Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: असामाजिक व्यक्तियों द्वारा देवी देवताओं की मूर्ति खंडित : हिन्दू समाज मे रोष

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। दो दिन पूर्व चौधरी चरणसिंह मार्किट के बाहर लगे प्राचीन पीपल के वृक्ष को असामाजिक व्यक्तियों द्वारा काटकर व वहां रखी देवी देवताओं की मूर्तियों को खंडित कर हिन्दू धर्म की आस्था पर चोट पहुंचाने का कार्य किया गया था जिससे हिन्दू समाज मे रोष का माहौल है।

जिंसमें हिन्दू जागरण मंच का प्रतिनिधि मण्ड़ल जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में सिविल लाइन थानाध्यक्ष से मिला। जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार ने साफ शब्दों में कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाए किसी भी जनपद के व्यक्ति के दबाव में आकर ढीला ढाली ना बरती जाए.

हमे पता चला है कि शहर की एक नामचीन हस्ती को पुलिस बचाने का कार्य कर रही है और कार्यवाही करने से कतरा रही है. श्री पंवार ने पुलिस को तीन दिन का समय दिया अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नही होती तो सोमवार को सिविल लाइन थाने पर हिन्दू जागरण मंच थाने पर धरना देने को बाध्य होगा।

इस दौरान जिलाउपाध्यक्ष बंटी चौधरी, जिलाउपाध्यक्ष राजेश शर्मा,ज़िला मंत्री वीरेंद्र त्यागी,युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष एड०वैभव यादव,बेटी बचाओ आयाम जिला संयोजक कमलदीप गंगवाल,नगर महामंत्री अखिलेश पुरी,नगर मंत्री एड. दीपक धीमान,सदर खण्ड अध्यक्ष राजकुमार,युवावाहिनी से जिला महामंत्री कार्तिक जौहरी-नगर महामंत्री सागर वर्मा-नगर उपाध्यक्ष रवि वर्मा, भूमि अधिग्रहण जिला सहसंयोजक विनोद शंकर,शशांक सैनी, सन्नी वर्मा आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =