Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण-२०२२ से सम्बंधित समीक्षा बैठक आयोजित

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण-२०२२ से सम्बंधित विभिन्न बिंदुओ पर समीक्षा बैठक आहूत की गई। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण-२०२२ से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर भारत निर्वाचन आयोग के सेकेट्री जनरल श्री उमेश सिन्हा जी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आहूत की गयी।

जिसमे सेकेट्री जनरल ने ऑफ लाइन प्राप्त सभी फॉर्म को तत्काल डिजिटाइजेशन करना, अन-प्रोसेससेड फॉर्म की पेंडेंसी समाप्त करना, सभी डिजिटाइज फॉर्म का नियमानुसार निस्तारण करते हुए उन्हें ई रोल पर अपडेट करना, दिनांक १ जनवरी २०२२ को १८ वर्ष या उस से अधिक आयु प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को मतदाता सूची में नियमानुसार पंजीकृत कराना, गरुड़ ऐप के माध्यम से सभी पोलिंग स्टेशंस का लेटीटीट्यूड/लोंगिट्यूड, एएमएफ तथा शत प्रतिशत फोटो अपलोड करना, मतदान केंद्रों पर शुद्व व क्रियाशील एएमएफ की सुनिश्चितता, जनपद के जेंडर रेश्यो को सेंसस जेंडर रेश्यो के अनुरूप करना

पोस्टल बैलट पेपर की कार्ययोजना तैयार करना एवं इसका प्रबंधन करना, सभी महिला कर्मी एवं दिव्यांग कर्मियों के अनुरूप मतदान स्थल बनाये जाने के संबंध में, ईवीएम/वीवीपैट की उपलब्धता, एफएलसी कार्य पूर्ण करना, ई वी एम के प्रचार प्रसार वाहनों का कार्यक्रम, जिला स्तर पर विभिन्न सेक्शन के पेंडिंग रिपोर्ट, दिव्यांग मतदाताओ की टैगिंग एवं आलेख्य प्रकाशन पर सर्विस मतदाताओं के विवरण के संबंध में समीक्षा की गई।

उक्त समीक्षा में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में ऑफ लाइन प्राप्त फॉर्म को तेजी से डिजिटाइजड किया जा रहा है जिस कार्य को समय से पूर्ण कर लिया जाएगा।

एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समस्त बिंदुओ पर कार्यवाही की जा रही है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − twelve =