समाचार (Muzaffarnagar News)
मौसम की बारिश से ठंडक बढी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पिछले कई दिनो से दोपहर के वक्त गर्मी का दंश झेल रहे लोगो ने अचानक आई बारिश से राहत महसूस की। बरसात से मौसम खुशगवार हो गया। सुबह से रूक रूक कर हो रही बारिश ने एक और जहां लोगों को गर्मी से निजाद दिलाई वहीं दूसरी और त्यौहारो के मददेनजर बाजार मे खरीदारी एवं अन्य कामो के लिए निकले लोगों को बारिश थमने तक रास्ते मे रूक कर इन्तजार करना पडा। सोमवार की सुबह करीब ९.३० बजे जनपद मुजफ्फरनगर, मेरठ समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश हुई, साथ ही तापमान में गिरावट आ गई और नवरात्र से ही गुलाबी ठंड शुरू हो गई। मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश से तापमान में कमी आई है। वहीं सहारनपुर जनपद में ओलावृष्टि हुई। बिजनौर में तेज बारिश हुई। जिले में सुबह से ही तेज हवा चल रही थी और दिन में ही अंधेरा छा गया और शहर व देहात समेत सभी अच्छी बारीश हुई। मुजफ्फरनगर अच्छी बारिश हुई, जबकि सहारनपुर जनपद में सोमवार की सुबह तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। शहरी क्षेत्र में केवल बारिश लेकिन गंगोह, नकुड, चिलकाना और सरसावा क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि के बाद जनपद में ठंडक बढ़ गई। उधर सहारनपुर नगर क्षेत्र में सीवर डालने के लिए खुद के सड़कों पर कीचड़ बन गया जिसकी वजह से भागीरो को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुजफ्फरनगर में एकाएक बदले मौसम के मिजाज ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। खेतों में जलभराव के कारण सरसों की बुआई लेट होगी। इसके अलावा कोल्हू का संचालन भी रूक गया है। तेज हवा के साथ आई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उधर, शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई बारिश जारी है। बिजनौर जनपद में सोमवार सुबह से ही मौसम में बदलाव हुआ। सुबह साढ़े दस बजे आसमान में काले बादल छा गए थे। बादल छाने से दिन में अंधेरा हो गया। जनपद में बारिश के साथ हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया। अंधेरा इतना था कि मानों दिन में ही रात हो गई और वाहन लाइटों के सहारे गंतव्य तक पहुंचे। जिले में कई जगह अच्छी बारिश भी हुई। किसान चिंतित है कि ऐसे मौसम में ओलावृष्टि न हो जाएं।
जागरुकता रैली का आगाज

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पूरे देश में चल रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत १६ अक्टूबर को मनाए गए बाल विवाह मुक्त भारत दिवस के मौके पर गैर सरकारी संगठन ग्रामीण समाज विकास केंद्र उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ५० जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों में ३०२७ महिलाओं, बच्चों और आम लोगों ने शपथ ली कि वे न तो बाल विवाह का समर्थन करेंगे और न इसे बर्दाश्त करेंगे। बड़े पैमाने पर हुए इन कार्यक्रमों में गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया और इसे सफल बनाने में योगदान दिया। इसी क्रम में आज सनातन धर्म इंटर कॉलेज गांधी कॉलोनी में जागरुकता कार्यक्रम किया गया और एक जागरुकता रैली भी निकाली गई। जागरुकता रैली को श्रीमती बीना शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान करीब १७०० लोगों ने बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की शपथ ली।
