समाचार
तमंचा व जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 हरीश राघव द्वारा अभियुक्त दानिश पुत्र अमीर अहमद निवासी मौहल्ला किदवईनगर थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को तबलशाह रोड आयशा मस्जिद के गेट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद किया गया।वहीं थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 भीकचन्द द्वारा अभियुक्त कपिल पुत्र बलजोर सिंह निवासी ग्राम तुगलपुर थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर को शिवा ढाबा रूडकी रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद किये गये।
मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 गणेश कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त बोबीन्द्र पुत्र ब्रजपाल निवासी ग्राम नन्हेडा थाना भोपा जनपद मु0नगर को जगंल ग्राम नन्हेडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर शराब खाम को बरामद किया ।
पुलिस ने कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग जगह से कई वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 तपन जयंत द्वारा वॉछित अभियुक्त परविन्दर पुत्र वीरेन्द्र निवासी पट्टी चौहान जसपुर थाना उधमसिंह नगर जनपद उधमसिंहनगर (उत्तराखण्ड) को जानसठ फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 योगेन्द्र सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्तों साहिद पुत्र अकरम, शादाब पुत्र अकरम, अकरम पुत्र इदरिश, नौमान पुत्र खालिक निवासीगण कस्बा व थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को खुसरोपुर रोड कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियोग की विवेचना उ0नि0 योगेन्द्र सिंह द्वारा की जा रही है। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुदेश राज द्वारा वारंटी अभियुक्त देवेन्द्र पुत्र कर्मसिंह निवासी मौहल्ला देवीदास कस्बा व थाना खतौली मु0नगर तथा विद्युत अधि0 में वारंटी अभियुक्त नसीम पुत्र फरीद निवासी मौहल्ला पक्का बाग थाना खतौली जनपद मु0नगर को अभियुक्तों के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 वरूण तेवतिया द्वारा वारंटी अभियुक्त अवदेश पुत्र रूपचन्द निवासी मौहल्ला गणेश विहार थाना खतौली जनपद मु0नगर को अभियुक्तों के मसकन से गिरफ्तार किया। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त रोहन त्यागी निवासी कृष्णपाल निवासी ग्राम कुताना थाना बडौत जनपद बागपत को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया।
बाइक व कार की भिडंत, तीन घायल
छपार। नेशनल हाईवे-५८ पर पेट्रोल पम्प के सामने बाइक व कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार दो सगे भाइयों सहित तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव बागोवाली निवासी दानिश अपने भाई आमिर व गांव के ही आस मोहम्मद के साथ छपार कस्बे में मजदूरी कर रहे हैं। देर शाम को तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर छपार से अपने गांव के लिए निकले थे। जैसे ही ये लोग अपने विपरीत साइड में पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो मुजफ्फरनगर की ओर से तेज गति से आ रही वरना कार से आमने-सामने की भिडं़त हो गई। इससे तीन बाइक सवार मजदूर घायल हो गई। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। और कार व बाइक को कब्जे में कर लिया। सूचना पाकर घायलों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
27 फरवरी को रविदास जयंती मनायेंगे सपाई
मुजफ्फरनगर। २७ फरवरी को सपा कार्यालय पर मनाई जाएगी सन्त गुरु रविदास जयंती सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश व सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार दिनांक २७ फरवरी २०२१ को समय प्रातः ११ बजे सपा कार्यालय महावीर चौक मुजफ्फरनगर पर सपा के सभी वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में महान उपदेशक सन्त गुरु रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।
समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की एक आवश्यक बैठक पंकज जैन के प्रतिष्ठान पर शामली रोड पर सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता राहुल वर्मा ने की व संचालन निधिश राज गर्ग ने किया। बैठक मे कानून व्यवस्था डीजल,पैट्रोल व गैस की बढती कीमतों पर रोष व्यक्त करते हुए सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे आरोप लगाते हुए कहा कि कानून व्यवस्था चरमराई हुयी है, आये दिन लूट व छीना झपटी की घटनाए बढ रही है जो न्याय संगत नही है। केन्द्र सरकार द्वारा डीजल,पैट्रोल व गैस की कीमत बढने से आम आदमी परेशान है क्योंकि इसकी सीधी मार रोजाना के खर्च पर पडती है और माल भत्ता मंहगा होने से आम रोज मरहा की चीचें मंहगी हो जाती हैं। गरीब आदमी सीधी-सीधा इसकी चपेट मे आता है और व्यापारी मे भी व्यापारी को बहुत बडी परेशानी होती हे। जिला महासचिव निधिश राज गर्ग व नगर अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि इन सभी मुददो को लेकर आज बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान घोषणा की गई कि इन सभी मांगो को लेकर सपा व्यापार सभा 26 फरवरी को सांकेतिक प्रदर्शन करेगी और सम्बन्धित मांगो को उठाकर जिला प्रशासन के द्वारा मांग पत्र राज्यपाल को सम्बोधित करेगी। सभी व्यापारी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेंगे। बैठक मे मुख्य रूप से डा.काजी खुर्रम, मनोज सोनी, महफुख आलम, निधिशराज गर्ग, आका गौतम, लोकेश गौतम, मयंक भारद्वाज, विनोद वर्मा आदि शामिल रहे।
मुजफ्फरनगरः चेयरपर्सन के आरोपों से आहत हुए व्यापारी, गिरफ्तारी देने का ऐलान
मुजफ्फरनगर। समस्त नगर पालिका मार्केट एसोसिएशन संबंध उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के सभी १७ मार्केट के ५०९ दुकानों के सैकड़ो व्यापारी द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नई मंडी थाने पर थानाध्यक्ष अनिल कपरवान एवं सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह के समक्ष गिरफ्तारी दी गई। सैकड़ों व्यापारियों को थानाध्यक्ष अनिल कपरवान द्वारा रिहा किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ वार्ता हुई सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा आश्वासन दिया गया की नगर पालिका मार्केट के व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण करते हुए सोमवार से रसीदें कटनी शुरू हो जाएंगी। इस आश्वासन के उपरांत प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा घोषणा की गई कि सभी व्यापारी अपने बाजार खोले उनके द्वारा कहा गया कि व्यापारी नगर पालिका में किराया जमा करना चाहता है लेकिन पालिका प्रशासन की हठधर्मिता के कारण किराया जमा नहीं हो पा रहा था जो सोमवार से शुरू हो जाएगा, हमारा कोई भी व्यापारी डिफाल्टर नहीं है। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से ये भी ज्ञात हुआ कि नगर पालिका चेयरमैन द्वारा हमें सपा समर्थित एव सपा के नेता बताया गया। पालिकाध्यक्ष को व्यापार संगठन तथा व्यापार मंडल का समर्थन करने वाले व्यापारियों के विषय में सम्भवतः उचित जानकारी नहीं है कि वो किस राजनीतिक दल के संरक्षण में व्यापार मंडल का संचालन कर रहे है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल राष्ट्रीय कार्यसमिति भाजपा के पदाधिकारी है। प्रदेश अध्यक्ष एव विधायक नितिन अग्रवाल वं प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला प्रदेश कार्यसमिति भाजपा में पदाधिकारी हैं और उनके साथ पूरे प्रदेश के संगठन के पदाधिकारी एवं व्यापारी भाजपा में समाहित है एवं भाजपा के वोटर हैं प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा नरेश अग्रवाल के नेतृत्व में लखनऊ में एवं मुजफ्फरनगर में भी ७०० व्यापारियों के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेतागणों की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए थे।
जेल भरो आंदोलन में प्रमुख रूप से सरदार बलविंदर सिंह, पवन वर्मा, प्रवीण जैन, सुनील वर्मा, भूरा कुरेशी, ज्ञानी गुरबचन सिंह, संजीव संगम, शिशु कांत गर्ग, भानु प्रताप,विरेंदर अरोरा,राजेंद्र अरोरा, किशन लाल नारंग, प्रतीक अरोरा, जयेन्द्र प्रकाश, सुशील कुमार, ओमवीर सिंह,प्रदीप गुप्ता, चांद, निसार अहमद, मोहब्बत त्यागी, सतीश अरोरा, महेंद्र नाथ, हरबंस लाल, इम्तियाज खान, विजय टोनी, अर्चित गुप्ता, अमन आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।
मुजफ्फरनगरः अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भड़ांफोड, करोड़ों का माल बरामद
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा चलाये जा रहे जीरो ड्रग्स अभियान के चलते एसओजी टीम ने एक अन्तर्राज्जीय स्तर पर अवैध शराब का कारोबार करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 8 लाख 50 हजार ढक्कन व 2 लाख 50 हजार विभिन्न कम्पनियों के रैपर बरामद किये है। एसएसपी ने टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को 25 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी अभिषेक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक साल से एक अवैध शराब का कारोबारी की तलाश में लगातार पुलिस लगी हुई थी इसी के चलते एसओजी टीम व सिविल लाइन पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ऐसे चार शातिरों को गिरफ्तार किया है जो विभिन्न कम्पनियों के रैपर एवं ढक्कन लगाकर अवैध रूप से शराब बनाकर सप्लाई करते थे। पुलिस ने इस मामले में अन्तर्राजीय गैंग का सरगना जिसका शराब का अवैध व्यापार यूपी के अलावा, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली आदि में था उक्त चमन लाल उर्फ सागर पुत्र लक्ष्मी चन्द निवासी अशोक नगर, थाना ज्योति नगर शहादरा दिल्ली के अलावा उसके साथी गोविन्दराम पुत्र मामचन्द नि0 मुकेशनगर थाना विवेक विहार शहादरा दिल्ली।, सतेन्द्र पुत्र धर्मवीर नि0 ग्राम लोही थाना सुरीर जनपद मथुरा, चरणपाल पुत्र लक्ष्मी चन्द निवासी 541 ए गली न ं0-8 अशोकनगर, हाल मौजपुर थाना जफराबाद शहादरा दिल्ली को गिरफ्तार किया। उक्त पकडे गये लोगों के अलावा उनके साथी दिनेश कर्णवाल पुत्र प्रेमचन्द नि0 कस्बा व थाना छपार, सुरेश खटवा पुत्र माग ूनी खटवा नि0 मानसरोवर पार्क शाहदरा दिल्ली, जगदीश निवासी बुराडी, दिल्ली, किशोरी लाल निवासी शाहदरा, दिल्ली फरार है जिनकी तलाश में पुलिस भागदौड में जुटी है। पकडे गये आरोपियों के कब्जे से सरशादीलाल डिस्टलरी मंसूरपुर के लगभग 2 लाख 29 हजार ढक्कन, राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल लि0 के 1 लाख 90 हजार ढक्कन, ग्लोबस स्प्रिट लि0 बहरोड राजस्थान के 1लाख 55,000 ढक्कन, वैव डिस्टलरी लि0 अलीगढ के 70,000 ढक्कन, अलवरराय विन्टेज डिस्टलरी राजस्थान के लगभग 40,000 ढक्कन, मैकडावल के 38000 ढक्कन व सील, दूनवैली डिस्टलरी देहरादून उत्तराखण्ड के लगभग 25,000 ढक्कन। लार्ड डिस्टलरी लि0 गाजीपुर के 20,000 ढक्कन, आफिसर चाइस के दो बोरो मे लगभग 25,000 ढक्कन, मोहन मेकिंग लि0 के 14,000 ढक्कन, इम्पीरियल ब्लू के 11000 ढक्कन व सील, परनोड रिकाड इण्डिया प्रा0लि0 10,000 ढक्कन, ब्लेण्डर प्राईड के 8000 ढक्कन व सील, रेडिको खैतान लि0 के लगभग 4000 ढक्कन, रायल स्टेग विस्की के लगभग 45000 रेपर, रायलस्टेग के 1000 ढक्कन व सील, क्रेजी रोमियो के लगभग 80,000 रेपर, बन्टी बबली देशी शराब गोरखपुर के लगभग 1 लाख 35 हजार रैपर बरामद किया। कुल विभिन्न मार्का कि शराब के ढक्कन लगभग 8 लाख 50 हजार, विभिन्न शराब कम्पनियो के लगभग 2 लाख 60 अवैध रैपर। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तगण से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त चमनलाल उपरोक्त मूल रूप से जनपद सोनीपत हरियाणा का निवासी है अभियुक्त के पिता रेलवे विभाग मे लिपिक के पद पर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर तैनात थे अभियुक्त बचपन से ही दिल्ली मे रह रहा है जो की पूर्व मे एल्यूमीनियम ढलाई का काम करता था। करीब 05 वर्ष पहले अभि0 ने अवैध शराब के ढक्कन सप्लाई का काम शुरू किया इसी दौरान अभि0 की मुलाकात सुरेश खटवा पुत्र मागूनी खटवा नि0 जे-1/1405 डी मानसरोवर पार्क शाहदरा दिल्ली के सम्पर्क में आया जो स्वयं एल्यूमीनियम के ढक्कन बनाने की फैक्ट्री चलाता है। दोनों ने मिलकर इस काम की शुरूआत की। कुछ पार्टियॉ चमन की थी तथा कुछ सुरेश खटुआ की थी जो मिलकर सप्लाई किया करते थे। अभियुक्त खटुआ द्वारा श्री श्याम पैकर्स के नाम से मडौली, दिल्ली में ढक्कन बनाने की फैक्ट्री, जिसमें 03 पावर प्रेस(मशीन), जिनकी कीमत करीब 10-10 लाख रूपये की लगा रखी है। जिनसे प्रतिदिन 25 से 30 हजार एल्यूमीनियम ढक्कन बनाये जाते है। जिनमें शराब के ढक्कनों की सप्लाई अभियुक्तगण द्वारा ट्रा ंसपोर्ट व बसों के माध्यम से डिमाण्ड के अनुसार उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में की जाती है। अभियुक्त चमन व सुरेश खटुआ उपरोक्त उक्त अपराध मे ं पूर्व में भी जेल जा चुके है। अभियुक्त सतेन्द्र उपरोक्त मूलरूप से लोहई थाना सुरीर जनपद मथुरा उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है तथा विगत 10 वर्षो से दिल्ली में रहकर टैम्पू चला रहा है। वर्तमान में सुरेश खटुआ का ड्राईवर है तथा अपने टैम्पू द्वारा ढक्कन, रैपर, होलोग्राम को अभियुक्त सुरेश खटुआ व चमन के बताये स्थानों पर लाता व ले जाता है। अभियुक्त चमन से ज्ञात हुआ कि अंग्रेजी शराब के प्लॉस्टिक ढक्कन जगदीश निवासी बुराडी, दिल्ली से लेता है व रैपर व होलोग्राम किशोरी लाल निवासी शाहदरा, दिल्ली उपलब्ध कराता है। जनपद मुजफ्फरनगर व उत्तराखण्ड में दिनेश कण र्वाल के माध्यम से उपरोक्त सामान की सप्लाई करते है। अभियुक्तों ाके पकडने वाली टीम में एसओजी के प्रभारी संजीव कुमार के अलावा उपनिरीक्षक सुनील शर्मा, हैड कांस्टेबल ब्रहमप्रकाश, जोगेंद्र कसाना, विजय मावी, भूपेंद्र भाटी सहित कां. रूपक नागर, गुरनाम सिंह, अमित कुमार, शिवम यादव सहित सिविल लाइन प्रभारी उम्मेद कुमार यादव, सब इंस्पैक्टर अनित कुमार व सुनील नागर सहित कां. धीरज मावी आदि मौजूद रहे।
जिलाधिकारी से की मुआवजे की मांग
मुजफ्फरनगर। जानसठ क्षेत्र के गांव जौली के ग्रामीणो ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. को सौपे गए प्रार्थना पत्र मे अवगत कराया कि वे सभी ग्राम जौली परगना जौली तहसील जानसठ के निवासी हैं। तथा उनके गांव मे शाखा पिमोडा राजबाहा है। 22 फरवरी 2021 को उपरोक्त राजवाहे की पटरी तेली वाले मचन से टूट गयी है जिससे खेतो मे पानी भर जाने से फसल का नुकसान हो गया है। जिससे प्रार्थीगण को फसल का नुकसान हो गया है। ऐसी स्थिती में उपरोक्त की पटरी को ठीक कराया जाना आवश्यक है। अतः उपरोक्त विषयक मौके पर जांच कराकर राजवाहे की पटरी को ठीक कराया जाए तथा इस नुकसान से प्रभावित किसानो को मुआवजा दिलाया जाए। सूरजभान, राजेन्द्र कुमार, वीर सिह, महेन्द्रसिह, महेन्द्र सिह, जरार, मौ.अब्बास आदि मौजूद रहे।
धमकी देने का आरोप, एसएसपी से कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर। भूमि विवाद मे कुछ लोगो द्वारा धमकी देने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणो ने एसएसपी के मामले की जांच कराकर आरोपियो के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग है। नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव अलमासपुर निवासी वीर सिह,धीर सिह, राजेन्द्र, बालकिशन,श्यामलाल,राजेन्द्र आदि ने कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी अभिषेक यादव के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि प्रार्थीगण के पिता एवं नाम विषयक कश्यप जाति की होने की बावत नामाकित है जो कि ग्राम सूजडू तहसील सदर जिला मु.नगर मे तालाब की बावत नामांकित थी। जिसमें आरोप है कि हल्का लेखपाल ने सांठगांठ कर तामीरात कर दी है। ग्रामीणो का आरोप है कि हत्का लेखपाल उनके साथ उचित व्यवहार नही कर रहा है। अतः इस सम्बन्ध मे जांच कराकर उचित कार्यवाही की जाए।
खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैः गौरव स्वरूप
मुजफ्फरनगर। खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेलो से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है अतः अपनी व्यस्त दिनचर्चा के बावजूद कुछ ना कुछ समय खेलो के लिए भी निकालना चाहिए। आर्य समाज रोड स्थित डीएवी पी.जी. कॉलेज मे आयोजित प्रदीप तोमर मैमोरियल एक दिवसीय हॉकी टुर्मामेन्ट-प्रथम- के उदघाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कार्यक्रम के दौरान उक्त उदगार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप ने कहा कि खेलो से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है तथा स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। कार्यक्रम मे पहुंचने पर मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। हॉकी टुर्नामैन्ट के प्रारम्भ होने से पूर्व मुख्य अतिथि ने प्रतिभागी खिलाडियो से परिचय प्राप्त किया। डीएवी कॉलेज के खेल मैदान मे आयोजित प्रदीप तोमर मैमोरियल हॉकी टुर्नामैन्ट-प्रथम-मे 5 टीमे शामिल रही। जिनमे मेरठ,सहारनपुर,चरथावल, डीएवी इण्टर कॉलेज एवं बच्चू जी क्लब शामिल रही। खेल के शुरूआती दौर मे पहले मैचत मे मेरठ व चरथावल की टीम के बीच खेला गया। इस दौरान गौरव स्वरूप के साथ सपा महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एड. भी विशिष्ट अतिथि के रूप मे सम्मलित हुए। टुर्नामैन्ट की टैक्नीकल कमैटी मे यशपाल सिह,अजय जैमिनी, ईश्वर चन्द पालीवाल,संदीप तोमर, ग्रैन चैम्बर इण्टर कॉलेज नई मन्डी से विजय कुमार, विजय बाटा आदि मौजूद रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार का पोर्ट्रेट बनाकर उन््हें भेंट किया
मुजफ्फरनगर। अमतृ इण्टर कॉलेज, रोहाना ममल्स, मुजफ्फरनगर के चित्रकला प्रवक्ता एवं संस्कार भारती मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष पीयूष शर्मा ने जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार का पोर्ट्रेट बनाकर उन््हें भेंट किया। पीयूष शर्मा चित्रकला के क्षेत्र में जनपद के ख्याति प्राप्त चित्रकार हैं जिनकी अनेकों चित्रकला प्रदशानी देश सहहत अन्य देशों में भी हो चुकी हैं। पीयूष शर्मा उत्तर प्रदेश राज्य लमलत कला अकादमी, उत्तर प्रदेश के अनेकों कायाक्रमों में संयोजक रह चुके हैं। जिसमें राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित वर्ष २०१९ में शुक्रताल में दो दिवसीय चित्रकला एवं मूनतका ला कार्यशाला, २०१९ में मेरठ क्षेत्र की कला िआाया प्रदशानी एवं दिसम्बर २०२० में श्री हदगम्बर जैन अनतशय क्षेत्र, वहलना में आयोजित चित्रकला कार्यशाला प्रमुख है। पीयूष शर्मा को चित्रकला के क्षेत्र में अनेक रार्ष्ट्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरुस्कार मिला हैं। पीयूष शर्मा मानव हृदय की कोमल भावनाओं को चित्रित करते हैं। उनका पसंदीदा विषय राधा-कृष््ण है। उनकी पेंटिंग्स में एक अलग ही प्रकार की रंग संयोजना होती है। पीयूष शर्मा ने अपनी कला शिक्षा डी०ए०वी० कॉलेज, मुजफ्फरनगर से डॉ० जगदीश वर्मा और डॉ० महावीर सिंह से ग्रहण की है। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार ने पीयूष शर्मा के द्वारा बनाये गये उनके पोट्रेट (व्यक्ति चित्र) की भूरी-भूरी प्रशंसा की एवं उन््हें जनपद के कला क्षेत्र का गौरव बताया।
त्रिदिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता कस समापन
चरथावल। क्षेत्र के गांव बिरालसी स्थित ठाकुर सूबा सिह डिग्री कॉलेज मे त्रिदिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आज विधिवत रूप से समापन हुआ। खेल प्रतियोगिता मे छात्रो के ग्रुप से अर्जुन व छात्राओ के ग्रुप से काजल चैम्पियन रही। खेलो के दौरान विद्यालय मे दौड, भाला फेंक, उंची कूद, बैडमिटन आदि खेल आयोजित किए गए। जिसमे प्रथम स्थान पर अर्जुन, अतुल, आलोक छात्रो के ग्रुप से तथा छात्राओ के ग्रुप में काजल,ममता प्रथम व द्वितिय स्थान पर रही। सभी विद्यार्थियो को सामूहिक रूप से पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह मे प्रबन्धक श्रीमति सुनीता एवं प्राचार्य नेमसिह व स्टाफ मौजूद रहे। इस दौरान स्टाफ के रूप मे श्रीमति नीलम, प्रियंका, सोनिया,प्रमोद,संदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।खेल प्रतियोगिता समापन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
मास्टर विजय सिंह का धरने 25 वर्ष पूरे
मुजफ्फरनगर। भ्रष्टाचार व भू माफियाओं के विरुद्ध मास्टर विजय सिंह का धरने आज २५ वर्ष पूरे कर दुनिया का सबसे लंबा धरना (अहिंसात्मक सत्याग्रह) बन गया है। इस दौर में सबसे बड़ा सवाल यह कि सरकारों का ध्यान भीड़ तंत्र व हिंसात्मक आंदोलनों पर ही जाता है अहिंसात्मक आंदोलन नजर अंदाज कर किए जा रही है जिसका उदाहरण मास्टर विजय सिंह का २५ साल का आंदोलन है आंदोलन यह धरना २६ फरवरी १९९६ से जिलाधिकारी कार्यालय मुजफ्फरनगर से प्रारंभ हुआ था, जिसकी आज २६ फरवरी २०२१ को रजत जयंती मन रही है। २५ साल के अंतराल में वर्तमान सरकार वे पूर्व सरकारे कई जांच करा चुकी है जांच रिपोर्टों में मास्टर विजय सिंह के आरोप सही पाए गए। ८ अक्टूबर २०१९ को मास्टर विजय सिंह ने जनपद शामली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में ज्ञापन दिया था जिस पर योगी ने अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे तथा इनके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह वह रक्षा मंत्री राजनाथ को भी ज्ञापन प्रेषित किए थे जिन पर जिलाधिकारी शामली ने उप जिला अधिकारी ऊन के द्वारा जांच की गई जांच रिपोर्टों में मास्टर विजय सिंह के आरोप सही पाए गए । बकौल मास्टर विजय सिंह भू माफिया जिस पार्टी की भी सरकार सत्ता में आती है उसी में चले जाते हैं फल स्वरूप राजनीतिक दबाव व भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी के कारण अधिकारी कार्रवाई नहीं कर पाते जांच रिपोर्ट ठंडे बस्ते में पड़ी रहती है । गौरतलब है कि मास्टर विजय सिंह ने अपने गांव चौसाना की ४ हजार बीघा सार्वजनिक भूमि व अन्य सम्पत्ति (अनुमानित कीमत ६०० करोड़ रूपये ) पर शोध कर जनहित में घोटाला खोला है तथा जनपद शामली व मुजफ्फरनगर की छह लाख बीघे सार्वजनिक भूमि (तालाब, वन, ग्राम सभा तथा अन्य भूमि) को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग कर रहे हैं। दुखद यह है कि दबंगों व भूमाफियाओं ने गांव, टाउन एरिया व नगर पालिका में सार्वजनिक भूमियों पर अवैध कब्जा कर रखा है जिसे मुक्त कराने के लिए मास्टर विजय सिंह आन्दोलन चला रहे हैं। विभिन्न जांचों में मास्टर विजय सिंह के आरोप भी सही पाये गये जिसमें ३०० बीघा भूमि प्रशासन द्वारा भूमाफियाओं के अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई। ३२०० बीघा भूमि पर जाँच रिपोर्टां में घोटाला साबित हो चुका है तथा १३६ मुकदमे भी राजस्व अभिलेखों में हेरा-फेरी के दर्ज हुए तथा ८१ हजार रुपये दण्ड स्वरूप राजकोष में जमा हुए। राजनीतिक हस्तक्षेप व भ्रष्टाचार के कारण भूमाफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई जिसकी वजह से मास्टर विजय सिंह पिछले २५ सालों से जद्दोजहद कर रहे हैं।
धरना स्थानांतरण-१८ सितम्बर, २०१९ को जिलाधिकारी ने राजनीतिक दबाव में मास्टर जी के धरने को समाप्त कराने के लिए दबाव बनाया। जिस कारण मास्टर विजय सिंह ने कचहरी छोड़कर अपना धरना शिव चौक पर स्थानान्तिरत कर दिया था। मास्टर जी के विरुद्ध कचहरी में अन्डरवियर सुखाने का मुकदमा भी दर्ज किया गया था। जिसके विरुद्ध सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में व्यापक निंदा हुई थी है। बाद में प्रशासन की किरकिरी होने के उपरान्त पुलिस ने यह मुकदमा निरस्त कर दिया था।केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान व राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मास्टर विजय सिंह के धरने पर आकर मास्टर विजय सिंह का समर्थन किया था तथा राज्यमंत्री विजय कश्यण को भूमि घोटाले प्रकरण पर निर्णय लेने के लिए कहा था। मामला अभी विचाराधीन
मास्टर विजय सिंह की लखनऊ व दिल्ली पैदल यात्रा-दिल्ली व लखनऊ शासन व प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए मास्टर विजय सिंह ने मुजफ्फरनगर से २ अक्टूबर २०१९ को शामली, बडौत व बागपत होते हुए दिल्ली राजघाट तक पैदल यात्रा कर अहिंसात्मक ढंग से उपवास किया और सार्वजनिक भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने की मांग की। इससे पूर्व मास्टर विजय सिंह ने दिंनाक ३० मार्च २०१२ को मुजफ्फरनगर से लखनऊ मा. मुख्यमंत्री निवास तक १९ दिन मे ६०० कि०मी० की पैदल यात्रा कर २८ अप्रैल २०१२ को मा. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग की।
तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा ने सैंकड़ो छात्राओं को आत्मसुरक्षा के टिप्स दिए
