समाचार
कई वांछितों को अलग अलग स्थानों से दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर कई वांरटियों/वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 राघवेन्द्र चौहान द्वारा वांरटी अभियुक्त चमनलाल पुत्र चतरू नि0 शेरनगर नई मण्डी मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 लाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त वसीम उर्फ सक्का उर्फ आकाश पुत्र अनीस ग्राम सन्धावली थाना मंसूरपुर मु0नगर को पचौण्डा कट से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 गम्भीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त शमशाद पुत्र शहजाद नि0 हरौरा थाना गागलहेडी सहारनपुर भोपा अड्डे से गिरफ्तार किया गया। अभियोग की विवेचना उ0नि0 श्री गम्भीर सिंह द्वारा की जा रही है।इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 इंतजार अहमद द्वारा वांछित अभियुक्त बिट्टू पुत्र पप्पू निवासी कुतुबपुर थाना मीरापुर मु0नगर को कुतुबपुर झाल से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 गणेश कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त प्रवीन उर्फ सेठ पुत्र गजे सिंह नि0 ग्राम महमूदपुर मांजरा थाना भोपा मु0नगर को ब्लाक मोरना से गिरफ्तार किया गया।
तमंचे, कारतूस व चाकू सहित कई को पकडा
मुजफ्फरनगर। थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 देवदत्त शर्मा द्वारा अभियुक्त रविन्द्र पुत्र मदनपाल नि0 हरीनगर थाना पुरकाजी मु0नगर को घमात नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 01 तंमचा मय 02 जिन्दा 315 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 श्री योगेश कुमार द्वारा अभियुक्त मोहित पुत्र चरण सिंह नि0 कस्बा भौकरहेडी थाना भोपा मु0नगर को कार्यालय नगर पंचायत भौकरहेडी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।
चैकिंग के दौरान चोरी की बाइक सहित पकड़ा
मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सन्दीप कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त जुल्फुकार उर्फ जुल्ला पुत्र इकबाल नि0 ग्राम मुल्हेडा थाना सरधना मेरठ को जौली चौकी के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 मोटर साइकिल नं0 यूपी 12 ए वाई 0648 बरामद की गयी।
जुआरी को नकदी सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुनील कुमार हुण मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त प्रदीप पुत्र चेतन सिंह नि0 ग्राम् जौली थाना भोपा मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 01 पर्चा सट्टा गत्ता, 01 पेन व 1790 रूपये बरामद किये गये।
पोषण का महत्व विस्तार से समझाया
मुजफ्फरनगर। खतौली स्थित कुंद-कुंद जैन महाविद्यालय की प्राचार्या डा. नीतू वशिष्ठ ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका विषय पुष्टाहार योजना था। इस दौरान छात्राओं को पोषण से संबंधित तत्वों के बारे में जानकारी दी। साथ ही पोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ७ भोज्य समूह को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के व्यंजन व सलाद बनाकर पोषण के महत्व को दर्शाया। छात्राओं ने वेज सैंडविच, विभिन्न प्रकार के सलाद, सूप, कस्टर्ड, साबूदाने से बने व्यंजन बनाए गए। कार्यक्रम का संचालन संस्कृत विभाग की शिक्षिका वीशू ने किया। कार्यक्रम संयोजिका पारुल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में डा. नीरजा गुप्ता, डा. अर्चना, डा. विपिन बंसल, इंजीनियर आशीष जैन, डा. शिवानी चौधरी, इंजीनियर राहुल माहेश्वरी, डा. उत्तम चंद गौतम, मुकुल जैन व पारुल जैन आदि मौजूद रहे।
दौड प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। खेलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से खतौली क्षेत्र के गांव शाहपुर में युवा दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। जिसमें अनेक युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रालोद नेता अभिषेक चौधरी गुज्जर तथा सपा नेता अतुल प्रधान ने संयुक्त रुप से दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग तथा युवा खिलाड़ी मौजूद रहे। इस अवसर पर रालोद नेता अभिषेक चौधरी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क मस्तिष्क निवास करता है अतः पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भागदौड़ आदि भी जरूरी है ताकि हमारा शरीर स्वस्थ व निरोगी रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में सफल होने वाले युवा प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान रालोद के क्षेत्रीय महासचिव धर्मेन्द्र तोमर सहित अनेक आदि मौजूद रहे।
