News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

हादसे में बाइक सवार घायल

पुरकाजी। (Muzaffarnagar News)सडक हादसे मे बाईक सवार व्यक्ति घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला उत्तरी चमारान निवासी युवक अनीस पुत्र खलील आज सुबह बाईक द्वारा लद्धावाला रिश्तेदारी मे जाते वक्त जी.टी.रोड पर पीछे की और से तेजगति से आ रही कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की जानकारी दी।

 

वैक्सीनेशन कैम्प 22 को

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)भारत तिब्बत सहयोग मंच मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में 22 फरवरी 2022 दिन मंगलवार को पचैण्डा रोड गांधी कालोनी स्थित पंजाबी बारात घर मे फ्री कोरोना बुस्टर वैक्सीन कैम्प लगाया जायेगा।
भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिला महामंत्री विजय वर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि भारत तिब्बत सहयोग मंच मुजफ्फरनगर द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भारत तिब्बत सहयोग मंच के मार्ग दर्शक डा.इन्द्रेश कुमार के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सदभावना सप्ताह के तहत 22 फरवरी 2022 दिन मंगलवार को गांधी कालोनी पचैण्डा रोड स्थित पंजाबी बारात घर मे फ्री कोरोना बुस्टर वैक्सीन कैम्प लगाया जायेगा। इस दौरान 15 वर्ष से अधिक उम्र वालों को कोविशिल्ड एवं कोवैक्सिन की पहली,दूसरी एवं बूस्टर डोज उपलब्ध रहेगी। भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप दास,महामंत्री विष्णु स्वरूप, कोषाध्यक्ष नितेश बक्शी,जिला महामंत्री विजय वर्मा आदि पदाधिकारी शिविर की सफलता हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने मे जुटे हैं।

 

कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 सुदेशराज सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तगण राकेश कुमार पुत्र ओमा सिंह, नवीन कुमार पुत्र जयपाल सिंह निवासीगण ग्राम कल्लरपुर थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम कल्लरपुर से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 अजीत कुमार शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्तगण नाज, ताज पुत्रगण आसिफ निवासीगण सुभाषनगर सरवट फाटक थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को हनुमान चौक से गिरफ्तार किया। वहीं थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 रघुराज सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त फजर मौहम्मद पुत्र फारुख निवासी ग्राम नाहल थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद को सौनाली नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। इसके अलावा थाना चरथावल पर एक अभियुक्त हनुमान पुत्र रामपाल निवासी ग्राम दैहचन्द थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर थाना चरथावल पुलिस के सुपुर्द किया। वहीं थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 रनवीर सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त बृजपाल पुत्र मन्शीराम निवासी कस्बा व थाना छपार, राजेन्द्र पुत्र जिला निवासी कस्बा व थाना छपार, अजय पुत्र सिताब सिंह निवासी ग्राम कासमपुर थाना छपार को गिरफ्तार किया।

 

लुटैरे को किया गिरफ्तार

 News,मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सिखेडा पुलिस ने लूट की कई वारदातों के अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को लूटी गयी नकदी, दो बाइकों व मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे भी बरामद किये है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों बदमाशों ने सिखेडा क्षेत्र में लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया था। 14 फरवरी को बदमाशों ने दाहखेडी रजवाहे व 15 फरवरी को भिक्की तिराहे के पास लूट की वारदातें की थी। पुलिस इन घटनाओं के खुलासे के लिए प्रयासरत थी। सिखेडा थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। तभी पुलिस को पल्सर बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक दिखाई दिये। पुलिस द्वारा रूकने का इशारा करने पर बाइक सवारों ने बाइक दोड़ा दी और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गये बदमाश दिपांशु उर्फ भूरा पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी गांव नंगला मुबारिक थाना सिखेडा व प्रवीन पुत्र ओमवीर सिंह निवासी मुकंदपुर थाना तितावी हाल निवासी रामपुरी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गयी नकदी, चालीस हजार रूपये के अलावा एक मोटरसाईकिल स्पलैन्डर, लूटा गया मोबाइल फोन, एक बाइक पल्सर, दो तमंचे, कारतूस बरामद किये है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकडे गये बदमाशों को जेल भेज दिया है।

 

लम्बी लम्बी कतार से नागरिक परेशान News,
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर में जाम लगना वैसे तो रोजाना की बात हो रही है। शायद ही कोई दिन ऐसा जाता होगा जिस दिन जाम न लगता हो।वहीं कई बार तो जाम सुबह के समय ही शुरू हो जाता है वह धीरे-धीरे लगभग शाम तक जारी रहता है। जाम का आलम उस समय और बढ़ जाता है जिस समय स्कूलों की छुट्टी का समय होता है। बच्चे स्कूलों की छुट्टी के समय घर जाने के लिए निकलते हैं। स्कूली बच्चे साइकिल, स्कूटी लेकर जाम के झाम में फंस जाते हैं तो वहीं स्कूली वाहन भी जाम में फंसे रहते हैं जिस कारण घर में पहुंचने में भी बच्चों को काफी देर हो जाती है। कई बार तो अभिभावक परेशान भी हो जाते हैं कि छुट्टी होने के काफी देर के बाद तक भी बच्चा घर नहीं आया है लेकिन जब बच्चा घर पहुंचता है तो उन्हें पता लगता है कि शहर में जाम की वजह से बच्चा देर से घर पहुंचा है। वही अपने गंतव्य की ओर जाने वाले नागरिक भी जाम के झाम में फंसने के कारण लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। एक तरफ देखा जाए तो जाम का मुख्य कारण ई रिक्शा भी है। क्योंकि ई रिक्शा का कोई रूट तय न होने की वजह से तंग गलियों से भी ई रिक्शा वाले ई रिक्शा को लेकर घुस जाते हैं जिस कारण जाम और अधिक विकराल रूप धारण कर लेता है और धीरे-धीरे सड़कों पर लगने वाला जाम गलियों में भी पहुंच जाता है। जिस कारण आदमी पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए तो पैदल भी निकलना मुश्किल हो जाता है। आज भी अस्पताल चौक पर जाम का आलम इतना अधिक देखने को मिला कि सुबह अस्पताल चौक पर लगी वाहनों की लंबी कतार काफी दूर तक दिखाई दे रही थी जिस कारण वाहनों की कतार लंबी होती चली गई और यह जाम धीरे-धीरे गलियों में भी लग गया। जिस कारण नागरिकों को अपने गंतव्य की ओर जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।देखा जाये तो जाम का एक मुख्य कारण अतिक्रमण भी है। रेहडी, ठेली वालां के साथ-साथ नगर के कुछ दुकानदारों द्वारा अवैध अतिक्रमण करने के कारण वाहनों को चलने के लिए स्पेस कम मिलता है जिस कारण भी जाम लगना एक आम बात हो गयी है।

 

जीता रजत पदक News,
मुजफ्फरनगर । (Muzaffarnagar News)शाहपुर के गांव सोरम निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान गौरव बालियान ने बुल्गारिया में आयोजित रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट में रजत पदक हासिल कर देश और जिले का डंका बजाया है । गौरव बालियान की इस उपलब्धि से गांव व क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। गौरव के अलावा रविंद्र दहिया ने रजत और दीपक पूनिया ने कांस्य पदक जीता है।
सोरम में स्थित टारगेट ओलंपिक एकेडमी के कोच निर्दोष बालियान ने बताया कि एकेडमी का होनहार पहलवान गौरव बालियान यूरोप के देश बुल्गारिया में इसी वर्ष आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल व एशियाड खेलो में भाग लेने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है।
पहलवान ने बुल्गारिया में आयोजित तीन दिवसीय रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट में अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को पछाड़ कर रजत पदक हासिल किया है । उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रतियोगिता में भारत के ही अंतरराष्ट्रीय पहलवान रविंद्र दहिया ने भी रजत व दीपक पूनिया ने कांस्य पदक हासिल किया है ।

 

अन्तर्राष्ट्रीय मातृ दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल।
बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।।
भाषा हमारी आत्मा का दर्पण होती है ।केवल भाषा ही वह माध्यम है जो दुनिया भर के लोगों को प्रेम भावना व मानवता से जोड़ती है।
द.एस .डी .पब्लिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस का आयोजन किया गया द्य २०२२ के अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का विषय था -च्च्बहुभाषी शिक्षा के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग -चुनौतियां और अवसरज्ज् ।इस अवसर पर बच्चों ने कविता , भाषण एवं एक संक्षिप्त प्रश्नावली के माध्यम से अपने मतों को प्रस्तुत किया ।जिसमें बच्चों का उत्साह सराहनीय रहा ।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम माहना जी ने बच्चों को संबोधित कर मातृभाषा का महत्व बताते हुए कहा कि मां शब्द सहजता का प्रतिकार्थ है।इसलिए मातृभाषा में जब हम विचार विनिमय करते हैं तो हम बहुत सहज होते हैं ।हमें अपनी मातृभाषा के गौरव और अस्तित्व को बनाए रखना है ।

राम जन्म लीला का वर्णन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर के मौहल्ला बाग केशवदास निकट सनातन धर्म सभा में चल रही श्री राम कथा मे कथा व्यास द्वारा आज श्री राम जन्म का बहुत ही सुन्दर प्रसंग सुनाया गया। संगीतमयी श्री राम कथा मे अनेक श्रृद्धालु मौजूद रहे। कथा के दौरान बीच बीच में बहुत सुन्दर प्रसंग सुनाये गए। इस दौरान अनेक श्रृद्धालु महिला पुरूष व नन्हे-मुन्ने बच्चे मौजूद रहे। सनातन धर्म सभा भवन मे कथा व्यास द्वारा भाव विभोग कर दिया। संगीतमयी कथा का सभी ने भरपूर आनन्द लिया तथा धर्म लाभ उठाया। इस दौरान समातन धर्म सभा भवन के पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

साफ सफाई अभियान चलाया
बुढ़ाना। (Muzaffarnagar News) नगर पंचायत बुढाना में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देंशानुसार नगर पंचायत बुढाना में बड़ौत रोड से पीठ बाजार तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत मौसमी बिमारिया जैसे. डेंगू, मलेरिया, इत्यादि से बचाव के लिए मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए एन्टी लार्वा छिड़काव किया गया।

अंजू अग्रवाल ने समीक्षा बैठक ली News,
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की लोकप्रिय पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल की अध्यक्षता में आज नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की समीक्षा बैठक संपन्न हुई इस बैठक में नगर पालिका मुजफ्फरनगर के सभी विभागों के प्रमुख मौजूद रहे श्रीमती अंजू अग्रवाल ने क्रमवार विकास कार्यों की समीक्षा की एवं निर्देश दिए की हर हालत में सभी विभागों का कार्य नियमानुसार होना चाहिए किसी भी प्रकार की लापरवाही और कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी मुजफ्फरनगर के विकास कार्यों एवं सौंदर्य करण पर चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल ने कड़े निर्देश भी जारी किए। पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल के द्वारा प्रातः कार्यालय नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की उपस्थिति चेक की गई जिसमें कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों के आज के वेतन आहरण पर रोक लगाई गई। इसके पश्चात अध्यक्ष द्वारा पालिका के अनु भागो के कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। जिसमें निर्माण विभाग के सहायक अभियंता निर्माण एवं अवर अभियंता निर्माण को निर्देश दिए गए थे। वह समयबद्ध निर्माण कार्यों को स्थलों पर प्रभावी पर्यवेक्षण में गुणवत्ता परक संपादित कराएं तथा अमृत योजना के अंतर्गत बालकों के सौंदर्य करण में ठेकेदार द्वारा ४५ दिन की समय अवधि नियत होने के बाद ढाई वर्ष तक कार्य पूर्ण ना करने पर उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए साथ ही जलकल अभियंता एवं अवर अभियंता जल तथा संबंधित स्टाफ को निर्देश दिए गए कि जनता को समुचित जलापूर्ति क्लोरिनेशन युक्त होने के साथ साथ अवैध जल कनेक्शनों को अभियान चलाकर वैद्य कराएं इसके अतिरिक्त आईटी ऑफिसर एवं लेखाकार एवं विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि गृह कर जलकर एवं जल मूल्य के बिलों को ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ें। स्वास्थ्य विभाग से डॉ विजेंद्र सिंह नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक से ३ मिनट उपस्थिति के बाद ही समीक्षा बैठक छोड़कर तथा बहाना बनाकर कार्यालय छोड़ दिया गया। इससे स्वास्थ्य विभाग की सफाई संबंधी समीक्षा नहीं हो सकी। इससे नाराज माननीय अध्यक्ष महोदय श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी से दूरभाष पर समस्त स्थिति से अवगत कराया गया की नगर स्वास्थ्य अधिकारी आदेशों की अवहेलना करते हुए समीक्षा बैठक से बिना अनुमति के चले गए तथा नगर में कूड़ा डाला व घरों एवं सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है इसके अलावा पूरा प्लांट भी बंद है इस और नगर स्वास्थ्य अधिकारी का कोई ध्यान नहीं है समीक्षा बैठक में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

समस्याओं को सुन किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण किया गया। मुजफ्फरनगर कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

दो शातिर गिरफ्तार News,
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को०नगर मु०नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बकरा मार्किट नावल्टी चौक के पास से दो शातिर वाहन चोर सुहैल पुत्र शब्बीर अहमद निवासी खादरवाला खालापार थाना को०नगर मु०नगर, साहिब पुत्र गुफरान नि० खादरवाला खालापार थाना को०नगर मुफ्नगर को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से संदिग्ध मो०स० होन्डा शाईन काली सिल्वर कलर बिना नम्बर व दो नाजायज चाकू बरामद किये। शातिरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनि० देवपाल सिह, का० कैलाश कुमार, का० सचिन कुमार शामिल रहे।

 

शातिर लुटेरे दबोचे
चरथावल। (Muzaffarnagar News)पुलिस ने घर घर फेरी लगाकर महिलाओ से लूटपाट करने के आरोपी कस्बा चरथावल निवासी राशिद और जुनैद को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ की। पुलिस सूत्रो का कहना है कि आरोपियो से पूछताछ के बाद चोरी व लूट आदि की घटनाओ के खुलासे की उम्मीद है।

 

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
बुढाना। (Muzaffarnagar News) कश्यप समाज के लोगों ने मारपीट के आरोपियो के लिए कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन किया तथा तथा ज्ञापन सौपा। बुढाना क्षेत्र से कांग्र्रेस प्रत्याशी फिशरमैन देवेंन्द्र कश्यप ने अपने परिजनो के साथ कोतवाली पहुंच कर पुलिस को सौपे गए शिकायती पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि गांव लुहसाना मे कुछ लोगो ने आपसी विवाद के चलते कश्यप समाज के लोगो पर हमला कर दिया था। कांग्रेस नेता देवेन्द्र कश्यप ने आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान कश्यप समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

 

बाइक सवार महिला की मौत
चरथावल। (Muzaffarnagar News) प्राईवेट बस की चपेट में आकर सडक हादसे के तहत बाईक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार निकटवर्ती जनपद सहारनपुर के थाना बडगांव क्षेत्र के गांव मोहनामेटा निवासी विवाहिता रूकैया पत्नि जुबैर आज सुबह अपने गांव से बाईक द्वारा अपने देवर रफी के साथ मुजफ्फरनगर मे डाक्टर के यहां दवाई लेने व अल्ट्रा साउण्ड के लिए आ रही थी। बताया जाता है कि बाईक सवार ये दोनो देवर-भाभी जैसे ही चरथावल-मुजफ्फरनगर रोड स्थित शराब के ठेके कके समीप पहुंचे कि इसी बीच सडक किनारे पडी रोडियो के कारण रफी की बाईक फिसल गई। इस हादसे मे रफी व रूकैया की पांच वर्षीय बेटी बाईक से सडक किनारे गिर गए तथा रूकैया सडक की और गिर पडी। इस दौरान मुजफ्फरनगर की और से आ रही बस के पिछले पहिये के नीचे आ जाने से महिला रूकैया की मौत हो गई। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी बच चालक अपनी बस सहित मौके से फरार हो गया। सडक हादसे पर अडडे के समीप सिथ्ता आसपास के दुकानदार व राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं दूसरी और सडक हादसे मे महिला की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची तथा परिजनो को सूचना देने के साथ नागरिकों की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। महिला की मौत से उसके परिजनो तथा ग्र्रामीणो मे शोक छा गया।

 

नकदी सहित पकडा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  थाना कोतवाली पुलिस ने शातिर चोरनी को चोरी को माल ४५०० रूपये, आधार कार्ड व मोबाईल फोन सहित गिरफ्तार किया।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को०नगर मु०नगर पुलिस द्वारा चौकिग के दौरान भगत सिह रोड़ बाजार से वादी की मदद से थाने की सक्रिय हिस्ट्रीशीटर अपराधी सुरैया पत्नी तहसीन नि० मौहल्ला लद्दावाला सियावली मस्जिद के पास थाना को०नगर मु०नगर को चोरी करते हुये रंगेहाथ मय चोरी के माल ४५००- रूपये नकद व एक मोबाईल फोन सैमसंग व आधार कार्ड सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनि० देवपाल सिह, का० कैलाश कुमार, का० सचिन कुमार बरामद की।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21267 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =