समाचार (Muzaffarnagar News)
पालिकाध्यक्ष ने किया सात सड़कों का लोकार्पण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के पांच वार्डों में राज्य वित्त के अन्तर्गत करीब ९० लाख रुपये की लागत से तैयार कराई गयी सात सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। लगातार पालिका चेयरमैन द्वारा विकास कार्ये के प्रति कार्य किया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र की जनता और सभासदों ने चेयरपर्सन का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप मंगलवार को शहर की जनता को विकास की सौगात देने के लिए निकली। उन्होंने पालिका के अधिकारियों और सभासदों के साथ शहर के पांच वार्डों में तैयार सीसी सड़कों का लोकार्पण करते हुए उद्घाटन किया। शहर के वार्ड संख्या २० में नगर पालिका परिषद् के द्वारा तैयार चार सीसी सड़कों और आरसीसी नाली निर्माण कार्यों का चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने लोकार्पण किया। वार्ड सभासद हनी पाल के साथ क्षेत्र की जनता ने उनका अभिनंदन किया और विकास कार्य को लेकर आभार जताया। इसके अलावा वार्ड संख्या ४ के अन्तर्गत वहलना इमामबाडा के पास, वार्ड संख्या ६ में मौहल्ला जसवंत पुरी में अनिल मास्टर से दीपक के मकान तक लिंक गलियों में सीसी सड़क, वार्ड संख्या ३८ में सरवट हाजीपुरा में सीसी सड़क और नाली निर्माण तथा वार्ड संख्या १३ में मल्हुपुरा में सीसी सड़क का लोकार्पण किया। इस दौरान चेयरपर्सन ने लोगों से शहर को स्वच्छ रखने और सुन्दर बनाने की पालिका की मुहिम मे सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सहयोग की अपील की। पालिका के निर्माण विभाग के अवर अभियंता कपिल कुमार ने बताया कि मंगलवार को पालिका के द्वारा राज्य वित्त से प्राप्त धनराशि के तहत पांच वार्डों में करीब ९० लाख रुपये की लागत से तैयार सात सीसी सड़कों का चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने क्षेत्रीय सभासदों के साथ लोकार्पण किया। इस दौरान सभासद हनी पाल, विनीत कुमार, मरजुबाना, रितु त्यागी, आदिल मलिक, सभासद पति फकरूदीन के अलावा ठेकेदार और पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार घायल, रैफर
मोरना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ट्रैक्टर ट्रॉली की साइड लगने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायलों को भोपा अस्पताल ले जाया गया, जहां से गम्भीर हालत के चलते उन्हें जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया।
भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम मोरना निवासी अनस व उसका साथी साकिब बाइक द्वारा किसी कार्य से भोपा जा रहे थे। जैसे ही वह ककराला स्थित राजवाहे के पुल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए, जिससे दोनों बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायलों को सीएचसी भोपा ले जाया गया। जहां उनकी गम्भीर हालत के चलते अनस व साकिब को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों से पूछताछ कर ट्रैक्टर ट्रॉली की तलाश शुरू कर दी है।
बेटे की शादी कराने को लेकर लाखों रूपये ठगे
मोरना – मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कस्बा भोकरहेडी में बेटे की शादी कराने को लेकर लाखों रूपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडित ने थाने पर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेडी निवासी समरपाल ने दी तहरीर में बताया कि जनपद बागपत के थाना बडौत क्षेत्र के ग्राम बावली निवासी व्यक्ति ने उसके पुत्र की शादी हिमाचल प्रदेश से करा देने का दिया तथा लडकी पक्ष को आर्थिक रूप से गरीब बताकर शादी में दो लाख रूपये खर्च आने की बात कही। शादी करा देने का विश्वास देकर आरोपी ने गत 8 फरवरी को घर पर आकर दो लाख रूपये नगद ले लिये। इसके बाद आरोपी ने पीडित व उसके पुत्र को ग्राम जोग, कस्बा सुतौन, जनपद सिरमौर, हिमाचल प्रदेश ले जाकर एक युवती से शादी की रस्में पूरी करा दी। लेकिन शादी के बाद इन लोगों ने रीति रिवाज का हवाला देते हुए दुल्हन को एक सप्ताह बाद भेजने के लिए कहा तथा पीडित व उसके पुत्र को वापिस भेज दिया। इसी बीच आरोपी ने खर्च के नाम पर पीडित से 215700 रूपये ऐंठ लिए हैं। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी आरोपी दुल्हन को विदा नहीं कर रहे हैं तथा ब्लात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीडित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
गाडी सीज कीः कार की छत पर खडे होकर किया था फोटो शूट
