समाचार (Muzaffarnagar News)
चाकू सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 जयपाल सिंह द्वारा अभियुक्त सन्नी पुत्र साधूराम नि0 माता वाली गली जनकपुरी थाना सि0ला0 मु0नगर मूल पता मोरना थाना भोपा मु0नगर को शेरपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।
शातिर अभियुक्त दबोचा
मन्सूरपुर। थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा ग्राम संधावली रेलवे लाइन से ०१ अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में सुहेब पुत्र बाबू निवासी ग्राम संधावली थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०१ तमन्चा मय ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर।
शस्त्र सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा अभियुक्त आयुष पुत्र मोहन शर्मा नि0 फ्रैन्डस कालोनी थाना सिविल लाइन मु0नगर, दुष्यन्त कुमार पुत्र सतपाल नि0 रामपुरी थाना को0नगर मुु0नगर 3-इमांक पत्र यषपाल नि0 पीर वाली गली मल्लूपुरा थाना सिविल लाइन मु0नगर को बझेडी अन्डर पास से पहले मैदान के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 मो0सा0, 02 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर व 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।
विभिन्न मामलों में कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को गिरफ्तार किया। थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 योगेष तेवतिया द्वारा वारण्टी अभियुक्त मनोज पुत्र सरदार नि0 हुसैनपुर बोपाडा थाना मन्सूरपुर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 जयवीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त अमन पुत्र मुन्ना नि0 कस्बा व थाना पुरकाजी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त श्याम सिंह पुत्र समय सिंह नि0 महमंदपुर सम्भलहेडा थाना मीरापुर मु0नगर को रिक्शा स्टैण्ड मीरापुर से गिरफ्तार किया गया।
पव्वों सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 यूनूस खान द्वारा अभियुक्त नरेष पुत्र गजे सिंह नि0 कस्बा सिसौली थाना भौराकलां मु0नगर को मुरथल गेट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब को बरामद किया ।
प्रतिज्ञा सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। नगर के टाउन हॉल मैदान में आयोजित कांग्रेस के प्रतिज्ञा सम्मेलन में अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। प्रतिज्ञा सम्मेलन को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा संबोधित किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर के वक्त टाउन हॉल कांग्रेस के तत्वधान में आयोजित प्रतिज्ञा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राजस्थान से विधायक धीरज गुर्जर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी की एकजुटता व संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता बीबी गर्ग, पंडित सतीश शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष सतीश गर्ग आदि अनेक पदाधिकारी गन व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चोरी की बाइक सहित दबोचा
खतौली। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुखवीर सिंह द्वारा अभियुक्त कोषिन्द पुत्र सुभाष मावी नि0 अलीपुर मोरना थाना हस्तिनापुर मेरठ को सफेदा रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 मो0सा0 स्पलेण्डर रंग काला बिना नम्बर एवं 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
कार्यकारिणी हुई भंग, शीघ्र चुनाव कराने की मांग
मुजफ्फरनगर। सफाई कर्मचारी संघ नगर पालिका परिषद के निर्वाचित अध्यक्ष चमनलाल ढींगान ने ठेका सफाई कर्मचारियों की भर्ती की कार्यप्रणाली में विसंगति का आरोप लगातेे हुए सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और इसी के साथ पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। रोडवेज स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में चमन लाल ढींगान ने एडीएम प्रशासन प्रभारी स्थानीय निकाय और चेयरमैन नगर पालिका परिषद से मांग की कि यथाशीघ्र पुनः चुनाव कराए जाएं और नए पदाधिकारियों का निर्वाचन कराया जाए। उन्होंने मांग की कि ठेका भर्ती में नए ६८ व्यक्तियों का ठेका जेम पोर्टल पर डालकर उस के माध्यम से दिया जाए। इसके साथ ही समाज के विपक्ष के लोगों ने भी पुनः चुनाव कराने की मांग की है। चमन लाल ढींगान ने आरोप लगाया कि पूर्व में जो १६२ कर्मचारी ठेके पर रखे गए हैं उन्हें संविदा के अनुरूप पूरा पैसा १०१०६ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इन कर्मचारियों का पीएफ भी नहीं काटा जा रहा है। आरोप लगाते हुए बताया कि सफाई कर्मचारी संघ के नाम पर उपरोक्त लोगों से कुछ तत्व अवैध वसूली कर रहे हैं जिसके कारण बाल्मीकि समाज में गंभीर रोष व्याप्त है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच की मांग की। चमन लाल ढींगान ने बताया कि नियमानुसार सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव २ वर्ष के लिए होता है। अभी चुनाव हुए १३ महीने बीते हैं और लगभग १ वर्ष का कार्यकाल बकाया है लेकिन मजबूरी में अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देकर पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि संविदा पर रखे जाने वाले कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और जो लोग दोषी पाए जाएं उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। इस दौरान सुरेश सौदाई, बबलू लाला, रमेशचंद, रमेश प्रधान, राजेंद्र अभय राम, लोकेश, वेदपाल भगत, राकेश, सागर वाल्मीकि, मिलन बिडला आदि मौजूद रहे।
महिलाओं को भाजपा सरकार में मिला सम्मानः मंत्री कपिलदेव
मुजफ्फरनगर। मातृ शक्ति राष्ट्र शक्ति है,योगी जी की सरकार मे मंा-बहनो को उचित सम्मान मिल रहा है तथा बेटी बचाओ,बेटी पढाओ कार्यक्रम के अलावा बेटियों सुरक्षा,सम्मान एवं बेटियो को स्वावलम्बी बनाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कार्ययोजना संचालित करने का उददेश्य महिला सशक्तिकरण की दिशा मे सार्थक प्रयास करना है। भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम मे उमडी भीड अपने आप मे प्रमाण है कि सरकार द्वारा महिलाओं के हितों के प्रति सरकार कितनी जागरूक है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लिंक रोड स्थित भावना पैलेस मे आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पहंुचे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। कार्यक्रम मे पहंुचने पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को बुके भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप मे पधारी राज्यसभा संासद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ.रश्मि रावल ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री अमिता चौधरी सहित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती गीता जैन, रेणू गर्ग, एकता गुप्ता, रश्मि तायल, श्रीमोहन तायल, अचिन्त मित्तल, विकास भार्गव आदि मौजूद रहे।
हिंटस् ऑफ हैप्पीनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया
मुजफ्फरनगर। एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में बी०सी०ए०/बी०एस०सी० (सी०एस०) तृतीय सेमेस्टर विभाग के सभागार में नव वर्ष-२०२२ के उपलक्ष में ष्हिंटस् ऑफ हैप्पीनेसश् कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नव वर्ष कार्यक्रम के साथ-साथ छात्र/छात्राओं की ओर से द्वितीय वर्ष के सीनियर छात्र छात्राओं के लिए मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं ने उत्सुकतापूर्वक बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल व बी०सी०ए० विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल एवं श्री राजीव पाल
प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलित किया व उन्होने छात्र एवं छात्राओ के जीवन को बेहतर तरीके से जानने व जीने और उज्जवल भविष्य बनाने क ष्हिंटस् ऑफ हैप्पीनेसष् लिये प्रोत्साहित किया व बधाई देते हुए कहा कि किसी इंस्टिट्यूट की सफलता उसके छात्र एवं छात्राओं की सफलता पर निर्भर करती है।
कार्यक्रम में बी०सी०ए० विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की विभिन्न प्रक्रियाओं से छात्र/छात्राओं का उत्साहवर्धन होता है तथा उन्हे अध्ययन के दौरान ही मनोरंजन करने का मौका मिलता है।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमति चन्दना दीक्षित द्वारा सफलतापूर्वक किया गया, उन्होने कार्यक्रम के बारे मे बताया कि इसमें कोरोन के नियमो का पालन करते हुयें अतिधकतम ५० छात्र/छात्राओं की उपस्थिति के साथ नृत्य, संगीत व गेम्स में भागीदारी कर सभी आगंतुको का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में मिस्टर प्रफैक्ट आयुष व मिरा प्रफैक्ट ऑचल रहें एवं मिस्टर हैडसम अभय वर्मा व मिस चार्मिंग अंशिका शर्मा को घोषित किया गया। छात्र/छात्राओं ने मिक्स डांस करके कार्यक्रम में चार चांद लगाये।
अन्त में कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए प्राचार्य महोदय ने सभी को नव वर्ष -२०२२ की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा कुछ निश्चित प्रण लेने व देश के हित व संगठन के हित में कार्य करने की प्रेरणा दी।
डा० आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में बी०सी०ए० एवं बी०एस०सी० (सी०एस०) व बी०बी०ए० विभाग के वैभव वत्स, चन्दना दीक्षित, रोबिन गर्ग, तरूण शर्मा, मोहित गोयल, नवनीत चौहान, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, अनुज गोयल, डा० संगीता गुप्ता, दीपक गर्ग, अक्षय जैन, मौ० अन्जर, प्राची संगल, सोनिका, पूर्वी संगल, श्वेता, प्रशान्त गुप्ता, शशांक भारद्वाज व सतीश आदि शिक्षकगण व स्टॉफ ने उपस्थित रहकर अपना सहयोग दिया।
वैक्सीनेशन कैंप का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय के द्वारा आर के सोशल वेलफेयर ट्रस्ट एव ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी एवं यूनिसेफ के सहयोग से एक निशुल्क वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन वीर क्लीनिक पचेंडा रोड पर किया गया। जिसका आर के ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। डॉ भारतवीर प्रजापति वीर क्लीनिक ने क्षेत्र में क्षेत्रवासियों को वैक्सीनेशन कराने के लिए जागरूक अभियान भी चलाया जिसमें उन्होंने लाउड स्पीकर के माध्यम से पूरे क्षेत्र में रिक्शा घुमाई और साथ ही जनता के साथ जनसंचार करते हुए उनको वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया जिसको देखते हुए वैक्सीनेशन कैंप पूर्ण रूप से सफल रहा। वीर क्लीनिक के डॉ भारतवीर प्रजापति ने जिला चिकित्सालय एवं आर के ट्रस्ट और क्षेत्र के गणमान्य लोगों को धन्यवाद किया कि वह इतना सराहनीय कार्य कर रहे हैं भिन्न-भिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन कैंप लगवा रहे हैं हम उनके सदैव आभारी हैं और हमेशा उनके कार्य में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। चरथावल विधानसभा के कर्मठ भाजपा नेता प्रवेश मलिक ने जिला चिकित्सालय और आर के ट्रस्ट और शिवकुमार भगत जी और डॉक्टर भारतवीर प्रजापति एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों का धन्यवाद करते हुए जनता से वैक्सीनेशन कराने की अपील की। शिवकुमार भगत जी ने कहा कि सभी अपना वैक्सीनेशन अवश्य कराएं और आज हम सब ने मिलकर संयुक्त रूप से फीता काटकर वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ किया है हिंदू मुस्लिम एकता की एक नई मिसाल भी कायम की है। आर के ट्रस्ट के अध्यक्ष हाजी सरफराज ने डॉक्टर भारतवीर प्रजापति और जिला चिकित्सालय की पूरी टीम शालू चौधरी ए एन एम पिंकी रावत सगनी रेखा जोशी आशा रश्मि आशा और जिला चिकित्सालय ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी यूनिसेफ और क्षेत्र के गणमान्य लोगों का धन्यवाद किया कि वह लगातार अपने क्षेत्र में वैक्सीनेशन के लिए जन जागरूकता अभियान चला रहे हैं। मुख्य रूप से आर के सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष हाजी सरफराज उर्फ आर के टेलर प्रवेश मलिक चरथावल भाजपा नेता वरिष्ठ समाजसेवी शिव कुमार भगत जी डॉक्टर भारतवीर प्रजापति ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी के सचिव मो शाहवेज और उनकी टीम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से प्रफुल्ल कुमार शर्मा डेंटल क्लीनिक से डॉक्टर प्रमोद कुमार डेंटिस्ट युवा पत्रकार मोहम्मद काशिफ रॉयल बुलेटिन के प्रभारी कुलदीप त्यागी आर के ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी अब्दुल रहीम अहमद बिलाल शालू चौधरी ए एन एम पिंकी रावत संगिनी रेखा जोशी आशा रश्मी आशा स्वास्थ्य विभाग ओमवीर मलिक बंसीलाल अंजू सिंह इमराना चौधरी रामपाल हलवाई अमन कुमार सुचित्रा आर के ट्रस्ट की टीम ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी की टीम यूनिसेफ से जुड़े लोग जिला चिकित्सालय से आई हुई टीम और वीर क्लीनिक का पूरा स्टाफ आदि क्षेत्र के गणमान्य लोगों का पूर्ण सहयोग रहा।
हजारों का हुआ नुकसान
बुढाना। रात्री में बुढाना के मोहल्ला नई बस्ती में किरयाना की दुकान में किन्ही अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमे रखा लाखो रुपये का माल जलकर स्वाह हो गया है। जानकारी के अनुसार अरबाज़ कुरेशी पुत्र अहसान क़ुरैशी मोहल्ला नई बस्ती में किरयाना की दुकान कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। जिनकी कमाई का अन्य कोई साधन नही है। किरयाना की दुकान से उनका पूरे परिवार का पालन पोषण होता था। लेकिन उनके परिवार पर उस वक्त आफत आन पड़ी जब उन्हें पड़ोसियों ने उनकी दुकान में आग लगने की सूचना दी। तब आनन फानन में दुकान स्वामी व उसका परिवार मौके पर दुकान पर पहुंचे और आस पडोस के लोग भी एकत्रित हो गए।आग बुझाने का प्रयास किया गया, जब तक दुकान का शटर उठाया गया तो सबके होश उड़ गए तब तक दुकान में रखा सभी लाखो रुपये का किरयाना का सामान जल कर खाक हो चुका था।
गर्म कम्बल उपलब्ध कराये
मुजफ्फरनगर। आदर्श बाल गृह (शिशु) मुजफ्फरनगर मे देखरेख व संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु गर्म कम्बल उपलब्ध कराये गये। इस अवसर पर आदर्श बाल गृह (शिशु) मे श्रीमती प्रतिभा तिवारी सहायक श्रम आयुक्त, श्री अरविंद कुमार नेगी श्रम प्रवर्तन अधिकारी व मोहम्मद मुश्फेकीन का स्वागत आदर्श बाल गृह (शिशु) अधीक्षिका श्रीमती रेणु रानी द्वारा किया। डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति (प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट पीठ) के अनुरोध पर श्री ओम गिरि अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बुढाना द्वारा गर्म कम्बल उपलब्ध कराए गए जिसके लिए मोहम्मद मुश्फेकीन द्वारा ओम गिरी अधिशासी अधिकारी बुढ़ाना का आभार व्यक्त किया गया।
क्रांति सेना की बैठक में 31 के कार्यक्रम की चर्चा
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना कार्यालय पर ३१ दिसंबर के कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया/ बैठक में गत दिनों महावीर चौक पर स्थित प्राचीन पीपल के वृक्ष को काटने व वहां मौजूद शिवलिंग को खंडित किया जाने के बाद क्रांति सेना द्वारा ३१ दिसंबर को पुनः शिवलिंग की स्थापना की बात दोहराई गई। आज पार्टी कार्यालय पर पार्टी के पूर्व जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला महासचिव राजेश कश्यप ने भाजपा जनप्रतिनिधियों की आलोचना करते हुए कहा कि जहां मोदी जी और योगी जी मंदिर मंदिर की रट लगा कर एक बार फिर उत्तर प्रदेश की सत्ता पर कब्जा बरकरार रखने की जुगल में है वहीं स्थानीय भाजपा नेता जनप्रतिनिधि क्षतिग्रस्त शिवलिंग के आरोपियों को तो बचा ही रहे हैं साथ ही शिवलिंग की पुनः स्थापना नहीं हो पा रही है। क्रांति सेना के पूर्व जिला महासचिव देवेंद्र चौहान एवं पूर्व नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा कि यदि ३१ दिसंबर को क्रांति सेना द्वारा शिवलिंग की स्थापना कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश हुई तो भाजपा के जनप्रतिनिधियों को आगामी विधानसभा चुनाव में परिणाम भुगतने एवं क्रांति सेना के विरोध झेलने के लिए तैयार रहना होगा/ उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को ३१ दिसंबर के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया/ इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुकेश त्यागी, आनंद प्रकाश गोयल, शरद कपूर, देवेंद्र चौहान, राजेश कश्यप, लोकेश सैनी ,अनुज चौधरी, अवनीश चौहान, आलोक अग्रवाल, गौरव गर्ग, संजय चौधरी, नरेंद्र ठाकुर, अरविंद प्रजापति, आशीष मिश्रा, बसंत कश्यप, मंगतराम, भुवन मिश्रा, शैलेंद्र शर्मा, प्रदीप कोरी, जॉनी पंडित, ललित रोहिल्ला, उज्जवल पंडित, बाबूराम जाटव ,रविंदर सैनी ,प्रदीप जैन ,गोपी वर्मा ,सौरव रॉय, आदित्य कश्यप, हेम कुमार , अमित कश्यप, उपस्थित रहे/
समस्याओं का किया निस्तारण
मोरना। जनता दर्शन में जन समस्याओं का ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मोरना ने निस्तारण किया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह एवं जिला गन्ना अधिकारी, डॉ आर डी द्विवेदी, के निर्देशानुसार द्वारा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मोरना जे०पी० दिवाकर द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए ग्राम जटवाड़ा के कृषक संजीव कुमार एवं नये सदस्यों का मौके पर सत्यापन किया गया, तथा कृषकों की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।
प्रसारण सीधा दिखाया
मुजफ्फरनगर। खंड शिक्षा अधिकारी सदर के नेतृत्व में बी०आर०सी सदर कार्यालय में मुख्यमंत्री के संवाद का प्रसारण दिखाया गया। शासन एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार खंड शिक्षा अधिकारी सदर श्री योगेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में बी०आर०सी सदर कार्यालय में रसोइयों और अनुदेशकों के साथ माननीय मुख्यमंत्री के संवाद का प्रसारण दिखाया गया।
याद कर किया नमन
मुजफ्फरनगर। सफऱ ऐ शहादत शहीदी सप्ताह को समर्पित पंचायती गुरुद्वारा पचंदरा समिति (रजिश)सर्राफ़ा बाजार मुज़फ़्फ़र नगर द्वारा चार साहिबजादे बाबा अजीत सिंह,बाबा जुझार सिंह,बाबा जोरावर सिंह,बाबा फतेह सिंह व माता गुजर कौर जी की लासानी शहीदी की याद में शिव चौक पर चाय एवं पकौड़ो का लगंर आमजन के लिये ज्ञानी गोरव सिँह जी द्वारा अरदास उपरान्त शाम ६बजे से देर रात्रि तक लगाया गया!जिसमे सभी सेवादारों ने सेवा करते हुये राहगीरों को चाय पकोडे एवं केक रस का लंगर छकाया ओर चार साहिबजादे एवं माता गुजर कौर जी की शहादत को शत-शत नमन किया!इस मोके पर सतनाम सिँह हँसपाल ने कहा कि चार साहिबजादे एवं माता गुजर कौर जी की शहीदी का यह सप्ताह जो २० दिसम्बर से २८दिसम्बर तक पुरे विश्व मे मनाया जाता है ओर इस सप्ताह मे बड़े साहिबजादे बाबा अजीत सिंह,बाबा जुझार सिंह जंग मे शहीद हुये ओर छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह,बाबा फतेह सिंह जी को वजीर खां ने दिवार मे चिनवा दिया ओर जब दिवार गिरने पर भी उनके सांस चल रहे थे तो जल्लादो से गला रेत कर उनको शहीद किया ओर उनकी दादी माता गुजर कौर जी ने भी दोनों पोत्रो के शहीद होने पर अपने प्राण त्याग दिये ओर आज के दिन दीवान टोडरमल जी ने दुनिया की आजतक की सबसे महंगी जमीन खरीद कर उस समय छोटे साहिबजादे एवं माता गुजर कौर जी का अंतिम संस्कार किया जिसके लिये समुचा सिख समाज रहती दुनिया तक दीवान टोडरमल जी का ऋणी रहेगा ओर जब जब भी चार साहिबजादे एवं माता गुजर कौर जी की शहादत को याद करते हुये नमन किया जायेगा तो दीवान टोडरमल जी को भी सिख समाज नमन करता रहेगा ! इस अवसर पर डॉक्टर प्रितपाल सिँह कथूरिया, सतनाम सिँह हँसपाल, कवल वाधवा,हरमिन्दर सिँह रूपराय, ज्ञानी गुरुबचन सिँह बांगा, गजेंद्रपाल सिँह भाटिया,मेहरचंद,गुरचरण सिँह बांगा, बॉबी बाँशल,देविंदर सिँह लक्की, परमित सिँह,मनीष सिँह बांगा(निशु) , हरप्रीत सिँह बांगा, इक़बाल सिंह,मनीष मखीजा,अरूण कुमार ज्वेलर्स,मेहर चन्द मोंगा,हेमन्त मोंगा, सन्ता सिंह हंसपाल,बलविंदर सिँह चावला, सागर जैन, व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, बसपा नेता सुशील शर्मा, प्रमोद अरोरा, शरणजीत सिँह गंभीर,अमित शर्मा आदि ने उपस्थित रहकर सेवा की!
प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। दून वैली प्रांगण में गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल्स व चार्ट बनाकर उन्हें नए-नए तरीकों से समझाया। स्कूल प्रांगण में आज पेरेंट्स टीचर मीट का भी आयोजन किया गया था। जिसमें सभी अभिभावकों ने बच्चों के पास जाकर उनके बनाए गए मॉडल्स को समझा और उनकी भरपूर प्रशंसा की बच्चों का कॉन्फिडेंस देखने लायक था । स्कूल प्रबंधक श्री अनुराग सिंघल और श्री राज किशोर जी ने बच्चों की इस कार्यविधि की प्रशंसा की तथा पेरेंट्स के सहयोग का धन्यवाद किया। बच्चों ने उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सरल तरीके से उत्तर दिया तथा उन्हें अपने प्रोजेक्ट के बारे में समझाया। सभी अभिभावक बच्चों के इस प्रदर्शन को देखकर आश्चर्यचकित थे । स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा शर्मा जी ने कहा कि बच्चों के लिए गणित बहुत ही मुश्किल विषय है लेकिन हमारे बच्चों ने खेल खेल में सारे प्रोजेक्ट बनाकर और अपने पाठ्य पुस्तक से संबंधित विषयों पर जो जानकारी दी है वह काबिले तारीफ है ,और उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।ब्रांच हेड मिस ईवा ने सभी बच्चों के इस प्रयास का स्वागत किया और उनके बनाए गए प्रोजेक्ट की भरपूर प्रशंसा की। इस अवसर पर सभी अध्यापिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा।
सम्मान समारोह का आयोजन
मुजफ्फरनगर। वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर के चुनाव हुए सम्पन्न। वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल हुए निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित। इस दौरान महामंत्री के रूप में अजय सिंघल एवं कोषाध्यक्ष जनार्दन स्वरूप गर्ग चुने गए,निवर्तमान अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया इस दौरान चुनाव में उपस्थित सदस्यों को ४१ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि सभा की प्रगति के लिए संस्था के निवर्तमान पदाधिकारी एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा एकजुटता के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा एवं हम यहां पर उपस्थित सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं आभार प्रकट करते हैं
गुर्जर सम्मेलन का हुआ आयोजन
खतौली। गुर्जर सम्मेलन मे समाज की एकजूटता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम मे पधारे समाज के गणमान्य लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार युवा नेता अभिषेक चौधरी द्वारा कस्बा स्थित राजेश फार्म मे गुर्जर सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे अच्छी-खासी भीड शामिल रही। गुर्जर सम्मेलन को रामपाल सिंह, नेपाल सिंह कसाना, भोपाल सिंह गुर्जर, डा..अमल सिह तथा युवा नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर सहित अनेक गणमान्य लोगो ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान रागिनी गायक हरेन्द्र नागर, ज्ञानेन्द्र एण्ड पार्टी द्वारा बहुत सुन्दर-सुन्दर रागिरी प्रस्तुत की गई। रालोद नेता अभिषेक चौधरी के समर्थन मे आयोजित गुर्जर सम्मेलन मे युवाओ के साथ साथ बुजुर्गो ने भी बढचढ कर हिस्सा लिया। गुर्जर सम्मेलन मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियायबाद, सहारनपुर, मेरठ, मवाना, शामली, कैराना आदि से हजारो की संख्या मे गुर्जर समाज के लोग सम्मलित हुए।
बॉलीवुड गायिका सोना महापात्रा म्युजिक नाइट का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी २०२१-२२ में कल रात्रि में आयोजित म्यूजिक नाईट कार्यक्रम मेें बॉलीवुड गायिका सोना महापात्रा ने गानो से धूम मचा दी। राजकीय इण्टर कॉलेज के मैदान में आयोजित म्यूजिक नाइट कार्यक्रम का शुभारम्भ मा० राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में देर रात तक दर्शको की फरमाइश पर बॉलीवुड गायिका सोना महापात्रा ने मनपसन्द गाने सुनाये। ओ री चिरैया…अंबर सरिया…ढोलना-ढोलना आजा वे… गीत गाकर दर्शको का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, सहित गणमान्य लोग एवं अधिकारी उपस्थित रहें।
इसी प्रकार कल ३० दिसंबर को सायः ६ः०० बजे पंजाबी सिंगर बी प्राक के कार्यक्रम का आयोजन जी०आई०सी मैदान में किया जायेगा। जिसके आयोजक जिला प्रशासन मुजफ्फरनगर होगा।
रैली के लिए किया ग्रामीण क्षेत्रो में दौरा
मुजफ्फरनगर। हरीश गोयल महामंत्री भारतीय जनता पार्टी कूकड़ा मण्डल मुज़फ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हो रहे लगातार विकास कार्य की कड़ी में मुज़फ्फरनगर संसदीय क्षेत्र में खेल कूद विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में चलने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक श्री अशोक कंसल जी मण्डल अध्यक्ष हरेंद्रपाल ,महामंत्री हरीश गोयल,दिनेश पाल,व अन्य कार्यकर्ताओ के साथ मुज़फ्फरनगर विधानसभा कूकड़ा मण्डल के गॉव मखियाली हरिनगर,चांदपुर,तिगरी,जट मुझेड़ा,भंडुरा,व भिक्की,का सघन दौरा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं व गॉव के सम्मानित नागरिको से मिलकर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री श्रीयोगी आदित्यनाथ जी की होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में चलने का अनुरोध किया जिसके लिए सभी गॉव में वरिष्ठ भाजपा कार्यकताओ को बस ले जाने की जिम्मेदारी दी गई,सभी जगह ग्रामीणों का समर्थन मिला,सभी ने बड़ी संख्या में रैली में जाने का आश्वसन दिया।

