समाचार (Muzaffarnagar News)
ट्यूबवैल से तार चोरी करने वाले तीन बाल आपचारी पकडे

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा ट्यूबवैल से विद्युत तार चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०३ बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। कब्जे से चोरी किया गया करीब ०५ लाख रुपये कीमत का विद्युत तार, ०१ महिन्द्रा ट्रैक्टर मय ट्रॉली बरामद की। जनपद में विद्युत तार चोर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना व थाना प्रभारी रतनपुरी के कुशल नेतृत्व में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा ट्यूबवैल से विद्युत तार चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए ०३ बाल अपचारीयों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। जिनके कब्जे से चोरी किया गया करीब ०५ लाख रुपये कीमत का विद्युत तार, ०१ महिन्द्रा ट्रैक्टर मय ट्रॉली बरामद किया गया। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि ०१ अक्टूबर को वादी हुकम सिंह पुत्र जय सिंह निवासी घनश्यामपुरा थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना रतनपुरी पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा वादी के ट्यूबवैल से करीब ५० मीटर विद्युत तार व स्टार्टर चोरी करने की घटना कारित की गयी है। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना रतनपुर पर सुसंगत धाराओँ में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी। गठित टीम द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए ०३ बालर अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
प्रारम्भिक पूछताछ में बाल अपचारियों द्वारा बताया गया कि बरामद सामान उनके द्वारा अलग-अलग स्थानों से तथा दिनांक २९/३० सितम्बर की रात्रि को ग्राम घनश्यामपुरा के जंगल में स्थित नलकूप से चोरी किया गया था। बाल अपचारी केबिल को जलाकर उसके अन्दर मौजूद तांबे का तार निकाल लेते थे तथा राह चलते किसी कबाड़ी को बेचकर अवैध रूप से लाभ अर्जित करते थे। बाल अपचारियों से बरामद विद्युत तार उनके द्वारा कहाँ कहाँ से चोरी किया गया है, स्थानीय पुलिस द्वारा इसकी जानकारी की जा रही है।
जिसके कब्जे से करीब ०३ कुन्तल विद्युत तार कीमत करीब ०५ लाख रुपये(विभिन्न स्थानों से चोरी किया गया), ०१ महिन्द्रा ट्रैक्टर बिना नम्बर प्लेट मय ट्रॉली। पुलिस अभिरक्षा में लेने वाली पुलिस टीम में उ०नि० रमेशचन्द्र गिरी, है०का० जयवीर सिंह, का० हेमन्त, आकाश थाना रतनपुरी शामिल रहे।
भाषा की कविता और संगीत द्वारा भारतीय भाषा की विशेषताएं बताई
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में स्कूल के प्रबंधक चौधरी जमील अहमद के नेतृत्व में ७५ दिवसीय कार्यक्रम भाषा अनेक भाव एक के अंतर्गत भारतीय भाषा उत्सव मनाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी महोदया श्रीमती किरण यादव के अनुपालन में कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में स्कूल के प्रबंधक चौधरी जमील अहमद के नेतृत्व में ७५ दिवसीय कार्यक्रम भाषा अनेक भाव एक के अंतर्गत भारतीय भाषा उत्सव मनाया गया। जिसमें बच्चों द्वारा भाषा की कविता और संगीत द्वारा भारतीय भाषा की विशेषताएं बताई गई है। तथा बीते कल ०२ अक्टूबर २०२३ को गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया था। जिसके लिए ०१ अक्टूबर २०२३ को विद्यालय में ग्राम प्रधान पति श्री संदीप मलिक, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष श्रीमती उषा मलिक, गांव के सम्मानित व्यक्तियों तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा १ घंटे का श्रमदान किया गया और गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। तथा ०२ अक्टूबर को बच्चों द्वारा कविता, तथा संगीत द्वारा गांधी जी की विशेषताओं का वर्णन किया गया। इसके बाद तिरंगे को सलामी देकर गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र के अनावरण का माल्यार्पण ग्राम प्रधान श्रीमती रीटा मलिक एवं स्कूल प्रबंधक चौधरी जमील अहमद द्वारा किया गया। तथा स्कूल प्रबंधक चौधरी जमील अहमद ने बताया की गांधीवाद की विशेषताएं गांधीवाद एक ऐसी विचारधारा है जो पूर्णतः अहिंसा पर आधारित है।
अहिंसा एक आत्मिक बल का प्रतीक है जिसका अर्थ है हिंसा को त्याग कर सत्य की राह पर चलना, महात्मा गांधी ने अहिंसा के बल पर एक सुव्यवस्थित समाज की स्थापना की थी। जिसका प्रथम उद्देश्य देश में शांति के माहौल को बनाए रखना था। अंत में ग्राम प्रधान श्रीमती रीटा मलिक द्वारा स्कूली बच्चों को स्कूल की ड्रेस, आई कार्ड एवं टाई- बैल्ट सहित,स्कूल की स्वच्छता और अनुशासन देख कर विद्यालय के समस्त स्टाफ की सरहाना करने के बाद गांधी जयंती समारोह के कार्यक्रम का समापन किया गया।
चौकी प्रभारी ने वांरटी को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। चौकी प्रभारी रामलीला टीला उप निरीक्षक सुधीर कुमार द्वारा वारंटी अभियुक्त फराजुद्दीन पुत्र गयासुद्दीन निवासी रहमानिया कॉलोनी छिम्पी वाली गली शहाबुद्दीनपुर रोड थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
भूकंप के मुजफ्फरनगर में शहर से देहात तक तेज झटके
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिलेभर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। लोग घरों से बाहर निकले। कचहरी में अधिवक्ताओं भी अपने चौंबरों से बाहर आ गए। शहर से लेकर देहात तक असर देखने को मिला। चरथावल, पुरकाजी, छपार, बुढ़ाना, मीरापुर, रोहाना कलां समेत अन्य स्थानों पर कौतुहल रहा। अभी किसी तरह के नुकसान का समाचार नहीं है।
भूकंप के तेज झटके महसूस होने के बाद दहशत के चलते लोग घरों से दौड़कर बाहर निकल गए। लोगों का कहना था कि पिछले पांच साल के भीतर इतने तेज भूकंप के झटके कभी महसूस नहीं किए। मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में रहने वाले लोग फ्लैट छोड़कर नीचे मैदान में जमा हो गए।
सभी जिलों में शहर की हर कॉलोनी में यही मंजर नजर आया। हर जगह लोग एक दूसरे से बस यही कहते रहे कि बहुत तेज भूकंप था, कुछ देर और रहता तो मकान गिर सकते थे।
’जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ
३ से ३१ अक्टूबर तक अभियान चलाया जाएगा’
अभियान का शुभारंभ माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा किया गया
माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
’७ का वार….. संचारी रोगों की होगी हार 

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुरुआत की गई। जिसका शुभारंभ माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निवाघ्ल जी के द्वारा जिला महिला चिकित्सालय परिसर में किया गया इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में चलाया जा रहा महत्वपूर्ण अभियान है । यह अभियान सभी लोगों से जुड़ा है इस अभियान को केवल स्वास्थ्य विभाग के अभियान से सीमित न रखकर सभी लोगों को एकजुट होकर संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए मिलकर जन जागरूकता करनी होगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान ३ अक्टूबर से लेकर ३१ अक्टूबर तक चलाया जाएगा इसके अंतर्गत १६ से ३१ अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा जिसमें आशा कार्यकत्री हर घर का भ्रमण कर संचारी रोगों से बचाव तथा इसके लक्षणों एवं उपचार सुविधाओं के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी साथ ही डेंगू, फाइलेरिया, मलेरिया दिमागी बुखार ,क्षय रोग के लक्षणयुक्त रोगियों को खोज कर जांच एवं उपचार हेतु सूची बनाएंगी।
जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा संचारी रोगों पर नियंत्रण रखने के लिएष् ७ का वार संचारी रोगों की होगी हार ष्नारा दिया गया है जिसके अंतर्गत मस्तिष्क ज्वर का टीका बच्चों के जरूर लगाए ,घरों के आसपास साफ सफाई रखें, मच्छर से बचने के लिए पूरी बॉह के कपड़े पहने, स्वच्छ पेयजल पिए, आसपास जल का भराव होने न दे, कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखें और व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखें ये सात बातें ऐसी हैं अगर हम इनका ध्यान रखेंगे तो हम संचारी रोगों से अपना बचाव कर सकेंगे ।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निवाघ्ल जी के द्वारा संचारी रोगों से बचाव के लिए जन जागरूकता हेतु रैली को हरी झंडा दिखाकर रवाना भी किया। जिसमें नगरीय मलेरिया इकाई के कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका का डॉ आभा आत्रे ,जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, डॉ शमशेर आलम, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार, यूनिसेफ से डीएमसी तरन्नुम, एहतेशाम खान, अक्षय शर्मा आदि उपस्थित रहे।
नशीली दवाएं बेचने वाले मैडीकल स्टोर्स को सिटी मजिस्ट्रेट ने दी चेतावनी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सिटी मजिस्ट्रेट ने नशे व नशीली दवाइयों के खिलाफ दवा व्यापारियों की बैठक में कैमरे लगाने के निर्देश दिए।
कचहरी स्थित लोकवाणी सभाकक्ष में आज सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने नशे के विरुद्ध व नाबालिगों द्वारा किए जा रहे नशे की मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए दवा व्यापारियों की बैठक ली। सिटी मजिस्ट्रेट ने दवा व्यापारियों से कहा की सभी मेडिकल दुकानदार अपनी दुकानों पर कैमरे लगाए जिससे प्रशासन उन केमरो की जांच कर सके और पता कर सके की नाबालिगों को नशीली दवाई तो नही बेची जा रही हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने दवा व्यापारियों से कहा की १ ओर ङ्ग १ जो शासन की गाइडलाइन है जो की ड्रग्स विभाग द्वारा दर्जनों नशीली दवाइयां प्रतिबंधित की गई है उनको ना बेचे। प्रशासन का सहयोग करें। वही दवा व्यापारियों ने भी सिटी मजिस्ट्रेट के सामने अपनी समस्याएं रखीं कि जब ड्रग्स विभाग निरीक्षण करने आता है तो पुलिस को भी साथ लेकर आता है और निरीक्षण को छापेमारी का नाम देता है जिससे दवा व्यापारियों की बदनामी होती है। दवा व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट से कहा की आज तक का रिकॉर्ड है कभी भी ड्रग्स विभाग के साथ अभद्र व्यवहार व बदसलूकी नहीं की गई और ना ही आगे होगी। हम विश्वास दिलाते हैं हम सब दवा व्यापारी हमेशा से सहयोग करते आए हैं और आगे भी करेंगे। बैठक में ड्रग इंस्पेक्टर पवन शाक्य व दवा व्यापारी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप २०२३ जो इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी रुड़की सहारनपुर केंपस पेपर मिल रोड सहारनपुर पर संपन्न हुई जिसमें जिला स्तर पर चयनित योग खिलाड़ियों की योगासन प्रतियोगिता प्रदेश स्तर पर कराई गई। जिसमें ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर से ८ से १० आयु बालक वर्ग में विवेक और अंशु ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रोंज मेडल प्राप्त किया। १० से १२ आयु वर्ग में यशु ने भी तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रोंज मेडल प्राप्त किया। विद्यालय के योग ट्रेनर अंकुर मान ने २५ से ३० आयु वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। जबकि योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ४५ वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती सुदेश रानी और योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इससे पूर्व प्रातः कालीन योग कक्षा में प्रदेश में लगातार तीसरी बार गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य को सभी योग साधक