समाचार (Muzaffarnagar News)
लावारिस शव का अंतिम संस्कार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष लावारिसो की वारिस वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर क्रांतिकारी शालू सैनी ने हजारों लावारिस शवों के निशुल्क अंतिम संस्कार व अस्थि विसर्जन करके मिथक को तोड़ा है उसी कड़ी में आज फिर क्रांतिकारी शालू सैनी हर बार की तरह इस बार भी लावारिस की वारिस बनकर सिविल लाइन थाने की सूचना पर लावारिस शव का अंतिम संस्कार किया वही क्रांतिकारी शालू सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि वो वो एक सिंगल मदर ह और ठेला लगाकर अपने बच्चो की जिम्मेदारी पूरी करने के साथ साथ अंतिम संस्कार की सेवा ईश्वर की दी हुई जिम्मेदारी समझकर निस्वार्थ भाव से पूरा करने में जुटी है शालू का कहना है की उनके पास संसाधनों का अभाव जरूर है लेकिन ईश्वर ही करने वाले हैं हम तो सिर्फ माध्यम है आज उन्हें सिविल लाइन थाने से लावारिस शव की सूचना मिली जिसके बाद शालू सैनी ने प्रशासनिक औपचारिकता पूर्ण कर प्रशासन की मौजूदगी में स्थानीय नई मंडी में पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया। सहयोगी राजू सैनी राजीव सिंघल सोनिया लूथरा मंगलेश कुमार मुकेश बंसल कोशल्या आर्य अमनीश शर्मा राजेश शर्मा क्रांतिकारी शालू सैनी ने आमजन से अपील की कि लावारिस शव या कोई परिवार अंतिम संस्कार करने में असमर्थ हो तो अंतिम संस्कार हेतु ८२७३१८९७६४ पर उनको सूचना दे जिससे लावारिस को वारिस मिल सके व विधि विधान के साथ निशुल्क अंतिम संस्कार किया जा सके असमर्थ परिवार की जानकारी गुप्त रखी जाती है साथ ही क्रांतिकारी शालू सैनी ने आमजन से अपील की कि अंतिम संस्कार की सेवा में ८२७३१८९७६४ गुगलपे, फोनपे या पेटिएम इच्छा अनुसार नेक कार्य में सहयोग राशि अवश्य करे।
नवआगन्तुक छात्र/छात्राओं के स्वागत समारोह का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में बी०बी०ए० विभाग के सभागार में एक कार्यक्रम जिसमें २०२३ नवआगन्तुक बी०बी०ए० के छात्र ध् छात्राओं के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवआगन्तुक बी०बी०ए० के छात्र ध् छात्राओं का आगमन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल, बी०बी०ए० विभागाध्यक्ष मि० राजीव पाल सिंह व बी०सी०ए० के विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वल्लित कर किया व उन्होने सीनियर और जूनियरस छात्र एवं छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की व बधाई देते हुए कहा कि किसी भी इन्स्टीयूट की सफलता उसके छात्र एवं छात्राओं की सफलता पर निर्भर करती है।
कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि कार्यक्रम में बी०बी०ए० प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र ध् छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि सफलता के मायने सबके लिए अलग-अलग होते हैं ष्इन प्रोफेशनल कोर्स को पूर्ण करने के बाद छात्र ध् छात्राओं के अन्दर यह आत्मविश्वास होता हैं कि वह समाज में अपनी पहचान बना सकते हैं तथा इससे हम अपने उद्देश्य को सफल मानते हैं। उनके अनुसार अनुशासन सफलता का पहला व सबसे महत्वपूर्ण कदम है। जिससे वे सामाजिक जिम्मेदारियों में भागीदारी सुनिश्चित करें। प्रोफेशनलजम आपके व्यक्तित्व में झलके यही हमारा प्रयास है।
बी०बी०ए० विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने कहा कि अनुशासन किसी व्यक्ति विशेष पर आरोपित नहीं किया जा सकता यह विकसित किया जाता है। इसके लिए आपको कुछ बाते ध्यान रखनी होगी कॉलेज यूनिफार्म में आये, रैगिंग से बचे, नयी पद्धित का अनुसरण करें, लगातार अच्छे कार्य करें, अधिक से अधिक जिम्मेदारी उठायें, सामाजिक जिम्मेदारियों में भागीदारी सुनिश्चित करें। प्रोफश्सनलिज्म आपके व्यक्तित्व में झलके यही हमारा प्रयास है और बताया कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हमारे विद्यालय से बी०बी०ए० करने वाले सभी छात्र ध् छात्राओं में से ७५ प्रतिशत छात्र ध् छात्राओं ने अलग-अलग प्रकार की.. कम्पनियों में विभिन्न पदो पर नियुक्तियाँ प्राप्त करके अपने माता-पिता व शिक्षक गणों का नाम रोशन किया व हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।
