समाचार (Muzaffarnagar News)

उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
बुढ़ाना। थानाक्षेत्र बुढाना के अन्तर्गत ग्राम कुतुबपुर दताना में झगडे व फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना बुढाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा फायरिंग में घायल 02 युवकों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह उपचाराधीन है। प्रारम्भिक जांच में ज्ञात हुआ कि प्रथम पक्ष के पारूल पुत्र ईश्वर व द्वितीय पक्ष के मोनू पुत्र घसीटू निवासीगण ग्राम कुतुबपुर दताना के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसमें दोनों पक्षों के मध्य फायरिंग व झगडा हुआ था जिसमें प्रथम पक्ष के पारूल व द्वितीय पक्ष के मोनू घायल हो गये। उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। थाना बुढाना पुलिस द्वारा प्रकरण में जांच व आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मुठभेड में पशु चोरी के शातिर दबोचे
मंसूरपुर। थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा पशु चोरी के अभियोग का मात्र 36 घंटे में सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 अभियुक्त घायल सहित 02 पशु चोर अभियुक्तगण गिरफ्तार।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र, 03 गाय तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त 01 पिकअप ट्रक बरामद किया। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी खतौली श्रीमती रूपाली राय, थाना प्रभारी मन्सूरपुर विपिन त्यागी के कुशल नेतृत्व में थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 30 अप्रैल को वादी विकास कुमार पुत्र सुदेशपाल निवासी ग्राम मोरकुक्का थाना मन्सूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा सूचना दी गयी की अज्ञात चोरों द्वारा उनकी 03 गायों को चोरी कर लिया गया है। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-98/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र व सफल अनावरण व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना मन्सूरपुर पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम दिनांक 01/02.05.2026 की रात्रि में निजामपुर/मुबारिकपुर बस स्टैण्ड के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रहे थी तभी एक संदिग्ध पिकअप गाडी निजामपुर/मुबारिकपुर रोड की तरफ से आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। पिकअप सवार चैकिंग हेतु नही रूके तथा वाहन को पीछे मोडकर भागने का प्रयास करने लगे। मोडने के प्रयास में गाडी का पहिया खेत में फंस गया। वाहन को फंसा देखकर वाहन में सवार बदमाश वाहन से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए खेतों में भागने लगे।
बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाशो की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म व जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें एक बदमाश घायल हो गया तथा अन्य बदमाश फरार हो गये। पुलिस टीम द्वारा 01 बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा 01 बदमाश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। 01 अन्य बदमाश अंधेरे व खडी फसल का फायदा उठाकर फरार हो गया। थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र, 01 पिकअप ट्रक तथा 03 गाय बरामद की गयी। प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा पशु चोरी का कार्य किया जाता है तथा चोरी किये गये पशुओं को बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। हमने अपने फरार साथी के साथ मिलकर ग्राम मोरकुक्का से 01 घर से इन तीनों गायों को चोरी किया गया था। आज हम इन्हे पशु पैठ बाजार में बेचने के लिये जा रहे थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया।
थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । घायल/गिरफ्तार अभियुक्तप्रियांशु उर्फ निक्की पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम मौ0 मुकल्लमपुर थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर (घायल)तथा इरफान अंसारी पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी ग्राम भैसी थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर। वांछित/फरार अभियुक्त तालिब पुत्र साजिद अली निवासी लक्सर रोड विजयनगर (ददेरा की डेरी) रूडकी, हरिद्वार है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार त्यागी, उ0नि0 सचिन कुमार, संजय कुमार, विशाल राठी, है. का. राजीव भारद्वाज, सुहैल खान, का. लोकेन्द्र कुमार, धमेन्द्र थाना मंसूरपुर शामिल रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसपी सिटी ने सुनी समस्याएं
खतौली। पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ तहसील खतौली पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा तहसील खतौली पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन-जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी खतौली, क्षेत्राधिकारी खतौली सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी डीएम-एसएसपी ने समस्याएं
जानसठ। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ तहसील जानसठ पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा तहसील जानसठ पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन-जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/ कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी जानसठ, क्षेत्राधिकारी जानसठ, क्षेत्राधिकारी भोपा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
मांगों को लेकर दिया धरना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । उ०प्र० माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के तत्वाधान में प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष डा० अमित कुमार जैन के नेतृत्व में लम्बित समस्याओं के निराकरण हेतु शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक मु०नगर पर विशाल धरना सम्पन्न हुआ। जिसका संचालन जिला मंत्री अरूण कुमार ने किया। धरने को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने कहा कि शिक्षकों की उपेक्षा से प्रदेश भर का शिक्षक त्रस्त है। शिक्षकों की जनपद स्तर, प्रदेश स्तर पर लम्बित माँगों का यथाशीघ्र निस्तारण आवश्यक है। जिलाध्यक्ष डा० अमित कुमार जैन ने अपने वक्तव्य में कहा कि पुरानी पेंशन व धारा 18, 21, शिक्षकों के सम्मान के लिए आवश्यक है। विभागीय अधिकारियों से बार-बार लम्बित प्रकरणों पर निस्तारण के लिए अनुरोध किया गया परन्तु विभागीय अधिकारियों द्वारा संतोषजनक उत्तर न देना, प्रकरणों का ससमय निस्तारण न करना चिंता का विषय है। जिला मंत्री अरूण कुमार ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मु०नगर की हठधर्मिता के चलते चयन वेतनमान प्रोन्नत वेतनमान, वेतन निर्धारण आदि समस्याओं का ससमय निस्तारण न होना व नई पेंशन से पुरानी पेंशन में आए शिक्षकों एवं विषय विषज्ञयो को अभी तक भी लाभ प्राप्त न होने से शिक्षक आक्रोशित हैं।
जिला कोषाध्यक्ष संजय कुमार मोघा ने कहा कि विभागीय अधिकारियों/ कर्मचारियों की कार्यशैली से जनपद का शिक्षक दुःखी हैं। जल्द से जल्द प्रकरणों का समाधान होना चाहिए। धरने को जनपद के वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा भी सम्बोधित किया गया। धरने में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह, रंजन सिंह पुण्डीर, सुभाष सिंह, पदमाकर यादव, विनोद कुमार, रीना यादव, नमन जैन, सुरेन्द्र पाल सिंह, हंस कुमार, बिजेन्द्र बहादुर, आवेश कुमार, धीरेन्द्र कुशवाहा, सुभाष चन्द, विरेन्द्र पटेल, बृज बिहारी धूरिया, असित सिंह, डा० अमित कुमार वर्मा, राजीव कुमार, हरेन्द्र सिंह, इमरान अहमद, शुभम पाल, राहुल कुमार, सुनील कुमार गोयल, विजय कुमार शर्मा, हेमन्त बिश्नोई, रूपक वर्मा मौजूद रहे।
थाना मन्सूरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पुलिस अधीक्षक नगरअमृत जैन द्वारा थाना मन्सूरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, आगन्तुक कक्ष, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क, भोजनालय (मैस), मालखाना तथा विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, अपराध रजिस्टरों के अद्यतन रख-रखाव एवं लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। कम्प्यूटर कक्ष एवं साइबर हेल्प डेस्क के निरीक्षण के दौरान डाटा प्रविष्टियों की स्थिति का अवलोकन कर यह सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया कि समस्त प्रविष्टियां समयबद्ध, शुद्ध एवं अद्यतन रूप से दर्ज की जाएं। मिशन शक्ति केन्द्र के निरीक्षण के दौरान महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी निस्तारण पर विशेष बल दिया गया तथा पीड़ितों को समुचित सहायता एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। आगन्तुक कक्ष में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा भोजनालय (मैस) का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को पुलिस कर्मियों हेतु स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में नियमित गश्त, संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति अधिक सजग, पारदर्शी एवं जवाबदेह रहते हुए जनहित को सर्वाेपरि रखने हेतु प्रेरित किया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी खतौली श्रीमती रूपाली राय, थाना प्रभारी मन्सूरपुर श्री विपिन त्यागी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने समस्याओं का किया निस्तारण
बुढ़ाना। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ तहसील बुढाना पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक द्वारा तहसील बुढाना पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन-जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी बुढाना, क्षेत्राधिकारी बुढाना सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
4 मई को होगा श्याम बाबा का गुणगान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । श्री श्याम परिवार सुखी संवार समिति द्वारा आगामी 4 मइ्र दिन सोमवार को शाम साढे सात बजे से श्री रामलीला भवन नई मन्डी मे बाबा श्याम गुणगान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
गणपति धाम मंदिर मे आयोजित प्रेसवार्ता मे अनिल गोयल ने बताया कि चार मई को होने वाले इस महोत्सव मे 10 वर्षो के पश्चात मुजफ्फरनगर की पावन धरा पर गुरू नन्दकिशोर शर्मा नन्दू जी महाराज आ रहे हैं। मध्य प्रदेश से आमंत्रित अधिष्टा अनूष्का अपने सुन्दर भजनो से बाबा को रिझायंेगी। मुजफ्फरनगर से मयंक धीमान भी बाबा के भजनो की सुन्दर प्रस्तुति देंगे। समिति के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि उनकी समिति द्वारा समय समय पर धार्मिक आयोजन किये जाते है। इसी कडी मे यह 14 वाॅ आयोजन किया जा रहा है। श्री रामलीला भवन नई मन्डी मे बाबा का विशाल भण्डार सजेगा। श्याम गुणगान महोत्सव का लाइव पसारण भी किया जायेगा। उन्होने श्रद्धालुओ से अपील की है कि इस आयोजन मे शामिल होकर बाबा का आर्शीवाद प्राप्त करें। प्रेसवार्ता मे राजीव गोयल गुरू जी, अमित गोयल, ललित बंसल, विवेक अग्रवाल, अम्बरीश सिंघल, चचा जे.पी, रजत राठी, गौरव जिन्दल, अंकित अग्रवाल, अशोक मालपाली, लोकेश गोयल, गौरव गर्ग, पराग अग्रवाल, अतुल गोयल, मुकेश गर्ग, अग्रिम सिंघल, नवीन गर्ग, शशंाक राणा, प्रियंाक गर्ग आदि मौजूद रहे।
गौशालाओं का किया निरीक्षण
मीरांपुर। पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर द्वारा कान्हा गोशाला ,मीरापुर का निरीक्षण किया गया । मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में डॉक्टर अजय कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर द्वारा कान्हा गोशाला ,मीरापुर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सभी गोवंश स्वस्थ्य पाये गए । गौआश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भूसा ,स्वच्छ पेयजल व हरा चारा उपलब्ध मिला। गौवंशों को नियमित रूप से हरा चारा,खल चोकर देने एवं साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया। केयरटेकर उपस्थित मिले!
पुण्यतिथि पर किया हवन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पूर्व राज्यपाल किसान नेता स्व, वीरेन्द्र वर्मा जी की 17वीं पुण्यतिथि पर चै,चरण सिंह भवन वर्मा पार्क में हवन एवं शांति पाठ का आयोजन किया गया जिसमें वर्मा जी के सिद्धांतो पर चल कर राष्ट् सेवा का संकल्प लिया सभा में वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच के अध्यक्ष यशपाल सिंह विश्वबंधु प्रबंधक पं, उमादत्त शर्मा जाट सभा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह बालियान जय वीर सिंह सुन्दर पाल सिंह सतेन्द्र सिंह विक्की सिंह उदय वीर सिंह गजेन्द्र सिंह राणा मनोज रांची संजीव मलिक आकाश शर्मा सतबीर सिंह आदि उपस्थित थे
सपा की मासिक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी एडवोकेट की अध्यक्षता व जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी के संचालन एवं वरिष्ठ सपा नेताओं, पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 24 घंटे में बकाया गन्ना भुगतान हेतु 15 हजार करोड़ फंड बनाने,किसानों का लोन माफ करने,महिलाओं को प्रत्येक वर्ष 40 हजार देने,बिजली 300 यूनिट फ्री करने व स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता खत्म करने सहित 30 लाख तक की कारों पर टोल टैक्स फ्री करने सहित अनेक जनहितकारी घोषणाओं का स्वागत व आभार व्यक्त करने के साथ,इन घोषणाओं को नगर व ब्लॉक स्तर पर सभाओं के माध्यम से जन जन तक पहुंचाएंगे।
समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव चैधरी इलम सिंह गुर्जर व समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 993 रु व 5 किलो सिलेंडर पर 261रु बढ़ाने व अन्य जन उपयोगी वस्तुओं पर लगातार बढ़ौतरी तथा स्मार्ट मीटर से जनता के उत्पीड़न की निंदा करते हुए इस मुद्दे पर आंदोलन किए जाने का प्रस्ताव रखा। सपा कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस प्रशासन के अनेक कर्मचारी खुलकर जनता का उत्पीड़न करते भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी के बिना जनता का काम नहीं कर रहे हैं इसलिए भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी के खिलाफ भी आंदोलन किया जाए।
मासिक बैठक में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी के फ़ुफ़िजात भाई श्री आरिफ चैधरी,सपा नेता पवन बंसल के बड़े भाई श्री पदम बंसल, समाजवादी पार्टी महिला सभा प्रदेश सचिव अनिता कश्यप की बड़ी बहन श्रीमती कुंती,खतौली विधान सभा सपा बीएलए ठाकुर गजेंद्र सोम की माता व सपा नेता रिजवान खामपुर के पिता समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मुजफ्फर अली मुन्ना के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
मासिक बैठक को मुख्यरूप से सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी,जिला उपाध्यक्ष चैधरी ओमपाल सिंह,रमेशचंद शर्मा,अतहर हसन,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू, सपा विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा,संजीव आर्य, याकूब चैधरी,सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष कपिल मलिक, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर,सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना मौहम्मद नज़र,सपा युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव सचिन पाल, सपा युवजन सभा प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर शोएब राणा, सपा अल्पसंख्यक सभा राष्ट्रीय सचिव नवाब इम्तियाज़ कुरैशी,सपा नेता आमिर कासिम एडवोकेट, शमशेर मलिक,पंकज सैनी आदि ने संबोधित किया।
समाजसेवियों ने थाना प्रभारी का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना नई मंडी पहुंचकर पूर्व प्रधान नकुल पचेंडा सहित क्षेत्र के समाजसेवियों द्वारा थाना नई मण्डी प्रभारी आनंद देव मिश्रा का किया गया स्वागत। यहां क्षेत्र के समाजसेवियों गुरु गौहर वाल्मीकि, पूर्व प्रधान नकुल प्रधान पचेण्ड़ा, राणा तोप सिंह पुन्डीर,
गगन बलियान एडवोकेट, मोहित त्यागी ,और राहुल पाल सहित कई व्यक्तियों ने जहां थाना प्रभारी का स्वागत सत्कार किया तो व्ही क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से थाना प्रभारी को अवगत कराया तो वही आपसी स्योहार्द के साथ पुलिस का सहयोग करने की बात कही है।
उर्दू डेवलपमेंट आॅर्गेनाइजेशन (यू.डी.ओ.) की बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । ग्राम कुटेसरा, ज़िला मुज़फ्फरनगर में आज उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (यू०डी०ओ०) की मासिक बैठक मास्टर ख़लील अहमद के आवास पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन के ओहदेदारान, कारकुनान तथा गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता हाजी सलामत राही ने की, जबकि संचालन डॉ० सलीम अहमद सलमानी ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए ज़िला अध्यक्ष कलीम त्यागी ने कहा कि उर्दू हमारी मादरी ज़बान है और इसकी हिफाज़त व तरक़्क़ी हम सभी की ज़िम्मेदारी है। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि बच्चों की उर्दू तालीम का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। यदि विद्यालयों में उर्दू शिक्षा उपलब्ध नहीं है, तो घर पर इसके प्रबंध किए जाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उर्दू एक खालिस हिंदुस्तानी भाषा है, जिसने जंगे आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लेकिन आज सियासी कारणों से इसे कमज़ोर करने की कोशिशें की जा रही हैं। इस अवसर पर मौलाना मूसा कासमी, तहसीन अली असारवी, डॉ० फर्रुख हसन तथा असद फारूकी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। असद फारूक़ी ने कहा कि हिंदी सिनेमा की तरक़्क़ी में उर्दू का अहम योगदान है। संसद से लेकर छोटे मंचों तक उर्दू शायरी का इस्तेमाल होता है, लेकिन इसके बावजूद इसके रसमुलख़त को ख़त्म करने की कोशिशें हो रही हैं।
तहसीन अली असारवी ने कहा कि किसी भी भाषा की पहचान उसके रसमुलख़त से होती है, और इसके बिना भाषा का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने उर्दू के अख़बारों की घटती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी लापरवाही के कारण ही “राष्ट्रीय सहारा” जैसा बड़ा उर्दू अखबार बंद हो गया। डॉ० सलीम सलमानी ने अपने संबोधन में कहा कि घरों में उर्दू बोलने का माहौल बनाना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि यह भाषा तहज़ीब और अच्छे अख़लाक़ सिखाती है।
अध्यक्षीय भाषण में हाजी सलामत राही ने ग्राम कुटेसरा वासियों का आभार व्यक्त करते हुए मास्टर खलील अहमद की विशेष सराहना की। उन्होंने सभी से अपील की कि उर्दू की हिफ़ाज़त के लिए संगठन के साथ जुड़कर काम करें और गांव-गांव में कमेटियों का गठन कर उर्दू के माहौल को फिर से जीवित करें। बैठक में हाजी सलामत राही, असद फारूक़ी, तहसीन अली असारवी, कलीम त्यागी, डॉ० सलीम अहमद सलमानी, मौलाना मूसा क़ासमी, डॉ० फर्रुख़ हसन, मास्टर नदीम मलिक, मास्टर इम्तियाज़ अली, मास्टर ख़लील अहमद, बाबू शमीम अहमद, मास्टर शरीफ़ अहमद, माहिर अली त्यागी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में मेज़बान मास्टर ख़लील अहमद ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रोग्राम का आग़ाज़ मास्टर खलील के मकतब की बच्चियों ने कुरान की तिलावत, नाते पाक और उर्दू के तराने पेश करके खूबसूरत तरीके से किया।
प्रतिनिधिमंडल ककरौली नरेश अग्रवाल से मिला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । संयुक्त वैश्य मोर्चा जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल ककरौली पीड़ित परिवार नरेश अग्रवाल से मिलने पहुंचा। शलभ गुप्ता एडवोकेट मुख्य संयोजक एवं सलाहकार ने जानकारी दी कि आज संयुक्त वैश्य मोर्चा जनपद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ककरौली नरेश अग्रवाल से मिला ओर पीड़ित परिवार का हाल जाना प्रतिनिधिमंडल में कृष्ण गोपाल मित्तल,शलभ गुप्ता एडवोकेट,अमित गुप्ता एडवोकेट,सुनील तायल,यश गोयल बोपाडा,मनीष गुप्ता,राजेंद्र प्रसाद गर्ग,शिवम राजवंशी,दिनेश कुमार गोयल,गौरव गुप्ता,विनोद गर्ग आदि पहुंचे। पीड़ित परिवार की ओर नरेश अग्रवाल ओर उनकी धर्मपत्नी शशि अग्रवाल जिनके हाथ की हड्डी टूटी हुई है और पीड़ित घायल है उनकी आप बीती जानी गांव वालो से भी मुलाकात की ओर तुरंत शीर्ष अधिकारियों से बात की ओर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की जिस पर तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कार्यवाही हुई जिस पर तुरंत कुछ देर बाद एस एच ओ साहब जोगेंद्र यादव जी ने फोन पर बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है गिरफ्तारी को खबर सुनकर पीड़ित परिवार ने चैन की सांस ली परन्तु अभी भी दबंग आरोपियों से घबराया हुआ है और हमलावरों से अपनी जान को खतरा बता रहा है। संयुक्त वैश्य मोर्चा जनपद मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन से अनुरोध करता है कि ऐसे दबंगों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग करता है और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की कृपा करे।
मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान
मोरना। क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी स्थित इंटर कॉलेज में शनिवार सुबह 9 बजे एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में इंटरमीडिएट और हाई स्कूल की परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चैधरी ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा में खुशबू पालीवाल ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय और मीनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन छात्राओं को मोमेंटो और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इसी तरह हाई स्कूल परीक्षा में आफरीन ने प्रथम, निहां सालेह सिद्दीकी ने द्वितीय और माही ने तृतीय स्थान हासिल किया। इन सभी छात्राओं को भी मुख्य अतिथियों द्वारा मोमेंटो और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चैधरी, कॉलेज प्रबंधक डॉ. करणवीर सिंह, कस्बे के पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, प्रसिद्ध कवि और भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामकुमार शर्मा, पंकज सहरावत और उप प्रधानाचार्य रामेश्वर राम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।
शाहपुर में रालोद ने संगठन को किया मजबूत
शाहपुर। लोकदल ने अपने सांगठनिक ढांचे का विस्तार करते हुए मोहसिन रंगरेज को नगर अध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से पार्टी ने क्षेत्र में अपनी पकड़ और मजबूत करने का प्रयास किया है। बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान के आवास पर आयोजित एक बैठक में उन्हें बधाई दी गई।विधायक राजपाल बालियान के सानिध्य में हुई इस बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर विधायक बालियान ने नवनियुक्त अध्यक्ष मोहसिन रंगरेज को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और अल्पसंख्यकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष मनोज सैनी, सभासद सोनू सैनी, सभासद आदिल खान, सभासद कलाम अंसारी, सभासद आसिफ सलमानी, नामित सभासद अभिषेक चैधरी और राहुल बालियान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने मोहसिन रंगरेज की नियुक्ति का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।मोहसिन रंगरेज ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।
स्मार्ट मीटर को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । शाहपुर कस्बे की सैकड़ों महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर किया विरोध प्रदर्शन। समस्याओं के समाधान को लेकर बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान के पास पहुंची तो उनके ना मिलने पर वे शाहपुर नगर पंचायत पहुंची। नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम कुरैशी से महिलाओं ने मिलकर की समस्या समाधान की मांग। महिलाओं ने बिना सहमति स्मार्ट मीटर लगाने, स्मार्ट मीटर से आ रहे गलत बिल और अनियमित विद्युत कटौती समेत रखी अन्य समस्याएं। नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम कुरैशी ने महिलाओं की समस्याएं सुन आलाधिकारियों से की वार्ता। वही अपने प्रतिनिधि के साथ महिलाओं को बुढ़ाना तहसील में जारी सम्पूर्ण समाधान दिवस में भेज समस्या से अधिकारियों को कराया अवगत।
लेबर-डे का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को लेबर-डे मनाया गया द्य इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ एम० के० गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी, हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चैहान, काउंसलर कंचन सोनी व सभी शिक्षकगण एवं छात्र उपस्थित रहे तथा सभी ने श्रमिकों का स्वागत करने के साथ उनका सम्मान भी किया। कक्षा बाहरवीं की छात्रा अक्षरा राठी व अक्षिता जैन ने श्रमिकों की महत्ता पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्रा दिव्या व झलक पाण्डेय ने सिद्धार्थ गौतम बुद्ध के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने विचार व्यक्त किये। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर जी ने बच्चों को श्रमिकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रमिको के योगदान के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। 1 मई अंतर्राष्ट्रीय लेबर-डे को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस और मई दिवस के नाम से भी जाना जाता है जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर श्रमिकों के हितों की रक्षा करने के लिए मनाया जाता है यह दिन श्रमिको के प्रति सम्मान और सहानुभूति को दर्शाता है उन्होंने सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।


