समाचार
डीएम व एसएसपी ने किया कई क्षेत्रों का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। लॉक डाउन व बकरीद के मद्देनजर डीएम व एसएसपी ने विभिन्न क्षेत्रो का भ्रमण कर अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डीएम सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव ने ड्रोन कैमरों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ईद उल अजहा के त्यौहार के मददेनजर डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव ने नगर के विभिन्न क्षेत्रो मे भ्रमण कर मौके पर मौजूद अधिनस्थ अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आला अधिकारियो के निर्देश पर पुलिस ने नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रो मे सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने चैकिंग के दौरान बिना किसी जरूरी कार्य के वाहन लेकर निकले उक्त वाहन चालको को रोककर उनके वाहन की तलाशी ली। पुलिस ने इस दौरान कई लोगो को जमकर हडकाया तथा पुलिस ने कई लोगो के वाहनो के ई-चालान काटे। डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव ने शिव चौक, ईदगाह चौराहा, अस्पताल चौक, मिनाक्षी चौक आदि विभिन्न क्षेत्रो मे भ्रमण कर उक्त स्थानो पर मौजूद पुलिसकर्मियो को निर्देशित किया। वहीं दूसरी और एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिह तथा एसपी सिटी सतपाल अंतिल, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, सीओ सिटी हरीश भदौरिया आदि अधिकारियो ने भी ईद उल अजहा व लॉक डाउन के दृष्टिगत नगर के विभिन्न क्षेत्रो का भ्रमण् ा किया। पुलिस द्वारा नागरिको से घर पर ही रहने की अपील की। पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान से बिना किसी कार्य के घूम रहे वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा। एसपी देहात नेपाल सिह के निर्देशन मे ग्रामीण अंशल के विभिन्न क्षेत्रो मे पुलिस ने वाहन चैकिंग तथा गश्त की। भोपा थाना प्रभारी संजीव कुमार की मौजूदगी मे पुलिस ने मोरना रोड पर चैकिंग अभियान चलाया। तितावी थाना प्रभारी कपिलदेव की मौजूदगी मे पुलिस ने लालूखेडी चैक पोस्ट पर वाहन चैकिंग की। चरथावल थाना प्रभारी सूबे सिह के नेतृत्व मे पुलिस ने थानाभवन रोड पर सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया। इसी क्रम मे नगर क्षेत्र मे शहर कोतवाल अनिल कप्परवान,इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी, इंस्पैक्टर नई मन्डी योगेश शर्मा तथा महिला थाना प्रभारी के निर्देशन मे सम्बन्धित थाना पुलिस ने भी सक्रियता बनाए रखी।
ईद उल अजहा का पर्व शान्तिपूर्ण तरीके से मनाया
मुजफ्फरनगर। ईद उल अजहा का पर्व जनपदभर मे शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। जिला प्रशासन द्वारा त्यौहार व लॉक डाउन के मददेनजर पूर्व मे ही विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित कर दी गई थी। पालिका प्रशासन की और से भी ईद के त्यौहार के दृष्टिगत सफाई कार्यो सम्बन्धी उचित व्यवस्था की गई।
वैश्विक आपदा कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत इस वर्ष ईद उल अजहा के त्यौहार पर घर पर ही ईद की नमाज अदा की गई। डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार,एसपी सिटी सतपाल अंतिल,सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार,एसडीएम सदर दीपक कुमार आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो ने ईद उल अजहा के त्यौहार तथा लॉक डाउन के मददेनजर विभिन्न क्षेत्रो तथा चौराहो पर पहुंच कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। तथा सख्ताई के साथ चैकिंग करने के निर्देश दिए।
बाजारो तथा सरकारी भवनो को सैनेटाइज किया
मुजफ्फनगर। नगर मे अनेक स्थानो पर सैनेटाइज किया गया। लॉक डाउन के कारण बाजार बन्द रहने पर आज जिला प्रशासन के निर्देश पर पालिका व दमकल विभाग की टीम ने नगर के विभिन्न बाजारो तथा सरकारी भवनो को सैनेटाइज किया।
वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रभाव के दृष्टिगत जिला प्रशासन के निर्देश पर नगरपालिका के अधिकारियो के निर्देशन मे दमकल विभाग की टीम ने नगर के विभिन्न बाजारो तथा क्षेत्रो मे सैनेटाइज किया। लॉक डाउन तथा ईद उल अजहा के कारण बाजार की छुटटी होने से टीम ने सहजता के साथ अपना कार्य पूर्ण किया। क्योंकि आज छुटटी के कारण ना तो बाजार मे आवाजाही रही और ना ही वाहनो की भीड रही। जिस कारण टीम ने दिनभर मशक्कत कर विभिन्न क्षेत्रो मे सैनेटाइज कार्य पूर्ण किया।
लॉकडाऊन में पुलिस रही मुस्तैद
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के फैलने से मरीजों की संख्या को देखते हुए पिछले सप्ताह की भांति इस शुक्रवार रात से भी दो दिन का लॉकडाउन लगाया गया। शनिवार को पहले दिन सुबह से ही लॉकडाउन की तरह पुलिस की सख्ती दिखाई दी। सोमवार की सुबह तक करीब ५५ घंटे सम्पूर्ण लॉकडाउन करने का निर्देश जारी किया। जिसका कड़ाई से पालन करने के लिए सभी जिले के अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस की मुस्तैदी के कारण जनपद सहित नगर की सभी सडकें सूनी नजर आई।
उल्लेखनीय है कि वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रभाव के कारण पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है। सरकार के साथ-साथ जिला स्तर पर भी पुलिस प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की और से नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन के सतत प्रयासो के बावजूद एकाएक कोरोना पॉजिटिव मिलने अधिकारियो की चिन्ता बढ गई। जिसके चलते आज लाकडाउन के दौरान जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रो मे पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। पुलिस अधिकारियो के निर्देशन मे विभिन्न थाना क्षेत्रा मे गश्त कर वाहन चैकिंग भी की तथा कहीं कहीं नजर आए वाहन चालको को रोककर उनसे पूछताछ की। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के चालान भी काटे। पुलिस की सख्ती से बेवजह घूमने वालो मे अच्छा-खासा डर दिखाई दिया। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एसपी देहात नेपाल सिह आदि ने विभिन्न थाना क्षेत्रो का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
साफ-सफाई व्यवस्था की मांग
मुजफ्फरनगर। नागरिको ने पालिका प्रशासन से उचित साफ-सफाई व्यवस्था की मांग की। नई मन्डी क्षेत्र के पचैण्डा रोड स्थित शेखर नर्सिग होम के समीप कूडा पडा हुआ है। स्थानीय नागरिको का कहना है कि पालिका प्रशासन को इस और ध्यान देते हुए सफाई व्यवस्था को दृष्टिगत उक्त स्थान से कूडा उठवाना चाहिए। ताकि संक्रमण से बचा जा सके।
चाकू सहित पकडा
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर हैड0का0 कौशल कुमार मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त कमल पुत्र श्रीराम कश्यप निवासी ग्राम अलमासपुर थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को पचैण्डा रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।
तमंचा व कारतूस सहित किया गिफ्तार
मंसूरपुर। थाना मन्सूरपुर पर उ0नि0 सुधीर कुमार मय हमराहीगणों द्वारा अभियुक्त तसव्वर पुत्र जहूर निवासी ग्राम भनवाडा थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर को दोराने पुलिस कार्यवाही के पेट्रोल पम्प एनएच-58 से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 फर्जी नम्ब्र प्लेट लगी मारूति कार, 01 कैन प्लास्टिक 50 लीटर, 01 सफेद रंग का पाईप 02 मीटर व 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
वहीं थाना उ0नि0 अनित कुमार यादव द्वारा अभियुक्त अजीम पुत्र खुर्शीद निवासी मदीना कॉलोनी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को रूडकी चुॅगी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद किया गया।
खतौली। थाना खतौली पर उ0नि0 राद्येश्याम यादव द्वारा वॉछित अभियुकतों नसीम पुत्र खलील, खलील पुत्र हाफिज, जावेद पुत्र तकी 4.रिजवान पुत्र जफर निवासीगण मौहल्ला लाल मौहम्मद थाना खतौली जनपद मु0नगर को अभियुक्तों के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
ताश के पत्ते व नगदी सहित किया गिरफ्तार
पुरकाजी। थाना पुरकाजी पर उ0नि0 लेखराज सिंह मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्तों ईनाम पुत्र नईम निवासी मौहल्ला झोझगान कस्बा व थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर, जिशान पुत्र सईद निवासी मोहल्ला धोबीयान कस्बा व थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर, वसीम पुत्र मरगुब निवासी मौहल्ला कस्सावान कस्बा व थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर को मोहल्ला नूर नगरियान कस्बा पुरकाजी से गिरफ्तार किया गया। अभि0गण के कब्जे से 52 ताश के पत्ते व 2170 रूपये नगद बरामद किये गये।
महिलाओं को प्रशिक्षण दिया
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के आयुक्त, गन्ना एवं चीनी संजय आर. भूसरेड्डी द्वारा प्रसारित निर्देशों के अनुपालन क्रम में गन्ना विकास विभाग, मुज़फ्फरनगर द्वारा ग्रामों में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों का गठन करते हुए उन्हें गन्ने की सिंगल बड और बड चिप तकनीक से नर्सरी से सीडलिंग तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गठित समूहों द्वारा तैयार किये गए सीडलिंग से राष्ट्रीय खाद्यय सुरक्षा मिशन के अंतर्गत प्रदर्शन प्लाट की स्थापना कराई जाएगी। इस प्रदर्शन प्लाट में सहफसली के रूप में गन्ने के साथ- साथ दलहन, तिलहन और खाद्यान्न की फसल ली जाएगी, ताकि किसानों को सहफसल से अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके। प्रशिक्षित महिलाओं को सिंगल बड और बड चिप से सीडलिंग तैयार करने के उपरांत उत्पादन/वितरण के लिए उन्हें एक रुपए पचास पैसे प्रति पौध की दर से पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत स्थापित कराये जाने वाले प्रदर्शनों पर विभाग द्वारा किसान को ८००० रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से अनुदान का भुगतान किया जाएगा। उपरोक्त क्रम में आज चीनी मिल रोहानाकलां के अंतर्गत ग्राम बधाई कला में गठित महिलाओं के समूह को प्रशिक्षण दिया गया। डीसीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अब तक ३५ स्वयं सहायता समूह गठित कर लिए गए हैं ।इस मौके पर जिला गन्ना अधिकारी डॉ आर डी द्विवेदी सहित प्रगतिशील किसान अरविंद मलिक, ग्राम प्रधान सचिन मालिक सहित अन्य किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, रोहानाकलां विनोद कुमार ने किया तथा इसमें सचिव प्रभारी रोहानाकलां शशि प्रकाश सिंह, गन्ना पर्यवेक्षक विनोद कुमार सहित अन्य गन्ना पर्यवेक्षक आदि उपस्थित रहे।
हाइवे ओर कस्बे के बाजार बंद 
रोहाना। कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ रहा है जिसके चलते उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दो दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। हाइवे ओर कस्बे के बाजार बंद रहे। लोगों ने ईद-उल-अजहा की घर पर ही नमाज अदा की। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा प्रशासन को तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिये दों दिन शनिवार व रविवार का लाकडाउन लगाया हुआ है।
रोहाना क्षेत्र में आज ईद-उल-अजहा की घर पर ही नमाज अदा की व सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया गया ईदगाह पर पसरा रहा सन्नाटा। प्रशासन द्वारा आदेश का पालन करते हुये रोहाना पुलिस चौकी प्रभारी सचिन त्यागी ने चैकिंग अभियान चलाकर लॉक डाउन का पालन कराया और कस्बे के बाजार पूर्ण रूप से बाजार बंद रहे है और हाईवे ५९ टोल प्लाजा पर भी सुनसान नजर आया जिससे आवश्यक वस्तु वाहनों को छोड़कर आवागमन बन्द रहा। बाजार में डॉक्टर, मेडिकल स्टोर ही खुले हुये मिले। रोहाना चौकी प्रभारी सचिन त्यागी ने सभी से अपील की अपने घरों में ही रहे लॉकडाउन का पालन करें लॉक डाउन का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रक्षाबंधन का त्यौहार भाई और बहन के अटूट प्यार का त्यौहार
मुजफ्फरनगर। पं. देवशरण शास्त्री ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भाई-बहन का लोकप्रिय पावन त्यौहार रक्षाबंधन के विषय में जानकारी देते हुए सर्व मानव गौ सेवा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं भागवत कथा व्यास आचार्य देव शरण शास्त्री जी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि के दिन रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है रक्षाबंधन का त्यौहार भाई और बहन के अटूट प्यार का त्यौहार होता है इस दिन बहने अपने भाइयों के कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके खुशहाल जीवन की कामना करती हैं भाई भी अपनी बहनों को उनकी रक्षा का वचन देते हैं रक्षाबंधन का त्यौहार इस बार ३ अगस्त को है खास बात यह है कि इस दिन श्रावण मास का सोमवार भी है आचार्य देवशरण शास्त्री जी ने बताया कि ३ अगस्त को सुबह ९ः२८ बजे के बाद किसी भी समय बहने अपने भाइयों के दाहिनी कलाई पर रक्षा सूत्र बांध सकती है राखी बांधने का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त दोपहर १ः४८ से ४ बजकर २९ बजे तक रहेगा दूसरा शुभ मुहूर्त श्याम ७ः१० से रात्रि ९ः१७ तक भी बहने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध सकती है रक्षाबंधन से जुड़ी एक पौराणिक कथा को बताते हुए शास्त्री जी ने बताया कि एक बार भगवान श्री कृष्ण की उंगली मे चोट लग गई तथा रक्त की धार बह निकली यह सब द्रोपदी से नहीं देखा गया और उसने तत्काल अपनी साड़ी का पल्लू फाड़कर श्री कृष्ण के हाथ में बांध दिया फलस्वरूप रक्त बहना बंद हो गया कुछ दिनों पश्चात जब दुशासन ने द्रौपदी का चीर हरण करने का प्रयास किया तब श्री कृष्ण ने चीर बढ़ाकर इस बंधन का उपकार चुकाया भागवताचार्य शास्त्री जी ने बताया कि इसी प्रकार से बहुत सी पौराणिक कथाएं रक्षाबंधन के विषय में पुराणों में देखने को मिलती है।
तेज बारिश में गरीब के मकान की गिरी छत ,परिवार मलबे में दबा
– तेज बारिश से छीना गरीब का आशियाना
– गरीब ने की मुआवजे की मांग
पुरकाजी। देहात क्षेत्र के गांव में गरीब की तेज बारिश के कारण भरभराकर मकान की कच्ची छत गिर गई। मकान के अंदर सो रहा गरीब का परिवार दब गया। जिससे वह घायल हो गए। शोर होने पर पड़ोसियों ने गरीब के परिवार को मकान से बाहर निकाला तथा उनका उपचार कराया।
दुहेली नगला निवासी 65 वर्षीय हुसैनन पुत्र फजर वैलि्ंड़ग का कार्य कर परिवार का गुजर बसर करता है। बताया कि शनिवार की सुबह 2 बजें गांव में तेज बारिश आने के कारण उसके कच्चे मकान की छत भर भराकर अचानक नीचे गई। उस समय पीडिघ्त का परिवार मकान के अंदर सो रहा है। छत गिरने से पीडिघ्त समेत उसकी पत्नी व तीन बेटियां भी दब गए। तथा घर का सभी सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। शोर होने पर पडोसियों ने मलबे के नीचे परिवार के सभी सदस्यों को बाहर निकाला। और ग्राम प्रधान लाल बहादूर शास्त्री को सूचना दी। गा्रम प्रधान ने बताया कि हुसनैन समेत उसकी पत्नी व तीन बेटियों को चोट लगी है। जिनका उपचार करा दिया। तथा मकान से मलबा हटाया जा रहा है।
विधायक ने जूमएप पर की कार्यकर्ताओ के साथ समीक्षा
पुरकाजी। भाजपा विधायक प्रमोद उटवाल ने पुरकाजी मंडल के कार्यकर्ताओ की जूम एप के माध्यम से वर्चुअल मीटिंग ली। मीटिंग में उन्होने कार्यकताओ से कहा कि जनता की समस्याओं को जानकर उनका समाधान कराए।
शनिवार की दोपहर पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल ने जूम एप के माध्यम से पुरकाजी मंडल के कार्यकर्ताओ के साथ मीटिंग की। मीटिंग में कार्यकर्ताओ ने विधायक से समस्याओ के बारे में अवगत कराया। भाजपा के वरिष्ठ नेता डा० संदीप वर्मा ने खादर के बाढ क्षेत्र में बडी नांव की लगवाने की मांग की। उन्होने बताया कि बाढ क्षेत्र में बडी नांव न होने से खादर के लोगो को आवगमन में दिक्कतो को सामना करना पडता है। मंडल अध्यक्ष मनोज जोधा ने कहा कि पुरकाजी क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के डंफर चल रहे जिससे अयदिन कोई न कोई दुर्घटना हो रही है तथा सडको को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। वही फलौदा में टं्रासफार्मर लगवाने की मांग की गई है। विधायक प्रमोद उटवाल ने कार्यकर्ताओ से समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।उन्होने कार्यकर्ताओ से बूथ सत्यापन की समीक्षा की तथा आगामी एमएलसी के चुनाव के लिए दिशा निर्देश दिए। जुम एप पर काफी कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया।
दुहेली मे चैकअप को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
पुरकाजी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव नगला दुहेली में पहुंचकर आइसोलेट किए दो कोरोना पेसेंट का चौकअप किया तथा उन्हे स्वास्थ सबंधी जरूरी दिशा निर्देश दिए।
तीन दिन पूर्व पुरकाजी के गांव नगला दुहेली में पुरकाजी चिकित्साधिकारी प्रभारी डा० पूनम के निर्देशन में कैंप लगवाकर कोरोना की टेस्ट सेंपलिंग की गई थी। जिसमें गांव के दो युवक पोजिटिव आए थे। दोनो को गाईडलाडन के अनुसार घर में आइसोलेट करते हुए उपचार किया गया। शनिवार के दिन स्वास्थ विभाग से डा० मेघा टीम के साथ गांव दुहेली पहुंची और दोनो युवको का चौकअप किया गया। तथा उन्हे घर मेंं रहने के दिशा निर्देश दिए गए। तथा गा्रम प्रधान लाल बहादुर शास्त्री ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनो का चौकअप किया हैं तथा दोनो से किसी को भी मिलने की अनुमति नही है इनसे बच्चो को भी दूर रखे। तथा मास्क व सेनिटाईजर का प्रयोग करे।
ईद उल अजहा का त्यौहार सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया
पुरकाजी। पुरकाजी में ईद उल अजहा का त्यौहार शांतिपूर्वक तरीके व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया गया। कस्बे व क्षेत्र के लोगों ने नमाज सार्वजनिक तौर पर नहीं पड़ी सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए अपने अपने घरों में ही ईद उल अजहा की नमाज अदा की। तथा नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने की व देश में अमन चौन की दुआ की। कस्बे में मुस्लिम समाज के लोगों ने सरकार की गाइडलाइन का पूर्णत ध्यान रखा। प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम मयपुलिस टीम के साथ कस्बे समेत क्षेत्र में गश्त करते रहे सुबह के समय हाईवे पर लोगों ने लोग डाउन का पूर्णता पालन किए कहीं पर भी सार्वजनिक तौर पर जनता दिखाई नहीं थी सभी ने अपने अपने घरों में ही रहना उचित समझा बता दें कि कई दिनों से शहर काजी समेत पुलिस प्रशासन ईद उल अजहा के त्यौहार को लेकर घरों में ही रहकर त्यौहार मनाने की अपील कर रहा था। शहर काजी मुफ्ती तनमीक अहमद ने पुलिस प्रशासन की प्रशंसा की है जिसका असर पुरकाजी व क्षेत्र में खासतौर से देखने को मिला। एसडीएम सदर अशोक कुमार सीओ सदर कुलदीप सिंह ने भी पुरकाजी में पहुंचकर निरीक्षण किया।
मृतक के घर सांत्वना देने पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य
पुरकाजी देहातः हरिनगर निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में हुई युवक की मौत से जहां परिवार में शोक है वही पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा० सन्दीप वर्मा ने मृतक युवक के घर पहुचकर परिजनों को सांत्वना दी।
दो दिन पूर्व ग्राम हरिनगर निवासी अमजद ओर नबाब की बाइक में धमात पुल पर एक मिट्टी से भरे डम्फर ने टक्कर मार दी थी और डम्फर दोनों युवकों के ऊपर पलट गया था जिसमे दोनों युवक गम्भीर घायल हो गए थे। जिनमे से मेरठ उपचार के दौरान अमजद की मौत हो गई थी जबकि नबाब का मेरठ में ही उपचार चल रहा है। शनिवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य सन्दीप वर्मा ने मृतक के घर पर पहुंचकर परिजनो को सांत्वना दी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य वर्मा ने मृतक के पिता मुन्तयाज को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
पुलिस ने किए चलान वाहन चलाको में मचा हडकंप
पुरकाजीः पुरकाजी में ईद उल अजहा के त्यौहार पर सुबह के समय थाना पुलिस ने खादर तिराह पर चौकिंग अभियान चलाया। जिसमें बेवजह घुम रहे बाईक सवा के चलान किए गए। चौंकिग के दौरान बाईक चालको में हडकंप की स्थिति बनी रही है। 55 घंटे का लाकडाउन में मुस्लिमो का प्रमुख त्यौहार पर जहां ईदगाह व मस्जिदो में नमाज अदा नही गई। वही लोगो ने अपने घरो में नमाज पढी। सुबह से ही पुलिस प्रशासन सख्त दिखाई दिया और कस्बे व क्षेत्र में गश्त करते रहे। कस्बे के मुस्लिम समाज के लोगो ने शिकायत का मौका आने नही दिया। लेकिन बाईको पर बेवजह घुम रहे वाहनो चालाको के कस्बा इंचार्ज लेखराज सिंह ने चलान किए। चलान के दौरान बाईक चालाको में हडकंप की स्थिति बनी रही। वही जिन लोगो ने मास्क का प्रयोग नही हुआ था उनको को सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस की सख्ती के आगें। जनता ने अपने घरो में बैठना उचित समझा।
सडक दुर्घटना में कार सवार दो युवक की दर्दनाक मौत
पुरकाजीः बाईपास पर सुबह के समय सडक दुर्घटना में दो युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनो घायलो को बमुश्किल कार से बाहर निकला। और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार की प्रातः दिल्ली निवासी कुमार सौरव अपने दोस्त विकास पांडे के साथ दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे। सुबह करीब साढे छः बजें जब पुरकाजी बाईपास पर पहुंचे तो आगे चले रहे किसी अन्य वाहन से टकरा गए। टक्कर इतनी भंयकर थी कार के परखच्चे उड गए और दोनो युवक उसमें फंसे गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो युवको को कार से बमुश्किल बाहर निकाला। और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम ने बताया कि अभी मामले में तहरीर नही आई। अगर तहरीर आई तो मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

