समाचार (Muzaffarnagar News)
कई को अलग अलग मामलों में दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई को अलग अलग मामलों में गिरफ्तार किया। थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 सुखवीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त आषिक अली पुत्र नसीम निवासी मौ0 मुस्लिम कानूनगोयान कस्बा व थाना पुरकाजी, मु0नगर को बिलाल मस्जिद के सामने से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना मंसूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 राकेश गौतम द्वारा वांछित अभियुक्त धर्मवीर पुत्र जयपाल निवासी पहासू थाना पहासू, बु0षहर को नीरज ढाबा मिल मंसूरपुर एनएच-58 से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सतेन्द्र नागर द्वारा पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त जावेद पुत्र इलियास व सावेज पुत्र शरीफ निवासीगण ग्राम बडकता थाना बुढाना, मु0नगर को चरण सिंह तिराहा कस्बा बुढाना से गिरफ्तार किया। वहीं थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 राकेश शर्मा द्वारा पोक्सो अधि0 में वांछित अभियुक्त शावेज उर्फ गूंगा पुत्र यूसुफ निवासी कुरेशिया मस्जिद के पास कस्सावान मार्केट खालापार से गिरफ्तार किया।
त्यौहारों के मद्देनजर शांति समिति की हुई बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आगामी ईद त्यौहार ओर कावड़ यात्रा के मद्देनजर सिविल लाइन थाने मे सिविल लाइन थानाक्षेत्र और नगर कोतवाली क्षेत्र के गणमान्य लोगो के साथ जिला प्रशासन ने की मीटिंग। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, नगर मजिस्ट्रेट अनूप श्रीवास्तव, सीओ सिटी कुलदीप सिंह, नगर कोतवाल आनंद देव मिश्रा, सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष त्यागी, ईओ नगरपालिका हेमराज सिंह व अन्य अधिकारी रहे मौजूद!!
मीटिंग में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखें, सामप्रदायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/किसी भी प्रकार की आपराधिक अवंछित गतिविधियों दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करे तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें ।
चालक को झपकी आने से रोड़ी-बजरी से भरा ट्रक गंगनहर में गिरा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव काटका के सामने रोड़ी बजरी से भरा एक ट्रक गंग नहर में समा गया। ट्रक चालक और क्लीनर नहर से सकुशल निकल आए। देर रात के समय बिजनौर जा रहे ट्रक चालक को नींद की झपकी लगने से हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टोल बचाने के चक्कर में हुई घटना
यमुना नगर से रोड़ी आदि भरकर बिजनौर की ओर जा रहा एक ट्रक देर रात करीब २ बजे हादसे का शिकार हो गया। गनीमत रही कि ट्रक पर सवार चालक और क्लीनर दोनों गंग नहर से सकुशल बाहर निकल आए। पुलिस के अनुसार यमुना नगर से नजीबाबाद निवासी चालक मुस्तकीम पुत्र मसीतुल्ला तथा क्लीनर बिजनौर निवासी शावेज पुत्र साबिर ट्रक में रोड़ी बजरी लोड कर बिजनौर के लिए निकले थे।
पुलिस के अनुसार दोनों टोल बचाने के चक्कर में देवबंद-बरला मार्ग पकड़ा और छपार टोल से बचने के लिए गंग नहर पटरी से होकर बिजनौर की और चल दिए। ट्रक जैसे ही सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव काटका के सामने पहुंचा तो चालक को नींद आ गई। जिसके चलते अनियंत्रित होकर ट्रक गंगनहर में जा गिरा। चालक तथा क्लीनर किसी तरह ट्रक से निकलकर गंग नहर से बाहर आए।
दो शातिर वांछितों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देश में थाना शाहपुर प्रभारी राधेश्याम यादव की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश के दौरान दो शातिर वांछित गैंगस्टर अभियुक्त को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में टीटू उर्फ रिहान पुत्र अब्दुल वहीद निवासी खतौली मुजफ्फरनगर, आदिल पुत्र आरिफ निवासी हजूर नगर शाहपुर ।
दोनों अभियुक्तो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार मंत्री उश प्रश सरकार कपिल देव अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि यशस्वी जिला अध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला,वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उद्योगपति गौरव स्वरूप, वरिष्ठ समाजसेवी एव डायरेक्टर श्रीराम कॉलेज डॉ. एस सी कुलश्रेष्ठ डां तुलसी भारद्वाज उपस्थित रहे। इस दौरान संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति के संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल,अध्यक्ष संजय मिश्रा,संयोजक राकेश त्यागी,सरदार बलविंदर सिंह, जयवीर सिंह,पवन वर्मा,मनीष चौधरी,सुनील ग्रोवर,संजय गोयल (चावल वाले),विक्की चावला,रवि शर्मा,कृष्ण चंद्र मुन्दडा,रमन शर्मा, सुखवीर सिंह,रोहित शर्मा,युवा व्यापारी एव भाजपा नेता तरुण मित्तल द्वारा उपस्थित अतिथियों का पटका पहनाकर एव माल्यार्पण कर व प्रतिक चिन्ह सम्मान पत्र देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया,इस दौरान रविन्द्र कुमार,राघव मिश्रा,नदीम,अभिलक्ष मित्तल, अखिलेश शर्मा,सन्दीप जैन,सोनु मुन्दडा,मनोज शर्मा,यश गोयल, चीनू,नितिन सिंघल,नितिन गोयल, बोबी जैन,पुष्पेन्द्र राठी,कुश कुच्छल,बब्बू तोमर,प्रमोद प्रजापति,मांगेराम,रजत गोयल, अंशुल शर्मा,वैभव शर्मा,अंकुर गुप्ता,मोहित गुप्ता,संजय गुप्ता, श्याम सिंह,जसवीर सिंह,निशांत शर्मा,सोहणा,पवन मित्तल,सचिन शर्मा,प्रवीन जैन,सुनील वर्मा,अतुल गोयल,आनंद गुप्ता,जयेंद्र प्रकाश,राजीव कुमार,हरिओम शर्मा,राजेंद्र अरोरा,शिवकुमार सिंघल,पवन अग्रवाल,भूरा कुरैशी,अखिलेश शर्मा,जमीर अहमद,कार्तिक गोयल,अभिलक्ष मित्तल,राहुल गोयल,आदित्य जैन,गौरव जैन,वासु गोयल,सौरभ मित्तल,आरिफ मसूद,इम्तियाज खान,अर्चित गुप्ता,अमन सिंघल, आदि अनेकों व्यापारी बंधु उपस्थित रहे
भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर अमेटी ने की गौ सेवा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर अमेटी द्वारा प्रत्येक माह आयोजित की जा रही गौ सेवा के अंतर्गत आज जुलाई माह की गौ सेवा दक्षिणी कृष्ण पुरी स्थित शिव के नंदी गौशाला में की गई।जहां पर गौशाला संचालिका द्वारा सड़कों से लावारिस बच्चों को उठाकर उनकी सेवा की जा रही है।गौशाला में पहुंचने पर जानकारी प्राप्त हुई की बहुत से गोवंश बहुत ही दयनीय स्थिति में गौशाला में आए थे जो अब धीरे-धीरे सुधार की ओर है।परंतु अभी भी बहुत सारे बछड़े व गौ माता बहुत ही दयनीय स्थिति में गौशाला में है।जिसके लिए अमेटी परिषद द्वारा इस माह की गौसेवा का चयन इस गोशाला में किया गया ताकि यहां पर मौजूद गौ वंश की स्थिति में सुधार हो सके तथा भविष्य में भी हर प्रकार की संभव सहायता करने का आश्वासन संचालिका को दिया गया।इस पुण्य कार्य में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय श्रीमान पवन कुमार गोयल जी (प्रांतीय चेयरमैन,धार्मिक समरसता) का सानिध्य परिषद को प्राप्त हुआ तथा इनके द्वारा भी गौशाला को आर्थिक सहयोग किया गया।गौ सेवा आयोजन में अमेटी परिषद अध्यक्ष अतुल अग्रवाल,सचिव अभिलक्ष मित्तल,अमित तायल,अंकित गोयल,अतिन संगल,सौरभ मित्तल,नमन गर्ग, जैस्मीन मालिक (गौशाला संचालिका) आदि सदस्यों की उपस्थिति रही।
अंजू अग्रवाल ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगरपालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल के द्वारा रुड़की पुलिस चौकी के सामने पालिका की कब्जा मुक्त कराई गई लगभग ३ बीघा भूमि में नवनिर्मित हो रहे पालिका के बारात घर का निरीक्षण किया। मौके पर पालिका अधिकारियों कर्मचारियों एवं संबंधित ठेकेदार को श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा निर्देशित किया गया कि बारात घर निर्माण का कार्य १२ जुलाई तक अनिवार्य रूप से निर्माण का कार्य पूरा हो जाना चाहिए। १३ जुलाई से कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया जाना है। बरात घर में ४० मीटर लंबाई एवं ३ मीटर चौड़ाई मे टिन शेड तथा इसके बगल में स्टोर रूम एवं ऑफिस निर्माण के साथ हाईटेक शौचालय निर्माण एवं समरसेबल तथा कावड़ यात्रियों के स्नान करने के लिए ५० पानी की टंकियों को लगाए जाने का कार्य किया जाना है। अध्यक्ष महोदय द्वारा कहा गया कि कांवड़ सेवा शिविर की पूरी व्यवस्था करने के लिए बोर्ड द्वारा अंकन १०००००० की स्वीकृति हुई है जिसमें निशुल्क भोजन एवं दवाई की व्यवस्था सेवा भाव के अंतर्गत की जानी है। अध्यक्ष एवं सभासद गण अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा बारात घर पर वृक्षारोपण भी किया गया श्रीमती अंजू अग्रवाल जी के द्वारा कहा गया की वृक्ष मनुष्य के जीवन से जुड़ा होने के कारण हम सबको वृक्षारोपण करना चाहिए निरीक्षण के दौरान माननीय अध्यक्ष के साथ हेमराज सिंह अधिशासी अधिकारी अरविंद धनगर राजकुमार, ओम सिंह, सभासद गण प्रभारी वाटिका तनवीर आलम, प्रिं यस कुमार, सोनू मित्तल एवं स्टेनो गोपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।
मौहल्ला शिवपुरी की धानक बस्ती में शिव मंदिर का जीर्णोध्दार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर में रेलवे स्टेशन के निकट स्थित मौहल्ला शिवपुरी की धानक बस्ती में आज प्रातरू भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शिवपुरी में धानक समाज द्वारा शिव मंदिर का जीर्णोध्दार कराया गया। आज नई मूर्ति लाकर प्राण प्रतिष्ठा कराने के लिए अनुष्ठान किया गया। पंडित मधुकर मिश्रा द्वारा सभी धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराने का कार्य किया जा रहा है। आज शोभायात्रा निकाली गई और बृहस्पतिवार को कन्या पूजन के पश्चात भंडारा भी आयोजित किया जाएगा।
शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर जनपद के प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी व सभासद विकल्प जैन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में रथ पर, गणेश जी, शिव परिवार, मां दुर्गा, प्रभु श्री राम, हनुमान जी के अलावा साईबाबा की मूर्ति भी सजाई गई थी। शोभायात्रा में ढोल नगाड़े भी बजाए जा रहे थे। शोभायात्रा में बडी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थी। शोभायात्रा में बडी संख्या में धानक बस्ती के लोगों ने शामिल होकर जयकारे लगाए। शोभायात्रा शुभारंभ होने के पश्चात शिवपुरी, भोपा रोड, नई मंडी, द्वारिकापुरी आदि क्षेत्रों से होती हुई वापस शिव मंदिर रेलवे पुल के निकट पहुंची।
इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, पालिका सभासद विकल्प जैन, केपी चौधरी, श्याम भाई, तोताराम, धनीराम, दीपक, बिजेंद्र, वासु, देव, अमर, अशोक, अमर सिंह, सोनू, मोनू, अजय, जिम्मी, धानूराम, झंडू, हरिशंकर, शंकर, कालूराम, ज्ञानचंद, सुभाष, गिरीश, समेत बडी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जीता बाडी बिल्डिंग का गोल्ड मेडल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित हुई मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में कन्हैया वर्मा ने गोल्ड मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। मेडल जीतने पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने आज उनके जिम पर जाकर उनका सम्मान किया।
साकेत कॉलोनी में अर्नाल्ड नाम से जिम चला रहे कन्हैया वर्मा ने बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन द्वारा फरीदाबाद में आयोजित हुई मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया गया। साथ ही नेशनल क्लासिक बॉडी बिल्डिंग में प्रथम स्थान पर रहे । सीनियर बॉडीबिल्डिंगमें प्रथम स्थान मिला है, ओर क्लासिक बॉडीबिल्डिंग में चौंपियन ऑफ चौंपियंस का खिताब हासिल किया 7कन्हैया वर्मा के अलावा बाडी बिल्डिंग में तुषार सैनी प्रथम पुरस्कार, अनिकेत प्रजापति प्रथम पुरस्कार, शिवांग सिंह चीनू द्वितीय पुरस्कार, अभिषेक चंदेल प्रथम पुरस्कार, युवराज सिंघल द्वितीय पुरस्कार, सत्यम राय द्वितीय पुरस्कार, प्रशांत बेनीवाल द्वितीय पुरस्कार, डा. कमल सैनी ने क्लासिक बॉडी बिल्डिंग में प्रथम पुरस्कार, करण पाल व भूरा सलमानी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर मैडल जीत कर नाम रोशन किया। सभी विजयी बच्चों को प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर कन्हैया वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया और प्रतियोगिता में जीते हुई ट्रॉफी और मेडल अपने माता-पिता को पहनाकर उनका मान बढ़ाया। युवाओं को संदेश देते हुए कन्हैया वर्मा ने कहा कि अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए हमें व्यायाम अवश्य करना चाहिए। कन्हैया वर्मा की शानदार सफलता की जानकारी मिलते ही आज जनपद के प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने अपनी टीम के साथ साकेत कालोनी स्थित जिम पर जाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि कन्हैया वर्मा ने अपनी फिटनेस से युवाओं को प्रेरित करने का कार्य किया है। युवाओं को कन्हैया वर्मा से सीख लेनी चाहिए, अच्छा स्वास्थ्य अनमोल धरोहर है, जो देश व समाज के काम आ सके। इस दौरान उनके साथ केपी चौधरी, भारतवीर प्रधान, युवराज सक्षम चौधरी मौजूद रहे।
गिरफ्तार कर जेल भेजा
मीरापुर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल व एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव व सीओ जानसठ शकील अहमद के निर्देशन में धरपकड़ अभियान में इंस्पेक्टर मीरापुर दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर वांछित धरपकड़ अभियान में बीआईटी चौकी इंचार्ज रविन्दर सिंह व कॉन्स्टेबल जितेंदर सिंह व सुशील कसाना ने ग्राम सिकरेड़ा निवासी वांछित अभियुक्त बिजेंदर पुत्र रघुवीर के घर दबिश देकर एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया वांछित बिजेन्दर पुत्र रघुवीर सिंह अभियुक्त एक मुकदमे मे वांछित चल रहा था। बीआईटी चौकी इंचार्ज रविन्दर सिंह व पुलिस स्टॉफ ने वांछित अभियुक्त बिजेन्दर को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
समस्याओं को सुन किया निस्तारित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।
गौ सेवा कार्यक्रम का भारत विकास परिषद मु .नगर सम्राट द्वारा हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट द्वारा प्रातः ८ बजे स्थाई प्रकल्प के अन्तर्गत गऊ पूजन व सेवा कार्यक्रम नई मंडी गौशाला में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हमें श्री शशिकांत मित्तल जी जिला समन्वयक एवं श्री लक्ष्मीकांत मित्तल जी विकास रतन व सचिव दिव्य शाखा का सानिध्य प्राप्त हुआ। अतिथियों का स्वागत शाखा अध्यक्ष रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट व दायित्व धारियों ने पटका पहनाकर किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि सम्राट शाखा प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी रहती है और स्थाई प्रकल्प के अंतर्गत की जाने वाली गौ सेवा के कार्यक्रम की भी उन्होंने प्रशंसा की। सर्वप्रथम शाखा की महिलाओं द्वारा गाय पूजन किया गया फिर सभी सदस्यों ने चारा डालकर पुन्य कार्य कर धर्म लाभ प्राप्त किया। गौ सेवा के कार्यक्रम में शाखा के सदस्य श्री परम कीर्ति शरण अग्रवाल, सुनील गर्ग , डॉ, नितिन जैन ,अशोक सिंघल (पेपर व्यापारी), अजय अग्रवाल एडवोकेट, प्रेम प्रकाश एडवोकेट,गोपाल कंसल, अशोक सिंघल (इंडियन प्रिंटिंग प्रेस), आशुतोष स्वरूप बंसल, धर्मेंद्र त्यागी, गंगा सागर गोयल, जग रोशन गोयल, इ,पी के गुप्ता ,संजीव अग्रवाल संजीव सिंघल, अनिरुद्ध गुप्ता एवं मातृशक्ति श्रीमती प्रभा अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, सोनिया जैन, सुदेश गर्ग, प्रीति कंसल, शशि सिंघलआदि ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के पश्चात सभी सदस्यों ने सूक्ष्म जलपान किया।
सत्यापन मिलान का कार्य हुआ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गन्ना विकास समिति खतौली/चीनी मिल खतौली के अंर्तगत जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक खतौली द्वारा ग्राम-सरधन में कृषक गणों की भू अभिलेखों का खसरा/गाटा संख्या जो विभागीय ई०आर०पी० पर अपलोड है जिसको प्रद्शित कर सत्यापन मिलान किया गया। गन्ना विकास समिति खतौली/चीनी मिल खतौली के अंर्तगत जितेंद्र कुमार प्रभारी जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक खतौली द्वारा ग्राम-सरधन में कृषक गणों की भू अभिलेखों का खसरा/गाटा संख्या जो विभागीय ई०आर०पी० पर अपलोड है जिसको प्रद्शित कर सत्यापन मिलान किया गया, कृषक उमेश कुमार, दिनेश कुमार, मनोज कुमार, पंकज चौधरी एवं श्रीमती सुदेश की भूमि/गाटा/खसरा संख्या चेक किया जो कि सही पाया गया, कृषक बालक राम पुत्र दाताराम के गाटा संख्या गलत एवं कम भूमि ०.३०५ हैक्टर दर्ज पाई गईं, अभिलेखों मे वास्तविक भूमि १.६७५ हैक्टर है, कृषक कवरपाल का गाटा गलत दर्ज है, कृषक गणों से अपील की गईं कि अपनी-अपनी भूमि/गाटा का मिलान अभिलेख खतोनी से कर लिया जाए यदि कोई आपत्ति है, निस्तारण हेतु गन्ना सुपरवाइजर/चीनी मिल कर्मचारी को भू गाटा संख्या/खसरा संख्या उपलब्ध करा दे ताकि संशोधन किया जा सके, मौके पर कृषक गण राजकीय कर्मचारी उपस्थित रहें।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान सोल्जर बोर्ड प्रांगण में कर्नल राजीव चौहान अ०प्रा० जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, एक्स ऑ०प्रा० लेफ्टिनेंट हीरालाल कौशिक महेश चौहान रणवीर सिंह संतोष कुमार शर्मा राजीव सिंह के द्वारा वृक्षारोपण किया गया जिसमें सभी के द्वारा ७२ वृक्ष लगाए गए। इस अवसर पर इंडियन एक्स सर्विस लीग मुजफ्फरनगर का विशेष सहयोग रहा। वृक्षारोपण अवसर पर कर्नल राजीव चौहान के द्वारा कहा कि लगातार जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के द्वारा वृक्षारोपण किया जाता है हम सभी को भी पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए वृक्षारोपण करना चाहिए वही उन्होंने कहा कि जो हमारे द्वारा वृक्ष लगाए गए हैं उनका लगातार देखभाल कर उन्हें बड़ा होने दें जिससे कि हमारा पर्यावरण दूषित होने से बच सके वहीं उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को लगातार एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए जिससे कि आने वाली पीढ़ी को किसी भी तरह की दिक्कत या परेशानी ना हो। वृक्षारोपण कार्यक्रम में कर्नल राजीव चौहान हीरालाल कौशिक यशपाल महेश चौहान रणवीर सिंह संतोष कुमार शर्मा राजीव सिंह तेजपाल सहित आदि लोग मौजूद रहे।
बीएड प्रवेश परीक्षा: 517 छात्र-छात्राएं परीक्षा मे अनुपस्थित रहे,पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बी.एड. प्रवेश परीक्षा के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई। आला अधिकारियों के निर्देश पर सैक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक्स मजिस्टै्रट ने परीक्षा केन्द्र पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उल्लेखनीय है कि आज बी.एड. प्रवेश परीक्षा के लिए जनपद के 13 परीक्षा केन्द्रो पर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व मे सुनिश्चित की गई विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। बी.एड.परीक्षा के लिए 6500 छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया तथा उक्त छात्रो मे से 517 छात्र-छात्राएं परीक्षा मे अनुपस्थित रहे। यह परीक्षा प्रथम पानी सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं द्वितिय पाली दोपहर 2 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित हुई। बी.एड. प्रवेश परीक्षा के लिए नगर के 13 स्कूल कॉलेज का परीक्षा केन्द्र बनाया गया। जिममें राजकीय इंटर कॉलेज, डी.ए.वी.इंटर कॉलेज, चौधरी छोटूराम इण्टर कालेज, एस.डी.इण्टर कालेज ब्लॉक ए व एस.डी.डिग्री कालेज, ब्लॉक बी, जैन कन्या पी.जी.कॉलेज मेरठ रोड,जैन इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर, दीप चन्द्र ग्रेन चैम्बर इण्टर कॉलेज पटेल नगर नई मन्डी, वैदिक पुत्री पाठशाला नई मन्डी, इस्लामिया इण्टर कॉलेज आर्य समाज रोड, नगरपालिका कन्या इण्टर कालेज, रूडकी रोड एवं एस.डी. इण्टर कॉलेज, गांधी कालोनी को परीक्षा केन्द्र बनाया गया। बी.एड परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर पहुंच कर परीक्षा सम्बन्धी व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं मौके पर मौजूद अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नवागत एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देशो के चलते परीक्षा केन्द्रो व उनके आसपास पुलिस व महिला पुलिसकर्मी तैनात रही। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय एवं सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने भी परीक्षा केन्द्रो पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा तथा मौके पर मौजूद अधिनस्थों को निर्देशित किया।
पुलिस ने वारंटी को पकड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नवागत पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल के चार्ज संभालते ही मुजफ्फरनगर पुलिस एक्टिव मोड पर है जहा आज कोतवाली नगर क्षेत्र के रूड़की चुंगी चौकी इंचार्ज अखिल चौधरी ने कोर्ट द्वारा फरार घोषित वारंटी को धर दबोचा है। रूड़की चुंगी चौकी इंचार्ज अखिल चौधरी ने जानकारी देते हुऐ बताया सादिक पुत्र फरागत निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर जिस पर वाद संख्या ३५८९ध्९/१८ अपराध संख्या-६४१/१८ /ारा-३२८,३६६,३७६डी संबंधित न्यायालय अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या ०२ मुजफ्फरनगर के द्वारा फरार घोषित कर वारंट जारी कर दिया था और वारंटी को गिरफ्तार कर पेश करने के आदेश दिए थे। जहा आज मुखबिर खास की सूचना पर गागलहेड़ी चौराहे के पास से पुलिस ने सादिक को गिरफ्तार किया है। जिसे अदालत मे पेश किया जायेगा।
विद्यार्थियों ने किया वृक्षारोपण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस० डी० ग्लोबल स्कूल के प्रांगन में स्कूल के निर्देशक डॉ सिद्दार्थ शर्मा प्रधानाचार्या श्वेता वत्स व शिक्षक दृ शिक्षिकाओ के सहयोग से विद्यालय के विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण करके प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान मे उत्साहपूर्वक भाग लिया जिसमे स्कूल के निर्देशक डॉ सिद्दार्थ शर्मा ने बताया कि सभी को एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए क्योकि जहाँ है हरियाली वहा है खुशहाली और सबको भड़ते प्रदुषण व घटते पेड़ो के प्रति जगरूक किया । वही स्कूल की प्रधानाचार्या श्वेता वत्स ने भी बहुत अच्छा सन्देश दिया च्ज्गली दृ गली में गूंजे ये नारा वृक्षारोपण है संकल्प हमाराज्ज् । सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों द्वारा स्कूल प्रागण मे पेड़ लगाए गए जिसमें विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधो की सिंचाई गुडाई आदि की जिम्मेदारी लेते हुए पौधों के फलने-फूलने तक पौधों की देखभाल की जिमेदारी ली। इस अवसर पर सभी अधिक से अधिक पेड़ लगाए और प्रथ्वी पर पेड़ो के महत्व को समझा । वृक्षारोपण को सफलता पूर्वक कराने में सभी शिक्षकगण प्रीति गोयल, ईशा, अनुज राठी, दीपावली, श्वेता जैन, रूपा , दीपिका, मोनिका वर्मा , अमिता , रूचि, सचिन, कोमल , सोनिका शर्मा, अभिलाषा, सागर, रवि कुमार, सुमित गुप्ता, निखिल ,शुभम गौतम, सुभाष , आदि का सहयोग रहा।
बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 7 से
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश राज्यस्तरीय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2022-23 07 जौलाई से 10 जौलाई 2022 तक चौधरी चरण सिंह स्पोटर्स स्टेडियम मे आयोजित होगी।
बॉक्सिंग फेडरेशनन ऑफ इण्डिया के अध्यक्ष अजय सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के समन्वय से उत्तर प्रदेश राज्यस्तरीय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2022-23 स्थानीय चौधरी चरण सिंह स्पोर्टस स्टेडियम मे आयोजित होगी। खेल प्रतियोगिता की सफललता के लिए उत्तर प्रदेश बाक्सिंग एडहॉक कमैटी विभिन्न व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने जुटी है। संस्था के चेयरमैन डा.डी.पी.भटट, सदस्य प्रमोद कुमार, एस.के.क्षेत्री, डा.राजेश नायक,डा.रोहित पाण्डेय, विकास कुमार रूडकीवाल आदि कार्यक्रम की सफलता मे हेतु विभिन्न व्यवस्था सुनिश्चित करा रहे हैं।
युवक संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से घायल
ककरौली। (Muzaffarnagar News) संदिग्ध परिस्थितियों मे छाती मे गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव गंगदासपुर निवासी भानू प्रताप पुत्र सूरजभान नामक युवक आज दोपहर के वक्त संदिग्ध परिस्थितियो मे गोली लगने से घायल हो गया। इस हादसे पर पडौसियों सहित दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत ही उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

