समाचार
सीवर की सफाई कार्य का निरीक्षण कर सेनेटाइजेशन कराया
मुज़फ्फरनगर। उपजिलाधिकारी समस्त स्थानीय निकाय प्रभारी अजय अम्बष्ट ने आज नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के अधिशासी अधिकारी विनयमणि त्रिपाठी के साथ शहर में कई स्थानों पर निरीक्षण किया। सीवर की सफाई कार्य का निरीक्षण कर सेनेटाइजेशन कराया।
ग्रामीणों ने मुठभेड़ में एक बदमाश को मार गिराया
मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग में एक पोलट्री फार्म पर लूट के इरादे से आये बदमाशों के दुस्साहस पर ग्रामीणों का साहस भारी पड गया। ग्रामीणों द्वारा घेराबंदी करने पर बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग के जबाब में ग्रामीणों द्वारा की गयी फायरिंग में एक कथित बदमाश मारा गया जबकि स्वंय को घिरता देख अन्य बदमाश फायरिंग करते हुए जंगल में घुसकर फरार हो गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फरार बदमाशों की तलाश में जंगल में काम्बिंग की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मृतक बदमाश के कब्जे से एक मस्कट, एक तमंचा व कारतूस बरामद किये है। काफी प्रयासों के बावजूद मृतक बदमाश की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है और मृतक बदमाश की पहचान कराने के प्रयास कर रहे है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपा थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग में स. रणजीत सिंह पुत्र हरिसिंह का फार्म हाउस व पोलट्री फार्म है। बीती रात्रि पोलट्री फार्म पर स. रणजीत सिंह का पुत्र गुरूकीरत सिंह व एक नौकर मौजूद था। देर रात्रि कुछ बदमाशों ने पोलट्री फार्म पर धावा बोल दिया। गुरूकीरत ने फोन द्वारा अपने परिजनों को बदमाशों के आने की जानकारी दी। इस बीच बदमाशों ने गुरूकीरत के बंधक बना लिया। फोन पर परिजन व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की जिस पर दोनों ओर से फायरिंग हुई। घिर जाने पर बदमाश मौके से भागने लगे। ग्रामीणों की फायरिंग में एक कथित बदमाश मौके पर मारा गया जबकि अन्य फायरिंग करते हुए जंगल में घुसकर फरार हो गये। पोलट्री फार्म पर बदमाशों के धावे और एक बदमाश के मारे जाने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जंगल को घेरकर बदमाशों की तलाश में काम्बिंग की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मृतक कथित बदमाश के शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने के प्रयास किये लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मौके से एक मस्कट, एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परीक्षण के लिए भेज दिया और मृतक की पहचान कराने के प्रयास कर रही है।
कोरोना वायरसः डोर टू डोर का सर्वे किया
मुजफ्फरनगर। लद्दावाला क्षेत्र में २००० घरों का कोरोना वायरस के डोर टू डोर का सर्वे किया गया जिसमें घर घर जाकर महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा पल्स ऑक्सीटोकस मीटर, थर्मल स्कैनिंग आदि जांच की गई जिसमें यह अभियान २ दिन तक लद्धावाला क्षेत्र में चलेगा वही कल भी २००० मकानों का लक्ष्य रखा गया है जिसमें सीएमओ की ६० टीम घर-घर जाकर डोर टू डोर सर्वे कर रही है इसी सन्दर्भ में कोरोनावायरस के डोर टू डोर सर्वे का जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा निरीक्षण किया गया और आला अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए वहीं जिलाधिकारी ने डोर टू डोर सर्वे टीम की महिलाओं से सर्वे के बारे में पूरी जानकारी ली वई सर्वे टीम ने जिलाधिकारी से सर्वे टीम की महिलाओं ने बताया कि सर्वे करने में दिक्कतों का सामना आ रहा है मकान के गेट नहीं खोले जाते हैं वही बीमारियां भी नहीं बताई जाती है लोग टीम देखकर छुप जाते हैं और जानकारी देने से मना करते हैं यह सबसे ज्यादा समस्या मुस्लिम बहुल क्षेत्र में आ रही है जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने इस समस्या का निदान करने का भी अधिकारी को निर्देश दिया निरीक्षण करने में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे,सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
एसआई को पुलिस लाइन भेजा
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक को जनता से दुव्यर्वहार करने पर एसएसपी ने लाइन का रास्ता दिखा दिया। पुलिस सूत्रो नें जानकारी देते हुए बताया कि पुरकाजी थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मदन सिंह पर जनता के लोगों से दुव्यर्वहार करने का आरोप है इस मामले में एसएसपी से शिकायत की गयी थी। एसएसपी ने मामले की जांच कराकर आज एसएसआई मदन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।