और साधिकाओ ने सम्मानित किया। योग आचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि योग से शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक और बौद्धिक लाभ प्राप्त होता है। साथ ही साथ एक योग साधक के अंदर अनुशासन, सत्यता, अचोर्य, अहिंसा ,कर्तव्य निष्ठा सहनशीलता ,दया ,करुणा आदि मानवीय गुणों का विकास होता है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल था। विद्यालय प्रधानाचार्य सुदेश रानी ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु खेल योगासन तथा अन्य अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई जाती है ताकि बालकों का सर्वांगीण विकास हो सके।
एसडी कन्या इंटर कालेज में संचारी रोगों के बचाव हेतु किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी मुजफ्फरनगर में दिमागी बुखार एवं जल जनित रोगों व अन्य संचारी रोगों के बचाव रोकथाम एवं उपचार हेतु छात्राओं को प्रार्थना सभा में जानकारी प्रदान करने के साथ विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टर्स के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी मुजफ्फरनगर में दिमागी बुखार एवं जल जनित रोगों व अन्य संचारी रोगों के बचाव रोकथाम एवं उपचार हेतु छात्राओं को प्रार्थना सभा में जानकारी प्रदान करने के साथ विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टर्स के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। विद्घ्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सविता सिंह ने छात्राओं को संचारी रोगों व अन्य जल जनित रोगों की जानकारी देते हुए कहा कि अपने घरों में, गमले में, वाटर कूलर और घर के आस-पास अधिक समय तक पानी जमा न होने दें समय-समय पर उसकी साफ -सफाई करते रहे और संचारी रोगों से बचे रहे।
आइएएस कविता मीणा ने संभाला एमडीए का चार्ज
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विकास प्राधिकरण में मंगलवार को आइएएस (आईएएस) अधिकारी कविता मीणा ने उपाध्यक्ष का चार्ज संभाल लिया है। एमडीए कर्मचारीयों ने उनका स्वागत गया, जिसके बाद उन्होंने कर्मचारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने कहा कि शासन की योजना के अनुरूप मुजफ्फरनगर में विकास कार्य किए जाएंगे। कविता मीणा २०१६ बैच की आइएएस अधिकारी हैं। यहां से पूर्व वह बहराइच जिले में मुख्य विकास अधिकारी थी।
फर्जी दरोगा को नई मंडी पुलिस ने दबोचा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा आरपीएफ के फर्जी दरोगा को किया गया गिरफ्तार, खाकी वर्दी, वर्दी में फोटो सहित फर्जी आईडी, स्टार आदि सामान बरामद किया। अभियुक्त ने खुद को आरपीएफ में दरोगा बताकर की थी ०२ शादियां, दोनों पत्नियों से बेईमानी व जालसाजी कर हडपे थे ७.५ लाख रुपये। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री हेमन्त कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा आरपीएफ के फर्जी दरोगा को भोपा बस अड्डा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से ०१ खाकी वर्दी, ०१ फर्जी आईडी कार्ड व फोटो बरामद किए गए। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि वादिया निवासी जे०जे० कालोनी बवाना दिल्ली द्वारा लिखित तहरीर देते हुए थाना नई मण्डी पुलिस को अवगत कराया कि वादिया के पति(तासीन चौधरी पुत्र मौ० जमशेद निवासी मखियाली थाना नई मण्डी मु०नगर) द्वारा खुद को क्रक्कस्न में दरोगा बताकर शादी की गयी, अपने आपको फर्जी तरीके से क्राईम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेन्ट में बताया गया, फर्जी व जाली दस्तावेज तैयार कर उन्हे असली रुप में उपयोग किया गया, मारपीट व गाली गलौच की गयी तथा शादी को छिपाकर व झाँसा देकर हरसौली थाना शाहपुर निवासी दूसरी युवती से शादी की गयी। इसके उपरान्त हम दोनों से लगभग ७.५ लाख रुपये बेईमानी व जालसाजी कर हडप लिये तथा दूसरी पत्नी को फोन पर तीन बार तलाक-तलाक शब्द का प्रयोग कर तलाक दिया गया। वादिया द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पर मामला पंजीकृत है। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा फर्जी आईडी, खाकी वर्दी आदि सामान बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्त तासीन चौधरी पुत्र मौ० जमशेद निवासी मखियाली थाना नई मण्डी मु०नगर । जिसके कब्जे से ०१ वर्दी रंग खाकी, ०२ फ्लैफ रंग खाकी जिन प, २ स्टार सफेद धातु लगे है, लाल-नीली रिबन, ०२ आरपीएफ बैज सफेद धातु के लगे हुए, नीली डोरी व नेम प्लेट जिस पर तासीन चौधरी हिन्दी व अंग्रेजी में लिखा है
०१ फर्जी आईडी कार्ड मय वर्दी धारण किये हुए एवं अन्य फोटो । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वमा, उ.निरीक्षक गजेंद्र सिंह, है. कां. योगेश, गजेन्द्र सिंह, है. कां. सुशील, कां. मुनेन्द्र, कुलदीप, रोहित कुमार थाना नई मण्डी शामिल रहे।
गुड मंडी में हुआ नये सत्र का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एशिया प्रसिद्ध गुड मंडी नए सत्र का शुभारंभ व्यापारी नेता अचिंत मित्तल ने विक्रय की किसान की पहली गुड की बोगी, व्यापारी नेता संजय मित्तलने ली नए सत्र की पहली बोगी,केंद्र राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने दी नए सत्र की फोन कर व्यापारियों को शुभकामनाएं।।
खेलों का हुआ एसडी कालेज ऑफ फार्मेसी में आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। । भोपा रोड स्थित एस0डी0 कॉलेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेशनल स्टडीज, मुजफ्फरनगर के पा्रंगण में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता मासिक स्पोर्टस 2023 का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर कॉलेज निदेशक डॉ0 अरविन्द कुमार ने माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर निदेशक डॉ0 अरविन्द कुमार ने खेलों की महत्वता के बारे में कहा कि खेलकूद का आज के युवा वर्ग में एक महत्वपूर्ण स्थान है जिससे कि युवा वर्ग की जमा उर्जा को कैसे इस्तेमाल किया जा सके ताकि वे असमाजिक कार्यो के प्रति आकृर्षित न हो। उन्होंने खेलकूद के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, टीम वर्क व समाज में अपनी पहचान एवं व्यवसाय में प्राथमिकता पाने जैसे पहलूओं पर ध्यान दिलवाया। निदेशक डॉ0 अरविन्द कुमार ने खेलों को खेल भावना से खेलने को कहा और बताया की जीत या हार कोई मतलब नहीं रखती बल्कि खेलों में भाग लेना ज्यादा जरूरी है। खेलों को अधिक से अधिक बढावा देने के लिए भविष्य में ऐसे ही वाहय एवं आन्तिरिक शिक्षण संस्थाओं के बीच समय-समय पर प्रतियोगिताएं करवाने में यथा सम्भव सहयोग देने को कहा।
महाविद्यालय में विभिन्न खेलों को जैसे कि क्रिकेट, बैडमिंटन, चैस, कैरम, लूडो आदि का आयोजन किया गया। क्रिकेट में बी0 फार्म चतुर्थ व द्वितीय वर्ष में प्रतियोगिता हुई जिसमें द्वितीय वर्ष विजेता रहा। खो-खो प्रतिभागिता में लडकों में साकिब और टीम, छात्राओं में निक्की और टीम विजेता रही। बैडमिंटन डबल प्रतिभागिता में अभय, शुभम कुमार, छात्राओं की प्रतिभागिता में खुशी त्यागी, श्रुति सिंह, चैस की प्रतियोगिता में आदित्य शर्मा रहे कॉलेज ग्रेंडमास्टर महाविद्यालय की लूडो की प्रतियोगिता में मुकूल कुमार, कैरम की प्रतियोगिता में अभय कुमार विजेता रहें। इस अवसर पर डॉ0 वैशाली, डॉ0 भूवनेन्द्र सिंह, डॉ0 पोपिन कुमार, ईशान अग्रवाल, हरेन्द्र सिंह, आसिफ खान, रवि कुमार, कुलदीप सैनी, संजीव रतन तिवारी, मिनाता, सफक्त जै़दी, अनुराग, ज्योति, पीयूश, महिमा, सुबोध कुमार, राहुल कुमार, अक्षय वर्मा, विकास, विनय, अश्वनी, सना जै़दी, एलिश व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
समस्याओं से कराया अवगत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। । व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की मसिक बैठक जिला कार्यालय भारतीय कॉलोनी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विश्वदीप गोयल और संचालन राजकुमार रहेजा ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, उपाध्यक्ष शरद कपूर और व्यापारी नेता श्री मोहन तायल को आमंत्रित किया गया। बैठक में भारत माता चौक इकाई के सभी पदाधिकारी भी अपनी टीम सहित उपस्थित हुए। बैठक में एडवोकेट हर्षित गर्ग, अखिल सिंघल मनोज गुप्ता (क्राकरी वाले) ने संयुक्त रूप से व्यापारियों की समस्याओं को भाजपा प्रतिनिधिमंडल के आगे रखा। और उनसे समाधान की मांग की। भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी ने कहा कि बीजेपी में व्यापारियों की समस्याओं को हल करने के लिए पहली प्राथमिकता है भाजपा ने व्यापारियों को भय मुक्त वातावरण दिया हैं जिसमें व्यापारी निर्भीक होकर के अपना व्यवसाय करता है। फिर भी जो भी समस्याएं व्यापारियों की होगी उनको विधिवत रूप से दूर किया जाएगा। भाई शरद कपूर और व्यापारी नेता श्री मोहन तायल ने व्यापारियों के विकास और उन्नति के लिए अपने विचार रखे। बैठक में भारत माता चौक इकाई के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार तालियान ने भाजपा नेताओं को अपनी टीम के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की टीम ने तीनों अतिथियों का भव्य स्वागत किया। जिला अध्यक्ष विश्दीप गोयल ने कहा कि व्यापारी भी भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी के द्वारा व्यापारियों का प्रोत्साहन करने के लिए कई योजनाएं दी गई हैं जिनका लाभ व्यापारियों को मिल रहा है। महामंत्री राजकुमार रहेजा ने कहा कि व्यापारी वर्ग की समस्याओं को हल करने से ही मिशन 2024 को हासिल किया जायेगा बैठक में मुख्य रूप से विश्वदीप गोयल, राजकेमार रहेजा, हर्षित गर्ग, मनोज गुप्ता क्राकरी वाले, संजय मित्तल, दीपक शर्मा, राजीव गग,र् राहुल पंवार, रविंद्र तालियान, डॉ0 संजल अग्रवाल, नितिन कुच्छल, अजय शर्मा, प्रियांशु गोयल, पुष्पेन्द्र गौतम, सचिन शमा,र् विकास पाल, संदीप पंवार, बिट्टू बिजली वाला नीरज, शोभित शर्मा, कपिल सिंधी पवन मित्तल आदि उपस्थित थे।
प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ के साथ ठगी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में साइबर ठगी के मामले रुक नहीं पा रहे हैं। अब साइबर ठगों ने मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुकेश जैन के खाते से भी डेढ़ माह के अंदर ४.६२ लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले में नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
जानसठ रोड पर प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. मुकेश जैन का वर्धमान के नाम से एक हास्पिटल है। नई मंडी कोतवाली में दी गई तहरीर में उन्होंने बताया है कि जानसठ रोड पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में उनका खाता है। उन्होंने बताया कि साइबर ठगों ने १२ अगस्त से लेकर २८ सितंबर के बीच में २७ बार यूपीआइ के माध्यम से उनके खाते से ४ लाख ६२ हजार रुपये निकाल लिए।
डा. मुकेश जैन ने बताया कि काफी व्यस्त रहने के कारण इसका पता नहीं चल पाया, लेकिन जब उनके पास बैंक के खाते का स्टेटमेंट आया, तो इसका पता चला। नई मंडी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बापू जी एवं शास्त्री जी याद किए गए
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विद्यालय में महात्मा गाँधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती मनाई गई। जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिका आर्य जी एवं प्रबन्धक सुघोष आर्य ने प्राकृतिक स्वच्छता हेतु यज्ञ किया । यज्ञ के उपरांत ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अ. कीर्तिवर्धन जी ने गाँधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किये । बच्चो ने झांकियो जैसे दांडी मार्च,असहयोग आंदोलन, नमक आन्दोलन चित्रण के माध्यम से गाँधी जी और शास्त्री को याद करते हुए अपनी श्रद्धान्जलि अर्पित की । बच्चो ने इसके साथ साथ एक घंटा एक साथ स्वच्छता मुहीम में राधा माधव मंदिर एटूजेड कॉलोनी में सफाई करके उसके प्रति लोगो को जागरूक भी किया । प्रधानाचार्या जी ने गाँधी जी के विचारों से प्रेरणा ले और सत्य एवं अहिंसा विषय पर अपने विचार रखे।
डॉ अ कीर्तिवर्धन जी ने अपने उद्धबोधन सभी झांकियो की मुक्त कंठ से प्रशंसा की,बच्चों को शास्त्री जी और गांधी जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वाहन किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथि को गांधी जी की प्रतिमा भेंट कर समानित किया गया।
गेम्स एवम चित्रकला प्रतियोगिता
शाहपुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राज एकेडमी एवं स्नेह होम के नन्हे मुन्ने बच्चों ने गांधी जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने गांधी जी एवं तिरंगे के सुंदर चित्र भी बनाएं। विद्यालय परिसर में अनेक प्रकार के गेम्स का भी बच्चों ने आनंद लिया ।
इस अवसर पर प्रबंधक अरविंद कुमार गुप्ता ने सभी बच्चों को चित्रकला प्रतियोगिता में बनाए जाने वाले सुंदर कलाकृतियों के लिए बधाई दी । प्रधानाचार्य शूबी मिर्जा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया ।
छात्रों ने जीते गोल्ड मैडल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज के छात्र व छात्रों द्वारा सहारनपुर में हुए यू०पी० स्टेट योगासन स्पोर्ट चौम्पियनशिप में जीते स्वर्ण पदक
आई०आई०टी० रूडकी कैम्पस सहारनपुर में योगासन स्पोर्ट एलाइन्स एसोशिएशन यू०पी० के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश स्टेट योगासन स्पोर्ट चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज की छात्रा आराध्या धीमान ने अपनी आयु वर्ग ८-१० में स्वर्ण पदक व शिव चौधरी ने आयु वर्ग ८-१० में कास्य पदक हासिल कर अपने स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया। इसके साथ ही साथ विद्यालय के योग शिक्षक सतकुमार ने भी अपने आयु वर्ग में ३५-४५ सिल्वर मेडल प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
प्रधानाचार्य डॉ० प्रवेन्द्र दहिया ने बताया कि आराध्या धीमान का चयन नेशनल के लिए हुआ है जो चौम्पियनशिप २५.१०.२०२३ को आसाम, गुवाहटी में आयोजित की जायेगी। साथ ही योग शिक्षक सतकुमार का चयन नेशनल के लिए हुआ है जो चौम्पियनशिप दिनांक १५.१२.२०२३ को पश्चिम बंगाल में आयोजित की जायेगी।
प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने विजेताओं को मेडल पहनाकर आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, इसी मौके पर नितिन बालियान, सचिन कुमार, अजीत सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहें
स्मृति चिन्ह देकर मास्टर विजय को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। गांधी जयंती के अवसर पर पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा की स्मृति में बनाया गया वीरेंद्र वर्मा विचार मंच के द्वारा २८ साल से भ्रष्टाचार व भूमाफियाओं के विरुद्ध दुनिया का सबसे लंबे धरने बैठे मास्टर विजय सिंह को स्मृति चिन्ह और पटका शाल पहनकर सम्मानित किया गया। सम्मानित किया उन्हें यह पुरस्कार गांधी जी व वीरेंद्र वर्मा जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग को अपनाना तथा सार्वजनिक जीवन में ईमानदार रहकर अहिंसात्मक सत्याग्रह चलाने पर दिया गया तथा . मास्टर विजय सिंह २८ साल के लम्बे धरने में ईमानदार रहे हैं आज शिव चौक धरना स्थल पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिनकी अध्यक्षता आनंद प्रकाश त्यागी ने की संचालन उमा दत्त शर्मा ने किया। जिस प्रकार वीरेंद्र वर्मा जी ने राजनीति में ईमानदारी व नैतिक मूल्यों के खिलाफ समझौता नहीं किया इस प्रकार मास्टर विजय सिंह तमाम कठिनाइयों झेलते हुए भ्रष्टाचार व भूमाफियाओं के विरुद्ध लगातार ईमानदारी संघर्ष करते हुए धरना का एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है जो एक मिसाल है उन्होंने गांधी जी व वर्मा जी के सिद्धांतों का सार्वजनिक जीवन में पालन किया है. उनके २८ साल के गांधी जी सत्य व अहिंसात्मक आंदोलन की तर्ज पर चल रहे धरने और तथा उन्हें आज का गांधी बताया
इस अवसर पर चौधरी देवी सिंह ने ने कहा मास्टर विजय सिंह २८ साल से कचहरी व शिव चौक धरने पर खुले में बैठे हैं उनका जीवन निर्विवाद व ईमानदार है उनके के कपड़ों पर वीरेंद्र वर्मा जी की तरह कोई दाग नहीं है उनके सार्वजनिक जीवन पर किसी की कोई शिकायत नही , उमा दत्त शर्मा ने कहा कि मास्टर जी ने २८ सालों से एक मुहिम चला रखी है भ्रष्टाचार के खिलाफ २८ सालों से अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं यह उनके बड़े ही साहस की बात है इतना लंबे समय से उनका धरना चल रहा है यह बड़ी बात है , ब्रजवीर सिंह एडवोकेट ने कहा मास्टर विजय सिंह को आंदोलन खत्म करने के लिए करोड़ों रुपए का लालच दिया गया परंतु वे अपने सत्य के मार्ग से विचलित नहीं हुए और अपने आंदोलन पर कायम रहे
मास्टर विजय सिंह ने वीरेंद्र वर्मा विचार मंच के सदस्यों का आभार व्यक्त किया उन्होंने बताया मुझे टाउन हॉल में एक प्रोग्राम में वर्मा जी ने सन २००५ में सम्मानित करते हुए कुछ हिदायतें दी थी और समझाया था आज भी उनकी बातें मुझे याद है उनका अनुसरण करता हूं .वर्मा जी एक आदर्श राजनीतिक पुरुष थे उन्होंने अपने बेटे के बारे में भी सिफारिश नहीं की थी क्योंकि उसके दो नंबर कम थे ऐसे उदाहरण राजनीति में नहीं मिलते मुझे गर्व है ऐसे ईमानदार व्यक्तित्व के नाम का पुरस्कार मुझे दिया जा रहा है मैं उन्हें बार-बार श्रद्धांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं इस अवसर पर मंच के संरक्षक श्री आनंद प्रकाश त्यागी, अध्यक्ष चौधरी देवी सिंह, संयोजक पंडित उमादत शर्मा, महासचिव बृजेश वीर सिंह, कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह, रणधीर सैनी रोहित कौशिक महेश आर्य विजेंद्र सिंह कश्यप हाजी सरफराज, अनमोल जैन, ठा राजवीर सिंह, राजेंद्र त्यागी, राजवीर त्यागी , दीपक, सुदेश मलिक आदि लोग मौजूद रहे।
कईं इंस्पैक्टर हुए ट्रान्सफर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। /सहारनपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत शासन के निर्देश पर कई सहारनपुर मण्डल के तीनो जिलों शामली, सहारनपुर एवं मुजफ्फरनगर से कई निरीक्षकों का स्थानान्तरण किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी के अनुसार मण्डल के तीनो जनपदों से 45 निरीक्षकों का स्थानान्तरण किया गया है। इंस्पैक्टर अविनाश गौतम सहारनपुर से मुजफ्फरनगर, इंस्पैक्टर हरेन्द्र सिंह को सहारनपुर से मुजफ्फरनगर, इंस्पैक्टर जसवीर सिंह को सहारनपुर से मुजफ्फरनगर स्थानान्तरित किया गया है। जितेन्द्र सिंह यादव को सहारनपुर से शामली स्थानान्तरित किया गया है। विकास यादव को सहानपुर से मुजफ्फरनगर भेजा गया है। इंस्पैक्टर विनय कुमार को सहारनपुर से मुजफ्फरनगर ट्रान्सफर किया गया है। इंस्पैक्टर अखिलेश कुमार को मुजफ्फरनगर से सहारनपुर स्थानान्तरित किया गया है। अमरपाल शर्मा को मुजफ्फरनगर से सहारनपुर भेजा गया है। इंस्पैक्टर ब्रजभूषण शर्मा को मुजफ्फरनगर से शामली भेजा गया है। इंस्पैक्टर भूपेन्द्र सिह को मुजफ्फरनगर से सहारनपुर स्थानान्तरित किया गया है। नई मन्डी कोतवाली मे तैनात इंस्पैक्टर लाल सिंह को मुजफ्फरनगर से शामली स्थानान्तरित किया गया है। इंस्पैक्टर ममतेश रानी को मुजफ्फरनगर से सहारनपुर भेजा गया है।