बुढ़ाना। एसडी गर्ल्स पीजी कॉलेज बुढ़ाना में देर शाम तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा ने सैंकड़ो छात्राओं को आत्मसुरक्षा के टिप्स दिए। जेलर दीपक शर्मा ने एक्ट्रेस ख्याति रघुवंशी के साथ रिबन काटकर समारोह का शुभारंभ किया। जिसमें शुमायला खान, तनु, आशी, सना, अफ्शा, काजल, काफिया, गरिमा त्यागी ने अतिथियों का कालेज की और से स्वागत किया व उनको चंदन तिलक लगाया। छात्रा तनु त्यागी, अजमत, काजल व अफसा ने कालेज की और से मुख्य अतिथि जेलर दीपक शर्मा को बेज लगाकर उनका स्वागत किया। इससे पूर्व सभी का अतिथियों से परिचय कराया गया। इसके बाद छात्रा कहकशां, ज्योति, रुखसार, प्रिया, कनुप्रिया ने सरस्वती वंदना की। छात्रा आकृति, सलोनी, कृतिका अर्चना ने स्वागत गीत गाया। छात्रा शिवानी राठी ने सत्यम शिवम सुंदरम पर सोलो डांस किया। अन्य छात्रा शिवानी ने भी आजा नच ले पर डांस किया। राधा रानी कहो तो अभी जान दे दूं पर पायल नीलाक्षी ने ग्रुप डांस किया। चिट्टे सूट से गाने पर सलोनी कृतिका अर्चना ने ग्रुप डांस किया। बेटी बचाओ विषय पर छात्रा सीरत जैदी और महिला सशक्तिकरण पर नेहा पंवार ने स्पीच दी। घूमर पर सलोनी आशी ने ग्रुप डांस किया। फुलकारी पर आकृति ने सोलो डांस किया। छात्रा रुपल शर्मा अर्चित त्यागी ने लग जा गले गीत गाया। छात्रा प्रिया, गीता, मानसी, प्रिया मलिक, पूनम, नेहा, उमेतमीन, सविता, कहकशां ने जलवा तेरा जलवा में अभिनय कर वाहवाही बटोरी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर अर्चित त्यागी आरती पंवार ने स्पीच दी। शिवानी ने नगाड़े संग ढोल पर सोलो डांस किया। सोंग ५२ गज का पर आशी, पायल, नीलाक्षी रिया ने डांस किया। मां सोंग कहकशां द्वारा गाया गया। निगोडा निगोडा गाने पर रुखसार ने डांस किया। सैय्या सुपर स्टार गाने पर शुमायला खान ने डांस किया। दहेज प्रथा पर प्रिया सैनी ने स्पीच दी। चटक मटक पर सलोनी और कमली कमली पर तनु त्यागी ने डांस किया। भाई अभिषेक और काजल ने सोंग सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। काजल ने तहजीब शराफत गीत को अपने मधुर कंठ से गाकर प्रशंसा बटोरी। घनी बावरी पर आशी ने सोलो डांस किया। रंगीलो मारो ढोलना पर ग्रुप डांस में शिवानी आशा ने सभी का मन मोह लिया। हम्यूनिटी पर सलोनी ने स्पीच दी। कोकोकोला पर पायल ठाकुर ने डांस किया। दीवानी मस्तानी पर शिवानी राठी ने डांस किया। नारी सम्मान व सुरक्षा पर शाहीनूर व आशी ने स्पीच दी। गज भर पानी पर अनुराधा धीमान ने डांस किया। मैय्या यशोदा पर पायल ने डांस किया। इफरा ने ग़ज़ल सुनाकर सभी को गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया। तेरी नचाई नाचूं पर दीपा ने डांस किया। ऐ वतनघ् तेरे लिए देशभक्ति गीत पर शिवानी भारद्वाज ने अपनी आवाज में गाकर सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। शमा, शहजादी, रुखसार और मरियम ने दिल तेरा काला मुंडेया पर डांस कर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसी बीच यहां पर जेलर दीपक शर्मा ने तहसीलदार मनोज कुमार, एक्ट्रेस ख्याति रघुवंशी, सना शाह, डायरेक्टर रिखम सोनी, हैंगओवर नाइट्स पार्टी के एमडी साहिल सोंधी, एयर होस्टेस हीर नाज, रेडियो जॉकी ज्योति तोमर व डीपीओ रागिब सिड व वामिक इलाही के साथ नसीम कुरैशी की आगामी वेब सीरिज शूटआउट एट मुजफ्फरनगर का पोस्टर लांच किया। यहां पर सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। रिटायर्ड शिक्षक राजवीर सिंह मलिक ने जेलर सहित सभी अतिथियों के जीवन को एक कविता को रुप देकर उनको भेंट की। यहां पर छात्राओं द्वारा लगाई गई आर्ट गैलरी का अतिथियों ने अवलोकन किया। इसी बीच दस वर्षीय चित्रकार अब्दुल्लाह कुरैशी ने जेलर दीपक शर्मा को उनकी चित्र वाली पैंटिंग भेंट की। कार्यक्रम के आयोजक कालेज प्राचार्य डॉक्टर दिनेश शर्मा द्वारा कार्यक्रम की सफलता पर सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार जताया गया। कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार शर्मा और नरेंद्र कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एन फार न्यूज के एडीटर नसीम कुरैशी की मुख्य भूमिका रही।
वस्त्रोद्योग क्षेत्र में निवेशकों की बढ़ती रूचि
मुजफ्फरनगर। कभी कपड़ा उद्योग के लिए विख्यात उत्तर प्रदेश वर्तमान में पुनः टेक्सटाइल हब बनने के लिए सतत् अग्रसर है। टेक्सटाइल इन्डस्ट्री में प्रदेश में बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन सम्भावित है। यह प्रदेश के बेरोजगारों को जहाँ काम उपलब्ध करायेगा, वहीं वस्त्रोद्योग के विकास को नई गति भी देगा। वास्तव में वस्त्रोद्योग की हिस्सेदारी को दृष्टिगत रखते हुये राज्य सरकार ने इस क्षेत्र को बढ़ावा देकर वस्त्रोद्योग की पुरानी पहचान दिलाने का जो संकल्प लिया है, निःसन्देह यह सराहनीयध्प्रशंसनीय कदम है। सरकार की इसी पहल से प्रभावित होकर निवेशकों ने वस्त्र क्षेत्र में निवेश के प्रति दिलचस्पी ही नहीं दिखाई, अपितु वस्त्र इकाइयां स्थापित करने का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया है।
सरकार ने इस क्षेत्र में आधारभूत अवस्थापना सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने सहित डिजाइन सेन्टरों को सुदृढ़ एवं अत्याधुनिक करने, कच्चे माल की निरन्तरता बनाये रखने, बेहतरीन सुविधाओं, बुनियादी ढांचा, कुशल श्रमिक की संख्या में वृद्धि के साथ-साथ, आकर्षक एवं व्यवहारिक सुविधायें सरल एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचाने पर विशेष बल दिया है। वस्त्र इकाइयां स्थापित होने से प्रदेश का आर्थिक पिछड़ापन जहां दूर होगा, वहीं लोगों के जीवन स्तर में भी व्यापक सुधार आयेगा तथा व्यापारिक गतिविधियों एवं औद्यौगिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। निर्यात को बढ़ावा देकर वस्त्रोद्योग क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था के सुदृढीकरण में मील का पत्थर साबित होगा।
इस प्रकार उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में वस्त्रोद्योग का विशेष महत्व है। यह उद्योग आम जन की रूचि, चाहत एवं फैशन पर आधारित है। इसमें प्रदेश के विकास की असीमित सम्भावनाएं है। एक समय ऐसा था जब उत्तर प्रदेश देशध्दुनिया में वस्त्रोद्योग के उत्पादों के लिए विख्यात था, परन्तु आज यह अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है। पूर्ववर्ती सरकारें इस उद्योग के प्रति गम्भीर नहीं थीं तथा उनके द्वारा अनिच्छा का रूख अपनाने के कारण इसका निरन्तर ह््रास होता चला गया। लेकिन वर्तमान सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने इसके पुराने स्वरूप को पुनः स्थापित करने की पहल की और निजी निवेशकों को वस्त्रोद्योग क्षेत्र में पूंजी निवेश के लिए प्रेरित किया, जिसके फलस्वरूप विगत इनवेस्टर्स समिट में 66 निवेशकों द्वारा अपनी रूचि प्रदर्शित करते हुये रू0 8715 करोड़ के निवेश के एम0ओ0यू0 किये गए ।
वस्त्रोद्योग इकाईयों की उत्पादकता बढ़ाने एवं गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं, इससे उत्पादकों के लिए आधुनिक परिवेश में अनुकूल वातावरण सृजित होगा, जिसके परिणामस्वरूप वस्त्रोद्योग क्षेत्र में कार्यरत तकनीकी और गैर-तकनीकी कामगारों के सामाजिक एवं आर्थिक स्तर में भी सुधार होगा। वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा बढ़ती हुई प्रतिस्पर्द्धा, निरन्तर बदलते फैशन, डिजाइन एवं तकनीक के विकास को ध्यान में रख कर ऐसी नीतियां और कार्यक्रमों पर बल दिया है, जिससे इस उद्योग का समुचित विकास हो सके और लोगों को बेहतर डिजाइन के आधुनिक एवं जीरो डिफेक्ट के वस्त्र उत्पाद मिल सकें। पर्यावरण पर जीरो इफेक्ट पड़े, इस पर भी ध्यान दिया गया है।
वस्त्रोद्योग आधुनिक मशीनों के साथ ही श्रमिक प्रधान उद्योग भी है। इसमें प्रदेश के विकास एवं रोजगार के असीमित अवसर हैं। प्रदेश में इस उद्योग को पुनः नये तरीके से स्थापित करने के लिए तकनीकी उन्नयन एवं निवेश की नितान्त आवश्यकता पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया गया है। वस्त्रोद्योग में रोजगार के नए अवसरों के लिए न केवल अच्छे कौशल, आधुनिक एवं उच्च तकनीक, क्षेत्र सम्बंधी सभी स्तरों हेतु प्रतिस्पर्द्धी क्षमता एवं दक्षता को बढ़ावा ही नहीं दिया जा रहा है बल्कि सरकार ने इस उद्योग को पुनः नवजीवन देने का संकल्प लिया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने राज्य के समग्र विकास को गति देने के लिये सभी क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु पूँजी निवेश को प्रमुखता दी है। सरकार का मानना है कि एक क्षेत्र के विकास से ही सम्पूर्ण राज्य का विकास सम्भव नहीं है। अतः हर क्षेत्र बुनियादी सुविधाओं से सशक्त हो, जिससे व्यापक स्तर पर विकास योजनाएं संचालित हों, सभी क्षेत्र के उद्यमध्इकाइयां स्थापित हों और आम लोगों को प्रत्यक्षध्अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के पर्याप्त अवसर सुलभ हों।
प्रदेश में सूती, ऊनी एवं रेशमी वस्त्रोद्योग के विकास की असीम सम्भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुये वस्त्रोद्योग क्षेत्र में पूंजी निवेश को प्रोत्साहन प्रदान किया गया। उद्यमियों को इस क्षेत्र में निवेश करने के लिये प्रेरित किया गया, क्योंकि उत्तर प्रदेश वस्त्रोद्योग के क्षेत्र में अपनी एक विशेष पहचान आदि काल से ही रखता रहा है। वस्त्र उद्योग की स्थापना में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिये सरकार ने विशेष ध्यान केन्द्रित किया है। गत वर्ष आयोजित इनवेस्टर्स समिट और ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान सरकार की उद्यम परक नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति आकर्षित होकर तथा विशेष रूचि दिखाते हुए नामी घरानों के उद्योगपतियों ने टेक्सटाइल क्षेत्र में पूंजी निवेश के लिए एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित किये थे।
इनवेस्टर्स समिट में 66 वस्त्र उद्योग इकाइयों की स्थापना के लिए एम0ओ0यू0 किए गए। इनमें से 11 इकाइयों द्वारा कुल रू0 641 करोड़ के निवेश से उत्पादन प्रारम्भ किया जा चुका है, जिससे कुल 2835 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त हुआ है। अन्य 20 इकाईयों द्वारा भूमि की व्यवस्था कर ली गयी है, जिसमें से 09 इकाईयों ने निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया है। इन इकाईयों में लगभग रू0 1605 करोड़ के निवेश से 8300 लोगों का रोजगार सृजन प्रस्तावित है।
पांच अन्य वस्त्र उद्योग की इकाइयों को भूमि आवंटन की प्रक्रिया प्रगति पर है। इन इकाइयों में करीब रू0 36 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है, जिससे 670 लोगों को रोजगार मिलेगा।
राज्य सरकार नोएडा में एक अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर बनाने जा रही है। इस क्लस्टर में एक ही स्थान पर 70 वस्त्रोद्योग से सम्बन्धित इकाइयाँ स्थापित होंगी। इसके लिए 55 एकड़ जमीन का चिन्हांकन किया जा चुका है। इसके अतिक्ति दूसरा टेक्सटाइल पार्क फर्रूखाबाद में और एक टेक्सटाइल पार्क की स्थापना बरेली में करने की कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त मेरठ, आगरा एवं वाराणसी में निजी क्षेत्र के विकासकर्ताओं द्वारा टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क का विकास कराये जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसमें लगभग रू0 5500 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। इन सभी क्लस्टर और पार्क के प्रारम्भ हो जाने पर 50 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त सकेंगे।
इनके अतिक्ति प्रमुख कम्पनियों में मेसर्स कानपुर प्लास्टी पैक लि0 द्वारा कानपुर देहात में रू0 200 करोड़ के निवेश से पी0पी0फैब्रिक तथा आर0पी0 पॉलीपैक लि0 कानपुर देहात में रू0 150 करोड़ से पी0पी0 फैब्रिक्स एवं ओपीपीफिल्म्स निर्माण इकाई भी स्थापित की जा रही है। मे0 सेलेस्टो यार्न कम्पनी द्वारा बलरामपुर जनपद में रू0 970 करोड़ से पॉलिएस्टर यार्न निर्माण इकाई की स्थापना का कार्य भी प्रगति पर है।
आज लगातार हो रहे परिधानों में वैश्विक परिवर्तनो तथा व्यक्तियों की रूचि में हो रहे बदलाव को दृष्टिगत रखते हुये सरकार भी समय की मांग के अनुरूप अपनी नीतियों और कार्य्रक्रमों को आकर्षक एवं व्यवहारिक तथा पारदर्शी बनाकर सबसे पहले बुनियादी अवस्थापना सुविधाओं को सुदृ्ढ़ बनाने का काम कर रही है, ताकि टेक्सटाइल उद्योग का तेजी से विकास हो सके और उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल हब के रूप में देशध्दुनिया में एक विशेष पहचान कायम कर सके।
सरकार के प्रयासों से कानपुर एवं गोरखपुर में मेगा टेक्सटाइल पार्क विकसित करने का भी निर्णय लिया गया है। यद्यपि कानपुर वस्त्र उद्योग का प्रमुख केन्द्र रहा है। कभी कानपुर शहर उत्तर प्रदेश के मैनचेस्टर के रूप में भी विख्यात रहा है। कानपुर में आज भी निटवियर, होजरी, लेदर गारमेंटिंग का कार्य वृहद रूप में हो रहा है। मेगा टेक्सटाइल पार्क विकसित हो जाने पर सभी प्रकार की इकाइयां एक ही स्थान पर स्थापित हो सकेंगीं और वस्त्रोद्योग में व्यापारियों को एक ही स्थान पर सभी प्रकार के वस्त्र उत्पाद सुलभ हो सकेंगे। इसी प्रकार गोरखपुर में भी मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना प्रस्तावित है। यह क्षेत्र पूर्वांचल के वस्त्र उद्योग का प्रमुख केन्द्र है। यहाँ हैण्डलूम, पावरलूम, निटवियर, स्पिनिंग, इकाइयां बड़ी संख्या में कार्यरत हैं। गोरखपुर में टेक्निकल टेक्स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया जा रहा है। सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद के तहत गोरखपुर के रेडीमेड गारमेंट को अतिरिक्त उत्पाद के रूप में चयनित किया है। गोरखपुर के निकटवर्ती जनपद संतकबीरनगर, अम्बेडकर नगर, वाराणसी में बड़ी संख्या में पावरलूम वस्त्र उद्योग स्थापित है। गोरखपुर में मेगा टेक्सटाइल पार्क विकसित हो जाने से पूर्वांचल के वस्त्र उद्योग को नई ऊंचाइयां मिलेंगी और व्यापारिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।
कानपुर एवं गोरखपुर में मेगा टेक्सटाइल पार्क के संचालित हो जाने पर तकनीकी, गैर-तकनीकी लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा वस्त्र उद्योग को नए आयाम मिलने के साथ ही क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
इतना ही नहीं वाराणसी और आगरा में टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क विकसित करने की कार्यवाही की जा रही है। इन पार्कों के विकास के लिए विकासकर्ताओं को भूमि खरीद के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार सभी आवश्यक अवस्थापना सुविधाएं सुलभ कराने सहित इकाई स्थापना से सम्बंधित जरूरी कार्यवाहियों को भी समयबद्ध निस्तारित कर रही है ताकि औद्यौगिक एवं व्यावसायिक उन्नति के अनुकूल सहज एवं सरल वातावरण में उत्तर प्रदेश वस्त्रोद्योग एवं गारमेंटिंग हब के रूप में विकसित हो सके। इसके साथ ही वस्त्र उद्योग के विकास की सम्भावनाओं वाले क्षेत्र में टेक्सटाइल पार्कों को विकसित करने वाली निजी कम्पनियों को भी प्रोत्साहित किया गया है। टेक्सटाइल पार्कों को निजी डेवलपर द्वारा विकसित एवं संचालित करने पर विशेष बल दिया गया है।

