समाचार (Muzaffarnagar News)
भाजपा ने सारे सरकारी विभाग बेच डाले,अग्निपथ हमारी फौज के साथ खिलवाड- रालोद नेता जयंत चौधरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अग्निपथ के विरोध में रविवार को शाहपुर के पेठ मैदान में रालोद की युवा पंचायत को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा जयंत चौधरी ने रैली को सम्बोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार को घेरने का प्रयास करते हुए केंद्र सरकार पर तंज कसे। रालोद नेता जयंत चौधरी ने युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा आदि कई अहम मुद्दों पर अपने विचार रखे।
अग्निपथ योजना पर बोलते हुए जयन्त चौधरी कहा कि ये हमारी फौज के साथ खिलवाड कर अपनी फौज को काम पर लगा रहे हैं। गांव मे आरएसएस के लोग आपके पास आकर बोलेंगे की सही हो रहा है उन्होने आरोप लगाया कि भाजपा ने सारे सरकारी विभाग बेच डाले। उन्होने कहा कि सरकार यह 4 साल का फार्मूला कहां से लाई। अग्निवीर तो यह भी नही कह सकते हैं कि हम रिटायर्ड फौजी है। उन्होने कहा कि फौजी 3 साल मे तैयार होता है। और ये छह महीने की ट्रेनिंग करा रहे है। छह महीने की ट्रेनिंग में युवा अग्निवीर नहीं अभिमन्यु बनेगा, जो चक्रव्यूह में फंस जायेगा। फौजी मरने के लिए नहीं मारने के लिए होता है। फौजी की पेंशन काट देने से उनका मनोबल गिरेगा। जयंत चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी अगर आप जिद्दी हो तो मुजफ्फरनगर के लोग आपसे ज्यादा जिद्दी है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के युवाओं में भी अग्निवीर को लेकर गुस्सा है। हम तब तक संघर्ष करते रहेंगे जब तक या तो ये योजना खत्म होगी या भाजपा सरकार बदल जायेगी। आज दूसरी पंचायत है कल बिजनौर जाऊंगा। योगी जी को तो बुल्डोजर क्या टै्रक्टर भी चलाना नहीं आता होगा। पचायत में आप लोगों का आर्शीवाद लेने आया हूं। आप लोगों के साथ ही लडने की हिम्मत और ताकत मिलती है।
जयंत चौधरी ने कहा कि गर्मी के मौसम में किसान बारिश का इंतजार कर रहा है और ऐसे मौसम में मजबूरी में पंचायत करनी पड रही है। अभी कोई चुनाव या वोट का मसला नहीं है। हम पंचायत इसलिए कर रहे है क्योंकि देश के युवाओं के साथ गलत हो रहा है। उन्होने कहा कि किसान आन्दोलन के दौरान भी हमने किसान हित मे कई जगह पंचायतें की। 13 महीने चले किसान आन्दोलन के दौरान विभिन्न स्थानो पर आयोजित बैठक एवं कार्यक्रमो के माध्यम से लगातार किसान बिल का विरोध किया। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे राज्यसभा मे युवाओं के पक्ष मे इस मुददे को रखेंगे। उन्होने कहा कि बेरोजगारी युवाओं के लिए आज एक बहुत बडी समस्या है। जिससे युवा वर्ग मे हताशा व निराशा बनी हुई है।
रालोद विधायक राजपाल बालियान, विधायक प्रसन्न चौधरी, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, मीरांपुर विधायक चंदन चौहान, थानाभवन विधायक अशरफ अली ने भी भाजपा सरकार पर युवाओं के साथ सौतेला व्यवहार अपनाने का आरोप लगाया। रालोद महिला की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिभा सिंह एवं रालोद महिला प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व विधायक राव वारिस, मेजर हिमांशु सिंह, प्रदेश महासचिव आतिल रिजवी, रालोद नेत्री मनीषा अहलावत, सादाब अली, रालोद विधायक चंदन चौहान व अन्य नेताओं ने अग्निपथ को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर देशहित के लिए घातक बताया। वक्ताओं ने भाजपा पर जातिगत राजनीति का आरोप लगाया। इस दौरान पूर्व एमलसी मुश्ताक चौधरी, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, वरिष्ठ नेता अभिषेक चौधरी, शामली विधायक वरिष्ठ नेता चन्दर्रवीर सिंह एडवोकेट, हर्ष राठी, विनित कादियान, आेंकार मलिक, सोमपाल बालियान पूर्व प्रधान, कृष्णपाल राठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजित राठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, अनिल विधायक, वरिष्ठ रालोद नेत्री एवं राष्ट्रीय सचिव श्रीमति रमा नागर आदि मौजूद रहे। पंचायत में रालोद अध्यक्ष जयन्त चौधरी के साथ उनके निजि सचिव वीरपाल मलिक भी मौजूद रहे।
