समाचार
पुलिस ने कई वांछितो दबौचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 अनित यादव द्वारा वॉछित अभियुक्तों इमरान, इरफान, आसिफ पुत्रगण इलियास निवासीगण ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को थाना गेट के सामने से ही गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 नरेन्द्र सिंह द्वारा वारंटी अभियु्क्त असलम पुत्र मुस्लिम निवासी 25 कुंज वाली गली मौहल्ला खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 अनित यादव द्वारा वॉछित अभियुक्तों अफजल पुत्र नईम, मनोज पुत्र ओमप्रकाश निवासीगण ग्राम इमलिया थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर को थाना गेट के सामने से ही गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 संजय राघव द्वारा वॉछित अभियुक्त शमशाद पुत्र अल्लाहरक्खॉ निवासी ग्राम दौलतपुर थना ककरौली जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम खोकनी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 गणेश शर्मा द्वारा वारंटी अभियु्क्त उदयवीर पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम यूसुफपुर थाना भोपा जनपद मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 अजयपाल सिंह द्वारावारंटी अभियु्क्त मदन पुत्र रमेश निवासी पलडी थाना शाहपुर जनपद मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना भौराकला पर नियुक्त उ0नि0 रणपाल सिंह द्वारा वारंटी अभियु्क्त नवाब पुत्र हफीजू निवासी ग्राम भरजू थाना बावरी जनपद शामली को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
ककरौली। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम तथा विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत महिला से छेडछाड के मामले मे वांछित आरोपी शहमशाद पुत्र अल्लाह रखा निवासी दौलतपुर थाना ककरौली को क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम मे थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी, उप निरीक्षक संजय राघव, कांस्टेबल भरत शर्मा, महिला कांस्टेबल मोनिका शामिल रहे।
पुलिस ने अवैध सहित हथियार
मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 प्रहलाद सिंह द्वारा अभियुक्त इसरार पुत्र शमशेर निवासी मौहल्ला इब्राहिम पट्टी ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम कुटेसरा बस अड्डे रजवाहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कासरतूस 315 बोर बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 सुंनील शर्मा द्वारा अभियुक्त धर्मपाल पुत्र प्रीतम सासी निवासी ग्राम सोहजनी थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 09 लीटर कच्ची देशी शराब व 04 किलोग्राम यूरिया, शराब भटटी व 02 सिलेन्डर तथा नाजायज शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 सुनील कुमार द्वारा अभियुक्त अदनान पुत्र मौहम्मद नईम उर्फ बादशाह निवासी मौहल्ला खलापार थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को वहलना चौक से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे टाटा पिकप में चोरी किए गए टै्रक्टरो के कटे हुए पार्टस बरामद किए गए।
कोविड-19 टीकाकरण की व्यवस्थाओ का जायजा लिया
जानसठ। जनपद मे चल रहे कोविड-19 टीकाकरण की व्यवस्थाओ का जायजा लेने के लिए सीएचसी पर औचक निरीक्षण करने पहुंची एसडीएम ने मौके पर मौजूद अधिनस्थ अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा इस सम्बन्ध मे की गई व्यवस्थाओ पर संतोष व्यक्त किया।
आज जनपद में 9 केन्द्रो पर कोविड-19 टीकाकरण के लिए सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक जनपद मे 9 केन्द्रो पर टीकाकरण किया गया। सीएमओ डा.प्रवीण कुमार चोपडा के निर्देशन मे जिले मे 9 केन्द्रो पर 22 सत्र आयोजित किए गए। इसी संदर्भ मे एसडीएम जानसठ अमृत पाल कौर ने सीएचसी पहुंच कर वेक्सिनेशन का निरीक्षण कर निर्देशित किया। इस दौरान उनके साथ तहसीलदार,सीएचसी प्रभारी,सीओ जानसठ शकील अहमद, जानसठ कोतवाल दीपक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
कोविड-19 टीकाकरण का कार्य शुरू
