वैश्विक

Bihar Panchayat Election में खेल: मृत व्यक्ति पंच के पद पर विजयी घोषित

Bihar Panchayat Election में पंच पद के प्रत्याशी की मौत हो जाने के बावजूद उसके नाम पर मतदान हुआ और वह विजयी भी घोषित हो गया।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 नवंबर को बिहार में पंचायत चुनाव के 8वें चरण के लिए मतदान हुआ। 26 नवंबर को मतगणना हुई।

जमुई के खैरा प्रखंड के हड़खार पंचायत के वार्ड संख्या 2 से मृत व्यक्ति पंच के पद पर विजयी घोषित हो गया। दरअसल वार्ड संख्या 2 से दो लोगों ने पंच पद के लिए नामांकन किया था। चुनाव के दौरान ही एक पंच प्रत्याशी सोहन मुर्मू की मौत हो गई। 

सोहन मुर्मू की मौत के बाद लोगों ने सहानुभूति के तौर पर उसके पक्ष में मतदान किया। मृतक सोहन मुर्मू को 148 वोट मिले जबकि उसके विरोधी मूरा हेम्ब्रम को 126 वोट मिले। मृतक के विजेता घोषित होने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी आश्चर्यचकित रह गए। बाद में अधिकारियों ने इसकी जांच पड़ताल की।

अधिकारियों ने भी मृतक के निर्वाचित होने की पुष्टि कर दी। हालांकि प्रशासन अब इस मामले में चुनाव आयोग के दिशा निर्देश मिलने का इंतजार कर रहा है।वहीं ग्रामीणों ने बताया कि पंच उम्मीदवार सोहन मुर्मू काफी समय से बीमार था। लेकिन उसने वार्ड संख्या 2 से पंच के लिए नामांकन किया था।

मतदान से पहले ही 6 नवंबर को उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इसकी सूचना अधिकारियों को भी दी गई थी। लेकिन इसके बावजूद 24 नवंबर को हुए मतदान में बैलेट पेपर में उसका नाम और चुनाव चिन्ह था। इसी वजह से लोगों ने सहानुभूति के कारण उसे वोट दे दिया।

हालांकि खैरा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी राघवेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि पंच उम्मीदवार की मृत्यु होने की जानकारी उसके निर्वाचित होने के बाद मिली है। प्रत्याशी के मौत की सूचना किसी ने आधिकारिक तौर पर नहीं दी थी। इसी वजह से नाम नहीं हटाया गया। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + eight =