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) /मंसूरपुर। नेशनल हाईवे ५८ थाना मंसूरपुर क्षेत्र में एक दूल्हे को कार पर स्टंट करना भारी पड़ गया है यहां नेशनल हाईवे ५८ पर मंसूरपुर कट के पास एक दूल्हा अपनी स्ङ्क कार पर खड़े होकर स्टंट बाजी कर रहा था मामले का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद आनंन फानन में मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने गाड़ी को सीज कर थाने लाकर खड़ा कर दिया और मामले की तहकीकात में जुट गई है। बताया जा रहा है की मंगलवार की सुबह करीब ११ बजे मंसूरपुर थाना क्षेत्र में स्थित नेशनल हाईवे ५८ पर एक दूल्हा अपनी गाड़ी पर स्टंट कर रहा था और ड्रोन कैमरे से स्टंट का वीडियो भी सूट करा रहा था गाड़ी पर दूल्हे को स्टंट करता देख मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसडीएम ने किया फ्लेग मार्च
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है एक-एक बिंदु के साथ बूथ स्तर पर तैयारी को परखा जा रहा हैं। मंगलवार को एसडीएम ने पुलिस फोर्स के साथ कस्बा शाहपुर एवं ग्राम कसेरवा में पुलिस सी.ओ. बुढ़ाना थानाध्यक्ष शाहपुर व पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया एसडीएम बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की हिदायत दी कि लोकसभा चुनाव, रमजान, होली व ईद के त्योहारों को लेकर उप जिला अधिकारी मोनालिसा जौहरी अलर्ट मोड पर आ गई है एसडीएम ने मुख्य मार्ग से पैदल मार्च किया इस दौरान ग्रामीणों से संवाद कर आगामी त्यौहारों वी लोकसभा चुनाव में शांति बनाए रखने की अपील की और कहा की अगर किसी ने माहौल बिगड़ने का प्रयास किया यह चुनाव प्रभावित करने और गड़बड़ी करने की कोशिश की तो तो उसके विरु( मुकदमा दर्ज कर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी कहां की प्रत्येक गांव से असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उन्हें मुचलका पाबंद किया जाएगा। त्योहारों व चुनाव के दौरान इंटरनेट मीडिया पर यदि किसी ने अशोभनीय टिप्पणी या झूठी अफवाह फैलाने की कोशिश की तो उसके विरु( भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने ग्रामवासियों से कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस तत्काल आपके पास पहुंचेगी उन्होंने सभी ग्राम वासियों से निर्भय होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया बुढ़ाना एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने पहले थाने पर पहुंचकर पुलिस फोर्स की तैयारी को परखा इसके बाद बूथों पर पहुंचकर व्यवस्था जांची। बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में गलियों में पहुंचकर फोर्स ने स्थिति को नियंत्रित करने का अभ्यास किया इसके बाद एसडीएम बुढाना ने ग्रामीणों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का आव्हान किया।
व्यापारियों ने चंदन चौहान से की मुलाकात
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी व सहसंयोजक केंद्र राज्य शासकीय कार्यक्रम समन्वय विभाग भाजपा कृष्ण गोपाल मित्तल,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष व मंडल संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ तरुण मित्तल द्वारा भारतीय जनता पार्टी एवं सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल के संयुक्त उम्मीदवार बिजनौर लोकसभा प्रत्याशी व वर्तमान विधायक श्री चंदन चौहान से स्नेहिल मुलाकात करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव हेतु अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
पुलिस ने शातिर को दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा थाना नई मंडी व थाना सिविल लाईन मु०नगर के अभियोगो मे वाँछित (चैक चोरी करने वाले गैंग का सक्रिय सदस्य) की गिरफ्तारी व बरामदगी ८० हजार रूपये बरामद किये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद के आदेश के अनुक्रम में वाछित/वारण्टी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सिविल लाईन के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पर टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैक चोरी करके बैंक से पैसे निकालने वाले गैगं का सदस्य व थाना नई मंडी व थाना सिविल लाईन मु०नगर के अभियोगो मे वाँछित अभियुक्त कुलदीप पुत्र विजयपाल निवासी- कस्बा व थाना ककोड़ जनपद बुलन्दशहर को ८० हजार रूपयो सहित गिरफ्तार किया गया । कुलदीप ने बताया कि अपने साथियो के साथ मिलकर बैकों के चैक बाक्सो से चैक चोरी कर लेते है १६ अक्टूबर २०२३ को हम सबने मिलकर कैनरा बैंक मेरठ रोड से एक