साउदी अरब में रह रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
भोपा। थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव जोली निवासी एक युवक की सऊदी अरब में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गइ। युवक की मौत से उसके परिवारजनों तथा ग्रामीणों में शोक छा गया। मिली जानकारी के अनुसार भोपा क्षेत्र के निकटवर्ती गांव जोली निवासी युवक आजम पिछले कुछ समय से सऊदी अरब में रहकर गाड़ी ड्राइवरी कर रहा था। बताया जाता है कि आजम की सऊदी अरब में हादसे के तहत मौत हो गई है। जैसे ही दुखद समाचार उसके परिवारजनों को मिला ग्राम प्रधान सहित गांव के अनेक लोगों ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं दूसरी ओर आजम के शव को सऊदी अरब से यहां लाए जाने की प्रक्रिया सुचारू की की जा रही है ताकि उसका शव सुपुर्द ए खाक किया जा सके।
चला चैकिंग अभियान, मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। त्योहारों के मद्देनजर थाना प्रभारी ने चेकिंग व तलाशी अभियान चलाय। पुलिस द्वारा चलाए गए चेकिंग तलाशी अभियान से वाहन चालकों में खासतौर पर दुपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते दीपावली और धनतेरस आदि विभिन्न त्योहारों के दृष्टिगत सघन चेकिंग तलाशी अभियान जनपद भर में चलाया जा रहा है। इसी संदर्भ में आज एसएससी के निर्देशों के अनुपालन में खतौली थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने खतौली गंग नहर पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनों के चालान भी काटे तथा वाहनों को रुकवा कर उनकी तलाशी ली। पुलिस द्वारा गंग नहर के अलावा कस्बे के विभिन्न बाजारों मार्गा पर चेकिंग अभियान तथा पैदल गश्त की गयी।
त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। कोतवाली परिसर में आगामी त्योहारों को देखते हुए सीओ सिटी कुलदीप सिंह, शहर कोतवाल आनंद देव मिश्रा द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी।
श्री राम नवमी, दशहरा व अन्य त्योहारों के मद्देनजर जिला पुलिस प्रशासन के निर्देशों के चलते शहर कोतवाली प्रांगण में आज शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। सीओ सिटी कुलदीप कुमार की मौजूदगी में शहर को कोतवाली प्रांगण में आयोजित शांति समिति की बैठक में अनेक गणमान्य लोगों व्यापारी नेताओं तथा विभिन्न संस्थाओं व संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने त्यौहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने को लेकर युवा व्यापारी नेता तरुण मित्तल भूरा कुरेशी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, वरिष्ठ महामंत्री सरदार बलविंदर सिंह, नगर उपाध्यक्ष पवन वर्मा एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर एस एस आई राकेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
पुलिस ने कई शातिरों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र के नक्शे कदम पर चल कर उनके अधीनस्थ भी बेहतरीन कार्यप्रणाली का नमूना पेश कर पुलिस का इकबाल बुलंद किए हुए हैं।आज भी एक और सराहनीय गुड वर्क को अंजाम देते हुए, चोरी लूट की योजना बनाने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करते हुए उनके कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद भी बरामद किये है।
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही शर्मा नर्सरी रूडकी रोड के पास से चोरी/लूट की योजना बनाते हुए ०३ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये अभियुक्तों के नाम शहजाद पुत्र शमशाद निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर मु०नगर व मुसैब पुत्र फरमान निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर मु०नगर व तीसरे का नाम अब्दुल रहमान पुत्र जाबिर निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर मु०नगर बताया जा रहा हैं।
शहर कोतवाली पुलिस ने उनके कब्जो से ०३ तंमचे मय ०३ जिन्दा व ०३ खोखा कारतूस ३१५ बोर भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
कार्यसमिति की हुई बैठक
मुजफ्फरनगर। गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कार्यसमिति की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश सैनी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, रूपेंद्र सैनी, हरीश अहलावत, जगदीश पांचाल, हरपाल महार, रामकुमार कश्यप, सतपाल पाल, विजेंद्र पाल, सुंदर पाल आदि उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन मनोज पांचाल व जयकरण ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में भाजपा के पदाधिकारियों ने उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी २०२२ के चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा के वोटरों से सीधा संपर्क करें क्योंकि भाजपा का मानना है की ६०प्रतिशत से अधिक वोटर पिछड़ा मोर्चा से हैं और उन्हें साधना बहुत जरूरी है। इसलिए यह कार्य बहुत जरूरी है। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला सोशल मीडिया प्रभारी पिछड़ा वर्ग विजय वर्मा ने बताया कि कार्यसमिति की इस बैठक में पिछड़ा मोर्चा के सभी पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री मौजूद रहे। सभी का बैठक में एक दूसरे से परिचय भी कराया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अमित उपाध्याय, धीर सिंह, अमित बंजारा, सुबोध सैनी, राजेश वर्मा, सचिन प्रजापति, रजनीश, अमित धमा,र् मांगेराम, रविकांत प्रधान, नवनीत पाल, सोशल मीडिया प्रभारी विजय वर्मा आदि मौजूद रहे। दशहरे से १ दिन पूर्व हुई इस बैठक को भाजपा के क्षेत्रों में बड़ा ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सोशल मीडिया प्रभारी विजय वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यसमिति की आगामी बैठक पुनः आयोजित की जाएगी। जिसमें पार्टी हाईकमान से मिले निर्देशों से सभी कार्यकर्ताओं को रूबरू कराया जाएगा।
मारपीट में एक व्यक्ति की मौत
मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के रोनी हाजीपुर में नाली विवाद को लेकर जबरदस्त मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा कई अन्य लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव रोनी हरजीपुर में आज सुबह नाली विवाद को लेकर दो पडौसियों के बीच हुई आपसी कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गयी। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व भी इन दोनों पडौसियों के बीच नाली विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके चलते आज फिर से ये दोनों एक दूसरे के सामने आ डटे और गाली गलौच के बाद मामला बढ़ जाने पर मारपीट की नौबत आ गयी जिसमें मारपीट में घायल रणवीर उर्फ छोटू की उपचार से पूर्व मौत हो गयी। दिन निकलने के साथ गांव में हुए आपसी विवाद व झगडे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने रणवीर सहित सभी घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय में भिजवाया। लेकिन रणवीर ने उपचार से पूर्व ही दम तोड दियां पुलिस ने ग्रामीणों व परिजनों की मौजूददगी मेंपंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मामले की छानबीन के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।
प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर। एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर के ललित कला विभाग में नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर दश महाविद्या पेंटिंग तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया जिसमें प्रथम वर्ग कक्षा ९ से १२ तथा द्वितीय वर्ग में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र/छात्राएं रहे जो कि अनेक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं निर्णनायक मंडल में जैन कन्या पाठशाला पी०जी० कॉलेज, मुजफ्फरनगर से चित्रकला विभाग की विभागाध्यक्षा एवं एसोशप्रो० डॉ० निशा गुप्ता व एसो०प्रो० डॉ० वन्दना वर्मा रहे। जिनके द्वारा प्रतियोगिता में तैयार की गई कलाकृतियों में से १० उत्कृष्ट कलाकृतियों को चयन कर उनके कलाकारों को सम्मानित किया गया व अन्य सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ० संदीप मित्तल एवं विभागाध्यक्ष डॉ० अमित कुमार ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र/छात्राओं में महाविद्यालय से पंखुड़ी गर्ग, तनु धीमान, खुशी वर्मा, अनमोल सोनी, शिखा देवी, अक्षय शर्मा, संगीता, अनुराधा, उज्जवल धीमान, मुस्कान मलिक, शशांक, सोहेल, रितिका शर्मा, वर्षा रानी, सना व अन्य विद्यालयों व महाविद्यालयों से सोनिया जयंत, अंजना, आकाश कुमार, मौ० जागीर, काजल, मोहिनी धीमान, प्रतिभा, मनु, ईवा तोमर, शिवा आदि रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा० मंजरी बाजपेयी, विपाशा गर्ग, गुंजन सिंधी, अंकिता साहू, अलका, विन्शु मित्तल, कमर रजा, कृष्ण कुमार आदि का सहयोग रहा।
धूमधाम के साथ मनाया दशहरा पर्व
मुजफ्फरनगर। मीरापुर स्थित ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में विजयादशमी का पर्व हर्षाल्लास से मनाया गया। खेल प्रतियोगिता भी हुई।
ज्ञानस्थली में विजयादशमी पर्व के अवसर पर स्कूली बच्चों ने श्रीराम व लक्षमण का रूप धारण किया। श्रीराम के बाणों से रावणरूणी पुतला क्षीण हो गया तथा इसके बाद पुतला धू-धूकर जल उठा। प्रधानाचार्य दीपक धीमान ने कहा कि हमें अपने अंदर छिपे रावण को पहचान कर उसका अंत करना चाहिए। छात्र-छात्राओं ने अपने अंदर व्याप्त रावणरूपी बुराइयों का अंत करने का संकल्प लिया। इसके बाद विद्यालय में चारों सदनों गंगा, यमुना, कृष्णा एवं कावेरी के प्रतिभागियों ने इंटर हाउस एथलेटिक्स प्रतियोगिता के सेमीफाइनल राउंड में प्रतिभाग किया। सभी सदनों के बच्चों ने १०० मी., २०० मी., ४०० मी. तथा ८०० मी. दौड़ में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम सफल बनाने में मीनाक्षी अरोरा, नेहा राजवंशी, रितु नंदवानी, रजनी गोयल, हैप्पी चौहान, बचन कौर, राशि सक्सेना, पूजा चौधरी व जसलीन कौर आदि का विशेष सहयोग रहा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कस्बे के कांधला रोड स्थित क्राउन कान्वेंट स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। क्राउन कान्वेंट स्कूल में कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंधक मुकेश संगल ने दीप प्रज्वलित कर किया। दुर्गाष्टमी के अवसर पर छात्राओं ने देवी का रूप धारण कर नृत्य प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाषण, कविता, प्रश्नोत्तर आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र दिए गए। कार्यक्रम के अंत में रावण का पुतला दहन कर विजयादशमी पर्व मनाया गया। स्कूल चेयरमैन विपिन संगल ने कहा कि पढ़ाई के साथ बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन भी होना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य अमन अग्रवाल, शिखा राणा समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
शांति समिति की बैठक आयोजित
रोहाना। मलीरा ग्राम वासियों ने रोहाना चौकी प्रभारी अखिल चौधरी ने कहा है कि अपराध पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की प्राथमिकता चौकी पर सभी का सम्मान किया जाएगा की बात सुनकर कि उनकी भूरी भूरी प्रशंसा
शहर कोतवाल आनंद देव मिश्रा के नेतृत्व में रोहाना चौकी प्रभारी अखिल चौधरी ने आज मलीरा गांव मैं ग्राम वासियों की शांति समिति की बैठक ली और जनता की समस्याओं को सुनाओ कहां है कि चौकी पर सभी का सम्मान किया जाएगा
रोहाना चौकी प्रभारी अखिल चौधरी ने का कहां है की अपराध पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने मे पुलिस टीम आप लोगों के साथ में हैं कोई भी शरारती तत्व माहौल को खराब ना करे खराब करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी रोहाना चौकी प्रभारी अखिल चौधरी की बात सुनकर ग्राम वासियों ने आश्वासन दिया की किसी भी तरह का माहौल खराब नहीं किया जाएगा भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे ग्राम प्रधान शांति देवी के पुत्र सुबोध ने कहा है कि गांव में किसी भी तरह का कोई ऐसा कार्य नहीं होगा जिससे माहौल खराब हो मलीरा ग्रामवासियों ने शहर कोतवाल आनंद देव मिश्रा व रोहाना चौकी प्रभारी अखिल चौधरी की भूरी भूरी प्रशंसा ग्राम वासियों ने ली शपथ नहीं होने देंगे माहौल खराब पुलिस प्रशासन का सहयोग किया है सहयोग रहेगा शरारती तत्वों पर खास ध्यान दिया जाएगा माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा कानून का पाठ पढ़ाया जाएगा
रोहाना में चलाया चैकिंग अभियान
रोहाना। एसएसपी अभिषेक यादव के नक्शे कदम पर चल रहे रोहना चौकी प्रभारी अखिल चौधरी दिन रात कड़ी मेहनत से क्षेत्र को अपराध पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में लगे हुए हैं दिन निकलते ही वह शाम ढलते ही रोहाना चौकी प्रभारी अखिल चौधरी दिन निकल ते ही शाम ढलते ही सड़कों पर जबरदस्त चेकिंग चला रहे हैं चार पहिया वाहन दोपहिया वाहन की त्योहारों के मद्देनजर देखते हुए रात्रि में तलाशी अभियान चला रहे हैं जिससे क्षेत्र के लोगों ने रोहाना कस्बे में जाम से मुक्ति मिलने पर रोहाना पुलिस की जमकर तारीफ की
रोहाना चौकी प्रभारी अखिल चौधरी ने व्यापारी से अपील की है कि कस्बे में किसी भी तरह का जाम न लगने दें ग्राहकों के वहां को साइड में लगवाए सभी को कानून का पालन करना होगा पुलिस हर समय आपकी सेवा में तत्पर हैं सभी के सहयोग से ही क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाया जाएगा।
शूटिंग में रजत पदक जीता
मुजफ्फरनगर। वाराणसी में हुई प्रदेश स्तरीय शूटिंग बॉल चौंपियनशिप में जनपद की टीम ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता है। टीम का जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वागत किया गया।
टीम के कोच पवन कुमार ने बताया कि ४०वीं जूनियर उत्तर प्रदेश शूटिंग बॉल चौंपियनशिप बालक-बालिका का आयोजन नौ और दस अक्तूबर को धनपति इंटर कॉलेज वाराणसी में हुआ। इस प्रतियोगिता में शूटिंग बॉल संघ मुजफ्फरनगर की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। टीम ने इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल और ट्रॉफी जीतकर अपने जिला का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली खिलाड़ियों में खुशी, भाग्यश्री, मनजीत, ममता, अदिति, एनी, ईमरा, लीलावती, यशवी, मोहिनी, प्रिया शामिल रही। वाराणसी से लौट कर आई टीम का बुधवार को चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वागत किया गया। मौके पर शूटिंग बॉल कोच पवन कुमार, अनुज कुमार, मनोज शर्मा, शिव कुमार, माधव सोलंकी, मोहित सोलंकी मौजूद रहे।
दशहरा पर्व पर नन्हे मुन्हों में रहा उत्साह
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में दशहरा पर्व का उत्सव हर्षाल्लास पूर्वक मनाया गया। श्री राम, सीताजी,लक्ष्मण जी एवं हनुमान जी आदि के परिवेश में सुसज्जित नन्हे मुन्ने बालक सभी के मन को मोहित कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित कन्या बाल संरक्षण समिति की अध्यक्षा श्रीमती बीना शर्मा, एवं बीजेपी की जिला मंत्री श्रीमती रेनू गर्ग ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने वंदना,डांडिया नृत्य, रामजी की निकली सवारी, मेरे प्रभु राम जी आदि प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।
इस अवसर पर यूपीएससी २०२० में चयनित एवं जनपद का गौरव बढ़ाने वाली कु० संधि जैन (आई आर एस) को आमंत्रित कर सम्मानित भी किया गया, कुमारी संधि जैन ने कहा कि मुझे इन नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच आकर बहुत ही प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है जहां परिवार में एक बच्चे को संभाल पाना मुश्किल होता है वहां इन बच्चों की संभाल के साथ-साथ इनको शिक्षित एवं संस्कारित करने का जो कार्य आइडियल किड्स स्कूल द्वारा किया जा रहा है वह सराहनीय है। स्कूल के निदेशक पी.के. जैन ने सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, इन कार्यक्रमों का आयोजन करके इन नन्हे मुन्ने बच्चों को भारतीय संस्कृति से परिचित कराना स्कूल का मुख्य ध्येय है। इस अवसर पर उपस्थित एडवोकेट होती लाल शर्मा जी ने कहां कि सभी माताएं बहने कम उम्र के बच्चों को मोबाइल से दूर रखें। इसके अलावा डॉ सूर्य प्रकाश अग्रवाल जी ने बच्चों एवं समस्त शिक्षिकाओं को सुंदर प्रस्तुति के लिए बधाई दी। डॉ निशा अग्रवाल एवं योगेंद्र जैन एडवोकेट ने भी अपने विचार व्यक्त किए । इंचार्ज नीता अग्रवाल ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण स्टाफ का योगदान रहा।
प्राथमिक विद्यालय को दी 50 बेंच
मुजफ्फरनगर। क्लब सचिव रो कौशल कृष्ण रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन द्वारा ५० बेंच प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर चरथावल ,मुज़फ्फरनगर में दी गयी । जिसके मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो राजीव सिंघल जी और विशिष्ठ अतिथि रो अशोक गुप्ता डीजीएन रहे । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो राजीव सिंघल ने क्लब के कार्या की प्रशंसा की और क्लब को डिस्ट्रिक्ट ३१०० में सर्वश्रेष्ठ क्लब का दर्जा दिया। क्लब अध्यक्ष राकेश राठी ने बताया की रोटरी क्लब मुज़फरनगर मिडटाउन समाज के क्षेत्र में ऐसे भी कार्य करता रहेगा। वरिष्ठ रो सुनील अग्रवाल ने बताया की क्लब आगे भी स्कूलों में इस तरह के कार्य करता रहेगा। इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग रो अतिथि रो अशोक गुप्ता डीजीएन का रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग कॉलेज प्रिंसिपल विष्णुदत्त त्यागी व्, विद्यालय के समेत स्टाफ और बच्चों का रहा। क्लब सचिव रो कौशल कृष्ण जी ने आने वाले सभी रोटेरियन साथियो का आभार व्यक्त किया।
सपा नेताओं ने किया जनसम्पर्क
मुजफ्फरनगर। १८ अक्टूबर को बुढाना में सपा के कश्यप महासम्मेलन में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन व सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सपा के सभी नेता पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कश्यप महासम्मेलन की सफलता के लिए ग्राम पुरबालियान सहित कई मीटिंग मैं पहुंच कर लोगों से १८ अक्टूबर को बुढाना पहुंचने की अपील की। प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि यूपी में मजदूर किसान युवा एवं व्यापारी सहित हर वर्ग बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार बढ़ती बेरोजगारी तथा निजीकरण की आड में आरक्षण समाप्त करने की साजिश से हर वर्ग भाजपा की मानसिकता को समझ चुके हैं। सपा सरकार के जरिए ही प्रदेश की स्थिति संभाली जा सकती है उन्होंने ग्रामीणों से भारी तादाद में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सुनने के लिए बुढ़ाना पहुंचने की अपील की।
मीटिंग में मुख्य रूप से सपा के जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी पूर्व महानगर महासचिव पवन बंसल सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पुलिस को मिली सफलताः हत्या का किया खुलासा
मुजफ्फरनगर। थानाक्षेत्र फुगाना स्थित ग्राम कुरावा में अज्ञात द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना फुगाना पर पंजीकृत किया गया था। थाना फुगाना पुलिस द्वारा उपरोक्त हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गांव-समाज में अभियुक्त की मान-सम्मान/प्रतिष्ठा धूमिल होने के कारण उसने हत्या की घटना को कारित किया था। शातिर अभियुक्त ने पूछताछ में सुनील मलिक पुत्र ओमबीर उर्फ ओग्गड निवासी कुरावा थाना फुगाना मु०नगर।
श्रद्धालुओं ने खोला व्रत
मुजफ्फरनगर। नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत आज दुर्गा नवमी के अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों धार्मिक संस्थाओं के साथ-साथ घरों में भी श्रद्धालुओं ने दुर्गा पूजा कर पिछले १ सप्ताह से चल रहे नवरात्रि के व्रत का परायण किया। नवरात्रि महोत्सव के तहत दुर्गा नवमी के पावन अवसर पर नगर के सभी मंदिर दुल्हन की तरह सजाया गए । वहीं दूसरी ओर पालिका प्रशासन की ओर से भी विशेष तौर पर देवी मंदिरों के आसपास उचित साफ-सफाई व्यवस्था तथा कली आदि का छिड़काव किया गया। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। पिछले १ सप्ताह से नवरात्रि व्रत रख रहे श्रद्धालुओं ने देवी मंदिर में जाकर मां भगवती की पूजा अर्चना कर नवमी पर अपने घरों में कन्या पूजन कर व्रत का पारायण किया। गली मोहल्लों में नन्ही मुन्नी बच्चियां सुंदर-सुंदर कपड़े पहन तैयार हुई जिन्हें सभी लोग कन्या पूजन के लिए अपने घरों पर ले जाते नजर आए।
बायलर पूजन हुआ
मुज़फ्फरनगर। डीएसएम शुगर मिल मंसूरपुर में बॉयलर पूजन बड़े ही विधि विधान के साथ किया गया। जिसमें यजमान विश्व दीपक कुमार इंजीनियरिंग हेड, रवि कुमार गुप्ता सीनियर मैनेजर बॉयलर रहे। पूजन का कार्य पंडित अखिलेश तिवारी द्वारा विधि विधान के साथ कराया गया। इस दौरान चीनी मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित द्वारा सभी को इस शुभ अवसर पर बधाई दी गई। इस अवसर पर गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह, कारखाना प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा, डीजीएम प्रोडक्शन पवन कुमार शर्मा, जेएन शर्मा, संजीव शर्मा, राकेश कुमार, ब्रजराज सिंह, करण सिंह एवं अन्य अधिकारी गण एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।।
करंट से मौत
ककरौली। घर में खेल रहे ९ वर्षीय बालक की करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिवार जनों व ग्रामीणों में शोक छा गया। जानकारी के अनुसार ककरौली थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव खाई खेड़ा निवासी नदीम का की करीब ९ वर्षीय बेटा हारून पुत्र नदीम घर में खेल रहा था कि खेलते वक्त अचानक उसका हाथ बिजली के तार से टकरा गया और इस हादसे में विद्युत करंट की चपेट के कारण बालक हारून की मौत हो गई। ९ वर्षीय हारून की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।दुखद हादसे की सूचना पर पड़ोसियों सहित अन्य ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। गमगीन माहौल के बीच बिना किसी पुलिसिया कार्यवाही के बालक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। बालक की मौत से गांव वालों में शोक बना हुआ है।
दशहरे पर होगा पुतला दहन
मुज़फ्फरनगर । विजयादशमी के पर्व पर इस वर्ष नगर में तमाम स्थानों पर किया जाएगा रावण कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन। नुमाइश ग्राउंड में भव्य मेला लगेगा व रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले का दहन किया जाएगा। इसी के साथ नगर के पटेल नगर में चल रही भव्य रामलीला में आज कुंभकरण मेघनाथ वध के साथ ही कल विजयदशमी पर्व पर रावण मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। हर वर्ष टाउन हाल में होने वाली रामलीला जो इस वर्ष सनातन धर्म सभा भवन में हो रही है। उसके रामलीला टीला पर होने वाला विजयदशमी मेला रामलीला टीले पर नहीं होकर, इस वर्ष नगरपालिका प्रांगण के टाउन हॉल मैदान निकट झांसी की रानी चौक पर पुतलों का दहन होगा। समस्त विजयदशमी पर्व मेले की कमेटियों आने वाले दर्शकों से निवेदन किया है कि वह कोविड-१९ का पालन करें।
1लाख61 हजार रूपये कराये वापस
मुजफ्फरनगर । साइबर हेल्प सेन्टर ने १,६१,००० रुपये वापस करा दिए।
आवेदक आरक्षी गौरव शर्मा हाल तैनाती जिला नियंत्रण कक्ष जनपद मुज़फ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा फर्जी फोन-पे अधिकारी बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजकर उनके खाते से ३७,०००/- रुपये स्थान्तरित करा लिए है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए फोन-पे को फ्राड से अवगत कराकर ३७,०००/- रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदक नीरज गोयल पुत्र श्री जयभगवान निवासी ब्रह्मपुरी थाना सिविल लाइन जनपद मु०नगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा परिचित व्यक्ति बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजकर उनके खाते से २५,०००/- रुपये की धोखाधड़ी कर ली है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए रमीलीजैड वालेट को फ्राड से अवगत कराकर २५,०००/- रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदक इरफान पुत्र फैय्याज निवासी कस्बा व थाना ककरौली जनपद मु०नगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा मनी रिक्वेस्ट भेजकर उनके खाते से ९९,०००/- रुपये की धोखाधड़ी कर ली है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पेटीएम एंव स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया को फ्राड से अवगत कराकर ९९,०००/- रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदकों द्वारा साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा की गयी तत्काल कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया गया।
पूर्ण ध्वजा यात्रा 19 को
मुजफ्फरनगर । पचैंण्डां रोड़ स्थित विश्व सम्राट मनोकामना पूर्ण पावन धाम श्री सालासर बालाजी धाम के सानिध्य में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी १९ अक्टूबर दिन मंगलवार को प्रातः ९ बजे से शामली रोड स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण (हनुमान चौक) से वैश्विक महामारी की शांति व अपनी अपनी मनोकामना की पूर्ति हेतु भव्यष्मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्राष् आयोजित होगी। यह जानकारी देते हुए श्री सालासर बालाजी धाम सेवा समिति के कोषाध्यक्ष राजीव बंसल ने बताया कि मंदिर निर्माण के समय से श्री सालासर बालाजी धाम द्वारा समय-समय पर पूर्णिमा पर मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है परंतु शरद पूर्णिमा के विशेष पावन पर्व पर श्री बालाजी महाराज को ध्वजा व नारियल अर्पण करने का विशेष महत्व है। राजीव बंसल ने बताया कि ध्वजा यात्रा के मुख्य अतिथि माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, अति विशिष्ट अतिथियों में माननीय कपिल देव अग्रवाल जी राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक व जिला व्यवस्था प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक श्रीमान निपेंद्र व जिला व्यवस्था प्रमुख कुलदीप, विजय शुक्ला जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, उमेश मलिक विधाय, प्रमोद ऊंटवाल विधायक, डॉक्टर वीरपाल निर्वाल अध्यक्ष जिला पंचायत , अंजू अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर विशिष्ट अतिथियों में श्री रोहित तायल मंडल अध्यक्ष हनुमत मंडल, श्रीमती मनीषा तायल सभासद, श्रीमती पूनम शर्मा सभासद, भाजपा नेता नितीश मलिक आदि होंगे। दोपहर १२ बजे से श्री सालासर बालाजी धाम पर श्री राधा माधव संकीर्तन संघ द्वारा सुन्दर काण्ड व संकीर्तन आयोजित होगा जिसमें मुख्य अतिथि मुजफ्फरनगर बुलेटिन के मुख्य सम्पादक अंकुर दुआ व समाजसेवी अनिल प्रकाश होंगे। मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है जिसमें समिति अध्यक्ष नीरज बंसल के सानिध्य में मंत्री आशुतोष गर्ग, कोषाध्यक्ष राजीव बंसल ,हिमांशु गर्ग , बृजमोहन वर्मा डॉ कमल गुप्ता, पवन गोयल ,विपुल गर्ग, दिनेश कुमार ,अजय मित्तल, नितिन तायल व युवा सेवादार तुषार शर्मा, कार्तिक गोयल, वरुण गर्ग, दीपांशु शर्मा, मयूर जैन, अक्षत बंसल, संचित गर्ग,विपिन शर्मा, अभिषेक जी, राहुल शर्मा, शिवम शर्मा , विकास कौशिक ( एल्केम फार्मा)आदि सहित सभी सेवादार अपना योगदान दें रहे हैं।
श्रीराम-लक्ष्मण बने नन्हे-मुन्ने बच्चे
मुजफ्फरनगर। परिक्रमा मार्ग स्थित न्यू होराइजन स्कूल में बुधवार को दशहरा पर्व हर्षाल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में लघु बाल रामलीला का मंचन हुआ। नन्हे-मुन्ने बच्चे श्रीराम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान आदि की वेशभूषा में पहुंचे। बच्चों को रामायण के पात्रों के बारे में जानकारी देकर दशहरा पर्व का महत्व बताया।
न्यू होराइजन स्कूल में लघु बाल रामलीला मंचन में अभिनव (राम), अमोघ शर्मा (लक्ष्मण), वर्णिका शर्मा (सीता), प्रिस (रावण), ईशानी (मेघनाद) व रक्षित मौर्य ने हनुमानजी का अभिनय करके सभी का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की रामलीला को सभी ने सराहा। सभी कक्षाओं में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। रामायण का महत्व बताते हुए विद्यार्थियों से शिक्षकों ने कहा कि अपनी-अपनी एक बुराई जिसे आप दूर करना चाहते हैं उन्हें काग़ज पर लिखे। सभी बच्चों ने अपनी बुराइयों को लिखा और उन बुराइयों को रावण के पुतले के साथ दहन किया। बच्चों को भविष्य में उन बुराइयों से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने विद्यार्थियों से कहा कि हमें बुराई का त्याग करके अच्छाई का मार्ग अपनाना चाहिए और श्रीरामजी के आदर्शा का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।
मार्मिक संवाद का हुआ मंचन
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी के खाईखेड़ी रोड पर सत्य विहार कालोनी में समाज सुधार समिति (रजि.) के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामलीला कमेटी महोत्सव चल रहा है। वृंदावन की श्रीराधा कृष्ण लीला के कलाकारों ने बाली मरण, सीता की खोज, अशोक वाटिका, लंका दहन आदि का मंचन किया। कलाकारों के अभिनय को देख श्रद्धालुओं ने जमकर तालियां बजाई। रामलीला महोत्सव के ग्यारहवें दिन कलाकारों ने दिखाया कि हनुमान, रावण के महल में सीताजी को खोजते हैं, पर वे वहां नहीं मिलतीं। रात में बजरंग बली अशोक वाटिका पहुंचते हैं। हनुमान, प्रभु श्रीराम द्वारा दी गई मुद्रिका माता सीता के सामने डालते हैं, जिसे वे पहचान लेती हैं। सीता और हनुमान का मार्मिक संवाद होता है। मेघनाद हनुमानजी को नागपाश में बांधकर रावण के दरबार में लाता है। रावण के पूंछ में आग लगा देने से हनुमानजी पूरी लंका का विध्वंस कर देते हैं। मंचन के बीच सुंदर भजन सुनाए गए जिस पर श्रद्धालु झूमने लगे। मुख्य यजमान अभिषेक बंसल रहे। भीड़ को देख कमेटी अध्यक्ष अनिल गर्ग व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। संरक्षक पंडित श्रवण शर्मा, पंडित भानू शर्मा, वीरेंद्र सिंह, सुधीर बंसल, पीयूष राणा, नीरज जैन, रोबिन गोयल, डा. प्रिस त्यागी, संजीव गोयल, अजय धीमान, कपिल मित्तल, मणिकांत गोयल, सोहनलाल, विपिन आदि रहे।
मुजफ्फरनगर में दो पक्षों में संघर्ष, एक की मौत
मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर में कूड़ी हटाने को लेकर पक्षों में कहासुनी गाली गलौच के बाद संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चले। मारपीट में कई लोग घायल हो गए है। गंभीर रूप से घायल एक 40 वर्षीय व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव रोनी हरजीपुर में रणवीर उर्फ छोटू व सुंदर का घेर में पड़ी कुड़ी को हटाने को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को दोनों पक्षों में कूड़ी हटाने को लेकर कहासुनी, मारपीट, लाठी डंडे व धारदार हथियार चले, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में घायल 40 वर्षीय रणबीर ऊर्फ छोटू की उपचार के दौरान मौत हो गई।