लुटेरे को तमंचा व चोरी की बाईक सहित किया गिरफ्तार
तितावी। पुलिस ने दो हफ्ते पहले हुई लूट का खुलासा करते हुए आरोपी लूटेरे को एक तमंचा, कारतूस व बिना नम्बर की मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम तथा विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान के तहत थाना तितावी पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त के दौरान पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर धौलरा बस स्टैण्ड से लूट मे शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ज्ञात हो कि दो हफ्ते पहले धौलरा-जसोई के बीच थाना सिविल लाईन के शुभम पुत्र सतपाल जो कि भारत फाईनेंस में काम करता है। उक्त युवक को आतंकित कर उससे मोबाईल व 80 हजार रूपये लूट लिए थे। पुलिस ने पकडे गए आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाईल व लूटे गए 20500 रूपये भी बरामद किए है। पुलिस ने लूट मे शामिल आरोपी हसीन पुत्र शरीफ निवासी गांव बिहारी थाना सिखेडा को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात नेपाल सिह ने इस सम्बन्ध मे थाना तितावी मे आयोजित प्रेसवार्ता मे इस सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी दी है।
लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगीः डीएम
मुजफ्फरनगर। काली व हिंडन नदी के पुररूद्धार के सम्बन्ध मे आयोजित बैठक के दौरान डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कचहरी स्थित लोकवाणी भवन मे अधिनस्थ अधिकारियो के साथ आयोजित बैठक के दौरान डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण एनजीटी के निर्देशो का सही से अनुपालन होना चाहिए। जिसमे किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि एनजीटी के निर्देशो का उचित प्रकार से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देशो के अपनुपालन मे प्रतिदिन काली व हिंडन नदी के पुनरूद्धार के संबंध मे आयोजित बैठक के कारण इस समबन्ध मे विभिन्न बिन्दुओ पर समीक्षा की। बैठक मे एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, एडीएम प्रशासन अमित सिह, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस ने बाजार बंद कराया
रोहाना। कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ रहा है जिसे पुलिस ने सख्ती हाइवे ओर कस्बे के बाजार बंद कराया। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा प्रशासन को तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमन को रोकने के लिये दों दिन का लॉक डाउन लगाने के निर्देश किया था। प्रशासन द्वारा आदेश का पालन करते हुये रोहाना पुलिस चौकी प्रभारी सचिन त्यागी ने चौकिंग अभियान चलाकर लॉक डाउन का पालन कराया और कस्बे के बाजार पूर्ण रूप से बाजार बंद रहे है और हाईवे ५९ टोल प्लाजा पर भी सुनसान नजर आया। जिससे आवश्यक वस्तु वाहनों को छोड़कर आवागमन बन्द रहा। बाजार में डॉकटर, मेडिकल स्टोर ही खुले हुये मिले। रोहना चौकी प्रभारी सचिन त्यागी ने सभी से अपील की अपने घरों में ही रहे लॉकडाउन का पालन करें लॉक डाउन का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी
लॉकडाउन में सडकों पर दिखाई दिया इक्का-दुक्का वाहन
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के फैलने से मरीजों की संख्या को देखते हुए पिछले सप्ताह की भांति इस शुक्रवार रात से भी दो दिन का लॉकडाउन लगाया गया। शनिवार को पहले दिन सुबह से ही लॉकडाउन में आम आदमी घूमता दिखाई दिया। वाहनों की संख्या भी लगातार सड़कों पर देखी गयी। हालांकि बाजार पूर्ण रूप से बंद रहे। सोमवार की सुबह तक करीब ५५ घंटे सम्पूर्ण लॉकडाउन करने का निर्देश जारी किया। पुलिस की मुस्तैदी के कारण हालांकि कई सड़के सूनी नजर आई। उल्लेखनीय है कि वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रभाव के कारण पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है। सरकार के साथ-साथ जिला स्तर पर भी पुलिस प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की और से नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन के सतत प्रयासो के बावजूद एकाएक कोरोना पॉजिटिव मिलने अधिकारियो की चिन्ता बढ गई। पुलिस अधिकारियो के निर्देशन मे विभिन्न थाना क्षेत्रा मे गश्त कर वाहन चैकिंग भी की तथा कहीं कहीं नजर आए वाहन चालको को रोककर उनसे पूछताछ की। इसके विपरीत कई जगह सुबह से ही वाहनों की आवाजाही लगातार जारी रही। लाकडाउन में आम आदमी भी घूमता दिखाई दिया।
जहरीले पदार्थ का सेवन किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर दो लोगों ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जाट कालोनी निवासी 45 वर्षीय कुसुम उर्फ हरविंद्र कौर पत्नी देवेंद्र सिंह ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है एक अन्य मामले में मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मन्नव्वरपुर कला निवासी इन्द्रेश ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर मुठभेड में घायल
मुज़फ्फरनगर। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में पुलिस ने टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर को गोली मारकर घायल कर दिया घायल बदमाश पहले भी गौ कशी में जेल जा चुका है,जानकारी मिली है कि शुक्रवार की देर शाम खतौली पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि फुलत रोड पर गोकशी के लिए गोवंश को ले जाया जा रहा है पुलिस तुरंत फुलत रोड पर पहुंची ओर घेराबंदी करने लगे तभी बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी,बचाओ में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी, पुलिस ने बताया कि बदमाश टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर है जिसका नाम हसीन पुत्र यासीन निवासी जैन नगर खतौली है। जो की पहले भी गोकशी में जेल जा चुका है जिस पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है पुलिस ने बदमाश के पास से एक जिंदा बछड़ा, एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा, चार कारतूस, एक खोखा व गोवंश काटने के उपकरण बरामद किए हैं।
ककरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर
मुजफ्फर नगर। एसएसपी ने लगातार शिकायत मिलने व अपराध पर लगा पाने के कारण ककरौली थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया ।पिछले काफी समय से ककरौली थाना प्रभारी की शिकायत एसएसपी को पहुंच रही थी । करौली पुलिस के साथ गोकशी की दबिश के दौरान गाली गलौज का वीडियो भी वायरल होने पर एसएसपी ने जांच बैठाई है।
एसएसपी अभिषेक यादव ने ककरौली थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर खतोली के एसएसआई मुकेश सोलंकी को ककरौली का थाना प्रभारी बनाया गया है ।ककरौली थाना प्रभारी के खिलाफ पिछले काफी समय से लगातार शिकायतें मिल रही थी। वही कुछ दिन पहले एक व्यक्ति की ऑडियो भी वायरल हुई। मामले को लेकर काफी चर्चा व्यापत रही। देर शाम एसएसपी ने कार्रवाई कर अपना कड़ा रुख दिखा दिया है। वहीं एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई ऑडियो पर भी जांच बैठा ढ़ी गयी है। इस मामले में लाइन हाजिर किए गए ककरौली थाना प्रभारी से ऑडियो के संबंध में भी जवाब तलब किया जाएगा । वही वीडियो में पुलिस से अभद्रता कर रहे युवक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
सीजीएसटी के अधीक्षक को जान से मारने की धमकी
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर आयुक्त कार्यालय मेरठ के अधीक्षक धर्मेंद्रपाल सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। अधीक्षक ने एसएसपी से शिकायत की है। मेडिकल थाने की पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पिछले दिनों मुजफ्फरनगर की सरिया फैक्ट्रियों में छापामार कार्रवाई की गई थी। अधीक्षक धर्मेंद्रपाल सिंह के अनुसार, उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई।
कॉल करने वाले ने अभद्रता की। फिर जान से मारने की धमकी देकर फोन काट दिया। कस्टम अधीक्षक ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने मुजफ्फरनगर में सरिया से लदे कुछ ट्रक पकड़े थे। इनके पास ई-वे बिल नहीं थे। इन वाहनों से जो टैक्स इनवॉइस मिले, वे भी संदिग्ध पाए गए। माल भेजने और पाने वाले व्यापारी ऋषिकेश व रुद्रपुर के हैं। दोनों जगह फर्मों की जांच कराई गई तो वे अस्तित्व में नहीं मिली। ट्रक ड्राइवरों ने पूछताछ में बताया कि यह माल मुजफ्फरनगर की कुछ सरिया फैक्ट्रियों से भरा था। इसके बाद मुजफ्फरनगर की उक्त फैक्ट्रियों पर छापामार कार्रवाई की गई। इस केस की जांच में अधीक्षक धर्मेंद्रपाल सिंह भी हैं। माना जा रहा है कि उन्हें इसीलिए धमकी मिली है। केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर के कर-अपवंचन शाखा के सहायक आयुक्त अंकित गहलोत ने बताया कि इस संबंध में स्थानीय पुलिस और विभागीय अफसरों को सूचित कर दिया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी चोरी के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चल रहा है। इससे टैक्स चोर बौखलाए हुए हैं और इस तरह दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

