News
खबरें अब तक...

समाचार

वाहन चोरी कर इंजन नम्बर व चेसिस नम्बर बदलकर वाहन बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड, पांच गिरफ्तार1 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी कर इंजन नम्बर व चेसिस नम्बर बदलकर वाहन बेचने वाले गिरोह के पांच सक्रिय सदस्यो को अलग-अलग स्थानो से चोरी हुए वाहनो सहित गिरफ्तार कर लिया। थाना कोतवालीनगर पुलिस द्वारा काली नदी पुल शामली स्टैण्ड से ०५ शातिर वाहन चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण लुकमान उर्फ लुक्का पुत्र जमशेद उर्फ कल्लू नि० ग्राम भनवाडा थाना रतनपुरी मु०नगर, शानू उर्फ शान मौहम्मद पुत्र अली शेर नि० ग्राम भनवाडा थाना रतनपुरी मु०नगर, सरफराज उर्फ पाली पुत्र तौफीक नि० ग्राम नाहरी सरधना मेरठ, मुकेश जैन पुत्र जनेश्वर दास नि० म०नं० ५३ मौ० कृष्णापुरी थाना को०नगर मु०नगर, गुफरान पुत्र फुरकान पठान नि० दीन मौहम्मद सुजडू थाना को०नगर मु०नगर जिनके कब्जे से ०१ आयसर केण्टर, ०२ सेन्ट्रो कार, ०३ मो०सा०, ०३ फर्जी आरसी, ०३ फर्जी सेल लेटर, ०१ फर्जी नम्बर प्लेट, ०५ अदद चाबी कार की बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्तगण आसपास के जनपद एवं मु०नगर से वाहन को चोरी कर उनके इंजन नम्बर व चेसिस नम्बर बदल कर उनके फर्जी कागजात तैयार कराकर उन्हे बेचते थे।वाहन चोरो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे एसएसआई कोतवाली राकेश कुमार शर्मा, शामली स्टैण्ड चौकी प्रभारी जितेन्द्र सिह, सब इंस्पैक्टर आदित्य भाटी,है.का.अमित तेवतिया,का.प्रेमचन्द,का.मनेन्द्र सिह,नितिन कुमार मौजूद रहे।

 

अवैध मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 सुखवीर सिंह द्वारा अभियुक्तों अमित पुत्र जगपाल निवासी मौहल्ला रामपुरी थाना को0नगर जनपद मु0नगर, सोनू पुत्र सुरेश प्रजापति निवासी दिल्ली मॉर्डन स्कूल के पास मौहलला रामपुरी थाना को0नगर जनपद मु0नगर को मुर्गी फार्म शाहबुद्ीनपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे 250-250 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 सुखवीर सिंह द्वारा अभियुक्त सुनील उर्फ तोताराम पुत्र कन्ईराम निवासी ग्राम फालेन थाना कोसीकला जनपद मथुरा हाल पता मौहल्ला तुलसीनगर थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर को मिमलाना रोड शान धर्मकाटे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया।वहीं थाना सिविल लाइन पर उ0नि0 अनित यादव द्वारा अभियुक्त ईनाम पुत्र दिलशाद निवासी गली नम्बर 04 महमूदनगर थाना सिविल लाइन को0नगर जनपद मु0नगर को रूडकी रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 500 नयो की गालियां बरामद की गयी।

समाचार

पुलिस ने कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर उ0नि0 संजय त्यागी द्वारा वॉछित अभियुक्त संजय राठी उर्फ संजीव पुत्र धारासिंह निवासी ग्राम सहावली थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर को ग्राम सहावली नाले के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना छपार पर उ0नि0 राकेश गौतम द्वारा वॉछित अभियुक्त संजीद पुत्र जाहिद निवासी ग्राम बसेडा थाना छपार जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया। वहीं थाना भोपा पर उ0नि0 ओमकार सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त अचल पंडित पुत्र श्रीधर शर्मा निवासी द्वारकापुरी थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर को कस्बा मोरना से गिरफ्तार किया। वहीं इसके अलावा थाना शाहपुर पर उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त सादिक पुत्र आकिल निवासी ग्राम बसधाडा थाना शाहपुर जनपद मु0नगर को ग्राम बसधाडा तिराहे से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना फुगाना पर उ0नि0 ओमदत्त शर्मा द्वारा वॉछित अभियुक्त जयवीर पुत्र प्रताप सिंही निवासी गरूइया थाना कुवॅरगांव जनपद बदॉयू को लोई नहर से गिरफ्तार किया।

 

अवैध शराब सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना रामराज पर उ0नि0 वरूण कुमार द्वारा अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र रेशम निवासी लालपुर थाना रामराज जनपद मु0नगर को तारापुर मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 05 लीटर कच्ची बरामद की गयी। इसके अलावा थाना रामराज पर हैड0का0 कृष्णपाल द्वारा अभियुक्त संजीत उर्फ बिल्लू पुत्र जागर सिंह निवासी ग्राम व थाना रामराज जनपद मु0नगर को टिकोला नहर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 05 लीटर कच्ची व 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।

 

पुलिस ने तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया4 Min 5 |
भोपा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक देहात व पुलिस उपाधीक्षक भोपा व थानाध्यक्ष भोपा के निर्देशन में थाना भोपा पर तैनात उ०नि योगेंद्र सिंह पवार, है०का० ४३१ विनोद कुमार, कां० १४१४ शैलेंद्र भाटी, कां० ७७८ नितिन कुमार द्वारा मुखबिर की सूचना पर मसकन अभियुक्त ग्राम रूडकली से तीन अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से ७६०० रुपए(फड़ के ६००० व जामा तलाशी के १६०० रुपए) एवं ५२ पत्ते ताश बरामद हुआ। पूछताछ में वाजिद पुत्र फारुक अली निवासी ग्राम रूडकली तालाबअली थाना भोपा मु०नगर, अमीर हसन पुत्र नाजर हसन निवासी ग्राम रूडकली फतेहअली खाना भोपा, रियासत पुत्र हसन अली निवासी उपरोक्त बताया गिरफ्तार अभियुक्तगण को न्यायालय भेजा जा रहा है।

मुजफ्फरनगर शहर – सिटी न्यूज

 

अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
तितावी। पुलिस ने शराब माफियाओ को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की। जिला पुलिस प्रमुख अभिषेक यादव के निर्देश न मे जनपद को नशा मुक्त करने उददेश्य से चल रहे जीरो ड्रग्स अभियान के तहत थाना प्रभारी राजेन्द्र वशिष्ठ द्वारा क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर छतेला रोड से शराब तस्कर नीरज पुत्र जयपाल व ज्ञानेन्द्र पुत्र राजेश निवासीगण बघरा को दो पेटी अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से पूछताछ कर एवं उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की।

 

ब्राहमण चेतना परिषद की बैठक सम्पन्न6 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री पं.जितिन प्रसाद द्वारा नवगठित ब्राहमण चेतना परिषद की जनपद स्तरीय कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक चेतना परिषद के जिलाध्यक्ष पं.उमादत्त शर्मा के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसमे ब्राहमण समाज की राजनैतिक,सामाजिक तथा आर्थिक स्थिती पर चर्चा हुई।
सर्वप्रथम परिषद की कार्यकारिणी का आपस मे परिचय होने के बाद परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पं.जितिन प्रसाद की संस्तुति पर सभी को मनोनयन पत्र देकर तथा पटका पहना कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पं.उमादत्त शर्मा ने कहा कि पिछले एक दशक से ब्राहमण समाज प्रत्येक क्षेत्र मे पिछडता जा रहा है जो समाज के लिए अच्छा संकेत नही है। सदियो से ब्राहमण समाज हर क्षेत्र मे अग्रणी भूमिका मे रहा है। परन्तु आज एक सुनियोजित षडयंत्र के तहत हम अपनी पहचान खोते जा रहे हैं तथा दूसरे लोगो के पिछलग्गू बन गए हैं। हमारे अपने गौरवशाली इतिहास को टटोलना होगा और सर्वसमाज का नेतृत्व करने के लिए अपनी सोच में परिवर्तन करना होगा। एक और आरक्षण की कुव्यवस्था के कारण हमारा नौजवान बेरोजगार होता जा रहा है दूसरी और हमारा युवा वर्ग अपने संस्कारो को भूलता जा रहा है। अभिभावकों को बच्चो के संस्कारो पर ध्यान देना चाहिए। नौजवानो को नशे से बचना चाहिए। इसके अलावा हम राजनैतिक क्षेत्र मे भी पिछडते जा रहे है। इस और गंभीरतासे ध्यान देने की जरूरत है। सभा मे अमलेश शर्मा, विनोद शर्मा, बालकिशन शर्मा,कांग्रेस सेवादल से सतीश शर्मा,संदीप वत्स, विनोद शर्मा,मयंक शर्मा, सुमित वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे।

 

