उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri पहुंचेगा नवजोत सिंह सिद्धू का काफिला, देर रात मुजफ्फरनगर से होकर गुजरी कई गाड़ियां

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर में कई घंटे तक चले हंगामे के बाद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को Lakhimpur Kheri जाने की इजाजत मिल गई। इसके बाद देर रात मुजफ्फरनगर से सिद्धू का काफिला निकला।कांग्रेस नेता व पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार देर रात अपने काफिले के साथ मुजफ्फरनगर से होकर लखीमपुर खीरी के लिए निकल गए। 

जनपद पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया। कई गाड़ियों के काफिले को जनपद पुलिस ने जिले से निकालने के लिए बिजनौर तक इंतजाम किए थे। नवजोत सिंह सिद्धू इस दौरान कहीं नहीं रुके। वो अपनी कार में सोते हुए जनपद से निकले हैं। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब सरकार के कई मंत्रियों को लखीमपुर खीरी जाने से रोकने के लिए सहारनपुर में कई घंटों तक जद्दोजहद रही। पांच घंटे उन्हें रोकने के बाद कुछ गाड़ियों के काफिले के साथ उन्हें जाने की इजाजत दी गई। 

वहीं सहारनपुर से चलकर रात करीब साढ़े दस बजे सिद्धू की कारों का काफिल रोहाना टोल प्लाजा से होकर गुजरा। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने सिद्धू की कार को रोककर बात करने का प्रयास किया, मगर उन्होंने कोई बात नहीं की। अपनी कार में नवजोत सिंह सिद्धू सोते हुए निकले। 

इसके अलावा जनपद पुलिस ने उन्हें रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। वो यहां से वाया जानसठ, मीरापुर बाईपास होते हुए बिजनौर चले गए। वहां से होकर वो लखीमपुर खीरी जाएंगे। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू का काफिला जनपद से होकर बिजनौर चला गया है। उन्हें यहां रोकने का कोई आदेश नहीं था।

उधर, बिजनौर में एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि रात करीब 12ः00 बजे नवजोत सिंह सिद्धू के काफिले ने जनपद में प्रवेश किया। जिले में कहीं भी नवजोत सिंह सिद्धू को नहीं रोका जाएगा। बिजनौर पुलिस की एक टीम नवजोत सिंह सिद्धू के काफिले को जिले के बाहर तक जाने तक साथ रहेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =