News
खबरें अब तक...

समाचार

10 फरवरी से 11 फरवरी तक शिविरो का आयोजन होगा
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि जनपद के समस्त दिव्यांगजनो के लिए जनपद के समस्त विकास खण्डों में दिव्याग पेंशन/शल्य चिकित्सा/कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत चिन्हीकरण शिविरां का आयोजन किया जा रहा है। जिन दिव्यांगनों को दिव्यांग पेंशन, शल्य चिकित्सा, ट्राईसाइकिल, वैशाखी, व्हीलचेयर, ब्लाइण्ड स्टिक, कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर आदि उपकरणों की आवश्यकता है वह दिव्यांगजन अपने साथ दिव्यांगता का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, एक फोटोग्राफ तथा आय प्रमाण पत्र लेकर चिन्हीकरण शिविर में जाये।
जिलाधिकारी ने बताया कि शिविर का आयोजन विकास खण्ड बघरा में १४ जनवरी को प्रातः ९ बजे से ३ बजे तक लगाया जायेगा। उन्होने बताया कि इसी प्रकार तहसील मुख्यालय बुढाना में १५ से १६ जनवरी तक, विकास खण्ड पुरकाजी १८ से १९ जनवरी तक, विकास खण्ड खतौली में २१ से २२ जनवरी तक, तहसील मुख्यालय जानसठ में २३ से २५ जनवरी तक, तहसील सदर २७ से २८ जनवरी तक, विकास खण्ड चरथावल में २९ से ३० जनवरी तक, विकास खण्ड बुढाना ०१ से २ फरवरी तक, विकास खण्ड जानसठ में ३ से ४ फरवरी तक, विकास खण्ड खतौली में ५ से ६ फरवरी तक, विकास खण्ड मोरना ८ से ९ फरवरी तक तथा विकास खण्ड शाहपुर में १० फरवरी से ११ फरवरी तक शिविरो का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया कि प्रत्येक शिविर का समय प्रातः ९ बजे से सांय ३ बजे तक का होगा। अतः सभी दिव्यांगजन शिविर में आकर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठायें।

 

पुलिस ने कई शातिर दबौचे
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर उ0नि0 सुनील कुमार द्वारा अभियुक्त सरताज पुत्र स्व0 सईद अहमद, साईस्ता पत्नी सरताज, नफीसा पत्नी सईद नि0गण खालसा पटटी सुजडू थाना के0नगर मु0नगर को खासा पटटी सुजडू से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 1.5 कुन्तल गौमांस व 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पर उ0नि0 नितिन कुमार द्वारा अभियुक्त आशुतोष उर्फ मिन्टू मोतला पुत्र ओमपाल नि0 सैनी नगर थाना खतौली मु0नगर को टिटोड मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर उ0नि0 जितेन्द्र शर्मा द्वारा अभियुक्त संदीप पुत्र ओमवीर सिंह नि0 गोन थाना परतापुर मेरठ को जानसठ अडडा मीरापुर रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

 

नशीले पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पर उ0नि0 जितेन्द्र शर्मा द्वारा अभियुक्त दानिश पुत्र इरफान नि0 जैन नगर पक्का बाग थाना खतौली मु0नगर को बुढाना तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 600 नशे की गोलियों को बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना भौराकलां पर पूर्ति नि0 श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह क्षेत्र बुढाना द्वारा अभियुक्त हरेन्द्र पुत्र उदय सिंह नि0 ग्राम मंगलौरा थाना मधुवन जनपद करनाल हरियाणा को भौराकलां चौराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 2000 लिटर अपमिश्रित डीजल को बरामद किया गया।

 