गोष्ठी का आयोजन किया7 Min 4 |
मुज़फ्फरनगर। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के गाँधी नगर ५० फूटा रोड़ टंकी के पास स्थित कार्यालय पर ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं के द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया। ट्रस्ट कार्यालय पर मौजूद सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा महाराष्ट से आये आर्मी रिटायर्ड राजेन्द्र सिंह व वरिष्ठ समाज सेवी डॉ. रवित आर्य का कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। गोष्ठी में आर्मी रिटायर्ड राजेन्द्र सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जनपद में साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा सराहनीय कार्य करने के लिए चर्चित होता रहा है। बेसहारा व गरीबो की सहायता को दिन रात हमेशा तत्पर रहता हैं। वही डॉ. रवित आर्य ने बताया कि कोरोना वायरस के दौरान लगे लॉक डाउन में साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा अनेको सहायता की गई। दिन रात कोरोना योद्धा के रूप में कोरोना महामारी में कार्य कर रहे लोगों का पूरा ध्यान रखने का कार्य किया गया। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ठीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने देश भर में महिलाओं छात्राओ के साथ हो रहे घिनोने अपराधों पर रोक लगे महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए अस्वात किया जाए ताकि घर से निकलने में कोई भी महिला या छात्रा न कतराए। इस मौके पर ट्रस्ट की राष्ठीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी, राजू सैनी, अंकित सैनी,स्नेहलता चौधरी, निक्की त्यागी, पंकज प्रजापति एवं प्रताप सैनी आदि लोग मौजूद रहे।

 

शराब बनाने के उपकरण सहित शराब तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पुलिस द्वारा ग्राम रोनी हरजीपुर से ०२ अवैध शराब तश्कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम अमित पुत्र राजवीर नि० रोनी हरजीपुर थाना चरथावल मु०नगर, रामकिशन पुत्र बीरबल नि० रोनी हरजीपुर थाना चरथावल मु०नगर। जिनके कब्जे से १० लीटर अपमिश्रित शराब, २५ लीटर कच्ची शराब, १४० लीटर लहन, ०७ प्लास्टिक के ड्रम, ०१ किग्रा यूरिया, शराब बनाने के उपकरण (०१ सिल्वर की पतीली, ०१ लोहे का ड्रम, ०१ छोटा गैस सिलेण्डर, गैस चूल्हा, प्लास्टिक की बाल्टी, कीप, मग) बरामद किया।

 

सलमान उर्फ पंडित की हत्या में दो गिरफ्तार9 Min 4 |
बुढ़ाना। बुढ़ाना पुलिस ने गांव मंदवाडा में बीती मंगलवार की देर रात हुई सलमान उर्फ पंडित की हत्या में नामजद हुए दो हत्यारों को गिरफ्तार करने सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार के दिन बुढ़ाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मगनवीर सिंह गिल द्वारा गठित की गई टीम ने चंद घंटों में ही वांछित बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में अभियान चलाते हुए दो बदमाशों को बायवाला चौराहे से उस समय मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान पकड़ा जिस समय दोनों कहीं और भागने की तैयारी में बस की इंतजार कर रहे थे। पुलिस की इस टीम का नेतृत्व एसएसआई मदन सिंह बिष्ट ने किया। जिसमें उप निरीक्षक नरेश भाटी, हैड कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल रोहित और महिला कांस्टेबल नीशू थे। इस टीम ने जिन बदमाशों को पकड़ा उन्होंने अपने नाम सुएब पुत्र शानू और फिरोज पुत्र मेहरदीन उर्फ मेहरु निवासीगण ग्राम मंदवाडा कोतवाली बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर बताए हैं। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि दोनों ने बीती मंगलवार की देर रात गांव मंदवाडा में सलमान उर्फ पंडित की पेट में कैंची घोंपकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर मृतक सलमान उर्फ पंडित की हत्या में प्रयुक्त कैंची भी बरामद की। पुलिस ने दोनों को जेल भेजकर तीसरे हत्यारे की भी तलाश शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के समीपवर्ती गांव मंदवाडा निवासी सईद उस्मानी के लगभग २६ वर्षीय पुत्र सलमान उर्फ पंडित उस्मानी की गांव के ही सुऐब व अन्य युवकों ने मजदूरी के रुपये मांगने पर कैंची घोंपकर हत्या कर दी थी।

 

विधायक किये प्रमाण पत्र वितरित
मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना विधानसभा की बुढ़ाना तहसील परिसर में मा० मुख्यमंत्री कृषि दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आवंटन प्रमाणपत्र व वरासत अभियान के अंतर्गत मृतक कृषकों के वासियों को खतौनी प्रमाणपत्र वितरण किया गया, इस मौके पर बुढाना एसडीएम कुमार भूपेंद्र सिंह व तहसीलदार मनोज कुमार, सभासद कुलदीप बागड़ी, राष्ट्रीय निशानेबाज मोनू मलिक, ब्लॉक बीडीओ कपिल कुमार, एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप पवार वह सभासद रामनरेश कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

