News
खबरें अब तक...

समाचार

मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाल समेत नई मंडी कोतवाल व सीओ खतौली रहे डी के मित्तल का कोरोना से निधन
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाल समेत नई मंडी कोतवाल व सीओ खतौली रहे डी के मित्तल का कोरोना से निधन हो गया है।

 

जानसठ पुलिस ने मास्क न पहनने वालों के चालान काटे1 Min 16 |
जानसठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के कड़े निर्देशों के चलते कोरोना वायरस (कोविड-१९) के बढते प्रभाव को रोकने के मद्देनजर इंस्पेक्टर जानसठ डीके त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया और इस दौरान चालान भी काटे। जानसठ इंस्पेक्टर डीके त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया और इस दौरान बिना मास्क पहने व्यक्तियों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क वितरण एवं मास्क का प्रयोग करने और शारीरिक दूरी का पालन करने की हिदायत दी। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने क्षेत्रवासियों से कहा कि कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी का ध्यान रखें कोरोना वायरस के बढते प्रभाव को खत्म करने के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें तथा शारीरिक दूरी का पालन करें और अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।

 

 

शहर प्रमुख मौहल्लों में सैनिटाइजर अभियान चलाया2 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा कार्य योजना के अनुसार उनके द्वारा दिए गए निर्देश पर नगर के ९ वार्डों में ३ टैंकर के माध्यम से सैनिटाइजर अभियान चलाया गया एक एक सैनिटाइजर टैंकर पर एक-एक प्रभारी की तैनाती करते हुए उन्हें तीन तीन वार्ड दिए गए है। २ टैंकर के प्रभारी बोलो नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं एक टैंकर का प्रभारी नदीम सुपरवाइजर को बनाया गया है। वार्ड संख्या २५ अवध विहार, लक्ष्मण विहार जानसठ रोड तथा वार्ड संख्या ९ एवं वार्ड संख्या २९ गांधी कॉलोनी, शिवपुरी तथा द्वारकापुरी क्षेत्र तथा वार्ड संख्या ३७, ४७ एवं ४६ मोहल्ला खालापार के अलावा वार्ड संख्या ०१ रैदास पुरी, गंगा रामपुरा, वार्ड संख्या १८ मोहल्ला ब्रह्मपुरी तथा वार्ड संख्या ३ मोहल्ला साकेत कॉलोनी एवं वसंत विहार मैं सैनिटाइजर का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है जो शाम ५ः०० बजे तक चलेगा। इसके अलावा छोटी मैनुअली मशीन से कोरोना पॉजिटिव घरों में सैनिटाइजर का कार्य कराया गया। वार्ड संख्या ३७ एवं वार्ड संख्या ४७ मोहल्ला खालापार में नाला टीम के माध्यम से मैनुअली नाला सफाई का कार्य कराया गया।

 

तहसील में अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों कामकाज बंद रखा
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण को लेकर सभी जगह सतर्कता एवं सुरक्षा बरती जा रही है। तहसील सदर में कई अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों के कोरोना पॉजिटीव पाये जाने के कारण तहसील सदर में आज सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया। दस्तावेज लेखक संघ के सतीश शर्मा ने बताया कि दस्तावेज लेखक संघ, दस्तावेज विक्रेता एवं तहसील बार में सर्वसम्मति निर्णय अनुसार सोमवार 26 अप्रैल से शनिवार तक पूर्णतः तहसील बंद करने का निश्चय किया है। इस दौरान तहसील में रजिस्ट्री संबंधी कोई भी कार्य नही ंहोगा।

 

सेनेटराइज़ किया अभियान चलाया
मुज़फ्फरनगर। कोविड-१९ से बचाव हेतु जनपद में सभी थानों को सेनेटाईज किया जा रहा है। एसएसपी अभिषेक यादव के आदेशानुसार पुलिस विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा कोविड-१९ के बढते कहर को देखते हुए अपने-अपने थाना/चौकी में कार्यालय, बैरक आवास एवं गाडियों को सेनेटराइज़ किया गया। सैनिटाइजेशन का यह कार्य सभी थानाक्षेत्रों में नियमित एवं निरंतर रूप से किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर पुलिस कोरोना वायरस से लडने के लिये हर सम्भव प्रयास में कार्यरत है।

 

केन्द्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया6 Min 9 |
मुज़फ्फरनगर। आज फिर मुजफ्फरनगर से सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने बेगराजपुर स्थित मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया तथा भारत आयुर्वेद मेडिकल कालेज में तैयार किये जा रहे १०० बेड के एल-२ कोविड हॉस्पिटल की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अतरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अग्रवाल , गौरव पंवार , बेगराजपुर एवं भारत आयुर्वेद कालेज के प्रिंसिपल मौजूद रहे।

 

 

 

दीनी तालीम मकसद है तो दुनियावी तालीम जरुरत हैः मुफ्ती वसीम7 Min 10 |
बुढ़ाना। मुफ्ती मोहम्मद वसीम ने कहा कि वसीम रिजवी २६ आयतें तो दूर की बात कुरान ए पाक से एक नुक्ता भी नही हटवा सकता। मुफ्ती मोहम्मद वसीम बीती रात कस्बे के मौहल्ला मिर्दगान में स्थित कूबा मस्जिद में तराबीह (१ माह की खास नमाज) में कुरान ए पाक पूरा होने के बाद ब्यान फरमा रहे थे। उन्होंने कहा कि जिसने अपने आपको कुरान से जोड़ लिया, कुरान को मौहब्बत से देख लिया, जिसने कुरान को सीने से भी लगा लिया तो समझो उसका मर्तबा बुलंद हो गया। उन्होंने ये भी कहा कि आज हमने तालीम को पीछे छोड़ दिया। दीनी तालीम मकसद है तो दुनियावी तालीम जरुरत है। इसलिए अपने बच्चों को आईपीएस, आईएएस, पीसीएस या पीपीएस कुछ भी बनाएं लेकिन अपने बच्चों को जरुर पढ़ाएं। क्योंकि बिना पढ़ाई कुछ नहीं। उन्होंने बुढ़ाना के अजीज फातिमा स्कूल की तारीफ की और कहा कि अपने बच्चों को इस स्कूल में जरुर पढायें क्योंकि इसमें दीनी और दुनियावी तालीम होती है। मुफ्ती असरार ने कोरोना के खात्मे की दुआ कराई। इससे पहले उन्होंने नात ए पाक रसूल ए खुदा पढ़ी। यहां पर कारी महताब ने बीती १३ अप्रैल से शुरू हुआ कुरान ए पाक कुल १३ दिन में पूरा किया। जिसको इसी मस्जिद के इमाम कारी आजाद द्वारा सुना गया। यहां पर कारी महताब और कारी आजाद बुढ़ानवी को इनाम देकर उनका हौंसला बढ़ाया गया। सभी ने सोशल डिस्टेंस का पूरा ख्याल रखते हुए मिष्ठान का भी आनंद लिया। इस मौके पर मौलाना फारुख, मौलाना आस मौहम्मद, मौलवी उस्मान, हाफिज साहिब, हाफिज अहमद, हाफिज सूफियान और हाफिज आलिम भी मौजूद थे।

 

नवीन मंडी स्थल में 33 टेबल पर मतगणना की जाएगी
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर खतौली खंड विकास कार्यालय तैयारी में जुट गया है। मतगणना की कार्ययोजना बनाई गई है। नवीन मंडी स्थल में ३३ टेबल पर मतगणना की जाएगी। कोरोना महामारी के कारण उम्मीदवार केवल एक एजेंट बना सकेगा। मतगणना स्थल पर उसी गांव के उम्मीदवार, एजेंट को प्रवेश मिलेगा, जिसकी मतगणना जारी होगी। एक टेबल पर ११ बूथ एकसाथ खोले जाएंगे।
मतपेटियों में बंद उम्मीदवारों का भाग्य दो मई को सामने आएगा। जैसे ही दिन नजदीक आ रहे हैं, उम्मीदवारों की धड़कन भी बढ़ रही है। समर्थकों के साथ प्रत्याशी उनके पक्ष में पड़े वोटों को बूथवार जोड़-घटा रहे हैं। सबके दावे जीत के हैं, लेकिन असल तस्वीर मतगणना से साफ होगी। खंड विकास कार्यालय भी मतगणना भी तैयारी में लगा है। खंड विकास क्षेत्र की ८४ ग्राम पंचायतों की मतगणना के लिए ३३ टेबल लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर ११ बूथ एकसाथ खोले जाएंगे। इसके लिए टेबल के चारों ओर कर्मचारियों को बैठाया जाएगा। मतगणना स्थल पर कोरोना महामारी को देखते हुए नियम कड़े किए गए हैं। बीडीओ पवन कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि प्रत्याशी को केवल एक एजेंट बनाने की अनुमति होगी। मतगणना स्थल पर एक बार में प्रत्याशी या उसका एजेंट ही भीतर रह सकेगा। मतगणना को चक्रानुक्रम में लगाया जाएगा। शोर-शराबा और जुलूस, भीड़ लेकर आने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा।

 

युवा खेलों में कॅरियर बनाएंः काकरान
ंशाहपुर। अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान ने कहा कि युवा खेलों में कॅरियर बनाएं। किसी पर निर्भर न रहकर कठिन परिश्रम करें, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
कस्बे की मंगलापुरी मंडी स्थित समाजसेवी हरिओम पुंडीर के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में अर्जुन अवार्डी दिव्या काकरान ने कहा कि युवा जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। युवा खेलों को जीवन का हिस्सा बनाएं और कठिन परिश्रम के माध्यम से कॅरियर बनाएं। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि वे आत्मनिर्भर बनकर देश का नाम रोशन करें। गांव पुरबालियान निवासी महिला पहलवान ने कहा कि जब वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की ओर से खेलती हैं, तो उन्हें गर्व की अनुभूति होती है। फिलहाल दिल्ली के गुरु प्रेमनाथ अखाड़े में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं दिव्या ने कहा कि अब वे कॉमनवेल्थ गेम्स व वर्ल्ड चौंपियनशिप की तैयारी कर रही हैं। उनका लक्ष्य सभी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल करना है। इस दौरान दिव्या की दोस्त नीना, भाई दीपक काकरान व ऋषभ पहलवान आदि मौजूद रहे।
उधर, अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान ने कोरोना से जंग जीतने के लिए लोगों से सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि वह स्वयं, दोस्त नीना व भाई दीपक काकरान गत वर्ष २८ नवंबर को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव हो चुके हैं। सभी ने खुद को होम क्वारंटीन कर गाइडलाइन का पालन किया। इसके चलते वे पांच दिन में स्वस्थ हो गए।

 

 

सावधानी से लडने से भागेगा कोरोनाः जनमंच8 Min 12 |
मुजफ्फरनगर । कोविड महामारी जानकारी एवं बचाव विषय पर एक वर्चुअल सभा प्रबुद्ध जनमंच द्वारा आयोजित की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईएमए अध्यक्ष वरिष्ठ चिकित्सक डा० एम एल गर्ग एवं विख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डा० अनुभव सिंघल, कार्यक्रम अध्यक्ष माननीय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में १०० गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया २ घंटे से ज्यादा दोनो डाक्टर्स ने लोगों के प्रश्नों का उत्तर दिया। डा० मोहन लाल गर्ग ने बताया कि यह वायरस ६ फुट तक ही जा पाता है इसलिए मास्क लगाने एवं दूरी बनाए रखने से इससे बचा जा सकता है। अनावश्यक बाहर जाने से बचें विटामिन सी वाली चीजें काढा च्यवनप्राश आदि इम्यूनीटि बढाने वाली चीजें खाएं नियमित व्यायाम एवं प्राणायाम करें। डा० अनुभव सिंघल ने बताया कि कि इस मरीज की यथा संभव घर पर देखभाल करें कोई भी लक्षण दिखाई देने पर तुरंत योग्य चिकित्सक से संपर्क करें। उनके निर्देशों का अनुसरण करें दोनों डाक्टरों ने अनेक अतिथियों के प्रश्नों के सरल भाषा में उत्तर दिए। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा इस समय लोगों में जागरूकता बढाने एवं भ्रान्तियों को दूर करने के लिए यह बहुत अच्छा प्रयास है। उन्होंने इस कार्यक्रम को आयोजित करने प्रबुद्ध जनमंच के अध्यक्ष निशांक जैन की सराहना की। कार्यक्रम में श्रीमती रीना अग्रवाल , विनय सिंघल , सुनील अग्रवाल प्रगति कुमार सीए कौशल कृष्ण , रोहित जैन, अनुज गोयल, उमेश गोयल एडवोकेट , सुनील गर्ग एडवोकेट एवं महासचिव नीरज गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। अध्यक्ष होने के नाते आप सभी का हार्दिक आभार जताते हुए निशांक जैन ने कहा कि जनमंच लगातार अतिविशिष्ट अतिथियों का प्रबुद्ध जनों से साक्षात्कार कराता रहा है और आगे भी एसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। संस्था के संरक्षक उद्योगपति सतीश गोयल एवं कुंज बिहारी अग्रवाल ने कहा हमारी ईश्वर से प्रार्थना है सभी नगरवासी सुरक्षित एवं स्वस्थ रहें। उल्लेखनीय है आपदा के समय सतीश गोयल कोरांटाईन मरीजों के घर प्रतिदिन भोजन पहुंचाने का प्रबंध करा रहे हैं।

 

एसडीएम सदर ने निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश9 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। एसडीएम सदर ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आज दोपहर के वक्त तितावी थाना क्षेत्र के कस्बा बघरा स्थित इंटर कॉलेज मे मतगणना स्थल पर पहुंचे एसडीएम सदर दीपक कुमार ने मतगणना सम्बन्धी व्यवस्थाओं को जायजा लिया। एसडीएम सदर दीपक कुमार व थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने कॉलेज मे रखी हुई मतपेटिकाओ की सुरक्षा मे लगी पुलिस फोर्स को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय निर्वाचन 2021 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई थी। विगत 19 अप्रैल 2021 को जनपद मे मतदान कार्य शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। डीएम सेल्वा कुमारी जे. एवं एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे जनपद मे चुनाव शांतिपूर्ण तरीके के सम्पन्न होने के पश्चात अब चुनावी प्रक्रिया की अगली कडी यानि मतगणना सम्बन्धी विभिन्न व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी संदर्भ मे बघरा पहुंचे एसडीएम सदर दीपक कुमार ने मतगणना स्थल एवं विद्यालय मे रखी गई मतपेटियो के विषय मे जानकारी लेने के साथ मौके पर मौजूद अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सीओ सदर,एसओ तितावी राधेश्याम यादव,चौकी प्रभारी आदि मौजूद रहे।

 

बिना मास्क लगाए बाजारों मे घूमने वालों के खिलाफ अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। बिना मास्क लगाए बाजारों मे घूमने वाले व्यक्तियो के खिलाफ पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस ने नगर के विभिन्न चौराहो/बाजारो मे चैकिंग अभियान के तहत उन लोगो की जमकर क्लास ली। जो व्यक्ति बिना मास्क लगाए बाजारो मे घूम रहे थे। बताया जाता है कि पुलिस ने इस दौरान मास्क ना लगाने पर कई लोगो के चालान भी काटे। सीओ सिटी कुलदीप कुमार के निर्देशन मे शहर कोतवाल योगेश शर्मा ने नगर की हृदय स्थली शिव चौक,भगत सिह रोड, मिनाक्षी चौक, खालापार,फक्कर शाह चौक,किदवई नगर आदि अनेक स्थानो पर सघन चैकिंग तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान वाहन चैकिंग भी की। चैकिंग के दौरान पुलिस ने वाहनो की तलाशी ली। वहीं दूसरी और इंस्पैक्टर सिविल लाइन उम्मेद सिह ने क्षेत्र के अस्पताल चौराहा, कच्ची सडक,मदीना चौक, अंसारी रोड,प्रकाश चौक,महावीर चौक आदि अनेक स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया तथा चालान काटे। इसी संदर्भ मे थाना नई मन्डी कोतवाल अनिल कप्परवान की मौजूदगी मे पुलिस ने जानसठ बस स्टैण्ड, अलमासपुर चौराहा, चौडी गली, द्वारकापुरी मोड,भोपा बस स्टैण्ड आदि विभिन्न चौराहो/स्थानो पर चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया।

 

सहावली में दो पक्षों में मारपीट, पथराव, मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। चुनावी रंजिशन आपसी संघर्ष एवं पथराव के मामले मे पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मुकदमा कायम कर कार्यवाही सुनिश्चित की। ज्ञात हो कि नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सहावली मे पिछले दिनो हुई वोटिंग के दौरान हुए विवाद व दोनो पक्षो मे संघर्ष की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए दोनो पक्षो को खदेड लिया। पथराव मे छह लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनो पक्षो के खिलाफ रिर्पोट दर्ज कर ली है। बताया जाता है कि गांव सहावली मे प्रधानी के चुनाव के दौरान वोट डालने को लेकर 19 अप्रैल को कुछ लोगो मे विवाद हो गया था। इसके बाद दोनो पक्षो के बीच दो दिन पूर्व भी मारपीट हुई थी। जिसके बाद गांव के कुछ लोगो ने दोनो पक्षो के बीच समझौता करा दिया था। वहीं दूसरी और उस समय गांव मे पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षो को शान्त करा दिया था। लेकिन रविवार की दोपहर इन दोनो पक्षो ने एक दूसरे पर दोषारोपण करते हुए मारपीट कर दी। दोनो पक्षो मे जमकर पथराव व लाठी डन्डे चले। सूचना मिलते ही नई मन्डी कोतवाल अनिल कप्परवान मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पथराव के दौरान मौहम्मद शादाब,महजाद अली, शहजाद, महताब, मौहम्मद इनाम व शुहैब घायल हो गए। पुलिस ने घायलो को अस्पताल भिजवा दिया। नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने रंजिशन संघर्ष मे मामले मे 16 लोगों के खिलाफ नामजदगी दर्ज कर जांच पडताल व कार्यवाही सुनिश्चित की। पुलिस ने आरोपित असलम,शौकत, शहनवाज, लियाकत, इनाम, सलमान, सरफराज, शादाब,अजान,शहनजर आदि 16 आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की।

 

राजाराम शास्त्री के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार झंझोट ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि उनके आवास पर संगठन की एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुशील कुमार झंझोट ने कहा की पूर्व गन्ना राज्यमंत्री राम चन्द्र बाल्मीकि व पूर्व जेल विजिटर बाल्मीकि समाज के ईमानदार नेता राजाराम शास्त्री के निधन से बाल्मीकि समाज को बहुत क्षति हुई है। जिसकी भविष्य मे पूर्ती हो पाना असंभव है। बैठक के दौरान दोनो नेताओं को श्रृद्धाजलि अर्पित की गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिग का विशेष ख्याल रखा गया। बैठक मे दीपक बाल्मीकि, सुशील कुमार झंझोट, भुषण बाल्मीकि, तुषार बाल्मीकि, महक सिह, अमित वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

 

मास्क न लगाने वालों की क्लास ली10 Min 9 |
तितावी। पुलिस ने 59 घंटे के लॉकडाउन के पश्चात आज सुबह 7 बजे से लॉकडाउन खुलने पर लापरवाही बरतने वालो के खिलाफ मोर्चा खोला। थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने बिना मास्क लगाए बाजार मे घूमने वालो से उठक बैठक लगवाते हुए भविष्य मे मास्क लगाने की हिदायत दी।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते तितावी थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने आज पुलिस टीम के साथ क्षेत्र मे सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने 59 घंटो का लॉकडाउन खुलते ही लापरवाह लोगो के चालान काटे। थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने बेवजह घूमने वाले लोगो को सख्त हिदायत दी और घर पर ही रहने की सलाह दी। पुलिस ने बघरा के बाजार मे बिना मास्क वाले व्यक्तियो के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस की इस सख्ती से बिना मास्क के एवं बेवजह बाजार मे घूमने वाले व्यक्तियो मे हडकम्प मचा रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − eleven =