स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया1 Min Min |
मुजफ्फरनगर। स्वामी विवेकानंद जयंति के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिको व सामाजिक संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियो ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया।
स्वामी विवेकानंद की जयंति के अवसर पर आज जनपद सहित नगर क्षेत्र मे भी अनेक स्थानो पर विभिन्न स्वामी विवेकानंद जयंति राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मे मनाया गया। नगर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओ,सामजिक स्वयंसेवी संस्थाओ के पदाधिकारियो ने सदर बाजार स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। इस अवसर पर राज्यंमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओ के प्रेरणा श्रोत हैं, उन्होने युवाओ से नशामुक्त जीवन जीने तथा राष्ट्र व समाजहित मे कार्य करने का आग्रह किया। इस दौरान राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,राजेश पाराशर,अचिन्त मित्तल सहित कई पदाधिकारियो ने स्वामी विवेकानंद जी की मुर्ति पर मार्ल्यापण किया।

 

जिलाधिकारी ने समस्याएं सुनकर समाधान कराया2 Min Min |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने फरियादियो की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनने के पश्चात अधिकतर समस्याओ का मौके पर निस्तारण कराया तथा शेष समस्याओ के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया।
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे फरियादियो की समस्याओ को ध्यानपूर्वक सुनने के पश्चात उनमे से अधिकतर समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण किया तथा शेष रही समस्याओ के समाधान के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियो को स्पष्ट निर्देश दिए की जनसमस्याओ के निराकरण मे किसी प्रकार की कोई कोताही ना बरती जाए। अधिकारी जन समस्याओ के प्रति पूरी तरह गंभीर रहें। ताकि आम जन को अपनी समस्याओं/कार्यो के लिए अधिकारियों/विभाग के चक्कर ना काटने पडें। इस दौरान कई फरियादियो ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याएं रखी।

विधवा महिला ने सूदखोर पर अवैध वसूली का आरोप लगाया3 Min Min 1 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी कार्यालय पहुंची विधवा महिला ने सूदखोर पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए मामले की छानबीन कराकर उचित कार्यवाही की मांग की है।
कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंची नगर के मौहल्ला आबकारी निवासी मधु पत्नि गजेन्द्र ने एसएसपी अभिषेक यादव के नाम सौपे गए शिकायती पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि वह नगर पालिका मे सफाईकर्मी है तथा करीब डेढ वर्ष पूर्व उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। विधवा का आरोप है कि मौहल्ले के मनीष उसे व उसके बेटे रोहित को धमकी दे रहा है कि मृतक गजेन्द्र उससे करीब तीन वर्ष पूर्व 5 लाख रूपये ब्याज पर लिए थे। जिसके अब तक आठ लाख रूपये हो गए है। पीडिता ने इस मामले मे आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

 

प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। प्रसिद्ध कवियत्री श्रीमति विजया गुप्ता को साहित्यक एवं सामाजिक संस्था की और से सम्मानित किया गया। विजय गुप्ता की इस उपलब्धि पर नगर के सभ्रांत नागरिको व बुद्धिजीवियो ने अपनी शुभकामनाए दी हैं। साहित्यक एवं सामाजिक संस्था प्रेरणा परिवार द्वारा पुवाया,शाहजहांपुर मे प्रेरणा परिवार द्वारा कं्रातिकारी भारत मां के लाडले सपूत चंद्रशेखर आजाद को समर्पित अखिल भारतीय ऑलनाइन मुक्तक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कवयित्री विजया गुप्ता द्वारा बेहतरीन मुक्तक प्रस्तुत किया गया। जिसके चलते निर्णायक मंडल द्वारा कवियत्री श्रीमति विजया गुप्ता के मुक्तक को चयनित किया गया एवं संस्था द्वारा श्रीमति विजया गुप्ता को संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। नगर के गणमान्य लोगो द्वारा विजय गुप्ता द्वारा उत्कृष्ट साहित्य लेखन पर अपनी शुभकामनाए प्रेषित की। ऑनलाइन मुक्तक प्रतियोगिता के दौरान संस्थापक अध्यक्ष अनूप मिश्र, संरक्षक प्रेरणा परिवार अरूण कुमार सक्सैना, संस्थापक प्रेरणा परिवार विजय तन्हा,प्रेरणा परिवार के अध्यक्ष संदीप गुप्ता आदि शामिल रहे।

एसएसपी से की कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रवादी ब्राहमण महासंघ के पदाधिकारियों ने फेसबुक पर किसी अज्ञात युवक द्वारा की गई कथित टिप्पणी के विरोध मे नाराजगी व्यक्त करते हुए कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी अभिषेक यादव से मिलकर सौपे गए प्रार्थना पत्र मे उक्त मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की।

 

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर तिरंगा यात्रा निकाली
मुजफ्फरनगर। स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने विवेकानंद जयंति के पर नगर मे तिरंगा यात्रा निकाली। जो सदर बाजार स्थित स्वामा विवेकानंद की प्रतिमा पर मार्ल्याण के पश्चात नगर के विभिन्न बाजारों व मार्गो से होती हुई पुनः सदर बाजार पहुंच कर सम्पन्न हुई। इस दौरान एबीवीपी के जिला संयोजक हर्ष हार्दिक के नेतृत्व मे तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियो मे अनमोल, कुलदीप, सागर, युवराज, पराग चौधरी आदि अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

बसपा प्रमुख मायावती का जन्मदिन मनाने के लिए डीएम ने मांगी परमिशन7 Min Min 1 |
मुजफ्फरनगर। कचहरी प्रांगण स्थित डीएम कार्यालय पर आज बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सतीश कुमार व वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रत्याशी जियाउर्रहमान काफी पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे से मुलाकात की बसपा के पदाधिकारियों ने १५ जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन को लेकर जन्मदिन मनाने के परमिशन मांगी और कहा कि मायावती जी अब की दफ़ा बिल्कुल सादगी से अपना जन्मदिन मना रही है क्योंकि किसान कृषि बिल को लेकर कड़कड़ाती ठंड में सड़कों पर पड़े है इसी के लिए हम कोविड-१९ को देखते हुए परमिशन लेने आए हैं वई जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बसपा के पदाधिकारियों को कहा कि कोविड-१९ के प्रोटोकॉल के तहत आप लोग परमिशन लेकर पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाएं पहली बार ऐसा हुआ है कि खुद बसपा जिला अध्यक्ष कार्यक्रम की परमिशन मांगने जिलाधिकारी के पास आए वई वरिष्ठ नेता जियाउर्रहमान ने बताया कि हम लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह से बहन जी के जन्मदिन के लिए परमिशन मांगी थी लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट ने परमिशन देने से मना कर दिया था आज इसी उपलक्ष में हम सब जिलाधिकारी से मुलाकात करने आये है और हमें जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बहन जी का जन्मदिन मनाने के लिए आश्वस्त किया है जिलाधिकारी से मिलने के लिये बसपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

सपाईयों ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती8 Min Min 1 |
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव जी द्वारा निर्देशित स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर युवा घेरा कार्यक्रम का आयोजन एस डी डिग्री कॉलेज भोपा रोड पर प्रातः १० बजे किया गया। जिसकी अध्यक्षता अलीम सिद्दीकी महानगर अध्यक्ष सपा ऑर कार्यकर्म का संचालन महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एड सपा द्वारा किया गया। कार्यकर्म के मुख्य संयोजक अनिरुद्ध बालियान छात्र सभा,अनमोल धीमान छात्र सभा ,विशाल कश्यप छात्र सभा,टीटू रमन पाल नगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग,जॉनी अरोरा रहे। सर्वप्रथम अलीम सिद्दीकी ऑर शलभ गुप्ता एड, वरिष्ठ सपा नेता शौकत अन्सारी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया उसके पश्चात युवाओं को संबोधित किया गया। अलीम सिद्दीकी ऑर शलभ गुप्ता एड द्वारा स्वामी जी के त्याग ,नीतियों के बारे मै युवाओं को बताया गया स्वामी जी कहते थे उठो , जागो और तब तक रुको नहीं जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये ढ्ढ ज्ञान स्वयमेव वर्तमान है, मनुष्य केवल उसका अबिष्कार करता है जो सत्य है, उसे साहसपूर्वक निर्भीक होकर लोगो से कहो-उससे किसी को कष्ट होता है या नहीं, इस और ध्यान मत दो आज जो युवाओं के साथ मौजूदा सरकार द्वारा २ करोड़ नौकरी दिए जाने वाले वायदे से वायदा खिलाफी किए जाने पर जिस प्रकार युवा वर्ग को ठगा गया है उसके प्रति जागरूक किया गया आज बड़े पैमाने पर युवा बेरोजगार है जिसके कारण उनका भविष्य बर्बाद किया जा रहा है आज किसान परेशान है बदहाल है परन्तु मौजूदा सरकार अपनी धुन में मस्त है उन्हें ना युवाओं को चिंता है ना किसान कि ना अन्य किसी वर्ग की अब युवा वर्ग को आगे आना होगा ऑर देश के भविष्य को नयी दिशा प्रदान करनी होगी।
कार्यकर्म में वरिष्ठ नेता शौकत अन्सारी जनार्दन विश्वकर्मा, ने भी स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला सभा की नगर अध्यक्ष अलका शर्मा ,उमर खान नगर उपाध्यक्ष,पंकज जैन,,मुकेश वशिष्ठ,सलीम अंसारी,इद्रीस मलिक,रचित गोयल,सावन कुमार एडवोकेट,डॉक्टर नौशाद,अमित शील,टीटू रमन पाल,अनिरुद्ध बालियान,अनमोल धीमान,विशाल कश्यप,महेश मित्तल एड,अरविंद गोयल,दुर्गेश यादव,सलीम अंसारी,नदीम राणा,शुजाअत राणा ,हाजी शफीक अहमद,आसिफ हब्बरी,उमर खान,आबिद एड,शिव कुमार खटीक, प्रवीण उपाध्याय,ऐनल कंसल,काजी सरफराज,धीरज शर्मा,नरेंद्र ठाकुर,सुभाष चंद एड,मास्टर गय्यूर अली,मुकुल त्यागी,डॉक्टर संजय,संदीप कुमार, वसीम सिद्दीक़ी, इरशाद मलिक ,क़ाज़ी सरफ़राज सलमान त्यागी शादाब राणा अहसान अंसारी मुकुल त्यागी रहे।

 

डीएम ने महाआरती के आयोजन को लेकर औचक निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। खतौली तहसील स्थित गंग नहर खतौली पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने आगामी मकर सक्रांति के पावन पर्व पर गंग नहर के नवीनीकरण वह संध्या कालीन महाआरती के आयोजन को लेकर औचक निरीक्षण किया वही गंग नहर पर उपस्थित अधीनस्थ अधिकारियों को मकर सक्रांति के पर्व पर होने वाली महाआरती के आयोजन को लेकर दिशा निर्देश दिए और कहा कि किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए सभी कार्य समय से पूरा हो और यह भव्य आयोजन जनपद के लोग गंग नहर पुल पर आकर देखें और महा आरती में शरीक हो आपको बता दें खतौली गंग नहर का कायाकल्प जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व खतौली विधायक विक्रम सैनी के अथक प्रयासों द्वारा हुआ है जहां अब रोज शाम को गंग नहर पर महाआरती हुआ करेगी इस आयोजन को लेकर आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने निरीक्षण किया

 

कायाकल्प अवार्ड योजना के अन्तर्गत जिला महिला चिकित्सालय को मिला प्रथम स्थान10 Min Min |
मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका अमृतरानी भाम्बे ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड योजना के अन्तर्गत वर्ष 2019-20 में जिला महिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने के फलस्वरूप आज वीडियो कान्फेन्स के माध्यम से डा0 हर्षवर्धन, मा0 केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार द्वारा बधाई दी गयी। उन्होने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक में भारत के सभी प्रदेशो व केन्द्र शासित प्रदेशो में हुए कायाकल्प असेसमेंट में चयनित चिकित्सालयों को सम्मानित किया गया। उन्होने बताया कि डा0 हर्षवर्धन द्वारा कोविड काल में भारत में मृत्यु दर अत्यधिक कम रखने हेतु चिकित्साकर्मियों को भी बधाई दी गयी। इस कार्यक्रम में श्री अश्वनी कुमार चौबे, मा0 केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एवं श्रीमती वंदना गुरनानी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भारत सरकार द्वारा भी संबोधित करते हुए चिकित्सालय के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी गयी।
इस अवसर पर डा0 अनिता गर्ग, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, डा0 प्रेमापंत त्रिपाठी, वरिष्ठ परामर्शदाता, श्रीमती प्रियंका तोमर, एच0एम0 व शबा एच0डी0एम0 आदि द्वारा वर्चुअलीध्ऑनलाईन प्रतिभाग किया गया

