उत्तर प्रदेश

Bulandshahr News: भाई की हत्या का बदला लेने के लिए दोस्त की हत्या

Bulandshahr News:  पुलिस ने चार हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर धीरज हत्याकांड  का खुलासा किया है। हत्या से पहले आरोपियों ने धीरज को पहले शराब पिलाई और फिर नशे की हालात में गला दबाकर हत्या कर शव को झाड़ में फेंक दिया। पुलिस ने चारों हत्या आरोपियों को जेल भेज दिया है।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह  ने बताया कि दिनांक 25 अक्टूबर को रवेन्द्रपाल सिंह पुत्र नन्दराम सिंह निवासी ग्राम नगलिया टक्कर थाना पहासू ने थाना पहासू पर दर्ज रिपोर्ट में कहा कि 23 अक्टूबर को उसके पुत्र धीरज को उसी के गांव के दिनेश उर्फ छल्ला पुत्र करनपाल व मनोज उर्फ मनसुखा पुत्र कुंवरपाल शर्मा अपने कुछ मित्रों के साथ घर से बुलाकर ले गया था तथा उसका पुत्र धीरज घर वापस नहीं आया है।

पुलिस ने धारा 364 आईपीसी के तहत दर्ज किया था। थाना पहासू  पुलिस द्वारा गुमशुदा धीरज की संभावित स्थानों पर निरन्तर काफी तलाश की जा रही थी कि कुछ दिन बाद गंगनहर पलडा झाल पहासू की झाड़ियों में धीरज का शव बरामद हुआ। इसके बाद मामला हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया गया।

पुलिस ने जैसे ही अभियुक्त दिनेश उर्फ छल्ला व मनोज उर्फ मनसुखा के अतिरिक्त अभियुक्त धर्मवीर व गौरव शर्मा को हिरासत में ले पूछताछ की तो धीरज हत्याकांड  का खुलासा हो गया चारों ने धीरज को शराब पिलाकर शराब के नशे में गला घोट हत्या कर शव को नहर में फेंके जाने की बात बताई।

पहासू थाना पुलिस (Pahasu Police) ने दिनेश उर्फ छल्ला पुत्र करनपाल ,मनोज उर्फ मनसुखा पुत्र कुंवरपाल शर्मा, धर्मवीर पुत्र भानूप्रकाश, गौरव शर्मा पुत्र कैलाश शर्मा निवासी गण ग्राम नगलिया टक्कर थाना पहासू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने अभियुक्तों से हुई पूछताछ एवं छानबीन के बाद बताया कि जून-2021 में अभियुक्त दिनेश उर्फ छल्ला के भाई बरूआ की हत्या अभियुक्त धर्मवीर के भतीजे भारत द्वारा कर दी गई थी, जिसके संबंध में थाना पहासू में विभिन्न धाराओं पर मामला पंजीकृत किया है। उक्त हत्या में मृतक धीरज का नाम भी आया था कि हत्या करने में धीरज भी शामिल रहा है

लेकिन जांच छानबीन से हत्या में धीरज की संलिप्तता नहीं पायी गई थी। मृतक बरूआ का भाई दिनेश व भारत का चाचा धर्मवीर को शक था कि बरूआ की हत्या में धीरज भी शामिल था। इस कारण अभियुक्त दिनेश व धर्मवीर आपस में मिल गये थे। दिनांक 23 अक्टूबर को धीरज की हत्या की साजिश रच वारदात को अंजाम दे डाला।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21070 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =