Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: किसानों की शिकायत पर सिकंदरपुर के जंगल में छापेमारी, खाद एवं डाई बरामद

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। देर रात स्थानीय किसानों की शिकायत पर जिला अधिकारी चंद्रभूषण सिंह एवं एसडीएम जानसठ के आदेश पर भोपा थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने पुलिस बल के साथ देर रात बजे सिकंदरपुर के जंगल में की छापेमारी जहां पर लगभग २६० बिना किसी मारका के खाद एवं डाई और लगभग २५ केमिकल ड्राम एवं अन्य सामग्री मिली

जिसके बाद भोपा पुलिस ने मौके पर गोदाम को सील कर दिया जिसके बाद सोमवार को जिला अधिकारी के आदेश अनुसार खाज की जांच करने के लिए एक टीम मौके पर पहुंचेगी सूत्रों की माने तो स्थानीय किसानों का यह भी कहना है कि उक्त खाद्य गोदाम राजनीतिक नेताओं की मेहरबानी से लगाई गई है

जिसमें विभागीय द्वारा केवल खानापूर्ति ही की जाएगी इस तरह की चर्चा भी किसानों के बीच चल रही है ,वही एसडीएम जानसठ ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच की जाएगी दोषी पाए जाने पर किसी भी व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा जांच निष्पक्ष की जाएगी ।

 

कई वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितो/वारंटियों को गिरफ्तार किया। नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने 6 वारंटियो को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते विभिन्न मामलो मे वांछित वारंटी तथा कुछ अन्य मामलो मे फरार चल रहे अभियुक्तो कीक गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव के निर्देशन मे इंस्पैक्टर नई मन्डी पंकज पंत व नई मन्डी कोतवाली पुलिस टीम ने क्षेत्र मे गश्त व तलाशी अभियान के साथ नई मन्डी थाने के वांरटी गांव कूकडा निवासी फिरोज पुत्र सिकन्दर, सुकेश निवासी अलमासपुर, राजू पुत्र बाबूलाल निवसी अलमासपुर, कृष्ण निवासी भरतिया कालोनी तथा अग्रसैन विहार निवासी एक अन्य वारंटी को गिरफ्तार कर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।

थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारावारण्टी अभियुक्त चांद पुत्र इस्लाम निवासी किदवईनगर थाना कोतवालीनगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 प्रवेश शर्मा द्वारा वारण्टी अभियुक्त आशिफ पुत्र फुरकान निवासी खालापार थाना को0नगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त संत कुमार पुत्र सहदेव नि0 सुभाषनगर थाना नई मण्डी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया।

इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 लाल सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त रितेश कुमार पुत्र अतर सिंह नि0 कूकडा थाना नई मण्डी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा गैंगस्टर अधि0 में वारण्टी अभियुक्त भूरा पुत्र सईद नि0 मदीना कालोनी थाना सिविल लाइन मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 बीबी शर्मा द्वारा वारण्टी अभियुक्त इमरान पुत्र मुंशी, मुजम्मिल पुत्र भूरा नि0 ग्राम सिखरेडा थाना सिखेडा मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।

चैकिंग के दौरान दबोचा
मुजफ्फरनगर। एसएसपी के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को०नगर मु०नगर पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा अभियान के दौरान चैकिंग के दौरान मु०नगर से शामली रोड को जाने वाले रास्ते पर अभियुक्त प्रवीण पुत्र बृहमपाल नि०लच्छेडा थाना मन्सूरपुर मुनगर को मय नाजाय अस्ला गिरफ्तार किया गया।

अभि० के विरुद्ध अभियोग मामला पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त प्रवीण पुत्र बृहमपाल नि०लच्छैडा थाना मन्सूरपुर मु०नगर के खिलाफ मुजफ्फरनगर व मंसूरपुर में विभिन्न मामले दर्ज है। गिरणतार करने वाली टीम में उ०नि० भूपेन्द्र कुमार, का० प्रदीप शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − four =