News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

पेपर मिल में महिला की मौतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में भोपा रोड पर स्थित एक पेपर मिल में क्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने मृतक महिला का शव मिल गेट पर रख जमकर हंगामा काटा है । यहां मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि उक्त पेपर मिल में कई बार हादसे हो चुके हैं लेकिन इस तरफ जिला पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारी कोई भी ध्यान देने को तैयार नही गत दिन भी मिल में एक महिला क्रेन की चपेट में आ गई थी जिसे मिल मालिकों ने गुप् चुप तरीके से एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसकी मौत हो गई थी । जब घटना का परिजनों को पता चला तो उन्होंने मिल प्रशासन पर कार्यवाही सहित मुआवजे की मांग को लेकर मृतक महिला के शव को मिल गेट के बाहर रख जमकर हंगामा प्रदर्शन किया है हंगामे प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल भी मोके पर पहुंचा और गुस्साएं परिजनों को शांत किया । यहां पहुंची गांव की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि जब पीड़ित महिला मुकेश पत्नी शिव कुमार निवासी गांव दतियाना थाना छपार हादसे का शिकार हो गई थी तो मिल मालिकों द्वारा परिजनों को बिना बताये घायल अवस्था में महिला को सरकारी अस्पताल में न ले जाकर एक प्राइवेट अस्पताल में क्यों दाखिल करा दिया था जहां उसकी मौत हो गई अब देर शाम से महिला के परिजन शव मिल में रख जमकर हंगामा प्रदर्शन कर रहे हैं परिजनों की माने तो मिल मालिकों पर कार्रवाई हो और उन्हें उचित मुआवजा मिले। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि मृतक महिला को इंसाफ दिलाने की जुगत में यहां कई संघटनो के दलाल भी सक्रिय हो रहे हैं और उनपर फैसले का दबाव बना रहे है।

 

मॉडिफाइड साईलेंसर का न करे प्रयोगः एसपी यातायात
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक यातायात ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति मे कहा कि जनपद में दो पहिया वाहनों पर मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग किया जाना पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित है। चैकिंग में पकडे जाने पर 10000/- रूपये का जुर्माना किये जाने का प्रावधान है। इसलिये आपको निर्देशित किया जाता है कि आप यदि अपने दो पहिया वाहन में मॉडिफाइड साईलेंसर का प्रयोग कर रहे हो तो आज ही उसे बदलकर मानकानुसार साईलेंसर का प्रयोग करे। अन्यथा शहर/ग्रामीण क्षेत्र में चौकिंग के दौरान पकडे जाने पर जुर्माना 10000/- रूपये अथवा वाहन को निरूद्ध कर वाहन से मॉडिफाइड साईलेंसर को निकलवाकर विनष्टीकरण की कार्यवाही की जायेगी। कृपया अवगत होकर होने वाली असुविधा से बचें।

 

निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस अघीक्षक ग्रामीण द्वारा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु कचहरी परिसर में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान चलाया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जनपद मुजफ्फरनगर में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा पुलिस बल के साथ कचहरी परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान कचहरी परिसर में उपस्थित लोगों से वार्ता की गयी तथा संदिग्धों से पूछचाछ करते हुए चेकिंग की गयी। इसके साथ ही कचहरी परिसर में स्थित सुरक्षा उपकरणों व सीसीटीवी कैमरों आदि को भी चौक किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, हर छोटी-बड़ी सूचना की जानकारी उच्चाधिकारीगण को देने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया तथा उपस्थित लोगों से कोई भी संदिग्ध व्यक्ति ध् वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गयी ।

 

साइबर अपराध जागरूकता का एसडी कालेज में कार्यशाला का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के बीसीए विभाग में आज आईक्यूएसी के अंतर्गत साइबर अपराध जागरूकता” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संदीप मित्तल, बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव लायल कार्यक्रम समन्वयक हर्षिता सहित समस्त संकाय सदस्य एवं छात्र उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. संदीप मित्तल के प्रेरणादायक शब्दों के साथ हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और इससे बचने के लिए जागरूकता बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध के अंतर्गत फिशिंग, पहचान की चोरी, ऑनलाइन धोखाधड़ी, हैकिंग, साइबर बुलिंग जैसे अपराध आते हैं, जिनसे बचने के लिए सतर्क रहना अनिवार्य है। उन्होंने छात्रों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के टिप्स भी दिए और साइबर सुरक्षा कानूनों के बारे में अवगत कराया । इसके पश्चात बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव तायल ने साइबर अपराध के विभिन्न प्रकारों और उनके प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की । उन्होंने बताया कि कैसे साइबर अपराध सिर्फ व्यक्तिगत नहीं बल्कि बड़े व्यवसायों और सरकारों के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मजबूत पासवर्ड का उपयोग, दो-स्तरीय प्रमाणीकरण (ज्ूव – थ्ंबजवत ।नजीमदजपबंजपवद) और संदिग्ध ईमेल या लिंक से बचाव साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलू हैं ।
कार्यक्रम समन्वयक हर्षिता ने साइबर अपराध के व्यावहारिक पहलुओं को समझाया और बताया कि छात्र अपने डिजिटल डेटा को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहने के उपायों, ऑनलाइन लेनदेन में सतर्कता और साइबर अपराध से बचने के लिए कानूनी उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को साइबर सुरक्षा से संबंधित कुछ वास्तविक घटनाओं के उदाहरण देकर जागरूक किया। डिजिटल युग में इंटरनेट और तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर अपराध उन अवैध गतिविधियों को कहा जाता है जो कंप्यूटर नेटवर्क या इंटरनेट के माध्यम से की जाती हैं, जैसे हैकिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, पहचान की चोरी, साइबर स्टॉकिंग और मालवेयर हमले । कई लोग अपनी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी को ऑनलाइन साझा करते हैं, जिससे वे साइबर अपराधियों का आसान शिकार बन सकते हैं। इसलिए साइबर सुरक्षा जागरूकता बेहद आवश्यक है। सुरक्षित रहने के लिए मजबूत पासवर्ड का उपयोग करना, संदिग्ध लिंक और अनजान ईमेल से बचना, एंटीवायरस सॉफ्टवेयर अपडेट रखना और सार्वजनिक वाई-फाई पर संवेदनशील जानकारी साझा न करना जरूरी है। इसके अलावा, डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देकर और साइबर सुरक्षा कानूनों की जानकारी रखकर हम खुद को और अपने समाज को साइबर खतरों से सुरक्षित रख सकते हैं। सरकार और विभिन्न संगठनों द्वारा साइबर सुरक्षा अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह सतर्क रहे और ऑनलाइन सुरक्षित रहने की आदतें अपनाए । कार्यक्रम में बीसीए एवं बी.एससी (कंप्यूटर साइंस) विभाग के सभी संकाय सदस्य रोबिन गर्ग, वैभव वत्स, अनुज गोयल, चंदना दीक्षित, हिमांशु, हर्षित, देवेश भारद्वाज, श्वेता, राहुल, रोबिन मलिक, निरंकार और मोहित गोयल उपस्थित रहे। सभी छात्रों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और साइबर अपराध से संबंधित अपने प्रश्न पूछे । इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को साइबर अपराध के खतरों और उनसे बचने के उपायों के प्रति जागरूक करना था । इस अवसर पर छात्रों ने साइबर सुरक्षा से संबंधित अपने अनुभव साझा किए और भविष्य में इस विषय पर और गहराई से अध्ययन करने की इच्छा प्रकट की । कार्यक्रम का समापन सभी संकाय सदस्यों एवं छात्रों द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस कार्यशाला ने छात्रों को साइबर सुरक्षा के नवीनतम उपायों और उनके महत्व को समझने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान किया ।

 

धर्म की हानि होने पर अवतार लेते हैं भगवान : अरविंद जी महाराज
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महाराजा अग्रसेन भवन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन कथा व्यास अरविंद जी कहां की जब-जब भी धरती पर पाप बढ़ता, धर्म की हानि होती है और जन्म-जन्मांतर से तपस्या में लगी साधुओं को तारने का नंबर आता है तो परमात्मा अवतार लेकर अवतरित होते हैं, कलयुग आज घर तक पहुंच गया है, ग्रहस्त पूर्ण रुप से प्रभावित हो चुके हैं,समय रहते घर बचाना जरूरी हो गया है,आज कथा में मुख्य रूप से वामन चरित्र, सूर्यवंश का वर्णन, श्री राम जन्म और नंद उत्सव श्री कृष्ण का जन्म उमंग और उत्साह के साथ बनाया गया। ष्नन्द के आनंद भयो, जय कन्हिया लाल कीष् के घोष के साथ पूरे कथा स्थल कृष्ण जन्म भक्ति भाव मय हो गया , कृष्ण जन्म की बधाइयां गायी गई,कथा में आज हनुमान धाम शुकतीर्थ से पधारे स्वामी केशवानंद सरस्वती जी महाराज ने उपस्थित होकर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। कथा के मुख्य यजमान श्रीमती साधना तायल,अजय तायल,श्रुतिका तायल ने व्यास पीठ का पूजन किया। आज कथा में आरती के समय मुख्य रूप से महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष संजीव शंकर, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप,वरिष्ठ समाजसेवी भीमसेन कंसल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल, भाजपा नेता बिजेंद्र पाल(पूर्व सभासद),सत्य प्रकाश मित्तल,अजय तायल, शिव चरण गर्ग, विनोद सिंघल, मित्र सैन अग्रवाल ,वेद प्रकाश संगल, तेजराज गुप्ता, राकेश अग्रवाल, पुरुषोत्तम सिंहल,योगेश सिंघल(भगत जी), कुलदीप मित्तल, हरि घ् शर्मा,पंडित जनार्दन शर्मा , पंडित ब्रह्मप्रकाश शर्मा, मुकेश गोयल,रोशन लाल गर्ग, रचित सिंघल, राजीव गर्ग (गणेशडेयरी), रविन्द्र (एंड),संजय गुप्ता,अशोक तायल वही कथा महिला मंडल में मुख्य रूप से श्रीमती साधना तायल, श्रीमती अंजू अग्रवाल, श्रीमती लतिका गोयल, श्रीमती अलका सिंगल, श्रीमती मयूरी स्वरूप, श्रीमती साधना गोयल, श्रीमती अनीता मित्तल, श्रीमती रेखा मित्तल, श्रीमती सुधा कुचल, श्रीमती नीता बंसल आदि मौजूद रहे।

 

21 मार्च को होगा रोटरी कंप्यूटर लैब एवं डिजिटल क्लास रूम का उद्घाटनMuzaffarnagar News
शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  रोटरी क्लब सखी द्वारा रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3100 के तत्वावधान में शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में एक अत्याधुनिक रोटरी कंप्यूटर लैब एवं डिजिटल क्लास रूम का उद्घाटन 21 मार्च को किया जाएगा। क्लब की सचिव रोटेरियन डॉ. रूचि शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कंप्यूटर लैब का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी रोटेरियन राज कमल जैन द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व रोटरी गवर्नर पवन अग्रवाल को आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम रोटरी मण्डल अध्यक्ष रोटेरियन दीपा खन्ना के दिशा-निर्देशन में संपन्न होगा। क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन नीलम गुप्ता ने बताया कि शाहपुर कस्बे की यह सबसे बड़ी एवं आधुनिक कंप्यूटर लैब एवं डिजिटल क्लास रूम होगी जहाँ प्रतिभाशाली छात्राओं को निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी, जिससे क्षेत्र की बालिकाओं को तकनीकी शिक्षा में नया अवसर मिलेगा। इस विशेष अवसर पर रोटेरियन अनिल खन्ना, अनिल प्रकाश बंसल, मधुसूदन बंसल, अजय भार्गव, अरुण खंडेलवाल, एडवोकेट रोहताश करनवाल एवं शिराज मलिक सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। रोटरी क्लब सखी द्वारा यह प्रयास समाज में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने एवं बेटियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

अभद्र टिप्पणी करने वाले पर मुकदमा दर्ज
मोरना। सोशल मिडिया पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी कर शान्ति भंग का प्रयास कश्यप समाज के युवक द्वारा किया गया था। इंटरनेट पर वायरल पोस्ट के बाद दलित समाज में रोष फैल गया था थाने पहुंचे दलित समाज के लोगों ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला निवासी युवक ने बीते मंगलवार दोपहर अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर एडिट की गई एक वीडियो प्रसारित कर दी। जिसमें बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का फोटो लगा हुआ था तथा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग कर गंदी-गंदी गालियां दी गई । घटना से नाराज़ ग्राम प्रधान सर्वेश उर्फ़ वीरू सहित दलित समाज के मास्टर संदीप, मास्टर ब्रिजेश, दीपक मिस्त्री, एडवोकेट सतपाल, मनोज, अमित, सनी, बिट्टू, शिवम लोगों ने थाना ककरौली पहुंचकर आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की थी।पुलिस ने दीपक द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दलित समाज के व्यक्तियों ने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है

 

चांद अंसारी हत्याः तीन को भेजा जेलMuzaffarnagar News
मोरना । मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  मोरना मे सोमवार की शाम जानसठ मार्ग पर हुई मारपीट मे गंभीर रूप से घायल हुए युवक फरीद उर्फ़ चांद की मौत के बाद पुलिस ने हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर हत्या मे प्रयुक्त आला कत्ल बरामद कर जेल भेज दिया है। घटना को लेकर गांव मे तनाव की आशंका बनी बनी हुई है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना मे बीते 17 मार्च की शाम जानसठ मार्ग पर स्थित मस्जिद के सामने अंसारी व अब्बासी समाज के दो पक्षों मे मारपीट हो गयी थी जिसमें 18 वर्षीय फरीद उर्फ़ चाँद अंसारी व उसका साथी अहमद निवासी भुवापुर मार्ग व दूसरे पक्ष के तीन व्यक्ति घायल हो गये थे।जिनमे फरीद उर्फ़ चांद अंसारी की बुधवार की सुबह अस्पताल मे दौराने उपचार मौत से हो गयी थी। चांद अंसारी की मौत से हड़कंप मच गया व तनाव की आशंका को लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
वहीं मृतक के पिता ने आबिद, समीर उर्फ़ आफ़ताब, बाबर व शब्बू पुत्रगण माजिद अब्बासी व माजिद तथा शाहबाज़ पुत्र हनीफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। गुरुवार को पुलिस ने हत्या मे शामिल आबिद,समीर उर्फ़ आफताब व शब्बू उर्फ़ शबाब पुत्रगण माजिद अब्बासी को मोरना के निकट ककराला राजबाहे के पास से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह फरार होने की फिराक मे थे। आरोपियों की निशानदेही चांद की हत्या मे प्रयुक्त लाठी डंडो तबल व बलकटी को बरामद करते हुए अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। समीर उर्फ़ आफ़ताब यू ट्यूबर बताया गया है। जिसके लाखों दर्शक इंटरनेट पर जुड़े बताये गये हैं।

 

दो को मुठभेड में दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमती रुपाली राव के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी श्री दिनेशचन्द के कुशल नेतृत्व में देर रात्रि थाना नई मण्डी पुलिस की एटूजेड रोड पर बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश घायल सहित कुल 02 घायल काला पुत्र तसलीम निवासी जौनपुर जनैड़ी थाना मंगलौर, हरिद्वार व दूसरा अभियुक्त इब्राहिम पुत्र मौ0 शरीफ निवासी डेराबसी थाना डेराबसी, चण्डीगढ को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र तथा 01 मोटरसाइकिल बरामद की गयी है । घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
उल्लेखनीय है कि थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा ग्राम कूकड़ी ग्राउण्ड के पास दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 अभियुक्त घायल सहित कुल 03 शातिर गौकश अभियुक्तगण गिरफ्तार किये गये थे जिनके कब्जे से अवैध शस्त्र, गोकशी के उपकरण, 02 गोवंश तथा 01 पिकअप गाड़ी बरामद की गयी थी । उक्त पुलिस मुठभेड़ में 03 बदमाश मौके से फरार हो गए थे । देर रात्रि थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा एटूजेड रोड पर चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान 01 मोटरसाइकिल पर सवार 03 व्यक्ति आते दिखाई दिए जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाइकिल सवार बदमाश पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए तीव्र गति से भागने लगे । बदमाशों के फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाशों का पीछा किया गया । कुछ दूरी पर जाकर तीव्र गति होने के कारण बदमाशों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी जिस पर तीनों बदमाश मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे ।
पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश घायल हो गया तथा 01 बदमाशों को कॉम्बिग के दौरान गिरफ्तार किया गया जबकि तीसरा बदमाश मौके से भागने में सफल रहा । भागे हुए बदमाश की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा कॉम्बिंग की जा रही है । पकडे गये शातिरों के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 नाजायज चाकू, 1 एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद किया। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 दिनेशचन्द कौशिक, राजकुमार बालियान, ओमप्रकाश सिंह, है. का. संदीप कुमार, सुशील कुमार, का. कुलदीप कुमार, मुनेश कुमार, रोहित कुमार, नवनीत, चन्द्रभान, पवन कुमार थाना नई मण्डी शामिल रहे।

