समाचार
डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि
मुजफ्फरनगर। भारत की एकता और अखंडता के अप्रतिम नायक डॉ. मुखर्जी ने न केवल स्वतंत्रता से पहले देश के लिए संघर्ष किया, बल्कि स्वतंत्रता के बाद भी देश की एकजुटता के लिए अपने प्राणों को आहूत कर दिया। बंगाल, पंजाब और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाये रखने के लिए उनका तप और संघर्ष वंदनीय है। हाल ही में कश्मीर से धारा ३७० व ३५ए का हटाया जाना भी उन्हीं के संघर्ष का परिणाम है।
ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी परम् पूजनीय डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने कार्यालय बापू भवन १/४ अष्टम तल पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए । इस अवसर पर मा ० सांसद भोला सिंह (बुलन्दशहर) व विधायक रामकुमार अग्रवाल (हरदोई) मौजूद रहे ।
बस से उतरते वक्त बुजर्ग व्यक्ति घायल
खतौली। बस से उतरते वक्त बुजर्ग व्यक्ति घायल हो गया। जिसे पुलिस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला बिददीवाडा निवासी प्रवीन मित्तल दौराला किसी काम से आया हुआ था कि दौराला से बस द्वारा लौटते वक्त जैसे ही बस जानसठ तिराहे पर रूकी कि इसी बीच उक्त व्यक्ति बस से गिरकर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया तथा परिजनो को इस हादसे की सूचना दी।
बुजुर्ग महिला घायल
मुजफ्फरनगर। बाईक की चपेट मे आकर बुजुर्ग महिला घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र के अलमासपुर नई बस्ती निवासी चन्द्रकला पत्नि रमेश चन्द अपने घर के बाहर खडी हुई थी कि इसी बीच उक्त महिला बाईक की चपेट मे आकर घायल हो गई। बताया जाता है कि हादसे के बाद आरोपी बाईक चालक मौके से फरार हो गया। महिला के परिजनो ने पडौसियो की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक मे रक्तदान शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जनसंघ के संस्थापक,महान शिक्षावि, प्रखर राष्ट्रवादी नेता, महान चिंतक, विचारक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन। २३ यूनिट ब्लड डोनेट किया। भाजपा कार्यालय पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक मण्डल पर मनाया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस। सभी मण्डलों पर मुख्य वक्ता के रूप में मण्डल प्रभारियो द्वारा संबोधित किया गया। ज़िला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ डॉ० मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। वे पहले व्यक्ति थे, जो भारत की एकता तथा एकीकरण के लिए शहीद हुए। लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और ग्रहमंत्री श्री अमित शाह जी के साहसिक निर्णय से राज्य का युवा वर्ग जम्मू कश्मीर को नेतृत्व देने के लिए स्वतंत्र हो गया हैं। यह मोदी सरकार की अप्रतिम इच्छाशक्ति का परिणाम हैं। संसद में अपने भाषण में डॉ० मुखर्जी ने धारा-३७० को समाप्त करने की भी जोरदार वकालत की। अगस्त १९५२ में जम्मू की विशाल रैली में उन्होंने अपना संकल्प व्यक्त किया था कि या तो मैं आपको भारतीय संविधान प्राप्त कराऊँगा या फिर इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये अपना जीवन बलिदान कर दूँगा। अपने संकल्प को पूरा करने के लिये वे १९५३ में बिना परमिट लिये जम्मू कश्मीर की यात्रा पर निकल पड़े। वहाँ पहुँचते ही उन्हें गिरफ्तार कर नज़रबन्द कर लिया गया। आज ही के दिन २३ जून १९५३ को श्रीनगर में कारावास की स्थिति में रहस्यमय परिस्थितियों में उनका देहांत हो गया। ज़िला अभियान प्रमुख एवं ज़िला उपाध्यक्ष नितिन मलिक ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा अनुच्छेद ३७० और ३५-ए का हटाया जाना डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को सच्ची श्रद्धांजलि हैं। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने इसके लिए अपना सर्वाच्च बलिदान दिया। ज़िला महामंत्री श्रीमती सुषमा पुण्डीर, रोहिल वाल्मीकि, विजय सैनी, सुनील दर्शन, श्री सचिन सिंघल उपस्थित रहे।
विकास कार्या मे किसी भी प्रकार की शिथिला पर कडी कार्यवाही होगी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने आज विकास भवन सभागार में विकास कार्या की समीक्षा करते हुए अधिकारियां व कार्यदायी संस्थाआें के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाये। उन्होने कहा कि विकास कार्या मे किसी भी प्रकार की शिथिला पर कडी कार्यवाही होगी। सभी अधिकारी केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की संचालित सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुचाना सुनिश्चत करे। उन्होने कहा कि ग्राम वासियों को बिजली की आपूर्ति, पेयजल एवं अन्य सभी आवश्यक बुनियादी सुंविधाएं उपलब्ध कराई जाये। उन्होने निर्देश दिये कि शासन की जो कल्याणकारी योजनाए चल रही है उनकी प्रगति से अवगत कराया जाये। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से आयुषमान योजना, जननी सुरक्षा योजना, मातृ वन्दना योजना आदि योजना सहित अन्य संचालित येजनाओं के सम्बन्ध में समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सभी योजनाओं का लाभ पात्रों के दिया जाना सुनिश्चत किया जाये।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विकास कार्या मे किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारी शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का लाभ समाज के पात्र व्यक्तियों तक पहुंचायें। जिलाधिकारी द्वारा पेंशन योजनाओ की भी समीक्षा की गयी। उनहोने निर्देश दिये कि योजनाओं में प्राप्त आवेदन पत्रां का सत्यापन करा लिया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। उन्होने विधाव पेशन, विकलांग पेशन, वृद्वावस्था पेशन व छात्रवृत्ति की समीक्षा की। उन्होने निर्देश दिये कि सभी पात्रों को आवेदन कराकर योजना का लाभ दिया जाना सुनिश्चित करे। उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा तथा राशन वितरण की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने गौवंश आश्रय स्थलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि गौवशं आश्रय स्थलो का निर्माण शीघ्र कराया जाये। उन्होने पाईप पेय जल योजना की समीक्षा करते हुए कडे निर्देश दिये कि पाईप पेय जल योजनाओ को सुचारू रूप से संचालित किया जाये। उन्होने निर्देश दिये कि शहर मे चल रही सीवर का कार्य भी शीघ्र पूर्ण कराया जाये।
जिलाधिकारी ने आगामी वर्षा ऋतु के आने पर किये जाने वाले वृक्षारोपण व वन महोत्सव मनाये जोने के सम्बन्ध में बैठक भी की। उन्होने निर्देश दिये कि सम्बन्धित विभाग खोदे गये गढढों व पौधे प्राप्त किये जाने की सूचना ब्लॉकवार डीएफओ को उपलब्ध कराये ताकि समय से पौधो को सम्बन्धित स्थान पर पहुचाया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, डीएफओ सूरज, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० प्रवीण चोपडा सहित कार्यदायी संस्थाओ के प्रतिनिधि व सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
ग्राम प्रधान से खडंजा निर्माण की मांग
मुजफ्फरनगर। कालोनीवासियो ने ग्राम प्रधान से खडंजा निर्माण की मांग की। नई मन्डी कूकडा ब्लाक के अर्न्तगत फूल नगर कालोनी वासियो ने ग्राम प्रधान से गली का खडंजा निर्माण की मांग की। ग्रामीणो का कहना है कि उनकी कालोनी मे अभी तक नाली निर्माण व खडंजा नही लग पाया है। जिस कारण घरो से निकलने वाला पानी खाली प्लॉट मे इकटठा हो जाने से मच्छर पनप रहे हैं। शाम होते ही मच्छरो के प्रकोप व रूके हुए पानी की दुर्गन्ध के कारण उन्हे परेशानी हो रही है। गली मे खडंजा निर्माण ना होने के कारण बरसात मे आने जाने मे परेशानी होती है। कच्ची मिटटी के कारण फिसलन हो जाती है। जिससे चोट लगने का डर बना रहता है। अतः जनहित मे जल्द से जल्द नाली व खडंजा निर्माण होना चाहिए। फूलनगर कालोनीवासी अखिलेश पंडित, कुलदीप,अनिल, गगनवीर, सोनू, रामपाल, नीटू,प्रवीण,कपिल आदि ग्राम कूकडा प्रधानपति संजीव चौधरी उर्फ कल्लू को प्रार्थना पत्र सौपकर जल्द जल्द से जल्द नाली व खडंजा निर्माण की मांग की।
आपसी विवाद मे हुई कहासुनी मारपीट
तितावी। नाली विवाद मे दो पडौसी आपस मे भिड गए। आपसी विवाद मे हुई कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के निकटवर्ती गांव लडवा निवासी सोमपाल का अपने पडौसी रमेश से पिछले कुछ समय से नाली विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि आज सुबह इन दोनो पडौसियो के बीच हुई आपसी कहासुनी मे मारपीट हो गई। बताया जाता है कि शोर शराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पडौसियो ने दोनो पक्षो को समझा-बुझाकर मामला शान्त करा दिया।
युवक की साईकिल चोरी
भोपा। बाजार मे किसी काम से आए युवक की साईकिल चोरी हो गई। पीडित ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव बेहडा थू्र निवासी सोनू कस्बा भोपा मे किसी काम से आया हुआ था कि इसी बीच उसकी साईकिल चोरी हो गई। युवक सोनू ने इस सम्बन्ध मे थाने मे तहरीर दी है।
पालिका प्रशासन से नाले की सफाई की मांग
मुजफ्फरनगर। कूडे से अटे नाले के कारण मौहल्लावासियो का भारी परेशारी हो रही है। मौहल्लावासियो का कहना है कि नाले की सफाई ना हो पाने से दुर्गन्ध व मच्छारो का प्रकोप बढ रहा है।
नगर की पॉश कालोनी नई मन्डी के माल गोदाम रोड स्थित नाले की पिछले काफी समय से सफाई नही हो पाई है। जिस कारण यह नाला कूडे व पॉलिथिन से अटा पडा है। उपर से बरसात भी आने वाली है। नागरिको ने पालिका प्रशासन से नाले की सफाई की मांग की है। ताकि दुर्गन्ध व मच्छरो के प्रकोप से बचा जा सके।
बच्चो को फल वितरित किए
भोपा। केन्द्रीय राज्यमंत्री का जन्मदिन दिव्यांग बच्चो के बीच केक काटकर मनाया गया। इस दौरान बच्चो को फलाहार भी कराया गया। केन्द्रीय राज्यमंत्री व मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से सांसद डा.संजीव बालियान के 48 वे जन्मदिन के अवसर पर आज मंत्री जी के समर्थको ने पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ स्थित दिव्यांग आश्रम मे अनाथ व दिव्यांग बच्चो के बीच केक काटकर मनाया। इस अवसर पर बच्चो को फल वितरित किए गए। सभी समर्थको ने मंत्री डा.संजीव बालियान के दीर्घायु व सफल जीवन की मंगल कामना की। केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान के जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थको व पार्टी पदाधिकारियो ने उन्हे फोन पर बधाईयां दी हैं।
पालिका प्रागण मे धरना प्रदर्शन कर विरोध व्यक्त किया
मुजफ्फरनगर। कराये गए कार्यो का भुगतान ना मिलने पर ठेकेदारो ने पालिका प्रागण मे धरना प्रदर्शन कर विरोध व्यक्त किया। नगर पालिका परिषद के ठेकेदारो ने 14 वां वित्त आयेग/राज्य वित्त आयोग गढा मुक्ति किए गए कार्यो का भुगतान ना मिलने पर आज पालिका प्रागण मे एकत्रित हो धरना प्रदर्शन करते हुए पालिका प्रशासन से भुगतान कराये जाने की मांग की। प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय अजय अम्बष्ट ने टाउन हॉल पहुंच कर धरनारत ठेकेदारो की समस्या को सुना तथा समाधान का आश्वासन दिया।
मंडी स्थलो मे कृषि उत्पाद की बिक्री पर मंडी शुल्क समाप्त कराने की मांग की
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल ने मंडी स्थलो मे कृषि उत्पाद की बिक्री पर मंडी शुल्क समाप्त कराने की मांग की। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की एक बैठक पं.श्यामबिहारी मिश्रा, पूव्र सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर उ.प्र.उद्योग व्यापार मण्डल के वरिष्ठ पदाधिकारियो की एक अहम बैठक नवीन मण्डी स्थल पर श्याम सिह सैनी के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अशोक कंसल ने की तथा संचालन श्याम सिह सैनी ने किया। बैठक मे भारत सरकार द्वारा 5 जून 2020 को कृषि उपज व्यापार एवं वाणिजय अध्यादेश 2020 जारी किया गया है। इसके अंतर्गत अब वे व्यापारी भी किसान की कृषि उपज खरीद सकेंगे जो मंडी स्थलो से बाहर हैं और जिनके पास मंडी का लाईसेन्स भी नही है। ऐसे व्यापारियो को अब कोई मंडी शुल्क या विकास सेस भी नही देना पडेगा।
केन्द्रीय सरकार के इस अध्यादेश के बाद मंडी स्थलमे कार्यरत व्यापारियो को यह आशा थी कि प्रदेश सरकार मंडी स्थलो पर लगने वाले मंडी शुल्क को समाप्त कर देगी। लेकिन प्रदेश सरकार ने 13 जून 2020 को मंडी स्थलो पर लगने वाले मंडी शुल्क को ढाई प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है, इसके साथ ही जिन कृषि उपजो पर कोई मंडी शुल्क नही था। उन पर भी मंडी शुल्क की जगह एक प्रतिशत यूजर चार्ज भी लगा दिया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि सराकर मंडी स्थल के अंदर कार्यरत लाईसेंसधारी व्यापारियो के व्यापार जारी रखने के पद्वा मे नही है। क्योंकि ऐसे व्यापारियो से राज्य सरकार द्वारा भी कोई टैक्स नही वसूला जाएगा। बैइक मे वरिष्ठ प्रान्तीय उपाध्यक्ष राजकुमार नरूला,पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय मित्तल, अजय सिंघल, प्रवीण खेडा, राकेश गर्ग, सुनील तायल, बाबूराम मलिक, दिनेश बंसल, विकास अग्र्रवाल, सलीम हैदर जैदी, संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
वाहन स्वामियों को जागरूक करने के लिए पम्पलेट के साथ साथ गुलाब के फूल भी दिए।
मुजफ्फरनगर।एक बार फिर एआरटीओ विनित मिश्रा,व सी ओ राजेश द्विवेदी तथा टी एस आई वीर अभिमन्यु ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन सड़कों पर उतरकर लोगो को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी तथा मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया तथा वही वहान स्वामियों को जागरूक करने के लिए पम्पलेट के साथ साथ गुलाब के फूल भी दिए। गुलाब के फूल व पम्पलेट लेकर बगैर हेल्मेट व सीटबैल्ट ना लगाने वाले वाहन स्वामियों को स्वंम शर्मिंदगी भी महसूस हुई, वैसे तरीका कोई भी हो,परिवाहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस का मकसद सिर्फ वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक और प्रेरित करना है। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत दूसरे दिन भी सड़क सुरक्षा को लेकर एआरटीओ विनित मिश्रा, सी ओ राजेश द्विवेदी व टीएसआई वीर अभिमन्यु ने भोपा रॉड स्थित गांधी नगर चोकी पर वाहन चौकिंग के दौरान वाहन चालकों को रोककर उन्हें पंपलेट व गुलाब देकर यातायात नियमों की पालन करने के लिए प्रेरित किया व मास्क लगाकर चलने को भी कहा तथा सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान को मद्देनजर यातायात नियमों की पालना ना करने वाले वाहन चालकों को पंपलेट देकर चेताया गया की जीवन अनमोल हैं इस लिए वाहन चलाते वक्त हेलमेट व सीटबेल्ट आवश्यक लगाए तथा यातायात नियमों पालन करें तथा एआरटीओ मिश्रा ने वाहन स्वामियों को काफी जानकारी देकर जागरूक भी किया। आज यह अभियान मुजफ्फरनगर क्षेत्र के भोपा रोड,आर्यसमाज रोड,महावीर चौक, जानसठ रॉड पर आदि पर चलाया गया।
चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन
मुज़फ्फरनगर–मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मुजफ्फरनगर के कार्यकर्ताओं ने नगर सह संयोजक शैंकी शर्मा के नेतृत्व में सोल्जर बोर्ड पर इकट्ठे होकर नारेबाजी करते हुए चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया।
शैंकी शर्मा ने कहा चीन भारत के लिए सदैव विरोधी देशों में रहा है एवं देश को हानि पहुंचाने का कार्य करता रहा है। एल ए सी पर जिस तरह भारतीय सैनिकों के साथ कायराना हरकत की है वह निंदनीय है, चीन के कारण ही आज पूरा विश्व करोना जैसी बीमारी से जूझ रहा है इसलिए हम सभी देशवासियों से निवेदन करते हैं की चाइनीस सामान का बहिष्कार करें ताकि चीन को आर्थिक नुकसान पहुंचे और वह अपनी घटिया हरकतों से बाज आए। इस अवसर पर बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता रहे।
मास्क ना लगाने वाले लोगो को जागरूक किया
मुजफ्फरनगर।कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बावजूद भी लोग बिना मास्क लगाए ही दुकानों व बेपरवाह घूम रहे हैं। नगर में बिना मास्क लगाकर दुकानों पर काम करने वाले व पैदल व वाहनों पर चलने वालों के खिलाफ आज स्वंम एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने पुलिस को साथ लेकर इस अभियान का स्वंम बीड़ा उठाया ओर दुकानों पर पहुंचकर मास्क ना लगाने वाले लोगो को जागरूक किया व सख्त हिदायत के साथ लापरवाह लोगों पर चाबुक भी चलने लगा तथा मास्क ना लगाने वालों के चालान भी कराए। आज एडीएम प्रशासन अमित सिंह पुलिस थानां सिविल लाइन पुलिस को लेकर यह अभियान जिला परिषद मार्केट,कचेहरी रोड पर बगैर मास्क लगाए दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की तथा कहा कि जो लोग बिना मास्क के मिले तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लायी जायेगी तो वही लोगों में इस अभियान को लेकर खलबली मच गई। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बावजूद लोग बिना मास्क लगाए ही घूम रहे हैं। ऐसे लोगों पर जिला प्रशासन व पुलिस का चाबुक चलने लगा है। एडीएम प्रशासन अमित सिंह लगातार लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक भी कर रहें हैं, बावजूद इसके लोगों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
सोमपाल कोरी का फूल मालाओ से स्वागत
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय कोरी-भुइयांर हिन्दु बुनकर समाज महासभा, मुजफ्फरनगर की एक बैठक अजमेर सिह एड.,प्रदेश अध्यक्ष कोरी/भूईयार समाज महासभा के लाल बाग गांधी कालोनी आवास पर आहूत की गई। जिसमे समाजवादी पार्टी द्वारा सोमपाल सिह कोरी निवासी संधावली को जिला उपाध्यक्ष व पुरकाजी विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर कोरी समाज के लोगो ने आभार जताया एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष सपा नरेश उत्तम पटेल तथा सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा सोमपाल कोरी का फूल मालाओ से स्वागत किया गया। इस दौरान कोरी समाज के गणमान्य व्यक्ति सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए मौजूद रहे। इस अवसर पर बलराम आर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रेमदास महासचिव,कोषाध्यक्ष अमित कुमार, अनिल कुमार पटवारी, मदन पाल, रमेश, मा.राधेश्याम जसोई आदि उपस्थित रहे।
दौराने पुलिस मुठभेड गिरफ्तार
खतौली। २२ जून को थाना खतौली पुलिस बल द्वारा ढाकपुरी मोड पर वाहनों की चौकिंग की जा रही थी जिसमें दौराने मुखबिर की सूचना पर स्कूटी सवार ०२ बदमाशों को ढाकपुरी जाने वाले रास्ते से दौराने पुलिस मुठभेड गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण जनपद मेरठ के थाना मवाना पर पंजीकृत से सम्बन्धित लूटेरे अभियुक्तगण है जिनके कब्जे से लूटी ०१ स्कूटी ०१ मोबाईल सैमसंग तथा अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद किये गये है। दौराने पूछताछ अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि दिनांक १४.०३.२०२० को उनके द्वारा जनपद मेरठ के थाना क्षेत्र मवाना से ०१ स्कूटी, ०१ मोबाईल व नकदी की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना मवाना पर बनाम अज्ञात में पंजीकृत है। पूछताछ में आकाश पुत्र महाराज सिंह निवासी किशनपुर विराना थाना मवाना जनपद मेरठ।गुडडू पुत्र आदेश निवासी जलालपुर थाना इंचौली जनपद मेरठ। जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ खोखा व ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०१ तमंचा मय ०१ खोखा कारतूस ३८ बोर, ०१ स्कूटी होण्डा एक्टीवा नम्बर- क्क १५ ष्टङ्ग ५१७४ एवं ०१ मोबाईल सैमसंग ्र-२० (लूटे हुए) बरामद हुआ। थाना खतौली पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध धारा- ३०७,४११ भादवि एवं ३/२५/२७ आयुद्ध अधि० के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये है।
आपराधिक घटनाओं के रोकथाम हेतु सुझाव मांगे
चरथावल। चरथावल थाना प्रांगण में मंगलवार को सीओ सदर कुलदीप कुमार व थानाध्यक्ष चरथावल सूबे सिंह ने क्षेत्र के सभी बैंकों के मैनेजेर,पेट्रोल पंप व शराब ठेके के मालिक,डाकघर कर्मचारी तथा फाइनेंससर के साथ बैठक कर उनकी समस्याए जानी तथा आपराधिक घटनाओं के रोकथाम हेतु सुझाव मांगे गए।इसके अलावा सभी से लोकडाउन का पालन करने तथा मास्क,गलब्स व सेनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की गई इसके अलावा सभी बैंक मैनेजर व फाइनेंसर तथा व्यापारियों से पुलिस द्वारा अपील की गयी है कि यदि आपको धनराशि एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जानी है तो भी आप पुलिस को सूचित करें पुलिस आपको आपके गंतव्य स्थान तक पहुंचने में तत्काल सहायता प्रदान करेगी,
कोरोना योद्धाओं का किया स्वागत
मुज़फ्फरनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के द्वारा मंगलवार को विकास भवन के सभागार में जनपद में कोरोना योद्धा के रूप में काम कर रहे फोटो पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मास्टर विजय सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के शुरू होते ही जनपद के फोटो पत्रकारों ने अपनी भूमिका के अनुसार क्षेत्रों में एक कर्म योद्धा बनकर जनसेवा का कार्य क्या है और अगली पंक्तियों में खड़े होकर दिन-रात उन्होंने फोटो पत्रकार के माध्यम से आम जनमानस को कोरोना काल में लड़ने का जज्बा दिया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक डॉ संजीव चौधरी ने कहा कि आज कोरोना महामारी के चलते मीडिया की जागरूकता में बड़ी भूमिका है नागरिकों को सही समाचार जाए कोई भी अफवाह झूठी खबरें ना मिले इसके लिए मीडिया बंधु दिन रात काम कर रहे हैं खासकर फोटोग्राफर उन चित्रों के माध्यम से नागरिकों का कोरोना से लड़ने के लिए आत्मबल बढ़ा रहे हैं जिनको वह खतरों से लड़ते हुए दिन रात मेहनत कर विभिन्न क्षेत्रों से निरंतर लाकर हमारे सामने समाचार पत्रों में प्रस्तुत करते हैं। सभी बधाई के पात्र हैं। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रोहिताश कुमार वर्मा ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के द्वारा जनपद में २०० कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में फोटो पत्रकार मनीष कुमार मनीष चौहान, भूषण पाल, तबरेज खान नीरज त्यागी, विवेक अग्रवाल, नवनीत शर्मा, तंजीम आमिर, नासिर खान एवं आदर्श शिक्षक डॉ अनुज कुमार समेत को अतिथियों ने सम्मान पत्र एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजन में दिग्विजय सोफी, मोहम्मद उसामा आदि मौजूद रहे।
जहरीले पदार्थ का सेवन
बुढाना। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराये परिजनो ने आनन-फानन मे उक्त युवक को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार बुढाना कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव विज्ञाना निवासी विपिन नामक युवक ने आज सुबह अज्ञात कारणो के चलते घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसके मुंह से झाग निकलने लगे। इस हादसे से परिजन बुरी तरह घबरा गए। परिजनो ने युवक विपिन को पडौसियो की मदद से उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।