चौक चोरी किया था जिसे हम सबने फर्जी तरीके से नाम बदलकर कैश करा लिया था जिससे हमे कुल ( ३४००००) मिले थे ये रुपये मेरे उन्ही रुपयों मे से हिस्से मिले हुए ६००००/- रुपये है। १६ अक्टूबर २०२३ को बैंक ऑफ बडौदा गांधी कालोनी शाखा मु०नगर बैंक से चौक बाक्स से चोरी किये गये चौको को फर्जी तरीके से से नाम बदलकर कैश करने से प्राप्त रुपयों मे से मेरे हिस्से में आये हुए २०,००० रुपये है इसके अलावा अन्य कई जिलो के बैंको के चौक बाक्सो से भी हमने चैक चोरी किये है। गिरफ्तार अभि०कुलदीप पुत्र विजयपाल निवासी- कस्बा व थाना ककोड़ जनपद बुलन्दशहर को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० कर्मवीर सिंह, है०का० रणधीर सिह, का० किताब सिह, विकास कुमार शामिल रहे।
रेल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बहुप्रतीक्षित रेलवे फ्रेट कॉरीडोर का लोकार्पण करते हुए इसे जनता को समर्पित कर दिया। पीएम मोदी ने वर्चुअली इसका उद्घाटन किया और इसके साथ ही देश में करीब ८५ हजार करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर जनता को लाभान्वित किया गया। फ्रेट कारीडोर के शुभारंभ के अवसर पर जनपद के छह रेलवे स्टेशनों में से तीन पर मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकारों के मंत्रियों के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल एवं नगरपालिका चेरयपर्सन भी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और इन जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हजारों लोग गवाह बने। इस अवसर पर स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये तो वहीं जनप्रतिनिधियों के साथ लोगों ने पीएम मोदी को लाइव सम्बोधन भी सुना। मंत्रियों ने कहा कि मोदी की गारंटी से देश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। यह फ्रेट कारीडोर छह राज्यों से होकर गुजर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसी कड़ी में उनके द्वारा ईस्टर्न डेडीकेटिड फ्रेट कारीडोर यईडीएफसीद्ध परियोजना को राष्ट्र के नाम समर्पित किया। उन्होंने वर्चुअली इसका उद्घाटन किया। जनपद में कॉरिडोर की जद में आने वाले छह में से तीन रेलवे स्टेशनों पर भव्य कार्यक्रम के तहत लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इसमें ईडीएफसी के न्यू जड़ौदा नरा रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, न्यू मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल तथा न्यू मंसूरपुर स्टेशन पर आयोजित लोकार्पण समारोह में नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी का मतलब भारतीय रेलवे का कायाकल्प है। आज १९ साल से जिस क्षण की प्रतीक्षा देश के लोगों को हो रही थी, वह फ्रेट कारीडोर पूरा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज डिजिटल माध्यम से ८५ हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत की रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया, जो देश में विकास का प्रमाण है। विकास के इसी क्रम में आज न्यू जड़ौदा नरा स्टेशन पर भी एक इतिहास दर्ज हुआ है। यह रेलवे फ्रेट कॉरिडोर जनपद में व्यापार और उद्योग के विकास के लिए नये दरवाजे खोलने के साथ ही यहां औद्योगिक विकास को भी पंख लगाने का काम करेगा।
लोगों ने देखा रेलवे का कायाकल्प
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बहुप्रतीक्षित रेलवे फ्रेट कॉरीडोर का लोकार्पण करते हुए इसे जनता को समर्पित कर दिया। पीएम मोदी ने वर्चुअली इसका उद्घाटन किया और इसके साथ ही देश में करीब ८५ हजार करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर जनता को लाभान्वित किया गया। फ्रेट कारीडोर के शुभारंभ के अवसर पर जनपद के छह रेलवे स्टेशनों में से तीन पर मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकारों के मंत्रियों के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल एवं नगरपालिका चेरयपर्सन भी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और इन जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हजारों लोग गवाह बने। इस अवसर पर स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये तो वहीं जनप्रतिनिधियों के साथ लोगों ने पीएम मोदी को लाइव सम्बोधन भी सुना। मंत्रियों ने कहा कि मोदी की गारंटी से देश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। यह फ्रेट कारीडोर छह राज्यों से होकर गुजर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसी कड़ी में उनके द्वारा ईस्टर्न डेडीकेटिड फ्रेट कारीडोर यईडीएफसीद्ध परियोजना को राष्ट्र के नाम समर्पित किया। उन्होंने वर्चुअली इसका उद्घाटन किया। जनपद में कॉरिडोर की जद में आने वाले छह में से तीन रेलवे स्टेशनों पर भव्य कार्यक्रम के तहत लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इसमें ईडीएफसी के न्यू जड़ौदा नरा रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, न्यू मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल तथा न्यू मंसूरपुर स्टेशन पर आयोजित लोकार्पण समारोह में नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी का मतलब भारतीय रेलवे का कायाकल्प है। आज १९ साल से जिस क्षण की प्रतीक्षा देश के लोगों को हो रही थी, वह फ्रेट कारीडोर पूरा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज डिजिटल माध्यम से ८५ हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत की रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया, जो देश में विकास का प्रमाण है। विकास के इसी क्रम में आज न्यू जड़ौदा नरा स्टेशन पर भी एक इतिहास दर्ज हुआ है। यह रेलवे फ्रेट कॉरिडोर जनपद में व्यापार और उद्योग के विकास के लिए नये दरवाजे खोलने के साथ ही यहां औद्योगिक विकास को भी पंख लगाने का काम करेगा।
यूपी सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने न्यू मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के लोकार्पण के अवसर पर कहा कि आज का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज अहमदाबाद से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ८५ हजार करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही जनता के लिए १० वन्दे भारत ट्रेनों का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इसी कड़ी में जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल रोड़ पर डीएफसी प्रोजेक्ट के अंतर्गत रेलवे फ्रेट कॉरिडोर का शुभारंभ भी हर्षित करने वाला है। उन्होंने विकास की इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री व रेल मंत्री का आभार प्रकट किया।
नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि मोदी की गारंटी के कारण ही देश में आज भारतीय रेल का आधुनिकीकरण हो रहा है, इसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। आज फ्रेट कारीडोर जनता को समर्पित किया गया है, निश्चित तौर पर जनपद में यह रेलवे लाइन औद्योगिक विकास के नये आयाम स्थापित करेगी। इस अवसर पर फ्रेट कारीडोर का निर्माण करने वाली डीएफसीसीआईएल के अधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का अभिनंदन किया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी, अभिषेक गुर्जर, सतपाल सिंह पाल, मोनू प्रधान, नकुल उपाध्याय, देवेन्द्र दहिया, रोहित जैन आदि ग्राम प्रधान और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दिल्ली मंडल के रेल प्रबंधक सुखविंदर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट पूर्वी और पश्चिमी डीएफसी का निर्माण लगभग पूरा है। इस परियोजना के तहत दमदार ट्रैक बनाया गया। इस ट्रैक पर मालगाड़ियों का परिचालन राजधानी ट्रेन की तर्ज पर १०० किमी प्रति घंटा तक होगा। यह परियोजना २०४७ के विकसित भारत का आधार स्तंभ बनेगी। १०३ स्टेशनों पर परियोजना के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई। परियोजना का लक्ष्य आधुनिक तकनीक के साथ विश्व स्तरीय बुनियादी रेल संरचना तैयार करना है। मुजफ्फरनगर जनपद में न्यू सकौती, न्यू खतौली, न्यू मंसूरपुर, न्यू जड़ौदा नारा, न्यू मुजफ्फरनगर और न्यू रोहाना के नाम से छह रेलवे स्टेशन कारिडोर का हिस्सा है। पूर्वी डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर की लंबाई १३३७ किमी है। जो पंजाब के लुधियाना से बिहार के सोननगर तक है। यह कारिडोर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के जिलों से होकर गुजरेगा। वर्तमान में न्यू खतौली से पिलखनी तक ८८ किलोमीटर का ट्रैक मालगाड़ियों के परिचालन के तैयार है। इसके निर्माण के लिए २००५ में तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह द्वारा की गयी थी। इसके लिए मेरठ में बड़ा लाजिस्टिक हब बनाया गया है।
डीएम और एसएसपी ने ली बैठक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) केन्द्र सरकार के द्वारा देश में लागू किये गये नागरिकता संशोधन कानून यसीएएद्ध को लेकर गतिरोध की आशंका से निपटने के लिए जिले में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से हाई अलर्ट पर है। मंगलवार को भी सवेरे से ही जनपद में की गयी नाकाबंदी के तहत पुलिस अफसर फोर्स और पैरा मिलिट्री के जवानों के साथ मुस्तैदी से क्षेत्र में उतरे नजर आये। संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया तो वहीं डीएम और एसएसपी के साथ अन्य अफसर भी जनता के बीच पहुंचे। खालापार में डीएम और एसएसपी द्वारा मुस्लिमों के साथ की गयी बैठक में सीएए की अधिसूचना को पढ़कर सुनाया गया। अफसरों ने स्पष्ट किया है कि इसमें मुस्लिमों के खिलाफ कोई भी प्रावधान नहीं किया गया है। ऐसे में उन्होंने सभी से कानून एवं शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील की। वहीं जनपद में पेट्रोल पम्पों पर बोतल में तेल देने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। इसके लिए पूर्ति अधिकारी ने सख्त आदेश जारी कर दिये हैं। सोमवार की शाम केन्द्र सरकार द्वारा मुस्लिम बाहुल्य तीन देशों अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यक शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने के नियम आसान करने के लिए सीएए को लागू कर दिया। २०१९ में पारित इस कानून को लेकर देश में हुए विरोध को देखते हुए इस बार बेहद सख्ती और सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए जिले में सेक्टर व्यवस्था लागू की गयी है। मंगलवार को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी अभिषेक सिंह ने खालापार पुलिस चौकी स्थल पर मुस्लिम जनप्रतिनिधियों और धर्मगुरूओं के साथ मीटिंग करते हुए सीएए को लेकर बने भ्रम को दूर करने का प्रयास किया।
एसएसपी ने अपने टैबलेट के माध्यम सीएए की अधिसूचना को खोलकर लोगों के बीच उसमें किये गये प्रावधान को पढ़कर सुनाया, बताया गया कि देश के मुस्लिमों के खिलाफ इसमें कोई भी प्रावधान नहीं लाया गया है। ऐसे में उन्होंने सभी से अपने अपने स्तर से जनता के बीच जाकर इसका प्रचार करने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील भी की। बैठक में एसपी देहात आदित्य बंसल, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप सहित अन्य अधिकारी के अलावा इमाम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ति जुल्फिकार, सेकुलर फ्रंट के गौहर सिद्दीकी, भाकियू नेता शाहिद आलम, सभासद हकीम इरशाद, नौशाद खां, अब्दुल सत्तार, शहजाद चीकू, पूर्व सभासद नौशाद कुरैशी, हसीबुदीन, इसराइल पहलवान, असद जमा एडवोकेट के अलावा सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। वहीं एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के नेतृत्व में पुलिस फोर्स और पैरा मिलिट्री के जवानों ने फ्लैग मार्च भी किया। जिला पूर्ति अधिकारी राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के समस्त रिटेल आउटलेट्स के स्वामी और साझेदारों को किसी भी परिस्थिति में पेट्रोल की बिक्री बोतल या कैन में अथवा ऐसे किसी भी बर्तन में नहीं करने के निर्देश जारी किये हैं, जिससे तेल के दुरुपयोग की सम्भावना हो। इसके अलावा, अगर कोई अनियमितता या आदेशों की अवहेलना होती है, तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
समस्याओं से वित्त मंत्री को कराया अवगत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । दी गुड खंडसारी एंड ग्रैंड मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष वह अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने सुरेश खन्ना वित्त मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को मंडी की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन देते हुए साथ में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संदीप बंसल व अन्य व्यापारी लखनऊ में कृषि मंडी की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया गया जिसमें मांग की गई। उत्तर प्रदेश में भी अन्य राज्यों की तरह गुड से व अन्य आइटमों मंडी शुल्क समाप्त किया जाए उनको बताया गया कि अभी अभी राजस्थान में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और वहां भी मंडी से समाप्त किया गया है। प्रोपराइटरशिप फर्म में पार्टनर बनने की इजाजत दी जाए क्योंकि किसी भी हरी बीमारी व आर्थिक तंगी के कारण फर्म में पार्टनर करना पड़ता है इसमें सरकार का कोई नुकसान भी नहीं है बल्कि व्यापार को बढ़ावा मिलता है। यह भी मांग की गई कि अभी जो नया कानून ४५ बी के तहत आया है कि व्यापारियों को पेमेंट ४५ दिन में देनी होगी मांग की गई है इसको बढ़ाकर ९० दिन किया जाए। मंत्री ने सारी बातें ध्यान से सुनकर आश्वासन दिया कि इन पर विचार कर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
शिक्षा कामयाबी हासिल करने के लिए जरूरीः बीना शर्मा
मुजफ्फरनगर। कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर में कक्षा 8 की छात्राओं का शानदार विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मुख्य अतिथि समाजसेविका श्रीमति बीना शर्मा ने मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जलवित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कक्षा 7 की छात्राओं द्वारा अपनी सीनियर्स कक्षा 8 की छात्राओ को गीत, कविता,शायरी, नृत्य के माध्यम से बधाई दी गई। और छात्राओं द्वारा सारंग कार्यक्रम से समारोह मे चार चांद लगा दिए। समाज सेविका श्रीमति बीना शर्मा द्वारा छात्राओं को उपहार भेंट करके सम्मानित किया गया। तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी को अपने सपनो की उडान भरकर अपने लक्ष्य को हासिल करें तथा बालिका शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु निरन्तर जागरूकता बनाए रखें। इस विदाई समारोह के अवसर पर विद्यालय की वार्डन बबीता,ममता शर्मा, पूनम जयबन्धु, शाहीना, नेहा गर्ग, शिल्पा सैनी, देवेन्द्र कुमार आदि सदस्य मौजूद रहे।
मतदाताओं को किया जागरूक
पुरकाजी। माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के एस. डी. कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी व राजकीय इंटर कॉलेज पुरकाजी, मु०नगर में मतदाता जागरूकता हेतु सभी छात्र छात्राओ द्वारा पेंटिंग एवं पोस्टर बनाए गए। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के एस. डी. कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी व राजकीय इंटर कॉलेज पुरकाजी, मु०नगर में मतदाता जागरूकता हेतु सभी छात्र छात्राओ द्वारा पेंटिंग एवं पोस्टर बनाए गए।पोस्टर व पेंटिंग के माध्यम से विद्घ्यालय के छात्रदृ छात्राओं ने लोगों को वोटिंग के महत्व को समझाया तथा वोट देने के लिए प्रेरित किया।
उक्त कार्यक्रम में विद्घ्यालय के समस्त स्टाफ सहित सभी विद्घ्यार्थी मौजूद रहे।
कराटे तदर्थ समिति नियुक्त की
मुजफ्फरनगर। जिला मुजफ्फरनगर में नए कार्यकारिणी बनने हेतु तदर्थ समिति को नियुक्त किया गया, जिसमे चेयरमैन राजेश कौशिक मेंबर विनीता शर्मा और ऋषभ पराशर को नियुक्त किया गया । गत माह १८ फरवरी २०२४ को एस्ट्रोन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, मेरठ में सभी कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों को उपस्थिति में उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन की वार्षिक समन्वय बोर्ड बैठक के अनुसार, स्थापित नियमो का पालन ने करने के कारण जिला मुजफ्फरनगर की पूर्व जिला कराटे एसोसिएशन को भंग कर दिया गया था । उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों के हितों की रक्षा के लिए उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के मानदंडों की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित को शामिल करते हुए दिनांक १० मार्च २०२४ को तदर्थ समिति बनाने का निर्णय लिया गया है। इस तदर्थ समिति की जिला मुजफ्फरनगर में कराटे के खिलाड़ियों के हित में गठित समिति साथ ही उत्तर प्रदेश की कराटे समिति की ओर से ये निर्देश जारी किए गए की जल्द ही जिला मुजफ्फरनगर में नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया जाए जिसके स्वरूप तथाकथित चिन्हित चेयरमैन शिहान राजेश कौशिक ने आस्वासन दिया की जल्द ही बनाए गए संगठन को गठित कर उत्तर प्रदेश कराटे समिति को सभी प्रारूप जमा कर दिए जाएंगे और उन्होंने हर्ष व्यक्त किया की मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक नई दिशा मिलेगी और उन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को प्रद्शित करने का एक नया आयाम मिलेगा। तदर्थ समिति के सभी कार्यों की देखरेख और पर्यवेक्षण करने का काम सौंपा गया है जिसमे एथलीट चेयन, राज्य और क्षेत्रीय कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के लिए प्रविष्टियां जमा करना, खेल गतिविधियों का आयोजन करना शामिल है। इसके लिए सभी ने शिहान अमित गुप्ता का धन्यवाद प्रकट किया । उत्तर प्रदेश जनरल सेक्रेटरी शिहान अमित गुप्ता ने तीन महीने का समय जिला कराटे एसोसिशन का नवीनीकरण करने के लिए प्रदान किया।
एल्युमिनी मीट का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज द्वारा आई०क्यू०ए०सी० के तहत बी०बी०ए०, बी०सी०ए० व बी०एस०सी० ( सी०एस० ) विभाग के छात्र/छात्राओं के लिये ष्एल्युमिनी मीट का आयोजन किया गया। जिसमें पिछले १४ वर्षो के सभी उर्त्तीण छात्रों को परिवार सहित आंमत्रित किया गया। जब हमारे कॉलेज में एल्यूमिनि – मीट का आयोजन किया गया। इसमें लगभग २५० छात्रध् छात्राओं नें अपने परिवार सहित प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सभी उत्तीर्ण छात्रों को एक छत के नीचे लाकर उनके विचार व कहाँ पर और किस पद पर कार्यरत है, ये जानना था ताकि सभी सीनीयर अपने जूनियर की मदद कर उनको भी अच्छे अवसर प्रदान करा सकें। हमारा कॉलेज १९९८ में प्रारम्भ हुआ था। कार्यक्रम में २०१९ तक उत्तीर्ण हुए सभी छात्रों को परिवार सहित आंमत्रित किया गया था ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल जी, बी०सी०ए० विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल जी व बी०बी०ए० विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह जी ने मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वल्लित करके किया। सभी छात्रों को स्मृति चिन्ह कॉलेज द्वारा भेट किये गये और उनके सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, तथा स्पेशल लक्की ड्रॉ व जनरल नॉलिज के प्रश्न पूछे गये । कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम मे मंच पर मौजूद कॉलेज प्राचार्य, प्रोफेसर व छात्र संगठन के पदाधिकारी इस कॉलेज के पूर्व छात्र रह चुके है व अपने संबोधन में कहा कि कॉलेज से हर साल विद्यार्थी विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में आते हैं। इसके अलावा युवा उत्सव में भी विद्यार्थी आगे तक जाते है । इसके बावजूद पूर्व छात्र/छात्राओं से जो सुझाव मिले उन पर भी अमल किया जायेगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये कमेटियाँ नियुक्त की गई, जिसमे विभिन्न शिक्षको को भिन्न-भिन्न कार्यभार सौपा गया। जिससे कार्यक्रम को सुचारू रूप प्रदान किया जा सके । सर्वप्रथम बी०सी०ए० विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल जी ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी अपने मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित करते हुए एल्यूमिनि – मीट का ज्रिक किया था । उन्होने कहा कि हम अलग-अलग कॉलेज, यूनिवर्सिटीज, स्कूल्स में पढ़ते है। पढ़ाई पूरी होने के बाद एल्यूमिनि – मीट को भूल जाते है, एल्यूमिनि – मीट एक बहुत ही सुहावना अवसर होता है।
एल्यूमिनि – मीट में सब नौजवान मिलकर पुरानी यादों में खो जाते है। मोदी ने कहा जब नौजवान अपने कॉलेज, स्कूल और यूनिवर्सिटी के पुराने दोस्तों से मिलते है तो उनकी जिंदगी १०-२५ साल पीछे चली जाती है, वह सुहावनी यादों में खो जाते है। इस मुलाकात के पीछे कोई संकल्प हो, तो ऐसे में इस मुलाकात में कई रंग भर जाते है। परिसर में घूमकर कॉलेज के दिनों की यादें ताजा की, दोस्तो के साथ सेल्फी ली और फोटो भी खींची। बी०बी०ए० विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह जी नें बताया कि कार्यक्रम में सभी पूर्व छात्रों ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया और कुछ छात्र इस समय पर भावुक भी हो उठें। छात्रों को पढाई करते वो बीते पल याद आये। उन्होनें कहा कि इस कॉलेज ने हमको सब कुछ दिया। हमें अच्छा भविष्य प्रदान करने में यहॉ के सभी शिक्षकों का भरपूर योगदान मिला। जिसे हम कभी भुला नही सकते आज हम जिस पद पर भी है, वे हमारे सम्मानित शिक्षकों के निरन्तर मार्गदर्शन व उनकी मेहनत है। ये सभी गुरूजनों की हमें जीवन भर मार्गदर्शन की जरूरत है ओर हम आप सभी को विश्वास दिलाते है कि हम जीवन में कही भी रहें अपने कॉलेज का नाम रोशन करेगें। छात्रों ने अपने बारे मे बताया कि हमारे कॉलेज से उत्तीर्ण कई छात्र आज भारत वर्ष में ही नहीं अपितु विदेशों में भी अच्छे पदों पर कार्यरत है। भिन्न-भिन्न वर्षा में पास आउट विद्यार्थी आई०बी०एम०, विपरो, टैक महिन्द्रा, पार्ले, डाबर, माइको सॉफ्ट आदि कम्पनियो की चयन प्रणाली को छात्र ध् छात्राओं को समझाया। कुछ छात्र ध् छात्राओं ने तो जूनियर छात्र ध् छात्राओं को जॉब के लिये अपने मोबाईल नं० एवं ई-मेल आई डी नोट करायी । इस अवसर पर बी०बी०ए०, बी०सी०ए० व बी०एस०सी० सी०एस० ) विभाग से दीपक गर्ग, डा० अक्षय जैन, डा० संगीता गुप्ता, मौ० अन्जर, प्राची, पूर्वी संगल, सोनिका, अभिषेक बागला, चॉदना दीक्षित, रोबिन गर्ग, मौ० अन्जर, मोहित गोयल, अनुज गोयल, राहुल शर्मा, हर्षित गर्ग, रोबिन मलिक, हर्षिता गोयल, प्रियंका शर्मा, शशांक भारद्वाज, प्रशांन्त गुप्ता, विनिता चौधरी, सतीश, अमित व उमेश मलिक आदि शिक्षकगणों व स्टॉफ ने कार्यक्रम मे उपस्थित होकर अपना प्रतिभाग किया व प्रतिभाशाली छात्र ध् छात्राओं को बधाई व आर्शीवाद दिया ।
क्रांति सेना कार्यालय पर चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चाय पर चर्चा कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सप्ताह की भांति इस सप्ताह भी जिला महासचिव लोकेश सैनी के नेतृत्व में आज एक बैठक का आयोजन प्रकाश चौक स्थित क्रांति सेना कार्यालय पर किया गया । बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा ने की व संचालन जिला सचिव आशीष शर्मा ने किया बैठक में अपने विचार रखते हुए जिला महासचिव लोकेश सैनी ने कहा भारत सरकार द्वारा सीएए लागू किए जाने से ११ मार्च २०२४ का दिन इतिहास के सुनहरे पन्नों में लिखा जाएगा पाकिस्तान अफगानिस्तान बांग्लादेश से धार्मिक पर ताड़ना के चलते देश छोड़कर भारत आए अल्पसंख्यक गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिलने का रास्ता अब साफ हो गया है जिसमें हिंदू सिख जैन फारसी बौद्ध व ईसाई आदि शामिल है। अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा ने कहा अब चुनावी बूगुल बज चुका है लोभ -लुभाईने वादे लेकर नए पुराने प्रत्याशी आम जनमानस के बीच में आकर जनता का दिल जीतने का प्रयास करेंगे मगर हम लोग इसी तरह प्रत्येक सप्ताह, प्रत्येक वार्डों में प्रत्येक गांव में अपना चाय पर चर्चा कार्यक्रम जारी रखेंगे और जनता को जनता के बीच में रहने वाला, जनता की आवाज सुनने वाले एवं हिंदुत्व के प्रति समर्पित नेता को ही वोट देने का आग्रह करेंगे इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे- रविंद्र सैनी मोनू चौधरी विशाल सिंघल गोपी वर्मा विनोद पाल प्रदीप कोरी दीपक वर्मा राजू कारीगर कुणाल गर्ग राजकुमार सैनी अनिल शर्मा डॉक्टर सचिन कुमार गौरव धीमान राहुल पाल अर्जुन पाल संजय तोमर सूरज कुमार आदि।
पैदल फ्लैगमार्च
मुजफ्फरनगर। एस.एस.पी अभिषेक सिंह के निर्देशन में राम लीला टिल्ला चौकी इंचार्ज विनोद अत्रि ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ राम लीला टिल्ला , नियाजीपुरा सहित क्षेत्र में निकाल पैदल फ्लैगमार्च. आगामी चुनाव व त्योहारो को लेकर पैदल फ्लैग मार्च चौकी इंचार्ज विनोद अत्रि ने क्षेत्र वाशियों से की अपील क्षेत्र में शांति पूर्ण तरीके से बनाए त्योहार बनाए रखे क्षेत्र में शांति व्यवस्था
बच्चों के चेहरे खिले
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पी० एम० श्री योजनान्तर्गत चयनित विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों का सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। उपकरण पाकर बच्चो के चेहरे खिले। जनपद में पी०एम० श्री योजनान्तर्गत चयनित विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को राज्य परियोजना निदेशक द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में समग्र शिक्षा मुजफ्फरनगर एवं एलिम्को कानपुर के संयुक्त तत्वाधान में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री शुभम शुक्ला के कुशल निर्देशन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जनपद में कक्षा १ से ०८ तक अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु वितरण शिविर का आयोजन जिला समन्वयक समेकित शिक्षा श्री सुशील कुमार द्वारा किया गया, कैम्प का प्रारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर श्री अमरवीर सिंह सहवाग द्वारा किया गया।
कैम्प मे जनपद मेरठ के ०५, शामली के ०३, जनपद सहारनपुर के ६ तथा मुजफ्फरनगर के २० कुल ३४ बच्चों को ५८ उपकरणों जिसमें ०७ ट्राईसाइकिल, ०४ व्हील चेयर, १६ हियरिंग ऐड, १० बैशाखी, ०८ सी०पी० चेयर, ११ रोलेटर ,०२ ब्रेल किट का वितरण किया गया। कैम्प में एलिम्को कानपुर के श्री अमित कुमार मोर्या, ऑडियोलरजिस्ट द्वारा दिव्यांग बच्चो का परीक्षणध्पंजीकरण कर उपकरणो हेतु चिन्हित किया गया, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुशील कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि शासन द्वारा जनपद में पी०एम०श्री० योजनान्तर्गत चयनित विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को उपकरण उपलब्ध कराने हेतु एलिम्कों कानपुर के सहयोग नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित किया गया जिसमें राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद शामली, सहारनपुर एवं मेरठ के पी०एम० श्री योजनान्तर्गत चयनित विद्यालयों के बच्चो को उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जनपद मेरठ से फिजियोथेरेपिस्ट श्री रत्नेश, जनपद शामली एवं सहारनपुर एवं मुजफ्फरनगर के स्पेशल एजूकेटर श्री संजीव कुमार, अंनगपाल सिंह, फरमान सुश्री पूनम तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन सुश्री बबीता का विशेष योगदान रहा।


