News
खबरें अब तक...

समाचार

निशुल्क आयुर्वेदिक मैडिकल कैम्प का आयोजन1 Min 6 |
भोपा। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की और से पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ मे निशुल्क आयुर्वेदिक मैडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि पौराणिक तीर्थ स्थली एवं श्रीमद भावगत उदगम पीठ शुकतीर्थ मे साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के संरक्षक समाजसेवी डा.पहलसिह सैनी के निर्देशन मे निशुल्क आयेर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डा.ब्रजदेव व उनकी पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान करीब 300 मरीजो का चिकित्सा परीक्षण किया गया। शिविर की सफलता मे सुभाष सैनी एड.,बिटटू राठी,राजू सैनी,शालू सैनी, विकास, अनिल,पवित्रा,रेखा,विदुषी आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

100 पीपीई किट कोरोना योद्धाओं को दी2 Min 2 |
मुज़फ़्फ़रनगर। किसान-ट्रस्ट के सौजन्य से रालोद नेता जयंत चौधरी के निर्देश पर कोरोना राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम के तहत १०० पीपीई किट कोरोना योद्धाओं के लिए रालोद नेताओ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चोपड़ा को सुपुर्द की। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के संदेश देते हुए रालोद नेताओ ने कहा कि जयंत जी कोरोना संक्रमण के फैलाव को लेकर बहुत चिंतित है और ऐसे में कोरोना योद्धाओं का काम काफी जोखिम भरा है! हम सभी का फर्ज बनता है कि उनकी सुरक्षा की आवश्यकताओं पूर्ति हेतु जो भी बन पड़े करना होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चोपड़ा ने जयंत चौधरी की सह््रदयता से मदद के लिए हेल्थ वर्कर की ओर से उन्हें धन्यवाद किया और कोरोना से बचाव के हेतु भी रालोद नेताओ से मास्क का प्रयोग और सोशल डिस्टेन्स के पालन के बारे जागरूकता फैलाने के आह्वान किया। इस अवसर पर रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी,पूर्व मंत्री योगराज सिंह, सुधीर भारतीय, सार्थक लाटियान,आदेश तोमर, रमेश काकड़ा,रवि मन्फोडा आदि मौजूद रहे।

 

अलग-अलग सडक हादसो मे कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बिलासपुर निवासी ईलमचन्द सैनी पुत्र रामस्वरूप सैनी बाईक द्वारा कूकडा ब्लॉक पर किसी काम से आते वक्त डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। खतौली के मौहल्ला देवीदास निवासी विदित कश्यप भी स्कूटी द्वारा जानसठ तिराहे पर जाते वक्त मेरठ की और से आ रही प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। मेरठ के जागृति विहार निवासी विपिन मलिक अपनी पत्नि रेणू व बेटे अंकुश के साथ बाईक द्वारा रूडकी रिश्तेदारी मे जाते वक्त वहलना चौक के समीप बाईक फिसलने से चोटिल हो गया।
इस हादसे पर मौके पर एकत्रित आसपास के दुकानदारो ने घायल को उपचार के लिए समीप ही एक निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया। एक अन्य सडक हादसे मे मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी युवक मुकेश पुत्र प्रेमनारायण शर्मा मिल मन्सूरपुर बाजार मे सरिये से लदी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। आसपास के दुकानदारो ने घायल मुकेश को उपचार के लिए बेगराजपुर स्थित कैडिकल कॉलेज भिजवाया तथा घायल के परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया। बुढाना के गांव विज्ञाना निवासी किसान रामकिशन आज सुबह अपने खेत से टै्रक्टर-ट्राली द्वारा पशुओ के लिए चारा लाते वक्त ट्राली से गिरकर घायल हो गया। घायल रामकिशन के परिजनो ने उसे उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।

 

अवैध हथियार सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पर उ0नि0 विनोद राघव द्वारा अभियुक्तों आमिर पुत्र सुभराती निवासी ग्राम न्याजूपुरा थाना कोतवाली नगर मु0नगर, नईम पुत्र सफी निवासी बरका रोड किदारा मदरसा वार्ड न0-23 कस्बा व थाना बडौत जनपद बागपत को जी0आईसी0 गा्रउन्ड गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कबजे से 01-01 चाकू नाजायज बरामद किया गया। वहीं थाना शाहपुर पर उ0नि0 अजयपाल सिंह द्वारा अभियुक्त विजय पुत्र संरेन्द्र निवासी ग्राम पलडी थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को जगंल ग्राम पलडी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए।

 

कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना मन्सुरपुर पर उ0नि0 धीरेन्द्र पाल सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त रविन्द्र उर्फ लम्बरदार पुत्र रामपाल निवासी ग्राम पुरबालियान थना मन्सूरपुर मु0नगर को बेगराजपुर बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना रतनपुरी पर उ0नि0 ललित कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त महेन्द्र पुत्र हुकमचन्द निवासी ग्राम फुलत थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर को रामपुर कॉटे से गिरफ्तार किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पर उ0नि0 जगपाल सिंह द्वारा अभियुक्त सुमित पुत्र रविनद्र निवासी कस्बा व थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को एच0पी0 गैस एजेन्सी कस्बा बुढाना से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

 

युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन किया
मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। युवक के परिजनो ने उसे उपचार के जिला चिकित्सालय भिजवाया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रहमतनगर निवासी आसिफ नामक युवक ने गृह कलह के चलते घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजनो ने आनन नन मे ही पडौसियो की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस ने इस हादसे की जानकारी होने से इन्कार किया है।

 

नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद का स्वागत किया4 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा मीनाक्षी चौक स्थित कोल्ड स्टोरेज में नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कपिल देव अग्रवाल राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार उ.प्र. द्वारा की गई। कार्यक्रम के संयोजक सुरेन्द्र अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष व संचालन प्रदेश महामंत्री प्रमोद मित्तल ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बंसल द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी है उसे पूरी लग्नता से पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने अग्रवाल समाज का हृदय से आभार व्यक्त किया जो आज समाज द्वारा जगह-जगह सम्मानित किया जा रहा है। समाज महाराजा अग्रसेन के पदचिन्हों पर चलकर सर्व समाज की सेवा करना है। अग्रसेन की राजधानी अग्रोहा से एक रुपया एक ईट का जो प्रचलन था, वह केवल अग्रवाल के लिए नहीं बल्कि सर्व समाज के लिए था, जो आज भी कायम है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा अग्रवाल सम्मेलन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने बहुत ही कम समय में बहुत सुन्दर आयोजन किया है। आपने केन्द्र सरकार द्वारा लाईन में अन्तिम व्यक्ति की बात की है, जो प्रधानमंत्री ने किया है कि हम जो देश का सबसे गरीब व पिछड़ा व्यक्ति है, हम उसकी सेवा करना चाहते हैं। देश के अन्दर ८० करोड़ लोगों को राशन उपलब्ध कराना घर-घर में शौचालय, हर गरीब के घर गैस चूल्हा व गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराना, गरीबों को मकान दिलाना हमारी पार्टी किसान हित व्यापारी हित मजदूरों के हित में जो कार्य कराएं हैं, वे सब जनता के सामने हैं। कार्यक्रम में नरेश बंसल के साथ आये जगदीश प्रसाद मित्तल व अशोक कंसल पूर्व विधायक ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर जिला अध्यक्ष विनोद संगल, अंकुर गर्ग, मोहन तायल, राजीव गर्ग, संजय अग्रवाल, बीएम गुप्ता व अशोक बंसल, प्रसुन अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सतीश गोयल प्रसिद्ध उद्योगपति, सोहनबीर सिंह पूर्व सांसद, यशपाल पंवार पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेश संगल पूर्व विधायक, सुनील तायल, बिजेन्द्र पाल, राहुल गोयल, शिशुकान्त गर्ग एडवोकेट, योगेश मित्तल पूर्व मंडल अध्यक्ष, राजेश पराशर, प्रवीन पीटर, प्रमी छाबड़ा, रोहित तायल, रामकुमार तायल, अजय अग्रवाल सीए वैभव त्यागी, शिवनारायन, लोकेश चन्द्रा पूर्व मुख्य अभियन्ता नवीन सिंघल महेश चंद बंसल, अजय गुप्ता महेश गर्ग सुनील गोयल, राजकुमार कालरा, कृकृष्ण कुमार बंसल आदि मौजूद रहे।

कोरोना टेस्ट किया5 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शेल्टर होम आश्रय गृह पर ठहरने वाले व्यक्तियो का कोरोना टेस्ट किया। डीएम सेल्वा कुमारी जे. के आदेशो के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीती रात रेलवे रोड स्थित शेल्टर होम आश्रय गृह पहुंच कर वहां ठहर रहे लोगो का कोरोना टेस्ट लिया। सीएमाअओ डा.प्रवीण कुमार चोपडा का कहना है कि वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रभाव को निष्फल करने के उददेश्य से जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाए की जा रही है। नगर क्षेत्र सहित जनपद मे कई स्थानो पर कोरोना टेस्ट लिए जा रहे हैं ताकि आमजन को कोविड टेस्ट के लिए कहीं दूर ना जाना पडे।

 

व्यापारी नेता के पिता का निधन
खतौली। व्यापारी नेता के पिता के आकस्मिक निधन से कस्बे मे शोक छा गया। कई गणमान्य लोगो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश जैन के पिता रतन लाल जैन का आज सुबह बिमारी के चलते निधन हो गया। इस दुखद खबर से कस्बे मे शोक छा गया। विभिन्न व्यापार मण्डलो से जुडे पदाधिकारियो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

 

शहर में चलाया जबरदस्त चैकिंग अभियान6 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। त्यौहारो के दृष्टिगत जनपद मे कानून व्यवस्था एवं अपराध की रोकथाम, शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियो ने अपने-अपने थाना क्षेत्रो मे पडने वाले मुख्य बाजारों/चौराहों/संवेदनशील स्थानो पर चैकिंग एवं पैदल गश्त की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस द्वारा त्यौहारो के मददेनजर अपने थाना क्षेत्रो मे पैदल गश्त व चैकिंग की गई। एसपी सिटी सतपाल अंतिल के निर्देशन मे एवं सीओ सिटी राजेश द्विवेदी की मौजूदगी मे शहर कोतवाल अनिल कप्परवान ने नगर के शिव चौक,भगत सिह रोड, अस्पताल चौराहा, शामली रोड आदि क्षेत्रो मे पैदल भ्रमण किया। इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी ने पुलिस फोर्स के साथ अंसारी रोड,रूडकी रोड,महावीर चौक,रोडवेज बस स्टैण्ड आदि अनेक स्थानो पर पैदल गश्त की। पुलिस ने इस दौरान रोडवेज बस स्टैण्ड पर घूम रहे व्यक्तियो को रोककर उनसे पूछताछ की एवं उनके बैग आदि चैक किए। नई मन्डी थाना प्रभारी योगेश शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र के बिन्दल बाजार,गुड रोड, मीना बाजार, वकील रोड, गउशाला रोड,जानसठ अडडा आदि अनेक स्थानो पर पैदल भ्रमण किया।पुलिसकर्मियो ने गश्त के दौरान वाहन चालको को रोककर उनसे पूछताछ भी की।

 

एमएलसी चुनाव में जी-जान से जुटे भाजपा नेता7 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मेरठ मंडल के एमएलसी चुनावों के संदर्भ में गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में मेरठ से आये चुनाव संयोजक विमल शर्मा ने बताया कि यह चुनाव पूर्व में अप्रैल माह में होने जा रहा था जो कोविड के कारण टल गया था और अब पुनः होने जा रहा है। 12 नवम्बर तक वोट बनने का कार्य जारी है ओर इस बार भाजपा ने परम्पराएं तोड़ते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्नातक वोटे बनवाने का कार्य तेजी के साथ किया है।
पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए विमल शर्मा ने कहा कि भाजपा पहले चुनाव मैदान में नहीं आया करती थी और अन्य दल इसका फायदा उठा ले जाते थे। इस बार भाजपा जबरदस्त तरीके से चुनाव मैदान में है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जो लोग भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध पर्चा दाखिल करेंगे ऐसे प्रत्याशियों के विरूद्ध पर्चा दाखिल होने के बाद पाटी उन्हे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने को मजबूर हो जायेगी। इसलिए बेहतर होगा कि ऐसे लोग अपना करियर मजबूत करते हुए पार्टी के विरूद्ध कार्य न करे। उन्होंने 2 लाख 95 हजार नई वोट बनाने का आंकडा देते हुए कहा कि भाजपा की इस बार साठ प्रतिशत वोटे बन गयी है जिनमें काफी साइलेंट मोड पर भी बनी है। बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रत्याशी दिनेश गोयल ने कहा कि वे सवा साल से इस चुनाव के चक्कर में सक्रिय है लेकिन कोरेना के चक्कर में मामला काफी लेट हो गया है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि नौ प्रत्याशी जो भाजपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में है उनके जीतने के बाद विधानपरिषद जैसे उच्च सदन में भाजपा की सरकार को कानून बनाने और पास कराने के मामले में कोई किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, मंत्री विजय कश्यप, विधायक उमेश मलिक ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन संयोजक श्रीमोहन तायल ने किया। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, सुधीर सैनी, जगदीश पांचाल, महेशो चौधरी, डा. सुभाष शर्मा, यशपाल पंवार, विजय सैनी, सुखदर्शन िंसह बेदी, सुधीर खटीक, वीरपाल निर्वाल, अशोक बाटला, रेणू गर्ग सहित भाजपा के छोटे बड़े नेता मौजूद रहे।

 

किसानों की समस्याओं को लेकर डा. संजीव बालियान से मिले किसान नेता8 Min 6 |
मुज़फ्फरनगर। मदर डेयरी का केले व अन्य फल-सब्जियों का खरीद सेंटर खुलवाने के लिए किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल माननीय डॉ संजीव बालियान,केन्द्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्य मंत्री, भारत सरकार से उनके मुज़फ्फरनगर निवास पर मिला। इस प्रतिनिधि मंडल में पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान, राजीव चौधरी पीनना, पवन राठी, शौकेंद्र व् लोकेन्द्र शाहपुर, संदीप देशवाल सलाजुड्डी, हर्ष भारसी, रामबीर सिंह बामडोली, विपुल रहमतपुर, जुलकरन कासमपुर खेडी, सतीश त्यागी चौबली सहित अनेकों किसान थे।
पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केन्द्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान को बताया कि जनपद मुज़फ्फरनगर के फल व सब्जी के उत्पादक किसान चाहते है कि यहाँ के किसान फल व सब्जी के क्षेत्र में आधुनिक खेती से जुड़ रहे है, इसलिए मदर डेयरी का एक सेंटर यहाँ स्थापित होना चाहिए। मदर डेयरी दूध व डेयरी प्रॉडक्ट्स के अलावा दिल्ली-एनसीआर में सफल आउटलेट्स के जरिए ताजे फल व सब्जी की बिक्री करती है।
केन्द्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान से वार्ता में अशोक बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गन्ने से बनने वाले उत्पाद गुड़-शक्कर व् खांडसारी का न्यूनतम बिक्री मूल्य (एमएसपी) तय करना चाहिए। ताकि गन्ना किसानों को कोल्हू व् क्रेशर पर भी उचित मूल्य मिल सके।हमने केरल राज्य की तरह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्य फल- सब्ज़ी का न्यूनतम बिक्री मूल्य तय करने की बात भी रखी।
केन्द्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि हम दिल्ली जाकर उपरोक्त सभी पर समुचित कार्यवाही करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उपरोक्त विषय किसान हित में है और हम अति शीघ्र मदर डेयरी का एक सेंटर जनपद मुज़फ्फरनगर में खुलवाने के लिए उचित कदम उठायेगे तथा गन्ने से बनने वाले उत्पाद गुड़-शक्कर व् खांडसारी का न्यूनतम बिक्री मूल्य (एमएसपी) तय करने के लिए भी प्रधानमंत्री से सामने इस विषय को रखेंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्य फल व सब्ज़ियों का न्यूनतम बिक्री मूल्य तय करने के विषय में कहा कि हम प्रदेश के मुख्य मंत्री से इस विषय में बात रखेंगे।

 

भंडारे का हुआ आयोजनNine |
चरथावल। बाला जी मन्दिर मे आयोजित भंडारे मे अनेक श्रृद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बिरालसी मे स्थित बाल जी मन्दिर मे धार्मिक अनुष्ठान एवं भण्डारे का आयोजन किया गया। सुबह नो बजे हवन-पूजन के उपरान्त भंडारे का आयोजन हुआ। मन्दिर मे दर्शनो के लिए पहुंचे श्रृद्धालुओ ने पूजा अर्चना कर भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति के पदाधिकारियो ने बताया कि अब से मंदिर मे संकट मोचन हनुमान जी महाराज की गददी लगा लगा करेगी। गुरू जी विक्रम सिह गददीनशीन हो श्रृद्धालुओ की समस्या जानेंगे। इस दौरान विक्रम गुरूजी, योगेन्द्र राणा,जगधर राणा,राजकुमार, अनिल, अमित, रामपाल शर्मा, मोनू पुण्डीर,गौरव चौटाला आदि मौजूद रहे।

 

मुठभेड में शातिर गिरफ्तार
भोपा। भोपा थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में उ०नि० संजय कुमार राणा उ०नि० योगेन्द्र सिंह पँवार ने राहुल त्यागी,रघुराज सिंह, श्याम कुमार शाहिद हुसैन आदि पुलिस टीम ने निरगाजनी झाल से सिकंदरपुर रोड़ पर माढी के पास के हुई मुठभेड़ में टॉप १० दुर्दांत अपराधी याकूब उर्फ कोबरा पुत्र इब्राहिम निवासी सीकरी को गिरफ्तार किया है जिस पर गौकशी,जानलेवा हमला व चोरी के करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज है बदमाश के पास से तमंचा,कारतूस,खोखा कारतूस, मोटरसाइकिल बरामद की हौ। इसके अलावा बैंक शुक्रताल के पास से एक अभियुक्त तमंचे व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है इसके अलावा गंगा घाट कारगिल स्मारक शुक्रताल से भी एक अभियुक्त को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर की ओर से ग्राम जडोदा में विधिक सेवा दिवस के अवसर पर ‘‘ विधिक साक्षरता’’ विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कलेन्टर के अनुसार श्री राजीव शर्मा, मा0 जनपद न्यायाधीशध्अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के कुशल निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर की ओर से ग्राम जडोदा के होली चाईल्ड पब्लिक इण्टर कालेज में विधिक सेवा दिवस के अवसर पर ‘‘ विधिक साक्षरता’’ विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमती सलोनी रस्तोगी , सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, के द्वारा उपस्थित समस्त बच्चों व नागरिकों को भारतीय संविधान में प्राप्त मौलिक अधिकारों के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया। संविधान के अनुच्छेद 39-ए में निशुल्कक विधिक सहायता का प्रावधान है। जिसकें अनुपालन में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 संसद द्वारा पारित किया गया। यह अधिनियम 9 नवम्बर 1995 को लागू हुआ तभी से 9 नवम्बर को विधिक सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अधिनियम के तहत राष्ट्रीय स्तर पर विधिक सेवा प्राधिकरण राज्य स्तर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन हुआ है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने अधिकारों व कर्त्तव्यों के प्रति जागरूकता फैलाने, लोक अदालतों का आयोजन कराने विवादां के निपटाने हेतु मध्यस्थता कराने, अपराध पीडित व्यक्तियों को मुआवजा दिलाने आदि कार्य करता है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर में अधिवक्ताओं का पैनल है जिसमें से पात्र व्यक्तियों द्वारा आवेदन करने पर निःशुल्क अधिवक्ता मुकदमें की पैरवी करने हेतु दिलाया जाता है। श्रीमती सलोनी रस्तोगी द्वारा बताया गया कि न्यायालयां में लम्बित मामलों के भार को कम करने के लिए तथा पक्ष्कारों को सुलभ व सस्ता न्याय दिलाने के लिए समय समय पर लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। इससे पक्षकारों के धन व समय की बचत होती है। तथा उनके आपस में सम्बन्ध सौहार्दपूर्ण बने रहते है। श्रीमती बीना शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा विभिन्न हैल्प लाईन नम्बरों के बारे में बच्चों को बताया गया तथा कहा कि सभी लडके व लडकियों, महिलाओं के साथ बैसा ही व्यवहार करे जैसा वे अपनी बहनों व घर की महिलाओे के लिए दूसरों से अपेक्षा करते है। श्रीमती सलोनी रस्तोगी ने यह भी कहा कि हमें अपने शिक्षकां का सम्मान करना चाहिए जो हमारा मार्ग दर्शन करते है। नागरिकों को कानून द्वारा अनेको विधिक अधिकार दिये गये है। लेकिन जागरूकता की कमी है आम जनमानस को जागरूक करने का कार्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। शिविर में उपस्थित आम जनमानस को संविधान में दिये गये मौलिक अधिकारों तथा कर्तव्यां के बारे में विस्तार से बताया गया।
कोरोना संक्रमण होने पर बुखार, खांसा, जुकाम आदि के लक्षण दिखाई पडने हे तो इस वायरस से बचाव ही एक मात्र उपाय है अपने आस पास साफ सफाई रखे तथा अपने मुहॅ पर हमेशा माक्स लगा कर रखे आपस में कम से कम 06 फिट की दूरी बना कर रखे किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल जानकारी दे। श्रीमती बीना शर्मा, सदस्याि कशोर न्याय बोर्ड, श्री परवेन्द्र दहिया, प्रधानाचाय्र, रजनी शर्मा, सहायक अध्यापिका, श्री धीरज बालियान, अध्यापक आदि शिविर में उपस्थित रहें।
श्रीमती सलोनी रस्तोगी, सचिव द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि 12.12.2020 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर व वाहृय न्यायालय बुढाना तथा कलक्ट्रेट मे किया जायेगा। जिसमें अपराधिक, 138 एन0 आई0 एक्ट, बैंक वाद, तथा सिविल वादों का निस्तारण किया जायेगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + eight =