News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

नागरिक जाम के झाम से हुए परेशान

Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सोमवार को जहां स्कूल खुले वहीं स्कूल खुलने के साथ ही जाम के हालत चारों तरफ देखने को मिले। वैसे तो जाम लगना शहर में कोई नई बात नहीं है रोजमर्रा में जाम का आलम देखने को मिल रहा है इसका मुख्य कारण ई रिक्शा भी है जिनका कोई न तो रूट तय है और न ही वे तंग गलियों को भी छोडते है तंग गलियों में भी ई रिक्शा लेकर ई रिक्शा चालक घुस जाते है जिस कारण जाम लगना आम बात हो गयी है। दोपहिया वाहन चालक व पैदल राहगीर भी जाम के कारण परेशान रहे। कई घंटे तक वाहन रेंगने की हालत में चले। यातायात पुलिस को इस दौरान भारी मशक्कत करनी पड़ी।
नगर का शिव चौक, झांसी की रानी, भगत सिंह रोड पर अक्सर जाम लगा ही रहता है। जाम लगने का रोजाना नया होता है।सोमवार को वाहनों की अधिकता के कारण जाम लगा तो रविवार को एक साथ ई-रिक्शा शिव चौक के आसपास एकत्र हो गई, इस कारण जाम लग गया। जाम भी ऐसा लगा, कि दोपहिया वाहन तो क्या, पैदल चलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम लगने पर सक्रिय हुई यातायात पुलिस ने मशक्कत जाम खुलवाया, लेकिन कुछ देर बाद फिर से जाम लग गए। एक दिन में कई बार जाम लगा। वहीं स्कूल की छुट्टी के भी समय लगे जाम से नागरिक परेशान रहे और बच्चों को भी घर जाने में काफी देर तक जाम से जूझना पडा।

 

किसानों की समस्याएं सुनी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी, सचिव द्वारा जनसुनवाई के अतंर्गत गन्ना किसानों की समस्याएं सुनते हुए। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार सतीश कुमार सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी द्वारा जनसुनवाई के अंतर्गत सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी के गन्ना कृषको श्रीमती नईमा, इमरती, सुलेमान, रविन्द्र आदि किसानों की समस्याएं सुनी गई, शिकायत सुनकर नियमानुसार मौके पर ही शिकायत का निस्तारण किया गया।

चलाया चेकिंग अभियान

चरथावल। (Muzaffarnagar News)सहारनपुर जनपद में होने वाले मतदान के मद्देनजर चरथावल थाना क्षेत्र की अंतर्जनपदीय सीमाओं पर चरथावल थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध के नेतृत्व में कुटेसरा पुलिस चौकी इंचार्ज ओमेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ मिलकर सघन चेकिंग अभियान चलाया दौरान जनपद में आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली गई।
चरथावल थानाक्षेत्र के ग्राम कुटेसरा में सहारनपुर जनपद की सीमा पर चरथावल थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध व कुटेसरा चौकी इंचार्ज ओमेंद्र सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ सहारनपुर जनपद में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजरसघन चेकिंग अभियान चलाया दौरान जनपद में आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली गई।

सुनी समस्याएं किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन में जन समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया गया। कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

चलाया सघन चैकिंग अभियान

Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दूसरे चरण के मतदान में पडौसी जनपदों में चल रहे मतदान को लेकर जनपद पुलिस पूरी तरह से सतर्क रही। पुलिस ने बोर्डर पर चैकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध वाहनों व लोगों को रोककर तलाशी ली। इसके साथ ही चुनाव प्रचार समाप्त होते ही बोर्डर से लगे आठ किमी के दायरे में शराब ठेके बंद कर दिये गये थे। उधर शहर के विभिन्न चौराहों पर भी पुलिस पूरी तरह से सतर्क रही। सार्वजनिनक स्थानों, चौराहों, बैंकों के आसपास पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गयी। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस ने सघन चैकिंग तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने वाहनो को रोककर उनकी चैकिंग की तथा कागजात चैक किए। जनपदीय बॉर्डरों पर भी मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा आने-जाने वाले वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों को चैक किया। इसके अलावा थाना क्षेत्र की कच्ची सडक,अस्पताल चौराहा,अंसारी रोड,प्रकाश चौक,महावीर चौक,वहलना चौक तथा सूजडू चूंगी आदि विभिन्न स्थानो पर चैकिंग की गई। इसके अलावा जानसठ अडडा, द्वारिकापुरी मोड,भोपा बस स्टैण्ड,गांधी कालोनी,सरवट रोड आदि कई स्थानो पर सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया।

 

धूमधाम के साथ होगा 645 वॉ जन्मोत्सव आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)संत शिरोमणी श्री गुरू रविदास महाराज का 645 वॉ जन्मोत्सव जनपद मुजफ्फरनगर मे हर्ष वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
जन सेवा समिति मौहल्ला रैदासपुरी के मीडिया प्रभारी विजय कैमरिक ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि श्री रविदास जयंति के पावन अवसर पर 15 फरवरी 2022 दिन मंगलवार को मौहल्ला रैदासपुरी स्थित रविदास मंदिर मे भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। तथा 16 फरवरी को प्रातः 4 बजे प्रभात फेरी,प्रातिः 08 बजे हवन एवम दोपहर 12 बजे से टाउनहॉल मैदान से एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है। जिसमे विभिन्न बैण्ड-बाडे एवं सुन्दर-सुन्दर झांकिया सम्मलित रहेंगी। उन्होने सभी जनपदवासियो से उक्त सभी कार्यक्रमो मे बढचढ कर हिस्सा लेने की अपील की है। आयोजन समिति के संयोजक मनीष कुमार सभासदपति, पूर्व सभासद राजकुमार सिद्धार्थ,पूर्व विधायक अनिल कुमार, पूर्व विधायक महावीर आजाद, आरती देवी पूर्व सभासद,सत्यप्रकाश,शंकर,संदीप कटारिया एड.,संजय जानिया,राहुल, कुलदीप राम,रवि,राजीव, राहुल, सागर,कल्लू, सचिन,प्रदीप बर्मन, हितेश आर्य,राजेश्वर दयाल आदि कार्यक्रम की सफलता मे जुटे हैं।

 

बैठक में मजबूती पर दिया जोर

Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)एकता सेवा समिति की बैठक मे संगठन की मजबूती तथा समाजहित मे कार्य करने व बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया गया। बैठक मे मौजूद पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। एकता सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष/पूर्व पार्षद, अबरार अहमद ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि संगठन की बैठक मे सर्व सम्मति से निर्णय लेते हुए श्रीमति शाबिया खान को एकता सेवा समिति,महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इनके अलावा समिति के अध्यक्ष बासित खान को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है तथा इनके अलावा हारिस मिर्जा को संयोजक बनाया गया व पत्रकार सलाउददीन को मीडिया प्रभारी बनाया गया। एकता सेवा समिति के संरक्षक सुभाष चन्द शर्मा ने इन चारो को मनोनीत किया है। उन्होने आशा जताई है कि जिला मुजफ्फरनगर में समिति को मजबूत करने मे चारों पदाधिकारी समिति का कार्य करेंगे। पिछडे बेसहारा विकलांग,गरीब व पीडित लोगो की प्रशासन से मदद करायेंगे। प्रदेशाध्यक्ष अबरार अहमद ने बताया जिला मु.नगर मे उनकी एनजीओ को 6 महीने मे पदाधिकारी मु.नगर के शहर व गांवो के किसानो की भी निस्वार्थ सेवा करके समिति को आगे बढायेगी। मेरठ से आए अबरार अहमद प्रदेश अध्यक्ष एकता सेवा समिति,शहजाद अब्बासी मेरठ जिलाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मेरठ गुलिस्ता आदि ने मु.नगर आकर पदाधिकारियो को फूल मालाओं,शाल उढाकर भव्य स्वागत कियाय और मनोनयन पत्र सौपे। मेरठ से महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गुलिस्ता पत्नि रहीस ने शाबिया खान को शॉल औढाकर स्वागत किया। शहजाद अब्बासी पार्षद मेरठ के जिलाध्यक्ष,वासित खान का स्वागत किया। रहीसुददीन अब्बासी प्रदेश संगठन मंत्री हारिस मर्जी का भव्य स्वागत किया गया। हाजी नौशेर ने पत्रकार सलाउददीन को शाल उढाकर सम्मानित किया। इस दौरान ताहिर अब्बासी, सतीश सिंह सागर, बाबा गोस्वामी, महबूब राणा एडवोकेट, अमीरूददीन उर्फ पप्पू,उमर अब्बासी, हाजी रियासत, इस दौरान तन्जीम अली,कनीज फातिमा, मौ.इस्लाम शाह,मौ.इन्तजार अब्बासी,शाहनवाज अंसारी, मौ.राशिद, मौ.गुलाब रब्बानी,इरशाद रब्बानी,नसीम अन्सारी,ताहिर भाई,सलाउददीन अब्बासी,फरहाना, शबनम,फरहीन, सैलीना,इशरत, मोबिना, नसरीन, तन्जीर, कनीज फातिमा जैदी,रईसुददीन, श्रीमति गुलिस्ता जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मेरठ आदि मौजूद रहे। शारिक मुन्ना आदि सम्मलित रहे।

 

साफ सफाई का कराया कार्य
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)खंड विकास अधिकारी जानसठ के नेतृत्व में ग्राम पंचायत जटवाड़ा में साफ-सफाई का कार्य कराया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में खंड विकास अधिकारी जानसठ संत प्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में सचिव रूकमेश कुमार द्वारा विकास खण्ड़ जानसठ के ग्राम पंचायत जटवाड़ा में साफ-सफाई का कार्य कराया गया। मौके पर ग्राम प्रधान एवं सचिव उपस्थित रहे।

 

ईवीएम की सुरक्षा में फोर्स अलर्ट

Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद अब फोर्स ईवीएम की सुरक्षा में २४ घंटे तैनात है। पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की निगरानी में नवीन मंडी स्थल पर बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी गई है। डीएम-एसएसपी पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। चुनाव संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों का भाग्य कैद करने वाली ईवीएम को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी स्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया है। ईवीएम की सुरक्षा के मद्देनजर बड़े पैमाने पर सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। २४ घंटे पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। स्ट्रांग रूम और आसपास के क्षेत्र में २४ घंटे फोर्स तैनात रहेगा। उधर, नवीन मंडी स्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव मातहतों से पल-पल की खबर ले रहे हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि ईवीएम की सुरक्षा में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। स्ट्रांग रूम के बाहर २४ घंटे फोर्स तैनात रहेगा।

 

कीचड के कारण मच्छरों का प्रकोप

Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)खतौली नगरपालिका समेत प्रशासन विकास के लाख दावे कर रहा है, लेकिन सद्दीकनगर की गलियां आइना दिखाने के लिए काफी हैं। कालोनी में कच्ची सड़कों पर हुए कीचड़ से उठ रही दुर्गध से जीना मुहाल हो गया है। सामान्य मौसम में थोड़ा यातायात चलता है, मगर बरसात में इन गलियों से निकलना दूभर रहता है। कालोनी के सभासद ने डीएम, कमिश्नर तक शिकायत का पुलिदा भेज रखा है, लेकिन सड़क बनाने के नाम पर अधिकारी मौन हो गए हैं। यह मोहल्ला नगरपालिका में वार्ड-4 के रूप में दर्ज है। पिछले पांच वर्ष में सद्दीकनगर के निकट बसी इस कालोनी में विकास का पहिया नहीं घूम सका है, जिस कारण यहां नागरिक नारकीय जीवन जीने को विवश हैं।
गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ा-कालोनी के लोगों को प्रतिदिन गंदगी से दो-चार होना पड़ता है। बरसात के दिनों में गंदगी के बीच मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है, जिससे नागरिकों पर बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है। हाल ही में हुई बारिश ने गलियों में कीचड़ कर दिया है, जिसके चलते यहां आवागमन प्रभावित हो गया। स्कूली बच्चों को अभिभावक कंधों पर बैठाकर स्कूल छोड़ने के लिए विवश हो गए। इन गलियों में पर्याप्त रूप से साफ-सफाई तक नहीं हो पाती है, जिससे दुर्गध से लोगों में बैचेनी है। नगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारी यहां झांकना तक पसंद नहीं करते हैं। लगभग आठ से दस गलियों का बुरा हाल है, जहां कीचड़ फैला हुआ है। वार्ड-४ की सभासद रिहाना, उनके पति इकरामुद्दीन सैफी ने कई बार डीएम, कमिश्नर के अलावा शासन को भी सड़क बनाए जाने के लिए मांग-पत्र भेजा है, लेकिन उनकी मांग पर सुनवाई नहीं हो सकी है। वह कहते हैं कि गर्मी के दिनों में मच्छरों का प्रकोप रहता है, जबकि बरसात में स्थिति अधिक दयनीय रहती है।

Muzaffarnagar News

जयंती धूमधाम के साथ मनाई

Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जानसठ के वाजिदपुर गांव में लोगों ने महाराजा सूरजमल की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। ग्रामीणों ने उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
आनंदपाल राठी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सर्वप्रथम महाराजा सूरजमल के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आनंगपाल राठी ने कहा कि महाराजा सूरजमल ही भारत के ऐसे यशस्वी राजा हुए हैं जो कभी पराजित नहीं हुए। उन्होंने बताया कि महाराजा सूरजमल ने पानीपत की लड़ाई में घायल मराठा सैनिकों और उनकी विधवाओं को उनके गृह प्रदेश महाराष्ट्र तक सकुशल भिजवाया था, जिसके बाद महाराष्ट्र वालों के आग्रह पर कुछ सैनिक वहीं पर बस गए थे। यह इलाका जाट बाइसी कहलाता है। अंकुर काकरान ने कहा कि महाराजा सूरजमल प्रेरणास्त्रोत हैं। वर्तमान पीढ़ी को उनकी वीरता और शौर्य से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। इस दौरान चंदर सिंह, सूर्य काकरान, आदित्य, प्रताप, मोनू व यशपाल राठी आदि मौजूद रहे।

 

जानलेवा हमला किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव बिलासपुर में कुछ लोगों ने घर में घुसकर पति पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पति पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गये। इस संबंध में तीन नामजद व पांच छह अज्ञात लोगों के विरूद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी हैं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
नई मंडी थाने पर दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में गांव बिलासपुर निवासी नागरीन पत्नी रिजवान ने बताया कि गांव के ही आबिद के परिवार से उसके परिवार की रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि रंजिश के चलते आबिद, फिरोज व अहतेशाम ने पांच छह अज्ञात लोगों के साथ हथियारों से लैंस होकर उसके घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने रिपोर्टकर्ता नाजरीन व उसके पति रिजवान को लाठी डंडों व हथियारों से बुरी तरह से मारा पीटा जिससे वे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। चीख्ां पुकार पर पास पडौस के लेगों ने आकर उनकी जान बचाई। जिस पर हमलावर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के कलियर निवासी अजहर दिल्ली में रहता है। वह अपने परिवार के साथ वोट डालने के लिए दिल्ली से हरिद्वार के लिए चला था। रास्ते में उसकी कार एक अन्य वाहन से टकरा गयी। इस हादसे में अजहर, मुनव्वर, वसीम, शाहजमा, इरफान घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा बाईपास पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के गुडगांव निवासी अंजलि पुत्री नरेश, चंद्रदत्त पुत्र जगदीश व महक सिंह पुत्र राजपाल गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सिखेडा के गांव निराना निवासी फैजान भी सडक हादसे में घायल हो गया। उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हरियाणा के रोहतक के शिवाजी नगर निवासी करण पुत्र श्यामलाल भी सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

 

बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में आज जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आहूत की गयी। कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गयी। जिसके अंतर्गत जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति के सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी महोदय के समक्ष सत्यापन के सम्बन्ध में आने वाली नवीन समस्याओ से अवगत कराया गया। तहसीलदार सदर अभिषेक शाही द्वारा अब तक तहसील सदर में सत्यापित किए गए प्रमाण पत्रों के आकडों को जिलाधिकारी के समक्ष पेश किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि०/रा० अजय कुमार तिवारी, सम्बन्धित अभियोजक एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

हमला कर किया घायल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुटेसरा में कुछ लोगों ने घर में घुसकर दौरानी जिठानी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गम्भीर रूप से घायल हुई महिलाओं का चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। इसंसंबंध में पुलिस में नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।
चरथावल थाने पर दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में गांव कुटेसरा निवासी शाहिन पत्नी रब्बान ने आरोप लगाया कि चरथावल थाना क्षेत्र के ही गांव न्यामू निवासी इंतजार पुत्र लियाकत, उवैस पुत्र शमशाद तथा उसकी पत्नी मुसरी ने रंजिश के चलते घर में घुसकर उसके व उसकी जेठानी प्रवीन के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में वह तथा उसकी जेठानी गम्भीर रूप से घायल हो गये। महिलाओं की चींख पुकार पर पास पडौस के लोग मौके पर आ गये। जिस पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। घायल महिलाओं का चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

ई रिक्शा पलटने से सवारी घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तितावी क्षेत्र में ई रिक्शा पलटने से उसमे सवार यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसमे उसका एक पैर बेकार हो गये। घायल व्यक्ति की पत्नी ने रिक्शा चालक के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है। रिपोर्ट अदालत के आदेश पर दर्ज हुई है। अदालत के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट में शामली के गांव ताजपुर सिम्भालका निवासी कृष्णा पत्नी ओमपाल ने बताया कि विगत एक अगस्त को उसके पति बुढ़ीनाकला अपनी ससुराल से वापस लौट रहे थे वे एक ई रिक्शा में सवार हुए थे। जिसे बुढीनाकला निवासी छोटू पुत्र सुरेश चला रहा था। आरोप है कि छोटू ने ई रिक्शा को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए पलट दिया। जिससे उसके पति गम्भीर रूप से घायल हो गये। छोटू अपने साथियों के साथ उसके पति को लेकर जिला चिकित्सालय में पहुंचा और उन्हे वहां छोडकर फरार हो गया। पीडिता ने बताया कि गम्भीर हालत में उसके पति को जिला चिकित्सालय से रैफर कर दिया गया जो वर्तमान में मैडिकल कालेज में भर्ती हैं पीड़िता ने बताया कि उस समय रिक्शा चालक व उसके परिजनों ने उसके पति का उपचार कराने की बात कही थी लेकिन उन्होंने उसके पति का उपचार नहीं कराया। उसके पति का एक पैर बेकार हो गया है। अदालत ने पीडिता की व्यथा सुनने के बाद पुलिस को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिये। अदालत के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

देह व्यापार कराने का आरोप लगाया किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली क्षेत्र के न्याजीपुरा स्थित मौहल्ला रहमानिया कालोनी के दर्जनों स्त्री पुरूषों ने आज एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर मौहल्ले की एक महिला व उसके पति पर देह व्यापार सहित अन्य संगीन आरोप लगाते हुए एसएसपी से कार्यवाही की गुंहार लगाई। प्रदर्शनकारियों ने एसएसपी के नाम दिये गये प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि मौहल्ले की एक महिला व उसका पति अपने घर में गलत काम कराते है उनके घर पर बहुत से लोगों का आना जाना लगा रहता हैं आरोप है कि महिला व उसका पति मौहल्ले के लोगों के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करता है। विरोध करने पर उन्हे फर्जी मुकदमे में फसांने की धमकी दी जाती हैं प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गत दिवस भी पति पत्नी ने गाली गलौच व मारपीट करते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मौहल्ले में चल रहे गलत कार्यो से मौहल्ले के बच्चों पर बुरा असर पड रहा है। उन्होंने एसएसपी से कार्यवाही व इंसाफ की गुहार लगाई। प्रदर्शन करने वालो में शहजाद, फातिमा, नाजमा, सुरैया, रजिया, पारूल, अफजाल अली आदि दर्जनों लोग शामिल थे।

 

मेधावी को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  हिदू महासंघ के संरक्षक एवं फाउंडेशन भारत के प्रदेश संगठन मंत्री मनीष चौधरी के नेतृत्व में समाजसेवी टीम ने महिला दिवस पर श्रीराम भवन में मेधावी छात्रा गुंजन राणा को पगड़ी व पटका पहनाकर सम्मानित किया।
मनीष चौधरी ने समाजसेवी टीम की ओर से मेधावी छात्रा गुंजन राणा को सम्मानित करते हुए पढ़ाई में आर्थिक सहायता करने की घोषणा की। टीम ने पहले भी इस तरह के कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई में सहयोग जारी रहेगा। छात्रा गुंजन राणा ने कहा कि उनकी हौसला अफजाई से उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी, पंडित शेखर जोशी, सुरेंद्र मित्तल, अशोक गुप्ता, विक्की चावला, नवीन कश्यप, विशाल वर्मा, तेजपाल राणा व चेतन जोशी आदि मौजूद रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + twenty =