी मार झेल रहे किसानों के लिए सरकार से राहत पैकेज की मांग की है।
चरथावल क्षेत्र में कुदरत की मार से एक बार फिर किसानों के चेहरों की हवाईयां उड गयी। मौसम के बार बार करवट बदलने से किसानों की फसल बर्बाद होने से खून के आंसू पीने को मजबूर हो रहे है। वहीं प्रकृति के रौद्र रूप से आम,आडू व सब्जी पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पडा है। रविवार को तेज हवाओं के साथ बदले मौसम ने आमजन को छकछोर कर रख दिया।प्रकृति के प्रकोप से दिन में घोर अंधकार छाने से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सहम गये।किसान व भाकियू नेता विकास शर्मा का कहना है कि कुदरत की मार से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है।बार बार बारिश होने खेत मे कटे गेहूं के भीगने से खराब होने की सम्भावना रहती है और सरकार भी ऐसे गेहूं को लेने से इंकार कर देती है।अभी भी किसानों का काफी गेहूं खेतों में खडा है।इसी वजह से किसानों के गन्ना बुआई में देरी हो रही है।भाकियू नेता विकास शर्मा ने लगातार कुदरत जी मार झेल रहे किसानों के लिए सरकार से राहत पैकेज की मांग की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + three =