News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

युवकों पर मारपीट का आरोप
भोपा। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गांव अलीपुर तिस्सा निवासी युवक ने ईद का चंदा मांगने आये चार आरोपियों पर उसके व उसके भाई के साथ गाली गलौच कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। भोपा थानाक्षेत्र के गांव अलीपुर तिस्सा निवासी युवक ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि बुधवार की सुबह वह अपने घेर से घर जा रहा था। रास्ते में उसके गांव के ही चार युवक उससे ईद के नाम पर चंदा मांगने लगे। उसने कहा कि चंदा इकट्ठा करने काम जिम्मेदार लोगो का है। आरोप है कि ये कहते है चारो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच करनी शुरू कर दी और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर जब उसका भाई मौके पर आया और उसे छुड़ाने का प्रयास करने लगा तो आरोपियों ने उसके साथ भी क्रूरता के साथ मारपीट की जिससे दोनो भाई घायल हो गए। शोर शराबा सुनकर आए ग्रामीणों ने दोनो भाईयो की जान बचाई। दोनो पीड़ित भाईयो ने आरोपियों से जान को खतरा बताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

 

मोबाइल चोरी का लगाया आरोप
भोपा।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गांव अलीपुर तिस्सा निवासी एक अधेड़ व्यक्ति ने घर में चिनाई का काम कर रहे राजमिस्त्री पर उसका मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। भोपा थानाक्षेत्र के गांव अलीपुर तिस्सा निवासी अमर सिंह ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसके घर में निर्माण का काम जारी है। गांव के ही चार राजमिस्त्री चिनाई का काम कर रहे है। बीते मंगलवार को कमरे में उसका मोबाइल रखा हुआ था। आरोप है कि चारो राजमिस्त्री में से कोई एक राजमिस्त्री कमरे में गया और उसका मोबाइल उठाकर ले गया। पीड़ित ने आरोपी को कमरे से बाहर निकलते देखा था इसलिए मोबाइल गायब होने पर उसने आरोपी राजमिस्त्री से अपना मोबाइल वापिस मांगा। इस बात पर आरोपी उसे धमकी देने लगा और मोबाइल चोरी में उसका नाम लेने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा। पीड़ित द्वारा मिन्नते करने के बाद भी मोबाइल वापिस ना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की मांग की है।

 

युवक के साथ छींकने पर मारपीट का प्रयास
मोरना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गांव टंढेडा में सुबह सवेरे मस्जिद के बाहर खड़े युवक को छींकने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट का प्रयास किया।जिससे भगदड़ मच गयी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव टंढेडा निवासी नसीम ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार की सुबह वह फजिर की नमाज अदा कर मस्जिद के बाहर खड़ा था कि उसे छींक आ गयी। जिसपर वहां खड़े मोहल्ले के ही दो युवकों ने अकारण ही चिढ़ कर गाली गलौज शुरू कर दी। नसीम के द्धारा विरोध करने आरोपी मारपीट पर उतारू हो गये।नसीम ने भागकर अपनी जान बचाई।आरोपियों ने घर तक नसीम का पीछा किया। नसीम ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी उसके साथ मारपीट कर चुके हैं।नसीम की सूचना पर पहुँची डायल ११२ पुलिस ने घटना की जानकारी की।

 

लूट का हुआ मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कूकड़ा में अपनी मां के साथ दूध की डेरी चलाने वाली महिला से बाइक सवार अज्ञात बदमाश ने गांव लौटते समय लिफ्ट देने के बहाने आतंकित कर ५० हजार रुपये की नकदी लूट ली और महिला को जंगल में छोड़कर फरार हो गया। महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोपी अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी गीत पुत्री आदेश ने खतौली थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वो अपनी मां के साथ ग्राम कूकड़ा नई मंडी में दूध की डेरी का काम करती है। नौ अपै्रल को दोपहर के समय करीब डेढ़ बजे वो दूध की डेरी से ५० हजार रुपये की नकदी लेकर अपने गांव रामपुर जा रही थी। उसने अपने पिता आदेश को फोन कर बताया था कि वो उसको लेने के लिए खतौली पुल पर मिल जाये। गीत जब अलकनंदा नहर पुल खतौली पहुंची तो उसको वहां पर उसके पिता नहीं मिले। इसके बाद महिला पैदल ही पुल पार चन्दसीना बस स्टैण्ड नहर पुल पर पहुंचकर बस का इंतजार करने लगी। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति बाइक पर आया और उसके पास आकर उसने महिला से खड़े रहने का काम पूछा। बाइक सवार ने महिला गीत को कहा कि वो भी गांव रामपुर की तरफ ही जा रहा है, वो उसको गांव तक लिफ्ट दे देगा। बाइक सवार पर विश्वास करते हुए गीत उसके साथ सवार हो गई। महिला का आरोप है कि जब बाइक सवार गांव रायपुर नंगली के पहले जंगल तक पहुंचा तो अचानक ही बाइक रोककर उसने उससे ५० हजार रुपये जोकि पर्स में रखे थे, छीन लिये और फरार हो गया। बैग और मोबाइल फोन गीत के पास ही छोड़ दिया गया। गीत की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

तीन शातिरों को हत्या को दुर्घटना दर्शाने वाले पुलिस ने दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना मीरापुर पुलिस द्वारा हत्या कर आपराधिक षडयंत्र से दुर्घटना का रुप देने वाले अभियोग का खुलासा कर ०३ अभियुक्त गिरफ्तार किया जिनकी निशांदेही से आलाकत्ल बरामद किया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ के कुशल नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा े हत्या कर आपराधिक षडयंत्र से दुर्घटना का रुप देने वाले अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०३ अभियुक्तगण को कासमपुर खोला ककरौली रोड से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण की निशादेही से आलाकत्ल कपडे धोने वाली थपकी, खून से लगे गद्दे व बैडशीट व दुप्पटे की जली हुई राख आदि बरामद की गयी । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
उल्लेखनीय हैकि ०३ अप्रैल को वादी द्वारा थाना मीरापुर पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि मनोज उर्फ मोनू फौजी निवासी कासमपुर खोला थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर अपने पत्नि को दवाई दिलाने जा रहा था तभी वीआईटी रोड पर अज्ञात वाहन द्वारा मोटर साईकिल को टक्कर मार दी गई जिसमें मनोज की पत्नि की मृत्यु हो गई एवं मनोज आर्मी हास्पीटल में उपचाराधीन हैं। इस सम्बन्ध में थाना मीरापुर पर दुर्घटना का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा गहनता से जॉच की गई। सीसीटीवी कैमरो को चेंक किया गया, विभिन्न लोगो के बयान दर्ज किये गये एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट की गहनता से जॉच की गई तो ज्ञात हुआ कि यह सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। जिसके सम्बन्ध में दिनांक ०७.०४.२०२४ को थाना मीरापुर पुलिस द्वारा मु०अ०सं०- ६१/२०२४ धारा ३०२, २०१, १२०बी भादवि पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुए अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था। गठित टीन द्वारा ०३ अभियुक्तगण को मनोज उर्फ मोनू (फौजी) पुत्र अजब सिंह, अजब सिंह पुत्र मंगलू, बाबूराम पुत्र मंगलू निवासी कासमपुर खोला थाना मीरापुर को गिरफ्तार किया।
प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त मनोज उर्फ मोनू (फौजी) उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वह वर्ष २०१४ सेना में कान्सटेबल के पद पर भर्ती हुआ था वर्तमान में टेंगा बीरपुर अरुणाचल प्रदेश में तैनात है। मेरी शादी वर्ष २०१७ में आकांक्षा उर्फ पूजा पुत्री सुभाष निवासी मीवा थाना मवाना जिला मेरठ से हुई थी जिससे ०२ बच्चे है। शादी होने के कुछ समय पश्चात मेरी पत्नि मेरे परिवारवालों के साथ रूखा व्यवहार करने लगी तथा अपना ज्यादातर समय एकांत में रहकर फोन पर बात करने मे व्यतीत करती थी। यह पूछने पर कि वह किससे बात करती है मेरी पत्नि मेरे घर वालो से विवाद करती थी। मैं ३४ दिवस की छुट्टी आया था ०२ अप्रैल को मेरी छुट्टी खत्म हो रही थी परन्तु मेरे द्वारा योजना के मुताबिक अपनी रेजीमेन्ट में फोन करके झूठ बोला कि मेरी पत्नि को हार्ट अटैक हुआ है जो सीरियस है जिस कारण मेरी छुट्टी बढ गई। ०२ अप्रैल को मैं अपनी पत्नी पूजा को लेकर उसके घर गया था जिससे सबको ऐसा लगे कि दोनो पति पत्नी के सम्बन्ध अच्छे है। वही पर मैने देखा कि मेरी पत्नि ०१ कमरे में एक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थति में थी। शाम के समय हम लोग अपने घर आ गये घर आकर मैने अपनी पत्नि से इस सम्बन्ध में पूछा तो उसने बताया कि वह उस लडके से बचपन से प्यार करती है तथा उसी से शादी करना चाहती थी परन्तु घर वालो ने तुम्हारे साथ शादी कर दी। सम्पूर्ण प्रकरण मैने अपने माता-पिता व चाचा बाबूराम को बताया तथा अपनी पत्नि की हत्या की योजना बनाई। रात्रि के समय जब मेरी पत्नि उठी तो मैने उसके सर पर कपडे धोने वाली थपकी से वार किये जिससे वह लहुलुहान होकर गिर गई। मेरे घर वालो द्वारा मेरी पत्नि के सर पर चुन्नी व कपडे लपेट दिये जिससे खून फर्स पर ना बहे। मैने अपनी मोटर साईकिल के बीच में अपनी पत्नि का शव रखा तथा चाचा बाबूराम शव को पकडकर पीछे बैठ गये और हम लोग मोटर साईकिल से वीआईटी वाली रोड पर आये तथा शव को झाडियो के किनारे डाल दिया। योजना के तहत मैने अपने बहनोई लवकुश को फोन करके बताया कि मैं पूजा को दवाई दिलवाने मोटर साईकिल से जा रहा था हमारा एक्सीडेन्ट हो गया जल्दी अपनी गाडी लेकर आ जाओं। फिर मैं और चाचा शव को वही छोडकर वापस गांव आये तथा घर पर खडे ट्रैक्टर को लेकर वापस वाआईटी रोड पर पहुचें सडक दुर्घटना बनाने के लिए पहले हमने पूजा के सर पर ट्रैक्ट्रर का पहिया चढाया और ट्रैक्टर से ही मोटर साईकिल को छतिग्रस्त किया जिससे ऐसा प्रतीत हो कि किसी वाहन ने मोटर साईकिल को पीछे से टक्कर मारी है एंव टक्कर वाली जगह पर पूजा की चूडियों के टुकडे डाल दिये। उसके पश्चात हम लोग ट्रैक्टर को वापस घर छोडकर आ गये। इतनी देर में मेरे बहनोई लवकुश गाडी लेकर आ गये तथा पूजा के शव को पीछे की सीट पर रखकर चल दिये। योजना के अनुसार मेंरे घर वाले एम्बुलेंस लेकर आ गये तथा हमारे द्वारा शव को एंम्बुलेस में रखकर कस्बा मीरापुर में स्थित क्लीनिक पर पहुचे तो डाक्टर द्वारा बताया कि मेरी पत्नि की मृत्यु हो चुकी है। मेरे द्वारा बहाना बनाते हुए सांस लेने में दिक्कत की बात कही गई तथा खुद को अथर हास्पीटल में भर्ती करवा लिया गया जहा मेरा एक्सरे व अन्य रूटीम चेकअप हुए जिसमें कोई चोट नही आई। एक अन्य हास्पीटल में जाने के उपरान्त मे वहा से रेफर होकर आर्मी हास्पीटल चला गया। वहा से भी बिना डिसचार्ज हुए वापस घर आ गया तथा पुलिस से बचने के लिए अपने चाचा व पिता को लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था तभी मुझे पुलिस ने पकड लिया।जिनके कब्जे से ०१ कपडे धोने वाली थपकी (घटना में प्रयुक्त), खून से लगे गद्दे व बैडशीट व दुप्पटे की जली हुई राख आदि बरामद की। गिरफ्तार/अनावरण करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेशचन्द्र, उ०नि० अजीत शर्मा, हर्षित शर्मा, हे. कां. जितेंद्र सिंह, अनुज कुमार, कां. मनीष कुमार, सुनील कुमार, रोहित, सचिन चौधरी थाना मीरापुर शामिल रहे।

 

मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा का लिया जायजाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । लोकसभा चुनाव-२०२४ को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस प्रेक्षक एवं पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थानाक्षेत्र सिविल लाईन स्थित वल्नेरबल पोलिंग बूथ का निरीक्षण कर तैयारियो की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित को दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश, बल्नेरबल मतदाताओं से वार्ता कर निर्भीक होकर मतदान करने हेतु किया गया प्रेरित।
पुलिस प्रेक्षक डा० दिव्या वी० गोपीनाथ एवं पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत द्वारा लोकसभा चुनाव-२०२४ को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थानाक्षेत्र सिविल लाईन स्थित वल्नेरबल मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा सुरक्षित एवं शान्तिपूर्ण मतदान हेतु मतदान केन्द्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने, मतदान केन्द्र के आसपास से ईंट-पत्थर आदि हटाने, बिजली व पानी की उचित व्यवस्था, मतदान केन्द्र पर सीसीटीवी कैमरों की दशा व दिशा सही करने, चिन्हित स्थानों पर बैरीकैडिंग करने, मतदान केन्द्र एवं आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी रखने तथा मतदान केन्द्र तक सुगम आवागमन व्यवस्था बनाने तथा दिव्यांगो हेतु रैंप बनाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इसके उपरांत महोदय द्वारा मतदान केन्द्र पर पोलिंग पार्टी के रुकने की पर्याप्त व्यवस्था के साथ प्रकाश एवं पेयजल, शौचालयों, स्नानागार आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिये सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षकध्क्षेत्राधिकारी नगर श्री व्योम बिंदल, प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन श्री ओमप्रकाश सिंह सहित पुलिस अधिकारीध्कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।
इसके साथ ही महोदय द्वारा शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष मतदान कराने, जनपद में भयमुक्त माहौल बनाने तथा चुनाव आयोग द्वारा जारी गाईडलाइन का शत-प्रतिशत पालन कराने के उद्देश्य से मतदान केन्द्र के आस-पास वल्नेरबल व्यक्तियों से वार्ता की गयी तथा पूर्व के चुनावों से सम्बन्धित उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी करते हुए उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया, साथ ही महोदय द्वारा सभी को लोकसभा चुनाव-२०२४ के दौरान निर्भीक होकर मतदान करने के लिये प्रेरित किया गया।

 

पुलिस को गौरवान्वित करने वाली सेपक टकरा टीम को एसएसपी ने किया सम्मानितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अन्तर्जनपदीय सेपक टकरा प्रतियोगिता- २०२४ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मुजफ्फरनगर पुलिस को गौरवान्वित करने वाली सेपक टकरा टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर ने किया सम्मानित। १५ मार्च से दिनांक १७ मार्च तक रिजर्व पुलिस लाईन मेरठ में आयोजित २७वी अन्तर्जनपदीय वॉलीवाल, बास्केटबाल, हैंडबाल, योगा, टेबिल टेनिस एवं सेपक टकरा प्रतियोगिता- २०२४ में जनपद मुजफ्फरनगर की महिला टीम द्वारा सेपक टकरा में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। जिसमें आज दिनांक १०.०४.२०२४ को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर मुजफ्फरनगर पुलिस को गौरवान्वित करने वाली सेपक टकरा टीम महिला आरक्षी ९८८ कुसुम, महिला आरक्षी १२३० नीलू व महिला आरक्षी ४८१ शालू को सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मुजफ्फरनगर पुलिस को गौरवान्वित करने वाली सेपक टकरा टीम के प्रत्येक सदस्य को १,०००/- रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। सम्मानित टीम महिला आरक्षी कुसुम रिजर्व पुलिस लाईन, महिला आरक्षी ४८१ शालू रिजर्व पुलिस लाईन है।

 

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर मे चुनाव का पर्व देश का गर्व लोकसभा सामान्य निर्वाचन २०२४ हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मतदाताओं को बताना है, मतदान करने जाना है जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी/स्वीप प्रभारी श्री संदीप भागिया, उपजिला निर्वाचन अधिकारीध् अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह एवम जिला विद्यालय निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र शर्मा के निर्देशन में बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा चुनावी पाठशाला/चुनावी शब्दावली का आयोजन किया गया। चुनावी शब्दावली में सफल प्रतिभागियों प्रियांशी,स्वाति, पायल,अलका,मोनी,शिवानी व प्रिया को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। डा राजीव कुमार द्वारा प्रधानाचार्य श्रीमती कुसुमलता को सहयोग के लिए सम्मानित आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय प्रवक्ता श्रीमती शशि, सविता देवी, सविता रानी, प्रीति शर्मा, दुर्गा देवी, रजनी एवम मोहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला विद्यालय निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री शुभम शुक्ला एवम बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा चुनाव का पर्व देश का गर्व में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत निरंतर विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

चैकिंग अभियान चलायाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) त्यौहारों व लोकसभा निर्वाचन-२०२४ के दृष्टिगत मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-अपने सर्किल/थाना क्षेत्रों में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की गयी। त्यौहारों व लोकसभा निर्वाचन-२०२४ को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक ०९.०४.२०२४ को मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-अपने सर्किलध्थाना क्षेत्र में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ संवेदनशील, रिहायशी व भीड-भाड वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च करते हुए आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया तथा लोगों से कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने, चुनाव के दौरान किसी तरह की अफवाह पर विश्वास न करने, भयमुक्त होकर मतदान करने, प्रलोभन अथवा डराध्धमका कर वोट देने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी तथा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं चुनाव में गड़बड़ी करने वालों, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी भी दी गयी। लागू आचार संहिता के बारे में बताया गया। साथ ही त्यौहारों के दृष्टिगत स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनकध्भ्रामक पोस्ट न शेयर करने की अपील की गयी।
जनपदीय पुलिस, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल व एस.एस.टी टीम द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीयध्अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है तथा आचार सहिंता का उल्लघन करने वाले एवं यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

स्थापना दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संस्थान का ५८ वां स्थापना दिवस समारोह अधिकतम संख्या के रूप में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर के प्रसिद्ध चार्टेड अकाउंटटेंट मनमोहन सिंह रहे, अध्यक्षता जिला मंत्री योगेश्वर दयाल जी ने की।
सर्वप्रथम भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने योगाभ्यास करवाया। तत्पश्चात बेबी सैनी और आचार्य रामकिशन सुमन ने योग गीत तथा ईश्वर भक्ति के भजन प्रस्तुत किये।
मुख्य अतिथि मनमोहन सिंह ने कहा कि आज सुखी जीवन जीने के लिए योग अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आज के भौतिकवादी युग में हवा, पानी और भोजन सभी प्रदूषित हो गए हैं ऐसी स्थिति में एक योगाभ्यासी ही अपने शरीर को स्वस्थ रख सकता है। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन है । आज भारत ही नहीं विश्व के अनेक देशों में योग का प्रचार प्रसार हुआ है जो आज की आवश्यकता भी है । मुख्य वक्ता केंद्र प्रमुख नीरज बंसल ने कहा कि भारतीय योग संस्थान एक ऐसी अनोखी संस्था है जो भारत वर्ष में ही नहीं विश्व के अनेक देशों में योग का निशुल्क प्रचार प्रसार कर रही है। भारतीय योग संस्थान की स्थापना माननीय श्री प्रकाश लाल जी ने १० अप्रैल सन १९६७ में दिल्ली में एक केंद्र से की थी आज भारत और विदेशों में संस्थान के ४५०० से अधिक योग केंद्र निशुल्क प्रतिदिन संचालित हो रहे है।
भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य और जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि योग मात्र आसन और प्राणायाम नहीं है योग एक सफल और सुखी जीवन जीने की कला है। उन्होंने कहा कि यम, नियम का पालन करना, उनको अपने जीवन में उतरना तथा अपने आप को जानना ही योग है। भारतीय योग संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय श्री प्रकाश लाल जी का अंतिम संदेश था कि संस्थान ऐसे कार्यकर्ताओं का निर्माण करना चाहता है जो लेटे हुए को बैठा दे ,बैठे हुए को खड़ा कर दे तथा खड़े हुए को दौड़ा दे ।
अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष और संस्थान के जिला मंत्री श्री योगेश्वर दयाल ने कहा कि भारतीय योग संस्थान योग को घर-घर तक निशुल्क पहुंचाने के लिए दृढ संकल्पित है। योग करने वाला व्यक्ति परिवार, समाज तथा राष्ट्र के लिए उपयोगी होता है।उन्होंने सभी योग साधक एवं साधिकाओं का आभार व्यक्त किया। संचालन जिला प्रधान राजसिंह पुन्डीर ने किया। इस अवसर पर काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। अंत में प्रसाद वितरण और शांति पाठ से कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

ईदगाह का निरीक्षण किया
बुढ़ाना। बुधवार को सी०ओ बुढ़ाना गजेंद्र सिंह कोतवाली प्रभारी आनंद देव शर्मा ने समस्त स्टाफ एवम चौकी प्रभारी जयवीर सिंह ने शाही ईदगाह का स्थलीय निरीक्षण कर ईदगाह के रास्तों व् साफ सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और विशेष दिशा निर्देश दिये ईदगाह कमेटी के प्रबंधक तौसीफ राही ने अधिकारियों को कमेटी द्वारा की गयी व्यवस्थाओ को बारीकी से दिखाया। और कहा ईदगाह में तीनो रास्तो से लोगो आवागमन रहता है तौसीफ राही ने समस्त कस्बा वासियों से अपील करते हुए कहा की ८ बजकर १५ मिनट पर ईदगाह में नमाज अदा की जायेगी इसलिए समय का विशेष ध्यान रखे। मौ०आसिफ कुरैशी ने भी नमाज को लेकर विशेष बातचीत की ओर ईदगाह कमेटी के निरक्षण में साथ रहे। इस दौरान शब्बू उस्मानी,इरशाद सलमानी,शाहिद कुरैशी,आसिफ गोरी आदि मौजूद रहे ।

 

गादला में जंगली जानवर ने दो बकरियों को मार डाला,बनी दहशतMuzaffarnagar News
भोपा। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गादला गांव में सुबह सवेरे मजदूर की दो बकरियों के मरे मिलने से हड़कम्प मच गया है। ग्रामीणों ने घटना को अज्ञात जँगली जानवर का हमला बताया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की व वन विभाग की टीम ने जँगली जानवर के पंजो के निशान की तलाश की है। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गयी है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव गादला निवासी अनुसूचित जाति का पालला पशु पालन करता है। तथा उसका पुत्र बीनू राजमिस्त्री है।पालला का परिवार बुधवार की सुबह जगा तो सदस्य सन्न रह गये। एक मृत बकरी का शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा हुआ था। तथा दूसरी बकरी की करदन को किसी जानवर ने चबा कर उसकी हत्या कर दी गयी। बीनू ने जानकारी देकर बताया कि किसी जँगली जानवर द्वारा दो बकरियों को मार दिया गया।परिवार ने ९ बकरियां एक गाय एक कटिया पाली हुई है।बाकी पशु डरे सहमे हुए हैं।घटना को लेकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी।सूचना पर पहुँचे उपनिरीक्षक जयसिंह भाटी ने घटना की जानकारी की।वन विभाग के वन दरोगा सुनील कुमार की टीम ने आस पास के खेत मे जँगली जानवर के पंजो की तलाश की किन्तु पंजो के निशान न मिल सके।ग्रामीणों ने तेन्दुए के हमले की आशंका जाहिर की है। जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।जँगली जानवर के द्वारा गांव में घुसकर बकरियों का शिकार करने के बाद पुनः किसी अनहोनी का खतरा जताते हुए रात्रि में पहरा लगाने की बात बताई है।

 

प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । एस. डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बी०सी०ए० व बी०एस०सी० सी०एस० ) विभाग के विद्यार्थियों के लिए ष्पाइथन लैग्वेंजष् विषय पर ऐड ऑन कोर्स के प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यशाला के समापन पर प्राचार्य डा० संदीप मित्तल, विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल राजीव पाल सिंह व राजीव पाल सिंह ने प्रतिभागियों व विजेताओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । सर्वप्रथम प्राचार्य डा० संदीप मित्तल ने इस विषय में बताया कि सामान्य कार्यों के लिए उपयुक्त उच्च स्तरीय प्रोग्रामिंग भाषा, इन्टरैक्टिव, ऑब्जेक्ट ओरिएन्टेड, स्क्रिप्टिंग भाषा है। पाइथन एक प्रोग्रामिंग लिपि है जिसमें प्रोग्राम चलाने के लिए कोड को कंपाईल, यानि पूर्व-संयोजित करने की जरूरत नहीं है । पाइथन वाक्य रचना के साथ बहुत स्पष्ट उल्लेखनीय शक्ति का दावा करती है। इस भाषा को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि इसमें लिखे गए कोड आसानी से पढ़े और समझे जा सकें। उन्होने कहा कि इस प्रकार की कक्षायें छात्रो के मध्य में सहयोग व सद्भावना को विकसित करने के लिये करायी जाती है और भविष्य में करायी जाती रहेगी व उनके उत्कृष्ट प्रर्दशन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
बी०सी०ए० व बी०एस०सी० सी०एस० ) विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल ने अपने शब्दो मे समझाया कि इस तरह के प्रोग्राम नियमित अन्तराल पर आयोजित होने चाहिये, जिससे मैनेजमेंट क्षेत्र में होने वाले परिवर्तन व नई टैक्नोलोजी का लाभ छात्र ध् छात्राओं को दिया जा सके। उन्होनें कहा कि पाइथन का काफी तेजी से इन्डस्ट्रियों में प्रयोग किया जा रहा है। अन्य गतिशील भाषाओं की तरह पायथन अक्सर एक स्क्रिप्टिंग भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है, लेकिन कभी कभी गैर स्कीप्टिंग संदर्भों की एक विस्तृत शृंखला में भी प्रयोग किया जाता है। शिक्षकों को स्वयं को निरन्तर अपडेट करना चाहिये और आई० टी० के क्षेत्र में प्रयोग होने वाले सभी एडवांस सोफ्टवेयर व टैक्नोलोजी को सिखाना चाहिये ताकि हम आने वाली जनरेशन को बेहतर बना सके ।
कोर्डिनेटर रोबिन मलिक ने अपने शब्दो मे स्पष्ट किया की पायथन एक सामान्य कार्यो के लिये उपयुक्त उच्च स्तरीय प्रोग्रामिंग भाषा है, जोकि सीखने की दृष्टि से बहुत आसान है।
इसमें कुछ उन्नत अवधारणाएँ है जो कोड विकसित करते समय काम आती है। अपने कोड में इन अवधारणाओं का उपयोग करके, आप अपने कोड में बग्स को कम करने के साथ-साथ इसकी दक्षता में वृद्धि करने में सक्षम होंगे जिससे आप एक अनुभवी पायथन प्रोग्रामर बनेगें । पायथन इन्टरप्रेटर के द्वारा कम्पाइल की जाती है। पायथन मानक लाइब्रेरी वास्तव में बहुत बड़ी है। यह इसकी बहुत बड़ी शक्ति है। हमारा निरन्तर प्रयास रहेगा कि इस तरह की कक्षाओं का आयोजन निरन्तर अन्तराल पर आयोजित करने का प्रयास करेगें। कार्यक्रम में लगभग ५७ छात्र ध् छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमे ४६ छात्र ध् छात्राओं ने सर्वोत्तम प्रदर्शन प्रस्तुत किया ।
प्रतिभागी छात्र व छात्राओं ने कक्षाओं का अनुभव लेते हुये कहा कि कक्षाओं के अन्तर्गत शिक्षकों की पूर्ण सक्षमता व फुल सपोर्ट के सहयोग से हमारा मार्गदर्शन किया। यह कक्षायें सभी छात्र ध् छात्राओं के लिये निःशुल्क आयोजित की गयी थी ।
इस अवसर पर बी०बी०ए०, बी०सी०ए० व बी०एस०सी० सी०एस० ) विभाग से रोबिन गर्ग, मौ० अन्जर, मोहित गोयल, अनुज गोयल, राहूल शर्मा, हर्षिता गोयल, अभिषेक बागला, हर्षित गर्ग, निरंकार शर्मा, दीपक गर्ग, डा० अक्षय जैन, डा० संगीता गुप्ता, प्राची, पूर्वी संगल, सोनिका, श्वेता, शशांक भारद्वाज, प्रशान्त गुप्ता, विनिता चौधरी, सतीश, अमित व उमेश मलिक आदि शिक्षकगण उपस्थित रहें ।

 

भजन गाकर वेदप्रकाश एवं उनकी टीम ने दर्शकों को किया भाव विभोर
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ क्रान्ति सेना के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा एवं उनकी टीम के कलाकारों ने अपने मधुर सुरीले भजनों की गायकी से सभी दर्शकों का मन मोह लिया दर्शकों की विशेष फरमाइश पर मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने,,कोई जब तुम्हारा ह््रदय तोड़ दे ,, गाकर समां बांध दिया क्रान्ति सेना के संस्थापक अध्यक्ष माननीय ललित मोहन शर्मा जी ने कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मण्डल अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा एवं उनकी टीम में भीमसेन, महेंद्र रावत, विशाल शर्मा, डॉ शरद गौतम, टी.सीरिज के मशहूर गीतकार प्रमोद शर्मा, सफल कार्यक्रम की बधाई एवं शुभकामनाएं दी ,,,
यह शानदार कार्यक्रम जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी के नेतृत्व में प्रकाश चौक स्थित क्रांति सेना के कार्यालय पर हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में मनाया गया था इस शानदार कार्यक्रम का शुभारंभ क्रान्ति सेना अध्यक्ष माननीय ललित मोहन शर्मा जी द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा संचालन मण्डल अध्यक्ष शरद कपूर ने किया क्रान्ति सेना के संस्थापक अध्यक्ष ने सभी जनपद वासियों को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा अपनी सनातन संस्कृति को भूलते जा रहे हैं यह बड़ा ही विचारणीय है उन्होंने सभी से आह्वान किया कि अपनी संस्कृति को जिंदा रखने के लिए अपने बच्चों को भी अच्छे संस्कार दें तथा सनातन संस्कृति के बारे में अपने बच्चों को भी अवगत कराएं कार्यक्रम के अंत में सभी को फल और मिठाइयां वितरित कर गले लगाकर हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दी इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव मनोज सैनी,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ योगेंद्र शर्मा, किसान क्रांति सेना के मंडल अध्यक्ष शक्ति सिंह प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल शिवसेना जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी नगर अध्यक्ष नेहा गोयल जिला महासचिव अंजू त्यागी जिला मीडिया प्रभारी बसंत कश्यप जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा जिला कोषाध्यक्ष गौरव गर्ग जिला सचिव नरेंद्र ठाकुर सुनील सैनी आशीष शर्मा प्रदीप कोरी पुष्पेंद्र सैनी मोनू चौधरी हेम कुमार कश्यप उज्ज्वल पंडित ललित रूहेला कंचन बाटला मिथिलेश गिरी संजय गोयल गोपी वर्मा सनी कुमार विपुल गुप्ता प्रभात कुमार अखिलेश शर्मा अनिल शर्मा कुणाल गर्ग राजकुमार सैनी डॉक्टर सचिन कुमार श्याम कुमार प्रवीण कुमार मोनू कुमार विशाल सिंघल सूरज मिश्रा राजेश कुमार राजेश कला राजकुमार सैनी अनिल शर्मा आदि उपस्थित रहे

 

वर्ल्ड विजन के छात्रों ने चलाया मतदान जागरूकता अभियान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बुधवार को जिला अस्पताल में जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। वहां छात्रों ने स्वनिर्मित पोस्टर व स्लोगनों की सहायता से लोगों को मतदान का महत्व समझाते हुए कहा कि १८ वर्ष या इससे अधिक की आयुवर्ग के लोगों को मतदान का अधिकार है। हर नागरिक का यह दायित्व है कि वह अपने मत का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ मृणालिनी अनंत ने कहा कि मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। मतदान लोकतंत्र में सीधी सहभागिता का अवसर प्रदान करता है। जितने लोग मताधिकार का प्रयोग करेंगे। लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। युवा ही देश के कर्णधार हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में उनकी सहभागिता जरूरी है।

 

साथ चलेंगे हम सब अपना मतदान करेंगे
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी/स्वीप प्रभारी श्री संदीप भागिया एवम उपजिला निर्वाचन अधिकारीध् अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र शर्मा के निर्देशन में चुनाव का पर्व, देश का गर्व के अंतर्गत चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया। चुनावी पाठशाला में बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रतिभागियों को चुनावी शब्दावली के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई तथा फर्स्ट टाइम वोटर्स को सम्मानित किया गया एवम मतदान हेतु शपथ का आयोजन किया गया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से फोरमैन संजय सहगल, फोरमैन रामनिवास, जितेन्द्र सिंह, राम नारायण, जबर सिंह, राजकुमार, नवीन कुमार, राम सिंह व श्री अमित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डा राजीव कुमार द्वारा प्रधानाचार्य मुकेश प्रताप सिंह एवम संजय सहगल का आभार व्यक्त किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत चुनावी शब्दावली में सक्रिय प्रतिभाग करने वाले अनुज कुमार, सादिक, दीपांशु, विशाल, शेखर, कृतिका, अनुज, सोनम व नेहा को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला, भूमि संरक्षण अधिकारी गौरव कुमार एवम बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा निरंतर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

गठबंधन प्रत्याशी के बयान पर उद्यमियों ने जताया रोषMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से और प्रेस को दिये गये इण्टरव्यू जो व्हाटऐप पर चल रहा है से ज्ञात हुआ कि विपक्षी गठबंधन प्रत्याशी के द्वारा उद्योग जगत व उद्यमियों के बारे में अत्यंत आपत्तिजनक वक्तव्य दिया गया है जिससे उद्योग जगत व उद्यमियों में भारी रोष व्याप्त है। अपना रोष प्रकट करने के लिए शहर के तीनो औद्योगिक संगठनों की ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिसमे फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अंकित सिंघल, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राजेश जैन ,सचिव जगमोहन गोयल और आईआईए के चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने एक स्वर में वक्तव्य की घोर निंदा की और राजनीतिक दलों से अपेक्षा करी कि चुनावी राजनीति में उद्योग जगत व उद्यमियों को ना घसीटे उद्योगपति कदापि यह बर्दाश नहीं करेगा इस प्रकार गलत बयानी व गलत संदर्भ जनता में प्रस्तुत ना करें। उपस्थित उधमियों ने कहा कि उद्योग जगत व उद्यमी देश, क्षेत्र व जिले के विकास में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, रोजगार सृजन,देश की प्रगति व जी डी पी में प्रमुख स्थान रखते है ।अतः सभी राजनीतिक दलों से देश के विकास में एक महत्वपूर्ण घटक के बारे में संयमित व सम्मानजनक भाषा की अपेक्षा करते है।
सयुक्त औद्योगिक संगठनो के पदाधिकारियों ने अमर्यादित भाषा की घोर भर्त्सना की और इसे उद्यमियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। अगर किसी प्रत्याशी को चुनाव से संबंधित आचरण में कोई भी गलत बात प्रतीत होती है तो उसे उचित फोरम पर, जो की चुनाव आयोग द्वारा तय किया गया है, उस पर अपनी बात रखनी चाहिए न की अन्य जांच आदि की धमकी दे कर लोकतांत्रिक मूल्यों का मजाक बनाना चाहिए।इस दौरान नील कमल पूरी, नरेंद्र गोयल, सुनील अग्रवाल, हर्ष वर्धन, मोनू मित्तल, विपुल भटनागर, कुशपुरी, अंकुर गर्ग, राज शाह, अमित गर्ग, सहित अनेकों उद्यमी उपस्थित रहे।

 

संजीव बालियान के चुनाव एजेंट अरविंद राज पर मुकदमा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चुनावी प्रचार के दौरान नियमों और कायदों को पूरी तरह से ताक पर रखा जा है, लेकिन इस दौरान जिला प्रशासन भी पूरी तरह से निष्पक्ष रहते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही करने से नहीं चूक रहा। मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान के साथ शक्ति रथ लेकर रोड शो करने निकले जयंत चौधरी के समर्थन में जुटी भीड़ ने तमाम नियम और बंदिशों को तोड़ दिया, इसके लिए अब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रत्याशी संजीव बालियान के चुनाव एजेंट अरविंद राज शर्मा के खिलाफ एफएसटी मजिस्ट्रेट ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसको लेकर सियासत में भी हलचल है। गजब बात ये है कि रोड शो जयंत चौधरी ने किया और भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान के साथ रालोद के दूसरे नेता भी इसमें मौजूद रहे, लेकिन निषेधाज्ञा उल्लंघन के लिए प्रत्याशी के चुनाव एजेंट को जिम्मेदार माना गया है। उनके साथ अन्य अज्ञात भी मुकदमे में आरोपी बनाये गये हैं, लेकिन जयंत और संजीव के नाम नहीं खोले गये।

 

हत्या के आरोप में जिला कारागार मुजफ्फरनगर में ५ वर्ष से बंद निर्धन अभियुक्त को लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम ने कराया दोष मुक्त
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला कारागार मुजफ्फरनगर में ५ वर्ष से हत्या के आरोप में बंद अभियुक्त रणवीर सिंह पुत्र कालूराम को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर-७ श्री शक्ति सिंह द्वारा पारित निर्णय एवं आदेशानुसार दोष मुक्त घोषित किया गया। अभियुक्त के अधिवक्ता डिप्टी चीफ लीगल एड् डिफेंस काउंसिल मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि अभियुक्त ने निर्धनता के कारण निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने का प्रार्थना पत्र सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर श्री अनिल कुमार के समक्ष प्रस्तुत किया तदनुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर द्वारा डिप्टी चीफ लीगल एड् डिफेंस काउंसिल मनोज कुमार त्यागी को मामले की पैरवी के लिए अभियुक्त का अधिवक्ता नियुक्त किया गया। अभियुक्त रणवीर पर पुरकाजी के पास बढी वाला स्थित फार्म पर कार्यरत सहकर्मी योगेश की हत्या कर शव को जलाने का आरोप था मामला सुनवाई के लिए अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर-७ श्री शक्ति सिंह के सुपुर्द किया गया जिसमें अभियोजन द्वारा मौखिक व प्रलेखीय साक्ष्य सहित सात साक्षी परीक्षित कराए गए परंतु अभियुक्त के अधिवक्ता डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल मनोज कुमार त्यागी द्वारा अभियोजन साक्षियों से की गई जिरह में उनके बयानों में अत्यधिक विरोधाभास उत्पन्न होने तथा प्रस्तुत साक्ष्य में विरोधाभास आ जाने तथा की गई तर्कसंगत बहस से सहमत होते हुए माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त रणवीर को संदेह का लाभ प्रदान करते हुए दोष मुक्त घोषित कर दिया गया इस प्रकार लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम द्वारा एक निर्धन व्यक्ति को न्याय दिलाया गया।

 

रालोद किसी एक वर्ग की पार्टी नहीं है इसमे सभी वर्गो का हित सुरक्षित
Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रालोद सुप्रीमो जयन्त चौधरी ने पचैण्डा रोड स्थत प्लेटिनम बैंकेट हाल में एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि रालोद किसी एक वर्ग की पार्टी नहीं है इसमे सभी वर्गो का हित सुरक्षित है। उन्होने कहा कि केंद्र की सरकार ने दलित समाज के लिए अनेक योजनाएं चलाकर उनका लाभ सीधे पहुंचाया है। रालोद ने हमेशा किसान मजदूर की लड़ाई लड़ी है उन्होंने कहा कि डा. भीमराव अम्बेडकर ने समाज को एक नई दिशा दी और केंद्र सरकार ने भी जिस स्कूल पर बाबा साहब पढे थे और जिस मकान में वो रहे थे उसको स्मारक बनवा दिया। यह दलित समाज के लिए बड़े सम्मान की बात है और इसी का परिणाम है कि आज प्रत्येक बिरादरी में रालोद की पैठ बन गयी है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर लोसकभा सीट से डा. संजीव बालियान और बिजनौर लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान के भारी मतो जिताकर लोकसभा भेजना है। ये दोनों लोकसभा में जायेंगे तो क्षेत्र में विकास की रफ्तार और बढेगी। पचैण्डा रोड स्थित एक बैंकेट हाल में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी ने उक्त बात कही। जयन्त चौधरी ने कहा कि रालोद भाजपा गठबंधन मजबूती से चुनाव लड रहा है। प्रत्येक जातियो का वोट गठबंधन प्रत्याशी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह को केंद्र सरकार ने भारत रत्न देकर हमारे समाज का जो सम्मान बढ़ाया है उसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते है। उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनाव लड रहे विपक्षी प्रत्याशी बेवजह उल्टा सीधा प्रचार कर रहे है आपको उनके बहकावे में नहीं आना है और गठबंधन के प्रत्याशियों के ही विजयी बनाना है। लोकसभा प्रत्याशी डा. संजीव बालियान ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले दस वर्षो में उन्होंने क्षेत्र में अनेक विकास कार्य कराये है दलित समाज के लोगों की भारी उपस्थिति से उत्साहित डा. संजीव बालियान ने कहा कि केंद्र की सरकार ने शौचालय, मकान, राशन, आयुष्मान कार्ड का सीधा लाभ दलितों को पहुंचाया है इसलिए दलित समाज पूरी तरह भाजपा के साथ है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मजबूती देने के लिए मुजफ्फरनगर में कमल के फूल को खिलाये और बिजनौर में चंदन चौहान को नल के निशान पर मोहर लगाकर कामयाब बनाये। बिजनौर से गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान ने कहा कि मैं मीरांपुर विधानसभा से आपके आर्शीवाद से ही विधायक बना हूं अब मुझे लोकसभा प्रत्याशी बनाकर आपके बीच भेजा गया है आप अपने भाई को भारी बहुमत से जिताये ताकि मैं ओर अधिक विकास कार्य कराने में सक्षम हो सकूं। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि दलित समाज पूरी तरह एनडीए के साथ है। उन्होंने कहा कि पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र से और मीरांपुर विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में आये दलित समाज के लोगों का आने पर मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि यदि आप मुझे और अधिक मजबूती देना चाहते है तो मुजफ्फरनगर और बिजनौर लोकसभा सीट से रालोद भाजपा गठबंधन प्रत्याशी को विजयी बनाये। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने भी सभी से संजीव बालियान और चंदन चौहान को विजयी बनाने की अपील की। सम्मान समारोह में मंत्री अनिल कुमार के प्रयास से भारी संख्या में बसपा एवं सपा छोडकर सैकडों कार्यकर्ताओं ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री योगराज सिंह, चौ. यशवीर सिंह, डा. पुरूषोत्तम आदि ने भी विचार व्यक्त किये। समारोह की अध्यक्षता रालोद अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश काकडा ने की। कार्यक्रम का संचालन रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने किया।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 6 =