News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

वाहन चोर गिरोह पकड़ा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मंडी पुलिस ने वाहन चोर गिरोह को दबोचने में सफलता प्राप्त की है जिनसे चोरी के कई वाहन बरामद हुए है। पुलिस पकडे गये आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि नई मंडी थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर वाहन चोरों का एक गिरोह दबोचा है जिनके पास से चोरी की कई बाइके व अन्य वाहन बरामद हुए है। पुलिस पकडे गये आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

 

सडक हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि रूड़की रोड बिजलीघर निवासी गोगा पुत्र शालीग्राम बिजलीघर के सामने हुए सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा बामनहेडी पुल पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के िंजंद जनपद के सफीदो निवासी बलवीर सिंह पुत्र रामधन सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा सरवट निवासी शाहनवाज पुत्र शहजाद भी सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे भी उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

 

हमला कर किया घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजडू में कुछ लोगों ने घर में घुसकर मां बेटे को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने घर में तोडफोड भी की। इस संबंध में चार लोगों के विरूद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। शहर कोतवाली पर दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में गांव सुजडू निवासी जमशेद ने आरोप लगाया कि गांव के ही इंतजार आदि चार लोगों ने हथियारों से लैंस होकर उसके भाई के घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने रिपोर्टकर्ता के भतीजे अमन व भाभी को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया और घर में तोडफोड की। चींख पुकार पर पास पडौस के लोगों के आ जाने पर आरोपी हमलावर हत्या की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। पुलिस ने पीडितों का मैडिकल कराकर आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी के हिरासत में ले लिया है।

 

पकडी अवैध शराब
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)विधानसभा चुनावों में शराब की खपत को देखकर अवैध शराब तस्कर सक्रिय हो उठे है। आज सिविल लाइन पुलिस ने हरियाणा से शराब तस्करी कर ला रहे तस्कर को दस पेटी शराब के साथ दबोच लिया।
इसके अलावा मंसूरपुर व रामराज पुलिस ने भी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल लाइन थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह रावत के निर्देशन में पुलिस टीम ने मेरठ रोड पर नुमाइश मैदान के सामने से टाटा इंडिको कार को रोककर उसकी तलाशी ली तो कार में बगैर मार्का की हरियाणा की शराब की दस पेटी बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकडा गया आरोपी इरफान अहमद पुत्र सईद अहमद अंसारी निवासी मिमलाना रोड है। आरोपी उक्त शराब को विधानसभा के चुनावों में बेचने के लिए हरियाणा से तस्करी कर लाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
इसके अलावा मंसूरपुर पुलिस ने अरूणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए मान्य पांच पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी राहुल पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम बोपाडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

जहरीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)एक विवाहिता ने संदिग्ध हालातों में तेजाब पी लिया। हालत बिगडने पर उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव रथेडी निवासी 25 वर्षीय रेशमा पत्नी परवेज ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

 

वांछित पकड़ा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि मौहल्ला लद्दावाला निवासी नसीम पुत्र रसीद के विरूद्ध एक महिला ने घर में दुष्कर्म करने व हत्या की धमकी करने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में आरोपी फरार चल रहा था। आज रामलीला टीला चौकी प्रभारी ने एक सूचना के आधार पर आरोपी को शामली बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लिखापढी कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

 

शीतलहर सुबह शाम जारी मिली धूप से दिन में राहत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पहाड़ों में फिर से शुरू हुई बर्फबारी के बाद दिल्ली और पश्चिमी यूपी के साथ पूरे उत्तर प्रदेश के इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। शनिवार सुबह से जहां घना कोहरा छाया रहा वहीं सुबह दस बजे तक भारी ठिठुरन जारी रही इसी के साथ सुबह ग्यारह बजे के करीब सूर्यदेव के दर्शन हुए जहां दोपहर तक कुछ तेज रोशनी के साथ गर्मी का अहसास कराया। जहां लोगों ने धूप में बैठकर गर्मी पाने का प्रयास किया वहीं लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकी। हालांकि ठिठुरन कम होने का नाम नहीं ले रही थी लेकिन सर्दी में धूप निकलने से मानों संजीवनी के बराबर काम कर रही हो। हालांकि ठंडे दिन कोल्ड डे वाली स्थिति तब भी बरकरार रही।
बेमौसम हुई बारिश से ठिठुरन बढ़ गई। शनिवार की तड़के जहां सुबह के समय कोहरे छाया रहां वहीं रेंग रेंगकर वाहन सड़कों पर चलते। सुबह के समय कोहरे व ठिठुरन से लोग गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटकर घरों में दुबकने को मजबूर रहे।
पूरे जनवरी माह मौसम खराब रहा। बीच-बीच में बारिश होती रही। कोहरे और पाले से भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। फरवरी माह में मौसम सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन शुरुआत में ही मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। पिछले तीन दिनों से जहां बारिश से एक बार फिर ठंड ने अपने पांव पसार लिये है वहीं शनिवार को मौसम खुला नजर आया। सुबह व शम को लोग हीटर, अंगीठी, वार्मर, लकड़ी, कोयला आदि जलाकर सेकते रहे और ठंड से बचने का प्रयास करते रहे। शीतलहर के चलते पूरे सुबह व शाम को लोग घरों में ही दुबकने को मजबूर रहे।

तीन को किया गिरफ्तार

Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चुनाव को निर्विघ्न सम्पन्न कराने में जुटी पुलिस ने दो स्थानों से हजारों लीटर कच्ची शराब सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
थाना रामराज में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना रामराज पुलिस ने ग्राम चूहापुर खादर क्षेत्र से अवैध रूप से कच्ची शराब बनाते हुए ०२ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में भूपेन्द्र उर्फ बोविन्दर पुत्र पराग निवासी मैकूपूर्वा थाना अमानगंज जनपद आयोध्या(फैजाबाद) हाल पता गऊशाला चूहापुर थाना रामराज जनपद मुजफ्फरनगर, जीतसिंह पुत्र नन्दराम निवासी हन्सावाल थाना रामराज जनपद मुजफ्फरनगर जिनके कब्जे से १२७० लीटर कच्ची शराब, ६५० लीटर लहन, शराब बनाने के उपकरण- ०६ ट्रम (२००लीटर), ०१ कैन (२० लीटर), ०१ कैन (५० लीटर), ०२ कटे ड्रम(१००लीटर), ०१ गैस सिलेण्डर मय रेगूलेटर, ०१ चूल्हा, ०१ प्लास्टिक पाईप, ०१ कीप, ०२ मग्गे, ०१ भगोना सिल्वर का, ०१ कनस्तर बरामद हुआ। वहीं थाना फुगाना पुलिस द्वारा विधान सभा निर्वाचन चुनाव- २०२२ के दृष्टिगत प्रभावी कार्यवाही करते हुए ग्राम लोई से ग्राम नीम खेड़ी की ओर खंडहर से ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में नरेश पुत्र सतपाल नि० ग्राम राजपुर छाजपुर थाना बुढाना जनपद मु०नगर बताया जिसके कब्जे से ४८० पव्वे(१० पेटी) इंपीरियल ब्लू हरियाणा मार्का बरामद हुई।

 

बसंत पंचमी उत्सव मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)एस0वी0एम0 योगा एवं हैल्थ साईसेंज में पंचमी पर्व हर्शोउल्लास से मनाया गया । उक्त जानकारी देते कॉलेज प्राचार्या डा0 रावी जैन ने बताया कि 05 फरवरी 2022 पर महाविद्यालय परिसर मं े बसन्त पंचमी पर्व पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया । हवन यज्ञ में महाविद्यालय की प्रबन्धसमिति के सदस्य श्री अरूण खण्डेलवाल, सुभाश चंद गुप्ता, एवं डा0 पी0के0काम्बोज तथा शिक्षक/षिक्षिकाऐं एवं अन्य स्टाफ ने मिलकर आहुति अर्पित की । बसन्त पंचमी के हवन यज्ञ पर महाविद्यालय के लगभग 100 विद्यार्थी वर्चुअल एवं भौतिक रूप से जुडे जिसमें महाविद्यालय के डा0 सुनीता गौड ने बसन्त पंचमी पर्व पर प्रकाश डाला एवं यज्ञ में महाविद्यालय प्राचार्या डा0 रावी जैन एवं उनके पति अनुराग सिघंल मुख्य यजमान रहे, तथा पण्डित प्रियांषु शर्मा ने यज्ञ सम्पन्न कराया।

समाचार (Muzaffarnagar News)

