खेल जगत

Australia की T20 Final जीत के बाद खिलाड़ियों ने जूते में डालकर पी बीयर

T20 Final मुकाबले में Australia ने न्यूजीलैंड को 9 विकेट से हराकर जीत हासिल की. विश्व चैंपियन बनने की खुशी ऑस्ट्रेलिया के हर खिलाड़ी पर दिखाई दी. वहीं, अब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम का एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में खिलाड़ी जूते में बीयर भरकर पीते दिखाई दे रहे हैं.

 दरअसल ये वीडियो ड्रेसिंग रूम की है जहीं बल्लेबाज मैथ्यू वेड और ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस जूते में बीयर पीते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देख फैंस हैरान हो रहे हैं. वहीं, आप शायद ये बात जानकर हैरान होंगे कि ऑस्ट्रेलिया में जूते में बीयर पीकर जश्न मनाना एक परंपरा के तौर पर देखा जाता है. 

ऑस्ट्रेलिया में जूते में बीयर पीने की इस परंपरा को शूई कहा जाता है. इस तरह का सेलिब्रेशन बहुत आम माना जाता है. इस शुई परंपरा की नीव साल 2016 में आयोजित जर्मन ग्रैंड प्रिक्स में फॉर्मूला वन स्टार डेनियल रिकियार्डो ने रखी थी. जिसके बाद से लगातार बड़े से बड़ा खिलाड़ी और कलाकार इस तरह अपनी खुशी को जाहिर करते हैं. 

वहीं, अब इस परंपरा को अन्य देशों में भी अपनाते हुए देखा गया है. हाल ही में ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर लुइस हेमिल्टन ने ‘एमीलिया रोमाग्ना ग्रैंड प्रिक्स’ की पोडियम सेरेमनी पर इसी तरह जूते में बीयर डालकर पीते हुए दिखाई दिए थे. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =