समाचार (Muzaffarnagar News)
ठंड का दौर जारी
मुजफ्फरनगर। जनवरी माह का दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज कुछ अलग रंग दिखा रहा है। पिछले कई दिनों जहां बारिश हुई वहीं गत दिवस तेज धूप निकली तो मंगलवार को पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए और सुबह ग्यारह बजे तक कोहरे की चादर से शहर लिपटा रहा और वाहन स्वामी भी रेंग रेंगकर अपने वाहनें को लाईटों के सहारे चला रहे थे। सर्दी के कारण हाथ पाव सुन्न हो रहे थे। हालांकि मंगलवार होने की वजह से शहर में अधिकाशं जगह पर बाजार लगभग बंद रही इक्का दुक्का दुकाने हीं खुली रही। लोगों ने घरों में रहकर ही हीटर, रिजाई आदि से ठंड से बचाव किया। धूप न निकलने के कारणं ठंड का अहसास अधिक रहा। शीतलहर लगातार चल रही है और हाथ -पांव सुन्न हो रहे थे। ऐसे में लोग गर्म कपड़ों से पूरी तरह लकदक दिखे।
नागरिक हुए गंदगी से परेशान
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका की अनदेखी के चलते नरकीय जीवन जीने को मजूबर राम लीला टिल्ला क्षेत्र के लोग। एक तरफ कोरोना की तीसरी लहर जारी है जनपद में लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे लेकिन लगता तो यह है कि नगरपालिका को इन सब से कोई मतलब नहीं। राम लीला टिल्ला से गुजरने वाले रोड पर कूड़े का अंबार लगा रहता है जिससे आसपास रह रहे लोग नरकीय जीवन जीवन को मजबूर है। गंदगी के कारण लोगो का निकलना रहना दुश्वार है। कूड़े के बीच से मजूबरी में लोगो को गुजरना पड़ रहा पर नगरपालिका आँखे मुंध कर बैठी है। वहीं कूडे के अम्बार की वजह से बीमारी फेलने का भी डर लगा रहता है साथ ही गंदगी का इतना बुरा आलम है कि कई सौ मीटर तक काफी बदबू आती है और बिना नाक पर कपडा बांधे तो वहां से कोई निकल नहीं सकता। इस ओर नगरपालिका को ध्यान देना चाहिए और साफ सफाई का विशेष ध्यान कराकर वहां के नागरिकों को इस समस्या से निजात दिलानी चाहिए।
मारपीट के मामले में कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर। मारपीट के मामले मे आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणो ने एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव से मिलकर आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। आज दोपहर के वक्त कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे भोपा थाना क्षेत्र के गांव भोकरहेडी के ग्र्रामीण बसपा नेता उपकार बावरा व जिला पंचायत सदस्य संजय रवि के नेतृत्व मे कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणो ने कुछ लोगो पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने ग्रामीणो को मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
व्यापारी नेता का निधन से छाया शोक
मुजफ्फरनगर। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष और वरिष्ठ व्यापारी नेता रेवती नंदन सिंघल के निधन से शहर मे शोक की लहर दौड गई। कई गणमान्य लोगो सहित विभिन्न संगठनो तथा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियो ने शोक संतप्त परिजनो को सांत्वना दी। शहर के आर्य समाज रोड निवासी संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता करीब 80 वर्षीय रेवती नंदन सिंघल पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। गुरूग्राम मे उनका इलाज चल रहा था। जहां बीती रात उन्होने अंतिम सांस ली। व्यापारी नेता रेवती नन्दन सिंघल के आकस्मिक निधन की खबर से शहर मे शोक छा गया। विभिन्न राजनैतिक,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ,धार्मिक तथा शैक्षणिक संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियो,पैट्रोलियम डीलर्स एसो.के पदाधिकारियो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। व्यापारी नेता इन्द्रसैन बिन्दल,संजय मित्तल,प्रमोद मित्तल,कृष्ण गोपाल मित्तल,युवा व्यापारी नेता तरूण मित्तल,राकेश त्यागी,बिजेन्द्र गोयल आदि व्यापारी नेताओ ने रेवती नंदन सिंघल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। गमगीन माहौल के बीच स्व.रेवती नंदन सिंघल का अंतिम संस्कार किया गया।
शातिरों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। चौकी प्रभारी रामलीला टीला थाना को०नगर मु०नगर द्वारा कब्रिस्तान के निकट मिमलाना रोड थाना को०नगर मु०नगर से जावेद पुत्र अब्बास नि० बैक बडौदा वाली गली नाज कालोनी मिमलाना रोड को०नगर मु०नगर, नूर मौहम्मद पुत्र सगीर नि० ग्राम धनसनी थाना तितावी हाल पता बैक आफ बडोदा वाली गली नाज कालोनी मिमलाना रोड को०नगर मु०नगर को मय दो अदद नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।
गन्ना सैन्टर का निरीक्षण
खतौली। सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड खतौली द्वारा चीनी मिल खतौली के सेंटर घटायन का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार गन्ना समिति लिमिटेड खतौली के गन्ना विकास निरीक्षक जितेन्द्र कुमार द्वारा चीनी मिल खतौली के सेंटर घटायन का निरीक्षण किया गया।
ठंड से बचाव को जैकेट वितरित की
मुजफ्फरनगर। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मु०नगर आन्नद देव मिश्र व चौकी प्रभारी खालापार थाना को०नगर मु०नगर प्रवेश कुमार शर्मा द्वारा थाने के ग्राम पुलिस प्रहरियों को सर्दी के मौसम व चुनाव डयूटी के दृष्टिगत जैकेट वितरित की गयी ।
कोरोना सेवा भाव से काम कर रही है टीम
मुजफ्फरनगर। करोना महामारी नए साल के आने के साथ विकराल ले रही है ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम की गाडी जगह जगह बहुत अच्छे तरीके से सेवा भाव से काम कर नागरिको के लिए वैकसीन लगाने व करोना टैस्ट करने की सुविधा दे रही है । जिले में एम एम यू कि टीम मीनाक्षी चोक व जानसठ रोड पर रामबाग के बाहर काम कर रही है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए एम० एम० यू० के प्रभारी काव्य शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दो टीमें कडी मेहनत कर रही है। कई टीम के सदस्य इस समय बीमार भी हो गये है।इन दोनो गाड़ियों पर१०लोगो की टीम काम कर रही है।जो वैकसीनेशन कराने व टैस्ट करने मे अव्वल है।
समस्याओं को सुनकर निस्तारित किया
मुजफ्फरनगर। सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी, सचिव द्वारा जनसुनवाई के अतंर्गत गन्ना किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार सतीश कुमार सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी द्वारा जनसुनवाई के अंतर्गत सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी के गन्ना कृषक सुखबीर सिंह, ऋषिपाल अरविंद कुमार, श्रीकांत, हरलाल, रविन्द्र सिंह आदि २१ किसानों की गन्ना भुगतान से सम्बंधित समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।
संचारी रोग नियंत्रण को अभियान जारी
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विकास खंड जानसठ के ग्राम पंचायत धानसारी में साफ-सफाई का कार्य कराया गया। शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में खंड विकास अधिकारी जानसठ श्री संत प्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद के समस्त निकायों में संचारी रोगों जैसे दिमागी बुखार, ज्वर, डेंगू, चिकनगुनिया इत्यादि के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु साफ-सफाई, एन्टी लार्वा का छिड़काव एवं रात्रि में फॉगिंग का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड जानसठ के ग्राम पंचायत धानसारी में खण्ड़ विकास अधिकारी एवं ग्राम सचिव द्वारा साफ-सफाई का कार्य कराया गया। मौके पर ग्राम सचिव उपस्थित रहे।
पहले वाला सम्मान अब नहीं
मुजफ्फरनगर। एक सदी अपनी आंखों से निहार चुकी गांव मुकंदपुर की १०० साल की करतारी देवी और असद नगर की १०२ की सीदी बेगम फिर से वोटिंग के लिए तैयार हैं। करीब ६३ साल पूर्व जीवन में पहली बार वोट डालने वाली करतारी के लिए अब चुनाव के मायने बदल चुके हैं। १०२ साल की सीदी भी बदले जमाने से ज्यादा खुश नजर नहीं आती। गुजरा जमाना याद कर कहती हैं.. अब वो बात कहां ? दोनों अब तक छोटे-बड़े चुनावों में २५ से अधिक बार मतदान कर चुकी हैं।
वर्षो से मतदान करती आ रही जिले की दोनों बुजुर्ग महिलाओं के लिए चुनाव अब कटु अनुभव बन गया है। करतारी कहती है कि चुनाव अब कोढ है। आज पैसे का खेल हो गया है, पहले पंचायत में कर तय कर दिया जाता था किसे वोट देना है। सभी सुईं के नाके में निकल जाते थे, लेकिन आज चुनाव पर धनबल हावी हो चुका है। पहले सिर्फ बड़े बोलेते थे अब छोटे-छोटे बच्चे आगे आकर बोलने लगे। धीरे-धीरे बुजुर्गो का सम्मान जाता रहा। अब कोई बड़ा बुजुर्ग बोलता है तो उसे बावला बताने लग जाते हैं।
बेटे-बेटी, बहु और नाती-पौतो के ३० सदस्यीय परिवार की मुखिया करतारी १०० साल की होने के बावजूद घर का काम स्वयं करती हैं। वह घर के फैसले भी स्वयं लेती हैं। कहती है कि चुनाव में वोट देकर चुनना एक अलग मसला है, लेकिन अपने घर की मुखिया वह स्वयं हैं। प्रेरित करते हुए कहती है कि शरीर को स्वस्थ्य रखना बहुत जरूरी है, इसलिए महिलाएं घर का काम स्वयं करें तो बेहतर। लेकिन शरीर के साथ आत्मा को भी स्वस्थ्य रखना जरूरी। इसके लिए मन में सुंदर विचार लाना अहम।
आगामी विधानसभा चुनाव में जिले में ८० वर्ष से ऊपर के ३२८९८ बुजुर्ग वोट डाल सकेंगे। इनमें१०० बसंत पार कर चुके ३३० मतदाता हैं। जिले की धरोहर ये शतकवीर बुजुर्ग आगामी विधानसभा चुनाव के रूप में आयोजित होने वाले लोकतांत्रिक उत्सव में भाग लेने के लिए तैयार हैं।
चुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी व एसएसपी ने ली बैठक
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्र भूषण सिंह एसएससी अभिषेक यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर क्षेत्रवासियों के साथ चुनाव को लेकर बैठक की और चुनाव प्रत्याशी द्वारा किसी तरह का भी धन का लालच जबरदस्ती दबंगई दिखाना उपहार आदि बांटना आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी कि अगर इस तरह की कोई भी घटना प्रत्याशी करता है तो तुरंत पुलिस प्रशासन को शिकायत दर्ज करें उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी वई लगातार सुबह से ही आला अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर जनता के साथ बैठक कर रहे हैं बैठक में डीएम चन्द्रभूषण सिंह एसएसपी अभिषेक यादव सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार व सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव सहित पुलिस फोर्स मौजूद रहा
चुनावों के मद्देनजर की बैठक
मुजफ्फरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव-२०२२ को जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्राधिकारी अपराध हेमन्त कुमार द्वारा चरथावल थाना क्षेत्र के रोनी हाजीपुर व टांडा ग्रामवासियों के साथ मीटिंग की गयी। मीटिंग के दौरान धारा ११६(३) द०प्र०सं० में पाबंद लोगों के नाम बताए गये और आदेश तामील कराए गये तथा स्थानीय लोगों से चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने, माहौल बिगाडने वाले असामाजिक तत्वों, अवैध शराब की बिक्री करने वालों तथा अपने पक्ष में वोट देने के लिए डराने/धमकाने/प्रलोभन देने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस व प्रशासन को देने की अपील की गयी। साथ ही कोविड गाइडलाइंस तथा कोरोना कर्फ्यू का पालन करने की अपील भी स्थानीय लोगों से की गयी
वांछितों को पकडा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से दो वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 जगपाल िंसंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त मंगल पुत्र अल्लादिया निवासी कस्वा व थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा ववारण्टी अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र चतरसिंह निवासी चितौडा थाना खतौली, मु0नगर हाल पता नई आबादी कस्वा व थाना बुढाना को गिरफ्तार किया।
जुआरी दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा अभियुक्त लाला उर्फ परवेज पुत्र रहीष अहमद निवासी लद्दावाला थाना कोतवाली नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 1860 रूपये पर्चा सट्टा गत्ता पैन्सिल को बरामद किया गया।
हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी वीशु ठाकुर पुत्र रमेश आज सुबह अपनी बाईक द्वारा चरथावल रोड से लौटते वक्त नदी के पुल के समीप डीसीएम की चपेट में आकर घायल हो गया। जिसे कुछ लोगो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की जानकारी दी। मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी मुकेश शर्मा पुत्र प्रेमनारायण शर्मा आज दोपहर के वक्त बाजार मिल मन्सूरपुर के समीप सडक हादसे मे घायल हो गया। जिसे आसपास के दुकानदारो ने उपचार के लिए बेगराजपुर स्थित मैडिकल कालेज भिजवाया। बुढाना के गांव विज्ञाना निवासी साजिद अपने खेतो से पशुओ के लिए चारा लाते वक्त चारे से लदी टै्रक्टर-ट्राली से गिरकर घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया।
बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। भारतीय विकास पार्टी की एक बैठक पार्टी कार्यालय पुरानी आबकारी पर सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी संयोजक किशनलाल कश्यप ने की व संचालन महर्षि कश्यप जयंति के अध्यक्ष राधेश्याम कश्यप ने किया। इस अवसर पर भारतीय विकास पार्टी के अध्यक्ष विजय कश्यप ने कहा देश के पांच प्रदेशो में भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा 10 फरवरी से चुनाव होने जा रहे हैं। जिसमे उत्तर प्रदेश मे 7 चरणो मे,पंजाब मे 1 चरण मे,उत्तराखण्ड मे 1चरण मे व दो अन्य दो प्रदेशों मे चुनाव में चुनाव होने जा रहा है। और पांच प्रदेशो मे आदर्श आचार संहिता की घोषणा की है। श्री कश्यप भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा वर्चुअल रैली का ऐलान करके सभी राजतिनिक दलो द्वारा कोरोना वायरस की बीमारी से बचाने के लिए बहुत अहम फैसला लेकर समस्त प्रदेशों की जनता मे खुशी की लहर दौड गयी है। निर्वाचन आयोग के अहम फैसले मे उपस्थित चन्द्रभान कश्यप, अजय बाठला, निर्दोष त्यागी,अशोक, चन्द्रकिरण, रामगोपाल, नरेश, रवि वर्मा,नितिन, मुकुल, घसीटू,असलम, अकरम, बिलाल, शिवांशु आदि थे।
नकदी व लैपटाप सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक रेलवे श्रीमति अपर्णा गुप्ता के आदेशानुसार अपराधियो के विरु( चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे गाजियाबाद के कुशल निर्देशन में थाना जीआरपी मुजफ्फरनगर के थानाध्यक्ष संजय कुमार के कुशल नेतृत्व में गोपा पुल के नीचे से अभि. कपिल सहगल पुत्र मुवनेश सहगल नि. थाना एनआईटी जिला फरीदाबाद हरियाणा को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से एक लैपटाप व 12000 रूपये बरामद कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस पूछताछ में शातिर ने कपिल सहगल पुत्र भुवनेश सहगल नि० म०नं थाना एनआईटी जिला फरीदाबाद हरियाणा बताया। जिसको गिरफ्तार करने वाली टीम उपनि० श्री मुकेश कुमार चौकी इन्चार्ज जीआरपी खतौली थाना जीआरपी मु०नगर, हे०का सुखवीर सिंह बाना जीआरपी मु०नगर, कां० मनीष पवार थाना जीआरपी मुनगर बरामद किया।
मास्क-सैनिटाइजर की मांग बढ़ी
मुजफ्फरनगर। कोरोना का प्रकोप बढ़ते ही मास्क-सैनिटाइजर की मांग बढ़ गई है। विटामिन-सी और जिक की टेबलेट भी लोग ले रहे हैं। आने वाले दिनों में मांग और अधिक बढ़ सकती है, क्योंकि कोरोना ने फिर से पांव पसार लिए हैं। कोरोना की दूसरी लहर के आखिर में केस कम होने लगे थे। इसी के साथ लापरवाही भी बढ़ गई थी। अधिकांश लोगों ने मास्क लगाना बिल्कुल बंद कर दिया था। सैनिटाइजर का प्रयोग भी कम हो गया था, लेकिन २९ दिसंबर से कोरोना केस आने शुरू हुए और लगातार संख्या बढ़ रही है। ऐसे में मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग भी बढ़ा है, लेकिन अब भी लापरवाही करने वालों की कमी नहीं है।
मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि एक सप्ताह पहले तक एक दिन में मास्क १५-२० मास्क मुश्किल से बिकते थे। लेकिन अब ५० से अधिक लोग एक दिन में मास्क लेने आते हैं। सैनिटाइजर की मांग भी काफी बढ़ चुकी है और आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है। लोग विटामिन-सी और जिंक की टेबलेट खरीदने वालों की संख्या भी बढ़ी है। क्योंकि लोग रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर रखने के लिए सेवन कर रहे हैं। मास्क, सैनिटाइजर और दवाओं की कोई कमी नहीं है।
मेडिकल स्टोर संचालकों ने बताया कि आक्सीमीटर और इंफ्रारेड थर्मामीटर पहले से अधिक बिक रहे हैं, लेकिन अभी बहुत अधिक मांग अभी नहीं है। एक कारण यह भी है कि काफी लोगों के पास पहले से ये हैं।
उत्तर प्रदेश
शराब सहित पकड़ा
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मुनीष कुमार द्वारा अभियुक्त अषोक पुत्र गोपी निवासी चितौडा थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को जंगल ग्राम चितौडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब, 02 किलोग्राम यूरिया व अवैध शराब बनाने के उपकरण को बरामद किया गया।
इसके अलावा थाना रामराज पर नियुक्त उ0नि0 ज्ञानेन्द्र नागर द्वारा अभियुक्त शेखर पुत्र चन्द्रवीर निवासी नई बस्ती आर्यनगर थाना रामराज जनपद मुजफ्फरनगर को तारापुर मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया गया।
भट्ठे पर तहसीलदार ने कच्ची ईंटों को कराया नष्ट
मुजफ्फरनगर। तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल ने गांव करोदा महाजन में स्थित लक्ष्मी नारायण ब्रिक फील्ड में लगी कच्ची ईटों को जेसीबी मशीन चलवाकर ध्वस्त करा दी। तहसीलदार ने भट्टा मालिक को जमकर हड़काया। किसान संगठन के कुछ कार्यकर्ता मौके पर आए और तहसीलदार की कार्यवाही का विरोध किया। लेकिन तहसीलदार ने राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के आदेशों का हवाला देते हुए किसी की भी नहीं मानी और अपना कार्य जारी रखा। इस दौरान फुगाना पुलिस भी मौके पर रही। तहसीलदार ने ईट भट्टा मालिक एवं मुनीम को भविष्य में ईट निर्माण नही करने की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगे से ईंट निर्माण कार्य चलता मिला, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। इस संबंध में तहसीलदार द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को भी निर्देशित किया गया कि ईट भट्टों पर किसी भी प्रकार की ईट निर्माण संबंधी गतिविधि ना होने पाए।
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर होगी कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। भोकरहेड़ी नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित मीटिंग में क्षेत्राधिकारी भोपा गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि बस्ती में बाहर से आकर बसे संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर बनाकर रखें। मामूली बातों को अनावश्यक तूल देकर अपने गांव या कस्बे का माहौल खराब ना करें। पूर्व चेयरमैन कैप्टन ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि शूटर्स के असलाह थाने में न जमा कराए जाएं। पूर्व चैयरमैन राजेश कुमार ने कहा कि किसी भी घटना को जातिवाद व धर्म से ना जोड़कर आपस में ही उसका निस्तारण करें। चेयरमैन पति रविदत्त ने कहा कि कस्बे के नागरिक जिम्मेदारी के साथ प्रशासन का सहयोग करें। पं. रामकुमार शर्मा, भूपेंद्र वाल्मीकि, देवराम सिंह ने भी शांति व्यवस्था में सहयोग के लिए पुलिस को आश्वासन दिया। इस दौरान अजय कुमार, देवेंद्र शर्मा, चौधरी देवेंद्र सिंह, सतीश कुमार, सुभाष, असलम खान, दिलशाद खान आदि मौजूद रहे।
जमीन विवाद में मारपीट में चार घायल
मुजफ्फरनगर। जमीन के विवाद में एक परिवार के दो पक्षों में मारपीट व पथराव हुआ, जिसमें तीन युवती व एक व्यक्ति घायल हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव कमहेड़ा निवासी राजबीर ने बताया कि परिवार की पैतृक संपत्ति को लेकर न्यायालय में वाद चल रहा है। उसके भाई ने इसके बावजूद जमीन को दूसरे सम्प्रदाय के व्यक्ति को बेच दिया तथा अवैध रूप से कब्जा कराने को लेकर उसके घर में घुसकर उसकी पुत्रियों नीलम, नेहा, शिवानी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं आरोपी सतबीर की पत्नी ममता ने भी थाने पर तहरीर देकर बताया कि पैतृक संपत्ति को चार हिस्सों में बांट दिया गया था। उसका परिवार गाजियाबाद में रह रहा है। आरोपियों ने उसके पति पर हमला कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने दबोचे वाहन चोर
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने रात्रि में चौकिंग के दौरान चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास चार चोरी की बाइक व अवैध असलाह बरामद किए है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ उत्तराखंड में अपराधिक मामले दर्ज है।
थाना प्रभारी सिविल लाइन बिजेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि रात्रि में पुलिस नुमाइश मैदान के पास चौकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को रोक लिया। पुलिस ने उनके पास से अवैध असलाह भी बरामद किए है। पुलिस ने गिरफ्तार किए अभियुक्त सोनू, अंकित कुमार, विजय व संदीप निवासीगण हरजौली जट थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार से चोरी की चार बाइक बरामद की है। पुलिस ने थाने लाकर वाहन चोरों से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि रुडकी व हरिद्वार में भी अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। उनके खिलाफ वहां अपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने पूछताछ के बाद सोमवार को चारों अभियुक्तों को चालान कर दिया है। बरामद हुई चारों बाइकों को पुलिस ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।

