वैश्विक

Nihang Group निर्वेर खालसा-उड़ना दल ने ली लखबीर की हत्‍या की जिम्मेदारी

शुक्रवार सुबह को सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के मुख्य स्टेज के पास एक युवक का शव मिला था। शव को टेंट के पास लगे एक बैरिकेडिंग से लटका दिया गया।  शव का बायां हाथ कटा हुआ था। शव मिलने की जानकारी मिलते ही कुंडली थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बैरिकेडिंग से शव को उतारा और पास के सिविल हॉस्पिटल लेकर गई।

 सिंघु बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास से एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी मची हुई है। मृतक व्यक्ति की पहचान पंजाब के तरनतारन जिले के लखबीर सिंह के रूप में हुई है। लखबीर सिंह की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले Nihang Group’s  सरबजीत सिंह ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। सिंघु बॉर्डर पर हुई निर्मम हत्या पर किसान नेता राकेश टिकैत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यहां हिंसा नहीं है। इस मामले में कानून अपना काम करे।   

किसान नेता राकेश टिकैत ने मामले में कहा कि जो हुआ है वो पूर्ण रूप से गलत है। संयुक्त किसान मोर्चा ने इस मामले में अपना बयान जारी कर दिया है। कानून अपना काम करेगा। देश में जो धाराएं और कानून हैं उसका पालन होगा। साथ ही राकेश टिकैत ने कहा कि घटना ठीक नहीं थी। यहां कोई हिंसा नहीं है। लोगों ने क्या किया है सबको पता है। घटना से नुकसान तो होता है लेकिन हमारा उससे कोई मतलब नहीं है।

शुक्रवार को घटना के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने बयान जारी कर हत्या की निंदा करते हुए मामले की क़ानूनी जांच करने की मांग की थी। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा था कि उनका इस घटना के दोनों पक्षों निहंग समूह या मृतक व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है। हम किसी भी धार्मिक ग्रंथ या प्रतीक की बेअदबी के खिलाफ हैं।

लेकिन इस आधार पर किसी भी व्यक्ति या समूह को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। हम यह मांग करते हैं कि इस हत्या और बेअदबी के षड़यंत्र के आरोप की जांच कर दोषियों को कानून के मुताबिक सजा दी जाए।

बाद में मृतक व्यक्ति की पहचान पंजाब के तरनतारन जिले के रहने वाले लखबीर सिंह के रूप में की गई। लखबीर की हत्‍या की जिम्मेदारी निहंग समूह निर्वेर खालसा-उड़ना दल ने ली। निहंग समूह ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने के कारण उसकी हत्या की गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + nineteen =