समाचार
राजनीतिक व गैरराजनीतिक प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन 2021 के मददेनजर कचहरी स्थित नामांकन स्थल पर जिला पंचायत सदस्य पद हेतु विभिन्न वार्डौ से प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान विभिन्न राजनैतिक दलो से समर्थित प्रत्याशियो एवं निर्दलीय प्रत्याशियो ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
जिला पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 33 से भाजपा समर्थित यशपाल पंवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उल्लेखनीय है कि यशपाल पंवार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष है। जिला पंचायत क्षेत्र के वार्ड 42 से वरिष्ठ नेता डा.वीरपाल निर्वाल ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूपमे अपना नामांकन पत्र भरा। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला एवं बुढाना क्षेत्र से विधायक उमेश मलिक के साथ कचहरी मे पहुंचे इन दोनो नेताओ ने नामांकन स्थल पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 34 से प्रत्याशी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति वन्दना वर्मा ने वार्ड 34 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप मे कचहरी स्थित नामांकन स्थल पर पहुंंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड 33 से शुभम राणा ने निर्दलीय प्रत्याक्षी के रूप मे नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड संख्या 2 से पारून ने तथा वार्ड संख्या 11 से दर्शन ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड संख्या 24 से कमलेश पत्नि रामनिवास ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे नामांकन पत्र भरा। जिला पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत क्षेत्र संख्या 35 से सपा समर्थित राखी पत्नि राहुल पंवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ सपा नेता अनिल लोहिया,सपा नेता एवं नई मन्डी पटेलनगर से सभासद विकल्प जैन,पूर्व सभासद दीपक गोयल आदि मौजूद रहे। जो कचहरी परिसर मे ही रूक गए। वार्ड 33 से भाजपा समर्थित गांव खाईखेडा निवासी मोहित बेनीवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड 23 से मनीष राणा ने निर्दलीय प्रत्याक्षी के रूप मे नामांकन पत्र दाखिल किया। जिला पंचायत के वार्ड 34 से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति वन्दना वर्मा के पति मुदित वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड 11 से भाजपा नेता रामपाल टेलर के बेटे प्रवीण ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप मे नामांकन पत्र भरा। वार्ड 35 से नेहा पत्नि विदेश कुमार निवासी गांव पीपलहेडा ने अपना नामांकन पत्र भरा। वार्ड 33 से ही धर्मसिह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे नामांकन पत्र दाखिल किया। त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन 2021 के दृष्टिगत जिला पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व मे ही नामांकन सम्बन्धी सभी व्यवस्थाए सुनिश्चित कर दी गई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे., व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा चुनाव सम्बन्धी व्यवस्था को दुरूस्त रखा गया। सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह,सीओ सिटी कुलदीप कुमार,एसडीएम कलैक्ट्रेट आदि आदि ने कचहरी व ब्लॉक सदर पहुंच कर सभी व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा इस दौरान मौके पर मौजूद अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नामांकन के दौरान कचहरी परिसर मे मौजूद पुलिस अधिकारी प्रत्याशी एवं उनके साथ मौजूद प्रस्तावको से मास्क लगाकर रखने हाथो को सैनेटाइज करने एवं सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने के लिए आगाह करते रहे। कचहरी मे तैनात पुलिसकर्मी भीड एकत्रित ना करने, मास्क का प्रयोग करने तथा नामांकन स्थल पर सिर्फ प्रत्याशी एवं उनके प्रस्तावक को ही कक्ष मे जाने तथा प्रत्याशी के साथ आए समर्थको को गेट पर ही रूकने की हिदायत देते नजर आए। कचहरी परिसर एवं उसके आसपास नामांकन प्रक्रिया के दौरान भारी मात्रा मे पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिस कचहरी परिसर मे वाहन लेकर जाने वालो को रोकती नजर आई। ताकि किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था ना हो सके।
पुलिस ने कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त खलील पुत्र यामीन उर्फ पुनना नि0 खालसा पटटी सुजडू थाना को0नगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 संजय त्यागी द्वारा वारंटी अभियुक्त राजपाल पुत्र ज्ञान सिंह नि0 मखियाली थाना नई मण्डी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 अनित यादव द्वारा पोक्सो अधि0 मे वॉछित अभियुक्त पुष्पेन्द्र त्यागी पुत्र पीताम्बर नि0 जनकपुरी थाना सिविल लाइन मु0नगर को अस्पताल तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियोग की विवेचना उ0नि0 श्री अनित यादव द्वारा की जा रही है।इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 विजय कुमार शर्मा द्वारा वॉछित अभियुक्त मोहित कुमार पुत्र विक्रम सिंह नि0 ग्राम एलारपुर थाना जानसठ मु0नगर को रोडवेज बस अडडा मु0नगर से गिरफ्तार किया।इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुनील कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त फैसल पुत्र शरीफ नि0 कस्बा मोरना थाना भोपा मु0नगर को भोपा नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त म0उ0नि0 साधना चौधरी द्वारा मुवॉछित अभियुक्त मुन्ना पुत्र हसन अली नि0 ग्राम बिटावदा थाना बुढाना मु0नगर को चौकी बायवाला चौराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियोग की विवेचना म0उ0नि0 साधना चौधरी द्वारा की जा रही है।
कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 देवा सिंह द्वारा अभि0 आकाश पुत्र सतीश नि0 ग्राम खेडकी थाना पुरकाजी मु0नगर को दादूपुर तिरहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 देशी बन्दक मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 पवन कुमार मय हमराहीगण द्वारा अभि0 मोईन उर्फ मोनी पुत्र हिसामूददीन नि0 ग्राम अन्ती थाना खतौली मु0नगर को आम का बाग ग्राम इस्लामाबाद से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 राकेश गौतम द्वारा अभि0 बाबूराम पुत्र राजेन्द्र नि0 ग्राम बसेडा थाना छपार मु0नगर को सोसाईडी के पास ग्राम बसेडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 70 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का को बरामद किया गया।
इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 इन्तजार अहमद द्वारा अभि0 कपिल पुत्र रविन्द्र नि0 ग्राम तुल्हेडी थाना मीरापुर मु0नगर को कासमपुर मंन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब मिस्टर इण्डिया मार्का को बरामद किया गया। वहीं थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा अभि0 आसिफ पुत्र सलीम नि0 किथौडा थाना मीरापुर मु0नगर को टूटी पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर कच्ची शराब खाम को बरामद किया गया।
भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने कोरोना का टीका लगवाया
मुज़फ्फरनगर/खतौली। जनपद के क़स्बा ख़तौली से बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने आज गुरुवार को ख़तौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना का टीका लगवाया। यहाँ टीकाकरण के उपरांत विधायक ने की लोगों से बाच चीत उन्होंने कहा कि यह टीका विश्व की नई उम्मीद है। यह कोरोना से लड़ने की ऊर्जा, नए व संकल्पित भारत की पहचान और हमारे वैज्ञानिकों की आत्मनिर्भरता का परिचय है। विधायक विक्रम सैनी ने सभी शहरवासियों से कोविड-१९ के टिका लगवाने के लिए भी अपील की और कहा की सभी को बढ़ चढ़कर लगवाना चाहिए कोरोना का टीका, विधायक ने बताया कि टीका लगने के बाद वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। टीकाकरण की प्रक्रिया के दौरान सहयोग करने वाले समस्त मेडिकल स्टाफ को उन्होंने धन्यवाद दिया है।
नवागत सीएमओ डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार का बुके देकर स्वागत
मुजफ्फरनगर। नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. महावीर सिंह फ़ौजदार को बुके देकर स्वागत करते हुए इंडीयन मेडिकल एसोसीएशन ब्रांच मुज़फ़्फ़रनगर के अध्यक्ष डॉक्टर एम एल गर्ग, सचिव डॉक्टर अनुज माहेश्वरी मीडिया सचिव डॉक्टर सुनील सिंघल व वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर यू सी गौड़।
छात्र-छा़त्राओं को पुरस्कार और प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। वैश्विक स्वास्थ्य के महत्व की ओर बडी संख्या में लोगो का ध्यान आकृष्ट करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के नेतृत्व में हर वर्ष 7 अप्रैल को पुरे विश्व भर में लोगो के द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है जिसकी कडी में बूल्डिंग ए फेयरर हेल्दियर वर्ल्ड थीम के अनुसार एस0 डी0 कॉलेज ऑॅॅफ फार्मेसी एण्ड वोकेश्नल स्टडीस के डी0 फार्मा व बी0 फार्मा एम0 फार्मा के छात्रो ने ऑनलाइन रह कर कॉलेज द्वारा आयोजित अनेको प्रतियोगिताओ मे प्रतिभाग किया। कॉलेज निदेंशक डा0 अरविन्द कुमार ने विजेता छात्र छा़त्राओं को पुरस्कार और प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पोस्टर मेेंकिग प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान के लिए बी0 फार्मा प्रथम वर्ष के छात्रा ईशा चौधरी को विजय घोषित किया गया और द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमश अकांशा व पुजा रानी रहे। वही डी0 फार्मा से प्रथम स्थान पर प्रथम गौतम और द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमश हर्ष वर्मा व प्रवेश कुमार को विजय घोषित किया गया। ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता में बी0 फार्मा तृतीय वर्ष की छात्रा मानसी चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमश कनिका व शाहनूर ने बाजी मारी । निर्णयक मण्डल में प्रवीन कुमार, आसिफ, पल्लवी, राबिया रहें। कॉलेज निदेशक डा0 अरविन्द कुमार ने अपने सम्बोधन मे कहा कि कोविड महामारी के लिए शासन व प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई गाईड लाइन का अनुपालन करते हुए कॉलेज द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। उन्होने बाताया कि विश्व में लाखां करोडों लोग अलग-अलग बीमारियों से जूझ रहे है जिसमे कुछ लोग टी0बी0, एनीमिया, एड्स, कैंसर, और दिल आदि की बीमारियो से ग्रसित है। मानसिक बीमारी से भी लोग ग्रसित है जैसे एल्जाइमर डिप्रेशन, पैनिक अटैक, एंजायटी आदि। आज की व्यस्तता और तनाव ग्रस्त जिंदगी मे मनुष्य अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नही दे पा रहा है इसलिए जागरूकता के उददेश्य से हम यह दिवस मना रहे है । इस अवसर पर सभी पदाधिकारीगण डा0 क्षितिज अग्रवाल, विमल कुमार भारती, सौरभ घोष, ईशान अग्रवाल, चारू भारती, उत्सव वर्मा, सना जैदी, अि़क्षता, सोनू कुमार, राहुल, अतुल गुप्ता, सुबोघ कुमार, विनय कुमार, रोहित कुमार, विकास कुमार, आरिफ, अमित अंकित आदि रहे।
पालिकाध्यक्ष ने आईपीएस वन ओवर हैंड का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी द्वारा आईपीएस वन ओवर हैंड का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान एई जलकल को निर्देश दिए गए की गर्मी का मौसम आ गया है शहर की जनता को पानी की समस्या का सामना ना करना पड़े मशीनों एवं जनरेटर को बिल्कुल फिट रखें पालिका अध्यक्ष ने कहा वे समय-समय पर आकर यहां का निरीक्षण करते रहेंगे किसी भी तरह की अगर लापरवाही की गई तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा किसी चीज की अगर आवश्यकता हो तो उसे तुरंत मंगाई शहर की सम्मानित जनता को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े उसके बाद ओवरहेड की हो रही सफाई का पालिका अध्यक्ष द्वारा निरीक्षण किया गया और कहा गया शहर में जितने भी ओवर हैंड है सब की जल्द से जल्द सफाई की जाए निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी सभासद मोहित मलिक विपुल भटनागर एई जलकर कार्यालय अधीक्षक पूरन चंद पाल ठेकेदार सुनील करणवाल एसके बिट्टू एवं संबंधित स्टाफ मौजूद रहा।
मास्क का प्रयोग बेहद जरूरीः डा. एमएल गर्ग
मुजफ्फरनगर। इंडियन मैडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डा.एम.एल.गर्ग ने वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रभाव एवं जनस्वास्थ्य दृष्टिगत कोरोना से बचाव एवं कोविड-19 के प्रभाव को निष्फल करने के उददेश्य से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कुछ सावधानियां/सुझाव प्रस्तुत किए हैं।
आईएमए अध्यक्ष डा.एम.एल.गर्ग ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि कोरोना संक्रमण को हल्के मे लेने के कारण है फिर से कोरोना की मरीजो मे इजाफा हो रहा है। जिसका सबसे बडा कारण मास्क का प्रयोग ना करना है। डा.एम.एल.गर्ग ने जोर देते हुए कहा कि मास्क को भगवान समझें यानि कोरोना के प्रभाव से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग बेहद जरूरी है। अक्सर देखने मे आ रहा है कि लोग मास्क का प्रयोग करने मे लापरवाही बरत रहे हैं। जबकि घर से बाहर निकलने पर खासतौर पर भीडभाड वाले क्षेत्र मे मास्क अवश्य लगा कर रखें। भीडभाड वाले क्षेत्र मे जाने से बचें। कोरोना के बढते प्रभाव के दृष्टिगत बार बार हाथों को सैनेटाइज करे या दिन मे कई-कई बार हाथो को साबुन से धोयें। श्री गर्ग ने विज्ञप्ति मे अगवत कराया कि आजकल देखने मे आ रहा है कि नागरिक मास्क का प्रयोग उचित प्रकार से नही कर रहे हैं तथा सैनेटाइज का प्रयोग भी बहुत कम कर रहे हैं। जबकि ऐसे समय मे किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतना अपने स्वास्थ्य से खिलवाड है। ऐसा करने से बचें। उन्होने आमजन से अपील की है कि सभी लोग मास्क का प्रयोग करें। अपने हाथो को सैनेटाइज करें। बाहर की वस्तुओ को खाने से परहेज रखें। घर का बना तथा हल्का भोजन लें। बार बार अपने मुंह व नाक को ना छुऐं। दूसरों से 2 गज की दूरी बनाकर रखें। आईएमए अध्यक्ष डा.एम.एल.गर्ग ने यह भी आहवान किया कि जिस दुकान पर अधिक भीड हो वहां अपनी बारी आने का इन्तजार करें। थोडी तसल्ली रखें। जरा सी लापरवाही परेशानी का सबब बन सकती है। ऐसा ना करे। डा.गर्ग ने कोविड-19 के प्रभाव के दृष्टिगत दुकानदारो से अपील की है कि दुकानदार भी अपने ग्राहकों से मास्क लगाने ेके लिए कहें तथा जिस ग्राहक पर मास्क ना हो उसे निःशुल्क मास्क उपलब्ध कराने तथा ग्राहकों के हाथो को सैनेटाईज कराने की व्यवस्था जरूर रखें। इन सभी छोटे-छोटे परन्तु प्रभावशाली उपायो से कोरोना को हराया जा सकता है।
आईएमए अध्यक्ष डा.एम.एल.गर्ग ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि कोविड वैक्सीन को लेकर किसी प्रकार का भ्रम ना पालें। वैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव नही है। अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। कोविड वैक्सीन हमें प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करती है।
चुनाव सम्बन्धी व्यवस्थाओं मे कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी‘ सीडीओ
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन 2021 को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। प्रशासन का हर संभव यह प्रयास है चुनाव निर्विध्न पूर्ण हों तथा सभी चुनाव सम्बन्धी व्यवस्थाओं मे कोई कोताही ना हो। कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार मे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सीडीओ आलोक यादव व एडीएम प्रशासन अमित कुमार द्वारा सैक्टर मजिस्टै्रटो को ट्रेनिंग दी जा रही है। बैठक के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेटो को बारीकी से हर मुददे व हर पहलु पर टै्रनिंग दी गई। त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा लगातार मीटिंग का दौर जारी है। सुरक्षित चुनाव सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियो द्वारा ब्रीफ किया जा रहा है।
वहीं दूसरी और जनपद के विभिन्न ब्लॉक पर ग्राम प्रधान एवं बीडीसी के लिए विभिन्न प्रत्याशियो ने एआरओ के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान उनके प्रस्तावक भी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय लोकदल के समर्थित प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी
मुजफ्फरनगर। क्षेत्रीय कार्यालय 628/8 सुभाष नगर मेरठ द्वारा जनपद चयन समीति जिला पंचायत चुनाव मुजफ्फरनगर के प्रस्ताव के आधार पर जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न वार्डों से पाँचवी सूची में उल्लेखित प्रत्याशियों को पंचायत चुनाव लड़ने हेतु राष्ट्रीय लोकदल का समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है। वार्ड 41 ओमसिंह, गाँव रहकड़ा
मुजफ्फरनगरः फिर मददगार साबित हुए नगर पंचायत अध्यक्ष पुरकाजी द्वारा लगावाए गए कैमरे, कैमरे के आधार पर पकड़ा बाइक चोर
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बॉर्डर पर नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे एक बार फिर पुलिस के लिए मददगार साबित हुए हैं, पुरकाजी नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा लगवाए गए इलाकों में कैमरों से पुलिस अब तक मर्डर समेत दर्जनों ऐसे केस खोल चुके हैं जो नामुमकिन थे।
दरअसल हुआ यूं कि पुरकाजी ब्लॉक के प्रांगण में प्रथम दिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन दाखिल किए जा रहे थे, नामांकन दाखिल करने आए प्रत्याशी के साथ गांव बरला निवासी अतीक उर रहमान भी अपनी बाइक पर सवार होकर आया था। युवक ने अपनी बाइक को ब्लॉक के बाहर खड़ी कर दी। मौका पाकर एक चोर बाइक को चुरा कर ले गया। पुलिस ने चोरी की सूचना पर पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारुकी से संपर्क किया, तो पुरकाजी चेयरमैन ने कैमरों की मदद से उस चोर को खोज निकाला। वहीं कैमरे में चोर बाइक को ले जाते हुए साफ तौर से दिखाई दे रहा है, पुलिस ने कैमरे के आधार पर हुई युवक की पहचान के बाद बाइक को बरामद किया। पुरकाजी नगर पंचायत में लगे कैमरो की धूम उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड में भी है। 8 दिन पूर्व भी कस्बे में हुई मोबाइल लूट का खुलासा भी इन्हीं कैमरों की मदद से हुआ था। उत्तराखंड पुलिस भी केस की गुत्थी सुलझाने के लिए कैमरों की मदद ले चुकी है और अभी हाल फिलहाल भी हरिद्वार प्रशासन ने कुंभ मेले के लिए पुरकाजी चेयरमैन से कैमरे संबंधी सहयोग मांगा है।
बंदूक के साथ फोटो वायरल करना पड़ा महंगा
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी में प्रभारी निरीक्षक देशराज सिंह ने बताया कि खेड़की निवासी युवक आकाश पुत्र सतीश ने बंदूक के साथ अपना फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। शेरपुर चौकी इंचार्ज देवा सिंह ने आरोपित को दादोपुर तिराहा से पकड़ लिया। उसके पास से देसी बंदूक व दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आकाश का चालान कर दिया।
कुकर्म का आरोप लगाया
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थानाक्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने जनकपुरी निवासी पुष्पेंद्र और एक अज्ञात पर 17 वर्षीय बेटे के साथ कुकर्म करने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुष्पेंद्र और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हत्यारोपितों की धमकी से छात्र के स्वजन ने गांव से किया पलायन
मुजफ्फरनगर। छात्र हर्षदीप उर्फ हर्ष की हत्या में समझौता न करने पर फरार तीन आरोपित पीड़ित स्वजन को धमकी दे रहे हैं। इससे सहमे स्वजन गांव से पलायन कर गए और मकान बिकाऊ है का पोस्टर लगा गए। पुलिस का कहना है कि स्वजन बिना बताए कहीं चले गए हैं।
बघरा गांव निवासी कक्षा 11 के 17 वर्षीय छात्र हर्षदीप उर्फ हर्ष पुत्र संदीप की 31 जनवरी को हत्या कर दी गई थी। पिता संदीप ने गांव के ही अजय पुत्र भंवर सिंह, अनिल पुत्र कबूल, राहुल पुत्र गुरुपाल, नितिन, अमित पुत्रगण बृजपाल, अंकित व गौरव पुत्रगण सुशील के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने चार आरोपित जेल भेज दिए है, जबकि तीन आरोपित फरार चल रहे हैं। मृतक के स्वजन का आरोप है कि फरार आरोपित समझौता नहीं करने पर उन्हें धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी, एसएसपी से लेकर डीआइजी, आइजी, डीजीपी तक न्याय की गुहार लगा चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस भी उन्हीं पर समझौते का दबाव बना रही है। आरोपित अवैध हथियारों के साथ धमकी भरी पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर भी डाल रहे हैं और उनके घर के सामने घूम रहे हैं। स्वजन का कहना है कि तीन आरोपितों की गिरफ्तारी न होने व पुलिस का सहयोग न मिलने से स्वजन दहशत में हैं। इसके चलते पीड़ित स्वजन घर से सभी सामान लेकर पलायन कर गए। गांव के लोगों व रिश्तेदारों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन मृतक के माता-पिता रोते-रोते अपनी व स्वजन की जान की दुहाई देते हुए पलायन कर गए। हत्या को दुर्घटना बनाने की हुई थी कोशिश
हर्षदीप का हत्या से पूर्व गांव के ही लोगों से झगड़ा हो गया था। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
31 जनवरी को हर्षदीप का वाहन से कुचला हुआ शव बघरा की मेन रोड पर मिला था। पुलिस भी उसकी दुर्घटना में मौत बता रही थी, जबकि स्वजन ने हत्या कर शव सड़क पर फेंकने का आरोप लगाया था। स्वजन ने घटना के समय आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
चार लोगों को जेल भेज दिया था। तीन आरोपितों की संलिप्तता की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। दोषी पाए जाने पर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी। मृतक के स्वजन बिना बताए कहीं चले गए हैं। -शरदचंद्र शर्मा, सीओ फुगाना।