 

बालक के साथ मारपीट
भोपा। तराहवीह की नमाज के दौरान हुई कहासुनी के बाद बालक को मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव जौली निवासी नफीस कुरैशी ने तहरीर देकर बताया की उसका 11वर्षीय पुत्र आशियान बस स्टेण्ड वाली मस्जिद मे नमाज के लिए गया था। पिछले पांच दिनों से तराहवीह की नमाज के दौरान दूसरा बालक उसपर छीटा कशी कर परेशान कर रहा था। मंगलवार को आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर आशियान को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के पिता ने बालक की जान को खतरा जताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

संदिग्ध परिस्थितियों मे मिला शवMuzaffarnagar News
मोरना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बुधवार की शाम रास्ते से गायब हुए बाइक सवार युवक का शव गुरुवार की सुबह जंगल की चकरोड़ के किनारे गहराई मे पड़ा मिला है।परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी संतरपाल ने जानकारी देकर बताया की उसका परिवार खेती का काम मजदूरी पर करता है। बुधवार को परिवार के सदस्य मोरना स्थित गौशाला के जंगल मे गन्ने की बुआई के लिए गये थे। बुआई का काम पूरा करने के बाद शाम को परिवार के सदस्य वापस घर लौट रहे थे।उसका पुत्र मनोज 38 वर्ष बाइक द्वारा घर की ओर गया था।जब वह घर पहुंचे तो मनोज को घर न पाकर जानकारी की। मनोज का मोबाईल बंद मिलने पर परिजन चिंतित हो गये और मनोज की तलाश शुरू कर दी।सभी संभावित स्थानों पर मनोज की तलाश की गयी किन्तु उसका कोई पता नहीं चल सका।संतरपाल ने बताया की ब्रहस्पतिवार की सुबह उसका भतीजा सतेन्द्र व अन्य मनोज की तलाश मे जुटे हुए थे की गौशाला मार्ग किनारे पिन्टू वाल्मीकि के गेहूँ के खेत के पास एक गड्ढे मे मनोज का शव पड़ा मिला तथा बाइक भी क्षतिग्रस्त हालत मे मिली। मनोज का शव मिलने से गांव मे हड़कंप मच गया। आसपा नेता संजय रवि व ग्राम प्रधान सर्वेन्द्र राठी सहित सेंकड़ो की संख्या मे ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गये। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया व मोरना चौकी इंचार्ज ललित राजपूत ने घटना स्थल का मुआयना किया व शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी सोनिया पुत्री नैना, सलोनी व पुत्र सुधांशु को छोड़ गया है। पिता सहित माता तारावती भाई प्रदीप, प्रमोद बहन पविता आदि परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। मोरना मे लगातार हो रहे हादसों से ग्रामीण सहमे हुए हैं। पुलिस के अनुसार अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के उपरांत कोई अग्रिम कार्रवाई की जायेगी

 

श्री हरि को भक्तों के पुकारने पर आना ही पड़ता हैः जगमोहन भारद्वाज
मुजफ्फरनगर श्री श्यामा श्याम मंदिर में हो रही श्री मद भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास प० जगमोहन भारद्वाज जी बताया जब रावण या कंस जैसे राक्षसी पाप क्रम जागृत होता है जब ईश्वर श्रीराम व श्रीकृष्ण के रूप में जन्म लेते है त्रेता युग में रावण व अनेकों राक्षसों के भय से ऋषि मुनि यज्ञ नहीं कर पा रहे थे भगवान श्री हरि ने अयोध्या के रघुकुल में अपनी शक्तियों सहित राजा दशरथ और कौशल्या माता के पुत्र के श्रीराम व भरत लक्ष्मण शत्रुघ्न के रूप में जन्म लिया श्रीराम ने लक्ष्मी स्वरूपा जनकनंदिनी सीता जी से विवाह किया पिता आज्ञा मान वन जाकर अनेकों राक्षसों सहित रावण का अंत करके अयोध्या आकर रामराज्य स्थापित करके पुरुषोत्तम श्री राम कहलाए
द्वापर युग में कंस ने बहुत अत्याचार किए अपने नाना को कारागार में डालकर खुद राजा बन गया,अपनी बहन देवकी का विवाह वासुदेव से करते वक्त एक आकाशवाणी के भय से देवकी और वासुदेव को बंदी बना लिया देवकी वासुदेव ने भगवान विष्णु से प्रार्थना की,भगवान श्री हरि ने देवकी के पुत्र श्रीकृष्ण रूप में जन्म लेकर अनेकों पापी दुराचारी राक्षसों का अंत करके पृथ्वी को भय मुक्त किया। कथा यजमान मनोज अग्रवाल,अंजुल अग्रवाल जी ने पूजन किया,मुख्य रूप से प० हंसराज भारद्वाज हरीश गोयल, ललित अग्रवाल,अमरनाथ प्रजापति, ललित माहेश्वरी(विश्व हिंदू परिषद)नितिन अग्रवाल,शोभित गुप्ता(सभासद)अनुभव घी वाले,सुभाष गुप्ता,मुरली मनोहर,अरुण राजवंशी,(भारत विकास परिषद)कुलदीप जी,जगत नारायण जी,मौजूद रहे

 

जैन एकता क्रांतिकारी मंच युवा मोर्चा द्वारा घर घर लगाया जाएगा जैन ध्वज बोर्ड
खतौली।जैन एकता क्रांतिकारी मंच युवा मोर्चा द्वारा घर घर लगाया जाएगा जैन ध्वज बोर्ड। मंच की एक सभा में सभी सदस्यों की सहमति के बाद भगवान महावीर के 2625 वे जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष में घर घर जा कर स्वयं मुख्य द्वार पर जैन ध्वज बोर्ड लगाए जाएंगे। जिसकी शुभारंभ 23 मार्च भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक दिवस पर सकल जैन समाज अध्यक्ष सुशील जैन के निवास से कर के नगर में समाज के सभी घरों में लगाए जाएंगे। इस ध्वज बोर्ड पर भगवान की फोटो, ध्वज पर जैन प्रतीक चिह्न( तीन लोक) अहिंसा परमो धर्म एवं जय जिनेंद्र आदि अंकित किए गए है। जो समाज के हर घर के बाहर लगा घर की शोभा बढ़ाएगा। इसकी घोषणा मंच के सभी सदस्यों ने जैन मंडी मंदिर में स्थित उत्सव कमेटी के कार्यालय पर जा कर उत्सव पदाधिकारियों को दी। सभी ने इस निर्णय का एक मत में स्वागत ओर अभिवादन किया।

 

प्रदेश सरकार प्राथमिकता दे रही हैउद्योगों के विकास को : मंत्री कपिलदेवMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन मुज़फ्फरनगर चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित औद्योगिक विकास एवं व्यापार विस्तार एक्सपो में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन में विभिन्न उद्योगपतियों, निवेशकों और सरकारी अधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। आईआईए चौप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल के नेतृत्व में एक उद्योगिक टूर भारत बिल्ड एक्सपो 2025 प्रगति मैदान नई दिल्ली में गया। टूर में चलने से पूर्व सभी का तिलक और पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस टूर में पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर, जॉइंट सेक्रेटरी अमन गुप्ता, राहुल मित्तल, पीआरओ राजशाह ने सभी टूर से पूर्व पटका पहनाकर तलक लगाकर सभी का अभिनन्दन किया। इस दौरान, यात्रा को यादगार बनाने के लिए अंताक्षरी, गीत-संगीत और हास्य-व्यंग्य का बस में आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बचपन की यादें ताजा कीं और सफर को यादगार बनाया। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने एक्सपो में उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार उद्योगों के विकास को प्राथमिकता दे रही है। एमएसमइ और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है, जिससे व्यापारियों और उद्योगपतियों को अधिक अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
मुज़फ्फरनगर चैप्टर के प्रतिनिधियों ने हाल नंबर 6 में स्थानीय उद्योगों के स्टॉल का अवलोकन किया और वहां मौजूद उद्यमियों को सम्मानित किया। इस एक्सपो में स्टार्टअप्स, डैडम, डिजिटल परिवर्तन, निर्यात व्यापार, ऑटोमेशन और ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरे में प्रमुख रूप से आई आई ए चेयरमैन पवन कुमार गोयल, पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर, मनोज अरोरा, नवीन अग्रवाल, शरद जैन, जॉइंट सेक्रेटरी अमन गुप्ता, राहुल मित्तल, पीआरओ राज शाह, अरविंद मित्तल, अनमोल अग्रवाल, समर्थ जैन, राजेश गोयल, कपिल मित्तल, प्रेरक जैन, प्रीतुल जैन, सीए पवन गोयल, सीए अतुल अग्रवाल, मनोज गर्ग, राकेश जैन, मुदित जैन, मनोज गुप्ता, आरके सैनी, मनीष जैन, नमन जैन, मोहित गर्ग, अमित सिंघल, हिमांशु गर्ग, तुषार गुप्ता एडवोकेट, अक्षत जिंदल, सूरज तनेजा, अनमोल तनेजा, सौरभ मित्तल, गिरीश अरोरा, जेके मित्तल, अर्पित गोयल, अनमोल गर्ग, अपूर्व गर्ग, विवेक कुमार आदि द्वारा भ्रमण किया गया।

 

धोखाधड़ी करने पर किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा ग्राहकों से कार बुकिंग करने के नाम पर धोखाधड़ी करने के अभियोग में वांछित मुख्य अभियुक्त तथा ज्ञप्। शोरूम मैनेजर को मुखबिर की सूचना पर दौलतपुर-मनव्वरपुर के रजवाहे का पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जेध्निशांदेही से 55 लाख रूपये (20 लाख रूपये नगद व 35 लाख रूपये बैंक खातों में फ्रीज) तथा 03 कार बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। थानाक्षेत्र मंसूरपुर के अन्तर्गत बेगराजुपर में स्थित ज्ञप्। कार शोरूम के मैनेजर जुहैब हसन खान द्वारा अपने पिता इफ्तिखार हसन खान व कार शोरूम में काम करने वाले कुछ कर्मचारीगण के साथ मिलकर ग्राहकों से धोखाधड़ी करने की घटना कारित की गयी थी। जिसमें अभियुक्त द्वारा ग्राहकों से नई कार की बुकिंग करने तथा पुरानी कार एक्सचेंज करने के नाम पर फर्जी रशीद देकर ग्राहकों से धोखाधड़ी कर उनके पैसे हड़प लेने का कार्य किया गया था। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विरूद्ध ग्राहकों से प्राप्त तहरीर के आधार पर विभिन्न अभियोग पंजीकृत किये गये थे। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा उक्त धोखाधड़ी की घटना में शामिल शोरूम कर्मचारीगण तथा मुख्य अभियुक्त जुहैब हसन खान के पित इफ्तिखार हसन खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। आज दिनांक 20.03.2025 को थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा मुख्य अभियुक्त तथा ज्ञप्। शोरूम मैनेजर जुहैब हसन खान को मुखबिर की सूचना पर दौलतपुर-मनव्वरपुर के रजवाहे का पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जेध्निशांदेही से 55 लाख रूपये नगद तथा 03 कार बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह ज्ञप्। कार शोरूम में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत था। मैंने अपने पिता व शोरूम में कार्य करने वाले कर्मचारीयों के साथ मिलकर पैसे कमाने की योजना बनाई। हमने ग्राहकों से सस्ती गाड़ी देने का लालच देकर बुकिंग के नाम पर उनसे धनराशि जमा करायी गयी तथा धनराशि की फर्जी रशीद ग्राहकों को दी गयी। इसके साथ ही ग्राहकों से गाड़ी एक्सचेंज करने के नाम पर उनकी गाड़ी को बेच देता था तथा प्राप्त धनराशि को अपने पास रख लेता था। जिन ग्राहकों के पास गाड़ी बुकिंग के लिये नगद धनराशि नही होती थी उनसे अपने व अपनी पत्नी के बैंक खातों में बुकिंग धनराशि ट्रान्सफर करवा लेता था। इस प्रकार से हमारे द्वारा बहुत से ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 सुभाष अत्री, उ0नि0 किशन सिंह, शिखर चौधरी, दिलशाद, है. का. शिवम त्यागी, नितिन कुमार, का. विकास कुमार, राहुल नागर, धनवीर नागर थाना मंसूरपुर शामिल रहे।

 

अवैध प्लॉटिंग को किया ध्वस्तMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र जोन-3 थाना नई मण्डी क्षेत्र में श्रीमती कविता मीना, उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० के आदेशों के अनुपालन में अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिगकर्ता पवन मलिक, इन्द्रजीत सिंह रावत व अन्य द्वारा स्थल- दीन दयाल स्कूल के सामने, पचैण्डा रोड, मुजफ्फरनगर में लगभग 30 बीघा एवं श्री आशीष कुच्छल, संजय ठाकुर व मेहराजू द्वारा स्थल- ग्राम मुस्तफाबाद जिला मुजफ्फरनगर में लगभग 28 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था।
अतः मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा विकास क्षेत्र जोन-3 थाना नई मण्डी क्षेत्र में उक्त 02 स्थल पर लगभग 58 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध कालोनी के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, एवं प्राधिकरण टीम के साथ साथ सम्बन्धित थाने का पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।

 

 

तहसील आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । कैबिनेट मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन श्री अनिल कुमार की अध्यक्षता में आज तहसील सदर के ग्राम हरिनगर झबरपुर में तहसील आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत माननीय कैबिनेट मंत्री ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं की प्रगति एवं गुणवत्ता के सम्बन्ध में विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया गया। ग्राम के आम किसानों से वार्ता की, समस्याओं के सम्बन्ध में पूछा भी गया, तहसील आपके द्वार कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह, उपजिलाधिकारी सदर, निकिता शर्मा, तहसीलदार सदर राधेश्याम एवं सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। तहसील आपके द्वार कार्यक्रम में राजस्व, विकास, कृषि, समाज कल्याण, अपूर्ति, पुलिस, विद्युत, चिकित्सा, पशुपालन, महिला कल्याण विभाग, स्वयं सहायता समूह महिलाओं के, जिला बेसिक शिक्षा विभाग, श्रम विभाग,आदि विभाग से सम्बन्धित कैम्प लगाये गये, माननीय कैबिनेट मंत्री ने लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। माननीय मंत्री जी को सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग में संचालित योजनाओं से अवगत कराया,जिस पर माननीय मंत्री जी ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए इसी तरह के आगे भी ऐसे कार्यक्रम होते रहे, जिससे लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी हो तथा उस योजना का बह लाभ भी ले सके। माननीय मंत्री जी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए तहसील आपके द्वार कार्यक्रम में ग्राम वासियों द्वारा समस्याओं के निस्तारण हेतु आज जो प्रार्थना पत्र दिए गए हैं उन प्रार्थना पत्रों में जिनका शीघ्र निस्तारण हो सके, उसका तत्काल निस्तारण कराए। जिससे उसी समस्या को लेकर बार-बार उसे तहसील स्तर पर भागना ना पड़े, इसका एक ही बार में निस्तारण हो जाए। तहसील आपके द्वारा कार्यक्रम में स्थानीय किसानों एवं ग्रामवासियों ने बढ़ चढ़कर उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया तथा विभिन्न विभागों से सम्बन्धित अपनी अपनी समस्याओं को माननीय कैबिनेट मंत्री के सामने रखा गया। वही अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) व उपजिलाधिकारी सदर ने समस्याओं के निस्तारण किया गया, किसानों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिलाधिकारी सदर द्वारा जमीनी स्तर से संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया गया । तहसील आपके द्वार कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत शौचालय प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के अंतर्गत स्वीकृति पत्र, राजस्व विभाग की तरफ से (खतौनी) उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिला के लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति पत्र,कृषि विभाग की तरफ से ट्रैक्टर की चाबी, थ्रेसर,रोटावेटर,सोलर पंप, सहित अन्य कृषि यंत्रों, पीएम किसान सम्मन निधि के लाभार्थियों प्रमाण पत्र आदि को लाभार्थियों को वितरण किया गया। माननीय कैबिनेट मंत्री को स्थानीय ग्राम वासियों द्वारा बताया गया कि प्रशासन की यह बहुत अच्छी पहल है। हमें अपने ग्राम में समस्याओं का समाधान मिल रहा है ।
विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री द्वारा उपस्थित सभी लोगों से गौरैया बचाने की अपील की गई । माननीय मंत्री जी ने विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर सभी लोगों से कहा की घर के आंगन में घूमने वाली गौरैया को पीने का पानी तथा घोंसला अपने घर में उसके लिए अवश्य रखें।
कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री राजीव द्वारा किया गया।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + sixteen =