बसंत पंचमी कार्यक्रम की रही धूम

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस० डी० ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की गई तथा साथ ही विद्यालय परिसर में हवन का आयोजन करवाया गया। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, विद्यालय में आयोजित हवन से जुडने के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन के माध्यम से हवन में शामिल किया गया । हवन के अतिरिक्त बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताओं का भी ऑनलाइन आयोजन करवाया गया जिसमे छात्र-छात्राओ ने पंतग व कार्ड बनाये तथा माँ सरस्वती की स्तुति के श्लोक व कविता भी लिखी। हवन में उपस्थित रहे विद्यालय के निर्देशक डा. सिद्धार्थ शर्मा ने माँ सरस्वती को पुष्प समर्पित किये तथा विद्यार्थीयो को बताया कि बसंत पंचंमी का पर्व माघ मास की शुक्लपक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। विद्यार्थियों के लिए इस दिन का विशेष महत्व होता है । विद्यालय की प्रधानाचार्या श्वेता वत्स ने ज्ञान की देवी माँ सरस्वती को माला व पीले वस्त्र समर्पित करते हुए विद्यार्थियों को बताया कि बसंत पंचमी हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार है और बसेत पंचमी को च्ज्श्री पंचमी और ज्ञान पंचमी कहा जाता है। साथ ही विद्यार्थियों को बताया कि पूरे वर्ष को ६ ऋतुओं में बाटाँ जाता है, जिसमें बसंत ऋतु, ग्रीष्म ऋतु, वर्षा ऋतु, शरद ऋतु, हेमन्त ऋतु और शिशिर ऋतु शामिल है। इन सभी ऋतुओं में से बंसत ऋतु को सभी ऋतुओं का राजा माना जाता है, इसी कारण इस दिन को बसंत पंचमी कहा जाता है तथा इसी दिन बसंत ऋतु की शुरुआत होती है, इस अवगत में खेतों में फसले लहरा उठती है और फूल खिलने लगते हैं। प्रधानाचार्या श्वेता वत्स ने बताया कि इस दिन माता सरस्वती का जन्म हुआ था इसलिए बसंत पंचमी के दिन सरस्वती मां की विशेष पूजन का आयोजन किया जाता है बसंत पंचमी के दिन माँ सरस्वती से विद्या, बुद्धि, कला एवं ज्ञान का वरदान मांगा जाता है। इस दिन लोग पीले कपडे पहनते तथा खाद्य सामग्री में पीले रंग के चावल का सेवन करते हैं क्योंकि पीले रंग को बसंत का प्रतीक माना जाता है। बसंत पंचमी के अवसर विद्यालय को सभी शिक्षिक ध् शिक्षिकाये ऑनलाइन के माध्यम से सभी शिक्षकगण प्रीति गोयल,अनु मलिक,लवीना गुप्ता, मंजू श्यामा भारती, ज्योति सैनी, अनुज राठी, श्वेता जैन, सोनिका शर्मा, दीपावली बालियान, मेघा, शिल्पी शर्मा, दीपमाला, पूजा पाल, रवि कुमार, सुमित गुप्ता, मोहित शर्मा, साक्षी ,आदि का सहयोग रहा।

 

गौशाला के नवीनीकरण का कार्य शुरूNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भूमि पूजन के साथ ही श्री कृष्ण गौशाला के नवीनीकरण का कार्य शुरू हुआ। गांधी कॉलोनी पचेंडा रोड पर श्री कृष्णा गौशाला सभा प्रन्यास का नवीनीकरण का कार्य आज भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ। भूमि पूजन कपिल देव अग्रवाल ने किया। पचेंडा रोड पर स्थित गौशाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कपिल देव का स्वागत करते हुए गौशाला के ट्रेजरार मित्रसैन ने बताया कि मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर गौशाला का नवीनीकरण कार्य शुरू हो गया है। इसका भूमि पूजन व नींव रखने का शुभारंभ कपिल देव अग्रवाल ने ईट रखकर किया। अपने संबोधन में कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार ने जिस शक्ति से गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाया है वहीं पर गौ रक्षा के गौ माता की सेवा के लिए भी उन्होंने कड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गौमाता हम सबकी माता है और हर हिंदू के घर में गौ ग्रास प्रतिदिन निकलता है इससे पूर्व गौशाला सभा के कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिशुकांत गर्ग ने कहा कि नवीनीकरण का प्रोजेक्ट २५-३० लाख रुपए का है। इसमें समाज के सभी लोगों के सहयोग की जरूरत है। इस मौके पर गजेंद्र द्वारा ३१ कट्ठे सीमेंट, मित्र सेन द्वारा ३१ कट्टे सीमेंट व डेढ़ लाख रुपए देने की घोषणा की गई। इसके साथ ही कई अन्य लोगों ने भी दान देने की घोषणा की। कार्यक्रम में कस्तूरी लाल मलिक प्रधान, कोषाध्यक्ष मित्रसेन उपाध्यक्ष, अजय चौहान, शिशु कांत गर्ग , अंकुर, संजय मलिक, हरीश सचदेवा, राजकुमार कालरा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राजकुमार कालरा ने कहा कि गौशाला के नवीनीकरण के लिए जो भी लोग स्वेच्छा से सामान देना चाहे उनका गोशाला सभा प्रन्यास हार्दिक स्वागत करती है। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम का आयोजन सभासद प्रेमी छाबड़ा के सहयोग से किया गया।

 

पढ़ना लिखना बेहद अनिवार्य-संजीव शंकरNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती के पूजन मात्र से ही प्राणी मात्र को यह ज्ञान प्राप्त हो जाता है कि किस प्रकार उसका कल्याण होगा, उक्त विचार महामंडलेश्वर संजीव शंकर जी महाराज ने राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित सरस्वती पूजन के समय प्रकट किए, महामंडलेश्वर संजीव शंकर जी महाराज ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में सरस्वती पूजन अनिवार्य रूप से होना चाहिए इससे सीधे-सीधे जिस प्रकार विद्यार्थियों का उद्धार होता है वही शिक्षक की बौद्धिक कुशलता का भी और विकास होता है।सरस्वती के स्वरूप में पुस्तक का होना पुस्तक के महत्व का ज्ञान कराता है, इसलिए पढ़ना लिखना जीवन के लिए नितांत आवश्यक है।
इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री फतेह चंद ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि करोना महामारी के कारण बंद चल रहे विद्यालय अति शीघ्र सुचारू रूप से संचालित हो,मां भगवती की सब पर कृपा हो,इस अवसर पर मुख्य रूप से उपप्रधानाचार्य श्री बृजेश कुमार, डा०सोहनपाल, श्री राजीव मोहन गोयल, श्री आदर्श सिंगल, श्री विपिन त्यागी, श्री राजकुमार त्यागी सहित विद्यालय परिवार के सदस्यो ने भाग लिया।

 

विश्वकर्मा समाज को किया जायेगा जागरूक
मुजफ्फरनगर। समाजवादी सरकार में पूर्व मंत्री और एमएलसी रह चुके राम आसरे विश्वकर्मा विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में चुनाव के अंतिम दौर में मुजफ्फरनगर शामली में एक दिवसीय दौरे पर आए। पार्टी कार्यालय महावीर चौक पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए रामाश्रय ने कहा की यदि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो वह प्रदेश की विकास को गति देंगे और प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा धीमान पांचाल आदि जातियों को जागृत करने के लिए वे यहां आए हैं । इसके लिए उन्होंने खतौली विधानसभा क्षेत्र में जंधेडी व अन्य क्षेत्रों में जनसभाएं भी की है। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि विश्वकर्मा जयंती की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है जोकि सही नहीं है। उन्होंने बताया कि समाज को जागरूक करने के लिए वे आज शामली भी पहुंच रहे हैं। वार्ता के समय समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, साजिद हसन, मीडिया प्रभारी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

परिचर्चा कार्यक्रम आयोजितNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिले के चहुमुखी विकास पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान मौजूद रहे। इसके संयोजक पीयूष अग्रवाल और दीप अग्रवाल थे।
मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मुजफ्फरनगर के चहुमुखी विकास पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश के स्टार प्रचारक एवं केंद्रीय मंत्री व सांसद मुजफ्फरनगर डॉक्टर संजीव बालियान मौजूद रहे। भाजपा के सदर विधानसभा से प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। शहर के प्रबुद्ध जनों से जिले के विकास पर चर्चा की गई। जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के आयोजक मूलचंद रिसोर्ट के मालिक पीयूष अग्रवाल एवं दीप अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आदर सत्कार किया। उनके द्वारा केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान एवं भाजपा प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन आईआईए के अध्यक्ष विपुल भटनागर एवं समाजसेवी निशांत जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री राम कॉलेज के चेयरमैन एस पी कुलश्रेष्ठ, सत्य प्रकाश रेशू, कुंज बिहारी अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक कुशपूरी, लावण्या पुरी, अमित गर्ग, अंकुर गर्ग मनीष भाटिया, नई मंडी मंडल के मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर, युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, शुभम भारद्वाज, अर्जुन अग्रवाल, तरुण मित्तल, प्रवीण खेड़ा, राजीव गर्ग, केशव झाम, सुनील तायल, आशीष तोमर, प्रशांत तोमर आदि मौजूद रहे।

 

व्यय रजिस्टर 11 प्रत्याशियों ने नहीं किये प्रस्तुत
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर के द्वितीय निरीक्षण के लिए ४ फरवरी की तिथि जांच हेतु रखी गई थी लेकिन उसमें जनपद मुजफ्फरनगर की ६ विधानसभाओं के लिए ११ प्रत्याशी अपना व्यय रजिस्टर दिखाने के लिए प्रस्तुत नहीं हुए जिसके लिए सहायक नोडल/सहायक प्रभारी व्यय, वरिष्ठ कोषाधिकारी मुजफ्फरनगर ने रिटर्निंग अधिकारियों को नोटिस जारी करने के लिए लिखा गया है जिसमें ११ बुढ़ाना के आप प्रत्याशी देवेंद्र मलिक कांग्रेस के देवेंद्र कुमार १२ चरथावल के ऑल इंडिया मजलिस पार्टी के ताहिर हुसैन आप पार्टी के यावर रोशन निर्दल प्रत्याशी अजय कश्यप १३ पुरकाजी के सुनील कुमार निर्दल प्रत्याशी नीलम देवी हिंदू महासभा सुनीता देवी मजदूर किसान यूनियन १४ मुजफ्फरनगर के धर्मेंद्र कुमार निर्दल १५ खतौली के मनोज पवार आजाद समाज पार्टी १६ मीरापुर के परवेज आलम ने अपना रजिस्टर कोषागार मुजफ्फरनगर में व्यय प्रेक्षक महोदय के समक्ष नहीं प्रस्तुत किया गया जिसके कारण इन्हें नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है। जो प्रत्याशी दोनों बार अपना व्यय रजिस्टर दिखाने में असफल रहे हैं उन्हें ३ दिन बाद अपना व्यय रजिस्टर्ड न प्रस्तुत करने पर उनके द्वारा प्राप्त गई की गई वाहन स्विकृतियों को वापस ले लिया जाएगा।

 

Matdaan Samagreeसमस्त मतदान सामग्री वितरण अधिकारी कार्य योजना बनाकर कार्याे का करे निर्वहन……उप जिला निर्वाचन अधिकारी

मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News) आज जिला पंचायत के सभागार में मतदान सामग्री वितरण अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई जिसमें उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिह ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2022 को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु सभी मतदान सामग्री वितरण अधिकारियो को निर्देश दिये पीठासीन अधिकारियो को निर्वाचन सम्बन्धी मतदान सामग्री उपलब्ध कराये। अगर किसी प्रकार की या सामग्री में कमी है तो मेरे संज्ञान में लाया जाये ताकि उसका तत्काल निस्तारण किया जा सके। जिससे किसी भी पीठासीन अधिकारी को मतदान सामग्री सम्बन्धी कठिनाई उत्पन्न न हो।
इस अवसर पर आर के सागर एस. ओ. सी. स्टेश्नरी प्रभारी, संजय शर्मा चकबंदी अधिकारी, प्रमोद कुमार सिह चकबंदी अधिकारी उपस्थित रहे।

 

मतदान केन्द्र के गेट पर की जायेगी सघन Checking, गडबडी करने वालों को बख्शा नही जायेगा—जिला निर्वाचन अधिकारी

Dmमुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News) विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिला पंचायत सभागार मेंआज प्रथम चरण में स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा द्वितीय चरण में जोनल/सैक्टर मजिस्ट्रेट के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र भूषण सिंह सिंह ने प्रशिक्षण कार्य का प्रश्नोत्तरी के माध्यम से जानकारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
 जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों को आसानी से और बेहतर तरीके से करने के लिए सबसे जरूरी यह है कि उसकी पूरी प्रक्रिया की जानकारी हो। इसलिए सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित कर लें कि उनके दायित्वों की जानकारी एकदम सही सटीक हो। मतदान के दौरान पीठासीन के लिए निर्धारित उत्तरदायित्वों की जानकारी विस्तारपूर्वक प्राप्त करें। यदि कहीं भी कोई भ्रांति हो तो उसे बार-बार पूछें, लेकिन एकदम पुष्ट जानकारी होनी चाहिए। जितनी अच्छी जानकारी होगी, उतनी ही आसानी से किसी भी चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करा पाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी सैक्टर मजिस्ट्रेट आपस में ग्रुप बनाकर उसी प्रकार प्रशिक्षण लें जैसे पोलिंग पार्टी द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया जाता है।
 उपजिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने उपस्थित जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने आपको अपना प्रतिनिधि मानते हुए निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, पारदर्शी ढंग से निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करने की जवाबदेही प्रदान की है। आपको अतिरिक्त शक्ति भी आयोग द्वारा प्रदान किया गया है, दिए गए अपनी शक्तियों का क्षेत्र में निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से प्रयोग करते हुए मतदान कराना सुनिश्चित करें। पोलिंग पार्टी की जिम्मेदारी भी आपको दी गई है उनका सुरक्षित मतदान केंद्र पहुंचना, मतदान के बाद सुरक्षित जनपद मुख्यालय स्ट्रांग रूम तक वापस आना आपकी जिम्मेदारी है। पोलिंग पार्टी क्षेत्र में किसी का भी आथित्य स्वीकार नहीं करें इसे भी सुनिश्चित किया जाना है।
उन्होंने आगाह किया कि दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही मिलने पर दोषी अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जोनल/सैक्टर मजिस्ट्रेट के प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी सैक्टर मजिस्ट्रेट भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों से अपडेट होकर अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को टैक्नोलोजी बेस्ड इलैक्शन बताते हुए अधिकारियों से स्पष्ट अपेक्षा की कि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिये वह निष्पक्ष होकर पारदर्शिता के साथ अपने दायित्यों को निभाएं। उन्होंने कहा कि सैक्टर मजिस्टेट को कार्यकारी मजिस्टेट की शक्तियॉ प्रतिनिधानित की गई हैं। अतः वह इन शक्तियों का प्रभावी इस्तेमाल करके निर्वाचन क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने हेतु पूरी जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी को अंजाम दें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन-2022 के मतदान के समय सभी निर्वाचकों को, जिन्हें फोटो पहचान पत्र जारी किये गये है, अपने मताधिकार का प्रयोग करते समय इन पहचान पत्रों को प्रस्तुत करना होगा तथापि वे निर्वाचक जो अपना निर्वाचन फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करने में असमर्थ रहता है, उन्हें निम्नलिखित वैकल्पिक दस्तावेजों में से किसी एक के द्वारा अपनी पहचान स्थापित करनी होगीः-
(1) आधार कार्ड,
(2) मनरेगा जॉब कार्ड,
(3) बैको/डाकघरो द्वारा जारी किये गये फोटोयुक्त पासबुक
(4) श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड,

(5) ड्राइविंग लाइसेन्स
(6) पैन कार्ड    
(7) एनपीआर के अन्तर्गत आरजीआई द्वारा जारी किये गये स्मार्ट कार्ड
(8) भारतीय पासपोर्ट  
(9)फोटोयुक्त पंेसन दस्तावेज  
(10)राज्य/केन्द्र सरकार, लोक उपकर्म/पब्लिक लिमिटेड कम्पनियो द्वारा अपने कर्मचारियो को जारी किये गये फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र।
(11) सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र,
(12) युनिक डिसएबिलिटी आईडी (युडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्राल्य भारत सरकार

 

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में बसंत पंचमी का पर्वMount Litera

 (Muzaffarnagar News) आज दिनांक 5 फरवरी 2022 को लिंक रोड स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय में माँ सरस्वती की पूजा की गई व हवन का आयोजन हुआ ।सभी ने माँ सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित किए ।
इस पावन पर्व पर छात्रों द्वारा ऑनलाइन नृत्य , गीत व कविता आदि भी प्रस्तुत किए गए । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारु भारद्वाज, प्रधानाचार्य डॉ. पियूष गुप्ता व शैक्षिक निर्देशिका श्रीमती प्रिया कौशिक जी ने छात्रों को बसंत पंचमी के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें कुछ नया करने के लिए प्रेरित किया ।प्रधानाचार्य जी ने छात्रों को भारतीय संस्कृति व संस्कारों के अनुरूप माँ सरस्वती की आराधना के साथ-साथ वसंत ऋतु के महत्व के विषय में भी जानकारी प्रदान की।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20862 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 13 =