समाधान दिवस में फरियादियों समस्याएं सुनी11 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस पर नई मन्डी कोतवाली पहुंच कर फरियादियों की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका समाधान कराया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा नागरिको की सुविधा के लिए प्रत्येक माह के पहले व तीसरे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसका उददेश्य है कि फरियादियो की पुलिस विभाग व जमीनी विवाद आदि समस्याओ का थाना स्तर पर समाधान हो सके। इसी संदर्भ मे आज माह के पहले शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर नई मन्डी कोतवाली पहुंची डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने समाधान दिवस पर फरियादियो की समस्यायें सुनी तथा उनमे से अधिकतर समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण कराया व शेष समस्याओ के लिए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह,सीओ नई मन्डी धनंजय कुशवाहा,नई मन्डी कोतवाल योगेश शर्मा व समस्त स्टाफकर्मी मौजूद रहे। नई मंडी कोतवाली में समस्याएं सुनने के पश्चात जिलाधिकारी ने शहर कोतवाली पहुंचकर समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनी इस दौरान सीओ सिटी कुलदीप कुमार, इंस्पैक्टर कोतवाली अनिल कपरवान, एसएसआई कोतवाली राकेश कुमार शर्मा सहित समस्त स्टाफ मोजूद रहा।

 

मंडलायुक्त व डीआईजी ने पुरकाजी स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया12 Min |
पुरकाजी। सहानपुर मंडलायुक्त व डीआईजी ने पुरकाजी स्थित गौशाला पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। गौशाला के औचक निरीक्षण के पश्चात आला अधिकारियो ने गन्ना क्रय केन्द्र का भी निरीक्षण किया तथा थाना समाधान दिवस पर फरियादियो की समस्याओ को सुना।
आज दोपहर के वक्त सहारनपुर से चलकर अचानक पुरकाजी स्थित गौशाला पर पहुंचे मंडलायुक्त ए.वी.राजामौली व पुलिस उपमहा निरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र उपेन्द्र अग्रवाल ने गौशाला का औचक निरीक्षण किया। आला अधिकाकारियो द्वारा किए गए औचक निरीक्षण से अधिनस्थो मे हडकम्प मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तुरंत ही पहुंच गए। गौशाला के निरीक्षण के दौरान कमिश्नर व डीआईजी ने गौशाला की व्यवस्थाओ पर संतुष्टि जाहिर की व दो बीमार बछडो को सबसे अलग रखने के निर्देश भी दिए। गौशाला मे कडाके की ठंड से पशुओ को बचाने के लिए हीटर तक के इंतजाम मिले। इस दौरान एसडीएम सदर,सीओ सदर,थान प्रभारी सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। गौशाला का निरीक्षण करने के पश्चात ये दोनो अधिकारी क्षेत्र के गांव जंवरपुर स्थित गन्ना क्रय केन्द्र पर पहुंचे। गन्ना क्रय केन्द्र का निरीक्षण करने के बाद मंडलायुक्त ए.वी.राजामौली व डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल ने पुरकाजी थाने पहुंच कर समाधान दिवस पर थाने पहुंचे फरियादियो की समस्याओ को सुना। इस दौरान सीओ सदर व थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

किसान आन्दोलन को मजबूत करने की अपील की13 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। सपा नेताओ ने किसान आन्दोलन को मजबूत करने की अपील की। उल्लेखनीय है कि पिछले करीब 44 दिनो से तीन कृषि कानूनो को वापिस लिए जाने की मांग को लेकर किसान आन्दोलन चल रहा है। हालांकि कृषि बिल के सम्बन्ध मे किसान प्रतिनिधियो व सरकार के बीच कई दौर की बात हो चुकी है। परन्तु अभी तक दोनो पक्षो के बीच हुई वार्ता सार्थक नही हो सकी है। अब फिर से 15 जनवरी 2021 को किसानो से वार्ता प्रस्तावित है। किसान आन्दोलन को मजबूत करने के उददेश्यय से नई मन्डी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव चान्दपुर पहुंचे पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप व अन्य सपाईयो ने जनसम्पर्क कर ग्रामीणो से किसान आन्दोलन को और अधिक मजबूती देने की अपील की। उसमपाल ठेकेदार के आवास पर आयोजित बैठक के दौरान ग्रामीणो ने सपा नेता गौरव स्वरूप,शलभ गुप्ता एड.,जनार्दन विश्वकर्मा आदि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान रितिक कुमार,सहदेव सिह, कर्मवीर प्रधान,नरेन्द्र सिह, भागमल सिह,जय सिह, कालू,चरण सिह,महेन्द्र सिह, हर्ष,अरूण व रजत आदि अनेक सपाई मौजूद रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =