मुजफ्फरनगर में मिले कोरोना के 29 ओर मरीज, एक्टिव केसों की संख्या 288-पढें पूरी अपडेट
मुजफ्फरनगर। जनपद में आज 29 ओर कोरोना मरीज मिले हैं, जिसके बाद जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 288 हो गई है। जनपद में आज कोरोना के 33 मरीजों को उपचार के बाद स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई है।
Date 17-08-2020 #मुज़फ्फरनगर
आज कुल सैंपल प्राप्त-296
(RtPcr)
आज पॉजिटिव– 29
11 Rtpcr
16 Rapid antigen test
02 pvt lab = 29
—————————–
आज ठीक/डिस्चार्ज -33
टोटल डिस्चार्ज- 966
टोटल एक्टिव केस- 288 pic.twitter.com/iCQvXHo16S— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) August 17, 2020
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के स्वास्थ्य विभाग को आज कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए 296 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 29 लोगां के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
आज आरटीपीसीआर के जरिए 11, रैपिड टेस्ट के जरिए 16 जबकि प्राईवेट लैब की रिपोर्ट के जरिए 2 लोगां के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। आज जो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है उनमें 1 मदीना मोहल्ला चरथावल, 1 नंगला बुढ़ाना, 3 टांडा माजरा बुढ़ाना, 1 रसूलपुर बुढ़ाना, 1 मंसूरपुर, 5 त्रिवेणी शुगर मिल खतौली, 1 नावला, 1 छपार, 1 सिविल लाइन, 1 आदर्श कॉलोनी, 1 मुज़फ्फरनगर शहर, 1 साउथ भोपा रोड, 1 कम्बल वाला बाग, 5 गांधी नगर, 2 आनंदपुरी, 1 पटेल नगर, 1 सुभाष नगर, 1 भारत माता चौक से हैं।
आज कोरोना के 33 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिसके बाद जनपद में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 288 हो गई है। जनपद में अब तक कोरोना के 966 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
