News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

चोरों ने किया ट्रांसफार्मर से चोरी
शाहपुर।(Muzaffarnagar News) बीती देर रात कुछ अज्ञात चोरो ने ट्रान्सफार्मर का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की छानबीन शुरू की।
सूत्रों के अनुसार बीती देर रात कुछ अज्ञात चोरां ने गांव सीमली के जंगल के बीच खेतो मे लगे ट्रान्सफार्मर चोरी कर लिए। रोजाना की भांति आज सुबह अपने खेतो मे काम करने पहुचे तो ग्रामीणो मे लाईट बाधित होने पर हंगामे का प्रयास किया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस व विद्युत विभिग की टीम गांव मे पहुंच गई। विद्युत अधिकारियो ने ग्रामीणो को आश्वस्त किया कि जल्द की मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस छानबीन मे जुट गई है।

 

संत कबीरदास जी की जयंती पर किया नमन
भोपा। (Muzaffarnagar News) पौराणिक तीर्थ स्थली एवं भागवत उदगम पीठ शुकतीर्थ स्थित संत कबीर आश्रम में संत कबीरदास जी की जयंती पर्व पर संत कबीरदास जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर के वक्त शुक्रताल स्थित कबीर आश्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने महान संत कबीरदास जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोग,साधु-सन्यासी,वैरागी समाज के लोग शामिल रहे।

अखिल भारत हिंदू महासभा की बैठक सम्पन्नMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय महासमिति एवं कार्यकारिणी की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य मदन उपस्थित रहे। बैठक मे पारित हुए प्रस्तावो मे हिन्दू महासभा भवन को कब्जाधारियो से मुक्त कराना। बढती गुटबाजी को समाप्त कराना। अग्नीपथ योजना की खूबियों को जन जन तक पहुंंचाना। बैठक मे अनेक प्रदेशो से आए प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारियों के अनावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक मे कार्यकारी अध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा,जम्मू कश्मीर से योगशचन्द शर्मा, विशाल शार्म, हंसराय, स्वामी सच्चीदा नन्द, धीरज पाडेय, अभिनव अग्रवाल,सचिन कपूर जोगी, अमित जोनी, अलका अरोरा, पूजा चौहान, अमित कुमार, गौरव अग्रवाल, मनोज चौहान सहित अनेक लोग मौजूद रहे। बैठक मे सर्वसम्मति से मांग की गई कि भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित की जाए।

क्रांति सेना की कांवड सेवा शिविर को लेकर हुई बैठक4 4 11Zon 5 |
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा द्वारा २९ वा विशाल कावड़ सेवा शिविर रुड़की रोड स्थित आनंद भवन शिव मंदिर प्रांगण में १३ जुलाई से २६ जुलाई तक लगाया जायेगा ।
कावड़ सेवा शिविर की तैयारियों के लिये आज क्रांति सेना कार्यालय पर पदाधिकारियो की बैठक आयोजित की गईध् बेठक में शिविर के सफल संचालन के लिये १०० सक्रिय कार्यकर्ताओ की एक विशेष टीम तैयार की गईध् इस अवसर पर क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि क्रांति सेना द्वारा आनन्द भवन में लगाये जाने वाला कावड़ शिविर उत्तर भारत का सबसे अधिक दिन तक लगाए जाने वाला कावड़ सेवा शिविर है जिसमे २४ घंटे शिव भक्त कावड़ियों की निःशुल्क सेवा की जाती है व दोनों समय चाय नाश्ता भोजन आदि की व्यवस्था व उनकी चिकित्सा की भी विशेष सुविधा रहती है । श्री शर्मा ने बताया कि इस बार शिविर में निशुल्क मास्क व सेनेटाइजर की भी व्यवस्था रखी गई है इस दौरान मुख्य रूप से क्रांति सेना के प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला उद्योग व्यापार सेना के जिला अध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, युवा जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, जिला महासचिव राजेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष गौरव गर्ग, जिला सचिव नरेंद्र ठाकुर, आलोक अग्रवाल, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा नेहा गोयल, युवा नगर अध्यक्ष आशीष मिश्रा, नगर महासचिव बसंत कश्यप, नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र गोस्वामी, मंगतराम, युवा नगर उपाध्यक्ष शैंकी शर्मा, क्षेत्र प्रमुख उज्जवल पंडित ,भुवन मिश्रा, ग्राम प्रमुख ललित रूहेला, शैलेंद्र शर्मा ,बॉबी शर्मा ,सोनू कश्यप, राजेंद्र तायल, विपुल गर्ग ,राहुल शर्मा, आदि मौजूद रहे।

 

अवैध शस्त्र सहित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार
चरथावल। (Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते जनपद पुलिस लगातार शातिरों को पकडने का काम कर रही है। थाना चरथावल पुलिस द्वारा ग्राम कुटेसरा नहर पुल से ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने उबेद पुत्र आशिक निवासी ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर बताया जिसके कब्जे से ०१ तमन्चा व ०१ जिन्दा कारतूस १२ बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त उबेद थाना चरथावल का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिस पर लूट, चोरी, हत्या का प्रयत्न, गैंगस्टर आदि जैसी संगीन धाराओं में आधा दर्जन से अधिक अभियोग दर्ज हैं।

योग साधना शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या पटेल रामलीला टिल्ला मुजफ्फरनगर मे दक्षता क्लास का आयोजन किया गया । इस अवसर पर योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने योग साधकों को आसनों की गुणवत्ता बनाए रखने पर बल दिया।
सर्वप्रथम योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना प्रारंभ कराई। तत्पश्चात उन्होंने बताया की आसनों की गुणवत्ता का महत्व है संख्या का नहीं। आसन भले ही कम हो परंतु आसन की विधि ठीक हो तभी आसनों का लाभ ठीक ठीक मिल पाता है। जो लोग मनोयोग से साधना करते हैं उनको आशातीत लाभ प्राप्त होता है। इसके विपरीत जो लोग मन से साधना नहीं करते उनको योग साधना का उतना लाभ नहीं मिल पाता और वह बाद में यह कहते पाए जाते हैं कि मैंने तो बहुत दिनों तक योग साधना की परंतु मुझे तो कोई लाभ नहीं मिला। इस अवसर पर योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने नावासन, उष्ट्रासन ,सर्प आसन, मर्कटासन, शलभासन आदि का प्रदर्शन करके दिखाया। उन्होंने बताया कि आसनों की प्रारंभिक स्थिति यदि ठीक हो जाए तो अंतिम स्थिति को ठीक किया जा सकता है। जो लोग आसन शारीरिक स्थिति के कारण ठीक प्रकार से नहीं कर पाते, यदि वह प्राणायाम को ठीक प्रकार से कर ले तो भी उनको शारीरिक और मानसिक लाभ प्राप्त हो सकता है। योग हमें अनुशासन सिखाता है। योग आत्मज्ञान कराने का एक सरल माध्यम है। योग से व्यक्ति अपने आप को जान जाता है अर्थात वह आत्मज्ञानी बन जाता है। उसे क्या सही है क्या गलत है, क्या सत्य है क्या असत्य है ,पुण्य क्या है पाप क्या है इन सब बातों का ज्ञान हो जाता है। योग समाज व राष्ट्र को सही मार्ग दिखाने का एक उपयुक्त माध्यम है। इस अवसर पर केंद्र प्रमुख लक्ष्मण सिंह, शंकर ,हर्षवर्धन ,सुशील कुमार, पुरुषोत्तम ,किरण पाल ,शुभम कुमार आदि योग शिक्षक उपस्थित रहे।

 

गर्मी से हाल हुआ बेहाल
मुजफ्फरनगर। जयेष्ठ माह मे गर्मी का प्रकोप चरम पर है। भीष्ण गर्मी से एक और जहां मानव जीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं दूसरी और निरीह पशु-पक्षी भी गर्मी से बचने के लिए इधर-उधर छिप कर तेज गर्मी से अपनी जान बचाते घूम रहे हैं। पिछले तीन-चार दिनो से गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी के कारण जन जीवन प्रभावित हो रहा है।
आज सुबह से ही तेज गर्मी व शुष्क हवा से मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। तेज गर्मी के कारण लोग अपने घरो मे कैद रहने को मजबूर रहे। गर्मी से मनुष्य ही नही बल्कि पशु-पक्षी भी परेशान रहे। गर्मी के कारण बाजारो मे दोपहर के वक्त सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार हाथ पर हाथ रखकर ग्राहको का इंतजार करते रहे। व्यापारियो कहना है कि गर्मी का उनके कामकाज पर सीधा असर हो रहा है।

 

एस.वी.एम.योग एवं हैल्थ साईंसेज कॉलेज की कार्यकारिणी गठित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस.वी.एम.योग एवं हैल्थ साईंसेज कॉलेज की प्राचार्या डा.रावी जैन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि विद्याभारती उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित एस.वी.एम.योगा एवं हैल्थ साईंसेज कॉलेज के समाजसेवी भीमसैन कंसल अध्यक्ष एवं अरूण खण्डेलवाल होंगे सचिव। विगत दिवस प्रबन्ध समिति के सम्पन्न हुए चुनाव में भीमसैन कंसल अध्यक्ष,राकेश कुंमार मित्तल उपाध्यक्ष,अरूण खण्डेलवाल सचिव, दिनेश कुमार गर्ग, सहसचिव,बाल बहादुर कोषाध्यक्ष एवं डा.प्रवीण कुमार काम्बोज,ज्ञानचन्द संगल, योगेन्द्र कुमार जैन एडवोकेट, प्रमोद कुमार तिवारी,प्रवीण कुमार बंसल एवं अजय कुमार जैन सदस्य चुने गए। आज निर्वमान सचिव डा.बालकृष्ण त्यागी के निर्देशन मे नई समिति को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करायी गयी। मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर के कुलपति डा.एच.एन.सिंह ने प्रबन्ध समिति को अनुमोदित किया।

10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकडाMuzaffarnagar News
रामराज। (Muzaffarnagar News) पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को १० लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार। रामराज थाना क्षेत्र के गांव पुट्टी इब्राहिमपुर हासिमपुर मार्ग पर रामराज पुलिस ने एक अभियुक्त को १० लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
रामराज थाना अध्यक्ष अक्षय शर्मा द्वारा बताया गया कि एसएसआई वीर नारायण सिंह कॉन्स्टेबल सोमबीर कॉन्स्टेबल आसिफ वह कॉन्स्टेबल शाहिद द्वारा हाशिमपुर मार्ग पर चेकिंग का अभियान चलाया हुआ था हाशिमपुर मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल पर एक अज्ञात युवक खड़ा दिखाई दिया युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक प्लास्टिक की केन में १० लीटर अवैध कच्ची शराब पाई गई पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू पुत्र विशंम्बर निवासी हासिमपुर बताया गया जिसका चालान कर दिया गया है

रामपुर तिराहा कांड में न्याय का इंतजारः फास्ट ट्रैक कोर्ट में २७ जून को सुनवाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर में लगभग २८ साल बीतने के बावजूद उत्तराखंड गठन आंदोलन में शहीद हुए लोगों के स्वजन इंसाफ को भटक रहे हैं। मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रांसफर हुए भी सात महीने से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। कोर्ट में सोमवार को फिर तारीख है, लेकिन सीबीआई की और से पैरवी के लिए अधिवक्ता नियुक्त न होने के चलते कार्यवाही आगे बढ़ने में संशय है।
२७ जून है मुकदमों की सुनवाई की तारीख
उत्तराखंड आंदोलन के दौरान संघर्ष हत्या तथा महिलाओं से ज्यादती के मामले में ४ मुकदमे फास्ट ट्रैक कोर्ट में विचाराधीन हैं। जिनमें सीबीआई बनाम मिलाप सिंह, सीबीआई बनाम राधा मोहन द्विवेदी तथा सीबीआई बनाम एसपी मिश्रा एवं सीबीआई बनाम ब्रजकिशोर सिंह शामिल हैं। सभी मुकदमों की सुनवाई के लिए २७ जून की तिथि निर्धारित की गई है।
उत्तराखंड निर्माण को लेकर हुआ था आंदोलन
तीन दशक पहले पहाड़ों में अलग उत्तराखंड की मांग धीरे-धीरे बढ़ने लगी थी। अक्टूबर १९९४ में उत्तराखंड निर्माण के लिए दिल्ली कूच का कार्यक्रम रखा गया था। एक अक्टूबर को मौजूदा उत्तराखंड से गाड़ियों में भरकर आंदोलनकारियों ने दिल्ली के लिए कूच किया था। शाम के समय जैसे ही आंदोलनकारियों की गाड़ियां जिले के छपार थाना क्षेत्र के रामपुर तिराहे पर पहुंची, तो उन्हें बेरीकैड कर रोक लिया गया।
विरोध उग्र होता देख पुलिस ने फायरिंग कर दी। इसमें सात आंदोलकारियों के शहीद होने की बात सामने आई है। महिलाओं के साथ अभद्रता हुई, लेकिन स्थानीय निवासियों ने आंदोलनकारियों की भरपूर मदद की।
उत्तराखंड की मांग को हुए संघर्ष में सात लोगों की जान चली गई थी। इनमें देहरादून नेहरू कॉलोनी निवासी रविंद्र रावत उर्फ गोलू, भालावाला निवासी सतेंद्र चौहान, बदरीपुर निवासी गिरीश भदरी, अजबपुर निवासी राजेश लखेड़ा, ऋषिकेश निवासी सूर्यप्रकाश थपलियाल, ऊखीमठ निवासी अशोक कुमार और भानियावाला निवासी राजेश नेगी की मौत की पुष्टि हुई थी।
इसके बाद १९९५ में पूरे घटनाक्रम की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। जांच कर सीबीआई ने ७ मामलों में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। इनमें अलग-अलग कारणों से ३ मुकदमे खत्म हो चुके हैं और ४ मुकदमे अभी भी विचाराधीन हैं। इन मामलों में तत्कालीन डीएम अनंत कुमार सिंह और एसपी आरपी सिंह आज भी आरोपित हैं।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रांसफर हुए थे मुकदमे
उत्तराखंड आंदोलन में शहीद हुए लोगों तथा महिलाओं के साथ अभद्रता के मुकदमों की सुनवाई एसीएजेएम-२ कोर्ट में विचाराधीन थी। नवंबर २०२१ में सभी मुकदमे अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन मयंक जयसवाल की फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्थानांतरित हो गए थे। उत्तराखंड आंदोलनकारी संघर्ष समिति की और से पैरवी के लिए पैनल में रखे गए एडवोकेट अनुराग वर्मा कहते हैं कि एफटीसी में मुकदमे ट्रांसफर होने के बाद पीड़ितों को लगा था कि शायद उन्हें अब शीघ्र न्याय मिल जाएगा। सीबीआई की और से अधिवक्ता नियुक्त न होने के कारण सुनवाई आज तक अटकी हुई है।

महोत्सव को बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) इस वर्ष गुरु पूर्णिमा उत्सव-२२ मेरठ महा मण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार एवं जीओ गीता युवा चेतना मुजफ्फर नगर और सभी दीक्षित परिवारों की गुरु पूर्णिमा महोत्सव -२०२२ को लेकर आज प्रातः सुरेंद्र अग्रवाल के कोल्ड स्टोरेज सिटी सेंटर के सामने मुजफ्फर नगर मे आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता कमल गोयल ने की व संचालन अतुल कुमार गर्ग ने किया। जिसमे गुरु पूजा को लेकर चर्चा की गई सर्व सम्मति से निर्णय हुआ की इस वर्ष मुजफ्फर नगर वाले सभी दीक्षित परिवार व कृष्ण कृपा परिवार के सभी सदस्य मेरठ में गुरु पूजा करेंगे जिसके लिए 6 जुलाई दिन बुधवार को समिति की और से निःशुल्क बस की व्यवस्था रहेगी जो भी भक्त जाने के इच्हुक हो वे अपने नाम पहले ही लिखा सकते है । बैठक को सफल बनाने मे अमर कांत गुप्ता,कमल गोयल, अतुल कुमार गर्ग, सुनील शर्मा, शैलेंद्र किंगर, अनुज शर्मा, होती लाल शर्मा, सुभाष गर्ग, शिशु कांत गर्ग,अजय कुमार गर्ग, आशुतोष बंसल, तारा चंद वर्मा, गोपाल दास मित्तल, संजीव वर्मा, मिथलेश गर्ग, मधु बाला अतुल कुमार गर्ग महामंत्री जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार आदि मौजूद रहे।

 

शस्त्र सहित कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 राकेश शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त युवराज वर्मा सन ऑफ हीरालाल वर्मा निवासी प्रेमपुरी थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को प्रेमपुरी बिजली ट्रांसफार्मर के पास से मय घटना में प्रयुक्त नाजायज तमंचा 315 बोर एक खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस के गिरफ्तार किया गया ।इसके अलावा थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 सत्यवीर सिंह द्वारा अभियुक्त सोनू उर्फ दिलशाद पुत्र शरीफ निवासी ग्राम हरसौली थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को हरसौली रजवाहे की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारूतस 315 बोर बरामद किया गया।

 

विभिन्न मामलों में कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 राकेश शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त उमर दराज पुत्र सरफराज, शान मोहम्मद उर्फ राजा सरफराज निवासी गण 1287 दक्षिणी खालापार थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 मोहित चौधरी द्वारा वारंटी संदीप पुत्र ज्ञानचंद जोगी निवासी ग्राम बहलना को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार आर्य द्वारा वाछित अभियुक्त प्रविन्द्र उर्फ छोटा पुत्र कर्म सिंह नि0 ग्राम सराय थाना मंसूरपुर मु0नगर हाल नि0 मौ0 जमुना विहार थाना खतौली को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त रामदास पुत्र रामानन्द निवासी दुर्गनपुर थाना बुढाना को गिरफ्तार किया।

 

अवैध शराब सहित पकड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अवैध देशी शराब के पव्वों सहित एक को गिरफ्तार किया। थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 सत्यवीर सिंह मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त देशवाल पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम मोहम्मदपुर राय सिंह थाना भौराकलां जनपद मु0नगर को ग्राम जेतपुर से बाबू राम की ट्यूब्वेल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 16 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गयी।

 

दो को गिरफ्तार किया
बुढ़ाना। (Muzaffarnagar News) मेरठ-करनाल हाईवे पर फुगाना बस अड्डे पर देर रात फुगाना गांव के किसान सतेंद्र उर्फ पप्पू (४२) पुत्र राज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान किसी काम से बस अड्डे पर आया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
फुगाना गांव निवासी किसान सतेंद्र उर्फ पप्पू (४२) पुत्र राज सिंह शनिवार रात करीब १० बजे किसी काम से फुगाना बस अड्डे पर आया था। इसी दौरान निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास बदमाशों ने सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात की जानकारी मिलने के बाद फुगाना और खरड़ गांव के ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। परिजनों ने देर रात तक तहरीर नहीं दी है। पुलिस को जानकारी मिली है कि किसान कुछ लोगों के साथ बस स्टैंड पर देखा गया था।

चला चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानो पर सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के ई-चालान काटे। पुलिस व टै्रफिक पुलिस द्वारा चलाए चलाए गए इस अभियान से वाहन चालकां खासतौर पर दुपहिया वाहन चालकां मे हडकम्प मचा रहा।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा सघन चैकिग अभियान चलाया गया। सीओ सिटी कुलदीप कुमार के निर्देशन मे शहर कोतवाल आनन्द देव मिश्रा की मौजूदगी मे पुलिस ने नगर की हृदय स्थली शिवचौक, शामली रोड,खालापार, फक्कर शाह चौक, तलब शाह रोड,मिनाक्षी चौक,किदवईनगर, गहरा बाग मेरठ रोड आदि विभिन्न स्थानो पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। इसी संदर्भ मे इंस्पैक्टर थाना सिविल लाईन एस.के.त्यागी द्वारा अस्पताल चौराहा,कच्ची सडक, मदीना चौक, सरवट आदि कई स्थानो पर वाहन चैकिंग की तथा कई वाहनो के ई-चालान भी काटे। आला अधिकारियो के निर्देश पर सी.ओ. नई मन्डी हिमांशु गौरव के निर्देशन मे नई मन्डी क्षेत्राधिकारी हिमांशु गौरव के निर्देश पर व इंन्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली सुशील सैनी द्वारा जानसठ अडडा, अलमासपुर चौराहा, द्वारकापुरी, बिन्दल बाजार आदि कई स्थानो पर वाहनो की चैकिग की गई। पुलिस द्वारा चलाए गए चैकिंग/तलाशी अभियान से वाहन चालकों खासतौर से दुपहिया वाहन चालकों मे हडकम्प मचा रहा। कई दुपहिया वाहन चालक तो गली मौहल्लो से रफूचक्कर होते नजर आए।

समाचार (Muzaffarnagar News)

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 5 =