समाचार (Muzaffarnagar News)
आईआईए ने मनाया अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस को मनाने के लिए आईआईए मुजफ्फरनगर चौप्टर द्वारा एक कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें आईआईए केंद्रीय कार्यालय द्वारा एमएसएमई की समाज में भागीदारी व आईआईए के वर्षों से एमएसएमई के लिए किए जा रहे संघर्षों की एक वीडियो सभी उद्यमियों के साथ देखी गई। उसके बाद आईआईए चैप्टर चेयरमैन विपुल भटनागर के साथ सभी उद्यमी साथियों ने केक काटकर एमएसएमई दिवस हर्षोल्लास से मनाया।
एमएसएमई पर अपने विचार रखते हुए पूर्व चेयरमैन कुश पुरी ने कहा कि गत वर्षो मे एमएसएमई को विभिन्न विभागों द्वारा अनेकों तरीकों से प्रताड़ित किया जाता था आईआईए ने सदैव उनकी लड़ाई लड़ी है व आज परिस्थितियां पहले से बहुत बेहतर है परंतु सूक्ष्म एवं लघु उद्योग द्वारा जब पॉलिसी का गठन होता है और सुझाव माँगे जाते है तो उसमें अपना फीडबैक नहीं देते है जिस कारण नियम लागू होने के बाद हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।
आईआईए नेशनल इलेक्ट्रिसिटी कमेटी के सदस्य अश्वनी खंडेलवाल ने कहा कि एमएसएमई भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उसमें भी सबसे अधिक माइक्रो इंडस्ट्रीज की सहभागिता है सरकार को भी नियमों का सरलीकरण कर ऐसे उद्योगों को बढ़ावा देना चाहिए ।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री नीरज केडिया जी ने कहा कि एमएसएमई डे की सार्थकता तब है जब आज के दिन हम कोई गोल सेट करें, और अगले एमएसएमई डे से पहले उसको अचीव करें।उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मेरा कोटक महिंद्रा बैंक के साथ विवाद था यदि आईआईए व फिस्मे जैसी संस्थाएं ना होती तो मेरा विवाद हल ना होता । संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी समस्याओं को साझा करें, व उसे हल कराने में संस्था का सहयोग करें।
आईआईए चौप्टर चेयरमैन विपुल भटनागर ने कहा कि आज आईआईए की बात को शासन- प्रशासन से ले कर सभी जनप्रतिनिधि धैर्य पूर्वक सुनते हैं व उसका निराकरण कराते हैं उसके पीछे सभी सदस्य साथियों का निरंतर सहयोग व किसी भी उद्योग की समस्याओं को अपनी समस्या समझ कर साथ खड़े होना हैं। उन्होंने सभी उपस्थित उद्यमियों को विश्व लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग दिवस पर शुभकामनाएं दी, और कहां की यदि उद्योग तरक्की करेगा तो देश तरक्की करेगा।
कार्यक्रम का संचालन आईआईए सचिव श्री मनीष भाटिया जी ने किया व बैठक में उपस्थित सभी उद्यमियों का आभार व्यक्त किया बैठक में सर्वश्री पवन गोयल, जगमोहन गोयल, मनीष जैन, संदीप जैन, मनोज अरोरा, समित अग्रवाल, दीपक सिंघल, राज शाह, यशपाल सिंह, नईम चांद, आदि अनेकों उद्यमी उपस्थित रहे ।
शाहपुर साइबर हेल्प डेस्क ने वापस कराये ८,०००- रुपये
शाहपुर। (Muzaffarnagar News) आवेदिका श्रीमती सुखमेश पत्नी ओम सिंह निवासी ग्राम काकड़ा थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा थाना शाहपुर पर साइबर हेल्प डेस्क पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा ३५,०००- रुपये की धोखाधडी की गयी है।
थाना शाहपुर पर नियुक्त साइबर हेल्प डेस्क द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि ३५,०००- रुपये में से आंशिक धनराशि ८,००० रूपये को आवेदिका के खाते में वापस कराया गया, शेष धनराशि को वापस कराने के सार्थक प्रयास जारी हैं।
गैस पाइपलाइन की प्रेशर मशीन फटने से हादसाः एक की मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) देर रात गैस पाइपलाइन की प्रेशर मशीन फटने से बड़ा हादसा हो गया। प्रेशर मशीन से निकला एक पार्ट स्कूटी सवार को जा टकराया। जिससे गंभीर घायल होने के चलते उसकी मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।
नगर में आइजीएल कंपनी पीएनजी गैस को पाइप लाइन के माध्यम से लोगों को घरों पर आपूर्ति कर रही है। भोपा रोड श्रीराम स्वीट्स के सामने कंपनी पापइलान की प्रेशर मशीन लगी है। प्रभारी निरीक्षक नई मंडी कोतवाली सुशील कुमार सैनी ने बताया कि देर रात स्कूटी सवार विष्णु पुत्र ब्रजपाल निवासी बचन सिंह कालोनी जब प्रेशर मशीन के सामने से गुजर रहा था। मशीन से अचानक कोई पार्ट निकलकर विष्णु से जा टकराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गंभीर रूप से घायल होने के चलते विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल भी हो गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में संबंधित कंपनी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हादसे की कराई जाएगी गहन जांचः डा. संजीव बालियान
भोपा रोड पर गैस पाइपलाइन की प्रेशर मशीन फटने से हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद डा. संजीव बालियान ने बताया कि उन्हें मंगलवार सुबह यह जानकारी मिली। बताया कि वह इस मामले में उच्च अधिकारियों तथा आइजीएल कंपनी वालों से बात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह मामले की उच्च स्तरीय जांच कराएंगे। एवं ऐसे व्यापक प्रबंध कराने का प्रयास करेंगे जिससे भवष्यि में इस प्रकार का हादसा न हो।
०२ वर्षीय बच्चे को पुलिस ने मात्र ०२ घण्टे में तलाश कर परिजन को किया सुपुर्द
बुढाना। (Muzaffarnagar News) थाना क्षेत्र बुढाना के आस मौहम्मद पुत्र सगीर अहमद निवासी तेली वाली मस्जिद मौ० कानूनगोयान कस्वा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर का भतीजा अहसान उम्र करीब ०२ वर्ष घर से कही चला गया था, जिसकी परिजनों द्वारा काफी तलाश की गयी परन्तु न मिलने पर स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। बच्चे के गुम होने पर थाना बुढाना पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए बच्चे को मात्र ०२ घन्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।
थाना बुढाना पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए बच्चे के परिजन ने थाना बुढाना पुलिस टीम की भूरी-भूरी प्रंशसा की तथा धन्यवाद किया।
बैंकों के आसपास चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएससी अभिषेक यादव के दिशा निर्देशों के चलते जनपद पुलिस लगातार शातिरों को पकड़ने का काम कर रही है वहीं दूसरी ओर लगातार चेकिंग अभियान भी चलाए हुए हैं जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में स्थित बैंक, ग्राहक सेवा केंद्र व एटीएम में चेकिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है।
चेकिंग के दौरान बैंक व बैंक परिसर के आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ करते हुए तथा संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बैंक परिसर में सुरक्षा के दृष्टि से लगे सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यन्त्र, सायरन, आपातकाल में बैंक से निकलने के लिए पर्याप्त मार्ग आदि का निरीक्षण किया जा रहा है तथा बैंक कर्मचारियों तथा गार्ड को सुरक्षा सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये जा रहे है।
खेत में मिला शव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर नंगली निवासी राहुल का शव खेत मे मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमे दिल्ली निवासी एक किशोरी का जिक्र करते हुए आत्महत्या की बात कही गई है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे मे लेकर जांच में शामिल कर लिया है। प्राप्त जानकारी के ऽअनुसार गांव भैंसी के ग्रामीण सोमवार को खेतो पर जा रहे तो इसी दौरान उन्हे गांव निवासी रणधीर के खेत मे आम के पेड पर एक युवक का शव लटका दिखाई दिया। जिसकी सूचना ग्रामीणो ने पुलिस की दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर छानबीन शुरू की। जिसमे युवक की पहचान रायपुर नंगली निवासी राहुल के रूप मे हुई।पुलिस ने परिजनो को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनो के अनुसार राहुल सुबह घर से घुमने के लिए निकला था। परिजनो के मुताबिक राहुल ने वर्ष २०१७ में नेपाल मे हुई दौड प्रतियोगिता मे गोल्ड मेडल जीतकर देश और गांव का नाम रोशन किया था। पुलिस को मिले सुसाइड नोट मे दिल्ली के करावल नगर थाना क्षेत्र की एक किशोरी को जिक्र है। पुलिस के अनुसार राहुल के ऊपर किशोरी को बहका-फुसलाकर ले जाने को केस दिल्ली के करावल नगर थाने मे दर्ज है। इस मामले मे वह जेल भी जा चुका है।
श्रीराम कालेज में पांच दिवसीय फैकल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के इंजीनियरिंग विभाग के कम्प्यूटर सांइस एंड इंजीनियरिंग संकाय द्वारा ५ दिवसीय राष्ट्रीय शॉर्ट टर्म कोर्स /फैकल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक भारत में बौद्धिक सम्पदा अधिकार एवं पेटेंट रहा। इस फैकल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम के आयोजन के लिए राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवम् अनुसंधान संस्थान (एन०आई०टी०टी०टी०आर०) चंडीगढ, द्वारा श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज को विडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से इस फैकल्टी डवलपमेंट कार्यशाला को आयोजित करने के लिए रिमोट सैन्टर नियुक्त किया गया जिसके लिये कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो० पवन कुमार गोयल ने लोकल कोॅर्डिनेटर की भूमिका निभाई। सन २०१२ से एन०आई०टी०टी०टी०आर० चंडीगढ ने चंडीगढ़ की यात्रा किये बिना तकनीकी संसथानों के शिक्षकों को इन कार्यक्रमों से लाभान्वित करने में सक्षम बनाने के लिए आई.सी.टी. के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रमों की पेशकश प्रारम्भ की थी और आई.सी.टी. माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम से सम्बन्धित के विशेषज्ञों द्वारा एन०आई०टी०टी०टी०आर० चंडीगढ से जुड़े दूरस्थ केन्द्रों में प्रसारित किये जाते हैं।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ० एस०सी० कुलश्रेष्ठ, चौयरमैन श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज द्वारा दीपप्रज्वलित करके किया गया। डॉ० एस०सी० कुलश्रेष्ठ, चौयरमेन श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज ने राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवम् अनुसंधान संस्थान (एन०आई०टी०टी०टी०आर०) चंडीगढ के प्रो० नीरजबाला एवं इंजी० अमरदेव सिंह, डिपार्टमेंट ऑफ एन्टरप्रिन्योरशिप डेवलपमेंट एण्ड इण्डस्ट्रीयल कोलेबोरेशन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के शिक्षकों एवम् छात्रों के तकनीकि ज्ञान मे निश्चित वृद्धि होगी एवं उन्होंने कहा कि बौद्धिक सम्पदा किसी व्यक्ति द्वारा सृजित कोई साहित्यिक कृति, कला, प्रतीक, नाम, चित्र, डिजाईन, कॉपीराइट, पेटेन्ट, ट्रेडमार्क आदि को कहते हैं। बौद्धिक सम्पदा अधिकार व्यक्तियों को उनके दिमाग की रचनाओं पर दिये गये अधिकार हैं। वे आमतौर पर निर्माता को एक निश्चित अवधि के लिये उसकी रचना के उपयोग पर एक विशेष अधिकार देते हैं।
इस अवसर पर कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो० पवन कुमार गोयल ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस फैकल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम के अन्तर्गत विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी जैसे बौद्धिक सम्पदा अधिकार (आईपीआर) और पेटेन्ट का परिचय, रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देना, लाइसेंसिंग और प्रौद्योगिकी हस्तान्तरण, कॉपीराइट, डब्ल्यू.टी.ओ. ट्रिप्स समझौते के प्रावधान, पेटेन्ट दाखिल करना, तकनीकी पेटेन्ट आवेदन भरना, औद्योगिक डिजाइन, प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के लिये पेटेन्ट का प्रबन्धन, बिजनेस स्टार्टअप की सुविधा के दृष्टिकोण से भारतीय आई.पी.आर. पारिस्थितिकी तन्त्र में नवीनतम विकास, एक पेटेन्ट विशिष्टता का लेआउट और पेटेन्ट फाइलिंग में प्रारूपण और कानूनी लेखन शर्तें एवं पेटेन्ट खोज आदि। इस कार्यशाला में श्रीराम समूह के विभिन्न संस्थानों के विभिन्न संकायों के २५ शिक्षकां ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर संस्थान निदेशक डॉ० आलोक गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से अध्यापकों का तकनीकी ज्ञान विकसित होता हैं तथा उनके आत्मविश्वास मे भी वृद्धि होती है जिससे वे छात्रों को तकनीकी शिक्षा द्वारा भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिये तैयार कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पेटेंट, ट्रेडमार्क, कॉपीराइट और ट्रेड सीक्रेट, ये सब च्इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टीज् यानी बौद्धिक संपदा के तहत आते हैं। यानी एक ऐसा प्रॉडक्ट, जो क्रिएटिव दिमाग की उपज है। दरअसल इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी कल्पना को वास्तविकता में परिवर्तित करता है। इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी भी वैसे ही एक संपत्ति है, जैसे कि आपका घर, गाड़ी और यहां तक कि आपका बैंक अकाउंट। दूसरी संपत्तियों की तरह ही इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी को भी चोरी या गलत इस्तेमाल से बचाने की जरूरत होती है, तब ही आप इससे लाभ ले सकते हैं। कुछ लोग पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क में विचलित हो जाते हैं। हालाकि इन सबमें कुछ समानता हो सकती है, लेकिन ये अलग-अलग हैं और इनका उद्देश्य भी अलग होता है।
इस अवसर पर डीन-एकेडिमिक प्रो० साक्षी श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों की प्रतिभागिता पर उनको आभार प्रकट किया एवं राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवम् अनुसंधान संस्थान (एन०आई०टी०टी०टी०आर०) चंडीगढ के विशेषज्ञो का विशेष आभार प्रकट किया एवं कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन छात्रों एवं शिक्षकों के ज्ञानवर्द्धन हेतु आगे भी किया जाता रहेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये उन्होंने कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के सभी शिक्षकगणों को बधाई दी।
कार्यशाला को सफल बनाने में कम्प्यूटर सांइस एडं इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो० पवन कुमार गोयल एवं अध्यापकगण देवेश मलिक, रूचि राय, श्री व्योम शर्मा एवं शुभी वर्मा का विशेष योगदान रहा।
गर्मी से राहत नहीं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार को हालाकि धूप इतनी तेज नहीं रही लेकिन गर्मी का प्रभाव पूरी तरह चरम पर रहा गर्मी के कारण लोगों का निकलना दुर्भर रहा हालांकि मंगलवार में साप्ताहिक अवकाश के कारण बाजार बंद रहे
गर्मी के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। बिजली कटों से लोग बेहाल है। दिन में गर्मी का आलम यह है कि दोपहर के समय जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। रेलवे स्टेशन हो या बस स्टेंड दिन में एक बजे से शाम पांच बजे तक सन्नाटे की स्थिति बनी है। बाजारों में इस बीच ग्राहक भी नहीं निकल पा रहे हैं।
चाकू सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के दिशा निर्देशों के चलते जनपद पुलिस लगातार शातिरों को पकड़ने का काम कर रही है जगह-जगह चेकिंग अभियान भी चला रही है वांछित वारंटी को लगातार गिरफ्तार किया जा रहा है आज भी चौकी प्रभारी शामली स्टैंड उप निरीक्षक ललित सिंह द्वारा अभियुक्त नितिन पुत्र नवीन निवासी मंदिर वाली गली नंबर ३ मोहल्ला रामलीला टिल्ला थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को शामली रोड काली नदी का पुल कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर से मय नाजायज चाकू के गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध मे मु०अ०सं० ३६५/२२ धारा ४/२५ आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा व आरआई मौहम्मद नदीम को समाजसेवी मनीष चौधरी ने किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला कारागार मुजफ्फरनगर में बहुत कम समय में बड़े बड़े बदलाव हुए हैं, नतीजा यह है कि मुजफ्फरनगर कारागार की पहचान एक आदर्श और उदाहरण के रूप में प्रस्तुत हो रही है, तो इसके पीछे जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा एवं उनकी टीम के अथक प्रयास शामिल हैं, उपरोक्त विचार प्रमुख समाज सेवी मनीष चौधरी ने एक वर्ष पूर्ण होने पर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा के लिए कहे, उन्होंने कहा कि नशे के खघ्लिफ बडेघ् कार्यक्रम हुए और बंदियों को जागरूक किया गया तथा सख्ती की गई, ताकि नशा जेल के अंदर ही न आ सके, लगभग पूरी तरह जेल नशामुक्त हुई है, एक साल में जेल का माहौल बहुत बदला है, धार्मिक आयोजनों से भी बंदियों में बडाघ् परिवर्तन हुआ। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा के अथक प्रयासों के चलते राज्यपाल एवं स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज का आगमन हुआ। इस अवसर पर बोलते हुए जेल अधीक्षक सीताराम र्शमा ने कहा कि महिला बंदियों को स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से कौशल विकास के तहत बैग आदि बनाने का काम चल रहा है, भजन कीर्तन मंडली और योगा मित्र की टीम तैयार की गई, जो बंदियों के मानसिक और शारीरिक उत्थान के लिए काम करती है, समय समय पर जेल में बंदियों के कल्याण हेतु कविसम्मेलनों एवं योग शिविर का आयोजन किया जाता रहता है, बंदियों के लिए शिकायत पेटियों को लगाया गया, जो जेल की छोटी-छोटी सूचनाओं का महत्वपूर्ण आधार बनी तथा सभी जानकारी इसके माध्यम से जेल प्रशासन को मिलने लगी और मोबाइल और नशे के खिलाफ एक बड़ी पहल साबित हुई, आज कहा जा सकता है कि मुजफ्फरनगर जेल पूरे प्रदेश में एक आदर्श और उदाहरण बनी हुई है, तो इसके पीछे सीताराम शर्मा की बड़ी मेहनत है, जिसमें उनको जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव का भरपूर सहयोग एवं साथ मिला। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि ऐसे अफसर वास्तव में बधाई के पात्र होते हैं, जो निष्ठा लगन एवं ईमानदारी से काम करके अपने कामों से अपनी पहचान बनाते हैं। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा को एक साल गौरवपूर्ण तरीके से पूरा करने पर उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। प्रतिसार निरीक्षक मौहम्मद नदीम को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। आज के इस सुंदर सम्मान समारोह में लिटिल सिंगर देवांश पाल एवं सतपाल सिंह ने देश भक्ति एवं धार्मिक भजन का आयोजन किया। इस मौके पर कृष्णपाल चौधरी, नवीन कश्यप, हंसराज कश्यप, विक्की चावला, सुरेंद्र मित्तल उपस्थित रहे।
सैलून की दुकान में चोरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सैलून की दुकान में अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए चोरी घटना का जैसे ही दुकान वाले को पता लगा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई सूचना पुलिस को दी गई पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई सूत्रों के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रुड़की रोड स्तिथ स्वरूप प्लाजा में सलून में अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली जैसे ही सैलून मलिक को इस बात का पता लगा तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
वहलना चौकी प्रभारी ने टॉप १० व जिला बदर अपराधी को भेजा जेल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उच्च अधिकारियों के निर्देशन में शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा के नेतृत्व में वहलना चौकी प्रभारी मोहित चौधरी सराहनीय कार्य को बखूबी अंजाम दे रहें है और क्षेत्र के शातिर टॉप टेन अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाकर उनके अंजाम तक पहुंचाने में कोई कसर बाकी नही छोड़ रहें हैं तथा कानून का राज स्थापित कर अपराधियों में दहशत का माहौल बनाये हुए हैं। आज भी शहर कोतवाल आनंद देव मिश्रा के नेतृत्व में वहलना चौकी प्रभारी मोहित चौधरी व उनकी टीम ने आज भी एक और सराहनीय गुड वर्क को अंजाम देते हुए
टाँप -१० व जिला बदर अपराधी शौकीन पुत्र महमूद नि० कुगंरपट्टी सुजड़ू थाना को०नगर मु०नगर को एक तमंचा ३१५ बोर मय एक जिन्दा कारतूस सहित सूजडू कट शामली वाईपास से गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध मे थाना को०नगर पर मु०अ०सं० ३६३ध्२२ धारा ३ध्२५ आर्मस एक्ट व मु०अ०सं० ३६४ध्२२ धारा १० यूपी गुण्डा अधिनियम पंजीकृत किया गया । अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है । थाने का जिला बदर व टॉप १० अपराधी है जिसके विरूद्ध करीब आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत है ।
नई लाइटों से जगमग होगा गंगनहर घाट
शिव भक्तों के स्वागत के लिए खतौली में तैयारियों में जुटा प्रशासन, कांवड़ियों को मिलेगी उचित सुविधा
खतौली। (Muzaffarnagar News) गंगनहर घाट इस बार शिव भक्तों का अनोखे अंदाज में स्वागत करेगा। गंगनहर घाट का सुंदरीकरण किया गया है, जो कांवड़ यात्रा में भव्य रूप से जगमग होगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद और स्थानीय प्रशासन जोरों शोरों से तैयारी कर रहा है। गंगनहर के निकट कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहां से व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने लगभग ५० लाख रुपये के बजट से गंगनहर घाट को संवारा है। यहां अंग्रेजों के समय में बने पुल को स्थायी रूप से बंद कर लोहे का जाल लगा दिया गया है। पुल पर कुर्सियां लगवाने के अलावा लाइट भी लगी है। कोविड-१९ संक्रमण काल के कारण दो वर्ष से कांवड़ यात्रा नहीं हो सकी है।
घाट पर सौंदर्यीकरण का हुआ कार्य
इस वर्ष कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की भीड़ अधिक रहने का अनुमान है। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन एक-एक बिंदु पर तैयारी कर रहा है। दिल्ली से हरिद्वार की हरकी पैड़ी तक बाबा भोलेनाथ का जयघोष गूंजता है, लेकिन खतौली का गंगनहर घाट इस बार बाबा के भक्तों का भव्य स्वागत करेगा। घाट पर एक ओर मां गंगा की आरती होती है, जबकि कांवड़ में बम-बम भोले गूंजेगा।
मिट्टी के कटान को रोकने के लिए तैयारी पूरी
गर पालिका गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगी हुई है। गंगनहर घाट के साथ नेशनल हाईवे पर भी इस बार विशेष सफाई की जिम्मेदारी दी गई है। इसको लेकर अधिकारी कार्य योजना बनाने में लगे हैं, ताकि समय पर व्यवस्था को पूर्ण कराया जा सके।
गंगनहर घाट, कांवड़ पटरी मार्ग के अलावा कस्बे के भीतर भी पथ प्रकाश, पेयजल और सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर कांवड़ियों का दबाव अधिक रहता है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर बाबा के भक्त इसी मार्ग से अपने शिवालयों की तरफ बढ़ते हैं। सिंचाई विभाग ने गंगनहर के नए पुल के नीचे मिट्टी का भराव कर रेत से भरकर कट्टे लगाए हैं, ताकि बरसात में मिट्टी का कटान रोका जा सके।
आप पार्टी की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अकील राणा के नेतृत्व में उनके आवास पर आम आदमी पार्टी की एक मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमे उनके समर्थकों व आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने सैकड़ो की तादाद में शिरकत की।
मेरठ रोड आईटीआई के सामने वरिष्ठ आप नेता अकील राणा के आवास पर उनके नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में अकील राणा ने कहा कि आज युवा आंदोलन करने पर मजबूर है। मजदूर व आमजन डीजल पेट्रोल, गैस, बिजली, खाने पीने की चीजों में बढ़ती महंगाई से त्रस्त है।
नए-नए कानून बनाकर लोगो को परेशान किया जा रहा है।
ऐसी तानाशाह सरकार से मुकाबला यदि कोई पार्टी कर सकती है तो वह आम आदमी पार्टी ही है।
आम आदमी पार्टी आम जन को सीधे राहत पहुंचाने का काम कर रही है। जो जनता के बुनियादी मुद्दे है, उन पर कार्य किये जा रहे। जहां एक तरफ सभी दल हिन्दू मुस्लिमो में अटके है, वही दूसरी ओर केजरीवाल के नेतृत्व में आप पार्टी सिर्फ विकास के मुद्दे पर कार्य कर रही हैं। यही वजह है कि दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी कब्जा आप का हो गया है। ईमानदार सरकार चलाने में माहिर अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही हैं। अकील राणा ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों की खुशहाली के लिए आम आदमी पार्टी को चुनना जरूरी हैं।
मीटिंग की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान ने की व संचालन जिला कोषाध्यक्ष वसी खैरी ने किया।
मीटिंग में नगर अध्यक्ष सरदार जसकरन, माइनॉरिटी जिला महासचिव नईम सिद्दीकी, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष शाहनवाज सिद्दीकी, सुलेमान ठेकेदार, डॉ देवेंद्र मलिक, तसव्वुर, गुफरान, शहजाद जैदी, नदीम खामपुर, जिला प्रवक्ता सतेंद्र मान, आलोक अधिवक्ता, वैभव त्यागी, आफताब, कुलदीप तोमर, महावीर, अजय चौधरी, वारिस राणा, अमीर अहमद, यामीन, सरताज, अनीस त्यागी, चौधरी शकील, शौकीन सैफी, रुस्तम राणा बीडीसी, सुएब राणा, फरदीन राणा, अमान राणा, अजान राणा, अजय भारद्वाज, शेखर जोशी, राजकुमार मौर्या आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
संकुल मासिक बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) संकुल मासिक बैठक का आयोजन न्याय पंचायत मंसूरपुर में इं० अध्यापिका की अध्यक्षता में किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देश अनुसार न्याय पंचायत मंसूरपुर की मासिक शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय (१ से ८) खानूपुर में किया गया। जिसकी अध्यक्षता श्रीमती बबीता कुमारी जी (इं० अध्यापिका) ने की और मंच संचालन मॉडल संकुल शिक्षक श्री मनोज कुमार द्वारा किया। मीटिंग के एजेंडा के अनुसार
निपुण भारत की कार्य योजना। डीबीटी पर नए नामांकन व फोटो अपलोड। स्कूल रेडनेस तथा चहक कार्यक्रम। समय सारणी। ऑपरेशन कायाकल्प के समस्त १९ बिंदु। उक्त बिंदुओं पर गहनता से चर्चा की गई साथ ही विद्यालय में छात्र उपस्थिति बढ़ाने , कक्षा १ से कक्षा तीन तक निपुण भारत के लक्ष्यों का कक्षा में चार्ट द्वारा प्रदर्शन करने संबंधी बातें रखी गई।
सरिया चोरी करने वाले दो बदमाश पुलिस ने दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर पुलिस ने ऐसे दो बदमाशो को पकडने मे सफलता हासिल की हैं जो विभिन्न स्थानो पर हो रहे सरकारी निर्माण के लिए पडा सरिया चोरी करके ले जाते थे और किसी को पता भी नही लगता था। बुढाना मोड चौकी प्रभारी उपनि० श्री जोगेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि ०२ शातिर अभियुक्त नितिन पुत्र सत्यपाल, सोमप्रकाश पुत्र ढिल्लू निवासी गण लकडसंधा थाना को०नगर मु०नगर को चोरी के करीब एक कुन्तल ८० कि०ग्रा० सरिया तथा एक ट्रेक्टर समेत से चरथावल रोड पर गगन भट्टे के सामने गिरफ्तार किया गया है । बताया गया कि जिसके सम्बन्ध मे थाना को०नगर पर मु०अ०सं० ३६२ध्२२ धारा ४१४ भादवि व ४१ध्१०२ सीआरपीसी पंजीकृत किया गया । अभियुक्त गण ने पूछने पर बताया कि यह सरिया हम दोनो ने काफी समय पहले निर्माणधीन रेलवे लाईन के किनारे जगह-जगह पडे सरिये मे से चोरी किया था । जिससे किसी को सरिया चोरी होने का पता ना चल सके । पुलिस ने दोनो बदमाशो को पकडकर जेल भेज दिया है।
एस०डी० कालेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में न्यू प्रोडेक्ट डव्लपमेंट-सॉफ्ट स्किल विषय पर मॉडल प्रस्तुतिकरण का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज के सभागार में बी०बी०ए० विभाग द्वारा ष्न्यू प्रोडेक्ट डव्लपमेंट-सॉफ्ट स्किल्ज्ज् विषय पर मॉडल प्रस्तुतिकरण का आयोजन किया गया। जिसमे एक नए उत्पाद को डिजाइन करने की विश्लेषणात्मक प्रक्रिया से अवगत कराया गया और अंत उपयोगकर्ता के जीवन की गुणवत्ता और पर्यावरण की समस्या को सुलझाने के दृष्टिकोण से समस्या समाधान के बारे मे प्रोजेक्टर द्वारा समझाया गया, उपयोगकर्ता की आवश्यकताओं की कल्पना करने और समाधान करने से है। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल जी, बी०बी०ए० विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह व बी०सी०ए० विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।
कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल ने अपने शब्दो को व्यक्त करते हुए कहा कि उत्पाद डिजाइन संचालन प्रबंधन मे महत्वपूर्ण चरणों में से एक है। संचालन प्रबंधन में उत्पाद विकास या नए उत्पाद विकास जिसे नया उत्पाद प्रबंधन भी कहा जाता है, कुछ चरणों की एक श्रृंखला है, जिसमें नए बनाए गए या नए रीब्रांड किए गए सामान या सेवाओं की अवधारणा, डिजाइन, विकास और विपणन शामिल है, उत्पाद विकास का उद्देश्य किसी उपभोक्ता की मांग को पूरा करके कंपनी के बाजार में हिस्सेदारी को बनाए रखना और बढ़ाना है। प्रत्येक उत्पाद प्रत्येक ग्राहक या ग्राहक आधार के लिए अपील नहीं करेगा, इसलिए उत्पाद के लिए लक्ष्य बाजार को परिभाषित करना एक महत्वपूर्ण घटक है जो उत्पाद विकास प्रक्रिया में जल्दी होना चाहिए। मात्रात्मक बाजार अनुसंधान को डिजाइन प्रक्रिया के सभी चरणों में आयोजित किया जाना चाहिए, जिसमें उत्पाद या सेवा की कल्पना की जाती है।
बी०बी०ए० विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने कहा कि किसी उत्पाद या डिजाइन संचालन निश्चित रूप से उत्पाद से होने वाली कमाई को प्रभावित करेगा। उत्पाद डिजाइन चरण के दौरान उत्पादन प्रणाली के डिजाइन की बुनियादी सीमित विशेषताएं निर्धारित की जाती है। उत्पाद को डिजाइन करने में, या आइटम को गैर विनिर्माण प्रणालियों में संसाधित किया जाना है। उत्पाद डिजाइनर सामग्री, सहिष्णुता, बुनियादी विन्यास, भागों और इस तरह से जुड़ने के तरीकों को निर्दिष्ट करता है और इन विशिष्टताओं के माध्यम से न्यूनतम संभव उत्पादन लागत निर्धारित करता है। कम विनिर्माण लागत के लिए डिजाइन करने का सचेत प्रयास अक्सर उत्पादन डिजाइन को देखते हुए, निर्माण के लिए प्रक्रिया नियोजन आवश्यक प्रक्रियाओं और प्रक्रियाओं के अनुक्रम को निर्दिष्ट करने के लिए किया जाना चाहिए।
बी०सी०ए० विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल ने कहा कि कार्यात्मक डिजाइन चरण में उत्पाद को कार्यात्मक होने के लिए डिजाइन किया गया है। निर्णय आयाम, उपयोग की जाने वाली सामग्री, उपस्थिति के लिए आवश्यक अंतिम फिनिश के प्रकार और इसी तरह किये जाते है। इस स्तर पर डिजाइनर उत्पाद के उत्पादन के तरीकों की तुलना में अधिक चिंतित है। मुख्य चिंताए कार्यात्मक विचार, ग्राहक अपील, लागत और संचालन और रखरखाव में आसानी है।
इस कार्यक्रम का संचालन व संयोजक प्राची गर्ग सिंघल द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। उन्होने बताया कि सॉफ्ट स्किल्स् कार्य से संबधित वह महत्वपूर्ण कौशल है जिनमे मशीनों के साथ या तो बहुत थोडा संपर्क करने की जरूरत होती है या फिर बिल्कुल नही और जिनका कार्य में उपयोग अत्यंत सामान्य होता है। सॉफ्ट स्किल्स का विकास करते हुए उन मूल बिन्दुओं पर अवश्य ध्यान दिया जाना चाहिए, जो संपूर्ण प्रक्रिया के आधार-स्तम्भ है। किसी भी व्यक्ति का सहर्ष सहयोग इन विशिष्ट गुणों और सरल स्वभाव के आधार पर ही पाया जा सकता है, जिसके लिए प्रभावशाली नेतृत्व क्षमता, सम्प्रेषण कला, समूह प्रबंधन कौशल, अलग ढंग से सोचने की काबिलियत, निर्णय लेने की ठोस क्षमता व समस्या महत्वपूर्ण बिन्दु है।
कार्यक्रम में बी०सी०ए० पाठ्यक्रम के लगभग ३० छात्रध्छात्राओं ने प्रतिभाग किया। च्च्न्यू प्रोडेक्ट डव्लपमेंट-सॉफ्ट स्किल्ज्ज् विषय पर अपने-अपने टॉपिक पर मॉडल बनाकर पी०पी०टी० के माध्यम से प्रदर्शित किया। जिसमें कुछ विशिष्ट मॉडल संयुक्त रूप से पलक,तान्या,श्रेया,रिया व तनिषा ने चॉकलेट उत्पाद मॉडल पर, खुशी,आस्था, आँचल,दीशा ने बिल्डिंगस् मॉडल पर, अश्वीन बैदी, अंजलि, अर्पणा, अंशिका ने ग्लो क्रीम मॉडल पर, हीना शाहकिर, धान्या सिद्धिकी ने जूस मॉडल पर, अक्षत जिन्दल ने कैमरा उत्पाद मॉडल पर, अविरल जैन ने इलैक्ट्रोनिक टूथब्रश और हर्ष कौशिक ने अपना फाइबर की बोटल पर अपना कौशल दिखाया, प्रियांशी ने कॉफी मॉडल पर व तनवी, श्रुति जैन, यिशा गुप्ता,सताक्षी ने टी०एस० ज्वैलरी उत्पाद पर मॉडल तैयार किया। कार्यक्रम के अन्त में चयनित छात्रध्छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रपत्र कॉलेज द्वारा भेट करके सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बी०बी०ए० विभाग से दीपक गर्ग, डा० अक्षय जैन, डा० संगीता गुप्ता, मौ० अन्जर, पूर्वी संगल, सोनिका, शंशाक, प्रशान्त गुप्ता, विनिता चौधरी, सतीश एवं उमेश मलिक आदि शिक्षकगणों व स्टॉफ ने कार्यक्रम मे अपना प्रतिभाग किया व प्रतिभाशाली छात्रध्छात्राओं को बधाई व आर्शीवाद दिया।
अवैध शस्त्र सहित पकड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई के अवैध शस्त्र सहितं गिरफ्तार किया। थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 श्री सचिन कुमार मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त आषीष कुमार उर्फ छोटू पुत्र सन्तराम निवासी ग्राम मन्दौड थाना सिखेडा, मु0नगर को मु0नगर जानसठ रोड ग्राम मन्दौड के रास्ते से 01 अदद नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना रामराज पर वादी द्वारा अभियुक्त साजिद पुत्र स्व0 हनीफ निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना मीरापुर, मु0नगर को जंगल ग्राम टिकौला से 01 रास भैंस व 01 अदद नाजायज चाकू सहित थाना रामराज पुलिस के सुपुर्द किया गया। इसके अलावा थाना मंसूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 योगेष तेवतिया द्वारा अभियुक्त विकाष पुत्र सुरेन्द्र निवासी सोहजनी ग्राम सोहजनी तगान थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर को सोहजनी बिजली घर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
कई गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 देवेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त सावन पुत्र बब्लू व मोनू पुत्र रघू निवासीगण ग्राम तिस्सा थाना भोपा, मु0नगर को युसुफपुर चौराहे से ग्राम युसुफपुर की तरफ से गिरफ्तार किया गया । वहीं थाना पुरकाजी पर नियुक्त प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेष्वर बौद्य द्वारा वांछित अभियुक्त संजीव पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम खेडकी थाना पुरकाजी, मु0नगर को गिरफ्तार किया। वहीं थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 अवधेष कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त पप्पू पुत्र उमर निवासी मौ0 मुषर्तक कस्बा व थाना मीरापुर, मु0नगर को फल मण्डी कस्बा मीरापुर गेट के पास से गिरफ्तार किया। वहीं थाना मंसूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 योगेष तेवतिया द्वारा वांछित अभियुक्त विकाष पुत्र विनोद निवासी ग्राम पुरबालियान थाना मंसूरपुर, मु0नगर व षुभम पुत्र घसीटा निवासी ग्राम बसी खुर्द थाना बुढाना, मु0नगर को ग्राम पुरबालियान पुराना माल गोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना जानसठ पर नियुक्त प्रभारी निरीक्षक विष्व जीत सिंह द्वारा वांछित अभियुक्ता मिथलेष पत्नी जितेन्द्र व विमला उर्फ मोरनी पत्नी रामनिवास निवासी ग्राम खलवाडा थाना जानसठ, मु0नगर को ग्राम खलवाडा से गिरफ्तार किया।
अवैध शराब सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अवैध शराब सहित कई को गिरफ्तार किया। थाना रामराज पर नियुक्त उ0नि0 श्री रमेषचन्द मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त नीरज शर्मा पुत्र नन्द किषोर शर्मा निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना रामराज, मु0नगर को तारापुर मोड की तरफ से 10 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया ।इसके अलावा थाना मंसूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 योगेष तेवतिया द्वारा अभियुक्त आदित्य कुमार पुत्र मुकेष कुमार निवासी ग्राम भाबिसा थाना कांधला, मुजफ्फरनगर को काली नदी पुल से बोपाडा की तरफ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 25 पव्वे अवैध देषी शराब बरामद किया गया।
रेलवे स्टेशन की खूबसूरती दूर से ही आयेगी नजर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर को एक नई पहचान दिलाने में अहम माने जा रहे १० करोड़ से जीर्णोद्धार कराए गए रेलवे स्टेशन की खूबसूरती अब दूर से ही नजर आएगी। किशनगढ किले की तर्ज पर बने इस रेलवे स्टेशन की खूबसूरती फ्रंट पर बनी पुरानी दुकानों तथा सार्वजनिक शौचालय ने छिपा रखी थी। नगर पालिका बोर्ड में दुकानों तथा सार्वजनिक शौचालय के ध्वस्तिकरण का प्रस्ताव पारित हो गया है।
केन्द्रीय राज्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट, कराई बाधा दूर
राजस्थान के किशनगढ किले के तर्ज पर १० करोड़ से निर्मित कराए गया रेलवे स्टेशन केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है। रेलवे स्टेशन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। लेकिन इसका सौंदर्य पूरी तरह से फ्रंट पर बनी जर्जर दुकानों तथा सार्वजनिक शौचालय की आड़ में छिपा हुआ था। दुकानों तथा शौचालय की आड़ के चलते सामने से गुजरने वालों को रेलवे स्टेशन की खूबसूरती का आभास नहीं हो पा रहा था। जिसके चलते केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने नगर पालिका से इस संबंध में आवश्यक कदम उठाए जाने का अनुरोध किया था।
मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के फ्रंट का माडल।
नगर पालिका बोर्ड में बहुमत से पारित हुआ प्रस्ताव
रेलवे स्टेशन की खूबसूरती पर पर्दा डाल रही कुछ जर्जर दुकानों तथा जीर्ण शीर्ण हो चुके सार्वजनिक शौचालय को हटाकर उनका निर्माण अन्यत्र कराए जाने को लेकर १८ जून को आयोजित बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा गया था। बोर्ड बैठक में केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान स्वयं मौजूद थे।१८ जून को आयोजित नगर पालिका बोर्ड बैठक में उनके अनुरोध पर रखे गए उक्त प्रस्ताव पर बोर्ड सदस्यों ने बहुमत के साथ मुहर लगा दी। जिसके बाद रेलवे स्टेशन के सामने की कुछ दुकानों तथा सार्वजनिक शौचालय के ध्वस्तिकरण का रास्ता साफ हो गया।
२०१९ में रेलवे स्टेशन के लिए हुआ था बजट पास
साल २०१९ में नए रेलवे स्टेशन निर्माण के लिए १० करोड़ रुपए का बजट पास किया गया था। अक्टूबर २०१९ में नए रेलवे स्टेशन निर्माण का कार्य प्रारंभ भी हो गया था। रेलवे स्टेशन का निर्माण पूरा कर २०२१ तक जनता के लिए खोल देना था। मगर, कोरोना महामारी की वजह से निर्माण कार्य बाधित हुआ और इसमें देर हो गई।
गुंबद निर्माण से बढ़ी रेलवे स्टेशन की भव्यता
आधुनिक निर्माण शैली का प्रयोग किए जाने के बावजूद रेलवे स्टेशन का मानचित्र देश की सांस्कृतिक विरासत को अपने आम में संजोए हुए हैं। स्टेशन के बीच में भव्य गुंबद का निर्माण कराया गया है, जो देश की मध्यकालीन भवन निर्माण कला की ऊंचाईयों की ओर इशारा करती है।
निर्माण कला में इंडो-वेस्टर्न कल्चर का समन्वय
करोड़ों की लागत से निर्माणाधीन मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन वर्तमान में निर्माण की भारतीय और पाश्चात्य संस्कृति का एक अद्भुद संगम दिखाई देता है। नए भवन में टिकट घर, मीटिंग तथा वीआईपी हॉल, डॉरमेट्री, वीआईपी रूम, कॉमर्शियल रूम, आरपीएफ और जीआरपी कैंपस के साथ ही रेस्ट हाउस आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित रहेंगे। वेटिंग और वीआईपी रूम सहित रिजर्वेशन ऑफिस पूरी तरह से एसी बनाए जा रहे हैं। सुविधाओं के मामले में मॉर्डन रेलवे स्टेशन का बाहरी नक्शा किले की तरह दिखेगा।
केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. बालियान काफी खुश
आधुनिक सुविधाओं से लैस रेलवे स्टेशन का निर्माण लगभग पूर्ण होने एवं उसके सौंदर्य में बाधा बन रहे कुछ पुराने निर्माण को हटाने के लिए बोर्ड प्रस्ताव पारित होने पर केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान काफी खुश हैं। उनका कहना है कि वह क्षेत्र वासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना चाहते हैं। इसके साथ ही उनका ध्येय यह भी रहता है कि जब कोई बाहर से नगर में आए तो वह यहां अच्छी चीजों को देखकर प्रभावित हो। इसलिए किशन गढ शैली की तर्ज पर बने रेलवे स्टेशन को लेकर वह काफी उत्साहित हैं।