सडक हादसो मे कुछ लोग घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला किदवई नगर निवासी साजिद पुत्र नूरहसन बाईक द्वारा रामपुर तिराहे से लौटते वक्त गुरू रामराय पब्लिक स्कूल के समीप डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की जानकारी दी। एक अन्य सडक हादसे के तहत बुढाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव विज्ञाना निवासी सुनील शामली के टिटौली रिश्तेदारी मे जाते वक्त सरिये से लदी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार मेरठ के माधवनगर एल ब्लॉक निवासी विपिन शर्मा पुत्र स्व.जगदीश शर्मा अपनी पत्नि सोनिया के साथ बाईक द्वारा मेरठ से रूडकी रिश्तेदारी मे जाते वक्त पीन्ना बाईपास के समीप सडक हादसे मे घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे पर मौके पर एकत्रित राहगीरो ने घायल विपिन को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।
जहरीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजनो ने पडौसियों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सूत्रो के अनुसार मौहल्ला गउशाला नदी रोड निवासी प्रवीण नामक युवक ने आज सुबह घर मे हुई कहासुनी से क्षुब्ध हो घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजनो ने पडौसियों की मदद से उक्त युवक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया।
कार की चपेट मे एक युवक घायल
मंसूरपुर। (Muzaffarnagar News)तेजगति व लापरवाही के साथ आ रही कार की चपेट मे एक युवक घायल हो गया। सूत्रा के अनुसार क्षेत्र के गांव जौहरा निवासी मुकेश पुत्र प्रेम नारायण शर्मा आज दोपहर के वक्त बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज के सामने डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरो ने घायल युवक को उपार के लिए बेगराजपुर स्थित मैडिकल कॉलेज भिजवाया।
माफिया मीनू त्यागी के ससुर राजबीर त्यागी की 50 लाख की सम्पत्ति जब्त
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गेंगस्टर मीनू त्यागी के ससुर राजबीर त्यागी पुत्र बनारसी दास निवासी पावटी खुर्द थाना चरथावल के विरुद्ध की गयी गैंगस्टर एक्ट १४(१) की कार्यवाही की गयी हैं।
अभियुक्त राजबीर त्यागी वर्ष १९९८ से लगातार संगीन घटनाओं को अंजाम देता रहा है। अभियुक्त राजबीर त्यागी उपरोक्त के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, गुण्डा अधि०, जैसी संगीन धाराओं में लगभग ०१ दर्जन अभियोग पंजीकृत है। राजवीर त्यागी की पुत्रवधु मीनू त्यागी पत्नी विक्की त्यागी उर्फ विक्रांत त्यागी थाना चरथावल की हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और ढ्ढस् श्रेणी १२ध्१९ की गैंग लीडर है।
अभियुक्त राजबीर त्यागी की सीज की गयी चलध्अचल सम्पत्ति का विवरण के अनुसार ३६७.६५ वर्ग मीटर में बना ०३ मन्जिला मकान को सीज कर दिया गया है। इस मामले में
अभियुक्त राजबीर त्यागी व मीनू त्यागी उपरोक्त द्वारा अवैध तरिके से अर्जित की गयी चलध्अचल सम्पत्ति, जिसकी कीमत लगभग ५० लाख रुपये है, को उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम १९८६ की धारा-१४(१) के अन्तर्गत जब्त किया गया।
पारिवारिक सभा मेंगो एवम पूल पार्टी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)भारत विकास परिषद समृद्धि द्वारा पारिवारिक सभा मेंगो एवम पूल पार्टी का आयोजन शाहपुर रोड पर तावली एक्वा वाटर पार्क में किया गया। जिसमें लगभग १५० सदस्य रहे। ये पार्टी अभी तक की मेंगो पार्टी मे से सबसे बड़ी कामयाबी मेंगो पार्टी रही। कार्यक्रम मे मेंगो के साथ स्वादिष्ट नाश्ते की व्यवस्था की गई जिसका सभी ने लुत्फ उठाया। वाटर पार्क में रेन डांस, स्लाइडर, वेव पूल, का सभी परिवारों ने बहुत आनंद लिया। अध्यक्ष अरविंद गुप्ता सचिव पंकज बंसल कोषयाध्यक्ष विवेक मित्तल द्वारा सभी का स्वागत किया एवं आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन चेयरमैन डॉ प्रवेश कुमार- अनुपमा कर्णवाल और डॉ शैलेन्द्र गुप्ता- डॉ आरती ने किया।
खतौली के वार्ड १६ में फॉगिंग एवं कीटनाशक दवाई का स्प्रे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद खतौली के वार्ड १६ में फॉगिंग एवं कीटनाशक दवाई का स्प्रे करवाया गया। शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों, वार्ड, समस्त शासकीय संपत्तियां आदि में मौसमी ज्वर जैसे डेंगू, चिकनगुनिया इत्यादि को नियंत्रण किए जाने हेतु साफ-सफाई सैनिटाइजेशन एवं फॉगिंग का कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनाँक ०२.०७.२०२२ को नगर पालिका परिषद खतौली के वार्ड १६ में फॉगिंग एवं कीटनाशक दवाई का स्प्रे सफाई कर्मियों द्वारा किया गया।
निष्काम सेवा समिति ने हिन्दू निर्धन कन्या का विवाह कराया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) माता वाले मन्दिर नई मण्डी में निष्काम सेवा समिति ने हिन्दू निर्धन कन्या का विवाह कराया। जिसमें कन्या पक्ष कु. नेहा शर्मा पुत्री श्री दिनेश शर्मा निवासी अग्रसेन विहार नई मण्डी मु०नगर का विवाह सागर कुमार शर्मा पुत्र श्री संजय शर्मा निवासी ग्राम कुकडा जिला मुजफ्फरनगर के साथ सम्पन्न कराया। समिति के अध्यक्ष इन्द्रसैन बिन्दल जी व महामंत्री अजय गर्ग जी ने कहा कि इस संस्था का उद्देश्य हिन्दू निर्धन कन्याओं की शादी कराना है समिति के सदस्य अनिल गर्ग जी ने कहा कि यह शादी इस सस्थां के द्वारा की जा रही ६० वी शादी है। समिति के कोषाध्यक्ष राहुल सिघंल जी ने कहा की जो भी हिन्दू निर्धन परिवार अपनी पुत्री का विवाह कराना चाहता हो तो वह समिति के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकता है उसकी शादी अवश्य करायी जायेगी। इस अवसर पर समिति के सभी उपस्थित सदस्यों ने वर तथा वधु को आर्शीवाद दिया तथा कन्या को विदा करतें हुए घरेलू सभी सामान गृहस्थी चलाने के लिये दिया तथा उनके जीवन के लिये मंगल कामना की। विवाह समारोह म समिति के संजय मित्तल ब्रज गोपाल छारिया, विनित गोयल, मित्तल टैन्ट, राकेश जैन, डा. राकेश अग्रवाल, डा. सूधीर लूथरा, मुकेश बिन्दल, सत्य प्रकाश मित्तल, दिनेश बिहारी जर्नाधन बंसल, विनय गुप्ता, गुप्ता होजरी, नीरज जी, राम गोयल, चुन्नु मुन्नु दिनेश गोयल, गंगा सागर, नन्द किशोर, सचिन कुमार, अशोक जी मुकेश सिघंल, विनय बंसल, संजय गुप्ता, मनीष जी, नवीन बसंल, सुशील सिल्लो, धीरज महेश्वरी, राजेश गुप्ता, अवनीश तायल, दलीप मलिक, आन्नद जी, उमेश बंसल, विक्की जी, अमित गोयल, सुबोध जैन, महेन्द्र जी, राजू गोयल, आदित्य भरतिया, अभिषेक कुच्छल, प्रमोद त्यागी, अजित गोयल, प्रवीण कुमार पुनीत गोयल, राजेश ऽ मित्तल, गुरजीत सिंह, दीपक जी. प्रमोद कुमार, पद्म चन्द, सुधीर ऐरन, पंकज राजवंसी, भानू प्रताप, मनमोहन बत्रा, सतीश गोयल, सुधीर अग्रवाल, सिद्वार्थ अग्रवाल, संजीव मित्तल नरेश जी, विमल सूद, अविनाश तोमर, अनुज जैन, अनुभव जी, मेघराज, संदीप जी, सचिन गप्ता, सुरेन्द्र वर्मा, सुरेन्द्र मोहन कपूर, बी. एम. गुप्ता विनोद अग्रवाल विनोद सूद अमरीश अग्रवाल जी सभी ने वर वधु को आर्शीवाद देकर विदा किया !
गड्ढा खुदाई के लिए कार्यो का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वन महोत्सव कार्यक्रम २०२२ के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा गड्ढे खुदाई के कार्यों का निरीक्षण किया गया। शासन के निर्देशानुसार एवं पर्यावरण, वन एवम जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वाधान में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम २०२२ के अर्न्तगत मेरा वृक्ष, मेरा भविष्य थीम पर प्रदेश में वर्ष २०२२-२३ के लिए ३५ करोड पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद को दिनांक ०५ जुलाई, २०२२ को २० लाख पौधेरोपण का लक्ष्य दिया गया है। जिसके लिए शासन से विस्तृत दिशा निर्देश प्रदान किये गये है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा दिल्ली- मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका (कंपनी गार्डन) में वृक्षारोपण के दृष्टिगत गड्ढे खुदाई के कार्यो का निरीक्षण किया गया एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर को निर्देशित किया की गड्ढे खुदाई का कार्य समय से पूर्ण कराया जाए एवं निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पालिका क्षेत्र में ससमय कार्य पूर्ण किया जाए।
निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा बताया गया कि इस बार समस्त सरकारीध्गैर सरकारी संस्थाएग् सिविल सोसायटीग् हृष्टष्ट, हृस्स्, नेहरु युवा केन्द्रग् युवक मंगल दलग् महिला मंगल दलग् सभी व्यापार मंडल इत्यादि की प्रतिभागिता के साथ व्यापक सक्रिय जन सहभागिता से वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान को जन आंदोलन के रूप में सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया जायेगा।
इंसान के जीवन का कोई भरोसा नहीं, सभी को लौटकर अल्लाह की और जाना है-मौलाना मोहम्मद हुसैनी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर में मौलाना मोहम्मद हुसैनी ने खिताब (संबोधित) करते हुए कहा कि दीन का पैगाम है कि सभी लोग अपना जीवन अच्छाई करके गुजारें। उन्होंने कहा कि इंसान के जीवन का कोई भरोसा नहीं, सभी को लौटकर अल्लाह की और जाना है। इसलिए जिंदगी में जो भी अच्छे काम करेंगे, अल्लाह की इबादत करेंगे उन्हीं के आधार पर आखिरत यानी मौत के बाद की जिंदगी का फैसला होगा। उन्होंने कहा कि मौत आने से पहले अल्लाह उसकी ५ अलामात यानी उसकी ५ निशानियां भेजता है, ताकि लोग सुधर जाएं और उसकी इबादत में जुटकर गुनाहों से तौबा कर लें। किदवई नगर स्थित मस्जिद जैनबुल कुबरा में हसन जकी उर्फ लवी के ४०वें पर ईसाले सवाब की मजलिस में मौलाना मोहम्मद हुसैनी ने खिताब करते हुए जनाब याकूब और मलाकुल मौत के बीच बातचीत का जिक्र किया। मौलाना हुसैनी ने कहा कि यह जिंदगी अल्लाह की दी हुई एक अमानत है। यह एक इम्तेहान की तरह है। जिसे पास कर आगे की जिंदगी का सफर तय करना होता है। उन्होंने कहा कि जो इस दुनिया में आया है, उसे एक दिन दुनिया से जाना जरूर है। इसलिए जितना भी हो सके अच्छा काम करें।
दिल से माफी मांगने पर माफ करता है खुदा
मौलाना मोहम्मद हुसैनी ने मजलिस में खिताब करते हुए कहा कि अल्लाह बहुत दयालु है। उससे गुनाहों की तौबा (माफी मांगे) दिल से यदि कोई करे तो वह माफ करने वाला है। उन्होंने जनाब याकूब और मलाकुल मौत के बीच का वाकया का जिक्र किया। कहा कि जनाबे याकूब ने मलाकुल मौत (यमराज) से कहा था जब उनकी रूह कब्ज करनी हो तो उससे कुछ दिन पहले उन्हें आकर बता देना ताकि वह उसका इंतजाम कर सके। अपने रुके काम पूरे कर लें। मौलाना ने फरमाया कि मलाकुल मौत ने कहा कि वह उनकी मौत से पहले खुद तो नहीं आ सकेंगे लेकिन वह अपना नुमाइंदा यानी प्रतिनिधि भेजकर उन्हें उनकी मौत के बारे में आगाह जरूर कर देंगे। उन्होंने फरमाया काफी साल के बाद अचानक मलाकुल मौत जनाबे याकूब के पास पहुंची। जिस पर जनाबे याकूब ने कहा कि उन्होंने तो उनसे पहले आकर मौत के बारे में बताने को कहा था। इस पर मलाकुल मौत ने कहा कि उन्होंने ऐसा ही किया था। ५ बार अपने प्रतिनिधि भेजकर उन्हें मौत के बारे में बताया यानी पांच लक्ष्णों से उन्हें आगाह किया। मौलाना ने फरमाया कि मलाकुल मौत ने कहा कि एक बार तब जब जनाबे याकूब के दांत में दर्द हुआ। दूसरे तब जब दाढ़ी सफेद हुई। तीसरे तब जब आंखों की बीनाई यानी रोशनी कम हुई। चौथे तब जब बदन यानी शरीर में कमजोरी आई और पांचवे तब जब हाथों में छड़ी के जरिये चलना शुरू किया। मौलाना हुसैनी ने कहा कि अल्लाह इंसान को मौत से पहले ५ इन पांच लक्षणों से आगाह करता है। इसलिए किसी भी इंसान को इन सब बातों को समझकर उसके पापों की माफी नमाज में मांगनी चाहिए। ताकि मौत के बाद उसके लिए अल्लाह जन्नत का रास्ता खोल दे।
वारंटी अभियुक्त पहलाद पुत्र प्रेमचंद गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी के निर्देशों के चलते जनपद पुलिस लगातार शातिरों को पकडने का काम कर रही है। चौकी प्रभारी रुड़की चुंगी उप निरीक्षक अखिल चौधरी द्वारा वारंटी अभियुक्त पहलाद पुत्र प्रेमचंद हरिजन निवासी मिमलाना थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त का मसकन ग्राम मिमलाना से गिरफ्तार किया गया ।
महिलाओं को जागरूक करने का अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार छात्राओं, महिलाओं को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीम द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले गांवों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों एवं कोचिंग सेन्टरो के आस-पास मिशन शक्ति फेज-४ अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९० आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया जा रहा है तथा सुरक्षा सम्बन्धी सुझावो का आदान प्रदान किया जा रहा है। बिना वजह खडे एवं घूम रहे व्यक्तियोंध्मनचलों/शौहदों की चेकिंग करते हुए सख्त चेतावनी दी जा रही है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हुई बैठक
मुजफ्फरनगर । (Muzaffarnagar News) रूडकी रोड मुजफ्फरनगर मे पश्चिमांचल निर्माण पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन हुआ ।बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित कुमार व संचालन राष्ट्रीय सचिव संजीव मलिक मासूम ने किया।बैठक मे विगत ०३ माह के दौरान पार्टी द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए संजीव मलिक मासूम ने कहा कि दिनांक १० जौलाई रविवार को बरेली मे पार्टी की बैठक आयोजित की जा रही है।जिसमे जनपद बरेली,रामपुर,बदायूं व पीलिभीत की जनपद कार्यकारिणी गठित की जाएगी।जौलाई माह मे ही कावड यात्रा से पूर्व जनपद बागपत ,मेरठ,गाजियाबाद जनपद की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।सभी जनपद स्तरीय पदाधिकारी अपने जनपद मे सदस्यता अभियान चला ज्यादा से ज्यादा लोगो को सदस्य बनाए।द्वितीय चरण मे ब्लाक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक को राष्ट्रीय सचिव बिनोद कुमार ,अमित कुमार राठी, शुभम कुमार, उपसचिव मौ इमरान राव, कोषाध्यक्ष डाक्टर राजेश कुमार,प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर सिराज ताजवर ,डाक्टर रिहान, जिलाध्यक्ष संजीव कुमार मित्तल, महासचिव सुधीर कुमार यादव,उपाध्यक्ष डाक्टर मौहम्मद सलीम आदि ने सम्बोधित किया। बैठक मे सर्वसम्मति से सुधीर यादव को जिला महासचिव मुजफ्फरनगर के पद पर मनोनीत किया गया।
विदाई समारोह पर बुके देकर किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव का ३ वर्ष का कार्यकाल पूरा हो जाने पर उनका तबादला मथुरा हो जाने पर उनकी विदाई समारोह में भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम अपने कई साथियों के साथ अभिषेक यादव को फूल माला पहनाकर में बुके भेंट कर भावभीनी विदाई दी ! इस मौके पर मोहम्मद शाह आलम ने कहा मुजफ्फरनगर की कमान जब तक अभिषेक यादव के हाथों में रही है! उन्होंने क्राइम पर बहुत कंट्रोल कर के रखा उनका ३६ महीने का कार्यकाल सराहनीय रहा है !उन्होंने जनपद को एक से एक सुविधा से नवाजा है! जिम, लाइब्रेरी पुलिस कैफे महिला पुलिस कर्मियों को मार्शल आर्ट की विशेष ट्रेनिंग जैसे अनेक सराहनीय कार्य उनके द्वारा किए गए हैं हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं वह जहां कहीं भी रहे स्वस्थ रहें और जैसे जनपद मुजफ्फरनगर वासियों को अपना स्नेह प्रेम दिया मथुरा वासियों को भी इसी तरह का प्यार दें!!
सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग के विरोध में निकली रैली
२९ जून से चल रहा जनजागरूकता अभियान, अनौपचारिक कचरा संग्रहकर्ता को किया जाएगा सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग के विरोध में रैली निकालते बच्चे, साथ में सड़क किनारे पड़े कचरे को भी उठा रहे हैं।
जनपद में २९ जून से ३ जुलाई २०२२ तक सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रिकरण, पुनर्चक्ररण तथा उसके सम्बन्ध में लगाए गए प्रतिबन्धों को प्रभावी तरिके से लागू कराये जाने के उद्देश्य से वृहद जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उसी कड़ी में अभियान के आखिरी दिन रविवार को स्कूली बच्चों, स्काउट गाइड एवं एनसीसी कैडेट्स ने शहर भर में कचरा एकत्रिकरण एवं जन जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण प्रदूषण के खतरों के प्रति आगाह किया।
सिंगल यूज प्लास्टिक रेस का आयोजन
जिले में रविवार को सिंगल यूज प्लास्टिक रेस का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित विद्यालयों के बच्चों ने सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग के विरोध में रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। डीआइओएस मुजफ्फरनगर गजेंद्र कुमार ने बच्चों को सिंगल यूज प्लास्टिक के विषय में जानकारी दी। साथ ही बच्चों के साथ रेस में शामिल हुए। बच्चों ने सड़क से पॉलिथीन पॉलिथीन उठा कर जन जागरूकता के नारे लगाए और लोगों को जागरूक किया। इस रेस में प्रमोद कुमार प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज मेहलकी जानसठ, अक्षय कुमार शारीरिक शिक्षक चौधरी छोटू राम इंटर कॉलेज, अरविंद कुमार एसडी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर एन सी सी प्रभारी, नितिन कुमार राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर प्रभारी, जयवर्धन डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर, एम एम इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के स्काउट मास्टर इस्लामिया इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के अध्यापकों का पूर्ण सहयोग रहा।
स्वच्छता से सम्मान के अंतर्गत होंगे कार्यक्रम-डीआइओएस ने बताया कि रविवार को स्वच्छता से सम्मान के अंतर्गत प्लास्टिक के रोकथाम के लिए कमला नेहरू वाटिका (कम्पनी गार्डन), विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलो पर महाशपथ अभियान का आयोजन करते हुए इको मेला का समापन किया जाएगा। अनौपचारिक कचरा, संग्रहकर्ता, स्वयंसेवी संस्थानों, ग्रीन हीरोज एवं पर्यावरण मित्रो का सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
पोषहार वितरण का किया कार्य
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बाल विकास परियोजना अधिकारी, सदर के नेतृत्व में जनपद के ब्लॉको में विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा राशन वितरण, पोयम गायन, अन्नप्राशन, टीकाकरण, शारीरिक विकास हेतु गतिविधियां, पोषाहार वितरण का कार्य किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार बाल विकास परियोजना अधिकारी, सदर के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा सुबह के समय प्रार्थना में पी०टी० अभ्यास एवं ०३ से ०६ वर्ष के बच्चों को प्रीस्कूल एक्टिविटी के अंतर्गत बच्चों को रंगों का ज्ञान, आकृति का ज्ञान एवं शारीरिक व्यायाम कराया गया तथा बच्चों को कहानियों एवं चित्रों के माध्यम से ज्ञानवर्धक कविताएं सुनाई गई एवं गोद भराई का कार्य में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर कराया गया एवं लड़कियों को आयरन की गोलियां खिलाई गई। आंगनवाड़ी केन्द्रों की पोषण वाटिका में आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा पौधों की निराई की गई। जिससे बच्चों में उपरोक्त कार्य द्वारा मानसिक एवं शारिरीक विकास कार्य कराया जा सके।
उचित साफ सफाई व लाईटों की व्यवस्था की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शामली रोड पर मोती झील, काली नदी शनिधाम मंदिर के आसपास अंधेरा होने व सफाई ना रहने की शिकायत मिलने पर आज जनपद के प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने मौके का निरीक्षण किया और रोशनी की व्यवस्थाएं न होने तथा सफाई ना होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि मोती झील पर कुछ दिनों पहले ही एक जली लाश मिली थीं, इससे पूर्व भी कई लोग सुसाईड कर चुके हैं। यह अपराध का अड्डा बन गया है, इसलिए यहां सफाई के बाद सौंदर्यकरण किया जाना चाहिए और पुलिस पिकेट बनाई जाए। क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों ने समाजसेवी मनीष चौधरी को अवगत कराया है कि शहीद प्रशांत शर्मा सेतु मार्ग पर जानमाल की हानि लगातार बढ़ती जा रही है। इस पूरे मामले पर जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए मनीष चौधरी ने कहा कि पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पर्दाफाश पुल पर बिजली की समुचित व्यवस्था ना होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है। क्षेत्रवासियों ने मनीष चौधरी को अवगत कराया कि इस मार्ग से प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में कांवड़िए हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली तथा मुजफ्फरनगर सहित पास के जनपदों के लिए अंधेरे में ही यात्रा करते है। इस पुल के पास चरथावल मोड पर मुजफ्फरनगर का प्रसिद्ध शनिधाम मंदिर भी स्थित है और प्रशासन की लापरवाही का आलम यह है कि इस पुल पर आज तक लाइट की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने अवगत कराया कि चरथावल मोड़ पर मुजफ्फरनगर का प्रसिद्ध शनिधाम मंदिर भी स्थित है शनि धाम मंदिर पर प्रतिदिन शाम के समय हजारों की संख्या में महिला पुरुष तथा बच्चे पूजा-अर्चना करने के लिए अंधेरे में ही पैदल आते जाते हैं जिस पर हर वक्त दुर्घटनाओ की संभावनाएं बनी रहती है। इस दौरान नवीन कश्यप के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने समाजसेवी मनीष चौधरी को अपनी समस्या बताने के साथ ही उनके समाधान की मांग की है। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, के पी चौधरी, भरत वीर प्रधान ,विक्की चावला, नवीन कश्यप, हंसराज कश्यप, सुरेश कश्यप, साधूराम कश्यप, मन्नु कश्यप, महेंद्र प्रधान, विनय कश्यप, राजेंद्र कश्यप, आदेश कश्यप, मन्नू शर्मा, पारस कश्यप आदि मौजूद रहे।
महिला की सड़क हादसे में मौत
बुढाना। (Muzaffarnagar News)सडक हादसे मे महिला की मौत हो गई तथा उसका पति घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार निकटवर्ती राज्य हरियाणा के जिला पानीपत निवासी करीब 35 वर्षीया विजय लक्ष्मी पंडित अपने पति सुरेश के साथ बाईक द्वारा पानीपत से मुजफ्फरनगर रिश्तेदारी मे जा रही थी कि बाईक सवार ये दोनो दम्पत्ति जब बुढाना कोतवाली क्षेत्र के मेरठ-करनाल हाईवे पर कि इसी बीच वे किसी ढाबे पर चाय पानी के लिए रूक गए। बताया जाता है कि उक्त ढाबे पर कुछ देर रूकने के बाद जैसे ही ये दोनो अपनी बाईक पर सवार हो गंतव्य की और बढे कि इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से विजय लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपनने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सडक हादसे मे महिला की मौत की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। सूचना मिलने के कुछ ही देर मे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत ही एम्बूलैन्स की मदद से घायल सुरेश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा परिजनो को सूचित कर पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। विजय लक्ष्मी की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई। परिजन तुरंत ही बुढाना के लिए रवाना हो गए।