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण- ५ (एनएचएफएस-२०१९-२१ ) के आंकड़ों के अनुसार पूरे देश में २० से २४ आयुवर्ग के बीच की २३.३ प्रतिशत युवतियों का विवाह १८ वर्ष की होने से पहले ही हो गया था बाल विवाह मुक्त भारत अभियान देश के ३०० से भी ज्यादा जिलों में चलाया जा रहा है। भारत से २०३० तक बाल विवाह के समग्र खात्मे के लक्ष्य के साथ पूरी तरह से महिलाओं के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान से देश के १६० गैर सरकारी संगठन जुड़े हुए हैं। सोलह अक्टूबर को इस अभियान के एक साल पूरे हुए। इस अर्से में पूरे देश में हजारों बाल विवाह रुकवाए गए और लाखों लोगों ने अपने गांवों और बस्तियों में बाल विवाह का चलन खत्म करने की शपथ ली।
गांवों में पूरे दिन इस अभियान के समर्थन में उतरे लोगों की चहल पहल रही और इस दौरान ५० गांव में तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें करीब ३०२७ लोगों ने भाल लिया। सूरज ढलने के बाद हजारों लोगों ने हाथों में मशाल लेकर मार्च भी कियाघ् और लोगों को जागरूक करते हुए संदेश दिया कि नए भारत में बाल विवाह की कोई जगह नहीं है। इस मार्च में स्कूली बच्चों, ग्रामीणों, धार्मिक नेताओं सहित समाज के सभी वर्गों और समुदायों के लोगों ने हिस्सा लिया। इस मार्च का मकसद गांवों और कस्बों में लोगों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक करनाघ् था। इस दौरान विवाह समारोहों में अपनी सेवाएं देने वालों जैसे कि शादियों में खाना बनाने वाले हलवाइयों, टेंट-कुर्सी लगाने वालों, फूल माला बेचनेघ् वघ् सजावट करने वालों, पंडित और मौलवी जैसे पुरोहित वर्ग को जागरूक करने पर विशेष ध्यान दिया गया। बाल विवाह की पीड़ा से गुजरने के बाद अब इसके खात्मे के लिए अलख जगा रहीं मुजफ्फरनगर की सुषमा ने कहा ग्रामीण समाज विकास के निदेशक मेहर चंद ने कहा, च्च्बाल विवाह वो अपराध है जिसने सदियों से हमारे समाज को जकड़ रखा है। लेकिन नागरिक समाज और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य को बाल विवाह मुक्त बनाने के प्रति दिखाई गई प्रतिबद्धता और प्रयास जल्द ही एक ऐसे माहौल और तंत्र का मार्ग प्रशस्त करेंगे जहां बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित और निरापद वातावरण होगा। इन दोनों द्वारा साथ मिल कर उठाए गए कदमों और लागू किए गए कानूनों के साथ समाज व समुदाय की भागीदारी २०३० तक बाल विवाह मुक्त भारत सुनिश्चित करेंगी। ग्रामीण समाज विकास केंद्र सन् १९८९ से लगातार समाज में लोगों को जागरुक कर रही है, और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा। मुजफ्फरनगर में बाल विवाह को रोकना संस्था का उद्देश्य है और हर बच्चे की शादी सही उम्र में हो इसके लिए संस्था द्वारा युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे है, समाज के हर तबके को जाकर जागरुक करेंगे, इसके साथ ही जो बच्चे पढ़ाई से वंचित है उन बच्चों के हाथ में औजार नहीं कलम दिलाना संस्था का उद्देश्य है।
जीआरपी रेलवे थाने का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।।एस पी रेलवे मुरादाबाद आशुतोष शुक्ला काम करने में गजब का जोश रखते हैं तथा कब और कहां किस जीआरपी थाने पर पहुंच जाएं कुछ नहीं कहा जा सकता यही कारण है की मुरादाबाद सर्किल की जीआरपी पुलिस पूरी तरह गतिशील बनी हुई है जीआरपी पुलिस को पता है कि उनके कप्तान की कभी भी कहीं भी आमद हो सकती है इसलिए सभी सजक चौकन्ना एवं जागरूक होकर अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं।देर रात एस पी रेलवे मुरादाबाद आशुतोष शुक्ला ने मुजफ्फरनगर जीआरपी रेलवे थाने का औचक निरीक्षण किया,थाने का औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय में प्रचलित दस्तावेजों का अवलोकन किया गया चलती ट्रेनों में एस्कॉर्ट की चेकिंग की एवं रात्रि विश्राम थाने पर ही किया तथा अधिकारी कर्मचारीगण को ड्यूटी के प्रति सतर्कता बरतने एवं आगामी त्यौहारों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा अधिकारियों कर्मचारियों का सम्मेलन कर समस्याओं के बारे में जानकारी भी की।इसके उपरांत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्ति,सामान को चेक किया।साथ ही जीआरपी थाने की व्यवस्था को देखकर खुश नजर आएं और जीआरपी थानाध्यक्ष संदीप कुमार व उपनिरीक्षक संजय कुमार व उनकी टीम की हौसला अफजाई भी की।
धूमधाम के साथ महाराजा अग्रसैन जी महाराज की जयंती मनाई

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अखिल भारतीय अग्रजन महासभा के तत्वावधान में भगवान श्री अग्रसैन जी महाराज की ५१४७ वीं जयन्ती सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गायन व नृत्य कलाकरों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में गरीब, बेसहारा, वृद्ध, विधवा व दिव्यांग महिलाओं को खाद्यान्न सामग्री भी वितरित की गयी।
रविवार की शाम मेरठ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष ब्रहमस्वरूप सिंघल, संरक्षक अभिषेक अग्रवाल, मुख्य संयोजक प्रमोद कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से अग्रसैन जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान अग्रसैन जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके बताये रास्ते पर चलने का आहवान किया तथा संस्था के उद्देश्यों व कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में वैश्य अग्रवाल समाज के मेधावी छात्रध्छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन करते हुए गायक कलाकारों में दीपा साहनी ने ये शमा है ये प्यार का, मदन ढींगडा ने लोग कहते हैं मैं शराबी, रविन्द्र कुमार ने आने से उसके आये बहार तथा सत्यप्रकाश ने मैं प्यार का दीवाना गीत सुनाकर श्रोताओं की तालियां बटोरी। कोरियाग्राफर मोहन अरोरा के निर्देशन में कु० प्राची, कु० शिवानी, हंशिका, भव्या गुप्ता, राखी ने नृत्य की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन इं० बसन्त कुमार गोयल ने किया। इस अवसर पर प्रवीण कुमार, अखिलेश आदि का सहयोग रहा।
रामलीला में हुआ ताडका वध लीला का मंचन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। तड़का वध फुलवारी लीला और दशरथ विश्वामित्र का मनमोहक संवाद हुआ रामपुरी रामलीला में श्री रामलीला कमेटी रामपुरी मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में हो रहे श्री रामलीला मंचन में रात्रि को चतुर्थ दिवस की लीला मंचन के अवसर पर ताड़का वध का का दृश्य दिखाया गया और दशरथ विश्वामित्र संवाद व फुलवारी लीला का बहुत सुंदर दृश्य कमेटी के कलाकारों द्वारा किया गया इस अवसर पर क्षेत्र के बहुत संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे ताड़का का अभिनय बिट्टू काला ने बड़ी बखूबी से निभाया और दशरथ के रूप में स्वयं निर्देशक सतेंद्र त्यागी ने अभिनय किया फुलवारी लीला में माली का अभिनय करते हुए निर्देशक व महामंत्री नीरज कौशिक ने बहुत अच्छा अभिनय कर जनता को हंसी और भाव से शराबोर कर दिया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आलोक गुप्ता जी और मनोज गुप्ता जी ने फीता काटकर व श्री गणेश रामायण जी की आरती कर लीला का शुभारंभ कराया इस अवसर पर मुख्य रूप से चौधरी शक्ति सिंह अध्यक्ष श्री रामलीला कमेटी के साथ दिवाकर त्यागी कोषाध्यक्ष प्रमोद पाल गगन जिंदल रवि धीमान हर्ष मयंक वंश नवीन शौर्य अक्षित सक्षम राकेश कोरी राकेश कुमार विपिन कुमार आदि के साथ-साथ कमेटी के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी और दर्शन उपस्थित रहे
बाईक सवार घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला हडडी गोदाम दक्षिणी खालापार निवासी साजिद आज सुबह बाईक द्वारा मंसूरपुर की और से लौटते वक्त टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे कुछ लोगो द्वारा उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया गया।
सीता स्वंयवर लीला का हुआ भव्य मंचन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। श्री रामलीला कमेटी कृष्णापुरी प्रेमपुरी द्वारा आयोजित रामलीला के चतुर्थ दिन सीता स्वयंवर लीला प्रारंभ से पूर्व अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ सतीश कुमार और समाजसेवी प्रदीप तोमर मुख्य अतिथि के रूप में फीता काट कर एवं गणपति शंकर भगवान और प्रभु राम की आरती के पश्चात रामलीला का शुभारंभ किया लक्ष्मी नगर मुजफ्फरनगर कृष्णापुरी श्री रामलीला कमेटी के द्वारा अतिथियों का माल पटका पहनाकर प्रभु श्री राम एवं बालाजी महाराज के प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया जिसमें काफी संख्या में समाजसेवी एवं हिंदू महासभा के उपाध्यक्ष बालेश्वर चौहान महासचिव सचिन शर्मा तेजेंद्र सिंह मीडिया प्रभारी देव भारद्वाज पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष अंकित चोपड़ा अतिथि के रूप में सभी का रामलीला कमेटी ने स्वागत किया रामलीला कमेटी अध्यक्ष योगेश शर्मा निर्देशक राकेश शर्मा जितेंद्र मित्तल कृष्ण कुमार गर्ग अरविंद बबल प्रशांत राजा ने ने सभी मुख्य अतिथि अतिथियों का और अपार जनसमूह का स्वागत करते हुए कहा की कृष्ण पुरी प्रेम पुरी वासियों द्वारा आयोजित रामलीला मैं उपस्थित सभी अतिथिगण आपके एक बुलावे पर अब रामलीला में उपस्थिति दर्ज कराते हैं और अखिल भारत हिंदू महासभा वरिष्ठ अध्यक्ष सुरेंद्र मित्तल ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस रामलीला में सभी श्रद्धालु परिवार सहित यहां पर उपस्थित है और प्रभु श्री राम का भक्ति में रस धारा में गोते लगा रहे हैं जिस प्रकार हमें आपका आशीर्वाद अयोध्या बाबा राम लला मंदिर के लिए मिला उसी प्रकार रामराज की स्थापना हिंदू राष्ट्र के लिए बुलंद आवाज के लिए आपका समर्थन चाहिए अपार जनसमूह ने जय श्री राम हर हर महादेव के उद्घोषों से हमारी बात का समर्थन करते हुए रामलीला स्थल को भक्तिमय बना दिया
महाराजा अग्रसैन जयंती की जयंती मनाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति वैश्य कुल शिरोमणि महाराजा अग्रसेन जी की जयंती बड़ी धूमधाम से आशीर्वाद बैंकट हॉल में बनाई गई। इसमे मुख्य अतिथि के रुप मे डॉक्टर संजीव बालियान जी केंद्रीय मंत्री व प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्य अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष सुनील सिंघल द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नवनीत कुच्छल व समीर मित्तल द्वारा किया गया। छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का कार्य धर्मेंद्र तायल जी के द्वारा कराया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों विशिष्ट अतिथियों पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। डॉ संजीव बालियान जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाराजा अग्रसेन जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा महाराजा अग्रसेन जी समाजवाद के जनक माने जाते हैं उनका एक रुपया एक ईंट का सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है हमें उनके जीवन से परस्पर सहयोग की शिक्षा लेनी चाहिए। कपिल देव जी द्वारा महाराजा अग्रसेन जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा महाराज महाराजा अग्रसेन जी का जीवन परस्पर सहयोग के सिद्धांत पर आधारित रहा है उन्होंने हमेशा अपने जीवन में धर्म और अहिंसा का पालन किया। वैश्य अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष सुनील सिंघल के द्वारा महाराजा अग्रसेन जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। तथा इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया गया। इस कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता हुई जिसमें करीब १७० बच्चों ने भाग लिया।इसमें विभिन्न विभागो मे अभिराज ,नंदिता नित्या ,व्योम ,माही ,मान्या ,अहम , नैना, आन्या, वंशिका, मनिका, किशोरी, राधिका, समीक्षा विजेता रहे। तत्पश्चात मेहंदी प्रतियोगिता में १२५ बच्चों ने भाग लिया।
१५०बच्चे मेधावी छात्र-छात्र सम्मान समारोह में उपस्थित रहे।इनको संजीव बालियान जी कपिल देव जी विश्वरतन जी शारदेन अजय मित्तल मैपल्स व अन्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता मे विभिन्न विभागों मे वृंदा, अनिका अरणा, अन्या, खुशी, अवनी नैना मान्या गुप्ता,ईशा, नंदनी खुशी चारु रहे इनको मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। बूगी वूगी कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा मनमोहन डांस स्टेज शो के रूप में प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में आकाश कुमार, गिरीश अग्रवाल, विश्व बंधु गोयल, प्रदीप गोयल, शेखर सिंघल, अवनीश मोहन तायल, राजेश गोयल, प्रेम प्रकाश जी, सतीश गोयल सर्राफ, पीयूष गोयल मूलचन्द रिसोर्ट, पंकज अग्रवाल, अमित गोयल, सचिन बिंदल, नीरज बंसल, श्रवण गर्ग ,पराग गोयल, अशोक कंसल, अंजू अग्रवाल, रजत गुप्ता आर्किटेक्ट, अर्जुन अग्रवाल, वेद मंगल, उपेन्द्र बंसल, पंकज गर्ग सूटिंग,विश्वरत्न जी शारदेन, डा. एम आर एस गोयल, डा.दीपक गोयल, अजय मित्तल, रघुराज गर्ग, भीमसेन कंसल राकेश बिंदल, अभिनव आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के संयोजक समीर मित्तल रहे तथा इस कार्यक्रम में अशोक प्रकाश जी विजय गुप्ता सुनील सिघल नवनीत कुच्छल गोपाल मित्तल धर्मेन्द्र तायल सुमित गर्ग राजीव बंसल पवन सिंघल मामचंद अग्रवाल राकेश तायल दीपक सिघल अजय गुप्ता नीरज अग्रवाल अश्वनी बंसल नीलू मित्तल नितिन गोयल नरेश चंद मित्तल शशिकांत मित्तल सुनील बंसल राकेश अग्रवाल मुनेश सिघल डा. विकास गर्ग सुरेश चंद आयुष गुप्ता अमित गुप्ता अमित गोयल राहुल गुप्ता नीरज गोयल आदि का सहयोग रहा । महाराजा अग्रसेन जी की जय के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
मंडी व गांधी कालोनी में बंदरो से निजात की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शहर की नई मन्डी, गांधी कालोनी आदि क्षेत्रो मे बन्दरो अक्सर बंदरो की टोली घूमने से स्कूल/बाजार जाने वाले छोटे-छोटे बच्चो मे भय बना हुआ है। वहीं दूसरी और बुजुर्ग बुजुर्गो को भी बंदरो के कारण परेशानी महसूस होती है। नागरिको का कहना है कि शहर के कुछ हिस्सो मे अक्सर बंदर टोलियो मे घूमते नजर आते हैं जो अक्सर घर की छत पर सूखाये गए कपडो को फाड देते हैं अथवा कपडे ले जाते है। कई बार बंदरो की टोली सडक किनारे घूमती रहती है। जिससे स्थानीय लोग मे भय सा बना रहता है। नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए।
बाल विवाह रोकथाम की ली शपथ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर एवं समस्त थानों पर पुलिसकर्मियों द्वारा ली गयी बाल-विवाह रोकथाम की शपथ। महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में प्रतिसार निरीक्षक मु० नदीम द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा को बाल विवाह की रोकथाम हेतु हरसम्भव प्रयास करने की शपथ दिलाई गयी। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानाध्शाखा कार्यलयों पर पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा बाल विवाह की रोकथाम हेतु हरसम्भव प्रयास करने की शपथ ली गयी।
धूमधाम से मनाई वैश्य सभा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा अग्रसेन प्रतिमा परिसर, एस डी मार्केट में महाप्रतापी, सूर्य वंशी, रघुकूल में जन्में, अग्रवंश के संस्थापक, एक रुपए एक ईंट से समाज को समाजवाद और समानता का सन्देश देने वाले महाराजा अग्रसेन जी की ५१४७ वी जयंती पर हवन, पूजन किया गया, इसके उपरांत देश तथा समाज के उत्थान को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता कृष्ण गोपाल मित्तल एवम् संचालन अजय कुमार सिंघल ने किया, गोष्ठी में प्रखर वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी और आर्थिक विकास, और सेवा कार्यों में वैश्य समाज ने सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहकर महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। चाहे देश की आजादी मे महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय जी की नरम पंथी और गरम विचार धारा हो, भामाशाह जी और राजा टोडर मल का कर प्रणाली में योगदान के साथ मातृ भूमि के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करना हो, चाहे कुएं, बावड़ी, धर्मशाला से लेकर मन्दिर बनाने की बात हो। चाहे युद्ध भूमि में प्राण न्योछावर करने की बात हो, वैश्य समाज सदैव अग्रणी भूमिका में रहा है। गोष्ठी में पूर्व विधायक अशोक कंसल, अग्रसैन कन्या महाविद्यालय चर्थावाल के प्रबंधक विनोद सिंघल, पी आर पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अशोक सिंघल, दिनेश बंसल, सुनील सिंघल, योगेश सिंघल, सुनील तायल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्ण गोपाल मित्तल, अजय कुमार सिंघल, जनार्दन स्वरुप गुप्ता, संजीव गोयल, योगेश सिंघल, राकेश कंसल, शिव कुमार सिंघल, नरेश संगल , शोभित गुप्ता का विषेश सहयोग रहा। सुभाष चन्द्र गर्ग, पुरुषोत्तम अजय गर्ग,सिंघल, शिवांश गुप्ता, ब्रज बाला, देवेंद्र गर्ग, संजय गुप्ता, प्रवीण जैन, विनोद कुमार, तेजराज गुप्ता, सत्य प्रकाश मित्तल, सौरभ मित्तल, अजय गुप्ता विश्व हिन्दू परिषद्, नमन गोयल, अचिन कंसल आदि की मुख्य रूप से रही।
सिंचाई विभाग की मनमानी के चलते तालाब में तब्दील हुआ गांव, गांव की मुख्य सड़कों पर भरा कई फिट पानी
चरथावल। चरथावल विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम लुहारी खुर्द में सिंचाई विभाग की मनमानी के चलते राजबाहे में अत्यधिक पानी छोड़ देने के चलते पानी राजबाहें से निकलकर गांव में घुस गया। गांव के मुख्य रास्तों पर एवं स्कूल जाने वाले रास्तों पर पानी भर जाने से स्कूली बच्चों एवं ग्राम वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।यही नही रामलीला मंचन जाने वाले मुख्य रास्ते पर भी कई फिट पानी भरा हुआ है ।गांव के मुख्य रास्तों पर पानी भरा होने से गांव में बीमारी फैलने का खतरा मंडराया है । ग्राम वासियों ने चेतावनी दिया कि अगर जल्दी सिंचाई विभाग समस्या का समाधान नहीं करता है तो सभी ग्रामीण पानी में खड़ा होकर प्रदर्शन करेंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी
प्रचार प्रसार वाहन को डीएम ने दिखाई हरि झंडी

मुजफ्फरनगर। अब कुछ समय बाद धान की कटाई व गन्ना मिल कोलहु और ईख की कटाई शुरू हो जाएगी और फसल भी कटनी शुरू हो जाएगी वही खेतो में धान की कटाई के बाद पुराली वह गन्ने की कटाई के बाद पत्ती बहुतायात में इकट्ठी हो जाती है जिसे बकौल एनजीटी किसान खेतों में ही जला देते हैं और उसे पराली व पत्ती के जलने से प्रदूषण फैलता है इसीलिए आज किसानो की जागरूकता को लेकर डीएम कार्यालय से डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी ने फसल अवशेष प्रबंधन उपाय के प्रचार प्रसार के लिए गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर गांव व देहात क्षेत्र के लिए रवाना किया जिससे किसानों को पत्ती और पराली को जलने से बचाकर उसका निस्तारण खेतों में ही किसानों द्वारा किया जाए वही डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने किसानों की जागरूकता के लिए आज फसल प्रबंधन उपाय प्रचार प्रसार के लिए गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी ने किसानों से आग्रह किया कि वह पत्ती और पराली को खेतों में ना जलाएं और प्रदूषण को बढ़ावा ना दे डीएम ने किसानों से अपील की कि वह पत्ती और पराली को खेतों में ही नष्ट कर सकते हैं और जमीन में दबा सकते हैं और इससे कई और भी फायदे होते और हैं जो कृषि विभाग किसानों को बतायेगा और किसानों से अपील है कि वह प्रदूषण रोकने में प्रशासन का सहयोग करें डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी ने कहा कि जो भी पत्ती और पराली जलाता हुआ मिलेगा उसके खिलाफ एनजीटी के आदेशों के तहत कार्यवाही की जाएगी हरी झंडी दिखाने के अवसर पर डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी सीडीओ संदीप भागीया ,संतोष यादव डिप्टी डायरेक्टर कृषि विभाग सहित कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे यह प्रचार प्रसार वाहन मुजफ्फरनगर के गावों व देहात में जाकर किसानों को जागरूक करेगा।।
टाउनहाल की रामलीला में फुलवारी लीला व ताड़का का वध का मंचन

मुजफ्फरनगर। टाउन हॉल के मैदान में चल रही शहर रामलीला में गत रात्रि फुलवारी लीला और ताड़का वध का सजीव मंचन किया गया। इससे पूर्व परंपरागत रूप से और प्रतीकात्मक रूप से ताड़का वध दोपहर के समय लोहिया बाजार में भी मंचित किया गया, लेकिन रात्रि में टाउन हॉल के मैदान में स्टेज पर इसका विधिवत मचन किया गया। इसमें माली मालन के संवाद इतने रोचक थे कि दर्शक देर रात्रि तक उसका आनंद उठाते रहे लीला में विश्वामित्र का रोल स्वराज पाल, मारीच हितेश, व अमन, अहिल्या भानु, अरविंद दीक्षित, मालन राजन प्रजापति चौकीदार अंकुर सिंघल, द्वारपाल नीरज श हर्ष, शतानंद मुकेश पाल, राम सार्थक शर्मा, लक्ष्मण कार्तिक शर्मा बने है और इन्होंने अपने पात्र को बखूबी मंचित किया। रामलीला के दौरान सीता जी की सखियों के रोल में कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म स्कूल की छात्राओं ने इस बार खुलकर भूमिका निर्वाह की। फुलवारी लीला में जिस समय श्री रामचंद्र जी बाग में टहलते हैं तो सीता जी से उनकी पहली मुलाकात वहीं पर होती है। इस लीला के मुख्य अतिथि अमित सिंघल इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन गोयल और आदेश कुमार रहे। रामलीला प्रबंधन समिति की ओर से सभी का उचित मान सम्मान किया गया और सभी को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किए गए। उपरोक्त जानकारी देते हुए श्री रामलीला कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक मित्तल ने बताया कि इस कार्य में मंत्री सतीश गर्ग के अलावा शिवचरण गर्ग सुशील गोयल सुखदेव मित्तल अनमोल सिंघल शोभित गुप्ता, प्रियांक गर्ग युवा नेता वैभव मित्तल अनुराग शर्मा पुष्पेंद्र जिंदल अनिकेत शर्मा अंजुल भूषण अनिल सोनी आदि का उल्लेखनीय सहयोग व योगदान मिल रहा है रामलीला के निर्देशक्र के रूप में साधु राम गर्ग, अजय गर्ग जगन्नाथ रोहेल नितिन नामदेव अपने सहयोगियों के साथ प्रतिदिन लीला का मंचन करा रहे हैं टाउन हॉल के मैदान में मंचित की जा रही रामलीला को देखने के लिए हर रोज दर्शकों की भीड़ बढ़ती जा रही है।
अष्टादाश श्लोकी गीता पाठ आयोजित
मुजफ्फरनगर। पी.आर. पब्लिक स्कूल मुजफ्फर नगर में महा मंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज द्वारा संचालित जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर द्वारा अष्टा दश श्लोकी श्रीमद्भागवत गीता जी का पाठ कराया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्री मती मीना सिंघल द्वारा गीता जी पर प्रकाश डाला गया और कहा गया की गीता सार हमारे जीवन में उतर जाए तो इससे अच्छा कुछ हैं ही नहीं व आए हुए अतिथियों का सभी का परिचय कराया गया। अतुल कुमार गर्ग महामंत्री ने भईया बहिनों से गीता जी में अध्याय व कितने श्लोक है जब पूछा तो उसका उत्तर भैया बहिनों द्वारा बताया गया की १८ अध्याय व ७०० श्लोक है उसके पश्चात् अष्टादाश श्लोकी गीता पाठ को सभी ४५० भैया बहिनो के द्वारा श्री अतुल कुमार गर्ग महा मन्त्री, श्री रामबीर सिंह सदस्य , श्री सुभाष गोयल सदस्य,श्री राजेश वर्मा सदस्य मुजफ्फर नगर ने कराया।कार्यक्रम का संचालन विधालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सिंघल पी.आर.पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया। अतुल कुमार गर्ग महा मंत्री द्वारा आग्रह किया गया कि इस पाठ को सप्ताह या प्रति दिन कराया जाए तब श्री मती मीना सिंघल प्रधानाचार्या जी द्धारा सप्ताह में दो दिन पाठ कराने का आग्रह स्वीकार किया गया कार्यक्रम में विद्यालय के सभी भैया बहिन व श्री मनोज नागपाल, अदिति ग्रोवर, प्रवीन कक्कर, सिमरन मल्हन, नीलक्षी सिंह आदि आचार्य उपस्थित रहे।में अष्टादाश श्लोकी गीता पाठ
पी.आर. पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी मुजफ्फर नगर में महा मंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज द्वारा संचालित जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर द्वारा अष्टा दश श्लोकी श्रीमद्भागवत गीता जी का पाठ कराया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्री मती मीना सिंघल द्वारा गीता जी पर प्रकाश डाला गया और कहा गया की गीता सार हमारे जीवन में उतर जाए तो इससे अच्छा कुछ हैं ही नहीं व आए हुए अतिथियों का सभी का परिचय कराया गया। अतुल कुमार गर्ग महामंत्री ने भईया बहिनों से गीता जी में अध्याय व कितने श्लोक है जब पूछा तो उसका उत्तर भैया बहिनों द्वारा बताया गया की १८ अध्याय व ७०० श्लोक है उसके पश्चात् अष्टादाश श्लोकी गीता पाठ को सभी ४५० भैया बहिनो के द्वारा श्री अतुल कुमार गर्ग महा मन्त्री, श्री रामबीर सिंह सदस्य , श्री सुभाष गोयल सदस्य,श्री राजेश वर्मा सदस्य मुजफ्फर नगर ने कराया।कार्यक्रम का संचालन विधालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सिंघल पी.आर.पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया। अतुल कुमार गर्ग महा मंत्री द्वारा आग्रह किया गया कि इस पाठ को सप्ताह या प्रति दिन कराया जाए तब श्री मती मीना सिंघल प्रधानाचार्या जी द्धारा सप्ताह में दो दिन पाठ कराने का आग्रह स्वीकार किया गया कार्यक्रम में विद्यालय के सभी भैया बहिन व श्री मनोज नागपाल, अदिति ग्रोवर, प्रवीन कक्कर, सिमरन मल्हन, नीलक्षी सिंह आदि आचार्य उपस्थित रहे।
ें भजन संध्या का किया आयोजन
मुजफ्फरनगर। शारदीय नवरात्र के उपलक्ष में कारागार में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में पधारे माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, श्री कपिल देव अग्रवाल जी द्वारा माता सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रख्यात भजन गायक टोनी गोस्वामी एवं मंडली द्वारा प्रस्तुत भजन पर माननीय राज्यमंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी द्वारा भी भक्ति-विभोर होकर माँ दुर्गे का भजन गाया गया। नवरात्रि के शुभ अवसर पर कारागार में धार्मिक अनुष्ठान कराने के लिए कारागार प्रशासन की प्रशंसा करते हुए माननीय मंत्री जी द्वारा अपने संबोधन में बंदियों से कहा कि सभी बंदी भाईयों पर माता दुर्गा का आर्शीवाद बना रहे तथा माता की कृपा से सभी शीघ्र अपने परिवार में पहुँचे तथा अपराध जगत से मुक्त होकर अच्छा जीवन जियें। इस अवसर पर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने माननीय राज्यमंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी एवं टोनी गोस्वामी भजन
मंडली का आभार व्यक्त करते हुए श्धर्मो रक्षति रक्षतःश् का उल्लेख करते हुए कहा कि कारागार में भजन संध्या जैसे धार्मिक कार्यक्रम से जहां एक ओर बंदी धर्म लाभ ले रहे है, वहीं दूसरी ओर वे ईश्वर से
जुडकर अपराध एवं गलत कृत्यों से दूर हो रहे हैं। भजन संध्या में समस्त बंदीगण आनंदित व भक्ति-लीन नजर आये, जिससे उनके मानसिक तनाव में भी कमी आयी है। इस अवसर पर जेलर राजेश
कुमार सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ० परितोष मुदगल शर्मा, डिप्टी जेलर हेमराज सिंह, यशकेन्द्र यादव,भजन मंडली से गौरव, दीपक, आलोक, प्रिया, पिंकी गोस्वामी व अन्य कारागार स्टाफ तथा बंदीगण आदि उपस्थित रहे।