मुजफ्फरनगर। वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रभाव को निष्फल करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देशन मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 टीकाकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। आज जनपद के 9 केन्द्रो पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कोविड-19 टीकाकरण का कार्य सम्पन्न हुआ। सीएमओ डा.प्रवीण कुमार चोपडा के अनुसार आज जनपद मे 9 केन्द्रो पर कोविड-19 टीकाकरण किया जा रहा है। सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक उक्त सभी 9 केन्द्रो पर कोरोना टीकाकरण किया गया।
सीएमओ ने बताया कि इसमें स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियो को कोविड-19 से प्रतिरक्षित किया गया। पोर्टल पर पंजीकृत सभी लोग टीकाकरण के लिए समय से पहुंच गए। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि टीके की एक वैक्सीन शीशी से 10 लोगों को डोज दिया जाता हे। शीशी खुलने के एक नियत समय तक ही उसको उपयोग मे ला सकते हैं।
जनपद मुजफ्फरनगर में कोविड-19 वैक्सीनेश के दूसरे फेज में आज सीएमएस डा.पंकज अग्रवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। शुक्रवार को जिले मे 9 केन्द्रो पर 22 सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान जनपद मे करीब 2260 स्वास्थ्यकर्मियो को प्रतिरक्षित किय गया। बताया जाता है कि 16 जनवरी को जिन लोगो को प्रतिरक्षित किया गया है। उनका अगला डोज 15 फरवरी निर्धारित है। सीएमओ डा.प्रवीण कुमार चोपडा ने सभी स्वास्थ्यकर्मियो से अपील की है कि जनपद मे टीकाकरण अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने मे अपना सहयोग करें। सीएमओ डा.प्रवीण कुमार चोपडा का कहना है कि उन्होने 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगवाया था। तब से लेकर आजतक उन्हे कोई परेशानी नही हुई है।
धूप निकलने पर सर्दी से मिली राहत
मुजफ्फरनगर। पिछले तीन दिन से कोहरा नहीं छा रहा है। दिन में धूप भी निकल रही है। इससे तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को राहत मिली है। सुबह करीब 11 बजे सूर्यदेव प्रकट हुए। इसके बाद पूरे दिन तेज धूप खिली रही। धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। लोगों ने घर के आंगन, मकान की छत आदि पर बैठकर धूप का आनंद लिया। दोपहर के समय धूप तेज हुई तो लोगों के चेहरे खिल उठे, हालांकि रात और सुबह-शाम की ठंड लगातार बनी है। सर्द हवा मौसम को ठंडा बनाए हुए है। सुबह और शाम में लोगों का आवागमन भी कम ही हो रहा है। बाजार भी सुबह को देर से खुल रहे हैं और शाम को जल्द बंद हो रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर तक मौसम ठंडा बना रहा। दोपहर बाद अचानक मौसम खुला और तेज धूप निकली तो लोगों ने राहत महसूस की। लोगों ने धूप का जमकर आनंद लिया।
दिल्ली कूच के लिए किसानों ने की सभा
मुज़फ्फरनगर। कस्बा चरथावल भारतीय किसान यूनियन (तोमर) कि सभा गांव दधेडू में हुई। जहां भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने सभा में किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लगभग २ महीने दिल्ली में किसान आंदोलन को होने वाले हैं लेकिन सरकार अपनी जिद छोड़ने को तैयार नहीं है और काले कानून को वापस लेने को तैयार नहीं हैं। काफी किसान भी इस आंदोलन में शहीद हो गये है लेकिन मोदी जी का अभी भी दिल नहीं पिघला है ओर सरकार ने वार्ता में कहा है कि डैढ साल तक ये तीनों काले कानून लागू नहीं होंगे मैं बता देना चाहता है कि हमें भारत सरकार पर भरोसा नहीं है क्योंकि सरकार ने अभी तक कोई भी अपना वादा पूरा नहीं किया है और भारतीय किसान यूनियन (तोमर) कि एक ही मांग है कि ये तीनों काले कानून वापस हो और जो डेढ़ साल वाले बात से हम बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं और भाकियू तोमर ने सभी किसानों से आह्नन किया है कि २६ जनवरी में सभी किसान भारी संख्या अपने ट्रैक्टर से दिल्ली कूच करे। इस मौके पर पवन त्यागी राममेहर तोमर फौजी शहजाद शाहीद सदाकत वसीम हसीब मुजफ्फर अजय त्यागी मुस्तकीम प्रधान सुलेमान इरशाद आदि लोग मौजूद रहै।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गैंगस्टर अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा
चरथावल। पुलिस ने चौकिंग के दौरान एक शातिर चोर हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पकड़े गए बदमाश पर करीब ढाई दर्जन चोरी,गैंगस्टर,लूट के मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा,कारतूस,व खोखा कारतूस बरामद किए है।
मुजफ्फरनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अपराधी धरपकड़ अभियान के अंतर्गत चरथावल थाना पुलिस को मुठभेड़ के दौरान एक शातिर हिस्ट्रीशीटर टॉप टेन अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाश के पास से एक तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद किए हैं। दरअसल चरथावल थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में अलावलपुर चौकी इंचार्ज हरिराज सिंह पुलिस टीम के साथ मिलकर चौकी पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया लेकिन उस व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जिसमें अलावलपुर चौकी इंचार्ज हरिराज सिंह बाल-बाल बच गये। वहीं पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर बदमाश को दबोच लिया गया। बदमाश की पहचान नरेश पुत्र दिलेराम निवासी रसूलपुर थाना चरथावल के रूप में हुई है। गिरफ्तार किया गया बदमाश चरथावल थाने का टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा 315 बोर जिंदा कारतूस के साथ खोखा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाश का चालान कर जेल भेज दिया है।
सडक हादसे में व्यक्ति की मौत
शाहपुर। सुबह सैर पर निकले एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से सडक हादसे के तहत मौत हो गई। जबकि उसका साथी इस दौरान घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी युवा व्यापारी विकास उर्फ काका अपने साथी सतीश जैन के साथ सैर के लिए गए हुए थे। बताया जाता है कि जब ये दोनो मेन रोड पर टहल रहे थे कि इसी बीच घने कोहरे के कारण अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से विकास उर्फ काका की मौके पर ही मौत हो गई तथा उनका साथी सतीश जैन घायल हो गया। इस दौरान टहल रहे कुछ अन्य लोगो ने पुलिस को इस हादसे की सूचना दी। दिन निकलने के साथ सडक हादसे की जानकारी मिलते ही इंस्पैक्टर शाहपुर संजीव कुमार मर्य फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा उनके परिजनो को इसकी सूचना दी। युवा व्यापारी की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन व पडौसी तुरंत ही मौके पर पहुंच गए। परिजनो के कहने पर पुलिस ने बिना किसी कार्यवाही के शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारजनो को सौप दिया। इस दुखद हादसे से परिवारजनो व कस्बावासियो मे शोक छाया हुआ है। बताया जाता है कि विकास उर्फ काका मूलरूप से समीपवर्ती गांव उमरपुर के निवासी थे।
जनेश्वर मिश्र की 11वीं पुण्यतिथि मनाई
मुजफ्फरनगर। छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र की 11वीं पुण्यतिथि पर सपाईयां ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर आज प्रातः करीब साढे ग्यारह बजे समाजवादी पार्टी योद्धा छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र की 11वीं पुण्यतिथि पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, शलभ गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, अमित गुप्ता, गौरव जैन, निधिषराज गर्ग आदि मौजूद रहे।
मुठभेड में बाईक सवार बदमाश घायल
खतौली। बुआड़ा फाटक के समीप पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बाइक सवार एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग कर दी है। रात पुलिस टीम बुआड़ा फाटक पर चेकिंग कर रही थी। खतौली की ओर से जा रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। जिस पर बाइक सवार दोनों आरोपी पुलिस पर फायरिंग करते हुए गंगनहर की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने बदमाशों की सूचना थाने में दी। कुछ ही देर में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और बदमाशों की घेराबंदी कर ली। इस दौरान हुई फायरिंग में पुलिस की गोली दाएं पैर में लगी। जिससे बदमाश घायल होकर गिर पड़ा। जिसे पुलिस ने दबोच लिया। जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया।
मामले की जानकारी पर सीओ मौके पर पहुंचे। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम नईम उर्फ राहुल निवासी खेड़ी फिरोजाबाद थाना ककरौली बताया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर लूट, चोरी आदि के आठ मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने मौके से एक बाइक, तमंचा, दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सीओ आशीष प्रताप सिंह, कोतवाल एचएन सिंह का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा व्यापारी अधिकारी मिलन समारोह का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नववर्ष के उपलक्ष में व्यापारी अधिकारी मिलन समारोह आयोजित किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं संचालन महामंत्री प्रवीण जैन द्वारा किया गया,समारोह संयोजक राकेश त्यागी रहे,समारोह के मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सीओ सिटी एवं अतिथि प्रभारी नगर कोतवाली,थाना सिविल लाइन,एस एस आई थाना सिविल लाइन,एलआईयू प्रभारी उपस्थित रहे,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा,शशिकांत गर्ग,प्रवीण जैन,सुनील वर्मा,भूरा कुरेशी,वीरेंद्र अरोरा,भानु प्रताप,सतीश,राजेंद्र अरोरा, ने सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा संगठन की उपलब्धिया विस्तार से बताई गई एवं सिटी मजिस्ट्रेट साहब के प्रयास से नगरपालिका दुकानदारों की समस्याओं के निराकरण की प्रशंसा की गई,मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी प्रशासन का सहयोग करते हैं व्यापारियों के सहयोग से नगर की हर समस्या का समाधान किया जाएगा,सी ओ सिटी ने कहा कि व्यापारियों द्वारा सम्मान समारोह में सभी व्यापारियों का आभार प्रकट करते हैं तथा व्यापारियों को सम्मान का भरोसा दिलाते हैं,शहर कोतवाल योगेश शर्मा व सिविल लाइन थाना अध्यक्ष डी के त्यागी ने कहा कि व्यापारियों के सहयोग से नगर को अपराध मुक्त बनाएंगे,बैठक में इम्तियाज खान,धीर सिंह,प्रतीक अरोरा,जयेन्द्र प्रकाश,किशन लाल नारंग,विजय कुच्छल,विजय मदान, देवराज पवार,सुशील कुमार,जसप्रीत, अनुज,चीनू जैन,सुमित मालिक,श्रीमती नीति सिंघल,दीपा गोयल आदि उपस्थित रहे
सम्मान समारोह का आयोजन
मुजफ्फरनगर। गुरु तेग बहादुर मार्केट में समस्त नगर पालिका व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक एसके बिट्टू को व्यापारियों द्वारा नगरपालिका के दुकानदारों के लिए किए गए लंबे संघर्ष के लिए उन्हें शॉल माला एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया कार्यक्रम को आयोजित करने वाले राम कुमार अरोड़ा जी द्वारा कहा गया की पालिका के सभी ५०९ दुकानदारों को पता है एसके बिट्टू जी ने अपने दम पर पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल पूर्व मंत्री स्वर्गीय चितरंजन स्वरूप एवं उस समय के नगर विकास के मुख्य सचिव वीसी पालीवाल के सहयोग से लखनऊ के लगभग १५ से २० चक्कर लगाकर प्रस्ताव संख्या १३३ लागू कराया था हम एसके बिट्टू जी के सदा आभारी रहेंगे इस अवसर पर बोलते हुए एसके बिट्टू ने कहा नगरपालिका के ५०९ दुकानदारों का हमेशा मुझे सहयोग मिला है और मैं उनको अपने परिवार का हिस्सा मानता हूं और मानता रहूंगा जहां तक कुछ मामलों में पालिका प्रशासन से एवं चेयरमैन अंजू अग्रवाल जी से दुकानदारों का विवाद चल रहा है कोशिश की जाएगी जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कराया जाए आगे बोलते हुए उन्होंने कहा मैं चेयरमैन अंजू अग्रवाल जी को निजी रूप से जानता हूं कुछ मामलों में उन्हें मिस गाइड किया गया है उनसे मिलकर उन्हें सारी स्थिति से अवगत कराया जाएगा साथ-साथ उन्होंने व्यापारियों से कहा एक बात हमेशा याद रखना हम नगरपालिका के दुकानदार हैं और मामले का समाधान अंजू अग्रवाल नगर पालिका चेयरमैन के साथ बैठकर ही होगा धरना प्रदर्शन दुकानें बंद कर जिंदाबाद मुर्दाबाद से नहीं होगा आगे बोलते हुए एसके बिट्टू ने कहा बड़ी से बड़ी जंग होने के बाद भी टेबल पर बैठकर ही समझौता होता है इस अवसर पर राम कुमार अरोड़ा गुरु तेग बहादुर मार्केट नवाब अंसारी झांसी की रानी मार्केट मोहम्मद जाहिद गोल मार्केट सरदार जगप्रीत सिंह एसडी मार्केट माजिद अली शिव मार्केट अशोक पंचाल सौरभ पाल चंद्रपाल आनंद प्रकाश रणजीत सिंह कुलदीप सिंह रवि मदान संजय मदान संदीप गुलाटी हरीश कुमार एवं अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
दो पक्षो में खूनी संघर्ष,आधा दर्जन घायल,एसपी सिटी ने किया घटनास्थल के दौरा
चरथावल। ग्राम कुटेसरा में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग और धारदार हथियार चल गए।जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराते हुए कई लोगो को हिरासत में ले लिया।पुलिस ने एक पक्ष की ओर से दी गयी तहरीर पर दूसरे पक्ष के 6 लोगो के विरुद्ध गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है।वही एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी ने घटनास्थल के दौरा करते हुए पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुटेसरा में देर रात बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर खुनी संघर्ष हो गया।दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलें वही एक पक्ष द्वारा फायरिंग करने का मामला भी सामने आया है वही खूनी संघर्ष में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।जिसमें गोली लगने से एक व्यक्ति घायल गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर आनन-फानन में चरथावल थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे ओर सभी घायलों को चरथावल सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालात के चलते डॉक्टरो ने 2 लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है जहां जिला अस्पताल से दोनों घायलों को मेरठ रैफर कर दिया वहीं पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। वही एक पक्ष के सलीम पुत्र हसमत निवासी मोहल्ला लक्कड़ पट्टी ने दूसरे पक्ष के फुरकान,इमरान,गुलबशर पुत्रगण खलील,मोहसीन पुत्र गुलबशर,सोनू पुत्र पुन्नी,शहरान पुत्र इमरान मौहल्ला लक्कडपट्टी कुटेसरा के विरुद्ध गम्भीर धाराओ को मुकदमा दर्ज किया है।वही एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी ने घटनास्थल के दौरा करते हुए पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
ग्राम कुटेसरा में दो पक्षो में बच्चो के विवाद को लेकर दो पक्षो में संघर्ष हुआ है,जिसमे आधा दर्जन घायल है एक व्यक्ति को गोली लगी है।मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही है
कुलदीप सिंह (सीओ सिटी)
कांग्रेस नेता अवतार सिह भडाना का स्वागत किया
खतौली। कांग्रेस नेता अवतार सिह भडाना ने भाकियू अंबावता के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ से मुलाकात कर क्षेत्र के कई गांवो मे दौरा किया। कांग्रेस नेता अवतार सिह भडाना आज दोपहर के वक्त चीलत ग्रैंड रेस्टोरेंट बाईपास पहुंच कर भकियू अंबावता के पदाधिकारियो से मुलाकात की। इस दौरान हरियाणवी फिल्म कलाकार विकास बालियान आदि भी उनके साथ मौजूद रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। आमजन को टै्रफिक नियमो के प्रति जागरूक करने के उददेश्य से सडक सुरक्षा माह के अर्न्तगत आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इंटर कॉलेज मे चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे सभी छात्र-छात्राओ ने बढचढ कर हिस्सा लिया। कला के वरिष्ठ शिक्षक डा.महावीर प्रसाद के निर्देशन मे चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
श्रीराम कॉलेज की 4 छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण पदक और 10 विद्यार्थियों ने किया यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट में नाम दर्ज
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा घोषित यूनिवर्सिटी टॉपर्स की मेरिट लिस्ट में श्रीराम कॉलेज की चार छात्राओं ने अपना नाम दर्ज कर श्रीराम कॉलेज एवं जनपद का नाम रोशन किया। विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार श्रीराम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में एम0जे0एम0सी की छात्रा अपर्णा त्यागी ने (82.55 प्रतिशत), ललित कला संकाय में एम0एफ0ए एप्लाईड आर्ट्स पाठ्यक्रम की छात्रा आस्था सिंह (80.70 प्रतिशत), एम0एफ0ए ड्राईंग एंड पेंटिंग पाठ्यक्रम की छात्रा कु0 अदिति (78.90 प्रतिशत) और एम0एफ0ए फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रम की छात्रा ईशा गर्ग (73.90 प्रतिशत) अंकों को प्राप्त कर प्रस्तावित 9 मार्च में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में आयोजित होने वाले 32वें दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालां की फेहरिस्त में अपना स्थान पक्का किया। इसके अतिरिक्त अलग-अलग संकाय के 10 विद्यार्थियों ने भी विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में स्थान पक्का किया।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में टॉपर्स के अतिरिक्त 10 विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई। जिसमें एम0एस0सी माइक्रोबॉयोलॉजी पाठ्यक्रम की हुमा राणा ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ललित कला विभाग के ड्राईंग एंड पेंटिंग पाठ्यक्रम में 76.90 प्रतिशत अंकों के साथ गौरव कुमार ने दूसरा, 73.75 प्रतिशत अंकों के साथ शिप्रा सिंह ने तीसरा, 69.55 प्रतिशत अंकों के साथ श्रीकांत राही ने चतुर्थ और और अंशुल प्रभाकर ने 68.50 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम स्थान प्राप्त किया।
जहां एक ओर ललित कला विभाग के ही अन्य पाठ्यक्रम एम0एफ0ए एप्लाईड आर्ट्स से विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में दूसरे स्थान पर 79.05 प्रतिशत अंकों के साथ नवीन नेगी, तीसरे स्थान पर 75.15 प्रतिशत अंकों के साथ कृतिका सिंह, चौथे स्थान पर 74.95 प्रतिशत अंकों के साथ मेघा कपूर और पांचवें स्थान पर 71.15 प्रतिशत अंकों के अंकित कुमार बिसवास पंचम ंस्थान पर रहे। वहीं दूसरी ओर ललित कला विभाग के ही पाठ्यक्रम फैशन डिजाईनिंग से कु0 रूकसार ने 66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध शैक्षिक संसाधन एवं सुविधाओं के साथ-साथ लाइब्रेरी में उपलब्ध उच्च कोटि के लेखकों की पुस्तकों को दिया। ग्रामीण परिवेश एवं सादा जीवन उच्च विचार में विश्वास करने वाले परिवार से संबद्ध एम0जे0एम0सी की यूनिवर्सिटी टॉपर अपर्णा त्यागी ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि महाविद्यालय की लाइब्रेरी में विषय से संबंधित विश्व के अनेक विद्वानों की पुस्तकों का अघ्ययन एवं विभाग के अघ्यापकों के मार्गदर्शन से ही सफलता संभव हो पाई है। उसने कहा कि बचपन से ही पढ़ाई का शौक रहा है और भविष्य में शिक्षा के क्षेघ्घ्त्र में अपना करियर बनाना चाहती है। एम0एफ0ए एप्लाईड आर्ट्स की विश्वविद्यालय टॉपर आस्था सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद एवं विभाग के प्रवक्ताओं द्वारा दिए मार्गदर्शन को दिया। उसने कहा कि जहां माता-पिता ने हमेशा हौंसला बढ़ाया हैं वहीं श्रीराम कॉलेज ने सपनों को हकीकत में बदलने का मार्ग भी दिखाया। वहीं एम0एफ0ए के ड्राईंग एंड पेंटिंग पाठ्यक्रम की यूनिवर्सिटी टॉपर कु0 अदिति ने विभागों द्वारा कराए जाने वाले प्रयोगात्मक कार्य को सफलता का मूलमंत्र बताया। एम0एफ0ए फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रम की विश्वविद्यालय टॉपर ईशा गर्ग ने महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए शैक्षिक वातावरण एवं गुरूजनों के प्रयासों को अपनी सफलता का श्रेय दिया।
इस अवसर पर जानकारी देते हुए श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 आदित्य गौतम ने 9 मार्च को होने वाले प्रस्तावित 32वें दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले स्वर्ण पदक के लिए अलग-अलग संकाय से चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय मेरिट में स्थान बनाना और कुलाधिपति महामहिम राज्यपाल जी से पुरस्कार प्राप्त करना प्रत्येक विद्यार्थी के लिए एक स्वर्णीम पल होता है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से हमारे महाविद्यालय के विद्यार्थी विश्वविद्यालय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने कहा विद्यार्थियों की सफलता में माता-पिता का आशीर्वाद एवं सहयोग तो महत्वपूर्ण रहा ही है साथ ही महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के साथ की जाने वाली कड़ी मेहनत एवं मार्गदर्शन भी बहुमूल्य रहा है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को शैक्षिक ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी प्रदान किया जाता है जोकि उनके भविष्य के लिए सार्थक सिद्ध होता है।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी संकाय सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेघ्घ्त्रों में भी शानदार प्रदर्शन कर श्रीराम कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं।
ललित कला विभाग के निदेशक डा0 मनोज धीमान ने कहा कि ललित कला विभाग पिछले कई वर्षों से निरंतर विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में शीर्ष पर बना हुआ है जो हम सभी के लिए गर्व एवं हर्ष की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम एवं प्रवक्ताओं के मार्गदर्शन में विद्यार्थी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके लिए विद्यार्थी एवं प्रवक्ता बधाई के पात्र हैं।
इस मौके पर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष रवि गौतम ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि पत्रकारिता एवं जनसंचार की छात्राएं हर वर्ष विश्वविद्यालय स्तर पर विभाग एवं महाविद्यालय का नाम रोशन कर स्वर्ण पदक जीत रही हैं। उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि विभाग के प्रवक्ताओं के मार्गदर्शन में भविष्य में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन इसी प्रकार जारी रहेगा।

