उत्तर प्रदेश

Siddharthnagar News: क्लैम्प टूटने से बिजली विभाग के संविदाकर्मी की मौत

Siddharthnagar News:  गोल्हौरा थाना क्षेत्र के जिगनीहवा चौराहा का हैं जहां बिजली विभाग के एक संविदा कर्मचारी की पोल से गिरकर मौत हो गई वहीं मौत की सूचना पर देखते ही देखते काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई लेकिन संबंधित अधिकारी कर्मचारी ना पहुंचने से परिजन व स्थानीय लोगों ने इटवा बांसी सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए।

सूचना पर अधिशासी अभियंता महिला थाना सहित कई थानों की पुलिस बल पहुंची और समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया बताया जा रहा है। मृतक अशोक यादव गोल्हौरा थाना क्षेत्र के अजगरा गांव का निवासी था जो बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी पद पर करीब 7 वर्षों से कार्यरत था। विभागीय निर्देश पर 11,000 वोल्टेज तार से एलटी टकरा रही थी उसको सही करने के लिए ऊपर चढ़ा और क्लैम्प टूटने से पोल से नीचे आ गया और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

संविदा कर्मचारी शिव मूर्ति द्विवेदी ने बताया कि एलटी लाइट सही करने के लिए अशोक पोल पर चढ़ा और उसी समय क्लेम टूटने से नीचे आ गया लेकिन कोई विभागीय अधिकारी नहीं आया।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि मृतक हमारे विभाग में संविदा कर्मचारी था जिसकी पोल से गिरने के कारण मौत हो गई मृतक के नामिनी को संविदा पर सर्विस और पांच लाख रुपए विभाग से मुआवजा दिया जाएगा। नेटवर्क समस्या होने से आने में विलम्ब हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + seventeen =