 

श्रीराम कॉलेज में शिविर का आयोजन11 Min Min |
मुजफ्फरनगर। आज श्री राम कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन ग्राम खेड़ी विरान बहादरपुर के प्राथमिक विद्यालय में किया गया। शिविर में लगभग १०० स्वयं सेवकों ने प्रतिभाग किया। शिविर का शुभारम्भ लक्ष्य गीत के माध्यम से किया गया तत्पश्चात स्वयंसेवक द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण करके राष्ट्रीय युवा दिवस को उत्साह के साथ मनाया गया।
शिविर में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन परिचय का व्याख्यान किया गया तथा समाज हित में उनके द्वारा किए गए कार्यो के विषय में बताया गया। गांव में श्रीराम कॉलेज व स्पोर्टसः ए वे ऑफ लाइफ नामक संस्था के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे खेल प्रशिक्षण में प्रशिक्षित बच्चों को स्वयंसेवकों ने स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं नैतिक शिक्षा को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। बच्चो को बताया गया कि ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है, दूसरों की मदद करें, व्यायाम के साथ हेल्दी फूड का सेवन करें, सत्य बोलने का साहस करें और सीखने की ललक रखें।
इसके पश्चात स्वयं सेवकों ने विद्यालय के प्रांगण में साफ सफाई की और वहां प्रशिक्षित छात्रों एवं खिलाड़ियों को साफ सफाई के महत्व को समझाया एवं स्वच्छता का संदेश फैलाया।
आज के मुख्य अतिथि गांव में चल रहे स्पोर्टसः ए वे ऑफ लाइफ नामक संस्था के संरक्षक एवं श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के चेयरमेन डॉ एस सी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि यहां हम सैकड़ों गरीब बच्चों को निःशुल्क खेल प्रशिक्षण देकर भारत को अच्छे खिलाड़ी देने का प्रयास कर रहे हैं और इस गांव को आदर्श खेल गांव के रूप में बनाने का प्रयास कर रहे हैं और आज जिस प्रकार स्वयंसेवकों ने यहां के बच्चों में स्वास्थ्य व स्वच्छता और नैतिक शिक्षा का जो संदेश दिया है यह बच्चों के विकास में अवश्यक रूप से सहायक होगा और उन्हें एक अच्छे खिलाड़ी बनाने में मदद मिलेगी।
इसके पश्चात शिविर में उपस्थित ललित कला संकाय के प्रवक्ता डॉ आशीष गर्ग ने बताया की स्वच्छता एवं स्वास्थ्य दोनों एक दूसरे के पूरक होते हैं हमें यह याद रखना होगा की आज जो कोरोना संक्रमण का विस्तार जिस तेजी से हो रहा है उसका मुख्य कारण हाथों को साफ ना रखना और मास्क का प्रयोग ना करना भी है अर्थात कोरोना वायरस जैसे बहुत से सूक्ष्मजीव साफ सफाई ना रखने के कारण हमारे भोजन एवं गंदे हाथों के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और बीमारी का कारण बन जाते हैं। अतः हमें यह समझना होगा कि आज इस महामारी में शारीरिक दूरी के साथ-साथ स्वच्छता का भी ध्यान रखना होगा।
इसके पश्चात कार्यक्रम अधिकारी अंकित कुमार ने सभी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम जानते हैं कि पूरा विश्व अभी भी वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहा है इसलिए हमें गांव के सभी बच्चों में नैतिक शिक्षा एवं स्वास्थ संबंधी शिक्षा का प्रसार मास्क का प्रयोग एवं शारीरिक दूरी बनाते हुए करना है इसके लिए हम आगामी शिविरों में बच्चों के घर घर जाकर उनके माता-पिता से बातचीत करेंगे और उनके बच्चों को ईमानदारी, प्रेम, मूल कर्तव्य, मेहनत में विश्वास, बड़ों का सम्मान, समय का मूल्य तथा स्वास्थ्य के महत्व को समझाएंगे। इस कार्य में हमें विशेषतः ध्यान रखना होगा की ‘‘शारीरिक दूरी और मास्क है जरूरी‘‘ का संदेश भी प्रत्येक जन जन तक पहुंचाना है
शिविर के सफल संचालन में खेल प्रशिक्षक सरिता एवं हितेंद्र तथा स्वयंसेवक तेजस्विनी, दीक्षा त्यागी, तनवी शर्मा, विशाल कुमार, ताबिश, स्नेहा पांडेय, फराज अहमद, अमन त्यागी तथा अजय कुमार इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

13 जनवरी (कल) विकास खण्ड बघरा, चरथावल एवं खतौली में किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश में किसानो की आय को दोगुना करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संकल्प को पूरा करने हेतु यह निर्णय लिया गया है कि प्रदेश में कृषि एवं कृषि आधारित अन्य गतिविधियों जिनमें पशुपालन, बागवानी, गन्ना इत्यादि तथा कृषि आधारित उद्योग सम्मिलित है। उन्होने बताया कि विकसित कर इन गतिविधियों के माध्यम से किसान कल्याण एवं किसान की आमदनी दोगुना करने का एक विशेष अभियान किसान कल्याण मिशन के रूप में चलाया जा रहा है।।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि विकास खण्ड बघरा, चरथावल एवं विकास खण्ड खतौली में किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत कार्यक्रम 13 जनवरी को प्रातः 10ः00 बजे से क्रियान्वित किया जायेगा। विकास खण्ड स्तर पर किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी में कृषि कल्याण से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूकता गोष्ठी के साथ-साथ किसानों के कल्याण से जुडे सभी कार्यक्रमों के बारे में कृषकों को जानकारी प्रदान की जायेगी। उन्होने बताया कि कार्यक्रम में कृषि विभाग के साथ-साथ उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई, नेडा, विद्युत, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, वन, बाल विकास एवं पुष्टाहार इत्यादि विभाग द्वारा अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं में देय सुविधाओं से सम्बन्धित प्रदर्शनीध्स्टाल लगाये जायेगें।
जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में कृषि तकनीकी प्रबन्ध अभिकरण(आत्मा) योजनान्तर्गत कृषि एवं सहवर्गी सैक्टर के गठित स्वयं सहायता समूह एवं खाद्य सुरक्षा समूह के द्वारा उत्पादित प्रमुख उत्पादों की प्रदर्शनी भी कार्यक्रम में लगायी जायेगी, इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में पराली अवशेष प्रबन्धन में उपयोगी यन्त्रों से सम्बन्धित प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी। कार्यक्रम में कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित विशिष्ट कार्य करने वाले चयनित प्रगतिशील कृषकों को पुरूस्कारध्प्रशस्ती पत्र का वितरण तथा लाभार्थी परक योजनाओं के स्वीकृति पत्रध्प्रमाण पत्रध्कृषि यन्त्र आदि का वितरण मा0 जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराया जायेगा तथा कृषि विभाग से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों एवं वैज्ञानिको के द्वारा कृषकों को नवीनतम तकनीकी जानकारी प्रदान करने के साथ कृषि एवं कृषि से जुडी तकनीकी समस्याओें का निराकरण भी किया जायेगा।
जनपद के सभी कृषक कार्यक्रम में प्रतिभाग कर नवीनतम उत्पादन तकनीकी जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित तकनीकी समस्याओं एवं शकांओं का निराकरण प्राप्त करें।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =