समाचार (Muzaffarnagar News)
शराब सहित पकडा
Muzaffarnagar News। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार त्यागी द्वारा अभियुक्त गुलाब पुत्र मेघराज निवासी ग्राम सिकरेडा थाना मीरापुर जनपद मु0नगर वन कार्यालय सिकरेडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 01 जरीब कैन में 05 लीटर शराब खाम बरामद की गयी। इसके अलावा थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 बीबी शर्मा द्वारा अभियुक्त संजय पुत्र राजपाल नि0 ग्राम सिखरेडा थाना सिखेडा मु0नगर को गन्ना क्रेशर के पास ग्राम सिखरेडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 25 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का को बरामद किया गया।
कई वांछित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना रतनपुरी पर नियुक्त व0उ0नि0 ललित कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त महकसिंह पुत्र गोपाल निवासी रायपुर नगला थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। है।इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सचिन त्यागी द्वारा वारण्टी अभियुक्त गुलजार पुत्र महबूब नि0 ग्राम हुसैनकलां थाना बुढाना मु0नगर, सुनील पुत्र सेवा राम नि0 ग्राम गढी सखावत थाना बुढाना जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
चाकू, तमंचे सहित कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्रों सहित गिरफ्तार किया। थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 जयवीर सिंह द्वारा अभियुक्त कादिर पुत्र गुलजार नि0 मौ0 जाटान कस्बा व थाना पुरकाजी मु0नगर को कब्रिस्तान पगडण्डी पीर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 ओमेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त समन्दर पुत्र विष्णुसेन नि0 ग्राम कसौली थाना चरथावल मु0नगर को चौकडा मार्ग सरकारी टयूबवैल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
दिन निकलते ही हादसा, चार की मौत
मुजफ्फरनगर। दिन निकलते ही सड़क हादसे में बच्ची सहित तीन की मौत हो गयी जिसमें दो महिलाएं शामिल है। सड़क हादसे में चार लोगों की मौत से कोहराम मच गयां फुगाना थाना क्षेत्र के मेरठ करनाल हाईवे पर ट्रक और कार की हाईवे के पास सराय गेट पर हुइ भीषण टक्कर में मां बेटी और जेठानी की जान चली गयी। बताया गया है कि उक्त मां और बेटी अपनी जेठानी के साथ भर्ती परीक्षा देने के लिए मेरठ जा रही थी कि हादसा हो गया। अचानक हुए हादसे से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर मौके पर परिवार के अन्य लोग भी वहां पर पहुंच गये और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सोहंजनी जाटान निवासी सोंहजनी निवासी रुबी (३० वर्ष) पत्नी श्रीपाल, विनीता (२३ वर्ष) पत्नी सुरेश पंवार, मिस्टी (०१ वर्ष) पुत्री सुरेश पंवार, विपिन (२५ वर्ष) पुत्र भूषण, सोनू (२१ वर्ष) पुत्र देशपाल कार में सवार होकर मेरठ के लिए निकले थे। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से कार की टक्कर हो गई। हादसे में रुबी, विनीता और मिस्टी की मौके पर ही मौत हो गई। विपिन और सोनू की हालत गंभीर के चलते उन्हे मेरठ रैफर कर दिया जहां विपिन की भी मौत हो गयी। कार हाईवे पर फुगाना के समीप पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। विनीता, उसकी बेटी मिष्टी और जेठानी रूबी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। चार लोगों की मौत से सोहजनी जाटान में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से परिवार के में बुरी तरह से कोहराम मचा हुआ है। वहीं घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गयां सुबह सुबह हुए हादसे में तीन की मौत होने से शोक की लहर दौड गयी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परीक्षण के लि भेज दिया।
डीएम ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया । जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
चार शातिरों को दबोचा
खतौली। थाना खतौली क्षेत्र में बैंक मित्र के साथ हुई लूट की घटना के सम्बन्ध में थाना खतौली पर अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा घटना के अनावरण हेतु थाना खतौली पर टीम गठित की गयी थी। घटना का अनावरण करते हुए थाना खतौली पुलिस व स्ह््रत्र टीम द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही ०४ अभियुक्तों को घटायन रोड से नगल रुद्र जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में आदेश पुत्र हरपाल सिंह जाति पाल निवासी ग्राम सिरसलगढ थाना बिनौली जनपद बागपत, कपिल कुमार पुत्र प्रेमचन्द जाति पाल निवासी गढीदुल्ला थाना बिनौली जनपद बागपत, सचिन पुत्र बाबूराम जाति पाल निवासी सिरसलगढ थाना बिनौली जनपद बागपत, अशोक पुत्र मूलचन्द जाति पाल निवासी चिंदौडा थाना जानसठ जनपद मु०नगर इसके अलावा ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा कारतूस १२ बोर, ०२ मोटर साईकिल-लूट में प्रयुक्त, ०१ लाख ०१ हजार रुपये नगद (लूट के अभियोग से संबंधित), ०१ लेपटोप लेनोबो कम्पनी (लूट के अभियोग से संबंधित), ०१ रजिस्टर, ०१ पिटठू बैग (लूट के अभियोग से सम्बन्धित) बरामद किया।
पुण्यतिथि पर नमन
मुज़फ्फरनगर । पंडित मदन मोहन मालविय जी की ७५ वी पुण्यतिथि हवन पूजन के साथ मालवीय चोक पर उनकी प्रतिमा के समक्ष फूलमालाएं पहनाकर ब्राह्मण समाज के सम्मानित महिलाओ व पुरुषों ने मनाई। इस दौरान माल्यापर्ण किया तथा संकल्प लिया कि सभी भारत रत्न पण्डित मदन मोहन मालवीय के पद चिन्हों पर चलकर देश का नाम रोशन करेंगे। पण्डित जी ने शिक्षा में देश मे बड़ा योगदान दिया है जनपद में भी पण्डित जी के नाम से कई शिक्षण संस्थाए संचालित की जा रही है आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर काफी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, कॉग्रेस जिला अध्यक्ष सुबोध शर्मा, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य राजीव पराशर आदि मौजूद रहे।
श्री श्याम रथयात्रा जयकारों के साथ शुरू
मुजफ्फरनगर । श्री श्याम जन्मोत्सव पर भव्य श्री श्याम रथयात्रा निकाली गई।
श्री गणपति धाम खाटूश्याम मन्दिर परिवार की ओर से भव्य श्री श्याम यात्रा आज सुबह निकाली गई। मंदिर परिसर में पूजा अर्चना और जयकारों के साथ यात्रा शुरू हुई। नई मंडी के विभिन्न बाजारों में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर तमाम श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लिया।इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल ,वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय मित्तल सतीश गोयल ,सुरेंद्र अग्रवाल रतनदीप, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव गर्ग, सहमीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल आदि ने बाबा की पूजा अर्चना की मंदिर कमेटी से मंदिर के संस्थापक संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी भीम सेन कंसल, मंदिर के प्रधान अशोक गर्ग, कैलाश चंद ज्ञानी, चाचा जेपी, अमरीश गोयल, रजत राठी, अंकित अग्रवाल, प्रतीक कंसल, रजत गोयल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। डी ए वी कॉलिज मुजफ्फरनगर में छात्रसंघ संयुक्तसचिव अमन जैन के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने स्नातक पाठ्यक्रमों में २५त्न सीट वृद्धि एवं संध्याकालीन कक्षा चलाने हेतु चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम प्राचार्य ललित कुमार को ज्ञापन सौंपा।
छात्रसंघ नेता अमन जैन ने बताया कि प्रत्येक महाविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में हर वर्ष प्रवेश के लिए १ सीट के सापेक्ष १० छात्र-छात्राओं के आवेदन रहते हैं जिस कारण अनेक छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित रह जाते हैं और इस वर्ष भी पहले से ही सीटों के सापेक्ष अधिक संख्या में आवेदन हैं और इसके बाद भी विवि ने दोबारा रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोल दिया था जिसके बाद सीटों पर आवेदन और बढ़ गए ,ऐसे में सभी छात्रों का भविष्य अंधकार में है इसीलिए विवि को हर महाविद्यालय में कम से कम २५त्न सीट बढ़ाने की आवश्यकता है या संध्याकालीन कक्षाएं चलाने की आवश्यकता है जिससे छात्रों का हित हो सके।
छात्रनेता अंकुर ने बताया कि इस बार कोरोना के चलते इंटर का परीक्षा परिणाम १०० फीसदी रहा हैं और कॉलेजों में उसके हिसाब से सीट ही नहीं हैं विवि से हमारी मांग हैं कि छात्रों के हित को देखते हुए इस बार सीट बढ़ाई जाए या संध्याकालीन कक्षाएं संचालित की जाए और अगर विवि सीट नहीं बढ़ाता या संध्याकालीन कक्षाएं नही चलाता तो छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे,
टीकाकरण का सत्यापन किया
शाहपुर। पशु चिकित्सा अधिकारी, शाहपुर द्वारा ग्राम बहादुरपुर गडी में टैगिंग एवं टीकाकरण का सत्यापन किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० एम०पी० सिंह के कुशल निर्देशन में डॉ० के०के० त्यागी पशु चिकित्सा अधिकारी शाहपुर द्वारा ग्राम बहादुरपुर गडी में टैगिंग एवं टीकाकरण का सत्यापन किया जो पशु पालक टीकाकरण एवं टैगिंग नहीं करा रहे हैं उनको समझाया गया, तथा ग्राम बहादुरपुर गड़ी में ग्रामीन चरन सिंह, धनवीर सिंह, शीलकात नरेश, आदि के यहाँ सत्यापन किया गया।
फायरिंग के आरोपियों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। बाईक सवार दो अज्ञात बदमाशों द्वारा बीती रात रोहाना क्षेत्र मे जिला पंचायत द्वारा संचालित लकडी टोल पर फायरिंग करने वाले दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद में अपराधो पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे शामिल/वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत शहर कोतवाल आनन्द प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व मे रोहाना चौकी प्रभारी चौधरी ने पुलिस टीम के साथ भागदौड कर आरोपी बाईक सवार दोनो युवको को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकडे गए आरोपियों से पूछताछ मे जुट गई है। उल्लेखनीय है कि इस घटना से क्षेत्रिय लोगो मे सनसनी बन गई थी। तथा टोल कर्मचारी फायरिंग मे बाल-बाल बच गए थे। पुलिस ने इस दौरान मौके से खोखे भी बरामद किए थे। पुलिस ने आरोपी सतेन्द्र पुत्र रणधीर निवासी न्यू अंकित विहार,पचैण्डा रोड, थाना नई मन्डी व भूपेन्द्र पुत्र रणधीर निवासी गांव बिरालसी थाना चरथावल के पास से अवैध पिस्टल भी बरामद की है।
विधायक ने सुनी समस्याएं
बुढाना। विधायक उमेश मलिक ने राशन डीलरो की समस्याओ को सुनकर उनका समाधान कराया तथा शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया। बुढाना विधायक उमेश मलिक ने अपने कार्यालय पर जनता दर्शन के दौरान राशन डीलरो की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनने के पश्चात उनका समाधान कराया। इस दौरान क्षेत्र के दर्जनो राशन डीलर मौजूद रहे।
समस्याओं को सुनकर किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। एडीएम वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी ने अपनपे कार्यालय पर जनसमस्याओ को सुनकर उननका समाधान कराया। कचहरी परिसर स्थित एडीएम कार्यालय पर एडीएम फाईनेंस अजय कुमार तिवारी ने अपने कार्यालय पर आए नागरिको की समस्याआें को ध्यान पूर्वक सुनकर उनमे से अधिकतर समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण कराया। तथा शेष समस्याओ के निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
गिरफ्तारी की मांग को सौंपा ज्ञापन
मुज़फ्फरनगर। हिंदू जागरण मंच का प्रतिनिधि मंडल एएसपी कृष्ण के आर विश्नोई से मिला। हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष नरेंद्र पवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ए एस पी ने हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन भी दिया। मौके पर जिला महामंत्री अंकुर राणा, नगर अध्यक्ष अंजेष गुर्जर, युवा नगर अध्यक्ष रंजीत शर्मा, सुधीर ठाकुर, सह संयोजक वीरेंद्र त्यागी, पुरकाजी खंड अध्यक्ष नीटू कुमार आदि मौजूद रहे।
अपमिश्रित शराब बरामद
मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अवैध शराब /अवैध शस्त्र / चोरी आदि / वांछित अपराधी गेगस्टर , लूट, हत्या, डकैती, बलात्कार की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व मे पुरकाजी पुलिस के दौराने मुखविर सूचना जंगल ग्राम दादूपुर छोटी नदी किनारे से अभियुक्त जगदीश पुत्र कुन्दन निवासी थाना मंगलौर हरिद्वार को भट्टी चलाकर अवैध शराब तैयार करते हुये गिफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध मे अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसके कब्जे से एक जरी कैन मे ३५ ली० कच्ची शराब, एक जरी कैन मे १५ ली० अपमिश्रित शराब, एक पुलिन्दा मे ०१ किलो यूरिया, शराब बनाने के उपकरण क्रमश एक लोहा ड्रम, एक पतीला , एक भगोना एक बाल्टी प्लास्टिक , एक प्लास्टिक मंग एक प्लास्टिक पाईप आदि बरामद किया।
भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान के तहत नगर के चुंगी नम्बर दो पर आयोजित सदस्यता शिविर के दौरान सैकडो लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की तथा अन्य लोगो को भी पार्टी की सदस्यता के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर भाजपा द्वारा प्रदेशभर मे सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। विधानसभा चुनाव 2022 के मददेनजर पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी संदर्भ मे चूंगी नम्बर 2 पर भाजपा का सदस्यता अभियान शिविर लगाया गया। इस दौरान मिमलाना रोड,चूंगी नम्बर दो,लद्धावाला,रामलीला टिल्ला आदि विभिन्न क्षेत्रो के लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,समाजसेवी सचिन बिल्टोरिया,श्रवण मोघा जिला सचिव भाजपा अनूसूचित मोर्चा,मनुप्रिय मजदूर,सागर बाल्मिकी,कुलदीप,राहुल चौधरी,नितिन मलिक, राधे वर्मा,सुनील दर्शन,राजीव कुमार, सुधीर खटीक,राहुल जौहरी आदि पार्टी कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन
मुजफ्फरनगर । रेलवे स्टेशन परिसर में धूमधाम से मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है।
आज रेलवे स्टेशन परिसर प्राचीन श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ मंत्रोच्चारण के साथ धूमधाम से शुरू हुआ। विद्वान पंडित बृजलाल शास्त्री ने अन्य विद्वान पंडितों के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना शुरू की। अनेक महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के संरक्षक राजेश गोयल, कमल कांत एडवोकेट ,प्रमोद मित्तल , तिलक राज गुप्ता, राजू त्यागी,आशुतोष कुचछल, सुधीर कुमार , बीनू पंसारी, राजेश कुमार दीपक गुप्ता, विनोद ठाकुर, पारस कुमार , राघव पंडित विजय शास्त्री आदि गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे । मंदिर कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम भगत व महामंत्री दीपक भाटिया ने व्यवस्था करके सभी का स्वागत किया।
सलमान खुर्शीद के खिलाफ किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। हिन्द मजदूर किसान समिति के किसानों ने थाना नई मंडी पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के द्वारा लिखित एक नई किताब श्श्सनराईज ओवर अयोध्या- नेशनहुड इन अवर टाइम्सश्श् में हिन्दुत्व की तुलना आंतकवादी संगठन आईएसआईएस व बोको हराम से करने के विरोध में सलमान खुर्शीद के नाम एक तहरीर दी व सलमान खुर्शीद पर तत्काल कार्यवाही कर गिरफ्तारी की मांग की गई।
इस अवसर पर हिन्द मजदूर किसान समिति के मण्डल अध्यक्ष रमन सिंह ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने उनकी एक नई किताब श्श्सनराईज ओवर अयोध्या- नेशनहुड इन अवर टाइम्सश्श् में हिन्दुत्व की तुलना आंतकवादी संगठन आई०एस०आई०एस० व बोको हरम से करके हिन्दू धर्म की आलोचना ही नहीं बल्कि हिन्दुस्तान व विदेशों में रह रहे करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत किया है। हिन्दुत्व इंसानियत का मुकुट है ये कोई आंतकवाद का नाम नहीं है। सलमान खुर्शीद के इस बयान का हम घोर विरोध करते हैं। नगरअध्यक्ष विनोद सिंह ने आगे बताते हुये कहा कि उक्त सलमान खुर्शीद का ऐसा कुकृत्य प्रयास हिन्दु धर्म (सनातन धर्म) को बदनाम करने की नियत से व जानबूझकर मतान्तर करने तथा उकसाने के लिये किया गया प्रयास है। उक्त टिप्पणी उसके द्वारा श्श्दी सैफ्रॅान स्काईश्श् शीर्षक के अर्न्तगत लिखे अध्याय के पेज नं. ११३ पर है जिसमें हिन्दुत्व की तुलना आंतकवादी संगठन आईएसआईएस व बोको हरम जैसे आंतकी संगठनों से की गयी है। हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमोहन के अनुसार हिन्दू मुस्लिम हिन्दुस्तान की दो आंखे हैं, जो हिन्दू मुस्लिम के बीच में खाई पैदा करने का कार्य करेगा वो इंसानियत का दुश्मन है। सलमान खुर्शीद का ये कुकृत्य हिन्दू मुस्लिम भाईचारे के बीच में घृणा पैदा करने का एक सांप्रदायिक प्रयास है, जो वास्तव में देशद्रोह है, सबसे बड़ा अपराध है।
उक्त सलमान खुर्शीद द्वारा किये गये इस कृत्य से हमें व हिन्द मजदूर किसान समिति के उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब में रह रहे हजारों मजदूर व किसानों को गहरा आघात पंहुचा है जिस कारण हम रोष में हैं। प्रदर्शन के दौरान समिति के कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष नई मंडी से सलमान खुर्शीद के विरू( राष्ट्रद्रोह, मानहानि तथा हिन्दू धर्म की निंदा करने पर मुकदमा दर्ज करते हुए तुरन्त गिरफ्तार करने की मांग की गयी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह मोरना, प्रवीन हैबतपुर, ब्लाक अध्यक्ष वीरेन्द्र बिहारी, कार्तिक कादीखेड़ा, शैलेन्द्र खेडीसूडयान, अक्षत खेड़ीसूडयान, पंकज भोकरहेड़ी, पुष्पेन्द्र ककरौली, तेजपाल सिंह अहमदगढ़, उपेन्द्र मोरना, नवीन चांदपुर, दीपक, रविकान्त इत्यादि का सहयोग रहा।
82 के आदेश चस्पा किये
मंसूरपुर। न्यायालय के आदेश पर थाना मंसूरपुर पुलिस ने आरोपी के घर पर धारा 82 के आदेश चस्पा किए। न्यायिक मजिस्टै्रट कोर्ट सं.2,मुजफ्फरनगर के आदेश पर मंसूरपुर थाना क्षेत्र की बेगराजपुर चौकी पुलिस ने मु.अ.सं.169/21, भारतीय दण्ड संहिता की धारा 366/328/376 आईपीसी के अर्न्तगत अपराध करने के आरोपों के चलते उक्त आरोपी के खिलाफ निकाले गए अधिपत्र को यह लिखाकर लौटा दिया गया है कि उक्त को पाया नही जा सकता है। उक्त तामील से बचने के लिए अपने को छिपा रहा है। जिसके चलते न्यायिक मजिस्टै्रट कोर्ट नं.2, मुजफ्फरनगर के आदेश पर बेगराजपुर चौकी पुलिस ने क्षेत्र के गांव खानुपुर निवासी जौनी पुत्र रतनपाल के घर के बाहर 82 की कार्यवाही के आदेश चस्पा किए। जिसमें आरोपी जौनी को आदेशित किया गया है कि वह 26 नवम्बर 2021 तक न्यायालय के समक्ष उपस्थि हो।