इसी क्रम मे कार्यक्रम की शुरूआत करते हुये बी०बी०ए० प्रथम वर्ष की छात्रा सलोनी, रितेश पाण्डेय, तनु कोरी, सुखप्रीत राम ने सोलो डॉस किया। विशु प्रिया त्यागी, देवांशी, अंशिका आदि ने ड्यूऐट डॉस किया। ग्रुप डॉस जिसमे प्रमुख रूप से छात्र ध् छात्रायें मौ० तोहिद, ऐकाशं, अर्पित, कैफ, आर्यन, आशु, ऋतिक, भावुक जैन, दीपिका, भूमि, मान्या एवं छात्र ध् छात्राओं देवांशी, अंशिका अग्रवाल, लक्ष्मी, इकरा व आयुषी ने एक ग्रुप डॉस कर अपनी प्रस्तुती देकर प्रतिभाग किया। छात्रा सुरभि, स्वाति, अंशिका ने सोलो डॉस प्रस्तुत किया। इसके अलावा कुछ उपस्थितगणों को तालिया बजाने छात्रध्छात्राओं ने शेर-शायरी द्वारा समा बनाये रखा, जिसने सभी
पर विवश कर दिया ।
कार्यक्रम के निर्णायक मण्डल में अनुज गोयल व पूर्वी संगल ने बड़ी गहनता से विचार करके किया। बी०बी०ए० प्रथम वर्ष के मि० फ्रेशर रितेष पाण्डेय व मिस फ्रेशर- कशिश जैन का चयन किया। कार्यक्रम के अन्त में सभी फ्रेशरस् द्वारा मंच पर कैट वाक किया गया। छात्र ध् छात्राओं ने मिक्स डांस करके कार्यक्रम में चार चांद लगाये। कार्यक्रम की संयोजक डा० संगीता गुप्ता रही। मंच का संचालन प्रवक्ता प्राची गर्ग ने किया ।
डा० आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर दीपक गर्ग, डा० अक्षय जैन, मौ० अन्जर, प्राची, चन्दना दीक्षित, श्वेता, सोनिका, अभिषेक बागला, रोबिन मलिक, विनिता चौधरी, सतीश, अमित व उमेश मलिक आदि शिक्षकगण व स्टॉफ ने प्रतिभाशाली छात्र ध् छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
बाइक फिसलने से घायल
मंसूरपुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बाईक फिसलने से एक युवक चोटिल हो गया। जिसे आसपास के लोगों ने उपचार के लिए मैडिकल कॉलेज भिजवाया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सौंटा रोड गांव जौहरा निवासी दिनेश अचानक बाईक फिसल जाने से चोटिल हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे उसे कोई गंभीर चोट नही लगी। आसपास के दुकानदारों ने घायल युवक को उपचार के लिए बेगराजपुर स्थित मैडिकल कॉलेज भिजवाया। तथा घायल दिनेश के परिजनों को इसकी सूचना दी।
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत किया जागरूक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सनातन धर्म इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय के निर्देशानुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य सोहनपाल सिंह जी के निर्देशन में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गतगत निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में श्रीमती शालू शर्मा व प्रेरणा शर्मा का सहयोग रहा इस प्रतियोगिता के प्रभारी श्री राहुल कुमार व श्रीमती अंजली सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में ३०-३० छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया परिणाम भाषा शैली एवं विषयवस्तु के आधार पर निम्न प्रकार रहा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूजा सैनी, दूसरा स्थान श्रेया धीमान, तृतीय स्थान गौरीशर्मा व सांत्वना पुरस्कार सत्यम तालियांन ने प्राप्त किया । इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में श्री अनिल मित्तल व संजय सिंह तेजपाल सिंह , डॉ राजबल सैनी जी , विनीता रॉय का विशेष योगदान रहा।
चुनावी तैयारियों के लिए कमर कसे भाजपाईः मंत्री कपिलदेव
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) हाल ही में पांच राज्यों के चुनावी नतीजों मे भाजपा की शानदार जीत से भाजपाई गदगद हैं। इन नतीजों से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।
इसी संदर्भ मे आज मेरठ रोड स्थित भाजपा नेता कुंज बिहारी अग्रवाल के आवास पर भाजपा की मध्य प्रदेश में शानदार जीत पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मंत्री कपिलदेव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहे।
कार्यक्रम मे पधारने पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि हम सभी को इसी प्रकार एकजुटता दिखाते हुए 2024 के चुनाव में शानदार जीत हासिल करनी है। इसके लिए सभी साथियों के सहयोग की जरूरत है। भाजपा नेता कुंजबिहारी अग्रवाल के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के प्रमुख उद्यमी, चिकित्सक, व्यापार मंडल से जुडे नेता एवं भाजपा कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी मौजूद रहे। जिनमे प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता महेन्द्र आचार्य, पूर्व विधायक प्रमोद उंटवाल, पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ चिकित्सक डा.मनोज काबरा, कान्ति चौधरी आदि मौजूद रहे।
छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए स्काउट गाइड जैसे कार्यक्रम जरूरीः डीएम
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगाली ने कहा है कि स्काउट और गाइड जैसे कार्यक्रम छात्रों के व्यक्तित्व विकास और स्किल डेवलपमेंट के लिए आवश्यक हैं। विशेष कर आपदा और मेला इत्यादि के समय स्काउटर्स ने अपनी उपयोगिता बेहतर ढंग से साबित की है। जिलाधिकारी आज दीपचंद ग्रेन चैम्बर इंटर कॉलेज,नई मंडी में आयोजित तीन दिवसीय सर्वोत्तम कैडेट रैली/जिला स्काउट रैली के ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में ही यदि बालक -बालिकाओं में सेवा भाव के संस्कार आ जाएं तो एक बेहतर समाज का निर्माण होता है और शिक्षा प्राप्ति का उद्देश्य पूर्ण हो जाता है । जिला विद्यालय निरीक्षक और संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए नियमित शिक्षण के साथ साथ समाज सेवा और आपदा के समय सहायता करने के लिए स्काउटिंग प्रशिक्षण को विद्यार्थी जीवन के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम में जिला मुख्य आयुक्त- डॉ कंचन प्रभा शुक्ला, जिला आयुक्त गाइड- डॉ० राजेश कुमारी, जिला आयुक्त-एडल्ट- श्री संतोष कुमार वर्मा व श्रीमती मीरा शर्मा- जिला आयुक्त कब-बुलबुल, जिला सचिव श्रीमती लक्ष्मी अरोरा, डीओसी-गाइड श्रीमती प्रभा दहिया,विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष श्री महेश कुमार एवं प्रबंधक श्री विनोद संगल व विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार शर्मा ,सोहन पाल सिंह, डॉ० सविता सिंह, आदि एवं यूनिट लीडर सहायक ध् हेड क्वाटर कमिश्नर द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली स्थल पर यातायात पुलिस विभाग प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक काउंटर लगाया गया है । जिसमें छात्र-छात्राओं को यातायात संबंधी नियमों की जानकारी दी जा रही है 7 रैली में स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों और आवश्यकता पड़ने पर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। रैली का संचालन जिला संगठन आयुक्त- भारत भूषण अरोरा ने किया। निर्णायक मंडल में अमित सैनी, आयुष चौधरी, हिदाय तुल्ला खां, अनुज कुमार, पिंटू कुमार, अजय कुमार, ज्योति रानी, रितु रानी, नैना रानी, काजल व साक्षी इत्यादि रहे 7 रैली सह-संचालक श्री अनिल कौशिक, अरुणा रानी, गुंजन चौधरी आदि ने किया।
रैली को सफल बनाने में श्री प्रभात गौड, सुभाष चंद, अनिल शर्मा, अभिषेक जैन, राहुल राणा, शेर अफगन खान, वाजिद अली, विकास शर्मा, अनिल दत्त और रोहित शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा 7 राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य और सह जिला विद्यालय निरीक्षक श्री शैलेंद्र त्यागी ने भी आज सर्वोत्तम कैडेट रैली का निरीक्षण किया ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य और रैली संयोजक- विजय कुमार शर्मा- जिला आयुक्त ने जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि सर्वोत्तम कैडेट रैली में चयनित स्काउट और गाइड प्रांतीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। कल ६ दिसंबर को प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप तीन दिवसीय रैली का समापन करेंगे ।।।
ईश्वर की प्राप्ति मानवता के कार्यो से सम्भवः गजेन्द्र सिंह
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) संत महेन्द्रपाल के निर्वाण दिवस पर आयोजित सर्वधर्म समभाव सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा कि जब बच्चा पैदा होता है तो उसका कोई धर्म नही होता। परिवार व समाज के हिसाब से ही वह धर्म को अपनाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को मानवता पूर्ण कार्य करते हुए गरीबो की सेवा करनी चाहिए। क्योंकि हमारे धर्म शास्त्रो मे भी कहा गया है कि निर्धनो की सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीवन में एक गुरू को स्थान देना चाहिए। क्योंकि गुरू ही सच्चा मार्ग दर्शक होता है।
दिल्ली से आए वरिष्ठ चिकित्सक डा.आमोद कुमार ने कहा कि मानवता के कार्यो से ही ईश्वर की प्राप्ति होती है। उन्होंने ईशा मसीह का उदाहरण देते हुए कहा कि ईशा मसीह ने जीवनभर मानवता की सेवा की। इस लिए आज भी उन्हें उनके अनुयायी उन्हे ईश्वर का दर्जा देते हैं।
कार्यक्रम मे वक्ता के रूप मे राशिद अली, सरदार सतनाम सिंह हंसपाल, दिल्ली से आई शिखा त्यागी, डा.आर.एन. त्यागी सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में गुरू महेन्द्रपाल को समर्पित लीला अमृत नामक पुस्तिका का विमोचन किया गया। पुस्तिका के लेखक वरिष्ठ पत्रकार गोविन्द वर्मा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ समाजसेवी सत्यवीर अग्रवाल सहित कांग्रेस नेता बी.बी.गर्ग व पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक डा.अशोक सिंघल ने अपने सम्बोधन में कहा कि गुरू महेन्द्रपाल सिंह ने जीवनभर मानवता की सेवा की। डा.सिंघल ने कहा कि उनके पिता ई.कन्हैया लाल सन्त महेन्द्रपाल के परम शिष्य थे। उन्ही की प्रेरणा से इस गुरू आश्रम का निर्माण कराया गया। 23 वर्ष पूर्व सन्त महेन्द्र पाल का गोलोक प्रस्थान हो गया। उसके उपरांत यहां उनकी समाधी बनाई गई। जिसमें दूर दूर से सन्त जी के शिष्य आकर नमन करते हैं। डा.अशोक सिंघल ने बताया कि वे मूलरूप से ग्राम बोपाडा के रहने वाले हैं इसी कारण इस गांव मे आश्रम का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि सन्त जी की प्रेरणा से वे मानवता के कार्यो के लिए पूर्णतः समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि मानवता पूर्ण कार्यो के कारण ही इस आश्रम का नाम मानवता धाम आश्रम रखा गया है।
कार्यक्रम का संचालन तरूण गोयल एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में सभासद देवेश कौशिक, सभासद मौ.खालिद, सभासद बिजेन्द्र पाल, किसान चिन्तक कमल मित्तल, समाजसेवी इन्जि. अशोक अग्रवाल सहित काफी संख्या मे गणमान्य लोग मौजूद रहे।
युवक हादसे में घायल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कार की चपेट में आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी साजिद पुत्र असगर अपने चचेरे भाई अहसान के साथ बाईक द्वारा रूडकी रोड से लौटते वक्त पीछे की और से तेजी के साथ आ रही एक कार की चपेट आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। घायल युवक के साथी ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा परिजनो को हादसे से अवगत किया।
हिंदू संघर्ष समिति की बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) हिंदू संघर्ष समिति की बैठक में कालोनी की एक समस्या के संबंध में बैठक की गयी। इस दौरान विभिन्न संगठनो से जुडे पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदूवादी नेता तेजपाल सिंह के आवास पर आयोजित बैठक मे हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेन्द्र पंवार साधु, राकेश शर्मा, नीरज शर्मा, देवेश कौशिक सभासद आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान बैठक मे मौजूद सभी लोगां ने अपने विचार रखते हुए आहवान किया कि साकेत कालोनी स्थित मकान किसी अन्य को ना बेचने पर बात कही। विदित हो कि बीते दिन भी इस सम्बन्ध मे हिंदुवादी नेताओं ने साकेत कालोनी मे एक बैठक कर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। बैठक में संजय कुमार गौतम, गणेश दत्त शर्मा, अशोक शर्मा, राकेश त्यागी, अलंकार त्यागी, नीरज गौतम, प्रमोद त्यागी, अक्षय शर्मा, सुबोध दीक्षित, देवेश कौशिक सभासद योगेंद्र सुभाष राणा डॉक्टर देशवाल सिंह डॉक्टर वीरेंद्र त्यागी, देवदत्त, नीरज शर्मा, विपिन त्यागी, रामदत्त धीमान, एडवोकेट अक्षय त्यागी, अंकित त्यागी, बृजमोहन शर्मा, देवेंद्र त्यागी, संदीप सिंह आदि मोहल्ले वशी उपस्थित रहे।
लैपटॉप का किया वितरण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आर्यवास एजुकेशन द्वारा भोपा रोड पर स्थित होटल पलासा में आज एजुकेशन मेले का आयोजन किया गया, जिसमें भारत की दर्जनों टॉप यूनिवर्सिटीज और बडी संख्या में कॉलेज ने भाग लिया। मेले में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को लकी ड्रा के माध्यम से पचास मुफ्त लेपटॉप व टेबलेट का वितरण किया गया। मेले में जिले के श्रेष्ठ शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। मेले में विभिन्न बैंकों के स्टाल भी लगाए गए, ताकि मेधावी छात्रों को एजुकेशन लोन भी उपलब्ध हो सके। मेले में १२ह्लद्ध और ग्रेजुएशन के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, एजुकेशन मेले में मुजफ्फरनगर के अलावा आसपास के जनपदों व कस्बों से भी ज्यादा छात्रों को बुलाया गया और उन्हें भविष्य की योजना के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर आर्यवास एजुकेशन के डायरेक्टर आर्यनराज कौशिक ने बताया कि इससे पहले भी ११ फरवरी २०२३ को मेले का आयोजन किया था, जिसमे १००० से ज्यादा छात्र छत्राओ ने भाग लिया था, आर्यवास एजुकेशन ने तब भी छात्रों को मुफ्त टेबलेट वितरण किया था और आज भी लगभग पांच हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया।
एजुकेशन मेले का उद्देश्य जिले के छात्र छत्राओ को एक अच्छा भविष्य चुनने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। भोपा रोड स्थित होटल पलासा में आर्यवास एजुकेशन संस्था के डायरेक्टर आर्यनराज कौशिक ने मीडिया सेंटर के पत्रकारों से वार्ता में एजुकेशन मेले के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एजुकेशन मेले में गोल्डन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम वर्मा, शिक्षक दीपक वर्मा, बबीता त्यागी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक सम्मानित किए गए। इसके अलावा लक्की ड्रा से पचास मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप व टेबलेट वितरित किए गए हैं। आज के एजुकेशन मेले में बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी व कालेज पहुंचे और अपने स्टाल लगाकर विधार्थियों को विभिन्न जानकारी दी।
इस अवसर पर पंडित उमादत्त शर्मा, शिशु प्रधान, पूनम वर्मा, दीपक वर्मा, बबीता त्यागी व विशाल कौशिक भी मौजूद रहे। इस प्रकार का ऐतिहासिक एजुकेशन मेला मुजफ्फरनगर जनपद में उपरोक्त संस्था द्वारा दूसरी बार आयोजित किया गया है इस मेले में बड़ी संख्या में देश भर से यूनिवर्सिटिययों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की एवं एंकरिंग करके शेरो शायरी गजलें और फिल्मी गीत सुनाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया देश की प्रमुख सामाजिक संस्था आर्य वास छात्र हित एवं विद्यार्थी हित में और राष्ट्रहित में बहुत ही बेहतरीन कार्य कर रही है जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है
भागवत कथा को सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम के डोंगरे भागवत भवन में पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज के सानिध्य में चल रही श्रीमद भागवत कथा के तृतीय दिवस कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भागवद् भक्ति, सेवा और संस्कारों से श्रेष्ठ व्यक्तित्व का निर्माण होता है। सद् आचरण और श्रेष्ठ व्यक्तित्व मानव की सबसे बड़ी पूंजी होती है। भागवत आश्रित व्यक्ति के जीवन में सदैव सकारात्मक ऊर्जा का दर्शन होता है। जीवन में किया गया सत्संग और गरीब, असहाय तथा जरूरतमंदों की सेवा रूपी सत्कर्मो से मनुष्य का आत्म उत्थान होता है। भागवत मनुष्य के जीवन में परिवर्तन लाती है। भक्त ध्रुव की दृढ़ निश्चयी अटल भक्ति मनुष्य के लिए प्रेरणास्रोत है। भक्ति के प्रभाव से भक्त ध्रुव अटल हुए और आज भी ध्रुव तारा के रूप में सभी को दर्शन देते हैं। कथा में कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भागवत जीवन को भक्ति और आनंदमय बनाकर अच्छे संस्कारों का सृजन करती है। भागवत सुनने से मनुष्य के आचार विचारों में शुद्धता आती है। गुजरात से पधारे कथा परीक्षित डा. रामतीर्थ त्रिपाठी, रेखा त्रिपाठी व मुख्य यजमान झांसी से पधारे राकेश शर्मा, उत्तरा शर्मा मुख्य भूमिका निभा रहे है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत स्टाल लगाकर किया जागरूक
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विकासखंड खतौली के ग्राम दूधाहेडी में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत स्टाल लगार प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित विभागीय योजना के बारे मे अवगत कराया गया। शासन के निर्देशानुसार आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत विकास खण्ड खतौली के ग्राम दूधाहेडी में विभागीय स्टॉल लगाया गया , व प्रदेश सरकार सरकार द्वारा चलाई जा रही विभागीय योजना के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभागग् जिला पूर्ति विभाग व आंगनवाडी विभाग कृषि विभाग के स्टॉल लगाये गये। इसी क्रम में जिला पूर्ति विभाग द्वारा उज्जवला योजना के तहत दो लाभार्थीयो को घरेलू गैस के कनैक्शन का वितरण किया गया व कृषि विभाग द्वारा पी०एम० किसान योजना के बारे में बताया गया व प्रमाण पत्र वितरीत किये गये। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चो को प्रमाण पत्र वितरीत किये गये। साथ ही भारत को विकसित करने हेतु शपथ ग्रहण का आयोजन भी किया गया।
उक्त कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री सुधीर सैनीग् ब्लॉक प्रमुख गौतम सिंहग् ग्राम प्रधान श्री अशोक व नोडल अधिकारी के रूप में डॉ० चमन लाल सहायक आयुक्त ( खाद्घ्य ) उपस्थित रहे।
बुजुर्ग हादसे में हुआ घायल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे सड़क पर गिरकर बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला निवासी 75 वर्षीय ताहिर अपने घर के सामने सड़क पार कर रहे थे, तभी जानसठ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारकर कार सवार मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुजुर्ग की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी की।
ऑनलाइन ठगी, दी तहरीर
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना क्षेत्र के कादीपुर निवासी किसान से एक अज्ञात ठग ने पैसे भेजने के नाम पर हजारों की ऑनलाइन ठगी की। पीड़ित किसान ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव कादीपुर निवासी मानेन्द्र ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका खाता सैन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा भोपा में है, जिस पर उसने गूगल पे चला रखा है। पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी पुत्री का एक बीमा करा रखा है, जिसकी कुछ धनराशि उसके पास आनी थी। सोमवार की सुबह उसके मोबाईल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया तथा पूछने लगा कि तुम्हारे खाते में पैसे आने थे। वह तीस हजार रूपये हम भेज रहे हैं। इसी दौरान उपरोक्त मोबाईल नम्बर वाले व्यक्ति ने दो रूपये भेजने का एक एसएमएस उसके पास भेजा और उससे पूछा कि तुम्हारे पास दो रूपये भेजने का मैसेज आ गया है तो उसने कहा कि मैसेज आ गया है। जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने उसके पास तीस हजार रूपये भेजने का एक एसएमएस भेजा और कहा कि तुम्हारे खाते में तीस हजार रूपये भेजने की बात कही। उस समय वह अपने खाते का बैलेंस चैक नहीं कर पाया जिसके बाद उस अज्ञात व्यक्ति ने पुत्री के बीमार होने का बहाना बना कर दस हजार रुपए वापिस भेजने को कहा, जिस पर आरोपी की बात पर भरोसा करके उसने दस हजार रुपए गूगल पे पर भेज दिये। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसके खाते से अट्ठारह हजार रुपए और उड़ा लिए। जब उसने बाद में अपने खाते का बैलेन्स चैक किया तो उसे अपने साथ हुई साईबर ठगी के बारे में पता चला। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


